August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

         मनोरंजन / शौर्यपथ /अनुपमा सीरियल के मेकर्स दर्शकों को बांधने के लिए मजेदार ट्विस्ट लाते रहते हैं। ये ट्विस्ट ज्यादातर शॉकिंग और अनुपमा के लिए परेशानी वाले होते हैं। बीते कुछ एपिसोड्स में आपने देखा कि अनुपमा को उसकी अपनी बेटी बेइज्जत करके घर से निकाल देती है। अनुपमा ने कुछ दिन पहले एक भयानकर सपना देखा था कि उसके घरवाले उससे दूर हो गए और अनुज का साथ भी छूट गया। अनुपमा का यह बुरा सपना सच होता दिख रहा है।
    जंगलों में भटक जाएगा अनुज
    अनुपमा पाखी के जहरीले शब्द सुनकर और अनुज और वनराज का झगड़ा देखकर सदमे में आ जाती है। इसके बाद वह इस शॉक से निकलने की कोशिश करती है। अनुपमा ने सपना देखा था कि उसके अपने उससे बिछड़ गए हैं। सपने का यह हिस्सा सच हो गया। उसने अनुज को भी दूर होते देखा था अब कुछ ऐसा ही माहौल बन रहा है। प्रोमो में अनुज को पैरालाइज दिखाया जा चुका है। रिपोर्ट्स में यह भी आ चुका है कि अधिक अनुज का एक्सिडेंट प्लान करेगा। सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुज का भयानक ऐक्सिडेंट होगा और वह पहाड़ की चोटी से गिर जाएगा। अनुपमा अनुज का पता नहीं लगा पाएगी। अनुज एक्सिडेंट के बाद जंगल में भटक जाएगा।
    अनुज को कैसे खोजेगी अनुपमा
    अनुपमा पागलों की तरह अनुज को खोजेगी और उसका पता नहीं लगेगा तो वह घबरा जाएगी। जंगलों में भटका अनुज अनुपमा को कैसे मिलेगा? अनुपमा के लिए एक और कड़ी परीक्षा इंतजार कर रही है। देखिए कैसे अनुपमा इस इम्तिहान को पास करेगी।

          मनोरंजन /शौर्यपथ /सुनील ग्रोवर आज (3 अगस्त को) अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह लंबे समय से लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के रूप में उन्होंने दर्शकों का खूब प्यार बटोरा। अब शाहरुख खान की फिल्म जवान में ऐक्टिंग करते नजर आएंगे। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। इतने रोल करने के बाद भी फैन्स उन्हें गुत्थी बताते हैं। सुनील ने बताया कि इस बात पर उन्हें मलाल क्यों नहीं है।
    हार्ट अटैक पर बोले, पता नहीं कैसे हो गया
    सुनील ग्रोवर ने अपने जन्मदिन के मौके पर हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत की। सुनील ग्रोवर को इस साल फरवरी में हार्ट अटैक हुआ था। अपनी हेल्थ के बारे में उन्होंने बताया, ईश्वर की कृपा से मैं ठीक हूं। पता नहीं ये क्यों और कैसे हो गया क्योंकि सब कुछ ठीक था। मैं अपनी डायट, खाने, एक्सरसाइज सबका ध्यान रख रहा था। मेरा रुटीन लाइफ जीता हूं। लेकिन अब वर्कआउट मिस नहीं करता।
    गुत्थी पर परिवार का रिऐक्शन
    सुनील से पूछा गया कि जब वह एक महिला बनकर स्क्रीन पर आते हैं तो क्या उनका परिवार और बच्चे उन्हें जज करते हैं? इस पर उनका जवाब था, अब तो इतना वक्त हो गया। उन लोगों की आदत पड़ गई है। जब तक सुनील ग्रोवर के नाम से चेक आ रहा है, हर कोई खुश है।
    करता रहूंगा कॉमेडी
    अपनी कॉमिक इमेज के बारे में सुनील ने कहा, मुझे खुशी है कि मेरी इमेज लोगों के जहन में बस गई है। मैं अपनी कॉमिक इमेज से बाहर नहीं आना चाहता। अगर अच्छे रोल और अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो मैं कॉमेडी करता रहूंगा। मुझे कॉमेडी करना पसंद है।

