
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) नवा रायपुर में पदस्थ संयुक्त संचालक (जनसंपर्क) भगवती कुमार सिंह के आज अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर पुलिस मुख्यालय द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस मौक पर आयोजित विदाई समारोह में पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने श्री सिंह को शॉल, श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ सुदीर्घ सुखमय जीवन की कामना की।
संयुक्त संचालक भगवती सिंह की सेवानिवृत्ति पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके सुखद एवं निरोग जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि श्री सिंह ने अपने दीर्घ सेवाकाल में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने गृह विभाग में लंबे समय तक प्रतिनियुक्ति पर महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। श्री सिंह ने अविभाजित मध्यप्रदेश से अपनी सेवा की शुरूआत की। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद संचालनालय एवं रायगढ़, बिलासपुर जिलों में भी अपनी सेवाएं दी।
ये कैसे राष्ट्रभ्राता ... जिन्हें चुनाव करीब होने पर ही बहनों की याद आई ... बीते 9 साल में महंगाई की मार झेलती बहनों की सुध क्यों नहीं ली ? – राजेंद्र साहू
दुर्ग । शौर्यपथ । पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू ने भाजपा नेताओं के बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि पिछले नौ साल से देश भर की महिलाओं को महंगाई की मार से रुलाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रभ्राता कैसे हो सकते हैं ? राजेंद्र ने कहा कि चुनाव सामने देखकर मोदी ने सिलेंडर के दाम 2 सौ रुपए घटाए हैं। 4 सौ रुपए मूल्य के सिलेंडर की कीमत 11 सौ रुपए करने वाले पीएम मोदी ने गैस सिलेंडरों में मामूली कमी की है। यह बहनों को सौगात नहीं, बल्कि उनकी उम्मीदों पर कुठाराघात है।
राजेंद्र ने कहा कि ये कैसे राष्ट्रभ्राता हैं जिन्हें चुनाव करीब होने पर ही बहनों की याद आती है। राष्ट्रभ्राता को 9 साल से महंगाई की मार झेलती बहनों की याद क्यों नहीं आई ? ये कैसे भाई हैं जो देश भर की बहनों को रसोई गैस, दाल, चावल, खाने का तेल, कॉस्मेटिक सामग्री, कपड़े सहित हर चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ाकर हर वर्ग को परेशान कर रहे हैं।
राजेंद्र ने तंज कसते हुए कहा कि जब रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं तो मोदी समेत सभी भाजपा नेता कहते हैं कि पेट्रोकेमिकल कंपनियां रेट बढ़ा रही है और जब दाम घटते हैं तो इसका श्रेय मोदी खुद लेने लगते हैं। भाजपा नेता उन्हें राष्ट्रभ्राता घोषित कर देते हैं। सच ये है कि बीते 9 साल से देशवासियों को महंगाई की मार से हलाकान करने के लिए केवल पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार ही जिम्मेदार हैं।
राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के लगातार आंदोलन और आगामी दिनों में राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में हार की आशंका से घबराकर ही गैस सिलेंडर की कीमत में दो सौ रुपए कटौती का फैसला किया गया है। ऐन चुनाव के पहले राष्ट्रभ्राता को बहनों की याद आना केवल छलावा है।
राजेंद्र ने आम जनता को आगाह करते हुए कहा कि ऐसे दांव-पेंच करने वाली पार्टी से सतर्क रहें। चुनाव से ठीक पहले कीमत कम कर भाजपा ने चुनावी दांव खेला है। चुनाव के कारण कीमत 2 सौ रुपए घटाने वाले भाजपा नेता चुनाव जीतने के बाद कीमतें कई गुना बढ़ाते हैं। भाजपा सरकार ने पहले भी जनता के साथ ऐसा ही धोखा किया है। भाजपा अगर चुनाव जीत गई तो फिर से आम जनता को महंगाई की भयंकर मार झेलना पड़ेगा।
जांजगीर । शौर्यपथ । जैजपुर विधानसभा से बड़ी बात सामने आ रही है। जैजपुर विधानसभा से कांग्रेस से दावेदार शशिकांत कश्यप ने आवेदन किया जिसका समर्थन करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा बयान जारी किया । राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष भैया लाल ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी शशिकांत कश्यप को अपने प्रत्याशी घोषित करती है तो राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्येक कार्य करता उनके समर्थन में कार्य करेंगे उन्होंने इस बारे में अपना पत्र जारी करते हुए यह अपील की है ।
शशि कांत कश्यप को राष्ट्रीय जनता दल का समर्थन
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष भैया लाल जायसवाल ने जो छत्तीसगढ़ के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र का निवासी है , इन्होंने शशि कांत कश्यप को लिखित में अपना समर्थन दिया है और कहा है कि यदि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से शशि कांत कश्यप जी को कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित किया जाता है तो उन्हें राष्ट्रीय जनता दल का पूर्ण समर्थन हासिल होगा l श्री भैया लाल जायसवाल ने आश्वासन मे यह भी कहा है कि उनकी पार्टी के हरेक कार्यकर्ता शशि कांत कश्यप के समर्थन में चुनाव प्रचार करेगी l जायसवाल जी का कहना है कि शशि कांत कश्यप बहुत ही मिलनसार और विनम्र आदमी हैं जो हर हमेंशा हर किसी से मुस्कराते हुए ही मिलते हैं l
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन पत्र के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ा है वहीं शशिकांत का सेवा कहना है कि अगर प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें सेवा का मौका दिया तो वह मुख्यमंत्री के 75 पर के नारे पर खरा उतरेंगे और जैजपुर विधानसभा सीट जीतकर मुख्यमंत्री के रिटर्न गिफ्ट में अपनी अहम भूमिका भी निभाएंगे ।
*अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होने से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत हुई*
रायपुर / शौर्यपथ/ जशपुर विकाखण्ड के ग्राम पंचायत पोरतेंगा निवासी श्रीमती छेनो बाई और उनके परिवार के लिए मनरेगा के तहत 3 लाख रूपए की लागत से बनी डबरी वरदान साबित हुई है। वर्षा आधारित एक मात्र फसल की खेती करने वाली छेनो बाई और उनके परिवार के लोग अब दोहरी फसल लेने लगे हैं। डबरी में मछली पालन तथा साग सब्जी की खेती से उन्हें अच्छी आमदनी होने लगी है।
श्रीमती छेनो बाई ने बताया कि उनके परिवार के पास पैतृक कृषि भूमि है परन्तु सिंचाई के साधन न होने की वजह से खेती करना बेहद जोखिम भरा होता था। वर्षा काल में बमुश्किल एक फसली खेती से 8 सदस्यीय परिवार के गुजर बसर में परेशानी होती थी। मनरेगा के तहत शासन की ओर मेड़ बंधान और डबरी निर्माण की जानकारी मिलने पर उन्होंने रोजगार सहायक से मुलाकात कर इसके लिए ग्राम पंचायत को विधिवत आवेदन दिया। उनके खेत में डबरी निर्माण के लिए 3 लाख रूपए की स्वीकृति मिली। इस कार्य से उनके परिवार के सदस्यों एवं अन्य ग्रामीणजनों सहित कुल 46 परिवारों को अतिरिक्त रोजगार भी प्राप्त हुआ।
मनरेगा के तहत् खेत में बनी डबरी में अब साल भर पानी बना रहता है जिसके चलते फसल सिंचाई को लेकर चिंता खत्म हो गई है। वह और उनके परिवार के लोग अब निश्चिंतता के साथ खेती करने लगे है। वर्ष में दोहरी फसल के साथ ही साग-सब्जी का भी उत्पादन किया जा रहा है। मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन के लिए मत्स्य बीज अनुदान में दिया गया है। मछली पालन से अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
रायपुर। शौर्यपथ। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर 31 अगस्त, 2023 को छत्तीसगढ़ आ रही हैं । अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू रायपुर में 31 अगस्त, 2023 को जगन्नाथ मंदिर, रायपुर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी । इसके पश्चात वे विधान सभा रोड, सड्डू स्थित ब्रम्हकुमारी संस्थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगी । अपराह्न में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी । रात्रि विश्राम राजभवन, रायपुर में होगा ।
दूसरे दिन यानि 01 सितम्बर, 2023 को बिलासपुर के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी । बिलासपुर से लौटने के बाद वे राजभवन, रायपुर में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी ।
राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर । शौर्यपथ ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय भोजली महोत्सव-2023 में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर मित्रता का अभूतपूर्व उत्सव ’भोजली’ पर्व के आयोजन के लिए गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति को बधाई दी और इसे प्राचीन सांस्कृतिक परम्पराओं को सहेजने की दिशा में सराहनीय बताया।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि भोजली का पर्व हमारी विशिष्ट छत्तीसगढ़ी संस्कृति है। भोजली मित्रता का उत्सव भी है। छत्तीसगढ़ में मित्रता के अटूट बंधन के लिए भोजली बदने की परम्परा रही है। इस तरह से भोजली केवल एक पारंपरिक अनुष्ठान नहीं रह जाता अपितु लोगों के दिल में बस जाता है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जब हमारी संस्कृति बचेगी, तभी हम बचेंगे। जब हमें अपनी संस्कृति पर गौरव होगा, तभी हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हम प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए कार्य तो कर ही रहे हैं। कर्ज माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना जैसी अनेक योजनाओं से प्रदेश के सभी वर्गों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है लेकिन इसके साथ ही हम सांस्कृतिक विकास को भी उतना ही महत्व दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि हमने देवगुड़ियों और घोटुल के संरक्षण के लिए कार्य किया है। मुख्यमंत्री पर्व सम्मान निधि और आदिवासी परब सम्मान निधि योजना के माध्यम से हम स्थानीय उत्सवों को मनाने के लिए सभी पंचायतों को दस हजार रुपए वार्षिक सहायता दे रहे हैं। बस्तर में हमने बादल का गठन किया है। बस्तर लोक संस्कृति एवं भाषा अकादमी नाम से जानी जाने वाली इस संस्था के माध्यम से बस्तर के लोकगीतों को, लोकधुनों को और पारंपरिक रिवाजों को तथा बोली को सहेजने का काम हो रहा है। इसके माध्यम से बस्तर की सांस्कृतिक सुंदरता को दुनिया जान पा रही है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी आदिवासी संस्कृति बेहद खूबसूरत है। इसके नृत्य, संगीत, परिधान और भाषा-बोली अपने में अनेक रंग समेटे हैं। इसकी सुंदरता को दुनिया जाने और इसे इसका वास्तविक मान मिल सके, इसके लिए हमने राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन कराया। इस महोत्सव के माध्यम से देश-विदेश के कलाकारों ने अपना हुनर दिखाया। इतने बड़े मंच पर आदिवासी कला का आयोजन पहले कभी नहीं हुआ था और इसे भरपूर सराहना मिली। इस अवसर पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, विधायक रामकुमार यादव, महापौर रायपुर नगर पालिक निगम एजाज ढेबर और छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा तथा राजस्थान आदि राज्यों से आदिवासी समाज के पुरूष-महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
* तो मोदी राज में रमन सरकार ने 25 सौ रुपए में धान क्यों नहीं खरीदा ? किसानों की कर्जमाफी क्यों नहीं की ? एमपी सहित डबल इंजिन सरकारों में किसानों को क्यों मिल रहा धान का कम मूल्य ?
*पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू ने सवालों की झड़ी लगाकर भाजपा नेताओं के बयानों की धज्जियां उड़ाई
दुर्ग । शौर्यपथ । धान खरीदी का पैसा केंद्र सरकार द्वारा देने के भाजपा नेताओं के दावे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने सवालों की झड़ी लगाई है ? राजेंद्र ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, ओपी चौधरी सहित सभी भाजपा नेता यह राग आलाप रहे हैं कि धान खरीदी का का पैसा मोदी सरकार दे रही है। अगर यह सच है तो 2014 से 2018 तक मोदी राज में डा रमन सिंह ने किसानों से 25 सौ रुपए में धान क्यों नहीं खरीदा?
राजेंद्र ने हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चार साल तक भाजपा की डबल इंजिन सरकार थी। उस वक्त रमन सरकार ने किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं किया ? उस समय की रमन सरकार ने किसानों से किये गए वादे के अनुरूप धान का बोनस क्यों नहीं दिया। ऐसी कौन सी आफत आ गई कि किसानों से 25 सौ रुपए में धान खरीदी नहीं की गई ?
राजेंद्र ने भाजपा नेताओं से पूछा कि धान खरीदी का पैसा अगर केंद्र सरकार दे रही है तो एमपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, महाराष्ट्र, गुजरात में धान खरीदी 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से क्यों नहीं हो रही ? इन राज्यों में किसान 12 सौ से 13 सौ रुपए प्रति क्विटंल की दर से धान क्यों बेच रहे हैं ? डबल इंजिन सरकार के बावजूद वहां के किसान कर्ज के बोझ तले आत्महत्या क्यों कर रहे हैं ? वहां के किसानों की कर्जमाफी क्यों नहीं हुई ?
राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के बाद धान का रकबा और उत्पादन भी बढ़ा। पहली बार रिकॉर्ड 1 करोड़ 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई। एमपी, हरियाणा सहित भाजपा की डबल इंजिन सरकार वाले राज्यों में न तो फसल का रकबा बढ़ा, न उत्पादन बढ़ा और न रिकॉर्ड धान खरीदी हुई। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता झूठ को सौ बार बोलकर सच साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के झूठे प्रपंच को अच्छी तरह समझ चुकी है। भाजपा नेताओं की कोशिशें कामयाब नहीं होगी।
राजेंद्र ने कहा कि अगर केंद्र सरकार 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का पैसा देती तो उन्हें छत्तीसगढ़ में ईडी और आईटी का सहारा नहीं लेना पड़ता। छत्तीसगढ़ में किसान खुश हैं। भूमिहीन मजदूरों को 7 हजार रुपए मिलने से मजदूर खुश हैं। बेरोजगारों को रोजगार या हर माह 25 सौ रुपए भत्ता दिया जा रहा है। बिजली बिल हाफ योजना का फायदा हर वर्ग को मिल रहा है।
किसान, मजदूर, व्यापारी, उद्योगपति, युवा, महिलाओं समेत हर वर्ग के लोग भूपेश सरकार की दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं से खुश हैं। चुनाव में कांग्रेस की जबर्दस्त जीत तय है। करारी हार को देखते हुए भाजपा द्वारा ईडी और आईटी का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगाने का काम किया जा रहा है। आगामी चुनाव में राज्य की जनता भाजपा को इसका माकूल जवाब देगी।
दुखहरण सिंह ठाकुर
कबीरधाम । शौर्यपथ । भोरमदेव वन्य जीव अभ्यारण्य को टाईगर रिजर्व घोषित नहीं करने के राज्य वन्य जीव बोर्ड के निर्णय को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में भी अपना पक्ष मजबूती से रखेगी।
छत्तीसगढ़ की तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा राज्य वन्य जीव बोर्ड की नौवी बैंठक दिनांक 23.05.2017 में कवर्धा स्थित भोरमदेव वन्य जीव अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित करने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। तत्पश्चात दिनांक 14.11.2017 को हुई राज्य वन्य जीव बोर्ड की 10 वीं बैठक में यह अनुशंसा की गई कि कवर्धा स्थित भोरमदेव अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित किया जाए।
उक्त टाइगर रिजर्व की घोषणा करने से 39 गांवों को विस्थापित करना पड़ता एवं वहां उस समय पीढ़ियों से निवासरत 17566 व्यक्तियों को उनके मूल स्थान से दूसरी जगह विस्थापित करना पड़ता। इन निवासियों में बैगा जनजाति के लोग बड़ी संख्या में हैं। उनके विस्थापन से उनके प्राचीन संस्कृति, वनों के साथ उनके संबंधों आदि से विस्थापित होना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी ने उस समय भोरमदेव अभ्यारण को टाईगर रिजर्व घोषित करने के तत्कालीन भाजपा सरकार के निर्णय के विरोध में मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में आंदोलन चलाया। बाद में परिस्थितिया बदल गयी तथा राज्य में कांग्रेस की सरकार बन गई। इतना ही नहीं बल्कि मोहम्मद अकबर राज्य के वन मंत्री बन गए। उनके प्रयास से राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक दिनांक 24.11.2019 में कवर्धा स्थित भोरमदेव अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित नहीं करने का निर्णय लिया गया।
इधर उक्त निर्णय को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में एक जनहित याचिका क्रमांक WPPIL 17/2019 के माध्यम से नितिन सिंघवी द्वारा चुनौती दी गई थी। इस प्रकरण में सुनवाई के दौरान सरकार द्वारा मजबूती से अपना पक्ष रखते हुए, न्यायालय को यह बताया गया कि उक्त टाइगर रिजर्व घोषित करने से भोरमदेव अभ्यारण्य में निवासरत आदिवासियों के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सरकार द्वारा दी गई दलीलों से संतुष्ट होकर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जनहित याचिका दिनांक 14.08.2013 को खारिज कर दी गई।
प्रदेश के वन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन मोहम्मद अकबर ने कहा है कि राज्य शासन आदिवासियों के साथ मजबूती से रहेगी। उन्होंने प्रस्तावित भोरमदेव अभ्यारण क्षेत्र के आदिवासियों एवं बैगा जनजाति के लोगों को भरोसा दिलाया है कि वे कतई चिंता न करें। इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते वे (अकबर) हर स्थिति में उनके हितों की रक्षा करेंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
