
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन / शौर्यपथ / टीवी का पॉप्युलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को 12 साल पूरे हो गए हैं। इन 12 सालों में करीब तीन हजार से भी ज्यादा एपिसोड्स प्रसारित हो चुके हैं। दर्शकों के दिल में शो के किरदार ‘जेठालाल’ ने खास जगह बनाई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिलीप जोशी उर्फ ‘जेठालाल’ ने शो से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए। इस दौरान उन्होंने बताया कि ‘दयाबेन’ को उन्होंने एक डायलॉग बोल दिया था जो स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था, जिसके बाद उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
स्टैंड अप कॉमेडियन सौरभ पंत के साथ हाल ही में दिलीप जोशी पॉडकास्ट शो में नजर आए। उन्होंने कहा, “शो में जेठालाल के किरदार के लिए मैंने एक डायलॉग खुद इम्प्रोवाइज किया यानी वह स्क्रिप्ट में नहीं लिखा था, लेकिन मैंने बोल दिया। दयाबेन से बातचीत में मैं एक बार उन्हें ‘ए पागल औरत’ (मतलब क्या कुछ भी बोल रही है) बोलता हूं, जिसके बाद इसपर लोग विवाद खड़ा कर देते हैं। इसे लेकर कोई विमेन लिबरेशन मूवमेंट हो गया। कई लोगों ने इसपर मीम्स बनाए। जब मेकर्स ने यह सब देखा तो उन्होंने मुझे इसका इस्तेमाल न करने की सलाह दी। विवाद जबरदस्त बढ़ा था। इस लाइन को मैंने किसी गलत मतलब से नहीं कहा था, लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत समझ लिया। हालांकि, वह किसी को नीचे दिखाने जैसा नहीं था।”
गिर रही है शो की टीआरपी
दिलीप का कहना है कि शो के राइटर्स पर काफी प्रेशर होता है। उन्हें रोज नए एपिसोड के लिए स्क्रिप्ट देनी होती है। यही वजह है कि उनकी राइटिंग की क्वॉलिटी पर इसका असर पड़ता है। पहले हम वीकली काम करते थे और राइटर्स के पास बहुत समय होता था। चार एपिसोड लिखे, दूसरे चार एपिसोड अगले महीने शूट करने हैं। अभी यह एक फैक्ट्री हो गया है।
दिलीप ने आगे कहा, “राइटर्स भी तो इंसान हैं। मैं मानता हूं कि सारे एपिसोड्स अब उस लेवल के नहीं रहे जो हुआ करते थे। जहां तक कॉमेडी की बात है तो कुछ एपिसोड्स में तो यह भी नहीं होचा है।”
बता दें कि हाल ही में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पूरी टीम ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ शो में पहुंची थी। वहां कंटेस्टेंट रुतुजा जुन्नारकर ने ‘दयाबेन’ के किरदार में डांस किया। शो के प्रोड्यूसर को रतुजा का लुक इतना पसंद आया था कि उन्होंने शो में दया भाभी (रुतुजा) का किरदार उन्हें ऑफर कर दिया।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिका निगम और भ्रष्टाचार एक दुसरे के पर्याय बनते जा रहे है . संधारण मद के नाम पर ऐसे कई कार्य हो जाते है और मनमानी रकम का आहरण कर लिया जाता है इसका अगर बारीकी से निरिक्षण करे तो साल भर में करोडो के नुक्सान वाली दुर्ग निगम के करोडो खर्च संधारण में ही होते है किन्तु इन मद के आड़ में बड़ा खेल चलता है लेन देन का जिस पर सब मौन है .
