Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35511)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

जगदलपुर / शौर्यपथ / विगत दिनों उड़ीसा के आमगांव के निकट हुए सड़क दुघर्टना में जगदलपुर विधानसभा के कलचा क्षेत्र की नौ महिलाओं की मौत हो गई थी शनिवार को इस दुर्घटना में घायल एक और महिला केलो पिता रामचंद्र निवासी मोरठपाल की मौत इलाज के दौरान हो गई जिसपर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा घोषित दो लाख रुपए की सहायता राशि में से आरंभिक 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की . उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि विधि के विधान के आगे हम सब नतमस्तक हैं और परिजनों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है आपके परिवार को किसी भी प्रकार की कठिनाइ होने पर एक जनप्रतिनिधि के तौर पर हमेशा मैं आपके साथ हूं

मुख्य बाते ..

ग्राम पंचायत सरगीपाल में विकास कार्य के नाम पर लाखो का भ्रष्टाचार करने वाले पूर्व सरपंच, तात्कालीन सचिव, तात्कालीन निरक्षणकर्ता, तात्कालीन राशि देय कत्र्ता समेत सभी पे हो विभाग एवं दंडात्मक कानूनी कार्यवाही, और हो लाखो की रिकवरी
* पूर्व में सडयंत्र पूर्वक ग्राम पंचायत सरगीपाल के पंच मनीराम के साथ भीड़ की शकल में किये थे मार पिट तोड़े थे दूकान एवं जान से मारने की दी गई थी धमकी, आरोपियों पे हुवा मामला दर्ज लेकिन आज तक नहीं हुई गिरफ्तारी
शांतिनगर वार्ड निवासी सडयंत्र पूवर्क निरक्षण अधिकारी संग मिल दो गरीब विध्वा महिलाओ को घर से बेदखल कर अपनी निजी भूमि के लिए रास्ता की चाह में दोनों गरीब महिलाओ को न्यालय का झूठा खेल में फंसा उन्ही के पीढ़ी दर पीढ़ी के घर से हटाने किया जा रहा प्रयास निर्माण पे झूठा स्थगन आदेश हो रद हो दोषियों पे कार्यवाही
शहर में पैसे के लेन देन से परेशान पान ठेला व्यापारी ने प्रताडि़त होकर की थी आत्महत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो जाएंगे छत्तीसगढ़ डी. जी. पी. से शिकायत करने

जगदलपुर / शौर्यपथ /

क्षेत्रीय दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की कुम्भकरण नींद से मजबूर हो कर दिनांक 08/02/2021 दिन सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ताओ एवं ग्राम वासियो समेत जिला कार्यालय का 5 पांच सूत्रीय मांगो को लेके घेराव करने का निर्णय लिए जिसके बाद संजय मार्केट चौक में जन सभा कर वहीं से रैली की शकल में जिला कार्यलय पहुँच जिलाधिकारी बस्तर जी के अनुपस्थिति में डिपटी कलेक्टर श्रीमती रावते जी को ज्ञापन दें पांच मांगो पे खुल के चर्चा हुई मांग पूरा नहीं होने पर होगा भूखहड़ताल जिसका सम्पूर्ण जवाब दारी जिला प्रशाशन का होगा
जहां उपस्थित :-बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी, कोंडागांव जिलाध्यक्ष नरेंद्र नेताम, बस्तर संभागीय युवा अध्यक्ष संतोष सिंह, सरगीपाल सरपंच श्रीमती चंपा नाग, पंच मनीराम नाग , पंच सोमधर नाग , श्री तरुण सेन, सूर्यपाल शर्मा, वेंकट राव, लक्की यादव, श्रीमती किरण कश्यप, पूर्व जनपद प्रत्यासी आशाराम, शंकर बघेल, दामोदर नेताम, राजा शर्मा, किरण कश्यप, श्रीमती रामबती नाग, श्रीमती दयमती नेताम, उषा नाग समेत अन्य ग्राम वासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे .
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की ज्ञापन में प्रमुख मांगे ये रही ..
1) :- पूर्व में ग्राम पंचायत सरगीपाल में हुए लाखो के भ्रष्टाचार जो पूर्व सरपंच, तात्कालीन सचिव, तात्कालीन निरक्षणकर्ता अधिकारी, तात्कालीन चैक काटता अधिकारी, समेत जिम्मेदार गण द्वारा :- ( सड़क निर्माण, नाली निर्माण, भू सुधार, तालाब साफ़ सफाई, श्रद्धांजलि योजना में रुपया व्यव, मुरुम डम्पिंग, मिट्टी डम्पिंग, गिट्टी डम्पिंग, नाली साफ़ सफाई,) ऐसे कार्यो का काम सिर्फ कागजो में होना धरातल में इसका एक भी अंश नहीं है ! ऐसे काम संबधित स्थल में हुवा ही नहीं जिसका राशि आर टी आई के माध्यम से लगभग 25 से 30 लाख का है जिसका खुलासा सबूत के साथ पत्रवार्ता लेकर किया गया, एवं जिला कार्यलय में इसकी जानकारी सबूतों के साथ छोड़ा गया एवं जिलापंचायत और सम्बंधित जनपद को भी इसकी सम्पूर्ण जानकारी दें कार्यवाही की मांग की कई गई, किन्तु दुर्भाग्य वर्स आज तक इस खुले घोटाले पे कोई कार्यवाही नहीं होना बेहद चिंता जनक है महोदय आज दिनांक 08/02/2021 मजबूरन कार्यलय का घेराव कर जिला प्रशासन को जांच कर कार्यवाही करें एवं तमाम लाखो रुपय का रिकवरी कर पंचायत का सारा घोटाला किया हुवा पैसा वापस पंचायत को दिलावे !
(2) :- षड्यंत्र पूवर्क ग्राम पंचायत सरगीपाल के पंच मनीराम नाग के दूकान के सामने बाहर से भीड़ बुलाकर भीड़ में दूकान पर घुस के तोडफ़ोड़ मार पिट किये जान से मारने की धमकी देते हुए गांव से भगाने का बात बोल अतिरिक्त जमीन अतिक्रमण का आरोप लगा के भीड़ के साथ मारपीठ करने का प्रयास किये जिसके बाद थाना में नामजद शिकायत हुई, किन्तु आज तक उन आरोपियों का गिरफ्तारी ना होना यह चिंताजनक विषय है, निवेदन है की ऐसे चरित्र के लोग जो सडयंत्र पूर्वक ऐसे कृतय कर सकते यह लोग समाज में रहने योग्य नहीं कृपया एफ. आई. आर. अनुसार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो !
(3) :- ग्राम पंचायत सरगीपाल में वर्तमान सरपंच पंच समूह द्वारा जब भी सरकारी निर्माण कार्य ग्राम वासी की विकास हेतु करने का कोशिस किया जाता है, तब तब पूर्व सरपंच एवं समूह द्वारा डराया धमकाया जाता है सरकारी कार्य में बाधा डालने का सम्पूर्ण प्रयास किया जाता है, महोदय कृपया निवेदन है पंचायत विकास हेतु सरकारी निर्माण कार्य करते समय पुलिस सुरक्षा दिया जाए ताकि सरपंच अपने कार्यकाल में एक अच्छा काम जनहित हेतु कर सके एवं ऐसे प्रवत्ति के लोगो पर कानूनी कार्यवाही किया जाए !
( 4 ) :- शान्ति नगर वार्ड निवासी दो गरीब विध्वा महिला सुशीला पॉल और उक्त महिला का लगभग 80 वर्ष पुराना घर को यशवंत सिंह द्वारा अवैद्य कब्ज़ा बता नजूल अधिकारी एवं न्यालय श्रीमान नगर दंडाधिकारी बस्तर जी को विधवा महिला का सामने की जमीन पाने की लालच में निरक्षण अधिकारी संग मिलकर झूठा जानकारी देके निर्माणधीन मकान कार्य को रोकने एवं जमीन से बेदखल करने का स्थगन आदेश गलत तरीके से प्राप्त किये जबकि आवेदक अनुसार जितना भी जानकारी स्थगन आदेश हेतु दिया गया है उसमे से एक भी जानकारी सही नहीं है जिसका गवाह पूरा मोहल्ला है बावजूद निरक्षण अधिकारी द्वारा निरक्षण करने के बाद भी गलत जानकारी को सही बता आवेदक को निर्माणधीन कार्य रोकने हेतु स्थगन आदेश दें बेचारी गरीब महिलाओ को घर से बेदखल करने हेतु न्यालय कानून की पेंच में फसाया गया है ! पिछले 3 महीने से निर्माणधिन कार्य रुका हुवा है ! बारिश ठण्ड सब जाने को है किन्तु महिला बैगेर छत बैगेर रास्ते के अपना जीवन यापन कर रही है कृपया कम से कम जांच कर निर्माण स्थगन आदेश को निरस्त किया जाए एवं सम्बंधित आवेदक जो गलत जानकारी दिया और इस गलत जानकारी पे निरक्षण उपरान्त भी निरक्षण अधिकारी सही बता नजूल अधिकारी समक्ष सडयंत्र एवं पीछे की जमीन का रास्ता मिलने के लालच में यह सडयंत्र रचा गया कृपया गरीब महिलाओ को न्याय मिले स्थगन आदेश तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए एवं दोषियों पे नियमानुसार कार्यवाही किया जाए
(5) :- पूर्व में पान ठेला युवक व्यापारी ने पैसे के लेने देन से उक्त दो लोगो से प्रताडि़त होकर महारानी अस्पताल के सामने अपने आपको पेट्रोल से आग लगाकर आत्महत्या करने की प्रयास किया बादमे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, पुलिस द्वारा दो तथा कथित लोगो के ऊपर एफ आई आर दर्ज भी लेकिन इतने गंभीर मामले में भी मृतक के बयान अनुसार आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होना संदेह पैदा करती आखिर ऐसे लोगो पे पुलिस मेहरबान क्यों तत्काल आरोपियों की हो गिरफ्तारी मिले मृतक को न्याय !

दुर्ग । शौर्यपथ । किसान आंदोलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आंदोलनजीवी कहने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि यह निहायत असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना बयान है। यह देश एक जनआंदोलन के कारण आजाद हुआ, जिसमें लाखों लोगों ने अपनी जान गंवा दी। आजादी के पहले कांग्रेस ने आजादी के लिए स्वतंत्रता आंदोलन किया, जिसमें आंदोलन में किसान-मजदूर-अनुसूचित जाति-जनजाति-अल्पसंख्यक वर्ग सहित हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी आंदोलन के कारण देश आजाद हुआ। आजादी के बाद हर वर्ग के लोगों को न्याय देने की नीयत के साथ एक और आंदोलन हुआ जिसके बाद संविधान का निर्माण हुआ। ऐसे में आंदोलन की ताकत को कम करके आंकना भाजपा की बड़ी भूल है। राजेंद्र ने तीखे लहजे में कहा कि गोडसे और सावरकर को मानने वाले लोग, जो पूंजीपतियों के गुलाम हैं, वे आंदोलन को क्या समझेंगे। राजेंद्र ने कहा कि देश के लाखों युवा पढ़-लिखकर कठोर मेहनत से इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक, पुलिस, सेना सहित अन्य सेवाओं के माध्यम से देश को योगदान देते हैं। यह एक तरह का आंदोलन ही है जो युवाओं के देश सेवा के जज्बे से ओतप्रोत होता है। आंधी-तूफान हो या ठंड-बारिश को झेलकर किसान अपनी फसल उगाते हैं। उपज का उचित दाम मिलेगा या नहीं मिलेगा, ये सोचे समझे बिना किसान दिन रात मेहनत करता है। यह भी एक तरह का आंदोलन है। मजदूर-राजमिस्त्री से लेकर मेहनतकश वर्ग के लोग भी देश का निर्माण करने में अहम योगदान देते हैं जो किसी भी मायने में आंदोलन से कम नहीं है। राजेंद्र ने कहा कि गोडसे और सावरकर को मानने वाले लोगों को देश की आजादी और नवनिर्माण से लेकर अब तक की तरक्की में आंदोलन की भूमिका समझ नहीं आ सकती। पूंजीपतियों के मोहजाल में फंसकर किसानों को आंदोलनजीवी कहना बेहद निंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में देश के अन्नदाताओं के प्रति जरा भी संवेदनशीलता होती तो वे कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे 70 से ज्यादा दिनों से आंदोलन में डेढ़ सौ से ज्यादा किसानों के शहीद होने पर उन्हें आंदोलनजीवी न कहते, बल्कि किसानों की मांग को पूरा करने के लिए तीनों काले कानूनों को वापस लेने पर विचार करते। किसान हठधर्मिता नहीं कर रहे बल्कि पूंजीपतियों के इशारे पर सरकार हठधर्मी रवैया अपना रही है। इस अहंकार और हठधर्मिता को पूरा देश देख-समझ रहा है।

नई दिल्ली / शौर्यपथ / दिल्ली में बीती 26 जनवरी को किसान संगठनों ने नए कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली बुलाई थी. इस रैली में काफी हिंसा हुई…
कोलकाता / शौर्यपथ / पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों की सत्यापित सूची केंद्र को भेजने के बावजूद BJP नीत…
खाना खजाना /शौर्यपथ /सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग आलस, कमर दर्द, गठिया, और जोड़ों के दर्द की शिकायत करते हैं। अगर आप भी ऐसी…

खेल /शौर्यपथ /कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने संजू सैमसन को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल टीम के कप्तानी पद से हटाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। केरल ने सैमसन की जगह युवा सचिन बेबी को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में आईपीएल 2021 के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को रिलीज करके सैमसन को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था।
थरूर ने सोमवार को गुस्सा जतात हुए ट्वीट किया, 'यह देखकर हैरान हूं कि केरल ने संजू सैमसन को कप्तानी से हटा दिया है, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। टीम में राज्य के दो बेस्ट पेसर आसिफ या बासिल थम्पी के लिए कोई जगह नहीं है और ना ही शानदार बल्लेबाज रोहन प्रेम को मौका दिया गया है। संकीर्णता खुद के लिए विनाशकारी है।'
बता दें कि 26 वर्षीय युवा विकेटकीपर सैमसन पहली बार आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी करेंगे। सैमसन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला। 2020 के आईपीएल में उन्होंने 28.84 की औसत से 375 रन बनाए थे। स्टीव स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2020 में प्रदर्शन बहुत शानदार नहीं रहा था। साथ ही उनकी खुद की फॉर्म भी सवालों के घेरे में थी। हालांकि बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में उन्होंने एक शतक जरूर लगाया था। लेकिन वह स्पिनर के सामने जूझते हुए ही नजर आए थे।

मनोरंजन /शौर्यपथ /अमृता सिंह की सैफ अली खान से 1991 में शादी काफी चर्चित रही थी। वजह यह थी कि परंपरागत शादियों से अलग राह अपनाते हुए अमृता सिंह ने अपने से 13 साल छोटे सैफ का दामन थामा था। हालांकि अमृता सिंह के लिए सैफ अली खान पहला प्यार नहीं था। उनसे पहले वह अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री के प्यार में थीं। यहां तक कि दोनों की सगाई भी हुई थी, लेकिन शादी नहीं हो सकी। यदि ऐसा होता तो शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी से लेकर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तक चले आ रहे बॉलीवुड और क्रिकेट के संबंधों की किताब में एक पन्ना अमृता और रवि शास्त्री का भी होता।
1980 के दशक में दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। उस समय रवि शास्त्री क्रिकेट की पिच पर धमाल मचा रहे थे तो अमृता सिंह एक के बाद एक हिट फिल्में दे रही थीं। दोनों ने अपने प्यार को छिपाया भी नहीं और एक मैगजीन कवर पेज के लिए साथ में फोटोशूट भी कराया था। इस फोटोशूट के साथ ही दोनों ने औपचारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकारा भी था। कहा जा है कि 1986 में दोनों की सगाई भी हुई थी, लेकिन दोनों शादी तक नहीं पहुंच सके।
उस दौरान दोनों के रिश्तों में दरार के बीच रवि शास्त्री का एक बयान आया था, 'मैं एक्ट्रेस पत्नी नहीं चाहता। मैं एक ऐसी वाइफ चाहता हूं, जिसके लिए उसका घर और बच्चे प्राथमिकता में हों।' उनके इस बयान पर जवाब देते हुए अमृता सिंह ने कहा था, 'फिलहाल मैं पूरी तरह अपने करियर में बिजी हूं। पर निश्चित तौर पर कुछ सालों के बाद मैं फुल टाइम वाइफ और मां बनने के लिए तैयार हूं।'
इसके बाद ही दोनों का रिश्ता समाप्त हो गया। इसके बाद रवि शास्त्री ने 1990 में ऋतु से शादी कर ली थी और अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी की थी। हालांकि दोनों के ही रिश्ते सफल नहीं रहे। अमृता सिंह और सैफ अली खान के बीच 2004 में तलाक हो गया था, जबकि रवि शास्त्री और ऋति के संबंधों में 2012 में खटास आ गई थी। पिछले दिनों रवि शास्त्री और एक्ट्रेस निमरत कौर के बीच प्रेम संबंध की खबरें आई थीं। हालांकि दोनों ओर से इसके बारे में पुष्टि नहीं की गई थी।

सेहत /शौर्यपथ /अगर लॉकडाउन के दौरान अपने घर से काम कर रहे हैं और काम के घंटे भी इस वक्त बढ़ गए हैं। यह न…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /1. जिस तेल से मालिश करें, उस तेल को शीशी में भरकर 6-7 घंटे तक नित्य धूप में रखना चाहिए।2. तेल की…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)