
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई अकादमी
कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से खिलाड़ियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
आवासीय खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्लेईंग किट, दुर्घटना बीमा आदि सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी
सभी जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा चयन प्रक्रिया प्रारंभ
प्रत्येक खेल विधावार खिलाड़ियों का चयन रायपुर एवं बिलासपुर अकादमी के लिए अलग-अलग
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर रायपुर एवं बिलासपुर में राज्य स्तरीय हॉकी, एथलेटिक एवं तीरंदाजी की आवासीय खेल अकादमी शुरू की जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा नए वित्तीय वर्ष से भारत सरकार की खेलो इंडिया योजनांतर्गत खेलो इंडिया स्टेट सेन्टर आफ एक्सिलेंस में हॉकी, एथलेटिक एवं तीरंदाजी के आवासीय अकादमी हॉकी में 54, एथलेटिक में 60 एवं तीरंदाजी में लगभग 36 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। राज्य स्तर पर अंतिम रूप से 300 खिलाड़ियों का चयन रायपुर एवं बिलासपुर अकादमियों के लिए किया जाएगा। खेल अकादमी संचालन नियम अंतर्गत अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्लेईंग किट, दुर्घटना बीमा आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय चयन समिति एवं जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया है। आवासीय अकादमी में 9 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं को प्रवेश दिया जायेगा। ऐसे सभी बालक-बालिका जो इन खेलों में रूचि रखते है, वे चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। राज्य के समस्त जिलों में जिला स्तरीय चयन ट्रायल फरवरी माह में सम्पन्न कर लिया जाएगा। जिला स्तर से प्रतिभागियों का चयन कर राज्य स्तरीय चयन ट्रायल हेतु भेजा जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल अकादमी संचालन नियम के अनुरूप तय मानक अनुसार बालक एवं बालिका प्रतिभागियों का खेल विधावार वर्गवार बैटरी टेस्ट एवं कौशल टेस्ट लिया जाएगा।
- वनधन केन्द्र में पूरे वर्ष कार्य के लिए बनाए कार्य योजना : कलेक्टर
- कलेक्टर ने पानाबरस वनधन केन्द्र का किया निरीक्षण
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के मानपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम पानाबरस में स्थानीय वनवासियों के आर्थिक गतिविधियों के उद्देश्य से 42 लाख 60 हजार रूपए की लागत से वनधन केन्द्र गोदाम तथा भवन का निर्माण किया गया है। इस वनधन केन्द्र में स्वसहायता समूह की स्थानीय महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के वन उत्पादों का संग्रहण कर प्रसंस्करण कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने अपने साप्ताहिक दौरे में वनधन केन्द्र पानाबरस का निरीक्षण किया और वहां समूह की महिलाओं से रूबरू होकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
कलेक्टर वर्मा ने वनधन केन्द्र में शहद फिल्टर एवं पैकेजिंग करने की मशीन की कार्य विधि की जानकारी ली। वनधन केन्द्र में समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को शहद भेंट की। कलेक्टर ने महिलाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि इन उत्पादों के विक्रय से आमदनी प्राप्त हो रही है। इसे बैंक में जमा करें और इसका सही उपयोग करें। उन्होंने वहां उत्पाद खरीदी-बिक्री के लिए संधारित रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि वनधन केन्द्र के लिए ऐसी कार्य योजना तैयार करें, जिससे महिलाएं पूरे वर्ष यहां कार्य कर सकें। इस केन्द्र में महुआ, कोदो-कुटकी तथा अन्य स्थानीय उत्पादों से संबंधित कार्य महिलाओं द्वारा लगातार होना चाहिए, जिससे उनके आय में वृद्धि हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वनधन केन्द्र में निर्मित उत्पाद के विक्रय के लिए योजनाएं बनाएं और विभिन्न व्यापारियों से संपर्क स्थापित कर इसके मार्केटिंग के लिए प्रयास करें। वनधन केन्द्र परिसर में छाया के लिए नीम, पीपल, बरगद, आम तथा फलदार वृक्ष लगाने के निर्देश दिए।
वनधन केन्द्र की समूह की महिलाओं ने बताया कि मशीन में एक बार में 80 से 100 किलो शहद फिल्टर किया जा सकता है। इसके बाद पैकेजिंग मशीन द्वारा राजवन फूड्स के नाम से इसका लेबलिंग एवं पैकेजिंग कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक 8 हजार रूपए शहद की विक्रय कर चुके हंै। इसके अलावा वनधन केन्द्र में हल्दी, मिर्च, धनिया पाऊडर के पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा है और राजवन फूड्स के नाम से विक्रय किया जाता है।
उन्होंने बताया कि यह शुद्धता के साथ स्थानीय स्तर पर तैयार किया जाता है। बीपीएम मनरेगा ने बताया कि वनधन केन्द्र के लिए मक्का प्रसंस्करण मशीन आ गई है। इसकी स्थापना के बाद मक्का प्रसंस्करण का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम मोहला सीपी बघेल, सीईओ जनपद पंचायत मानपुर डीडी मंडले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
नवागढ़ /शौर्यपथ / अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरीद्वार द्वारा संचालित आपके द्वार पहुँचा हरिद्वार हर-हर गंगे घर-घर गंगे कार्यक्रम 14 जनवरी से 27 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत हरिद्वार महाकुंभ से गंगाजल को नवागढ़ ब्लॉक के सभी इकाइयों में श्रद्धालुओं के घर तक पहुचाने के लिए प्रज्ञापीठ योगिद्वीप केशला में ब्लॉक स्तरीय बैठक शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसमें जिला संयोजक खोमराम साहू, ब्लॉक संयोजक बीके वर्मा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शशांक चिंचोलकर सहित ब्लॉक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में जिला संयोजक साहू ने बताया कि 16 फरवरी बसन्त पंचमी को भव्य कलश यात्रा के साथ हर-हर गंगे घर-घर गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। रायपुर में हरिद्वार से जल पहुँच गया है, जिसे बसन्त पंचमी से रथ यात्रा के साथ घरों तक पहुँचकर वितरित किया जाएगा।
इस अवसर पर मिलाप राम साहू, वीरेन्द्र जायसवाल, संतोष साहू,गेन्दू निषाद, रामदिल निषाद, बिसहत साहू, हेम साहू, सुरेंद्र साहू, अंगत निषाद, परदेशी निषाद, मनोज वर्मा, सीताराम सेन, इंद्रकुमार वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / कांग्रेस पार्टी ने केंद्र के मोदी सरकार द्वारा पारित 3 किसान विरोधी कृषि कानून को वापस लेने हेतु किसानों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है। किसानों द्वारा उक्त कानून के विरोध में शनिवार को चक्का जाम का निर्णय लिया है। जो कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर संबलपुर में 12 बजे दोपहर से 3 बजे तक धरना,प्रदर्शन व चक्का जाम किया जाना है। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा नियुक्त सभी प्रभारी उपस्थित रहेंगे। सम्बलपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामबिहारी राजपूत ने अपील किया कि प्रदर्शनके कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गण/समस्त प्रकोष्ट के अध्यक्ष जन,पदाधिकारी गण ,कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर चक्का जाम को सफल बनावे।
जगदलपुर / शौर्यपथ / जगदलपुर के गोलबाजार चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा पी.एस.सी के परीक्षा में हो रही गड़बड़ी के विरोध में जगदलपुर के गोलबाजार चौक में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल व पी.एस.सी के चेयरमैन टामन सोनवानी के पुतलों के सामने घंटी बजा कर छत्तीसगढ़ के युवाओं से हो रहे उनकी शिक्षा व भविष्य में होने वाली कठिनाइयों हेतु छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार को जगाने का कार्यक्रम किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता से और छत्तीसगढ़ के युवाओं से चुनाव में किये गए सारे वादों को भूल चुकी है। बेरोजगारी भत्ता, नौकरी के वादों से यह सरकार मुकर चुकी हैं और जब युवा पूरे वर्ष मेहनत करके पी.एस.सी परीक्षा के लिए उसमे में परीक्षा को भरस्टाचार की यह कांग्रेस सरकार सूली चढ़ा चुकी हैं। युवा मोर्चा ने भूपेश बघेल से यह सवाल पूछा है कि क्यों पी.एस.सी जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा में पारदर्शिता नही रखी गयी। अनुपस्थित परीक्षार्थी को कैसे उपस्थिति दर्ज करवाया गया, और इस गड़बड़ी के जाँच को भी इस्तरहिंन क्यों रखा गया। इससे यह साफ पता चलता है कि कहि ना कहि पैसों की लालच में यह सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। जिसका विरोध भारतीय जनता युवा मोर्चा पुरजोर विरोध करती हैं ।