     मनोरंजन /शौर्यपथ /रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर हंगामा खत्म ही नहीं हो रहा है। एक तरफ जहां उनके खिलाफ कई जगहों पर FIR दर्ज कर ली गई है वहीं सेलेब्स से लेकर पब्लिक तक हर कोई उनके इस फोटोशूट को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और न्यूड फोटोशूट को एक्टर की आर्टिस्टिक फ्रीडम बताया है।
    रणवीर के फोटोशूट पर क्या बोलीं जाह्नवी?
    जाह्नवी कपूर ने कहा कि रणवीर सिंह का मैगजीन के लिए न्यूड पोज करना उनकी कलात्मक आजादी है और उन्हें इसकी सजा नहीं दी जानी चाहिए। जाह्नवी कपूर शुक्रवार को दिल्ली में एक इवेंट का हिस्सा बनी थीं जब उनसे रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर प्रतिक्रिया देने को कहा गया। तब उन्होंने रणवीर सिंह को डिफेंड करते हुए कहा कि ये रणवीर सिंह और उनकी आर्टिस्टिक फ्रीडम है।
    आलिया और अर्जुन ने किया था डिफेंड
    पिंकविला द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में जाह्नवी कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये कलात्मक आजादी है और मुझे नहीं लगता है कि किसी को उसकी आर्टिस्टिक फ्रीडम के लिए सजा दी जानी चाहिए।' बता दें कि इससे पहले तमाम बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह का सपोर्ट कर चुके हैं। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का सपोर्ट किया है।
    परिणीति और वाणी ने भी किया सपोर्ट
    रणवीर सिंह की फिल्म Ladies vs Ricky Bahl के जरिए डेब्यू करने वालीं परिणीति चोपड़ा ने इस बारे में कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि कोई भी अन्य एक्टर इस तरह का फोटोशूट करवाने की हिम्मत दिखा पाता। वहीं रणवीर सिंह के साथ फिल्म बेफिक्रे में काम कर चुकीं एक्ट्रेस वाणी कपूर ने कहा, 'रणवीर एक आर्टिस्ट है और तमाम लोगों के लिए मिसाल है।' वाणी कपूर ने कहा कि रणवीर सिंह बहुत एक्सपेरिमेंटल हैं।

         मनोरंजन / शौर्यपथ /स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में करीब 50 दिन शो की शूटिंग हुई। जहां कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते दिखे। ‘खतरों के खिलाड़ी‘ के इस सीजन को भी दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिल रहा है। रोहित शेट्टी अपने होस्टिंग से शो को और भी रोचक बना देते हैं। टीवी पर दिखाए जा रहे एपिसोड में बीते हफ्ते शिवांगी जोशी बाहर हुई हैं। उनके एविक्शन से फैन्स को झटका लगा है। टीवी पर प्रसारण से पहले ही कई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट का पता चला है।
    तुषार कालिया हुए एविक्ट
    ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ के टॉप 3 कंटेस्टेंट के बारे में पहले ही जानकारी आ चुकी थी कि तुषार कालिया, मिस्टर फैजू और मोहित मलिक जगह बनाने में कामयाब रहे। रूबीना दिलैक हो या प्रतीक सहजपाल सभी पहले ही बाहर हो चुके हैं। अब बताया जा रहा है कि शो से तुषार कालिया एविक्ट हो गए हैं।
    किसी एक के नाम होगी ट्रॉफी
    ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ के फैन पेज हैंडल से सोशल मीडिया पर यह साझा किया गया है कि ‘सूत्रों के मुताबिक, टॉप 2 कंटेस्टेंट मोहित मलिक और मिस्टर फैजू।‘ हालांकि इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं है। बहरहाल अगर मोहित मलिक और मिस्टर फैजू फिनाले में पहुंच गए हैं तो अब  इनमें से कोई एक ट्रॉफी अपने नाम करने वाला है।

        मनोरंजन / शौर्यपथ /कन्नड़ फिल्मों के स्टार किच्चा सुदीप की फिल्म ‘विक्रांत रोणा‘ का जमकर प्रमोशन किया गया। हिंदी भाषी क्षेत्रों के लिए इसका जिम्मा सलमान खान ने उठाया। फिल्म ‘विक्रांत रोणा‘ ने पहले दिन धमाकेदार कलेक्शन किया लेकिन दूसरे दिन के आंकड़े निराश करने के साथ-साथ चौंकाने वाले भी हैं। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। विक्रांत रोणा अगर वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई तो आने वाले दिनों में इसकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
    फिल्म देखने नहीं पहुंच रहे हिंदी दर्शक
    ‘विक्रांत रोणा‘ के हिंदी वर्जन को भी सफलता नहीं मिली। फिल्म को देखने जाने वाले दर्शकों की संख्या बहुत कम है। जबकि समीक्षकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला और कहा गया कि यह मास ऑडियंस के लिए परफेक्ट फिल्म है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को फिल्म के हिंदी वर्जन ने एक करोड़ का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को 25 फीसदी की गिरावट हुई और यह महज 75 लाख ही कमाने में कामयाब रही।
    कर्नाटक में कलेक्शन में गिरावट
    वहीं ओपनिंग डे पर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 35 करोड़ का कलेक्शन किया। कर्नाटक में फिल्म ने 23 करोड़ की ओपनिंग ली। रिपोर्ट है कि कर्नाटक में फिल्म ने दूसरे दिन 16.05 करोड़ कमाए। 
    कई भाषाओं में हुई रिलीज
    ‘विक्रांत रोणा‘ का निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है। किच्चा सुदीप के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, निरुप भंडारी और नीता अशोक हैं। फिल्म को कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया गया है। इसके अलावा इसे अंतरराष्ट्रीय भाषाओं अंग्रेजी, अरबी, जर्मन, रूसी और मैड्रियन में भी डब किया गया है।

         मनोरंजन /शौर्यपथ /कॉफी विद करण 7 के इस सीजन के अब तक के सभी एपिसोड्स को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में अब तक आलिया भट्ट-रणवीर सिंह, सारा अली खान-जाह्नवी कपूर और अक्षय कुमार-सामंथा रुथ प्रभु आ चुके हैं। वहीं अब अपकमिंग एपिसोड में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे नजर आएंगे। शो का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। विजय और अनन्या की पर्सनल लाइफ के कुछ बड़े खुलासे होने वाले हैं। फैंस इस एपिसोड को इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे शो में अभी और सेलेब्स भी आने वाले हैं। तो चलिए बताते हैं आपको शो के अपकमिंग एपिसोड में कौन सेलेब किसके साथ आएगा।
    करीना कपूर खान- आमिर खान
    आमिर खान और करीना कपूर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों शो कॉफी विद करण में नजर आएंगे। करीना जब भी शो में आती हैं तो खूब बड़े और दिलचस्प खुलासे करती हैं। तो देखते हैं कि इस बार वह पर्सनल लाइफ और अपने को-स्टार आमिर को लेकर क्या खुलासे करती हैं।
    शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी
    फिल्म कबीर सिंह से सभी की फेवरेट ऑनस्क्रीन जोड़ी कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर शो में आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले शाहिद ने कियारा के साथ एक वीडियो शेयर किया था जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं शाहिद ने ग्रे कलर का पैंट, व्हाइट शर्ट और ग्रे कलर की जैकेट पहनी है। प्रीति और कबीर की ये जोड़ी शो में क्या धमाका करेगी, देखना दिलचस्प होगा।
     सुहाना खान
    सुहाना खान को लेकर भी खबर आ रही है कि वह भी इस शो में डेब्यू कर सकती हैं। बता दें कि सुहाना फिल्म आर्चीज के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो वह अकेले नहीं बल्कि आर्चीज की स्टार कास्ट के साथ आ सकती हैं। इसका मतलब यही हो सकता है कि सुहाना के साथ खुशी कपूर और अगस्त्या नंदा भी आ सकती हैं।

