Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35511)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

रेल मिल ने एसएमएस दो के ब्लूम्स् को इन-हाउस रोलिंग कर बनाया बिलेट्स भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र ने बाज़ार में बढ़ती मांगों…

दुर्ग (रिसाली ) / शौर्यपथ / रिसाली नगर निगम का पहला वार्ड 1 महिला सामान्य आरक्षित होने के कारण महिलाओ के लिए सुरक्षित हो गया है जिससे स्पष्ट हो गया है कि तालपुरी का शहरी वार्ड व रूआबंधा का वार्ड 3 भी महिलाओं के लिए सुरक्षित कर दिए गए है। सबसे शिक्षित व व्यवस्थित वार्ड होने के कारण विकास का मुद्दा लगभग गायब हो गया। इस वार्ड में निजी छबि ही प्रमुख मुद्दा हो सकता है।
प्रीति कौर और एल्डरमेन कीर्तिलता के बीच चलेगी टिकत के लिए लड़ाई
वार्ड 1 महिला आरक्षित होने के कारण यहा के वार्ड अध्यक्ष अमनदीप की पत्नी प्रीतिलता कौर और एल्डरमेन कीर्तिलता वर्मा के बीच टिकट के लिए काफी कसमकस होना तय है। ये दोनो दावेदार टिकिट के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे ऐसी जानकारी मिल है। कीर्तिलता मुख्यमंत्री के प्रबल समर्थको में एक - एल्डरमेन कीर्तिलता वर्मा को मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते है जिससे लोगो को उम्मीद है कि कांग्रेस की टिकट में कीर्तिलता कहीं बाजी ना मार ले जबकि भाजपा से रेखा सिंह सबसे प्रबल दावेदारों में से है ।
वार्ड दो से कांग्रेस से अधिक दावेदार
कांग्रेस से सबसे अधिक उम्मीदवार वार्ड 2 में है जबकि वर्तमान पार्षद राजेन्द्र रजक व एल्डरमेन प्रेम साहू भी इसी वार्ड में दावेदारी कर रहे है। वार्ड 3 के अध्यक्ष पेनुक नेताम भी इसी वार्ड से दावेदारी करने की योजना बना रहे है और नामों की चर्चा करे तो अश्वनी साहू, विष्णुदत्त शर्मा, अशोक शिववंशी सहित अन्य नाम भी है जबकि भाजपा से दशरथ साहू का नाम सबसे आगे है।
वार्ड 1 से कांग्रेस मजबूत तो वार्ड 2 में भाजपा पड़ सकती है भारी
विकसित वार्ड 1बम कांग्रेस की बात करे तो कांग्रेस के स्थिति काफी अच्छी है ।जबकि वार्ड 2 से भाजपा की स्थिटी काफी अच्छी नजर आ रहे है ।
भाजपा से कई अन्य भी
मौजूदा स्थिति को देखो तो भाजपा से दसरथ साहू के अलावा जग्गू यादव,राकेश त्रिपाठी,टीकम साहू,अकबर यादव सहित अन्य दावेदार हो सकते है । जबकि कांग्रेस से विष्णुदत्त शर्मा,नीलेश कुर्रे,रमेश शिववंशी सबसे प्रमुख है।
हाई प्रोफाइल सीट हो सकता है रिसाली का प्रगतिनागर वार्ड
रिसाली निगम में सबसे हॉट शीट की बात करे तो रंगबहादुर, केशव बंछोर जैसे सख्श का कौन से वार्ड से उतारना है वही सबसे हॉट शीट साबित हो सकेगा ।

दुर्ग / शौर्यपथ / श्री राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सलाह एवं सहायता , शासन की योजनाओं , स्वास्थय सेवाएं दिलाये जाने के उद्वेश्य की पूर्ति हेतु विशेष अभियान ’’सम्मान’’ (एक कदम वरिष्ठजनों के हित के लिए) का शुभारंभ आज वरिष्ठ ज्येष्ठ नागरिक संघ एम.आई.जी. मार्केट पदमनाभपुर में किया गया । अभियान ‘‘सम्मान’’ के शुभारंभ कार्यक्रम में सचिव श्री राहूल शर्मा, न्यायाधीश गण, चिकित्सा विभाग के डाॅ. देवाज्ञ चंद्राकर, समाज कल्याण विभाग दुर्ग से अधिकारी एवम् वरिष्ठ ज्येष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष लालचंद जैन अपने पदाधिकारियों सहित उपस्थित रहे। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में राहूल शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान पूर्वक व्यवहार एवं निःशुल्क चिकित्सा तथा शासन की योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के उद्वेश्य को पूरा करने के दिशा को फलीभूत करने के संबंध में नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाए) योजना 2016 के तहत् वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं कल्याण से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार हेतु इस अभियान ’’सम्मान’’ को चलाये जाने का विचार श्री राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय के द्वारा किया गया।
इन्ही उद्वेश्यों की पूर्ति के लिए आज वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं कल्याण हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के आयोजन से कोई भी वरिष्ठ नागरिक अपने कानूनी/विधिक समस्या इस पटल पर रख सकते है। बहुत से वरिष्ठ नागरिक /माता -पिता अपने संतानों से खफा है वो उनका भरण पोषण नहीं करते उन्हे परिवार में सम्मान के स्थान पर उपेक्षा की दृष्टि से देखा जा रहा है। उन्हें चिकित्सा की सुविधा भी संतानों के द्वारा नियमित रूप से नही दी जा रही है इसके विपरीत संतान उनके संपत्ति का उपयोग अपने दैनिक जीवन में अपने बच्चों के साथ खुशहाल पूर्वक कर रहे है। श्री राहूल शर्मा सचिव ने अभियान ’’सम्मान’’ के जागरूकता कार्यक्रम में बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विधिक सहायता हेतु प्राप्त हुए आवेदन पर पैनल अधिवक्ता निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही शासन की कोई योजना नियमानुसार वरिष्ठ नागरिकों को प्राप्त होने में असुविधा अथवा परेशानी हो रही हो तो शासन/समाज कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित कर लाभान्वित किया जा सकेगा। यदि किसी वरिष्ठ नागरिक की पारिवारिक समस्या सामने पाई जाती है तो उस पारिवारिक विवाद को न्यायालय में ले जाने के पूर्व ’’ मध्यस्थता’’ के माध्यम से निपटाया किये जाने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा। साथ ही जिन वरिष्ठ नागरिकों पारिवारिक विवाद के प्रकरण न्यायालय में अथवा परिवार न्यायालय में लंबित होगें उन्हें 10 अप्रेल 2021 को आयोजित लोक अदालत में चिन्हांकित कर रखा जाएगा तथा उनके प्रकरणों कोें लोक अदालत में सुलह के माध्मय से सुलझाये जाने हेतु प्री-सिंटिग भी किया जाएगा। लोक अदालत में केवल राजीनामा योग्य प्रकरण ही सुलह हेतु रखे जा सकते है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के सिविल ( संपत्ति विवाद) प्रकरण भी लोक अदालत में सुलझाये जा सकते है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा सुनने की मशीन व्हीलचेयर एवं वाकिंग स्टिकजरूरतमंदों को प्रदान की गई वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आगामी दिनों में उक्त अभियान सभी वरिष्ठ नागरिक संघ एवं विभिन्न वार्डों में किया जावेगा। अभियान ‘‘सम्मान के शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक संघ के वरिष्ठजन उपस्थित रहें।

दुर्ग / शौर्यपथ / जिले की गरिमामयी परम्परा का निर्वहन करते हुए इस साल भी गणतंत्र दिवस क्रिकेट मैच का आयोजन जिले के नागरिकों और प्रशासन के बीच किया गया। 12 ओवर के इस रोमांचक मैच में नागरिक एकादश ने कलेक्टर एकादश को हराकर मैच जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कलेक्टर एकादश ने 12 ओवर में 6 विकेट पर 97 रन बनाया। निर्धारित लक्ष्य को नागरिक एकादश ने 5 विकेट खोकर 18 ओवर में पुराकर जीत अर्जित किया। इस मैच की गौरवशाली परम्परा का निर्वहन आजादी के जश्न से लेकर अब तक निरन्तर किया जा रहा है।
कलेक्टर एकादश के कप्तान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक ने कहा कि प्रशासन को इस तरह के आयोजन में भाग लेने का मौका बहुत कम मिलता है। इस प्रकार के आयोजन होने से नागरिकों और प्रशासन के बीच आपसी सद्भाव और सामन्जस्य का अवसर बनता है। यह सुखद अनुभव है कि सभी इस ऐतिहासिक परम्परा का निर्वहन कर रहे है। नागरिक एकादश के कप्तान ने कहा कि हमें सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते रहना चाहिए। जिससे हमारा इतिहास और परम्परा हमेशा जीवित रहे। इस दिशा में यह मैच हमेशा यादगार बना रहेगा। मैच में भागीदार बने सभी अधिकारियों और नागरिकों को पुरस्कार प्रदाय किया गया।

दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन पर थाना दुर्ग क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के ऊपर आज दिनांक 06.02.2021 को कार्यवाही किया गया कोतवाली थाना प्रभारी दुर्ग  श्री राजेश बागड़े जी के द्वारा उक्त कार्य हेतु टीम गठित कर पतासाजी हेतु रवाना किया गया जो मुखबिर की सूचना पर आरोपी संतोष ढीमर पिता अंजूरी उम्र 21 वर्ष निवासी शिव पारा सुलभ के पीछे दुर्ग के द्वारा शिव पारा सुलभ के पीछे अवैध रूप से बिक्री करने हेतु अपने पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरे में रखे 35 पव्वे देसी मदिरा मसाला कुल कीमत ₹3150 एवं आरोपी सुरेंद्र उर्फ भुरू पिता स्वर्गीय राजेन्द्र ढीमर उम्र 19 वर्ष निवासी शिवपारा हनुमान मंदिर के पीछे के द्वारा शिव पारा हनुमान मंदिर के पीछे अवैध रूप से बिक्री करने हेतु एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में रखे 35 पव्वे देसी मदिरा मसाला कुल कीमत ₹3150 को विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उक्त कार्यवाही में सउनि पूरन दास प्रधान आरक्षक राजेश वानखेड़े प्रधान आरक्षक 166 हरीश चंद चौधरी, आर.चेलाराम यादव 190,आर. 837 खिलेश नेताम , शौकत हयात का योगदान सराहनीय रहा । जिसके चलते पूरे दुर्ग पुलिस टीम को नगर वासियों और मोह्हले की ओर  से सराहना प्राप्त हुई  ।

दुर्ग / शौर्यपथ / 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन वेलेंटाइन डे मनाने वाले प्रेमी जोड़ों पर नजर रखेगी। यह निर्णय मंगलवार को दुर्ग जिले के बजरंग दल की जिला कमेटी की बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता अपूर्व सिंह ने की। जहां मुख्य रूप से बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक रतन यादव जी, जिला मंत्री देवाशीष जी,विनय जी,रघुवीर जी,बंटी पवार जी,कुशल जी,बंटी निर्मलकर जी,मुन्ना भैया जी,खिलाड़ी जी,लछ्मण जी* बऊ जी मौजूद थे। इस दौरान अपूर्व सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ने वाले भगत सिंह व उनके साथियों को 14 फरवरी को फांसी दी गई थी।जिस दिन हम सभी हिंदुस्तानी भाइयों को उनकी श्रधांजलि अर्पित करनी चाहिए उस दिन अंग्रेजीसभ्यताका कैसे मनोरंजन कर सकते है, उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को युवा वैलेंटाइन डे नहीं मनाये, इससे हमारे समाज पर बुरा असर पड़ता है। बैठक में जिले एवं नगर के पदाधिकारीगण मौजूद थे,
बजरंग दल के राकेश शिंदे का कहना एवं आग्रह है कि प्रेम प्रदर्शन में फूहड़ता नही होना चाहिए एवं एकांत में प्रेमी युगलों के मिलने पर ना केवल आसपास का वातावरण प्रभावित होता है बल्कि लड़की के लिए भी यह एक बहुत खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है।प्रेम के विरोध में नही हम इस फूहड़ता के विरोध में है एवं युवाओं से आग्रह करते है कि ज़िम्मेदार बनें
जिले के बजरंगी मयंक उमरे ने कहा, 'अगर उन्हें वैलेंटाइन डे मनाने का हक है तो हमें अपनी संस्कृति बचाने का भी हक है. वैलेंटाइन डे के विरोध में निकाली गई इस रैली का नाम 'इशारा रैली' रखा है.
बजरंगदल प्यार का विरोधी नहीं हैं, लेकिन प्यार घर के अंदर होता है, सड़क पर नहीं।

धमतरी / शौर्यपथ / प्रशासन ने पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए खेतों में धान की पराली जलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद किसान बेखौफ होकर खेतों में धान की पराली जला रहे हैं। खेतों में पराली जलाने से जहां वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, वहीं भूमि की उपजाऊ क्षमता भी कम हो रही है।
ग्राम मोदे व सांकरा के आस-पास के खेतों में धान की पराली जलायें जाने से खेतों से उठते धुंयें से वहां से गुजरने वाले राहगीरों व ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आजीविका संवर्धन के लिए समूह की महिलाओं को किया जागरूक,
मालखरौदा जनपद पंचाय तयत के चरौदा एवं सोनादुला गोठान का किया निरीक्षण,

जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को मालखरौदा विकासखण्ड के चरौदा एवं सोनादुला की गोठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला समूह से चर्चा करते हुए उनके द्वारा लगाई गई सब्जी बाड़ी एवं अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। गोठान में लगाई गई बाड़ी से उन्होंने टमाटर एवं बैंगन एवं अन्य सामग्री को खरीदकर समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए आजीविका संवर्धन की दिशा में समूह की महिलाओं को जागरूक भी किया।
नवपदस्थ ज़िला पंचायत सीईओ के द्वारा जिले के गोठान का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को जहां उन्होंने नवागढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत धनेली में बन रहे गोठान और ग्राम महंत में गत दिनों अतिक्रमण से खाली जमीन का जायजा लिया, इसके अलावा अमोदा गोठान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने समूह की आय बढ़ाने बेहतर योजना तैयार करने कहा।
उन्होंने डभरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पुटीडीह एवं रामभांठा के गोठान का निरीक्षण किया। इसी तारतम्य में उनके द्वारा शनिवार को मालखरौदा का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने चरौदा गोठान का जायजा लेकर समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई सब्जी बाड़ी को देखा। समूह की महिलाओं द्वारा बैंगन, टमाटर, बरबट्टी, करेला आदि सब्जी को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। समूह की महिलाओं से जिपं सीईओ के द्वारा टमाटर एवं बैंगन खरीदकर उन्हें प्रोत्साहन राशि दी। इसी तरह उनके द्वारा सोनादुला गोठान में समूह के द्वारा की जा रही गतिविधियों का जायजा लिया।
इस दौरान समूह की महिलाओं से उन्होंने फिनाइल, साबुन एवं अगरबत्ती खरीदकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान चरौदा में उन्होंने समूह के लिए मछली पालन के लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों से जैसे बकरीपालन, मुर्गीपालन, सब्जी बाड़ी जैसे कार्यों से महिला समूहों को अधिक से अधिक जोड़कर आजीविका संवर्धन की दिशा में कार्य करने कहा। उन्होंने नियमित रूप से गोबर खरीदी की जानकारी ली। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट टैंक के माध्यम से बनाई जा रही खाद का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.एस.पोयाम सहित विभागीय अधिकारी, गोठान समिति के सदस्य मौजूद रहे।
नियमित रूप से करें मॉनीटरिंग
जिपं सीईओ ने गोठान का निरीक्षण करते हुए संबंधित महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने कहा। साथ ही उन्होंने उद्यान, कृषि एवं वेटनरी विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से गोठान की मॉनीटरिंग करने कहा।

जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नि: शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत मालखरौदा विकासखंड के ग्राम नगझर निवासी श्री मनहरण-हुलेश्वरी यादव को गत दिवस 50,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम ने प्रदान करते हुए दिव्यांग दंपत्ति को सुखद गृहस्थ के लिये शुभकामनाएं दी।
उपसंचालक समाज कल्याण टीपी भावे ने बताया कि मनहरण यादव वर्तमान में कवर्धा जिले के सिंघनपुर स्थित शासकीय दृष्टिबाधित विद्यालय में शिक्षा कर्मी के पद पर पदस्थ है। आयकर दाता नहीं होने के कारण उसे निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ दिया गया। मनहरण की पढ़ाई शासकीय योजना के तहत बिलासपुर के विशेष दिव्यांग विद्यालय में संपन्न हुई। मनहरण यादव ने कहा कि दिव्यांग लोगों के लिए निःशक्तजन विवाह योजना गृहस्थ की शुरुआत में दिव्यांगों के लिए बहुत उपयोगी है। राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उनके विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। उन्होंने दिव्यांगजनो से अपील करते हुए कहा है कि वे आगे जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लें और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ें।
उल्लेखनीय है कि निःशक्तजन विवाह योजना के तहत जिले में वर्ष 2018-19 में 45, वर्ष 2019-20 में 45 और वर्ष 2020-21 में 41 दम्पत्तियों को इस योजना का लाभ मिला है। योजना अंतर्गत 40 प्रतिशत व 40 प्रतिशत से अधिक निःशक्तता से ग्रसित दिव्यांगो को इस योजना का लाभ मिलता है। दिव्यांग हितग्राही आयकर दाता की श्रेणी में न हो। दम्पत्ति के एक निःशक्त होने पर 50 हजार और दोनो के निःशक्त होने पर एक लाख रूपये की विवाह प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।

जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की सामान्य प्रशासन स्थायी समिति की बैठक 10 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उक्त बैठक में सभी संबंधितों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)