August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

               मनोरंजन /शौर्यपथ /रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा‘ का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। लगभग 4 साल बाद रणबीर बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। यशराज बैनर की बड़े बजट की फिल्म ‘शमशेरा‘ से वो वापस लौटे हैं। फिल्म में रणबीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त लीड रोल में हैं। ‘शमशेरा‘ के पहले दिन का कलेक्शन ही ट्रेड एनालिस्ट को चौंका गया। ओपनिंग डे पर इसकी कमाई ‘सम्राट पृथ्वीराज‘ से भी कम रही थी। आमतौर पर वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन पहले दिन की अपेक्षा काफी बढ़ता है लेकिन ‘शमशेरा‘ की कमाई में मामूली बढ़ोतरी ही हुई।
    रविवार पर टिकी निगाहें
    दूसरे दिन फिल्म सिनेमाघरों में संघर्ष करती दिखी। पहले और दूसरे दिन के कलेक्शन में थोड़ा अंतर है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर कहा कि अब फिल्म की आखिरी उम्मीद रविवार के बिजनेस पर टिकी है। सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या ज्यादा नहीं बढ़ी जो कि चिंता की बात है।
    इतने करोड़ रहा कुल कलेक्शन
    तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ‘दूसरे दिन शमशेरा का संघर्ष... उत्साहहीन शुरुआत के बाद शनिवार को ज्यादा बढ़ोतरी होनी चाहिए थी... दर्शकों की संख्या कम है जो कि चिंता का संकेत है। वापसी करने के लिए रविवार का बिजनेस आखिरी उम्मीद है। फिल्म ने शुक्रवार को 10.25 करोड़ और शनिवार को 10.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म ने कुल 20.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।‘ 
    कार्तिक आर्यन की फिल्म से पीछे
    इस साल ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘शमशेरा‘ पांचवें नंबर पर है। इस लिस्ट में टॉप पर कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2‘ है। बता दें कि ‘शमशेरा‘ में रणबीर डबल रोल में हैं। संजय दत्त का निगेटिव किरदार है। फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है।

            मनोरंजन /शौर्यपथ /नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स आज यानी कि 22 जुलाई 2022 को नई दिल्ली के नेशनल अवॉर्ड सेंटर में होगा। कई एक्टर्स को यह बड़ा सम्मान मिलने वाला है। इस बार बॉलीवुड से जिन एक्टर्स को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें अवॉर्ड मिल सकता है वे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल। सिद्धार्थ को फिल्म शेरशाह और विक्की को फिल्म सरदार उधम सिंह के लिए मिल सकता है। इनके अलावा साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के नाम भी सामने आ रहे हैं जिन्हें अवॉर्ड्स मिल सकते हैं जैसे पुष्पा द राइज, एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर, सूर्या की फिल्म जय भीम। फैंस ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि कौनसी फिल्म और किस स्टार को ये बड़ा अवॉर्ड मिलेगा।
    मलयालम इंडस्ट्री के टैलेंट्स को मिलेगा अवॉर्ड
    रिपोर्ट्स के मुताबिक बिजु मेनन की फिल्म अय्यप्पनम कोशियुम को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म को बेस्ट मलयालम फिल्म का अवॉर्ड मिल सकता है। इस फिल्म को सैची ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और बीजू मेनन लीड रोल में हैं। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और ऐसा कहा जा रहा है कि इसके हिंदी रीमेक की तैयारी भी की जा रही है।
    अपर्णा बालमुरली
    अपर्णा बालमुरली जिन्होंने मलयालम फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की उन्होंने तमिल फिल्म सोरारई पोट्टरू में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी के लिए लिया गया है। अब देखते हैं कि अगर उनका नाम इसमे होता है तो क्या वह अवॉर्ड अपने नाम करेंगी या नहीं।
    इसके अलावा खबर आई है कि महेश नारायण की फिल्म मलिक को बेस्ट साउंड ट्रैक की कैटेगरी के लिए चुना गया है।
    पिछले साल के विनर्स
    बता दें कि पिछले साल कंगना रनौत, मनोज बाजपेयी, रजनीकांत और धनुष को उनके सिनेमा में शानदार कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को बेस्ट हिंदी फिल्म अवॉर्ड मिला था। कंगना रनौत को फिल्म मणिकर्णिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और मनोज बाजपेयी को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था।