पहले 20 सालो से सत्ता में रही भाजपा में चला संधारण मद का खेल जिसमे अधिकतर पार्षदों की चांदी हो गयी . भाजपा राज में ऐसे कई वार्ड रहे जिसमे पार्षद किसी भी दल का हो संधारण मद का खुल कर बंदरबाट हुआ शौर्यपथ समाचार पत्र द्वारा ऐसे कई संधारण मद के कार्यो को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया किन्तु इस मद और इसके काम से अधिकतर पार्षदों को शायद लाभ होता होगा तभी मौन रहे और संधारण मद से बनी हुई सडक पर फिर सडक बन गयी , गड्ढे भरने के नाम पर जाने कितने लाखो के बिल निकल गए किन्तु स्थिति जस की तस , जो निगम की संपत्ति नहीं जिसके संधारण का कार्य निगम की जिम्मेदारी नहीं उस पर भी निगम द्वारा लाखो खर्च किये जाते रहे जैसा कि पिछले साल का ही मामला है पटेल चौक से साइंस कॉलेज तक के डिवाईडर का जिसके संधारण की जिम्मेदारी जिला पीडब्ल्यूडी विभाग की थी किन्तु तब भी बिना निविदा के इस डिवाईडर की पोताई का कार्य ईई गोस्वामी द्वारा अपने किसी ख़ास ठेकेदार को दिया गया लाखो के इस कार्य के कुछ समय बाद इसकी टूट फुट की मरम्मत हुई और इस तरह निगाम्के लाखो पानी में बह गए .
ऐसे ही एक मामले में तकिया पारा वार्ड में वाटर फाउंटेन का है जिसमे लाखो के संधारण का कार्य तो हो गया किन्तु लाखो खर्च करने के बाद भी वाटर फाउंटेन कुछ घंटे भी नहीं चला और ये हाल है दुर्ग निगम के पीडब्ल्यूडी प्रभारी के वार्ड का . अगर पीडब्ल्यूडी प्रभारी के वार्ड के कार्य में ही इतनी लापरवाही हो सकती है तो शहर की जनता अंदाज लगा ले कि किस तरह की लापरवाही शहर के अन्य हिस्सों में कार्य के दौरान होती होगी . शहर की व्यवस्था को देखने और सुचारू रूप से चलाने के लिए जनता ने सरकार चुनी और जनता के प्रतिनिधि के तौर पर वार्ड पार्षदों को निगम में भेजा . शहर के मेयर जो संगठन की राजनीती करते आ रहे थे सक्रीय राजनीती में सभी का सम्मान करते हुए भरपूर प्रयास कर रहे है कि निगम सुचारू चले . जैसा कि सभी को मालूम है कि दुर्ग कांग्रेस के दो वरिष्ठ पार्षद मदन जैन और अब्दुल गनी दोनों ही महापौर के प्रबल दावेदार थे किन्तु महापौर के चयन के बाद निगम के सबसे महत्तवपूर्ण पद पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी दोनों वरिष्ठ पार्षदों में से महापौर ने अब्दुल गनी के सुपुर्द करी किन्तु इन 10 महीनो के कार्यकाल में जनप्रतिनिधि खुले में चर्चा के अपेक्षा बंद कमरों में चर्चा में ज्यादा व्यस्त रहे , निगम के कार्य बिना निविदा के आरम्भ होते गए और मनपसंद ठेकेदारों को कार्य मिलता रहा जो ज्यादा सलामी दे उसे ज्यादा कार्य की तर्ज पर नियमो की लगातार अवहेलना होती रही किन्तु अनुभवी पीडब्ल्यूडी प्रभारी गनी मौन रहे , उनके खुद के वार्ड में संधारण मद से लाखो खर्च के बाद भी वाटर फाउंटेन की हालत जस की तस यहाँ तक की उस फाउंटेन में पानी की व्यस्था भी नहीं ना ही निकासी की फिर भी प्रभारी मौन , इंजिनियर मौन , ईई मौन आखिर शहर में सुशासन की उम्मीद की किरण कभी रोशन होगी या फिर जनता अगले चुनाव और नए वादों के लिए तैयार है ?
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज राजभवन में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित वेबिनार में शामिल हुई। उन्होंने वेबीनार को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। जो महिला सशक्त होकर समाज में जगह बना चुकी हैं उन्हें हमारी बेटियों को आगे बढऩे की प्रेरणा देनी चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि भारत वह देश है, जहां पर माता हमेशा पूज्यनीय रही हैं, समय के साथ कई कुरीतियां भी भारतीय समाज में आ गई, लेकिन जब भारत स्वतंत्र हुआ तो शिक्षा के प्रसार के साथ जागरूकता आई और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया जाने लगा। महिलाओं के कल्याण के लिए शासन द्वारा अलग विभाग बनाया गया, जिसके माध्यम से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाने लगी। फलस्वरूप कई महिलाएं स्वप्रेरणा से सामने आने लगी। आज महिलाएं सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
हम छत्तीसगढ़ की बात करें तो बस्तर से लेकर सरगुजा तक महिलाएं आगे आ रही हैं और स्व-सहायता समूह बनाकर अच्छा कार्य कर रही हैं इससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। बस्तर अंचल दंतेवाड़ा के बालूद ग्राम की महिलाएं नई दिशा स्व-सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त कर छोटे-छोटे व्यवसाय कर रही हैं और जैविक खेती भी कर रही हैं।
सरगुजा के अंबिकापुर शहर में स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं डोर-टू-डोर जाकर कचरा एकत्रित कर रही हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छता मिशन में योगदान दे रही हैं। साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम चांगरो की महिलाएं स्व-सहायता समूह के माध्यम से जीरा फूल धान की खेती कर रही हैं और मिनी राईस मिल का संचालन भी कर रही हैं। इन समूह द्वारा उत्पादित जीरा फूल चावल की मांग दूर-दूर तक है।
यह हमारी महिला सशक्तिकरण की पहचान है कि फुलबासन यादव को टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होने का अवसर मिला। राज्यपाल ने महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध पर समाज को जागृत होने का आग्रह करते हुए कहा कि सबसे पहले परिवार में बच्चों को महिलाओं के प्रति सम्मान की शिक्षा देनी चाहिए। यदि उसके मन में बचपन से ऐसी भावनाएं आ जाए तो महिलाओं के प्रति अपराध में काफी कमी आ सकती है। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के कुलपति डॉ. एम.के. वर्मा, सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत तथा प्राध्यापकगण उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पाद की मार्केटिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि महिलाओं द्वारा तैयार की गई सामग्री का क्रय-विक्रय सहजता से हो सके और समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सके। महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पाद के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए राज्य के कई जिलों में जिला प्रशासन के सहयोग से विपणन केन्द्र भी स्थापित किए गए हैं। दुर्ग जिला पंचायत द्वारा बिहान की महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री की बिक्री के लिए इस बार दीपावली के मौके पर जिला पंचायत परिसर में बिहान बाजार सजाया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद के विक्रय के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। बिहान बाजार में दीपावली त्यौहार से जुड़ी सारी चीजें जैसे गोधन से निर्मित दीया, बाती, धूप, पूजा सामग्री के साथ ही सजावटी सामान, पेंटिंग, आभूषण भी उपलब्ध होंगे। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ये उत्पाद बड़ी हुनरमंदी से तैयार किए हैं। बिहान बाजार दोपहर 12 बजे से 8 बजे तक खुला रहेगा। बिहान बाजार में हिस्सा लेने के लिए करीब 40 महिला स्व सहायता समूहों ने पंजीयन करवाया है। जिला प्रशासन द्वारा यहाँ स्टाल बनाये गए हैं जहाँ ये महिलाएं सामग्री विक्रय करेंगी।
दीवाली त्यौहार पर गृह लक्ष्मी के श्रृंगार के लिए सुंदर आभूषण जैसे चूडिय़ां, झुमके, हार आदि बिहान बाजार में विक्रय के लिए उपलब्ध है। बिहान बाजार में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवानों का आनंद भी उठाया जा सकेगा। फरा, चीला, अनरसा, लड्डू, ठेठरी खुरमी सहित अचार, पापड़ ,बड़ी, मुरकु इत्यादि भी उपलब्ध होगा। यहां घरेलू उपयोग में आने वाले, साबुन, डिटर्जेंट, डिश वॉशर, फिनायल, टॉयलेट क्लीनर, सेनेटाइजर भी बिहान बाजार में उपलब्ध होगा। जिसे महिला स्व-सहायता समूहों ने बनाया है। बिहान बाजार में थर्मल चेकिंग के साथ-साथ सेनेटाइजर भी उपलब्ध होगा ताकि आपकी खरीदारी सुरक्षित रहे। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग पर निगरानी के लिए वॉलिंटियर्स भी मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से विशेष अपील की गई है कि बिहान बाजार में आने के लिए सभी अनिवार्य रूप से मास्क पहनें।
छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग हितैषी निर्णयों से प्रदेश में बढ़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के हित में लगातार लिए जा रहे फैसले
लॉकडाउन में भी राज्य में 27 लाख टन का स्टील उत्पादन, जो देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक उत्पादन है
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए दूरदर्शितापूर्ण निर्णयों से कोरोना संकट काल में भी छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत अब इस्पात (स्पंज आयरन एण्ड स्टील) क्षेत्र के मेगा अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट में निवेश हेतु विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज देने का निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा मेगा निवेशकों के लिए घोषित किए गए पैकेज में अधितम 500 करोड़ रूपए तक का निवेश प्रोत्साहन (बस्तर संभाग हेतु 1000 करोड़ तक) मान्य होगा। इसके लिए प्रस्तावित इकाईयों को 31 अक्टूबर 2024 को अथवा उसके पूर्व व्यावसायिक उत्पादन प्रारंभ करना जरूरी होगा। इसी तरह 100 करोड़ रूपए का स्थाई पूंजी निवेश मद में निवेश कर व्यावसायिक उत्पादन आरंभ करने वाली नवीन इकाईयों को आर्थिक निवेश प्रोत्साहन दिया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा कोर सेक्टर के उद्योगों को पूरे राज्य में विद्युत शुल्क छूट की पात्रता भी प्रदान की गई। बिजली में सब्सिडी मिलने से इस्पात सहित कोर सेक्टर के उद्योगों को नई संजीवनी मिली है। इससे इन कोर सेक्टर के उद्योगों को देश भर के मार्केट का लाभ मिलेगा। स्पंज आयरन एवं स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए बी-स्पोक पालिसी के तहत विशेष पैकेज घोषित करते हुए, क्षेत्रवार छूट की सीमा 60 प्रतिशत से 150 प्रतिशत तक कर दी गई है। लॉकडाउन की अवधि में राज्य के द्वारा 27 लाख टन का स्टील उत्पादन किया गया, जो भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक उत्पादन है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उद्योगों को बिजली दर में रियायत, अनुदान सहायता, विभिन्न स्वीकृतियां प्रदान करने की सरल और सुविधाजनक व्यवस्था के साथ स्थानीय उद्योगों के उत्पादों को प्राथमिकता देने जैसे अनेक संवेदनशील फैसलों ने छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत के लिए संजीवनी का काम किया है। कोरोना के दौर में जब पूरे देश में औद्योगिक गतिविधियां थमी हुई थी, तब छत्तीसगढ़ के कोर सेक्टर के उद्योगों में उत्पादन जारी रहा। चालू वित्तीय वर्ष मेें माह अप्रैल के आखरी सप्ताह में कोर सेक्टर के अलावा अन्य उद्योगों में भी उत्पादन की गतिविधियां प्रारंभ हो चुकी थी।
नई दिल्ली / शौर्यपथ/ खालिस्तान कमांडो फोर्स के आतंकी गुरूपतवंत सिंह पन्नू ने कई लोगों को फोन पर वॉइस कॉल्स के जरिए धमकी दी है कि 5 नवम्बर को दिल्ली के एयरपोर्ट से एयर इंडिया के दो विमानों को लंदन नही पहुँचने देंगे. जिसके बाद दिल्ली पुलिस के एयरपोर्ट डीसीपी ने बताया कि इस तरह की धमकी की जानकारी मिली है. दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है, सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही DIAL, एयर इंडिया, एयरपोर्ट पुलिस, CISF सिक्योरिटी यूनिट और स्पेशल सेल को अलर्ट पर रखा गया है.
एयरपोर्ट के डीसीपी राजीव रंजन ने इस बारे में बताया ''इनपुट आया है कि सिख फॉर जस्टिस नाम का एक आर्गनाइजेशन है जिसने धमकी दी है कि पांच नवंबर को एयर इंडिया की दो उड़ानों को वह लंदन नहीं जाने देगा. इसके लिए एयरपोर्ट पर हमने स्टेक होल्डर्स की मीटिंग की है. सुरक्षा व्यवस्था अभी से पुख्ता कर दी गई है.' उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट सेंसिटिव प्लेस है जहां राउंड द क्लॉक सुरक्षा व्यवस्था की जाती है. इस धमकी के मद्देनजर हम सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद कर रहे हैं. सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय और मजबूत किया गया है. हम लोग इस बारे में कोआर्डिनेट कर रहे
नई दिल्ली / शौर्यपथ / सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों को अयोग्य करार देने के लिए स्पीकर को निर्देश दिए जाने की याचिका पर सुनवाई बंद कर दी है. ये सभी विधायक इस साल मार्च में इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मध्य प्रदेश के विधायकों की अयोग्यता का मामला अब निष्प्रभावी हो गया है क्योंकि 10 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे आने वाले हैं. कोर्ट ने कहा कि इस वजह से याचिका का निपटारा किया जाता है.
याचिकाकर्ता के वकील कपिल सिब्बल ने इस पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विधायकों की अयोग्यता का मामला निष्प्रभावी हो गया है, इसलिए भले ही याचिका पर सुनवाई बंद कर दी गई हो लेकिन कोर्ट में यह मामला लंबे समय तक लंबित रहा. सिब्बल ने कहा कि अदालत द्वारा अयोग्यता के मामलों को प्राथमिकता के साथ उठाए जाने की आवश्यकता है. उन्होंने नाराजगी जताई कि अन्य राज्यों तमिलनाडु, गोवा, कर्नाटक आदि में भी इस तरह के मामलों का यही हुआ क्योंकि वो सुप्रीम कोर्ट में लंबे समय तक लंबित रहे.
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) को यह स्पष्ट करने कहा था कि भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के 22 विधायकों (अब पूर्व) की अयोग्यता के मामले का कब तक निपटारा करेंगे? इस पर विधानसभा सचिव की ओर से बताया गया था कि प्रोटेम स्पीकर पहले ही याचिकाओं को खारिज कर चुके हैं.
सुप्रीम कोर्ट में CJI जस्टिस एसए बोबड़े, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने जबलपुर के कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना की याचिका पर सुनवाई करते हुए साफ किया कि विधानसभा अध्यक्ष को एक सप्ताह के भीतर अपने जवाब में सिर्फ यह स्पष्ट करना है कि 22 कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता को लेकर लंबित शिकायत पर आखिर कब तक निर्णय ले लिया जाएगा?
याचिककार्ता विधायक सक्सेना की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा ने पक्ष रखा. उन्होंने दलील दी कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 22 पूर्व विधायकों के खिलाफ अयोग्यता का मामला विधानसभा अध्यक्ष के पास विचाराधीन है. इस बीच कांग्रेस के इन विधायकों में से 12 को मंत्री भी बना दिया गया. याचिककार्ता की मांग थी कि विधानसभा अध्यक्ष एक सप्ताह के भीतर अयोग्यता संबंधी लंबित मामले का निराकरण करें.
सुनवाई के दौरान विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिवक्ता ने जवाब के लिए तीन सप्ताह का समय चाहा,इस पर सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से सिर्फ यह साफ करना है कि अयोग्यता मामले का कब तक निराकरण कर दिया जाएगा? इस पर सचिवालय के वकील ने कहा कि वह सचिवालय की ओर से उपस्थित हुए हैं न कि विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से. यह सुनकर कोर्ट ने स्पष्ट किया दोनों के बीच कोई विशेष अंतर नहीं है. इस पर विधानसभा के वकील ने दो सप्ताह का समय देने का निवेदन किया, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ एक सप्ताह का समय दिया.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहे महानगर मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में गुरुवार से सिनेमा हॉल खुलने जा रहे हैं. कोविड-19 की महामारी के चलते मार्च में इन्हें बंद कर दिया गया था. कंटेनमेंट जोन के बाहर के सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स को 50% दर्शक क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गई है. सिनेमा हाल के अलावा स्विमिंग पूल और योगा केंद्र को भी शुरू करने की इजाजत दी गई है. सरकार की ओर से बुधवार को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि थिएटर, सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में खाने-पीने की कोइ चीज अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होगी.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अब तक कोरोना संक्रमण के 16 लाख, 92 हजार, 693 केस सामने आए हैं, इसमें से 15, 31, 277 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुकी हैं. राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या इससमय 1, 17, 168 है. कोरोना के कारण महाराष्ट्र में 44 हजार 248 लोगों को जान गंवानी पड़ी है.
भारत में भी हर रोज कोविड -19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 83 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83,13,876 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 46,253 नए मामले सामने आए हैं.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / फरीदाबाद गौ तस्करी करने के जुर्म में फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वर्ष 2018 में फरीदाबाद के पाली गांव से आरोपी ने अपने छह साथियों के साथ गौ तस्करी की थी. क्राइम ब्रांच ने गौ तस्करी करने के जुर्म में आरोपी जावेद उर्फ़ जब्बारी को गुप्त सूत्रों की सूचना पर गांव धौज से गिरफ्तार किया है.
आरोपी ने वर्ष 2018 में अपने छह साथियों के साथ फरीदाबाद के पाली गांव से तीन गायें पिकअप में चढ़ाई थीं और उन्हें लेकर बेचने के लिए जा रहा था. रास्ते में जब उन्हें थाना डबुआ की पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और वहां से भाग गए. बाद में पुलिस टीम ने पीछा करके गाड़ी को रोकने की कोशिश की. खुद को पुलिस की गिरफ्त में आता देख सभी आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए. पुलिस टीम द्वारा गाय सहित गाड़ी अपने कब्जे में ले ली गई थी. दो जिन्दा कारतूस भी मिले थे.
इस पर आरोपी व उसके छह अन्य साथियों पर थाना डबुआ में लापरवाही से गाड़ी चलाकर पुलिस टीम पर हमला करने के जुर्म में भारतीय दंड संहिता की धाराओं, गाय की अवैध तस्करी के जुर्म में पशु क्रूरता अधिनियम व हरियाणा गौरक्षक संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था.
आरोपी जावेद उर्फ़ जब्बारी पुत्र समसुदीन, गांव धौज फरीदाबाद का रहने वाला है. उसे आज अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है. उसके अन्य साथियों को पुलिस तलाश कर रही है.
मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड की सनशाइन जैकलीन फर्नांडीज कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं और जल्द ही रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सर्कस' की शूटिंग शुरू करेंगी।
रोहित की प्रशंसा करते हुए जैकलीन कहती है, “ऐसी फिल्में बनाना आसान नहीं है जो आपका मनोरंजन करे, आपको हँसाएँ और अच्छा महसूस कराएँ। रोहित शेट्टी ऐसे व्यक्ति है जिनका नाम मनोरंजक और कॉमर्शियल सिनेमा के बारे में सोचने पर सबसे पहले आता है।
मैंने हमेशा उनकी फिल्मों को देखना एन्जॉय किया है और इसमें लगने वाली कड़ी मेहनत से पूरी तरह परिचित हूं। उनके साथ काम करने के लिए रोमांचित हूं और मैं उनके सेट पर जाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ।"
जैकलीन जो खुद कड़ी मेहनत करने के लिए जानी जाती हैं, वह इस प्रोजेक्ट में दोगुनी मेहनत और मस्ती का डोज़ भरने के लिए तैयार हैं।
सर्कस की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है और अभिनेत्री इस पॉवर डायरेक्टर के साथ अपना जादू बिखरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
अभिनेत्री ने हाल ही में मुंबई में एक प्रोजेक्ट पूरा किया जाए जिसके बाद वह तुरंत 'भूत पुलिस' की शूटिंग के लिए धर्मशाला रवाना हो गई और जल्द रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की सर्कस का रूख करेंगी। जैकी के व्यस्त शूट कैलेंडर में अगला नाम सलमान खान के साथ 'किक 2' का है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
