
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
सीधी भर्ती से नियुक्त 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, प्रतीकात्मक रूप से 20 शिक्षकों को मंच से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया
रायपुर/शौर्यपथ /राजीव युवा मितान सम्मेलन में आज लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर एवं सरगुजा सम्भाग हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीधी भर्ती से नियुक्त 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
कार्यक्रम में बस्तर व सरगुजा संभाग में नियुक्त 20 शिक्षकों को प्रतीक स्वरूप नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वही राजीव युवा मितान क्लब में बेहतर काम करने वाले 5 क्लबो को शाल और श्रीफल देकर समान्नित किया गया।
गौरतलब है कि राज्य गठन के बाद पहली बार शिक्षकों की सीधी भर्ती की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मार्च 2019 में व्याख्याता शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के 14580 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापित पदों के विरुद्ध 10834 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। वर्तमान में बस्तर व सरगुजा संभाग के लिए 12489 व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पदों में सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया। व्याख्याता की नियुक्ति के पश्चात मुख्यमंत्री निवास में 12 अगस्त 2023 को 232 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था। इसी प्रकार शिक्षकों के विज्ञापित 5772 पदों में से 3449 पदों के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जा रहा है। इनमें से 2000 अभ्यर्थियों को आज एक साथ नया रायपुर स्थित राजीव युवा मितान सम्मेलन में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
नया रायपुर में जुटेगा युवा मितानों का महाकुंभ, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपनों को पूरा करने में अपना योगदान दे रहे युवा मितान
रायपुर/शौर्यपथ / राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के महासम्मेलन के अवसर पर प्रदेश भर के युवा मितान राजधानी में जुटेंगे। इस अवसर पर सांसद श्री राहुल गांधी क्लब के सदस्यों को संबोधित करेंगे। युवाओं में इसे लेकर जबर्दस्त उत्साह है। 3 फरवरी 2022 को शुभारंभ के बाद से लगातार किये रचनात्मक कार्यों से क्लब के सदस्यों ने प्रदेश में नई ऊर्जा का संचार किया है। उत्साही युवा शासन की योजनाओं में भागीदारी करने लोगों से अपील कर रहे हैं। उन्हें योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। वे लोगों की मदद कर रहे हैं। चाहे राशन कार्ड बनवाना हों, जाति प्रमाण पत्र बनवाना हो या आय प्रमाण पत्र, लोग सीधे क्लब के सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं और उनका काम सहजता से हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने युवा ऊर्जा को छत्तीसगढ़ निर्माण में लगाने यह महती योजना आरंभ की है।
अब तक प्रदेश में 13 हजार 242 राजीव युवा मितान क्लब गठित किये जा चुके हैं। अब तक 3 लाख 22 हजार 770 युवा इसमें सदस्य के रूप में शामिल हो चुके हैं। इसका उद्देश्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसके लिए हर तिमाही शासन द्वारा ऐसे क्लबों को खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए 25 हजार रुपए दिये जाते हैं। जैसे ही कम से कम 15 हजार रुपए व्यय का उपयोगिता प्रमाणपत्र प्राप्त हो जाता है। वैसे ही अगली तिमाही के लिए राशि जारी कर दी जाती है। अब तक इन क्लबों के लिए 132 करोड़ रुपए आबंटित किये जा चुके हैं।
