Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35511)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से जंग लड़ी और उसे मात दी। इन सितारों में एक नाम संजय दत्त का भी है। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर कैंसर की जानकारी दी थी और वहीं बाद में कैंसर को मात देने की खुशखबरी भी साझा की थी। हालांकि बीते दिन वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर डॉ जलील पार्कर ने संजय दत्त के कैंसर के बारे में बात की।
दरअसल डॉ. जलील पार्कर ने वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर टाइम्स ऑफ इंडिया से संजय दत्त के कैंसर के बारे में बात करते हुए कहा, "जब संजय दत्त को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने कहा था- हे ईश्वर, मुझे ही क्यों।" बात करते हुए डॉक्टर ने आगे कहा, 'हमारी हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट्स और कुछ चुनिंदा विदेशी डॉक्टर्स से बात करने के बाद संजय दत्त ने कोकिलाबेन अस्पताल में ही कीमोथैरपी करवाने का फैसला किया। मुझे लगता कि वो शायद अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना को जानते होंगे। वहीं ये पेशेंट का अधिकार होता है कि वो कहां और किस अस्पताल में अपना इलाज करवाना चाहता है। सभी निर्देशानुसार संजय का इलाज जारी रहा और जल्दी ही उन्होंने कैंसर को मात दे दी।'
याद दिला दें कि संजय दत्त ने 11 अगस्त 2020 को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'मैं अपने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए एक छोटा-सा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं और मैं अपने शुभचिंतकों से रिक्वेस्ट करूंगा कि ज़्यादा चिंता ना करें। आपके प्यार और दुआओं की बदौलत मैं जल्द ही लौटूंगा।'
गौरतलब है कि इसके बाद 21 अक्टूबर 2020 को संजय दत्त ने खुशखबरी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, 'पिछले कुछ हफ्ते मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल थे। लेकिन जैसे वो कहावत है, ऊपरवाला मुश्किल जंग के लिए अपने सबसे बहादुर सिपाहियों को ही चुनता है और आज अपने बच्चों के बर्थडे पर मैंने ये जंग जीत ली। ये सब आप लोगों के सपोर्ट के बिना नामुमकिन था। मैं, मेरी फैमिली, दोस्तों और फैंस का शुक्रगुज़ार हूं जो ऐसे मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़े रहे।'

शौर्यपथ / प्रसाद में मिश्री का एक खास महत्व होता है, वहीं मीठे पकवानों में भी अधिकतर लोग शकर की जगह मिश्री का इस्तेमाल करना…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /तेजपत्ते का इस्तेमाल केवल खाने में डालने तक ही सीमित नही हैं। कई लोगों को ये जानकर हैरानी हो सकती है कि…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /खूबसूरत लहराते काल बाल किसे नहीं चाहिए, लेकिन ऐसा होता कहां है.. प्रदूषण और पोषण के अभाव में बाल पतले होते जाते…
धर्म संसार /शौर्यपथ /गंगा नदी की महिमा का वर्णन पुराणों में मिलता है। गंगा नदी को भारत की सबसे पवित्र नदी माना जाता है। इसकी…
नई दिल्ली / शौर्यपथ / राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान आज कांग्रेस से बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह एक-दूसरे से अलग ही अंदाज…
नई दिल्ली / शौर्यपथ / टीआरपी घोटाले में आरोपी बार्क के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता ने मेडिकल आधार पर जमानत पर रिहा करने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में लगाई है.…
नई दिल्ली /शौर्यपथ / मोदी सरकार की ओर से लाए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मुलाकात करने जा रहे दस विपक्षी दलों के 15…
नई दिल्ली /शौर्यपथ / कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है. वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर…

मनोरंजन /शौर्यपथ /'रंगीला गर्ल' के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर चार फरवरी को जन्मदिन मनाती हैं। उर्मिला मातोंडकर ने हिंदी फिल्मों के साथ ही साथ मराठी, तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी अपना दमखम दिखाया है। फिल्मों के साथ ही साथ उर्मिला मातोंडकर अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर कई बार सुर्खियों में रहीं। आज के इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं अभिनेत्री के जीवन से जुड़ी कुछ बातें।
उर्मिला मातोंडकर ने 1980 में मराठी फिल्म Zaakol से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वहीं उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म कलयुग (1981) रही। हालांकि उर्मिला मातोंडकर को पहचान 1983 में रिलीज हुई फिल्म मासूम से मिली। इसके बाद भी उर्मिला मातोंडकर ने बतौर बाल कलाकार कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।
मोहसिन और मनीष मल्होत्रा आपस में अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। मोहसिन, 2007 में मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे रनर अप रहे हैं। यही नहीं, मोहसिन, मनीष मल्होत्रा के कई शो में मॉडलिंग कर चुके हैं। गौरतलब है कि एक वक्त पर उर्मिला का नाम डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के साथ भी जुड़ता था, हालांकि इस बारे में कभी भी किसी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। ऐसे में इन खबरों की सच्चाई के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)