विरोध प्रदर्शन में नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,जिला मंत्री नरसिंह राव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पारेख, उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव,गणेश काले,मनोज पटेल,जयराम दास,आनंद झा, लक्ष्मण झा, किशोर महावर, रितेश सोनी, मनोज ठाकुर,राधेश्याम पेन्द्रे,सुरेश कश्यप,अमित कपूर,अनिमेष चौहान, परेश ताटी, रोहित खत्री,अभिषेक तिवारी, प्रितेश राव,विनय राजू,बंटू पांडे, विकाश चांडक,देवेश चांडक,सूर्यभूषन सिंह,पृथ्वी सिंह,कृष्ना नारायण, अमित रामटेके,आलेख तिवारी, आदर्श ठाकुर, तनिष जैन,भावेश यदु,बस्तरिया बाबू, पप्पू चालकी, रूपेश समरथ, सुनील नाग,आदित्य शर्मा, बलराम वेसरा आदि कार्यकता उपस्थित थे।
कोंडागांव / शौर्यपथ / समस्याओं के समाधान के लिए पिछले 4 साल से लगातार आवेदन देने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आत्महत्या की अनुमति लेने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया. ग्राम कोसागांव के रामकुमार नेताम ने कलेक्टर कोंडागांव को आवेदन देकर राज्यपाल, सीएम और विधायक से आत्महत्या की अनुमति मांगी है.
आत्महत्या की अनुमति मांगने पहुंचा ग्रामीण
आवेदन पत्र में ग्रामीण ने लिखा है कि वह वनाधिकार पट्टा समेत कई मांगों के लिए पिछले 4 साल से अधिकारियों को आवेदन दे रहा है. जिसपर कोई भी कार्रवाई नहीं होने के कारण वह सपरिवार13 फरवरी को आत्महत्या करेगा. जिसकी अनुमति प्रदान की जाए.
ग्रामीण ने वनाधिकार पट्टा, आवास दिलवाने सहित अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए 4 साल में 30 से ज्यादा आवेदन अधिकारियों को दिए हैं. ग्रामीण ने लिखा है कि उसकी समस्याओं को कोई हल नहीं निकलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान है.
नहीं दिया जा रहा वनाधिकार पट्टा
ग्रामीण का कहना है कि उसके गांव के लोगों के कारण उसे वनाधिकार पट्टा नहीं मिल रहा है. ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि शिकायत को गलत तरीके से लेते हुए गांव वालों ने उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया है .
युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पर झूठे आरोप लगाकर घटिया राजनीति करने पर आमदा
जगदलपुर / शौर्यपथ / जगदलपुर जनपद सदस्य और बस्तर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जीशान कुरैशी ने युवा मोर्चा के द्वारा किए गये विरोध प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दरअसल भाजपा कांग्रेस के भूपेश सरकार की सफलता को पचा नहीं पा रही है और बेबुनियाद आरोप लगाकर घटिया राजनीति कर रही है जिसकी निंदा करते हुए युवक कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपने का 15 वर्षों के कार्यकाल को भी याद करें तो ज्यादा अच्छा होगा और उस पर आत्मसात करें कि 15 वर्षों में हमने क्या किया और 2 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने क्या कर दिखाया मुद्दों के अभाव में भटक रही भाजपा संकीर्ण मानसिकता की शिकार हो चुकी है छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग जैसे संवैधानिक संस्थाओं पर भी झूठे,तथ्यहिन और अर्नगल आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है जबकि आज वर्तमान स्थिति में देश का अन्नदाता तीन कृषि काले कानून के विरोध में परिवार सहित विगत कई दिनों से संघर्षरत है मगर इनके आला नेताओं की बोलती बंद है लगता तो यही है कि भाजपा कांग्रेस सरकार की सफलता को हजम नहीं कर पा रही
दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में 6 फरवरी को प्रस्तावित चक्काजाम को सफल बनाने आम जनता से सहयोग की अपील की है। राजेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और फैसलों से देश भर के किसान निराश हैं। किसानों की आय दोगुना करने का खोखला वादा करने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार ने केंद्रीय बजट में कृषि बजट में 8 प्रतिशत कम कर दिया गया है। राजेंद्र साहू ने कहा कि किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार रुपए में भी कोई वृद्धि नहीं की गई है। इससे साफ लग रहा है कि केंद्र सरकार किसानों की हितैषी नहीं है। दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल पर कृषि सेस लगाकर केंद्र सरकार ने आम जनता को महंगाई की ओर धकेल दिया है। उज्जवला गैस मुफ्त में बांटने के बाद सब्सिडी कम कर गरीब तबके को पहले ही झटका दे चुकी भाजपा सरकार ने किसानों के साथ ही आम जनता पर भी महंगाई की भीषण चोट कर दी है। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार यह दावा कर रही है कि कृषि सेस का भार आम जनता पर नहीं पड़ेगा। सच ये है कि सरकार इस मामले में जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। देश की जनता को केंद्र सरकार बताए कि कृषि सेस का भार अगर आम जनता व राज्य सरकार पर नहीं पड़ेगा तो सेस का भार आखिर किस पर होगा। सेस का भार अगर तेल कंपनियों पर पड़ेगा तो इसका साफ मतलब यही है कि विगत कई वर्षों से तेल कंपनियां आम जनता की जेब पर डाका डालते आ रही थी और केंद्र सरकार तेल कंपनियों को मौन समर्थन देती रही। राजेंद्र ने कहा कि एक ओर किसानों के उपयोग में आने वाली डीजल पर 4 प्रतिशत कृषि सेस लगाया गया है। दूसरी ओर, कृषि बजट में 8 प्रतिशत की कमी कर दी गई है। ये फैसले दुर्भाग्यजनक हैं। राजेंद्र ने सवाल किया कि किसानों के फसल के समर्थन मूल्य में मात्र 3 प्रतिशत वृद्धि कर केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना कैसे करेगी। किसानों के साथ जुमलेबाजी क्यों की जा रही है। राजेंद्र ने कहा कि पूरे देश के किसान केंद्र की भाजपा सरकार के किसान विरोधी चेहरे को पहचान चुके हैं। इसीलिए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि बिल का विरोध पूरे देश में किया जा रहा है। किसानों के आंदोलन के तहत 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच चक्काजाम किया जाएगा। राजेंद्र ने आम जनता से अनुरोध करते हुए कहा है कि देश हित में, किसान हित में, बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी को रोकने के लिए इस चक्काजाम को सफल बनाने में अपना योगदान दें और किसान आंदोलन को सफल बनाएं।
खेल /शौर्यपथ /भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में आज से खेला जा रहा है। कोरोना के कारण लगभग एक साल से भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट का आयोजन नहीं किया जा सका था पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। कप्तान कोहली के अलावा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम को पहले टेस्ट मैच में मौका दिया गया है। शहबाज के पास इस मैच में खास हैट्रिक बनाने का मौका था।
अपने टेस्ट करियर का दूसरा मैच खेलने वाले शहबाज नदीम के पास हैट्रिक लेने का शानदार मौका था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में उन्होंने अंतिम दो गेंदों पर दो विकेट लिए थे। ऐसे में अगर वो आज इंग्लेंड के खिलाफ पहली गेंद पर विकेट ले लेते तो वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने का कारनामा कर सकते थे। शाहबाज नदीम ने अपना पहला टेस्ट मैच दो साल पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
भारत और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अक्षर पटेल के चोटिल होने के कारण शाहबाज नदीम को मौका दिया गया है। वहीं बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को एक बार फिर मौका नहीं मिला है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज को मौका नहीं दिया गया है। टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम है। जो भी इस सीरीज को जीतेगी वह न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियनशिप खेलने की प्रबल दावेदार बन सकती है।
इंग्लैंड का प्लेइंग XI: रोरी बर्न्स, डॉमिनिक सिब्ले, डैनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर, डॉमिनिक बेस, जोफरा आर्चर, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।
भारत का प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, शाहबाज
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
