Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

नई दिल्ली/इलाहाबाद /शौर्यपथ /लिव-इन रिलेशनशिप का जिक्र करते हुए, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि "भारत में विवाह की संस्था को नष्ट करने के लिए एक व्यवस्थित डिजाइन काम कर रहा…
नई दिल्ली/शौर्यपथ /राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक आदिवासी महिला को सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र करके गांव में घुमाने की घटना के वीडियो ने राज्य में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी…
नई दिल्‍ली/शौर्यपथ /कनाडा ने जी-20 समिट से पहले भारत के साथ पिछले कई सालों से चली आ रही व्यापार वार्ता पर 'रोक' लगा दी है. प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार…
नई दिल्‍ली/शौर्यपथ /चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद अब इसरो की नजर सूर्य पर है. इसरो आज अपने पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 को लॉन्च करने जा रहा है. सूर्य…
मुंबई/शौर्यपथ /ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को कोर्ट में पेश किया. नरेश गोयल को शुक्रवार रात ईडी ने दिन भर की लंबी पूछताछ…
नई दिल्ली /शौर्यपथ /भारत की पहली सोलर स्पेस ऑजर्वेटरी, आदित्य-एल1 के सफलतापूर्वक रॉकेट से अलग होने और पृथ्वी के चारों ओर एक अण्डाकार कक्षा में स्थापित होने के कुछ मिनट…
नई दिल्ली/शौर्यपथ /ISRO के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा. एक तरफ जहां ISRO ने शनिवार को देश के पहले सोलर मिशन आदित्य-एल1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर लिया है.…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /नींबू को कई तरीकों से खाया जा सकता है, लेकिन उनके मजबूत स्वाद के कारण उन्हें शायद ही उनका कभी अकेले सेवन…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /हर कोई अट्रैक्टिव दिखना चाहता है. बूढ़ापे के लक्षण हमारे कोसों दूर रहें ये किसी की कामना होती है. लोगों को आप…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / छुहारा पौष्टिक और स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है जो शरीर को ताकत देता है. छुहारे में आयरन और पोटेशियम होता है, जो…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)