इन क्लबों की गतिविधियां किस बड़े पैमाने पर हो रही है। आँकड़ों से इस बात की जानकारी होती है। अब तक इन क्लबों द्वारा 2 लाख सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेल गतिविधि हो चुकी है।
पर्यावरण संरक्षण का काम क्लब के सदस्यों ने काफी किया है। वृक्षारोपण के माध्यम से हरीतिमा का दायरा बढ़ाने का काम सबसे ज्यादा हुआ है। इसके साथ ही पौधों को सहेजने का काम भी युवा ही करते हैं। इसके अलावा जलसंरक्षण पर भी बढ़िया काम हुआ है। तालाबों की सफाई, इसमें श्रमदान के माध्यम से संजीवनी प्रदान करना ऐसा कार्य है जिसमें युवा मितान क्लब के सदस्य तो हिस्सा लेते ही हैं उनके जोश को देखते हुए अन्य नागरिक भी कार्य में सहभागिता कर देते हैं।
प्रदेश में जो छत्तीसगढ़िया ओलंपिक हुए उनमें भी क्लब के सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। लगभग 25 लाख लोगों ने इन खेलों में हिस्सा लिया।
राजीव युवा मितान सम्मेलन के लिए रूट चार्ट
रायपुर/शौर्यपथ /रायपुर की यातायात पुलिस ने शनिवार को नवा रायपुर में राजीव युवा मितान सम्मेलन के लिए क्षेत्रवार पहुंच मार्ग एवं पार्किंग प्लान बनाया है। इसके अनुसार बस्तर संभाग तथा जिला बालोद , धमतरी, गरियाबंद व अभनपुर क्षेत्र की ओर से आने वाले वाहन केंद्री मोड से नवा रायपुर मार्ग में मुड़कर लॉ युनिवर्सिटी से ट्रिपल आई चौक मुक्तांगन के सामने से कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।
बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग तथा जिला महासमुंद , बलौदा बाजार व रायपुर (आरंग व खरोरा क्षेत्र) की ओर से आने वाले वाहन मंदिर हसौद से नवागांव मोड़ से नवा रायपुर में मुड़कर क्रिकेट स्टेडियम-साईं अस्पताल से दीन दयाल चौक से ट्रिपल आईटी मुक्तांगन के सामने से कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।
जिला रायपुर ( शहर व धरसींवा क्षेत्र ) की ओर से आने वाले वाहन सेरीखेड़ी ब्रिज से नवा रायपुर मार्ग होकर क्रिकेट स्टेडियम टर्निंग से सीधे राज्योत्सव मैदान कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।
इसी तरह से दुर्ग संभाग व राजनांदगांव संभाग की ओर से आने वाले वाहन टाटीबंध से पचपेड़ी नाका से माना बस्ती होकर तुता की ओर से राज्योत्सव मैदान की ओर प्रस्थान करेंगे।
13 पार्किंग स्थानों में बांटा गया है पार्किंग प्लान
राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल होने के लिए आने वाले वाहनों के लिए क्षेत्रवार पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। पार्किंग क्रमांक 2 में 1500 गाड़ियों की पार्किंग होगी जो मेला स्थल परिसर के अंतर स्थित है जिसमें संपूर्ण क्षेत्र के विधायक, पदाधिकारी एवं व्हीआईपी गाड़ियां पार्क होंगी।
पार्किंग क्रमांक 3 में 300 कार पार्क होंगी जो मेला स्थल परिसर के अंदर पेवर्ड पार्किंग है जिसमें सुरक्षा, विद्युत, पेयजल, टेन्ट आदि व्यवस्था में लगे अधिकारी गणों की गाड़ियां पार्क होंगी।
पार्किंग क्रमांक 4 में 500 कार पार्क होंगी। यह पार्किंग धरनास्थल के सामने है। यहां पर रायपुर संभाग के कार एवं जीप के खड़ी होने की व्यवस्था होगी।
पार्किंग क्रमांक 5 में तुता तालाब के किनारे बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग की 500 कारें पार्क होंगी।
पार्किंग क्रमांक 6 में पुरखौती मुक्तांगन के सामने रायपुर एवं धरसीवां क्षेत्र की 500 बसों की खड़े होने की व्यवस्था है।
पार्किंग क्रमांक 7 में पुरखौती मुक्तांगन के सामने बस्तर संभाग, धमतरी, गरियाबंद एवं अभनपुर क्षेत्र के लिए 500 बसों के लिए पार्किंग है।
पार्किंग क्रमांक 8 में पुरखौती मुक्तांगन के सामने बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग तथा जिला महासमुंद , बलौदा बाजार व रायपुर (आरंग व खरोरा क्षेत्र) की 700 बसों के खड़ी होने के लिए पार्किंग है।
पार्किंग क्रमांक 9 में निर्माणाधीन रेल्वे स्टेशन मैदान में सभी संभाग की 300 कारों के लिए पार्किंग बनाई गयी है।
पार्किंग क्रमांक 10 में कन्वेंशन सेंटर के पास समाचार चैनलों की ओबी वैन और अधिकारियों की 100कारों के लिए पार्किंग व्यवस्था है।
पार्किंग क्रमांक 11 में माना की ओर मुख्य मार्ग किनारे दुर्ग संभाग की 400 बसों के पार्किंग की व्यवस्था है।
पार्किंग क्रमांक 12 में ग्राम तुता मार्ग के किनारे दुर्ग संभाग की 600 कार एवं जीप पार्क होंगी।
पार्किंग क्रमांक 13 में निमोरा तालाब के किनारे बस्तर संभाग, धमतरी, गरियाबंद जिले की 500 कार एवं जीप के लिए पार्किंग बनाई गयी है।
रायपुर /शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कांकेर जिला प्रशासन द्वारा तैयार ‘स्वीप एसएसआर रैप’ को लॉन्च किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेश क्षीरसागर और कांकेर जिले के स्वीप नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमीत अग्रवाल भी इस दौरान उपस्थित थे।
कांकेर का ‘स्वीप एसएसआर रैप’ संभवतः पूरे देश में अपने प्रकार का पहला ऐसा रैप है जो विशेष रूप से अभी चल रहे फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर विधानसभा निर्वाचन-2023 में वोट करना न भूलें। इस रैप की विशेष बात यह है कि इसे कांकेर स्वीप टीम द्वारा स्वयं तैयार किया गया है।
नाम जुड़वाया क्या... एपिक बनवाया क्या... रैप के माध्यम से कांकेर स्वीप टीम द्वारा वर्तमान पीढ़ी के नवयुवक-नवयुवतियों को जो सोशल मीडिया, जिम इत्यादि में काफी रुचि रखते हैं, उन्हें अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्हें इस रैप के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया है कि यदि उन्हें देश से प्यार है तो उन्हें लोकतंत्र की रक्षा के लिए नाम जुड़वाकर वोट जरूर करना चाहिए। रैप का संगीत और उसकी धुन नई और आकर्षक है। स्वीप टीम ने उम्मीद जताई है कि यह रैप अपने सुमधुर संगीत और समकालीन बोल के चलते नई पीढ़ी को आकर्षित करेगी। उनकी यह कोशिश नई पीढ़ी में लोकप्रिय होगी और उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करेगी।
रायपुर/शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा तैयार पुस्तिका "शक्ति - कम्प्रेहेन्सीव स्वीप प्लान टू इम्प्रूव फीमेल वोटर टर्न आउट" का विमोचन किया। यह पुस्तिका राज्य के सभी जिलों में महिला मतदाताओं की लोकतंत्र में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मतदान के लिए प्रेरित करने आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों जो विशेष रूप से नवविवाहिता वधू के सम्मान समारोह पर केन्द्रित है, को समावेशित करते हुए प्रकाशित की गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेश क्षीरसागर और सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल भी पुस्तिका के विमोचन के दौरान उपस्थित थीं।
इस पुस्तिका में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत मतदान से अक्सर वंचित रह जाने वाली नवविवाहिताओं का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या मायके से ससुराल स्थित मतदान केंद्र में नाम स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक जिले में आयोजित नवविवाहिता वधू सम्मान समारोह का विशेष उल्लेख है। इसमें विगत निर्वाचन के बाद राज्य की निर्वाचक नामावाली में लिंगानुपात बढ़ाने आयोजित स्वीप गतिविधियों की भी जानकारी है। भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ की स्वीप गतिविधि नवविवाहिता वधू सम्मान समारोह की काफी प्रशंसा की है।
वाहन पोर्टल द्वारा भौतिक सत्यापन कराकर 20 सितंबर तक प्राप्त करें नवीन पंजीयन चिन्ह
रायपुर/शौर्यपथ /देशभर से यहां राज्य में आने वाले वाहनों के पता परिवर्तन की सूचना दर्ज करते समय छत्तीसगढ़ के लिए नवीन रजिस्ट्रीकरण चिन्ह प्राप्त करने संबंधी प्रक्रिया को वाहन पोर्टल में अनिवार्य किया गया है। अन्य राज्य से एनओसी लेकर आये ऐसे वाहनों, जिसका पूर्व में छत्तीसगढ़ के किसी भी परिवहन कार्यालय में पता परिवर्तन की सूचना दर्ज करा लिये है किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य का नवीन पंजीयन चिन्ह प्राप्त नहीं किये है। ऐसे समस्त वाहन स्वामी छत्तीसगढ़ राज्य हेतु नवीन पंजीयन चिन्ह प्राप्त करने के लिए वाहन पोर्टल के माध्यम से विहित शुल्क का ऑनलाईन भुगतान कर आवश्यक दस्तावेज सहित वाहन का भौतिक सत्यापन कराते हुये 20 सितम्बर 2023 तक संबंधित परिवहन कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि प्रस्तुत आवेदन पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही किया जा सके। अन्यथा ऐसे वाहनों पर मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
एनआईसी द्वारा विकसित वाहन पोर्टल के माध्यम से राज्य में वाहन संबंधी समस्त कार्य संपादित किये जा रहे है। जिसके तहत अन्य राज्य के वाहनों को पता परिवर्तन की सूचना दर्ज करने के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य का नवीन रजिस्ट्रीकरण चिन्ह जारी हो रहे हैं। किन्तु राज्य में वाहन पोर्टल लागू होने के पहले अन्य राज्य से आने वाली वाहनों का केवल पता परिवर्तन की सूचना दर्ज है, जिसमें से विभिन्न वाहनों का छत्तीसगढ राज्य के लिए नवीन रजिस्ट्रीकरण चिन्ह प्राप्त नहीं हुआ है।
परिवहन मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य राज्य के ऐसे वाहन जिनका पता परिवर्तन की सूचना पूर्व में छत्तीसगढ़ के किसी परिवहन कार्यालय द्वारा दर्ज कर लिया गया है किन्तु छत्तीसगढ़ राज्य का नवीन पंजीयन चिन्ह समनुदेशित नहीं किया गया है, ऐसे वाहनों का केन्द्रीय मोटरयान नियम, 1989 के नियम 54 तथा छत्तीसगढ़ मोटर यान नियम, 1994 के नियम 55 अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के लिए नवीन रजिस्ट्रीकरण चिन्ह समनुदेशित करने की कार्यवाही किया जाना है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
कहने को तो भारतीय जनता पार्टी का संगठन काफी मजबूत संगठन माना जाता है और उनके कार्यकर्ता काफी संगठित होकर कार्य करते हैं किंतु जब भी चुनाव की बात आती है दुर्ग भारतीय जनता पार्टी में गुटीय राजनीति इस कदर हावी हो जाती है कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए जा रहे हैं महीनो की तैयारी पर पानी फिर जाता है पिछले 1 साल से संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिस तरह से जितेंद्र वर्मा ने अपना योगदान दिया और लगभग हर मौके पर विरोध प्रदर्शन कर स्थानीय सरकार को घेरने की कोशिश की वही रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मना कर एक बार फिर संगठन में दायित्व देकर उनका सम्मान बढ़ाया .जैसा की इन दिनों हर राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगा हुआ है वैसे ही तैयारी में भारतीय जनता पार्टी भी अपने स्तर पर लगी हुई है पिछले काफी दिनों से भारतीय जनता पार्टी के तरफ से दुर्ग के प्रतिष्ठित व्यापारी और समाजसेवी चतुर्भुज राठी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा था और ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि चतुर्भुज राठी को अगर टिकट मिलती है तो कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार हो उनके लिए परेशानी का सबक बन जाता .