        मनोरंजन /शौर्यपथ / 12 नवंबर 1940 को अभिनेता अमजद खान   का मुंबई में जन्म हुआ था। अमजद खान के पिता जयंत खान भी पेशे से अभिनेता थे, वहीं उनके भाई इम्तियाज खान भी एक्टिंग करते थे। कम ही लोग इस बारे में जानते हैं कि अमजद ने बतौर बाल कलाकार सिनेमा में डेब्यू किया था। अमजद ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। हालांकि अमजद खान का अंतिम समय अच्छा नहीं रहा और 27 जुलाई 1992 को अमजद खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अमजद खान की पुण्यतिथि पर आपको बताते हैं कुछ खास बातें...
    अमजद खान का करियर
    साल 1951 में अमजद ने फिल्म नाजनीन से बतौर बाल कलाकार शुरुआत की थी। वहीं 17 साल की उम्र में उन्होंने 1973 में आई फिल्म हिंदुस्तान की कसम से बतौर हीरो डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल प्ले किया था। अमजद खान के हिट करियर में परवरिश, मुकद्दर का सिकंदर, लावारिस, हीरालाल- पन्नालाल, देश प्रेमी, नास्तिक, सत्ते पे सत्ता, चमेली की शादी, हम किसी से कम नहीं, रॉकी, लव स्टोरी, कुर्बानी, नसीब, लव स्टोरी, सुहाग, राम बलराम, सीता और गीता जैसी फिल्में शामिल हैं। अमजद का नाम उन चुनिंदा सितारों में शामिल है, जिन्होंने बतौर हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर सभी का दिल जीता।
    शूटिंग सेट पर बंधवा दी थी भैंस
    अमजद खान के बारे में कहा जाता है कि वो चाय के काफी शौकीन थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वो एक दिन में 50 कप से अधिक चाय पी जाते थे। अमजद के इस चाय के शौक की वजह से कैंटीन स्टाफ काफी परेशान रहता था क्योंकि दूध खत्म हो जाता था। बताया जाता है कि अपनी चाय की तलब को पूरा करने और दूध की कमी न हो पाए, इसके लिए एक बार अमजद खान ने शूटिंग सेट पर लाकर भैंस बंधवा दी थी।
    कैसे बने गब्बर
    अमजद खान ने वैसे तो अपने करियर में कई दमदार फिल्मों में काम किया है। उनके किरदार आज भी जुबां पर हैं, लेकिन फिल्म शोले के गब्बर का किरदार तो इतिहास के पन्नों में दर्ज गो गया है। वैसे बता दें कि गब्बर के लिए पहली पसंद अमजद खान नहीं बल्कि डैनी थे। लेकिन लेकिन उस समय डैनी फिल्म धर्मात्मा की शूटिंग में व्यस्त थे। ऐसे में सलीम खान ने गब्बर के लिए अमजद खान का नाम सुझाया और इसके आगे की कहानी तो सभी जानते हैं।
    एक डायलॉग के लिए 40 रीटेक
    फिल्म शोले में अमजद ने गब्बर को जिस अंदाज में निभाया, वैसे विलेन कभी किसी फिल्म में नहीं देखने को मिला और यही वजह है कि गब्बर को सभी ने पसंद किया। रिपोर्टट्स के मुताबिक अमजद का गब्बर किरदार का अंदाज उनके गांव के एक धोबी से प्रेरित था। । शूटिंग के दौरान जब अमजद खान ने धोबी की स्टाइल में डायलॉग बोलना शुरू किया तो फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी समेत पूरी यूनिट हैरान रह गई। वहीं फिल्म से जुड़ा एक और किस्सा भी है, जहां बताया जाता है कि 'कितने आदमी थे' डायलॉग को परफेक्शन से बोलने के लिए कुल 40 रीटेक लिए गए थे।
    अमजद खान का आखिरी वक्त
    अमजद खान अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में मोटापे का शिकार हो गए थे, जिसके कारण उनके लिए चलना-फिरना भी दूभर हो गया था। इसकी वजह वह खुद को ही मानते थे और उन्होंने इसका अफसोस भी जताया था। दरअसल अमजद फिल्म द ग्रेट गैंबलर की शूटिंग के लिए गोवा जा रहे थे लेकिन उनकी फ्लाइट मिस हो गई जिसके चलते उन्होंने कार से जाने का फैसला किया था। जब वो कार से जा रहे थे तो एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। ये हादसा इतना भयंकर था कि इसमें अमजद के शरीर की हड्डियां तक टूट गईं। इलाज के दौरान अमजद कोमा में चले गए। फिर जब वो ठीक हुए तो उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा, इसके बाद अमजद का वजन तेजी से बढ़ने लगा। फिर एक दिन दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।