          मनोरंजन /शौर्यपथ /ऐक्टर सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो में वह फोटोग्राफर्स पर गुस्सा करते दिख रहे हैं। वह मुंबई के एक सलॉन से बाहर निकले तो पपराजी उनके साथ चलने लगे। सिद्धार्थ इस पर भड़क गए और बोले, मेरे को ये सब जमता नहीं है, अगली बार मैं तमीज से नहीं बोलूंगा। वह बिना पोज दिए निकल गए। सिद्धार्थ के बाद ऐक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी सलॉन से निकलती दिखाई दीं। उन्होंने पपराजी को पोज दिए।
    बोले- मेरे को जमता नहीं है
    वीडियो में सिद्धार्थ ऑलिव ग्रीन टी-शर्ट और ब्लैक पैंट्स में दिख रहे हैं। उन्होंने डार्क सनग्लासेज के साथ मास्क भी लगाया हुआ था। निकलते हुए वह बोले, बॉस मेरे को ये सब जमता नहीं है, मैं बाहर गांव का हूं। इस तरफ जाइए।
    कहा- डीसेंटली एक बार बताऊंगा
    इसके बाद भी पैप्स उनके साथ चलते रहे। इस पर वह बोले, मैं बहुत डीसेंटली एक बार बताऊंगा। मेरे को ये सब जमता नहीं है। आप यहां वाले लोगों का लो। अगली बार तमीज से नहीं बोलूंगा। इसके बाद वह कार में बैठ जाते हैं।
    अदिति ने दिए पोज
    अदिति सलॉन से बाहर आईं तो फोटोग्राफर्स बाहर ही खड़े थे। पैप्स ने उनसे पोज देने को कहा तो उन्होंने तस्वीरें क्लिक करवाईं। अदिति मुस्कुराईं, पोज दिए और लोगों को ग्रीट भी किया।
    डेटिंग के हैं चर्चे
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति और सिद्धार्थ बीते साल महा समुद्रम के सेट्स पर  मिले थे तबसे डेट कर रहे हैं। हालांकि इन अफवाहों पर दोनों ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बीते साल वह राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में साथ पहुंचे थे। सिद्धार्थ के बर्थडे पर अदिति ने उनके साथ तस्वीर भी पोस्ट की थी।

         मनोरंजन /शौर्यपथ /पुष्पा देखने के बाद से हर दर्शक इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहा है। मेकर्स इस बारे में समय-समय पर हिंट देते भी रहते हैं। फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे फहद फासिल ने अब हिंट दी है कि फिल्म का तीसरा पार्ट भी आ सकता है। फहद का इंटरव्यू वायरल होने के बाद पुष्पा द राइज के फैन्स खुशी मना रहे हैं वहीं कई लोगों का कहना है कि मेकर्स ब्रैंड केजीएफ की नकल कर रहे हैं।
    तीसरे पार्ट पर हुई बात
    फहद फासिल का रोल पुष्पा पार्ट 1 में छोटा लेकिन काफी इम्पैक्टफुल था। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि दूसरे पार्ट में उनके लिए काफी स्कोप होगा। The Cue Studio को दिए गए इंटरव्यू में फहद ने बताया कि डायरेक्टर उनसे तीसरे पार्ट के बारे में भी बात कर चुके हैं।
    पहले बन रही थी एक ही फिल्म
    फहद फासिल के मुताबिक, जब सुक्कू सर ने पहली बार मुझे स्टोरी बताई थी तो पुष्पा सिर्फ एक फिल्म थी। पुलिस स्टेशन सीन और सेकंड पार्ट में मेरे सीन के बाद यह दो पार्ट बन गई। हाल ही में जब मैंने उनसे बात की तो वह बोले पुष्पा 3 के लिए भी तैयार रहो क्योंकि उनके पास काफी मटीरियल है। उनका ये इंटरव्यू वायरल होते ही लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि पुष्पा के मेकर्स केजीएफ की राह पर हैं। उन्हें कॉपी कर रहे हैं।
    वेब सीरीज बनाने का था प्लान
    फहद ने यह भी बताया कि सुकुमार ने पुष्पा वेब सीरीज बनाने का प्लान किया था लेकिन यह फिल्म बन गई। वह नेटफ्लिक्स पर रेड सैंडलवुड पर वेब सीरीज बनाना चाहते थे। फहद ने बताया, हाल ही में मेरी जब उनसे बात हुई तो वह बोले कि पुष्पा 3 का भी स्कोप है। हमारे पास काफी मटीरियल है। फहद फासिल ने बताया कि अल्लू अर्जुन और सुकुमार काफी अच्छे दोस्त हैं। बताया कि वह काम करने में काफी फ्रीडम देते हैं।

            मनोरंजन /शौर्यपथ /रणवीर सिंह ऐसे स्टार हैं जिन्हें सब पसंद करते हैं फिर चाहे साउथ के बॉलीवुड स्टार्स हों या साउथ के। सभी को रणवीर का मस्ती भरा अंदाज पसंद है। अब हाल ही में सामंथा ने कॉफी विद करण शो में एक्टर को लेकर अपनी एक ख्वाहिश जाहिर की है। दरअसल, कॉफी विद करण 7 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सामंथा, अक्षय कुमार के साथ आई हैं। करण ने हमेशा की तरह इनसे भी कई दिलचस्प सवाल किए। करण ने सामंथा से पूछा कि अगर उन्हें अपनी बेस्ट फ्रेंड की बैचलर पार्टी ऑर्गेनाइज करनी हो तो वह किन 2 बॉलीवुड हंक को उसमे बुलाएंगी।
    इस पर सामंथा ने तुरंत जवाब दिया, 'रणवीर सिंह और रणवीर सिंह।' सामंथा ने 2 एक्टर्स का नाम लेने की जगह दोनों बार रणवीर का नाम ही लिया।
    सामंथा के इस जवाब पर करण जौहर और अक्षय कुमार हूट करने लगे। अब देखते हैं कि सामंथा के जवाब पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का क्या रिएक्शन होता है।
    शादी पर भी पूछना चाहा सवाल
    प्रोमो में जितना हमें दिखा उससे यही समझ आ रहा है कि करण, सामंथा से उनकी शादी को लेकर भी सवाल करने वाले होते हैं, लेकिन एक्ट्रेस उन्हें रोकते हुए कहती हैं कि एक सेकेंड...आपको पता है कि कई अनहैप्पी मैरिज के पीछे की वजह आप हो।
    सामंथा का ये स्टेटमेंट सुनकर जहां करण हैरान होते हैं, वहीं अक्षय, सामंथा के इस स्टेटमेंट से काफी इम्पेरस होते हैं। वह करण से कहते हैं कि अब मुझे मेरा जोड़ीदार मिल गया है, अब हम दोनों मिलकर आपको बताएंगे।
    सामंथा काम में बिजी
    बता दें कि नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा डिस्कस नहीं करती हैं। वह अब अपनी प्रोफेशनल लाइफ में पूरा फोकस कर रही हैं।

          मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन   इन दिनों इन दिनों भूल भुलैया 2 की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। एक ओर जहां अब भी फैन्स भूल भुलैया की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कार्तिक के सोशल मीडिया से भी दिख रहा है कि कार्तिक पर अब भी फिल्म का खुमार चढ़ा हुआ है। भूल भुलैया 2 के बाद से ही फैन्स एक बार फिर अपने चहेते स्टार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटिड हैं, लेकिन अब उनका इंतजार बढ़ गया है। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन  की फिल्म शहाजादा की नई रिलीज डेट सामने आई है।
    क्या है शहजादा की नई रिलीज डेट
    क्रिटिक व ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर कुछ देर पहले एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में तरण ने शहजादा की नई रिलीज डेट की जानकारी दी है। तरण ने अपने ट्वीट में बताया है कि कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म शहजादा, 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। बता दें कि पहले ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली थी। फिल्म के निर्देशक रोहित धवन हैं।
    अला वैकुंठपुरमलो की हिंदी रीमेक
    बता दें कि कार्तिक आर्यन फिल्म 'शहज़ादा' में पहली बार निर्देशक रोहित धवन के साथ काम करते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहजादा, अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो की हिंदी रीमेक है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ ही कृति सेनन अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही परेश रावल और रोनित रॉय भी अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। शहजादा के अलावा आर्यन के खाते में फ्रेडी भी शामिल हैं।
    कार्तिक आर्यन की फीस
    इन दिनों फिल्म भूल भुलैया 2 की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म प्यार का पंचनामा से डेब्यू किया था। कार्तिक के मोनोलॉग्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। स्कूपवूप की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्यार का पंचनामा के लिए कार्तिक को 1.25 लाख रुपये मिले थे, जबकि भूल भुलैया 2 के लिए 15 करोड़ रुपये फीस मिली है।

      मनोरंजन /शौर्यपथ /स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन  और नेशनल क्रश कहलाने वालीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना   स्टारर फिल्म 'पुष्पा: द राइज'  ने क्रिटिक्स के साथ ही साथ दर्शकों का भी दिल जीता था। फिल्म ने एक ओर जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी खूब बज क्रिएट किया। इस बीच फिल्म के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड आ गया है, जो यश  की फिल्म केजीएफ 2  के भी पास नहीं है।
    अब भी प्ले किए जाते हैं फिल्म के गाने
    किसी भी फिल्म के पोस्टर, गाने और ट्रेलर के सामने आते ही इस बात का अंदाजा हो जाता है कि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डूब जाएगी या फिर कमाल दिखाएगी। ऐसा ही कुछ अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया फिल्म पुष्पा- द राइज के साथ भी हुआ। फिल्म के फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद से ही इसने रुकने का नाम नही लिया और अब भी फिल्म लोगों के दिलों पर राज कर रही है। गाने से लेकर ट्रेलर और फिर फिल्म के रिलीज होने के साथ, पुष्पा पहले से कहीं ज्यादा बड़ी हो गई। यह फिल्म अब भी सुर्खियों में बनी है। लोग अभी भी श्रीवल्ली गाने पर ग्रूव कर रहें है, तो वहीं 'ऊ अंतावा ऊ अंतवा' अब भी पार्टीज की जान होता है।
    5 बिलियन व्यूज
    अब पुष्पा ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और 5 बिलियन व्यूज हासिल करने वाली भारत की पहली एल्बम बनकर सामने आई है। रिच कंटेंट  और शानदार गानों के साथ लोगों को एंटरटेन करने के बाद, यह अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा के लिए एक और बड़ी जीत है। ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हुए इस खुशी को सबके साथ शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा कारनामा... आइकन स्टार अल्लू अर्जुन की #PushpaTheRise 5 बिलियन व्यू तक पहुंचने वाली पहली एल्बम है। ”
    गानों ने जीता दर्शकों का दिल
    कभी-कभी जब कोई फिल्म थिएटर में हिट होती है, तो कुछ गाने फेमस हो जाते हैं और कुछ दूसरे गानों के सामने आते ही गायब हो जाते है। लेकिन अल्लू अर्जुन की पुष्पा के साथ, फिल्म के हर सेगमेंट को प्यार, सराहना और सक्सेस मिला। जब से फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया तब से लेकर सिनेमाघरों में फिल्म चलने तक, पुष्पा को भारत में एक त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया गया। फिल्म के हर एक गाने पर डांस किया गया। 'सामी सामी' से लेकर 'आई बिड्डा इधि ना अड्डा' तक लोगों की जुबां पर था।

    फिल्म का कलेक्शन था अच्छा
    गौरतलब है कि सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा: द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर ना सिर्फ अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि कई रिकॉर्ड भी तोड़े थे। यही नहीं फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ का आंकड़ा, और दुनिया भर में 300 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म के गानों ने दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी थी, वहीं सोशल मीडिया पर भी अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप्स और डायलॉग्स खूब वायरल हुए थे। आज भी लोग कहते नहीं थकते हैं- मैं झुकेगा नहीं।' वैसे बता दें कि एक ओर जहां पुष्पा के म्यूजिक एल्बम ने केजीएफ 2 को मात दी है, तो वहीं दूसरी ओर केजीएफ 2 का कलेक्शन पुष्पा से काफी ज्यादा आगे है।