कांग्रेस में चल रहे वर्तमान अंतर्कलह से इस बार दुर्ग भाजपा के कार्यकर्ताओं को काफी उम्मीद थी कि प्रत्याशी अगर चतुर्भुज राठी या अन्य ऐसा कोई हो जो स्वतंत्र रूप से हो और भाजपा का कार्यकर्ता हो किंतु अचानक दुर्ग भारतीय जनता पार्टी से कई भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निगम में विपक्ष के नेता अजय वर्मा को प्रमोट करना शुरू कर दिया सभी को मालूम है कि अजय वर्मा राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के कट्टर समर्थक हैं वहीं पिछले नगर निगम चुनाव में भाजपा के ऐसे कई नेता और प्रत्याशी थे जो भाजपा के लिए आसानी जीत कर सकते थे उन्हें नगर निगम चुनाव में टिकट नहीं दिया गया और वह निर्दलीय मैदान में उतरकर जीत हासिल कर नगर निगम पहुंच गए ,ऐसे में एक बार फिर सांसद समर्थक अजय वर्मा के सामने आने से दुर्ग भाजपा की राजनीति गरमा गई . कहने को तो भले यह कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी पार्षद दलों द्वारा सिर्फ रक्षाबंधन जन्माष्टमी आदि त्योहारों की बधाई देने के लिए यह प्रचार प्रसार किया जा रहा है किंतु जो प्रचार प्रसार पिछले चार सालों में नहीं किया गया यहां तक सुश्री सरोज पांडे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के समय भी एक भी बधाई संदेश के पोस्टर बैनर अजय वर्मा को प्रमुखता में लेते हुए कहीं दिखाई नहीं दिए अचानक अजय वर्मा का नाम सामने आते ही गुटीय राजनीति का अंदेशा भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ताओं को फिर सताने लगा ।
बता दे की जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशियों की चर्चा चल रही थी उसमें चतुर्भुज राठी और हेमचंद परिवार के किसी सदस्य का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा था किंतु अचानक अजय वर्मा के सामने आने से एक बार फिर राजनीति माने का अंदेशा बढ़ गया अब देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी दुर्ग में अपना प्रत्याशी किसे घोषित करती है क्योंकि अभी तक पिछले राजनीतिक चुनाव कि अगर बात करें तो किसी में भी कांग्रेस की जीत नहीं हुई बल्कि हर बार भारतीय जनता पार्टी की हार हुई और उनके गुटबाजी समीकरण के कारण उनका विधानसभा ,नगर निगम ,सांसद तक की सीट गवानी पड़ी .
चतुर्भुज राठी दुर्ग शहर के एक जाने पहचाने शख्सियत में गिने जाते हैं सामाजिक कार्यों में उनकी सहभागिता हमेशा से बनी रही वही एक कुशल व्यापारी के साथ-साथ सर्व समाज में उनकी एक अलग पहचान है स्वक्ष छवि शिक्षित एवं सौम्य सरल व्यवहार के धनी चतुर्भुज राठी के प्रत्याशी घोषित होने की संभावनाओं से ही भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं में एक अलग ही चमक देखने को मिली थी किंतु जिस प्रकार से अचानक नगर निगम के विपक्ष के नेता अजय वर्मा पोस्टरो में नजर आने लगे उसे एक बार फिर आंतरिक रूप से चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है अब इस राजनीतिक चर्चाओं में किसके हक में विधानसभा प्रत्याशी का परिणाम जाता है यह संगठन ही तय करेगा ..
विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की
रायपुर/शौर्यपथ / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। पहली बार रतनपुर स्थित महामाया देवी के मंदिर में राष्ट्रपति प्रवास हुआ है। इस अवसर पर माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी मौजूद रहीं।
उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया और यहाँ आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण कराया। यह मंदिर 11वीं शताब्दी में बनवाया गया था। माँ महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी वंश के राजाओं की कुलदेवी थी। यहाँ पर दोनों नवरात्रियों में भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां प्रदेश के हर जिले से लोग आते हैं और माँ महामाया के दर्शन कर उनके समक्ष मनोकामनाएं रखते हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
