
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर जिला पंचायत सीईओ ने उपस्थित बैंक अधिकारियों से कहा कि विभिन्न विभागों से शासकीय योजनाओं के तहत भेजे गए प्रकरण स्वीकृति करते हुए कार्यवाही की जाए। विगत सोमवार को आयोजित बैठक में एजेंडावार बैंक अधिकारियों से चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि विभिन्न शासकीय विभागों से बैंक के माध्यम से सीडी रेसो बढ़ाया जाए व ऋण वितरण किया जाए। शासकीय योजनाओं में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, खादी ग्रामोद्योग, जिला अंत्यावसायी एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना के अलावा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना प्रमुख हैं। इन योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को बैक से आसानी से ऋण मिल जाता है, जिससे वे स्वरोजगार की ओर अग्रसर होते है। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को कहा कि जो भी प्रकरण भेजे जाते है उन्हें नियमानुसार दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत पूर्ण करते हुए स्वीकृत किया जाए। उन्होंने योजनाओं के तहत भेजे गए ऋण प्रकरणों के प्रस्तावों को लक्ष्य के अनुसार स्वीकृति के लिए विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवेदकों का सहयोग करने कहा। बैठक में विभागीय अधिकारी सहित बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासन के मंशानुरूप जिले के समस्त नागरिको को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान - भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता अंतर्गत ई-कार्ड (आयुष्मान कार्ड) वर्तमान में केवल भर्ती एवं ओ0पी0डी0 मरीज का बनाकर नि:शुल्क प्रदाय किया जा रहा हैं। जिससे कि उन परिवार अथवा परिवार के सदस्यों को अपने राशनकार्ड के अनुसार स्वास्थ्य सहायता की पात्रता की जानकारी भलीभांति हो सके एवं आपात स्थिति में परिवार या सदस्य, स्वयं आसानी से निर्णय ले सकें कि उन्हें किस श्रेणी के पंजीकृत अस्पताल (शासकीय एवं निजी) में ईलाज प्राप्त करना हैं, साथ ही उन्हें ईलाज में होने वाले आर्थिक व्यय का भय भी ना हो।
उद्देश्य की पुर्ति हेतु जिला राजनांदगॉव में ई-कार्ड (आयुष्मान कार्ड) बनवाने हेतु जिले के समस्त 59 शासकीय चिकित्सालयों एवं 19 निजी चिकित्सालयों में आने वाले केवल आईपीडी एवं ओपीडी मरीजों को ही योजनांतर्गत ई-कार्ड (आयुष्मान कार्ड) नि:शुल्क बनाया जा सकता है। ई-कार्ड (आयुष्मान कार्ड) बनवाने हेतु जिले में पंजीकृत निजी अस्पताल - बालाजी आई हॉस्पिटल, छत्तीसगढ़ ई.एन.टी. केयर हॉस्पिटल, क्रिश्चयन फेलोसिप हॉस्पिटल, डी.एन.ए. क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल, गॉधी नर्सिंग होम, गौतम हेल्थ केयर अम्बागढ चौंकी, गौतम नर्सिंग होम मानपुर, जय तुलसी नर्सिंग होम, जीवन रेखा हॉस्पिटल, पारख नर्सिंग होम, राजनांदगांव मेडिसिटी हॉस्पिटल, सॉई कृपा हॉस्पिटल, संजीवनी नर्सिंग होम, शारदा हॉस्पिटल, श्रीराम हॉस्पिटल, शुक्ला मल्टी स्पेश्लिटी हॉस्पिटल, स्पर्श चाईल्ड केयर, उद्याचल धर्माथ नेत्र चिकित्सालय, यूनाईटेड हॉस्पिटल। पात्रता - एसईसीसी सूची में शामिल परिवार, अन्त्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्ड धारी परिवारों को 5 लाख रूपए परिवार एवं शेष अन्य राशनकार्ड धारी परिवारों को 50 हजार रूपए /परिवार को प्रति वर्ष नि:शुल्क ईलाज पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में मिलेगा।
ई-कार्ड (आयुष्मान कार्ड) बनाने हेतु शासन के नियमानुसार अभी किसी भी वार्ड/पंचायत/ग्राम स्तर पर शिविर नहीं लगाया जायेगा। आवश्यकतानुसार मरीज उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती होते समय मान्यता प्राप्त शासकीय एवं निजी अस्पताल में ई-कार्ड (आयुष्मान कार्ड) तत्काल बनाया जा सकता हैं। आयुष्मान - भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता अंतर्गत से संबंधित अधिक जानकारी, शिकायत एवं समस्या के निराकरण हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगॉव एवं हेल्प लाईन टोल फ्री नम्बर 104 पर 24 x 7 सम्पर्क किया जा सकता हैं। जब भी अस्पताल जायें, राशनकार्ड एवं आधार कार्ड अवश्य लेकर जाएं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा का दशम सत्र 22 फरवरी से 26 मार्च 2021 तक चलेगा। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समय-सीमा में भेजने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने कहा है। कलेक्टर वर्मा ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विधानसभा सत्र के दौरान कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जाएंगे और न ही मुख्यालय से बाहर रहेंगे।
सभी अधिकारीगण अपने कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उनके नाम, पदनाम, दूरभाष नंबर एवं मोबाईल नंबर की जानकारी कार्यालय कलेक्टर को तत्काल भेजने कहा गया है। कार्यालयीन दिवसों के अतिरिक्त अपने कार्यालय में अवकाश के दिनों में पर्याप्त लिपिक एवं भृत्य की ड्यूटी लगाना भी सुनिश्चित करने कहा गया है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग एवं प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर 12 फरवरी को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक लेंगे। समीक्षा बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होगी। पूर्व में यह बैठक 13 फरवरी को आयोजित थी।
अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने 12 फरवरी को आयोजित समीक्षा बैठक के लिए सभी विभागीय अधिकारी 10 फरवरी को सुबह 11 बजे तक अपने विभाग की जानकारी 12 प्रतियों में जिला कार्यालय के अधीक्षक कक्ष क्रमांक 10 में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को आयोजित समीक्षा बैठक में सभी अधिकारी दोपहर 1 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
अब तक 12 हजार लोग कोविड वैक्सीनेशन के प्रथम खुराक से टीकाकृत
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोविड वैक्सीनेशन हेतु जिले में प्रथम चरण में अब तक कुल 15018 हेल्थ केयर वर्कर समूह का पंजीयन भारत सरकार के कोविन पोर्टल पर किया गया है। जिनमें से राजनांदगांव जिले में अभी तक कुल 12 हजार लोग कोविड वेक्सीनेशन के प्रथम खुराक से टीकाकृत किये जा चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए चिन्हांकित फ्रंट लाईन वर्कर बटालियन, पीटीएस, पुलिस एवं आईटीबीपी के जवानों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। राजनांदगांव जिले अंतर्गत कोविन पोर्टल पर कोविड वैक्सीनेशन पंजीकृत ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो कि आज दिनांक तक कोविड टीका के प्रथम खुराक से टीकाकृत नहीं हुए हैं वे तत्काल नजदीकी कोविड टीकाकरण केन्द्र में जाकर कोविड टीका के प्रथम खुराक लगवायें।
उल्लेखनीय है कि जिले के कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक डी श्रवण भी कोविड टीका के प्रथम खुराक से टीकाकृत हो चुके हैं। डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि राजनांदगांव जिले में अभी तक कुल 12 हजार लोगों को कोविड वेक्सीनेशन के प्रथम खुराक से टीकाकृत किया जा चुका है, जिनमें किसी भी टीकाकृत लाभार्थियों में कोई भी प्रकार की गंभीर प्रतिकूल प्रभाव के प्रकरण दर्ज नहीं हुए हंै। कोविड वेक्सीन पूर्णत: सुरक्षित एवं प्रभावी है। विभाग द्वारा समस्त कोविड वेक्सीनेशन सेंटरों में आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक चिकित्सकीय अमलों की उपलब्धता करायी गई है।
शासन द्वारा हेल्थ वर्कर्स समूह का निर्धारण किया गया है जिसमें अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी, नर्स एवं सुपरवाईजर्स, चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, सहयोगी कर्मचारी, मेडिकल एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्रा शासकीय एवं अशासकी चिकित्सकीय संस्था के लिपिकीय एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रथम चरण में शामिल किया गया है। सभी पंजीकृत हेल्थ केयर वर्कर्स को कोविड वैक्सीनेशन हेतु निर्धारित सत्र स्थल में आकर वैक्सीनेशन कराने एवं कोरोना महामारी के नियंत्रण में भागीदारी निभाने हेतु अपील किया गया है।
अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाएं कोरोना वारियर्स ,साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी के कार्य के बाद सभी एसडीएम को स्टेकिंग किए हुए बारदानों के भौतिक सत्यापन एवं धान के उठाव के कार्य में गति लाने के लिए कहा। कलेक्टर श्री वर्मा ने कोरोना वैक्सीनेशन के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बाद राजस्व, पुलिस एवं नगरीय निकाय के सभी अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जा रहा है, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकाकरण केन्द्र में एक दिन में 100 लोगों का टीका लगना है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी प्रोटोकाल का पालन करना आवश्यक है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में कम हुई है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन जरूरी है। कोविड-19 के सैम्पल की संख्या में गति लाने की जरूरत है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं का परीक्षण प्राथमिकता से करें। इसके लिए स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है। सभी बिना किसी भय के वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वैक्सीनेशन के दौरान डॉक्टर की विशेष ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर वर्मा ने 27 एवं 28 फरवरी को लालबहादुर नगर में आयोजित होने वाले लोक मड़ई एवं कृषि मेला के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग जल संरक्षण के लिए अच्छा कार्य करें। जिले में बड़ी संख्या में नदी और नाले हैं और सिंचाई के साधन भी पर्याप्त उपलब्ध हैं। लेकिन कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां जल स्तर ठीक नहीं है। हमारे प्रदेश में औसत वर्षा होती है, जो पर्याप्त है।
योजनाबद्ध तरीके से इस दिशा में कार्य करते हुए जल संरक्षण करने तथा जल स्तर को बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मई में बेसलाईन सर्वे भी करें, ताकि कुआं एवं ट्यूबवेल में जल के स्तर का पता चल सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों में श्रमिकों की संख्या बढ़ाये तथा कार्य करने वाले श्रमिकों के परिवार को अधिक से अधिक रोजगार दिलाने के लिए मेहनत से कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी जनपद सीईओ गौठानों में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गोधन न्याय योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है और इसके माध्यम से जनसामान्य लाभान्वित हो रहे हैं। अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की आपूर्ति करने के साथ ही अन्य कई कार्य भी कर रहे हैं जो एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि गोबर का रखरखाव ठीक तरह से होना चाहिए और वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के कार्य में गति लाएं। शासन की फ्लैगशिप योजनाओं क्रियान्वयन के संबंध में डेशबोर्ड पर नियमित रूप से डाटा एन्ट्री कराएं। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में ऑनलाईन एन्ट्री में देर नहीं होना चाहिए। शासन की दर्पण पोर्टल पर नियमित रूप से डाटा प्रवृष्टि कराएं।
नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने 13 एवं 14 फरवरी को आयोजित पुष्प महोत्सव के तैयारी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों को वहां स्टाल लगाने के लिए कहा। कलेक्टर ने दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजन करने के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचआर सोम ने बताया कि स्कूल की फीस के निर्धारण के लिए टीम का गठन किया गया है। कलेक्टर ने टीम के सदस्यों के नाम सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव श्री बीपी सिंह, वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ संजय यादव, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
रायपुर / शौर्यपथ / भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह जी जशपुर जिले से छत्तरपुर घटना के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देर से ही सही बेटियों के लिये आवाज उठाना सीख रहे हैं। यदि यही आवाज़ आपने अपने 15 साल के कार्यकाल में उठाई होती तो 27,000 बेटियां गायब नहीं होतीं । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जशपुर जिले की घटना हृदयविदारक और अमानवीय घटना है ऐसी पीड़ा को किसी भी सूरत में कम नहीं किया जा सकता| इस पर कथित रूप से सियासत गर्माने का प्रपंच करना बहुत ही निचले स्तर की राजनीति का घोतक है। पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री रमन सिंह ने स्वीकार तो किया कि उनके कार्यकाल के दौरान राज्य की 27,000 बेटियां लापता हुईं| 2 साल में सरकार ने क्या प्रयास किए यह सवाल सटीक है पर उनके ग़ायब होने में आपकी सरकार की कितनी हिस्सेदारी है यह भी स्पष्ट कर देते तो थोड़ी आसानी हो जाती ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जम्मू , कठुआ उन्नाव , हाथरस , उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जैसी अनेक घटनाओं में भाजपा का संरक्षण प्राप्त रहा या भाजपा के जनप्रतिनिधि और भाजपा के नेता सम्मिलित रहे। नेता तो नेता भाजपा नेत्रियां भी मानव तस्करी में संलिप्त पायी गयी हैं।
भारतीय जनता पार्टी अपने ऊपर दाग़ लगते ही दूसरों के दाग गिनाने लगती है । फिर बलरामपुर और भदोही का भी जवाब देना होगा| उन्होंने कहा है कि बलात्कार की घटनाएं अमानवीय ही होती हैं और इसकी पीड़ा को किसी भी सूरत में कम नहीं किया जा सकता। बलात्कार की घटनाएं कहीं भी हो किसी के भी साथ हो बेहद गंभीर हैं और मानवता के विरुद्ध अपराध हैं ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में क्या हुआ? एक समय था जब एनसीआरबी के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ का दुर्ग बलात्कार की राजधानी बन गया था और उस समय भी मुख्यमंत्री रमन सिंह ही थे । मीना खल्खो और मड़कम हिड़में के साथ क्या हुआ था यह तो रमन सिंह आज तक बोल नहीं पाते. छत्तीसगढ़ के लोग इस बात को कभी भूल नहीं सकते की नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड और झलिया मारी कांड जैसे महिलाओं के खिलाफ बड़े-बड़े अपराध रमन सिंह के कार्यकाल में ही हुये।
पूर्ववर्ती रमन सरकार के ओएसडी रहे ओपी गुप्ता द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार जैसा जघन्य अपराध किया जाता है तब उनकी आत्मा सोई हुई थी ।
भाजपा की राजनितिक सहयोगी भाजपा नेत्री बस्तर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा आरोपी को संरक्षण देने का काम करती हैं।
भिलाई खुर्सीपार में बलात्कार पीड़िता युवती की आत्महत्या की घटना समूचे प्रदेश के माथे पर कलंक है यह घटना ह्रदयविदारक और मानवता को शर्मशार कर देने वाली है। इस मामले मे पूर्ववर्ती सरकार के मुखिया रमन सिंह का बयान बेहद आपत्तिजनक और असंवेदनशील था उस समय बेटियों के बारे में क्यों नही बोला जब बलात्कारियों को बचाने और पीडिता को सताने में पूरा तंत्र लगा होता था तब रमन सिंह मौन क्यों थे?
महिला समूहों से रूबरू चर्चा कर आजीविका संवर्धन के लिए किया जागरूक
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बम्हनीडीह विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अफरीद, लखाली, रिसदा गोठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्हें आजीविका संवर्धन के प्रति उन्हें जागरूक किया और बेहतर कार्य करने की सीख दी।
जिपं सीईओ ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एनजीजीबी के तहत गोठान का निर्माण किया जा रहा है। जिले में इसके सफल क्रियान्वयन के लिए जरूरी है कि सभी विभागीय अधिकारी समन्वय बनाकर काम करें और गोठानों की गतिविधियों का सतत रूप से मॉनीटरिंग करें। उन्होंने कहा कि गोठान में गायों के लिए नियमित रूप से चारा, पानी एवं स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जाएं। उन्होंने उद्यान, कृषि एवं विटनरी विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से मानीटरिंग करने कहा। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि गोठानों के माध्यम से गोबर की खरीदी अनवरत जारी रहे, ताकि समूह की महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में खाद तैयार करने के लिए गोबर उपलब्ध हो सके। उन्होंने मचान बनाकर गायों के लिए पर्याप्त पैरा सुरक्षित रखने कहा।
इस दौरान उन्होंने अफरीद में समूह की महिलाओं के द्वारा वर्मी कम्पोस्ट टैंक के माध्यम से बनाई जा रही जैविक खाद के संबंध में समूह की महिलाओं से जानकारी ली। इसके अलावा रिसदा एवं लखाली में भी जैविक खाद एवं सब्जी बाड़ी, निरमा पाउडर तैयार करने वाली समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन की दिशा में जागरूक किया। इस दौरान जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुबेर उरेती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि सरपंच, सचिव आदि मौजूद रहे।
युवा समूह को किया प्रेरित-
जिपं सीईओ ठाकुर ने ग्राम पंचायत अफरीद की गोठान में युवा समूह के द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। उन्होंने युवा समूह के द्वारा लगाई गई सब्जी बाड़ी को देखकर कहा कि युवाओं के आगे आने से निश्चित ही गांव का विकास होता है। उन्होंने इस दौरान अफरीद, लखाली एवं रिसदा में समूह की महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में एवं गोठान में किस गतिविधि का करना चाहते हैं, इस संबंध में जानकारी दीं । उन्होंने कहा कि मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरीपालन, मशरूम की गतिविधियों से जुड़कर बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 07 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 28 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की तहसील डभरा के ग्राम कानाकोट के श्री मीजूराम यादव की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पत्नि श्रीमती सावित्री, तहसील बलौदा के ग्राम बोकरेल निवासी श्रीमती सूरज बाई की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पति श्री लगनु धनंहार, तहसील जैजैपुर के ग्राम करही की कुमारी सीमा केंवट की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस मां श्रीमती फुलेश्वरी केंवट, ग्राम खैरझिटी के पासे कुमारी उर्फ दिव्या यादव की लू लगने के कारण मृत्यु होने उनके निकटतम वारिस पिता श्री मोहितराम, ग्राम पाड़ाहरदी निवासी श्रीमती जलबाई चन्द्रा की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पुत्र श्री रामाधार चन्द्रा, तहसील पामगढ़के ग्राम बिलारी निवासी श्रीमती साधमति साहू की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पुत्र श्री सुरेश कुमार साहू और ग्राम खरखोद के श्री बलराम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पुत्र श्री सोनाराम को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
धमतरी / शौर्यपथ / वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रथम पंक्ति के कोरोना वाॅरियर्स पुलिस प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का टीकाकरण जिला अस्पताल में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के बीच किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. डी.के तुरे ने सभी चिन्हांकित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से अपील की है कि वे बिना किसी डर अथवा घबराहट के कोविशील्ड का टीका लगवाएं। उन्होंने बताया कि यह सामान्य वैक्सीन की तरह ही है तथा स्वास्थ्य अमले को अब तक लगाए गए टीके में किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव अथवा नकारात्मक लक्षण परिलक्षित नहीं हुए हैं।
उन्होंने पुनः अपील करते हुए सभी निर्धारित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को नियत तिथि तक संबंधित टीकाकरण केन्द्र में जाकर अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. बी.के. साहू ने बताया कि जिले में अब तक 9 हजार 670 पंजीकृत अधिकारी-कर्मचारियों में से 4 हजार 928 लोगों को टीका लगाया जा चुका है जो कि कुल लक्ष्य का 51 प्रतिशत है। उन्होंने बताया टीका लगाने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है तथा उसके बाद ही टीका लगाया जाता है।
कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में चिन्हांकित गौठानों में बहुउद्देशीय कार्य संचालित करने के दिए निर्देश
धमतरी / शौर्यपथ / जिले की मुरूम खदानों का सर्वेक्षण कराकर उपयुक्त जगहों में मछलीपालन किया जाएगा। आज सुबह आयोजित समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने सहायक संचालक मछलीपालन को निर्देशित किया कि एक हेक्टेयर या इससे अधिक रकबा वाली खदानें, जहां पानी की उपलब्धता हो, उनमें मछलीपालन के लिए कार्ययोजना तैयार करें तथा उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई करें, जिससे रिक्त भूखण्डों का सदुपयोग कर आय का जरिया सुनिश्चित किया जा सके। सहायक संचालक ने बताया कि पिछले माह किए गए सर्वे में 80 मुरूम खदानें चिन्हांकित की गई हैं जिनका कुल रकबा 182.715 हेक्टेयर है।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11.00 बजे आयोजित बैठक में कलेक्टर ने जोगीडीह के 170 विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम धमतरी को टीम गठित कर पूरे ग्राम का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए तथा 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। धान खरीदी के बारे में पूछे जाने पर खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में धान-खरीदी का कार्य निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो गया तथा वर्तमान में धान का उठाव धीमा है। उन्होंने बताया कि नए बारदानों की आवक नहीं होने की वजह से उठाव वांछित गति से नहीं हो पा रहा है। नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक ने बताया कि जिले में 802 करोड़ 96 लाख रूपए का धान खरीदा गया है जिसमें से 798 करोड़ रूपए की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जमीन खरीदी-बिक्री की रजिस्ट्री के एक माह के भीतर नामांतरण अनिवार्य रूप से हो जाना चाहिए। इसी तरह फर्द बंटवारा सहित विभिन्न राजस्व मामलों की समीक्षा अगली आर.ओ. मीटिंग से पूर्व करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने सीमांकन के छह माह से अधिक लंबित प्रकरणों की सूची तैयार करने उनके शीघ्र निराकरण के लिए सभी एसडीएम को पृथक से समीक्षा करने के लिए कहा।
बैठक में कलेक्टर ने चिन्हांकित 20 गौठानों में बहुउद्देशीय कार्य संचालित करने के लिए स्वसहायता समूहों की बैठक लेकर नवीन कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया। कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले के 180 गौठानों में गोबर-खरीदी जारी है, जहां प्रतिदिन 2200-2300 क्विंटल गोबर की आवक हो रही है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आबंटन का उपयोग चालू वित्तीय वर्ष अनिवार्यतः करने तथा बजट लैप्स नहीं करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा अंतर्विभागीय समन्वय के प्रकरणों में भी कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को परस्पर सामंजस्य के साथ लंबित कार्यों को निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ श्रीमती सतोविशा समाजदार, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. मयंक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग के कप्तान प्रशांत ठाकुर के निर्देशन मे थाना प्रभारी राजेश बागड़े द्वारा टीम गठित कर शहर में सघन अभियान कार्यवाही किया गया। अभियान कार्यवाही दौरान संदेह के आधार पर शेषनारायण मिश्रा पिता योगेश मिश्रा उम्र 20 वर्ष निवासी कैलाश नगर कवर्धा हॉल मिलपारा दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो दिनांक 06 - 07. 02 . 2021 के दरमियान रात्रि में हटरी मार्केट स्थित स्टार कलेक्शन कपड़ा दुकान में कपड़ा चोरी करना स्वीकार किया । आरोपी से मेमोरण्डम के आधार पर 10 नग जींस पैंट की कीमत ₹3000/- 05 नग शर्ट कीमत 1500 /- रुपए, दो नग स्वेटर कीमत ₹600/- जुमला कीमती 5100/- रुपए को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश बागड़े , सहायक उपनिरीक्षक पुरन दास, आरक्षक खुर्रम बक्स क्र. 1560 का योगदान सराहनीय रहा आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक121/2020 धारा 457,380 भा.द.वि. कर विवेचना में अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
