Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35511)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

धमतरी / शौर्यपथ / शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र धमतरी और सहायक संचालक, कौशल विकास विभाग द्वारा आगामी 12 से 27 फरवरी तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे नियोजक, जो इस रोजगार मेले के जरिए भर्ती करना चाहते हैं, वे 10 फरवरी तक ई-मेल आई.डी. This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. में वेकेंसी नोटिफिकेशन भेज सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07722-230019 पर सम्पर्क किया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 फरवरी शुक्रवार को जनपद पंचायत नगरी में, 17 फरवरी बुधवार को जनपद पंचायत धमतरी में, 18 फरवरी गुरूवार को आजीविका महाविद्यालय (सहायक संचालक, कौशल विकास) में, 24 फरवरी बुधवार को जनपद पंचायत कुरूद में और 27 फरवरी शनिवार को जनपद पंचायत मगरलोड में रोजगार मेला सुबह 11.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 18 फरवरी को आयोजित होने वाला रोजगार मेला केवल महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्ली / शौर्यपथ /सोमवार यानी 8 फरवरी, 2021 को देश में ईंधन तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके पहले शुक्रवार को पेट्रोल-़डीजल के दामों…
नई दिल्ली /शौर्यपथ /अयोध्या / अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने रविवार को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद स्थित राम भवन में चंदा दिया.…
नई दिल्ली / शौर्यपथ / संसद का बजट सत्र जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीराज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण दे रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी…
नई दिल्ली / शौर्यपथ / राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को वाईएसआर कांग्रेस द्वारा पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने के आरोपों पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि उनका…
नई दिल्ली / शौर्यपथ / उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के तपोवन इलाके में ग्लेशियर टूटने के बाद आई आपदा में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी…

खेल /शौर्यपथ /विजय हजारे ट्राॅफी के सिलेक्शन में अभी समय है। लेकिन युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सिलेक्शन कमेटी को प्रभावित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। विजय हजारे ट्राॅफी से पहले हुए प्रैक्टिस मैच में अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। जिसके कारण उनके सिलेक्शन को संशय बन हुआ है कि उन्हें आगे मौका मिलेगा भी या नहीं, साथ ही इस प्रदर्शन का असर आईपीएल के लिए होने वाली उनकी नीलामी पर भी पड़ेगा।
टूर्नामेंट से पहले हुए प्रैक्टिस मैच में ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने 4.1 ओवर की गेंदबाजी में 53 रन लुटाए, और उनके हाथ कोई सफलता भी नहीं आई। इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर को सैय्यद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी खेलने का मौका मिला था, लेकिन तब भी वो कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। जबकि बाएं हाथ के 19 वर्षीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली, वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं करने वाले पृथ्वी शाॅ ने भी तेज पारी खेलकर सिलेक्शन के लिए अपना दावा ठोक दिया है।
अर्जुन तेंदुलकर ने 18 फरवरी को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) के ऑक्शन में अपना नाम दिया है। उन्होंने अपना बेस प्राइज 20 लाख रुपये रखा है। सचिन तेंदुलकर के बेटे होने के कारण उनको लेकर लोगों में खासा दिलचस्पी बनी रहती है।

मनोरंजन /शौर्यपथ /बिग बॉस के 14वें सीजन में शनिवार को हुए हाईवोल्टेज ड्रामे के चलते रविवार को 'वीकेंड का वार' शो में आए सलमान खान का मूड कुछ बिगड़ा नजर आया। शनिवार को सलमान खान ने प्रतिभागियों को उनके गलत व्यवहार और हंगामा करने पर फटकार लगाई थी। रविवार को आए सलमान खान थोड़े परेशान दिखे और कहा कि मैं आज शो को होस्ट करने के मूड में ही नहीं था। उन्होंने कहा कि वह प्रतिभागियों से गुस्सा थे और अब भी हैं। सलमान खान ने अब कहा कि वह अब तक बिग बॉस के 11 सीजन की होस्टिंग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब भी लौटता हूं तो लोग पूछते हैं कि आप प्रतिभागियों को कैसे हैंडल करते हैं, लेकिन हर बार मैं सबकी तारीफ ही करता हूं।
सलमान खान ने कहा कि लोग मेरी तब भी तारीफ करते हैं, जब मैं प्रतिभागियों की क्लास लगाता हूं या फिर उन्हें डांटता हूं, लेकिन यह सब सुनकर मुझे अच्छा नहीं लगता। सलमान खान ने कहा कि दर्शकों का इससे मनोरंजन होता होगा, जब मैं वीकेंड का वार शो में प्रतिभागियों पर भड़क जाता हूं, लेकिन मै इसे एंजॉय नहीं करता और यह मेरा काम नहीं है। सलमान खान ने कहा कि मेरा काम यह सुनिश्चित करना है कि लोग सही ढंग से बर्ताव करें। सलमान ने कहा, 'अब वो आपके लिए एंटरटेनमेंट होगा कि मैं यहां आऊं और इनसे नाराज हो जाऊं... मेरी ड्यूटी ये है कि ये इस घर में अच्छे तरीके से बिहेव करें।'
मां भी पूछती हैं, कैसे हैंडल करते हो इन्हें: सलमान खान ने प्रतिभागियों के गलत व्यवहार को लेकर कहा कि इस बार आप लोगों ने लिमिट ही तोड़ दीं। सलमान खान ने कहा कि इस बारे में उन्हें दर्शकों से भी सुनने को मिला है। दबंग एक्टर ने कहा कि वह यहां प्रतिभागियों से इसलिए मजाक करते हैं ताकि शो को अच्छे से संचालित कर सकें। इनमें से कई ऐसे लोग हैं, जो शो से अलग उनके साथ मूवीज में भी काम कर चुके हैं। सलमान खान ने कहा कि मेरी मां और अन्य लोग पूछते हैं कि आखिर मैं कैसे शो में प्रतिभागियों को हैंडल करता हूं। सलमान खान ने कहा कि लोग कहते हैं शो में किस तरह का खराब कल्चर दिखाया जाता है और कैसे बदतमीज लोग शो का हिस्सा हैं।
कहा- आप लोग उठा रहे हैं छूट का फायदा: एक्टर ने कहा कि यह सब चीजें सुनकर बुरा लगता है, फिर भी मैं हमेशा प्रतिभागियों का बचाव ही करने का प्रयास करता हूं और लोगों से कहता है कि शो काफी कठिन होता है। अपने गुस्से के बारे में बताते हुए सलमान खान ने कहा कि प्रतिभागी उनकी छूट का गलत फायदा उठाते हैं और गलत व्यवहार करते हैं।

शौर्यपथ /क्या आप जानते हैं, कि चॉकलेट में स्वाद के अलावा और भी फायदे हैं। हम बता रहे हैं चॉकलेट के ऐसे ही कुछ फायदे,…
खाना खजाना /शौर्यपथ / लिट्टी चोखा बिहार राज्‍य का राष्‍ट्रीय व्यंजन है जिसमें लिट्टी तथा चोखे - दो अलग-अलग व्यंजनों के साथ-साथ खाने को कहते…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)