
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
- ऑनलाइन महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक
--तकनीकी सहायक नियमित रूप से फील्ड में रहेंगे उपस्थित
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ने सोमवार को ऑनलाइन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी को पहली प्राथमिकता के साथ मजदूरी मूलक कार्यों को शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग करने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी एवं फील्ड में तकनीकी सहायक को उपस्थित रहने कहा।
उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से गांव में ही ग्रामीणों को रोजगार देना प्राथमिकता है, इसलिए सभी की जिम्मेदारी बनती है कि मजदूरी मूलक कार्यों को शुरू कराया जाए।
वर्तमान में नया तालाब निर्माण, नाली, गोठान, धान चबूतरा, पंचायत भवन के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना से मनरेगा श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। ऑनलाइन समीक्षा बैठक में नवीन ग्राम पंचायतों में बनाए जा रहे पंचायत भवन को पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में बनाए जा रहे धान चबूतरा केन्द्रों को 15 नवम्बर तक पूर्ण करने कहा, ताकि धान खरीदी के समय इनका उपयोग किया जा सके। महात्मा गांधी नरेगा के निर्माण कार्यों के दौरान श्रमिकों के बीच फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, मास्क लगाकर काम करने और नियमित रूप से हेंडवाश से हाथों को धोने के निर्देश भी दिए।
जैविक खाद का शुरू करें उत्पादन
राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना सुराजी गांव नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के तहत गांव में बनाये जा रहे गोठान की नियमित रूप से मानीटरिंग की जाए। मवेशियों के लिए चारा, पानी एवं स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था नियमित रूप से कराएं। जिले में 411 गांवों में गोठान स्वीकृत हैं, जिनमें से 246 गोठानों को पूर्ण किया गया है, शेष गोठानों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। गोधन न्याय योजना के तहत गोठान में गोबर की सतत खरीदी की जाए और निर्धारित समय पर गोबर को वर्मी कम्पोस्ट शेड में डाला जाए। इसके लिए महिला स्व सहायता समूहों को बेहतर प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जाए। गोठानों में महिला स्व सहायता समूह की आय के साधन तैयार किए जाए, इससे उन्हें बेहतर रोजगार गांव में ही मिलेगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / केन्द्र की मोदी सरकार ने लोकसभा में अलोकतांत्रिक प्रक्रिया से पारित कराये तीन कृषि विधेयक बिल के विरोध में एआईसीसी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के आदेश पर किसानों के हक अधिकार के लिए कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन कर रही है जिसके परिपेक्ष्य में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी जी के शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त तत्वावधान में किसान मजदूर अधिकार दिवस सत्याग्रह के रूप में मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं इंदिरा गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यापर्ण पुष्पाजलि अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री धनेश पाटिला ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है यहां तक कांन्टेक्ट फार्मिंग के नाम पर खेतों को समाप्त करने की साजिश केन्द्र सरकार ने की है क्योकि जो पूंजीपति कान्टेक्ट फार्मिंग करेंगा वह अपने अनुसार खेत को बनायेगा जो कृषि के लिए घातक है। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम कोठारी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि मोदी सरकार शंख ढपोल है वह सिर्फ जुमलेबाजी में सरकार चला रही है पहले नोटबंदी का बेतुका निर्णय लेकर जनता को परेशानी में डाला उसके बाद जी एस टी के नाम पर व्यापारियों को हलाकान किया अब कृषि विधेयक के नाम पर किसानों के साथ अन्याय करने का खेल खेलकर किसानों को उनके हक ओर अधिकार से वंचित करने का ताना बाना बुन दिया है। जिसका कांग्रेस पूरजोर विरोध कर रही है।
छ.ग. की भूपेश बघेल जी की सरकार किसानों को परेशानी से बचाने के लिए मोदी सरकार द्वारा मंडी समाप्त करने के तुगलकी फरमान के विरोध में मंडी संशोधन विधेयक पारित कर एक सूखद निर्णय लिया है। सभा को शशिकांत अवस्थी, श्रीकिशन खंडेलवाल, महापौर हेमा देशमुख, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, शोभाराम बघेल, सुदेश देशमुख, गोवर्धन देशमुख, संजय जैन, पंकज बाधव, लाल टाकेश्वर साह खुशरो, महेश दास रात्रे, भूपेन्द्र दाऊ, शारदा तिवारी, राजकुमारी सिन्हा, फिरोज अंसारी, कोमल दास साहू, लगनु चंद्रवंशी, धीरज मेश्राम, भीखम चंद जैन, मामराज अग्रवाल, झम्मन देवांगन, कांति भंडारी, गोपीचंद गायकवाड, एजाजुर रहमान, राधा मोहन वैष्णव, अमित चंद्रवंशी, प्रमोद बागडी आदि ने भी केन्द्र की मोदी सरकार को जमकर कोसते हुए किसानों के हक के लिए सडक की लडाई लडने के लिए तैयार रहने के लिए कांग्रेस के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस सचिव सूर्यकांत जैन एवं आभार प्रदर्शन प्रवक्ता रूपेश दुबे ने किया।
रायपुर / शौर्यपथ / खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर गठित मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक आज नवीन विश्राम गृह में हुई। बैठक में धान खरीदी सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। समित द्वारा इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव केबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। बैठक में खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, विधायक सत्यनारायण शर्मा, अपैक्स बैंक के अध्यक्ष बेजनाथ चंद्राकर, खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। मंत्री साहू ने कहा कि विभाग द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के संबंध में विशेष मानिटरिंग की जा रही है। किसी भी तरह से गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के निवासी काफी अपेक्षा से मिलते हैं और अपने मांग रखते हैं, जो क्षेत्रों के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इन मांगों और प्रस्तावों का परीक्षण कर बजट प्रस्ताव में शामिल किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जनता से अनेक माँगे रखी जाती है जिसे कार्य की उपयोगिता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बुनियादी सुविधाओं के मामले में हमेंशा सजग रहें। राज्य शासन की नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना सबसे अहम है यह ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की धुरी साबित होगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि गौठान में हर संभव सुविधा उपलब्ध हो। गौठान आजीविकामूलक गतिविधियों का केंद्र बने। गोधन न्याय योजना का लाभ लोगों को मिल सके। अभी धान खरीदी का सीजन आएगा। यह देख लें कि किसानों को धान खरीदी केंद्रों में हर तरह की सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्याप्त तैयारियां कर लें ताकि किसानों को असुविधा न हो।
मंत्री साहू ने कहा कि नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों से भी राय ली गई है। सभी के सहयोग से आम जनता की बुनियादी सुविधाओं वाले कार्यों पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं को अविलंब प्रदान करने शासन लोक सेवा गारंटी योजना के क्रियान्वयन पर पुख्ता नजर रखे हुए है। यह कोशिश करें कि जल्द से जल्द लोगों को सुविधाएं प्रदान की जा सकें। त्वरित गति से काम होने से प्रशासन की छवि निरंतर बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की दिशा में विशेष रूप से कार्य करने मोबाइल वैन आरंभ किये गए हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गए हैं। यह सारे नवाचार शासन द्वारा किये जा रहे हैं। इनके उचित क्रियान्वयन पर विशेष रूप से नजर रखनी है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और शमनक्रियाओं के लिए मापन, रिपोर्टिंग और सत्यापन प्रणाली पर राजधानी रायपुर में शनिवार को बहु-स्तरीय शासन-विधि राष्ट्रीय वर्चुअल वार्ता का आयोजन किया गया। यह इस विषय पर प्रथम वर्चुअल आयोजन है। बहुस्तरीय वार्ता का आयोजन आई.सी.एल.ई.आई. (लोकल गवर्नमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट) एवं क्लाइमेट ग्रुप, इंग्लैंड के तत्वावधान में किया गया।
उल्लेखनीय है कि क्लाइमेट फुटप्रिंट प्रोजेक्ट अंतर्गत लोकल गवर्नमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट और क्लाइमेट ग्रुप, राज्य और क्षेत्रीय सरकारों को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन पर नजर रखने तथा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के प्रयासों के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करता है। क्षेत्रीय ग्रीनहाउस गैस इनवेंटरी से स्थानीय नीति निर्माताओं को उत्सर्जन के स्रोत व उत्सर्जन कम करने की रणनीतियों को समझने तथा निर्धारण के लिए लोकल गवर्नमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट एवं क्लाइमेट ग्रुप इसमें तकनीकी परामर्श प्रदान कर रहा है। क्लाइमेट फुटप्रिंट परियोजना के तहत पर्नामबुको (ब्राजील), छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल (भारत), बाजा कैलिफोर्निया, जलिस्को और युकाटन (मेक्सिको) और क्वाजुलु-नटाल (दक्षिण अफ्रीका) को प्रत्यक्ष सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करती है।
बहुस्तरीय संवाद के प्रथम सत्र में एकीकृत मॉनीटरिंग, रिपोर्टिंग तथा वेरीफिकेशन पर परिचर्चा हुई। केन्द्रीय सरकार में पी.सी.सी.एफ एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स तथा महानिदेशक श्री मुदित कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन बताया कि राज्य के परिप्रेक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण और समग्र विकास के लिए राज्य शासन द्वारा नीतियों तथा क्रियान्वयित कार्यक्रमों नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा राज्य में सौर ऊर्जा गठबंधन की भी व्याख्या की। उन्होंने बताया कि नरवा-गरूवा-घुरवा-बाड़ी योजना को विश्व स्तर पर भी मान्यता मिली है। उन्होंने एम.आर.वी सिस्टम के लिए नीति और कानूनी फ्रेम की आवश्यकता के अलावा उत्पन्न डाटा के सत्यापन के लिए आधारभूत डाटा मानकों की आवश्यकता पर भी बल दिया।
वैज्ञानिकों एवं नेटकॉम, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय परियोजना निदेशक डॉ. जे.आर. भट्ट, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद एवं रीजनल साइंस सेंटर की सुश्री लौरा गामरा, अधिकारी जलवायु डेटा, बॉन सेंटर, जर्मनी, अभिषेक कौशिक, क्षेत्र संयोजक, वैश्विक पर्यावरण अनुसंधान केंद्र, टेरी, सेसरकोर्रेनो, जलवायु डेटा के प्रमुख, आईसीएलईआई विश्वसचिवालय, एमनीकुमार, उप महासचिव, आईसीएलईआई (दक्षिण एशिया) एवं श्रीनिवास कृष्णस्वामी, संस्थापक ट्रस्टी और सीईओ, वसुधा फाउंडेशन ने वर्चुअल वार्ता में हिस्सा लिया।
नई दिल्ली / शौर्यपथ /सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी विध्वंस मामले में फैसला सुनाने वाले जज को सेवानिवृत्ति के बाद भी सुरक्षा मुहैया कराने की याचिका खारिज कर दी है. जज एसके यादव ने सुरक्षा जारी रखने के लिए स्वयं शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया.
जज एसके यादव ने बाबरी विध्वंस मामले में बीजेपी नेताओं समेत सभी आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया था. इस मामले में एलके आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत कई बड़े नेता आरोपी थे. अदालत ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद लगातार सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा सकती. लखनऊ स्पेशल कोर्ट के जज एसके यादव ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सुरक्षा का मांग की थी. जज यादव ने अपने आखिरी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपनी निजी सुरक्षा जारी रखने के लिए कहा है.
ट्रायल के दौरान दी गई थी सुरक्षा
इससे पहले ट्रायल के दौरान जज ने सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा मुहैया करने की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था. अदालत ने यूपी सरकार को सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे. हालांकि फैसला आने और रिटायर होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जज को सुरक्षा जारी रखने से इनकार कर दिया है. गौरतलब है कि बाबरी विध्वंस मामले में यह फैसला घटना के करीब 28 साल बाद 30 सितंबर 2020 को आया था.
28 साल बाद 30 सितंबर को आया था फैसला
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले का ट्रायल करने वाले स्पेशल जज एस के यादव पिछले साल 30 सितंबर को ही रिटायर होने वाले थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनका कार्यकाल फैसला आगे बढ़ाया था. सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2017 में दो साल के भीतर मुकदमा निपटा कर फैसला सुनाने का आदेश दिया था. इसके बाद तीन बार समय बढ़ाया और अंतिम तिथि 30 सितंबर 2020 तय की थी. घटना की पहली FIR नंबर 197 उसी दिन 6 दिसंबर 1992 को श्रीराम जन्मभूमि सदर फैजाबाद पुलिस थाने के थानाध्यक्ष प्रियंबदा नाथ शुक्ल ने दर्ज कराई थी. दूसरी FIR नंबर 198 राम जन्मभूमि पुलिस चौकी के प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी की थी.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में लोकप्रिय भोजनालय'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर व यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ डोनेशन के पैसों की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई है. बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने इस पूरे मामले पर उन्होंने गौरव पर आरोप लगाया कि दान की राशि अपने और अपनी पत्नी के नाम पर मंगवा ली. बता दें कि गौरव ने ही सबसे पहले 'बाबा का ढाबा' का वीडियो सोशल मीडिया शेयर किया था.
कांता प्रसाद का आरोप है कि गौरव ने उनके और उनकी पत्नी की मदद के नाम पर आए पैसों में हेरफेर की है. ढाबा वाले बाबा ने आरोप लगाया कि गौरव ने डोनेशन के पैसे अपने, अपनी पत्नी और भाई के नाम पर मंगाया था. मुझे सिर्फ 2,33,677 रुपये का चेक दिया गया. हमने बैंक में चेक लगा दिया है.
कांता प्रसाद ने अपने आरोप में कहा कि गौरव ने किसी को बताया था कि हमारे खाते में 20 लाख रुपये हैं, वहां से यह बात लीक हुई है. गौरव को कैसे पता था कि मेरे खाते में कितने पैसे हैं? सारे पैसे उनके ही खाते में आए हैं. उन्होंने हमें बताया था कि सिर्फ 2 लाख रुपये आए थे. मेरे नाम पर आई मदद को उन्होंने खुद रख लिया. गौरव ने कहा था कि बाबा अपना खाता नंबर किसी को मत देना.
ब्लॉगर गौरव वासन ने एनडीटीवी से बातचीत में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया और सिलसिलेवार तरीके से आरोपों का जवाब दिया.गौरव ने बताया, '8 अक्टूबर को जो 75 हज़ार कैश आया वो बाबा के बैंक खाते में जमा किया. बैंक ने उसी दिन हमें बताया कि बाबा के खाते में 20-25 लाख रुपए आ गए हैं, इसलिए बैंक खाता सीज कर दिया गया है.'
उन्होंने कहा, 'मेरे खाते में बाबा के नाम से 3 लाख से ज़्यादा पैसा आया. सारा पैसा बाबा को चेक, NEFT के माध्यम से दिया गया.'
वहीं, गौरव वासन ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया है कि उन्होंने कोई बेईमानी नहीं की है, और अपनी बात को साबित करने के लिए वह जल्द ही एक वीडियो के रूप में बैंक का वेरिफाइड स्टेटमेंट अपलोड करेंगे.
हाल ही में 'Baba Ka Dhaba' का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किए जाने के बाद वह फेमस हो गए थे. वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दुकान न चल पाने से आर्थिक तंगी को लेकर अपनी व्यथा बताई थी.
शौर्यपथ / फोन या कंप्यूटर पर हिंदी भाषा में टाइप करने के लिए ऑनलाइन दुनिया में कई एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर मौजूद हैं। कई लोग हिंदी में टाइप करने के लिए बड़े साइज के एप डाउनलोड कर लेते हैं जो काफी अधिक मात्रा में फोन की इंटरनल मेमोरी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कंप्यूटर और फोन में पहले से ही हिंदी कीबोर्ड का फीचर इनबिल्ट है। बस इसे सेटिंग्स में जाकर ऑन करने की जरूरत होती है।
स्मार्टफोन में पाएं हिंदी कीबोर्ड
गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले अधिकतर फोन में गूगल कीबोर्ड पहले ही इंस्टॉल रहता है और इसी कीबोर्ड में हिंदी कीबोर्ड भी इनबिल्ट होता है। इस एप में इसके अलावा भी विश्व की कई भाषाएं शामिल हैं। इसके बावजूद कई यूजर हिंदी टाइपिंग के लिए अलग-अलग एप्लीकेशन को फोन में इंस्टॉल करते हैं।
ऐसे एक्टिवेट करें फोन में हिंदी टाइपिंग
इसके लिए सबसे पहले जिस फोन में हिंदी टाइपिंग करना चाहते हैं उसमें कोई मैसेज खोलें। इसके बाद जो टाइपिंग का विकल्प दिया गया है जिसमें कीबोर्ड के ऊपर या नीचे की तरफ एक 'ग्लोब' का आकन दिया होगा, उस पर क्लिक कर दें। इस पर क्लिक करते ही फोन स्क्रीन पर हिंदी समेत कई विकल्प आ जाएंगे, उनमें हिंदी का चुनाव करें। ऐसा करने के बाद यूजर हिंदी टाइपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। हिंदी से दोबारा अंग्रेजी करने के लिए इसी प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
ग्लोब का आइकन न आने पर
जीबोर्ड बदलने के लिए अगर फोन में ग्लोब का आइकन नहीं आ रहा है तो सेटिंग में जाएं उसमें मौजूद ‘लैंग्वेज एंड इनपुट’ के विकल्प पर क्लिक करें। इसमें आपको कीबोर्ड और इनपुट मेथेड के नीचे ‘डिफॉल्ट’ लिखा दिखाई देगा। ‘डिफॉल्ट’ में उस एप का नाम आएगा जो आपके फोन में वर्तमान समय में काम कर रहा है। हिंदी कीबोर्ड का फीचर एक्टिवेट करने के लिए याद रहे कि डिफॉल्ट में गूगल कीबोर्ड सेट हो। डिफॉल्ट के नीचे गूगल कीबोर्ड दिखाई देगा। उस विकल्प के दाईं ओर टच करने पर एक नई डिस्प्ले खुलेगी जिसके ऊपर गूगल कीबोर्ड सेटिंग लिखा मिलेगा। इसके बाद ‘लैंग्वेज’ वाले बॉक्स पर क्लिक करते ही एक बॉक्स खुलेगा। पहले बॉक्स में ‘मार्क’ लगा हुआ दिखाई देगा, मगर उस बॉक्स से मार्क हटा दें। ऐसा करने से आपकी डिस्प्ले पर विश्व की अधिकतर भाषाओं का विकल्प दिखने लगेगा। हिंदी कीबोर्ड को चालू करने के लिए नीचे की तरफ जाने पर हिंदी का विकल्प दिखेगा, उसके दाईं ओर दिए गए बॉक्स पर क्लिक करें। इसके साथ ही अंग्रेजी (भारत) वाले बॉक्स पर क्लिक रहने दें ताकि आप हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का इस्तेमाल कर सकें। इसके बाद फोन के कीबोर्ड में हिंदी और अंग्रेजी दोनों विकल्प आ जाएंगे।
विंडोज 7 में ऐसे चालू करें हिंदी टाइपिंग
विंडोज में हिंदी कीबोर्ड को ऑन करने के लिए यूजर को पहले कंप्यूटर या लैपटॉप के ‘कंप्यूटर पैनल’ में जाना होगा। कंप्यूटर पैनल में जाने के लिए डिस्प्ले में बाईं ओर स्टार्ट का विकल्प पर क्लिक करें। इससे जो नया मेन्यू बार खुलेगा उसमें काली पट्टी के अंदर ‘कंप्यूटर पैनल’ का विकल्प मिलेगा। कंप्यूटर पैनल खुलने के बाद यूजर को Region and Language के विकल्प पर जाना होगा। यहां आपको ऊपर वाली पट्टी में चार नए बार दिखाई देंगे। पहले बार पर फॉर्मेट, दूसरे पर लोकेशन, तीसरे पर कीबोर्ड और चौथे पर लैंग्वेंज एंड एडमिनस्ट्रेटव का विकल्प है। हिंदी कीबोर्ड पाने के लिए तीसरे नंबर के विकल्प ‘कीबोर्ड’ पर क्लिक करें। इसके बाद चेंज कीबोर्ड पर क्लिक करें। इसके बाद एक और स्क्रीन बार खुलेगा जिसमें ‘जनरल’ पर क्लिक करना होगा। यहां जाने के बाद हिंदी (इंडिया) के विकल्प पर जाएं। इसमें आपके ‘देवनागरी- इनक्रिप्ट’ और ‘हिंदी ट्रेडिशनल’ के बॉक्स दिखाई देंगे। इनमें से किसी भी एक का चयन करें और ‘एप्लाई’पर क्लिक कर दें। इससे कंप्यूटर में हिंदी कीबोर्ड का फीचर आ जाएगा। इसके लिए अलग फॉन्ट की जरूरत नहीं होगी। मंगल फॉन्ट माइक्रोसॉफ्ट की सभी विंडोज में डिफॉल्ट होता है।
आसान है कीबोर्ड को हिंदी-अंग्रेजी में बदलना
माइक्रोसॉफ्ट के इस इनबिल्ट कीबोर्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे बड़ी ही आसानी से हिंदी और अंग्रेजी में बदला जा सकता है। इसके लिए आपको बस Shift+Alt बटन को एक साथ दबाना होता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप हिंदी टाइपिंग कर रहे हैं तो Shift+Alt को दबाकर कीबोर्ड को अंग्रेजी में बदल सकते हैं। वहीं अगर आप अंग्रेजी में टाइपिंग कर रहे हैं तो Shift+Alt को दबाने से हिंदी में टाइपिंग शुरू कर कर सकते हैं।
खाना खजाना /शौर्यपथ / ब्रेड स्प्रिंग रोल यह ऐसी रेसिपी है, जिसे आप 10 मिनट के अंदर तैयार कर सकते हैं। अगर घर पर अचानक मेहमान आ जाएं या फिर बर्थ डे पार्टी हो, आप इसे स्नैक्स के तौर पर आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। आइए, जानते हैं आसान रेसिपी
सामग्री
1 कप पत्ता गोभी
1 कप गाजर
1 कप शिमला मिर्च
2-3 लहसुन कटे हुए
½ चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 कप प्याज
6 ब्रेड पीस
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यकतानुसार (फ्राई करने के लिए)
1 चम्मच सोया सॉस
विधि
सारी सब्जियों को बारीक काट लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। फिर सभी सब्जियां डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब मसाला और सोया सॉस डालकर मिक्स कर लें। 2-3 मिनट के लिए अच्छी तरह से पका लें। अब इस मिश्रण को अलग बर्तन में निकाल लें। ब्रेड स्लाइस लें और उसके किनारे काट दें। अब ब्रेड को बेल दें। बेलने के बाद सब्जी इसमें सब्जी का मिश्रण भरें, फिर बांध कर इसके किनारों पर पानी लगाकर रख दें। इससे यह तलते समय खुलेगी नहीं। अब इन्हें तवे पर सेंक लें या फिर डीप फ्राई भी कर सकते हैं। ब्रेड स्प्रिंग रोल तैयार हैं। इन्हें सॉस या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
सेहत / शौर्यपथ / सोचिए! आप किसी पार्टी में गए हैं। वहां आपकी पसंद की कई तरह की डिश रखी हुई हैं लेकिन आप इन पकवानों को खाने से घबरा रहे हैं। इसकी वजह है कि खाना खाने के कुछ देर बाद ही आपको टॉयलेट की तरफ भागने की समस्या है। कल्पना से अलग यह सच्चाई उन लोगों के लिए बहुत ही भयावह है, जो इस समस्या से गुजर रहे हैं। यह समस्या तब और भी गंभीर हो जाती है, जब खाना खाते ही शौचालय जाने से वजन घटने लगता है। कई बार शौच जाने से बचने के लिए व्यक्ति अपनी डाइट में कटौती तक कर लेता है। ऐसे में कुछ ऐसे उपाय हैं, जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए, पहले जान लेते हैं कि आखिर क्या है यह समस्या-
गैस्ट्रो-कॉलिक रिफलक्स की समस्या
खाना खाने के तुरंत बाद पॉटी लगने की समस्या को गैस्ट्रो-कॉलिक रिफलक्स कहते हैं। देखा गया है कि ये समस्या उन लोगों को ज्यादा आती है, जो शुरुआत में लंबे समय तक शौच को रोककर रखते हैं।
इन उपायों को आजमाएं
खाना अच्छी तरह चबाकर खाएं।
फाइबर वाले आहारों का करें सेवन।
3-4 बार में थोड़ा-थोड़ा भोजन करें।
आहार में शामिल करें ये चीजें
इस समस्याह से बचने के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें। फाइबर से भरपूर खाद्य पर्दाथों में नाशपाती, सेब, मटर, ब्रोकोली, साबुत अनाज, सेम और दालें शामिल है। साथ ही आहार में दही, कच्चे सलाद, अदरक, अनानास, अमरूद, अजमोद आदि को शामिल करें। इसके अलावा केले, आम, पालक, टमाटर, नट्स, और शतावरी आदि आहारों में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए ये आहार भी फायदेमंद हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
