Google Analytics —— Meta Pixel
April 07, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35527)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

दुर्ग / शौर्यपथ / भारत स्काउट््स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र पंचमढ़ी (म.प्र.) मे आयोजित हुये स्पेशल बेसिक कमिश्नर कोर्स मे छत्तीसगढ़ से 9 जिलो से 27 प्रतिभागियो ने भागीदारी की प्रतिभागियो मे जिला मुख्य आयुक्त, जिला संघ अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ,संयुक्त संचालक ,बी.ई.ओ. ए.बी.ई.ओ.,प्राचार्य आदि सम्मिलित थे। छत्तीसगढ़ राज्य के लिये हुये पांच दिवसीय 28.01.2021 से 01.02.2021 तक कोर्स का शुभारंभ 28 जनवरी को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री कृृष्णा स्वामी एवं लीडर आफ कोर्स लीडर ट्रेनर श्री अशोक देशमुख थे। अविनाश चंद्राकर जिला मुख्य आयुक्त जिला संघ दुर्ग के प्रशिक्षण लेने गये थे। कोर्स मे स्काउटिंग क्या है ,स्काउट्रिग गाइडिंग के आंदोलन की जानकारी ,यूनिट लीडर की जानकारी, स्काउटिंग मुवमेन्ट कब/बुलबुल स्काउट/गाइड रोवर/रेंजर प्रोग्राम की जानकारी ग्रुप विजिट की विस्तार जानकारी ूवेउ एवं ूंहहहे की विश्व स्तरीय स्ट्रक्चर की जानकारी,फारनेस पालिसी की जानकारी, स्काउटिंग मे पेट्रोल सिस्टम की जानकारी, स्काउटिंग गाइडिंग केकी कम्यूनिटी की जानकारी लीडर शीप कमिश्नरर्स के कर्तव्य आदि, इन इन विषयो मे प्रशिक्षण दिया गया ध्वज अवतरण उपरांत इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ .
गौरतलब है कि भारत स्काउट््स एवं गाइड््स छ.ग. मे राज्य मुख्य आयुक्त श्री विनोद सेवन लाल चंद्राकर के नेतृृत्व मे योजना बद्व कार्य हो रहा है। एवं राज्य सचिव, श्री कैलाश सोनी ने बताया कि कमिश्श्नर कोर्स के माध्यम से विभिन्न जिलो मे लीडर शीप को और शसक्त करने का प्रयास किया गया है। इस कार्यक्रम का शिविर संचालक श्री अशोक देशमुख अध्यक्ष जिला संघ -दुर्ग श्रीमती सरिता पांडेय एस.टी.सी.गाइड मो.सादिक शेख जिला मुख्य आयुक्त कोरबा श्री हेतराम ध्रुव सहायक लीडर ट्रेनर जिला संघ -दुर्ग धनुष सिन्हा डी.ओ.सी. बेमेतरा ने सहयोग प्रदान किया जिसमे रोवर योगेन्दर साहू चुरामन साहू एवं रेंजर आरती साहू ने अपनी सेवाये दी।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने मार्गदर्शन में 4 फरवरी 2021 से जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर कोविड टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण की नियमित मॉनिटरिेंग की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कोविन पोर्टल में कोविड वेक्सीनेशन के लिए पंजीयन सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से निर्धारित टीकाकरण दिवस पर संबंधित टीकाकरण सत्र स्थल में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कोविड का टीका लगाने तथा महामारी नियंत्रण में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जनसामान्य में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति सकारात्मक संदेश का संचार हो तथा कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में व्याप्त भ्रामक स्थिति खत्म हो तथा कोविड वैक्सीनेशन के लिए नागरिक जागरूक व प्रोत्साहित हो सके।
जिले में अभी तक कुल 3389 लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के प्रथम खुराक से टीकाकृत किया जा चुका है। जिसमें किसी भी टीकाकृत लाभार्थी में किसी भी प्रकार की गंभीर प्रतिकूल प्रभाव के प्रकरण दर्ज नहीं हुए हैं। कोविड वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है। विभाग द्वारा समस्त कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों में आपातकालीन स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक चिकित्सकीय अमलों की उपलब्धता कराई गई है।
डॉ. चौधरी ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के रोकथाम एवं नियंत्रण में मैदानी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कंटेनमेंट जोन, निगरानी कार्य, सामुदायिक सघन सर्वे, स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान सैम्पलिंग तथा कोविड समरूपी व्यवहार अपनाने के लिए प्रचार-प्रसार में मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले अमलों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। जिले में कार्यरत मितानिन आंगनबाड़ी सहायिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर्स तथा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला व पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत चिकित्सकीय, पैरामेडिकल, नर्सिंग संवर्ग, प्रबंधकीय इत्यादि अमलों का योगदान सराहनीय रहा है। हेल्थ केयर वर्कर्स का प्रारंभिक चरण में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अतः समस्त पंजीकृत हेल्थ केयर वर्कर्स अपनी बारी आने पर कोविड वैक्सीनेशन निर्धारित सत्र स्थल में आकर वैक्सीनेशन करायें और कोरोना महामारी के नियंत्रण में अपनी भागीदारी निभायें।

रायपुर / शौर्यपथ / देश में भारतीय जनता पार्टी व आर आर एस जहर बांटने का काम कर रही और कांग्रेस जहर निकालकर अमृत बांटने का काम कर रहे है ।भाजपा डंडा लेकर देश को तोड़ने का काम कर रही है तो कांग्रेस पार्टी झंडा लेकर जोड़ने का का करती है ।उक्त बाते आज भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी भाई देसाई ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में कही उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद के नाम पर देश को बांटने में लगी हुई है और कांग्रेस पार्टी देश में भाईचारा ,शांति लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत कर रही है ।
देसाई ने कहा कि धर्म के नाम पर चुनाव में वोट बटोरने का काम करती है । भाजपा देश में आंदोलनों में तोड़फोड कर देश को बांटने में लगी हुई है । देश में नरेन्द्र मोदी के शासन में अत्याचार हो रहा है ।किसानों ,मजदूरों ,गरीबों के आंदोलनों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है । देश का कोई भी किसान तलवार लेकर नहीं निकलता है ।देश में जो हालात अभी है वह नरेन्द्र मोदी व अमित शाह के साजिश के तहत हो रहा है दोनों मिलकर सत्ता के नशे में खतरनाक खेल खेल रहे है ,और सेवादल वर्तमान में देश के जो हालात है उसमें सेवादल की आगे की भूमिका क्या होगी रणनीति क्या रहेगी। साथ ही देश में नरेंद्र मोदी के शासन में जो अत्याचार हो रहा इस पर अंकुश लगाने के लिए सेवादल किस तरह की लड़ाई लेगी एव॔ सेवादल अपने संगठन के ढांचे को मजबूत करेगी और यह सब प्रशिक्षण एव॔ देश में अलग -अलग राज्यों में होने वाले बैठकों प्रशिक्षण व कैम्प में तय किया जाएगा ।
देसाई ने बताया कि वर्तमान में देश में।अभी सेवादल में 3लाख 70 हजार सदस्य और छत्तीसगढ़ में मार्च माह में प्रशिक्षण कैम्प आयोजित की जाएगी । उन्होंने बताया कि सेवादल में अब युवा वर्ग आ रहे है साथ ही महिला सेवादल भी अपनी भूमिका निभा रहे है । सेवादल में शामिल युवा अब अपने तरह से काम करना चाह रहे है किसी दबाव में रहकर काम नहीं करना चाहते है युवा वर्ग देश में आम जनता के हक की लडाई लड़ना चाह रहे है और आम जनता की सेवा करना चाहते है और इसी देश में महिला सेवादल और युवा सेवादल काम कर रहे है ।

दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी सामने आने पर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश देवांगन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम एसडीएम दुर्ग ज्योति पटेल को ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने मीडिया से साक्षात्कार में कहा कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ के सहायक अध्यापक की भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है जिसके अंतर्गत कुछ भर्ती प्रक्रिया में ऐसे अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाया गया जिसमें परीक्षा ही नहीं दी थी जिसके खिलाफ में अन्य अभ्यर्थी जिन्होंने दिन रात मेहनत करते परीक्षा में भाग लिया था उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई है इससे साबित होता है कि कहीं ना कहीं सीजीपीएससी में गड़बड़ी एक बड़ी साजिश से हुआ यह भ्रष्टाचार की ओर एक मजबूत इशारा करता है तथा यह छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ है इसमें सीधे तौर पर हम कहे तो प्रदेश सरकार का आयोग पर बैठे हुए बड़े अफसरों पर या तो नियंत्रण नहीं है या सरकार कि भी संलिप्तता है और इस मामले को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में मोर्चा खोल दिया है और प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देशानुसार दुर्ग जिला मुख्यालय में जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया है और सहायक प्राध्यापक भर्ती को निरस्त कर पुनः प्रक्रिया आरंभ कर सीजीपीएससी के चेयरमैन टामन सोनवानी को तत्काल पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए इस मुद्दे को लेकर कल 4 फ़रवरी को भाजयुमो द्वारा दोपहर 1बजे शहीद चौक में पीएससी का पुतला दहन करने की घोषणा किया गया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री नितेश साहू उपाध्यक्ष राहुल पंडित मंत्री राहुल दीवान मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, मंडल अध्यक्ष तेखन सिन्हा नीलेश अग्रवाल राहुल पाटिल मनीष साहू पीयूष मालवीय बंटी चौहान दीपक सिन्हा बंटी देशमुख देवेंद्र टंडन जय शर्मा ईश्वर देवांगन कृष्णा सिंह आनंद गौतम विश्वजीत देशमुख रवि कोसरे सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

15 वीं कड़ी का प्रसारण 14 फरवरी को
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आकाशवाणी के माध्यम से होने वाले मासिक कार्यक्रम लोकवाणी में इस बार ‘उपयोगी निर्माण, जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं‘ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की इस 15 वीं कड़ी का प्रसारण 14 फरवरी को किया जाएगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियों और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया जाएगा।

जांजगीर-चापा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन आदेश जारी किया है । जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया को पामगढ़ एसडीएम की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं पामगढ़ एसडीएम अनुपम तिवारी को जिला मुख्यालय में पदस्थ करते हुए डिप्टी कलेक्टर डहरिया के सभी प्रभार सौंपे गए हैं।
इसी प्रकार शिवरीनारायण के प्रभारी तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत को कलेक्टर कार्यालय के भू अभिलेख शाखा में पदस्थ किया गया है। जांजगीर के प्रभारी तहसीलदार प्रकाश चंद साहू को शिवरीनारायण का प्रभारी तहसीलदार नियुक्त किया गया है। बलौदा के प्रभारी तहसीलदार अतुल वैष्णव को जांजगीर के प्रभारी तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है।

- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु जारी संशोधन को ध्यान में रखते हुए दिया गया प्रशिक्षण
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी टोपेश्वर वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगर निगम राजनांदगांव उप निर्वाचन एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ आम निर्वाचन 2021 के फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि चुनाव में मतदान के लिए मतदाता सूची मुख्य आधार होता है। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलीे पूर्ण पारदर्शिता एवं शुद्धता से तैयार किया जाना चाहिए। निर्वाचन के लिए सभी निष्पक्ष होकर कार्य करें। खैरागढ़ नगरीय क्षेत्र में परिसीमन किया गया है। इन स्थानों पर विशेष ध्यान रखते हुए सूची तैयार किया जाना चाहिए। नगर पालिका परिषद वार्डों के लिए विधानसभा मतदाता सूची के आधार पर फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार किया जाएगा।
इसी आधार पर वार्डवार सत्यापन कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राधिकृत अधिकारी नागरिकों के आवेदन सत्यापित कर तथ्यों के पुष्टि के आधार पर ही आगे की कार्रवाई करे। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई हैं, वे सुगमता से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलीे तैयार करें।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 14 (1) एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 32 (1) एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 11-क द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन 1994 के नियम 5 (2) अपेक्षा आयोग द्वारा पूर्व में निर्धारित प्रपत्र क, ख, ग को निरस्त करते हुए किसी एक निर्वाचन क्षेत्र से किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरण के कारण या छूट जाने की स्थिति में निर्वाचक नामावली में नाम को संम्मिलित करने के लिए आवेदन-प्ररूप क, निर्वाचक नामावली में दर्ज प्रविष्टियोंं में संशोधन करने के लिए आवेदन-प्ररूप ख, मृत्यु/स्थान परिवर्तन के कारण निर्वाचक नामावली में अन्य व्यक्ति का नाम सम्मिलित करने पर आक्षेप/अपना नाम हटाने/किसी अन्य व्यक्ति का नाम हटाने के लिए आवेदन-प्ररूप ग एवं निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी करने की तिथि से दावा आपत्ति के निराकरण करने की अंतिम तिथि तक नगर पालिका पर आच्छादित विधानसभा की निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज करा लिए जाने के कारण नगर पालिका की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए आवेदन-प्ररूप क-1 विहित किया गया है।
नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 के उप निर्वाचन एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के 20 वार्डों में आम निर्वाचन 2021 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किया जाना है। जिसके लिए आज रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्राधिकृत कर्मचारियों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर्स कैलाश शर्मा एवं दीपक शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विरेन्द्र सिंह, एसडीएम राजनांदगांव एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मुकेश रावटे, एसडीएम खैरागढ़ एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, समस्त प्राधिकृत अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

नवागढ़ / शौर्यपथ / श्री राम मन्दिर तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति नवागढ़ खण्ड ने मंगलवार को राम मंदिर के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये समर्पण राशि एकत्र किये। झांकी के युवराज सिंह ठाकुर ने 51हजार, किरण सिंह ठाकुर ने 51 हजार, गिरीश शंकर शर्मा ने 11 हजार एवं प्रदीप वैष्णव ने 12 हजार रुपये समर्पण राशि दिया। जिसका आशीष तिवारी (जिला संयोजक), आदित्य ठाकुर राजपूत (जिला संरक्षक), विकास धर दीवान (जिला सहसंयोजक धन संग्रहण अभियान), विजय सिन्हा (जिला प्रभारी),राजकुमार चौहान (जिला संयोजक), हर्ष तिवारी,संतोष खुराना (संघचालक नवागढ़ खण्ड),संतोष देवांगन (प्रधानपाठक शिशु मंदिर नवागढ़), देवादास चतुर्वेदी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं मिन्टू बिसेन मण्डल महामंत्री, रुम्पल टुटेजा की उपस्थिति में रशीद प्रदान किया गया।
आशीष तिवारी ने नवागढ़ खण्ड को बधाई देते हुए कहा कि पूरे जिले में नवागढ़ खण्ड का कार्य वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम जितनी राशि समर्पित की जाय वह कम है, यह मंदिर पूरे भारतवासियों का है इसलिए आवश्यक होता है कि सभी का अंश इसमें लगे, जिसके लिए हमारे कार्यकर्ता निरंतर कार्य कर रहे है।
विकास दीवान ने समर्पण राशि देने वालो धन्यवाद देते हुए कहा को अपने पूर्वजों के नाम राम मंदिर के लिए राशि देकर इन्होंने वास्तविक श्रद्धांजलि दी है। इस पुण्य कार्य के लिए पूर्व जहाँ भी होंगे इनको आशीर्वाद देंगे। लोगो को इनसे प्रेरणा लेकर राम काज में तन मन धन से सेवा करनी चाहिये।
युवराज सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवान राम के छोटा सा समर्पण दे पाना हमारे लिए सौभाग्य का पल है। राम मंदिर निर्माण के लिए जो दिया जाए वह कम है क्योंकि जो हमे मिला है वह सब राम का ही है। सभी से आग्रह है कि इस कार्य मे सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
संघ चालक खुराना ने बताया कि नवागढ़ खण्ड ने 51 लाख रुपये समर्पण राशि जुटाने का लक्ष्य लिया है और कुछ ही दिनों में हम इसे सफलता से प्राप्त कर लेंगे।

नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ में सम्पन्न हुए श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह को संबोधित करते हुए प्रवचन कर्ता पं. सूर्यभान चौबे (पंडरभट्ठा वाले) ने कहा कि मनुष्य के मरने के बाद दो चीजें साथ जाती है, यश और अपयश। अतः हम अपना जीवन दूसरों की भलाई एवं यश अर्जित करने में समर्पित करना चाहिए। यदि हम किसी का भला चाहते है तो हमारे साथ भलाई ही होगी और यदि किसी का बुरा सोचते है, तो हमारे साथ बुरा ही होगा। अतः पाजिटिव सोच रखें। अपनी कथा के दौरान उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय मानव की सेवा करें, गौ-माता की रक्षा करें। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में अर्जुन को जो उपदेश दिया है, धर्म के मार्ग पर चलने, मोह का त्याग करने, दूसरों की भलाई करने की शिक्षा दी है।


गीता में श्री कृष्ण ने कहा है कि जब-जब धरती में अन्याय एवं अत्याचार बढ़ेगा, तब-तब मैं पापियों का संहार करने जन्म लूंगा। व्यासपीठ पर विराजित सूर्यभान चौबे ने नवागढ़ के सिविल लाईन रामनगर मे आयोजित भागवत यज्ञ में प्रतिदिन श्रोता वृन्द को सद्मार्ग में चलने की बात अपने प्रवचन के दौरान बतायी। उन्होंने कहा कि हम अपनी क्षमता अनुसार समय-समय पर समाज के विकास के लिए दान आदि कर अस्पताल, धर्मशाला, स्कूल आदि बनाने के लिए मदद भी करनी चाहिए। इससे लोगों का भला ही होगा।

ज्ञात हो कि मोहतरा (गाड़मोर) के निवासी ओमकार साहू एवं श्रीमती नीता साहू के परिवार द्वारा यह आयोजन किया गया। अंतिम दिवस की कथा श्रवण करने भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री मिन्टू बिसेन, दिलीप साहू, रामसागर साहू,तनु दीवान,दूजे साहू आदि उपस्थित रहे।

नई दिल्ली / शौर्यपथ /बीजेपी की नजर अब आने वाले विधानसभा चुनावों पर है. इसे लेकर दिल्ली में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक 14 फरवरी को होगी, जिसमें आने वाले विधानसभा…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)