         मनोरंजन /शौर्यपथ /अनुपमा ऐक्ट्रेस अनघा भोसले ने टीवी इंडस्ट्री छोड़कर अपने फैन्स को चौंका दिया था। वह ग्लैमर की दुनिया छोड़ अध्यात्म की ओर मुड़ चुकी हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैन्स को यकीन नहीं हो रहा कि वह अनुपमा की नंदिनी हैं। अनघा गोवर्धन के इकोविलेज- इस्कॉन में अच्छा वक्त गुजार रही हैं। इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह भजन गाती दिख रही हैं। उन्होंने जो कैप्शन लिखा है उसमें वह कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं।
    भगवान के सामने शरीर छोड़ने की इच्छा
    अनघा वीडियो में 'राधे तेरे चरणों की रज धूल जो मिल जाए' गाती दिख रही हैं। अनघा एकदम सिंपल और प्यारी दिख रही हैं। उन्होंने स्काई ब्लू साड़ी पहनी है। चंदन का टीका लगा रखा है। मगन होकर भजन गा रही हैं। उन्होंने कैप्शन में गाने की लिरिक्स लिखी है। इसमें लिखा है कि मेरी सिर्फ यही इच्छा है कि मैं आपको अपने सामने देखते हुए अपना शरीर छोड़ दूं, तभी मेरा जीवन सफल होगा।
    स्पिरिचुअल पोस्ट करती हैं अनघा
    अनघा सोशल मीडिया पर अब अपनी नई जिंदगी की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इनमें कभी भजन गाती तो कभी भगवान का भोग बनाती दिखती हैं। उनके सारे पोस्ट स्पिरिचुअल ही होते हैं।
    इसलिए छोड़ दी इंडस्ट्री
    अनघा ने जब टीवी इंडस्ट्री छोड़ी थी तो ईटाइम्स को एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इंडस्ट्री के दोगलेपन से परेशान हैं। इस वजह से अध्यात्म की राह चुनी है। अनघा ने कहा था कि यहां के लोग सच्चे नहीं हैं। वह शांति के लिए नकारात्मक चीजों को छोड़ना चाहती थीं।

          मनोरंजन /शौर्यपथ /क्राइम-ड्रामा सीरीज 'रंगबाज' का तीसरा सीजन OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर 29 जुलाई को रिलीज कर दिया जाएगा। विनीत कुमार सिंह और आकांक्षा सिंह स्टारर वेब सीरीज के लेटेस्ट सीजन का नाम 'डर की राजनीति' रखा गया है। सीरीज की कहानी एक गैंग्सटर के बारे में होगी जो बिहार का दिग्गज राजनेता बन जाता है। शो की कहानी और इसके किरदारों को लेकर तमाम तरह की कयासबाजी चल रही थी जिसके बारे में विनीत कुमार ने जवाब दिया।
    शहाबुद्दीन से क्या है 'रंगबाज' का कनेक्शन?
    सीरीज में विनीत के किरदार का नाम हारून शाह रखा गया है और ट्रेलर में उनका सीवान से कनेक्शन भी दिखाया गया है। ट्रेलर के बाद से लगातार इस तरह की बातें कही जा रही थीं कि ये सीरीज काफी हद तक दबंग नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन पर आधारित है। हालांकि हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में विनीत कुमार ने इन खबरों का खंडन किया है।
    विनीत कुमार बोले- पूरी तरह काल्पनिक है कहानी
    विनीत कुमार ने बताया, 'कहानी एक काल्पनिक जगह के बारे में बुनी गई है। हां, कई जगहों पर आपको ऐसा लग सकता है कि ये कुछ चीजें या किरदारों से मेल खा रही है लेकिन जो दुनिया हमने रची है वो पूरी तरह काल्पनिक है। इसका किसी से भी कोई लेना देना नहीं है। हम बस एक अच्छी कहानी कहने की कोशिश कर रहे हैं। ये एक मजेदार कहानी है लेकिन इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।'
    हो सकता है कि किसी से मेल खा जाए कहानी
    विनीत कुमार ने सीरीज के तीसरे सीजन के बारे में बताया, 'लोगों को अलग-अलग तरह का कॉन्टेंट देखना पसंद है। हो सकता है कि बैकग्राउंड मेल खाए कि ये एक पॉलिटिकल ड्रामा या किसी गैंग्सटर की कहानी है लेकिन रंगबाज उससे कहीं आगे है। जब मेरे पास सना का किरदार आया तो मैं श्योर था कि मुझे ये करना है। फिर इसकी फ्रेंचाइजी शुरू हो गई। और फिर आपको यकीन हो जाता है कि मेकर्स गलत नहीं जा रहे हैं।'

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision