
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
खेल / शौर्यपथ /राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 26 गेंद पर नॉटआउट 42 रनों की पारी खेली और राहुल तेवतिया के साथ मिलकर टीम को पांच विकेट से शानदार जीत दिलाई। रियान ने 19.5 ओवर में छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई और इसके बाद मैदान पर ही बीहू डांस करने लगे। बीहू असम का पारंपरिक डांस है और रियान भी असम से ही हैं।
रियान पराग के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस डांस पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का रिऐक्शन भी काफी चर्चा में है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम काफी समय तक मैच में हावी थी। हाल ऐसा था कि राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में महज 78 रनों तक पांच विकेट गंवा दिए थे। बेन स्टोक्स, जोस बटलर, कप्तान स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन और रॉबिन उथप्पा पवेलियन लौट चुके हैं। इसके बाद रियान और राहुल ने मिलकर 85 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।
राहुल तेवतिया ने 28 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। मनीष पांडे ने 54 रनों की पारी खेली, जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.5 ओवर पांच विकेट पर 163 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आखिरी ओवर में खलील अहमद और राहुल तेवतिया के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। जिसके बाद बीच-बचाव के लिए वॉर्नर को बीच में आना पड़ा था। मैच के बाद वॉर्नर ने जाकर तेवतिया से बात भी की थी।
मनोरंजन / शौर्यपथ / अनीता हसनंदानी मां बनने वाली हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है। अब हाल ही में अनीता ने 39 की उम्र में मां बनने पर अपनी बात रखी है। ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अनीता ने कहा, 'मेरे दिमाग में कभी उम्र को लेकर को बात नहीं आई। कई लोगों ने मुझे कहा कि यह बहुत ही मुश्किल होगा। लेकिन जैसे ही मैंने नैचुरल तरीके से कन्सीव किया तो मुझे एहसास हुआ की उम्र तो बस एक नंबर है।'
अनीता ने बताया, 'आपको बस मेंटली और फिजिकली फिट होना चाहिए। जो नसीब में लिखा होता है, वो तो होता ही है। आज मैं और रोहित मेंटली और आर्थिक रूप से सेटल हैं इसलिए हम बच्चे के लिए तैयार हो गए।'
अनीता ने आगे कहा, 'फिलहाल कोविड की सिचुएशन काफी सीरियस है, लेकिन भगवान ने अगर आपके लिए कुछ प्लान किया है तो सब अच्छा ही होगा। बस आप शांत रहें और सब आसानी से हो जाता है।'
इससे पहले एक इंटरव्यू में अनीता से पूछा गया कि आपको और रोहित को कैसे लगा कि ये परफेक्ट टाइम है पैरेंट्स बनने का? अनीता ने कहा, 'सच कहूं तो हम इसके प्लान कर ही रहे थे। हमने इस साल के शुरुआत से ही पता था कि 2020 ही सही समय है और मुझे लगता है कि ये सब सही समय पर हुआ। भगवान ने सब बहुत ही खूबसूरती से प्लान किया।'
अनीता से पूछा कि इस खबर को सुनने के बाद उनके परिवार का कैसा रिएक्शन था? अनीता ने कहा, 'वे सभी इमोशनल हो गए और साथ ही खुश भी। उनके मिक्स इमोशन्स थे, लेकिन खुश ज्यादा थे।'
अनीता ने आगे कहा, 'एक नई शुरुआत होने वाली है। हमें बहुत कुछ करना है। अभी तो बस शुरुआत है।'
मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। वह कभी भी अपना वर्कआउट सेशन मिस नहीं करते हैं। इस बीच रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह साइकलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर मुंबई की सड़कों पर साइकलिंग का लुत्फ ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए चेहरे पर मास्क पहन रखा है। वीडियो में वह ग्रे कलर की फुल स्लीव्स टी-शर्ट और ब्लैक लोवर्स में नजर आ रहे हैं। रणबीर के फैन्स इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
हाल ही में रणबीर कपूर फैन्सी ऑटोमैटिक साइकिल चलाते हुए नजर आए थे। दरअसल, वह इस साइकिल से मुंबई के पाली हिल स्थित दादाजी के घर के बाहर स्पॉट हुए, जिसका रेनोवेशन का काम चल रहा है। इस दौरान मां नीतू कूपर भी उनके साथ थीं। घर के रेनोवेशन का काम देखने जहां रणबीर कपूर साइकिल से पहुंचे थे वहीं, नीतू कूपर कार से आई थीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर की यह साइकिल Copenhagen कंपनी की है। इस साइकिल को फोल्ड भी किया जा सकता है और इसकी कीमत 58 हजार रुपये बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि रणबीर और नीतू साथ में घर से बाहर निकलते हैं। दोनों फेस पर मास्क पहने हुए दिखाई दिए। इसके बाद रणबीर अपनी साइकिल से रवाना हो गए। वहीं, मां नीतू अपनी कार पर बैठकर चली जाती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस सुपरहीरो फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इसमें रणबीर के अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी। रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं।
शौर्य की बाते / मेरा बेटा निक्की उसका जन्म दिन १२ अगस्त को और मेरा जन्मदिन १२ अक्तूबर को किन्तु देखिये कैसा योग है बचपन में जो भूल हुई वही भूल जिन्दगी के कुछ साल इतनी ख़ुशी दे गया कि उस भूल को अपना सौभाग्य समझने लगा और आज वही भूल जिन्दगी भर का दर्द बन गयी जिन्दगी का हर गुजरा कल एक दर्द बनकर उभर जाता है . भूल कुछ यु हो गयी थी कि फ़ार्म में १२ अक्तूबर की जगह १२ अगस्त हो गया और इस तरह १२ अगस्त के दिन जन्मदिन सभी शासकीय दस्तावेज में अंकित हो गए और एक दिन ऐसा आया कि वही १२ अगस्त मेरी खुशियों का सबसे बड़ा दिन हो गया जब मेरा लाल १२ अगस्त २००६ को इस दुनिया में कदम रखा तब से १२ अगस्त और १२ अक्तूबर दो दिन अपने जन्मकी खुशिया मनाने लगा किन्तु आज जब भी इस दिन को याद करता हूँ तो १२ अगस्त याद आ जाता है और मेरा लाल फिर से मेरे सामने खडा हो जाता है एक जिन्दा अहसास की तरह . अब तू ही बता ऐ जिन्दगी मै अपने जन्मदिन की खुशिया कैसे मनाऊ क्या खुदगर्ज बन जाऊ और अपने लाल को भूल जाऊ जिसने मुझे १४ साल खुशिया दी साल में दो बार जन्मदिन मनाने का मौका दिया अब क्या साल में दो बार मौत को गले लगाऊ .
मै तो इतना कमजोर हूँ की वो भी नहीं कर सकता तभी तो मेरा लाल मुझसे दूर हुए २० माह हो गए अब भी जी रहा हूँ खूब मजे कर रहा हूँ दिनभर ऐश करता हूँ पाखंडी हूँ मै जो बेटे के लिए रोता हूँ पर उसके पास जाने से डरता हूँ और इंतज़ार करता हूँ कि कोई ले जाए . चलो आज एक कदम तो आगे बढ़ ही गया हूँ बेटे तक जाने के लिए . कहते है ना सबकी जिन्दगी का समय उपर वाले ने तय किया है और सब को बस तय समय के इंतज़ार में दिन काटना है तो बेटा आज मैंने भी अपनी जिन्दगी के एक साल और काट लिए अब तेरे और करीब आ गया हूँ बस तू कही मत जाना बेटा मेरा इंतज़ार करना मेरे लाल फिर हम एक साथ रहेंगे हमेशा हमेशा के लिए कभी दूर नहीं होंगे मम्मी और मै एक साथ आयेंगे रे . तेरी मम्मी की ख़ुशी तो सिर्फ छलावा है तू तो अच्छे से जानता है ना अब सब तेरे ऊपर है कब हमे अपने पास बुलाता है सिद्धि से तो तू बात करता है बेटा हमसे ही नाराज है जब आयेंगे तो फिर बताना तेरी सारी नाराजगी दूर कर देंगे और एक बार फिर १२ अगस्त और १२ अक्तूबर को खुशियों की बारिश होगी बस अब खुशियों के सावन का इंतज़ार है बेटा वो भी जल्दी ही आ जायेगा बस तू धैर्य रखना . लव यु निक्की ..
दुर्ग / शौर्यपथ / यु तो सरकार ने ऐसे कई नियम बनाए है जिसके कारण निजी नर्सिंग होम में कोई उपद्रव हो तो कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा सके . एक मायने में यह सही भी है कि चिकितस्क को समाज भगवान् का रूप समझता है जो उसके शारीर के हर कष्ट को दूर कर देता है किन्तु ऐसे चिकित्सको को क्या कहे जो चिकित्सा से ज्यादा जरुरी धन पर ध्यान देते है ऐसे कई मामले लगातार उजागर हो रहे है जिससे चिकित्सा जगत की छवि लगातार खराब हो रही है ऐसे ही एक मामले में एक निजी नर्सिंग होम द्वारा एक जरुरत मंद का इलाज ना करके ये तो दर्शा दिया कि उनके लिए चिकित्सा से ज्यादा जरुरी धन है आज भले ही बात सामने अ गयी और शासन ने कार्यवाही कर दी अर्थदंड भी दे दिया किन्तु क्या ऐसे कई मामले अंधेरो में गुम नहीं हो गए जिसमे ऐसे धनलोभी चिकित्सा क्षेत्रो से सम्बंधित लोगो के कारण जो मानव सेवा कर रहे वो भी बदनाम हो रहे है .
मामला है भिलाई के नेहरु नगर चौक स्थित पल्स हॉस्पिटल का जहा अस्पताल प्रबंधन के द्वारा एक 9 वर्षीय बच्ची का कोरोना वायरस कोविड- 19 रिपोर्ट नेगेटिव होने के बावजूद हॉस्पिटल प्रबंधन के द्वारा भर्ती नहीं किया गया। जिला प्रशासन को भी जानकारी नहीं दी गयी । साथ ही जांच दल को गुमराह करने की कोशिश की गई। जिसके कारण जांच अधिकारी द्वारा संबंधित चिकित्सकों तथा अस्पताल संचालक को नर्सिंग होम एक्ट का प्रथम बार उलंघन करने पर 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित करने का आदेश जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नर्सिंग होम एक्ट 2013 के तहत् बनाए गए अधिनियम के अनुसार प्रावधानों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 20 हजार रूपए के जुर्माने से दंडित करने का प्रावधान है। अस्पताल प्रबंधन एवं वहां कार्यरत चिकित्सकों द्वारा मरीजों से अथवा मरीजों के परिजनों से शासन द्वारा कोविड-19 हेतु निर्धारित उपचार आदेशों और निर्देशों मापदंड के अनुरूप उपचार करने के लिए प्रबंधन जवाबदेही तथा व्यवस्था में सुधार करेगा अन्यथा भविष्य में संस्था के विरुद्ध शिकायत पाये जाने पर छत्तीसगढ़ राज्य नर्सिंग होम एक्ट 2013 में बने प्रावधान के अनुरूप दंड शुल्क, लाइसेंस निरस्तीकरण, लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करना, अस्पताल सीलबंद एवं चिकित्सकों का पंजीयन निरस्त जैसी कार्यवाही की जाएगी।
नई दिल्ली / शौर्यपथ / पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प दौरान एक सिख व्यक्ति के साथ बदसलूकी और पगड़ी उतरने का मामला गर्माया हुआ है. इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की सरकार की बीजेपी की ओर से जमकर आलोचना हो रही है. अब पश्चिम बंगाल के गृह विभाग ने इस मामले में अपना पक्ष रखा है और बीजेपी पर इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया है.
पश्चिम बंगाल सरकार के गृह विभाग ने रविवार को ट्वीट में कहा, "पश्चिम बंगाल में हमारे सिख भाई और बहन शांति, सौहार्द और खुशी के साथ रहते हैं. हम सभी उनकी आस्था और प्रथाओं का सम्मान करते हैं. हाल ही की घटना में एक व्यक्ति को पकड़ा गया. जिसने आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों के बीच हथियार रखा हुआ था, जिसकी अनुमति नहीं थी. इस मामले को पक्षपातपूर्ण और विभाजकारी हित साधने के लिए सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है."
बीजेपी का नाम लिए बगैर बंगाल सरकार ने कहा, "एक राजनीतिक पार्टी इस मामले को सांप्रदायिक रंग दे रही है ताकि अपने तुच्छ हित को पूरा कर सके. पुलिसिंग कानून के दायरे में की गई थी. पश्चिम बंगाल सरकार सिख पंथ के सर्वोच्च सम्मान और तरीकों को लेकर प्रतिबद्ध है."
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा, "ममता बनर्जी सरकार राज्य में अनुच्छेद 356 (राष्ट्रपति शासन) लगाने के सभी मानदंडों को पूरा करती है. ममता बनर्जी ने बंगाल को आतंकियों का गढ़ बना दिया है. ममता बनर्जी की एक्सपायरी डेट आ गई है... 2021 के चुनाव में उन्हें जवाब मिलेगा. मैंने आज तक इतनी निर्दयी मु्ख्यमंत्री नहीं देखा."
टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / लॉकडाउन को दौरान कई लोग समय काटने के लिए अपने दोस्तों से बात-चीत करते रहते हैं और अगर आपको लगता है कि कुछ बातों को आप अपनें परिजन या भाई-बहनों से छिपाना चाहते हैं तो उसके लिए एक एप का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपकी स्क्रीन पर लिखे टेक्स्ट को दूसरों को पढ़ने से रोकता है।
गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद MaskChat - Hides Whatsapp Chat एक शानदार एंड्रॉयड एप है जिसे यूजर की चैटिंग को प्राइवेट रखने के लिए बनाया गया है। जब आप अपने स्मार्टफोन पर प्राइवेट चैट करते हैं, तब यह एप आपके चैट के उपर की स्क्रीन को डिजिटल पर्दे से छिपा देता हैं। इससे आपके आसपास के झांकने वाले पड़ोसी से आपके मैसेज प्राइवेट रखने में मदद मिलती हैं।
अन्य चैटिंग एप के लिए भी कारगर
MaskChat - Hides Whatsapp Chat एप सिर्फ व्हाट्सएप तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसका इस्तेमाल फेसबुक मैसेंजर, वीचैट,हाइक और स्नैपचेट के लिए भी किया जा सकता है। इसके साथ ही पासवर्ड टाइप करते समय या बैंक की इनफॉर्मेशन टाइप करते समय अपनी स्क्रीन को हाइड करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
इस एप को डाउनलोड करने के बाद यूजर को स्क्रीन पर एक फ्लोटिंग मास्क चैट आइकॉन दिखाई देगा, जिस स्क्रीन को आप दूसरों से हाइड करना चाहते हैं, उस स्क्रीन पर इस आइकॉन को ऊपर से नीचे की ओर ड्रैग करें। अब एक डिजिटल पर्दा नीचे आ जाएगा, जो आपकी स्क्रीन को छिपा देगा और आप किसी भी शर्मिंदा पलों से बच सकते है जब आपके माता-पिता या बड़े आपके आसपास होते हैं।
पर्दे की बढ़ा सकते हैं डार्कनेस
इस एप में कंपनी की तरफ से दिए गए पर्दे की मोटाई औसतन होती है, जो आपको कम लग सकती है। इसके लिए आप पर्दे के दाईं ओर दिए गए तीन लाइन वाले विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। इससे स्क्रीन के बीच में तीन नए विकल्प आएंगे। उनमें से बीच वाले विकल्प की मदद से आप पर्दे की ब्राइटनेस को नियंत्रित कर सकते हैं। बंद करने के लिए क्रॉस आइकॉन पर क्लिक कर आप पर्दे को क्लोज कर सकते हैं, लेकिन फ्लोटिंग मास्केचैट आइकॉन को पीछे छोड़ देगा। गियर आइकॉन पर टैप कर आप थीम को बदल भी सकते हैं। थीम को सिलेक्ट करने के बाद उसके नीचें के Apply theme बटन पर टैप कर अप्लाई करें।
खाना खजाना / शौर्यपथ / ब्रेड स्प्रिंग रोल की 10 मिनट रेसिपी, चाय के साथ लें हेल्दी स्नैक्स का मजा ब्रेड स्प्रिंग रोल यह ऐसी रेसिपी है, जिसे आप 10 मिनट के अंदर तैयार कर सकते हैं। अगर घर पर अचानक मेहमान आ जाएं या फिर बर्थ डे पार्टी हो, आप इसे स्नैक्स के तौर पर आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। आइए, जानते हैं आसान रेसिपी
सामग्री
1 कप पत्ता गोभी
1 कप गाजर
1 कप शिमला मिर्च
2-3 लहसुन कटे हुए
½ चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 कप प्याज
6 ब्रेड पीस
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यकतानुसार (फ्राई करने के लिए)
1 चम्मच सोया सॉस
विधि
सारी सब्जियों को बारीक काट लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। फिर सभी सब्जियां डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब मसाला और सोया सॉस डालकर मिक्स कर लें। 2-3 मिनट के लिए अच्छी तरह से पका लें। अब इस मिश्रण को अलग बर्तन में निकाल लें। ब्रेड स्लाइस लें और उसके किनारे काट दें। अब ब्रेड को बेल दें। बेलने के बाद सब्जी इसमें सब्जी का मिश्रण भरें, फिर बांध कर इसके किनारों पर पानी लगाकर रख दें। इससे यह तलते समय खुलेगी नहीं। अब इन्हें तवे पर सेंक लें या फिर डीप फ्राई भी कर सकते हैं। ब्रेड स्प्रिंग रोल तैयार हैं। इन्हें सॉस या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
सेहत / शौर्यपथ / हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व बताया गया है। इन नौ दिनों में माता के भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए मां के 9 स्वरुपों की पूजा करते हुए उनके व्रत रखते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरु हो रहे हैं जो कि 25 अक्टूबर तक चलेंगे। ऐसे में अगर आप गर्भवती हैं और नवरात्रि के व्रत रखना चाहती हैं तो अपनी और बच्चे की सेहत को बनाए रखने के लिए जरूर ध्यान रखें ये जरूरी बातें।
नवरात्रि के दौरान गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये बातें-
-नवरात्रि के उपवास रखते समय गर्भवती महिलाएं हर दो घंटे में कुछ न कुछ जरूर खाए। ऐसा करने से आपको शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होगी।
-गर्भवती महिलाएं कभी भी निर्जला व्रत न रखें। ऐसा करने से आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। याद रखें आपको सिर्फ अपना ही नहीं अपने गर्भ में पल रहे शिशु का भी ध्यान रखना है।
- व्रत रखने से पहले अपने डॉक्टर से जरुर सलाह लें। डॉक्टर की सलाह के बाद ही व्रत रखने के बारे में सोचे।
-गर्भवती महिला व्रत के दौरान अपने आहार में फल-दूध-सूखे मेवे जैसी पौष्टिक चीजें शामिल करें। अधिक तली-भुनी चीजों का सेवन करने से परहेज करें। ऐसी चीजें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
-नवरात्रि के समय महिलाएं अकसर नमक का सेवन बिल्कुल नहीं करती हैं। लेकिन अगर आप प्रेगनेंट हैं तो ऐसा करने से बचें। नमक का सेवन ना करने से आपका बीपी लो होने की संभावना बन सकती है जो आपके और बच्चे के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है।
धर्म संसार / शौर्यपथ / आगामी 17 अक्तूबर से नवरात्रि शुरू होंगे। शहर के मंदिरों में इस बार कोरोना के कारण चहल-पहल नहीं रहेगी, लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा करेंगे। इस बार पूजा सामग्री, खाद्य सामग्री के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, फल-फूल अवश्य ही महंगे होंगे, क्योंकि लॉकडाउन में मांग खत्म होने पर अधिकांश किसानों ने खुद ही फसल नष्ट कर दी थी।
17 अक्तूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि में शहर के विभिन्न थोक परचून विक्रेताओं की दुकानों पर पूजा-पाठ में लगने वाली सामग्री, व्रत के दौरान खाई जाने वाली सामग्री, पूजा की चुन्नी, नारियल व मेवा सहित अन्य प्रकार का सामान बिकने लगा है। हालांकि, अभी खुदरा सामान बेचने वालों ने अपनी-अपनी दुकानें नहीं सजाई है। इतना जरूर है इस बार फूल के रेट ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है और फल के रेट भी थोड़े बहुत अवश्य बढ़ सकते हैं। इधर, मंदिरों में तैयारी चल रही हैं। पुजारी अवश्य दावा कर रहे हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजा-पाठ अवश्य होगी।
पूजा सामग्री के नहीं बढेंगे रेट : नवरात्रों में पूजा अर्चना करने वालों के लिए राहत की खबर है कि नवरात्रों में पूजा-अर्चना का सामान पहले के मुकाबले कुछ सस्ता अवश्य हो सकता है, लेकिन महंगा नहीं मिलेगा। जो नारियल 40 रुपये का बेचा जाता था, वह इस बार भी 35-40 रुपये में ही मिलेगा। जो पान 5 रुपये का मिलता था अब वह पान मात्र 3 रुपये का मिलेगा। सामक के चावल, कुट्टू का आटा, साबुदाना, मूंगफली के रेट भी किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं होगी। धूप-अगरबत्ती के रेट में थोड़ा बहुत बदलाव है। परचून के थोक व्यापारी विपिन जैन का दावा है कि पूजा साम्रगी व खाद्य साम्रगी के रेट में बढ़ोतरी नहीं है। बादाम के रेट 720 से घटकर 580 रुपये किलो पहुंच गए हैं। काजू व किशमिश के रेट भी नहीं बढ़े हैं।
लॉकडाउन में फसल बर्बाद : किसानों ने लॉकडाउन में फूल की खपत नहीं होने के चलते फसल को नष्ट कर दिया। अब भी फूल की खपत बेहद कम है। यही कारण है कि गैंदे का फूल 300 रुपये किलो तक बिक सकता है। गुलाब का फूल भी 300 रुपये किलो, गुलदावरी का फुल भी 350 रुपये किलो तक बिकने की उम्मीद है। फुल विक्रेता गोविंद का कहना है कि कोरोना फूल की खेती को पूरी तरह खत्म कर दिया। इसी कारण फूल महंगा बिकेगा।
फल के दाम भी बढ़ने लगे : फल विक्रेता मुकेश गुलपाड़िया की मानें तो अनार 80 रुपये किलो से 120 रुपये किलो हो गया है। चीकू 100 से 120 रुपये किलो, सेब 60 से 80 रुपये किलो बेची जा रही है। दुकानदारों का दावा है कि नवरात्रि तक फल के रेट थोड़े बहुत और बढ़ सकते हैं। अंबेडकर चौक स्थित श्री शिव जी महाराज बलराम जी मंदिर (हनुमान मंदिर) के पुजारी कुलदीप अवस्थी का कहना है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखेंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