           मनोरंजन /शौर्यपथ /कोरोना में करीब दो साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सन्नाटा रहने के बाद इस साल थिएटर फिर से गुलजार हुए। साल 2022 में सिनेमा-प्रेमियों को कई एंटरटेनिंग फिल्में देखने को मिलीं। इनमें साउथ ऐक्टर्स और फिल्मों के खूब चर्चे रहे। साथ ही कई ऐसी वेब सीरीज भी आईं जिन्होंने तारीफ बटोरी। साल के छह महीने बीत चुके हैं। अब IMDb ने 10 सबसे पॉप्युलर फिल्म और वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है।
    गंगूबाई और झुंड के नाम भी शामिल
    IMDb एक ऐसा सोर्स है दर्शक जिसकी रेटिंग पर भरोसा करते हैं। यहां फिल्मों, टीवी, वेब सीरीज वगैरह से जुड़ी काफी अच्छी जानकारी मिल जाती है। आईएमडीबी की यह लिस्ट इसके भारत के यूजर्स के पेज व्यूज पर ही आधारित है। टॉप 10 चर्चित फिल्मों में आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी का नाम शामिल है। यहां देखते हैं कौन सी फिल्म और वेब सीरीज रहीं सबसे ज्यादा पॉप्युलर....
    2022 की पॉप्युलर वेब सीरीज
    Campus Diaries 
    Yeh Kaali Kaali Ankhein 
    Apharan
    Escaype Live
    Mai
    The Fame Game
    2022 की पॉप्युलर फिल्में
    लिस्ट बॉक्स ऑफिस डेटा नहीं बल्कि यूजर्स के व्यू पर आधारित है। इसमें सबसे ऊपर नाम है द कश्मीर फाइल्स का। इसके बाद केजीएफ चैप्टर 2 फिर RRR को जगह मिली है। लिस्ट में अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड भी शामिल है। यह 1 जनवरी से लेकर 5 जुलाई 2022 के बीच रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट है। इसीलिए इसमें पुष्पा का नाम शामिल नहीं है। पुष्पा 21 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी।
    फिल्में
    द कश्मीर फाइल्स
    केजीएफ चैप्टर 2
    आरआरआर
    गंगूबाई काठियावाड़ी
    विक्रम
    झुंड
    सम्राट पृथ्वीराज
    रनवे 34
    अ थर्सडे
    हृदयम

            मनोरंजन / शौर्यपथ /तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो पिछले कुछ दिनों से अपने स्टार कास्ट की वजह से काफी सुर्खियों में है। शो से पिछले कुछ समय से दया बेन, तारक मेहता और टप्पू के किरदार गायब हैं। दया बेन की वापसी का तो फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ दिनों पहले शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने क्लीयर कर दिया है कि दया बेन का किरदार वापस लौटेगा, लेकिन दिशा वकानी के रूप में नहीं। दिशा अब शो में वापस नहीं आएंगी। हालांकि दया बेन के ऑडिशन चल रहे हैं और एक नई एक्ट्रेस इस किरदार को निभाएंगी।
    ये एक्ट्रेस निभाएंगी दया बेन का किरदार
    जूम डीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ये है चाहतें की एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा का नाम सबसे पहले इस किरदार के लिए शॉर्ट लिस्ट किया है। उन्होंने लुक टेस्ट में शानदार परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने दया बेने के किरदार को बेहद अच्छे से निभाया और उन्हें लगता है कि ऐश्वर्या इस किरदार के लिए फिट बैठेंगी। हालांकि अभी इस बारे में ऐश्वर्या या शो के मेकर्स की तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
    शैलेश आ रहे नए शो में नजर
    शो में तारक मेहता का किरदार शैलेश लोढ़ा निभाते थे। काफी दिनों से वह शो में नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं खबर आई थी कि शैलेश इस शो में अपनी टाइमिंग्स को लेकर खुश नहीं थे और इसके साथ वह इस शो की वजह से नए मौके नहीं ले पा रहे थे। कुछ दिनों पहले शैलेश नए शो में भी नजर आने लगे हैं जिसका नाम है वाह भई वाह। ऐसा कहा जा रहा है कि शैलेश शो में लौट सकते हैं। हालांकि ये सच है या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं।
    टप्पू ने भी छोड़ा शो!
    इसके अलावा टप्पू का किरदार निभा रहे राज अनादकट भी काफी समय से शो में नजर नहीं आ रहे हैं और उनको लेकर भी यही अपडेट है कि उन्होंने शो छोड़ दिया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision