Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / साल 2023 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार अधिकमास या मल मास का है. इसकी वजह से इस साल आने वाले अधिकतर त्योहार…
दुर्ग / शौर्यपथ / शहर की जनता चाहती है कि उनके जनप्रतिनिधि उनसे सच बोले और अपने विकास कार्यों की सही रूपरेखा आम जनता के सामने रखें किंतु ऐसा अक्सर…

भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के के ब्लास्ट फर्नेश क्रमांक 6 में आज भीषण आग लग गई। यह आग पहले ब्लास्ट फर्नेस के बगल से स्थित हाईटेंशन रूम में लगी जिसके बाद यह ब्लास्ट फार्नेस 6 तक पहुंच गई। कैपिटल रिपेयरिंग के कारण इस फार्नेस को बंद रहने से कोई अनहोनी घटना नही हो पाया। यदि फार्नेस चालू रहता तो अनओनी घटना होने की पूरी संभावना थी। आगग लगने की जानकारी मिलते ही यहां अधिकारी व कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी जिसपर तीन चार फायर बिग्रेड की गाडिय़ों पहुंची और फायर बिग्रेड के जवानों ने कमान संभाला लेकिन आग पर काबू पाने में समय लग गया जिसके कारण फोरमैन कंट्रोल रूम को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां चोरो द्वारा आग लगाये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।क्योंकि बीएसपी के अंदर चोरी की नीयत से घुसे अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई है। पिछले काफी समय से यहां चोर गुप्त रास्तों से बीएसपी प्लांट के अंदर घुसते हैं। वो लोग अपने साथ गैस कटर लेकर भी आते हैं और अंदर केबल कटिंग करके ले जाते हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गैस कटिंग के दौरान निकली चंगारी से ही वहां आग लगी। चोरों ने आग को बुझाया नहीं और डर के मारे भाग गए। इससे आग ने भयंकर रूप ले लिया।

दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के 11 जुलाई के फैसले से पूरे प्रदेश में शिक्षक जगत और पालक वर्ग के द्वारा…

     दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा के विधायक एवं प्रदेश के पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार के इस बार नवागढ से चुनाव लडऩे की चर्चा जोरो पर है यदि ऐसा होता है तो कांग्रेस इस बार भी यहां नये चेहरे पर दाव लगा सकती है और दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष एवं भिलाई तीन चरोदा महापैर निर्मल कोसरे को चुनाव मैदान में उतार सकती है क्योंकि इस बार विधायक एवं मंत्री गुरु रुद्र कुमार के आसन्न विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले के नवागढ़ से मैदान में उतरने की जिस प्रकार चर्चा हो रही है ये इस बात का ईशारा कर दिया है। ज्ञातव्य हो कि अहिवारा विधानसभा के अस्तित्व में आने के बाद यहां हुए तीनों विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी बदलता रहा है। ऐसा ही संयोग एक बार फिर बनने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।
    अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित दुर्ग जिले की एकलौती विधानसभा सीट अहिवारा में इस वक्त मौजूदा विधायक और कांग्रेस की सरकार में मंत्री गुरु रुद्र कुमार के क्षेत्र बदलने की जबरदस्त चर्चा है। कहा जा रहा है कि गुरु रुद्र कुमार ने आसन्न चुनाव में अहिवारा के बजाय बेमेतरा जिले के नवागढ़ से चुनाव मैदान में उतरने का मन बनाकर तैयारी शुरू कर दी है। नवागढ़ से पिछले चुनाव में कांग्रेस के गुरुदयाल बंजारे विधायक चुने गए थे। इस लिहाज से गुरुदयाल बंजारे की फिर एक बार नवागढ़ से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लडऩे की स्वाभाविक दावेदारी बनती है। लेकिन गुरु रुद्र कुमार की टिकट के लिए कांग्रेस पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया के तहत अहिवारा के साथ-साथ नवागढ़ से भी पेश की गई दावेदारी ने आसन्न विधानसभा चुनाव में विधायक गुरुदयाल बंजारे के राजनीतिक भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।
     बताया जाता है कि गुरु रुद्र कुमार ने अहिवारा विधानसभा से चुनाव लडऩे के लिए पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को अपना आवेदन सौंपा है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि इस तरह का एक और आवेदन उनके द्वारा बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को भी सौंप कर नवागढ़ से विधानसभा चुनाव लडऩे की इच्छा जताई गई है। नवागढ़ विधानसभा भी अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। नवागढ़ से पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गुरुदयाल बंजारे ने भाजपा के कद्दावर नेता और मंत्री रहे दयालदास बघेल को पराजित किया था। लेकिन इस बार उनके सीट से गुरु रुद्र कुमार चुनाव मैदान में उतरते हैं तो उन्हें घर बैठना पड़ सकता है।
गौरतलब रहे कि राज्य की मौजूदा सरकार में मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने अपना पहला चुनाव रायपुर जिले की आरंग विधानसभा से लड़ा था। वर्ष 2013 के दूसरे चुनाव में वे आरंग से पराजित हो गए। भाजपा के नवीन मारकंडेय ने उन्हें हराया था। इसके बाद गुरु रुद्र कुमार ने अहिवारा विधानसभा में अपनी संभावनाएं देखी और तैयारी शुरू कर दी। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गुरु रुद्र कुमार ने अहिवारा से भाजपा के सांवलाराम डाहरे को पराजित कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें अपने मंत्री मंडल में शामिल किया। लेकिन एक बार फिर गुरु रुद्र कुमार के क्षेत्र बदलने की चर्चा से अहिवारा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी बनने की चाह रखने वालों में नई उम्मीद जाग उठी है।
महापौर निर्मल कोसरे हो  सकतें हैं कांगे्रस की पहली पसंद अहिवारा विधानसभा से मौजूदा विधायक गुरु रुद्र कुमार के चुनाव लडऩे नवागढ़ जाने की स्थिति में कांग्रेस को यहां नया प्रत्याशी उतारना पड़ेगा। इस संभावना को देखते हुए कांग्रेस से टिकट चाहने वालों की सक्रियता बढ़ गई है। इसमें भिलाई-चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे सहित पूर्व प्रत्याशीद्वय ओनी महिलांग और अशोक डोंगरे का नाम खासा सुर्खियां पर बना हुआ है। अहिवारा विधानसभा अस्तित्व में आने के बाद अभी तक हुए तीनों चुनाव में कांग्रेस ने नए चेहरे पर दांव लगाया है। पहले और दूसरे चुनाव में पराजित हुए ओनी महिलांग और अशोक डोंगरे को दूसरा मौका देने में कंजूसी बरती गई है। इस अघोषित परम्परा को देखते हुए माना जा रहा है कि आसन्न चुनाव में गुरु रुद्र कुमार अगर अहिवारा विधानसभा छोड़कर किसी दूसरे क्षेत्र का रुख करते हैं तो पार्टी यहां से किसी नए चेहरे को सामने ला सकती है। इस लिहाज से भिलाई . चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पुराने और प्रगाढ़ संबंधों को देखते हुए अहिवारा से निर्मल कोसरे के नाम की घोषणा कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में होती है तो कोई आश्चर्य जनक बात नहीं होगी।

दुर्ग / शौर्यपथ / आबकारी विभाग, संभागीय उडऩदस्ता एवं रेलवे पुलिस फोर्स के संयुक्त टीम द्वारा 30 अगस्त 2023 को शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन,धारण एवं चौर्यनयन पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन से गुजरने वाली रेल गाडिय़ों का निरीक्षण किया गया। साथ ही दुर्ग जिले के बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया है, जिसमें जिले में चलने वाली बसों के साथ-साथ अन्य जिलों एवं राज्यों से आने वाली बसों का भी गश्त किया गया। सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग ने बताया कि वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, संधारण एवं चौर्यनयन पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध मदिरा परिवहन, धारण एवं विक्रय संबंधी शिकायत हेतु आबकारी विभाग के कार्यालयीन फोन नम्बर 0788-232536 पर संपर्क किया जा सकता है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवम् अनुसंधान केन्द्र सेक्टर 9 के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य सेवाएं डॉ रवींद्रनाथ एम तथा प्रगत संगणन विकास केन्द्र सी-डैक, नोएडा के कार्यकारी निदेशक विवेक खनेजा ने चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने, स्वास्थ्य देखभाल लागत को कम करने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और किफायती स्वास्थ्य देखभाल का विस्तार करने के लिए स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली की स्थापना के लिए स्वीकृति का ज्ञापन (मेमोरण्डम ऑफ असेप्टेन्स) हस्ताक्षरित किया। स्वीकृति का ज्ञापन एवम् हस्ताक्षरण कार्यक्रम का आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात भवन स्थित निदेशक प्रभारी सभागार में 31 अगस्त को संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक परियोजनाएं, एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक वित्त एवं लेखा, डॉ ए के पंडा, कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन पवन कुमार सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य सेवाएं डॉ रवींद्रनाथ एम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य सेवाएं डॉ प्रमोद बिनायके, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ के ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ विनीता द्विवेदी, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी आयरन तापस दासगुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ  विनीता द्विवेदी ने किया। निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता इस स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली की स्थापना के प्रेरणा स्रोत एवं मार्गदर्शक हैं जिनके प्रयास के कारण आज यह संभव हो पाया है।
    इस प्रबंधन सूचना प्रणाली की स्थापना से चिकित्सा गुणवत्ता में सुधार आएगी, चिकित्सा संबंधी सभी रिकॉड्र्स जैसे कि डॉक्टर का परामर्श, अस्पताल की सारी जांच रिपोर्ट- खून की जांच, मल-मूत्र जांच, सूक्ष्म जीवविज्ञान,नाभिकीय चिकित्सा जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउन्ड, सीटी-स्कैन, एमआरआई रिपोर्ट ऑनलाइन सिस्टम में रहेगा। इस प्रबंधन सूचना प्रणाली के लागू होने के पश्चात ओपीडी चिकित्सा पुस्तिका की आवश्यकता नहीं होगी तथा चिकित्सक अपने सारे परामर्शों, निर्देशों, दवाइयाँ एवम् रोगी के चिकित्सकीय जांच आदेश को ऑनलाइन सिस्टम में एंट्री करेंगे। फॉर्मेसी में दवाईयों का वितरण भी ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श के अनुसार प्रदान की जाएगी। यह परियोजना 4 वर्ष में पूर्ण होगी।

दुर्ग / शौर्यपथ / अटल स्मृति उद्यान चटाई क्वार्टर संत रविदास नगर वार्ड क्रमांक 37 कैंप 2 भिलाई में स्व अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि मनाई गई स्व अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा स्थापित करने में बहुत ही संघर्ष करना पड़ा था। सन 2022 में भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सांसद विजय बघेल के करकमलों द्वारा स्व अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा स्थापित हुई। स्व अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्य तिथि के अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीयविधारतन भसीन की निधि से दो लाख साठ हजार रुपए सौंदर्य करण के लिए स्वीकृत किया गए है।जिसका भुमि पुजन स्व विधारतन भसीन की पुत्री दिव्या भसीन सांसद विजय बघेल के द्वारा किया
गया।
    इस अवसर पर प्रभुनाथ मिश्रा युवा मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा समिति के संयोजक प्रदीप सेन गुप्ता अध्यक्ष मुकेश सोनकर, अजय भसीन, पोषण वर्मा, त्रिलोचन सिंह, अशोक गुप्ता, नवीन सिंह, अनिल सोनी, भागचंद जैन,प्रकाश सांवत, राजकुमार जायसवाल, लतेल यादव, शमीम अहमद, विश्व चंद्राकार,मुर्गेश सोनी, इन्दुकौर शान्ता बाई जंघेल, पुष्पा दहाटे, योगेश पटेल,मुकेश सिंह, दिलीप कुमार भुते, रोहित सिंह, निरंकार सिंह, विनोद बावनकस,ेजितेन्द्र सिंह, राजु मुखजीर्, नारद सिंह, सुरेश कुमार सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहें .

भिलाई / शौर्यपथ / स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल, भारत के सबसे बड़े इस्पात उत्पादकों में से एक ने एक बार फिर भारत की रक्षा क्षमताओं में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए भारतीय नौसेना की स्वदेशी पी17ए परियोजना के तहत सातवें फ्रिगेट जहाज के निर्माण के लिए लगभग 4000 टन की विशेष स्टील प्लेटों की पूरी मात्रा की आपूर्ति की है। इस सातवें फ्रिगेट जहाज का लॉन्च, मैसर्स मझगांव डॉक लिमिटेड द्वारा निर्मित चौथा युद्धपोत, 01 सितंबर को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा किया जाना है। यह लॉन्च देश की समुद्री सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। सेल पी17ए युद्धपोतों के विकास में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में उभरा है, जो भारत के रक्षा स्वदेशीकरण को आगे बढ़ाने में कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इस युद्धपोत में स्टील की आपूर्ति करने के अलावा भी सेल की भूमिका रही है; कंपनी ने हाल ही में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, द्वारा लॉन्च किए गए विंध्यगिरि नामक छठे युद्धपोत के निर्माण के लिए भी समान मात्रा में विशेष स्टील की
आपूर्ति की थी।

रिसाली / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली के सफाई कामगार भरत लाल चंदेल 62 वर्ष को सेवानिवृत होने पर गुरुवार को बिदाई दी गई।…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)