August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

        मनोरंजन /शौर्यपथ /साउथ सपुरस्टार #Allu Arjun न्यूयॉर्क में India Day parade में शामिल हुए। इस साउथ स्टार का स्टारटम न्यूयॉर्क स़ड़कों पर तब देखते ही बना जब उन्होंने इस परेड इवेंट में ग्रैंड एंट्री की। बता दें अल्लू अर्जुन को न्यूयॉर्क में एनुअल इंडियन डे परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में देश को रिप्रेजेंट करने के लिए इंवाइट किया गया था।
    न्यूयॉर्क की अल्लू अर्जुन ग्रैंड मार्शल की उपाधि से सम्मानित
    विदेश में देश की शान में आयोजित इस इवेंट में  अल्लू अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ परेड में शामिल हुए। यहां एक्टर को ग्रैंड मार्शल की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस परेड में भारतीय झंडे को लहराते हुए अल्लू ने फैन्स के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में अल्लू ने लिखा, ‘न्यूयॉर्क में India Day parade  में ग्रैंड मार्शल होना एक सम्मान की बात थी।’  एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने दो वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में अल्लू को सफेद रंग के ट्रेडिशनल कपड़े पहने देखा जा सकता है। वीडियो में वह पत्नी संग ओपन कार में परेड में शामिल होकर फैन्स के लिए चियर अप करते दिख रहे हैं। वीडियो में उनके फैन्स को अपने स्टार के लिए जयकारे लगाते हुए और स्टार की तस्वीरें क्लिक करते हुए देखा जा सकता है।
    न्यूयॉर्क फैन्स के बीच अल्लू अर्जुन
    अल्लू अर्जुन भारत के सबसे बड़े फिल्म एक्टर्स में से एक हैं। उनकी फिल्म पुष्पा: द राइज बॉक्स ऑफिस सुपरहिट थी, इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹300 करोड़ कमाए।  फैन पेज पर साझा किए गए कुछ वीडियो में, अल्लू को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एलईडी स्क्रीन पर देखा जा सकता है। उनके प्रशंसक, जिनमें से कई पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने हुए थे, स्क्रीन पर एक्टर को देखकर चियर अप करते नजर आए।  इससे पहले 19 अगस्त को, अल्लू और स्नेहा को इस परेड से पहले न्यूयॉर्क हवाई अड्डे पर स्पॉट हुए थे।
    अपकमिंग प्रोजेक्ट
    अल्लू निर्देशक सुकुमार की पुष्पा: द रूल की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग सोमवार से शुरू होगी। शूटिंग शुरू करने से पहले टीम ने पूजन भी ऑग्रनाइज किया। सोशल मीडिया पर अपडेट को साझा करते हुए, पुष्पा सीरीज़ के निर्माताओं, मैत्री मूवी मेकर्स ने घोषणा की, ‘पुष्पाराज वापस आ गया है! शासन करने के लिए।’ उन्होंने कैप्शन में फिल्म को 'भारत का सबसे प्रत्याशित सीक्वल' बताया। एक्टर ने रश्मिका मंदाना के साथ श्रीवल्ली के रूप में अपनी किरदार को दोहराते हुए, फिल्म के अगले कुछ महीनों में रिलीज होने की उम्मीद है।

          मनोरंजन / शौर्यपथ / विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म Liger लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का गाना 'आफत' रिलीज के साथ ही वायरल हो गया, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर हैश टैग #BoycottLiger भी ट्रेंड करने लगा जिसके बाद मेकर्स में चिंता की लहर साफ दिखाई पड़ी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में तमाम बॉलीवुड फिल्मों को बायकॉट किया गया है जिसके बाद फिल्मों के बिजनेस पर इसका असर साफ देखने को मिला।
    क्या है बायकॉट करने की वजह?
    ऐसे में अब हैशटैग #BoycottLiger पर ट्वीट करने वाले यूजर्स Liger को बायकॉट करने के अलग-अलग कारण बता रहे हैं। एक यूजर ने इस फिल्म को बायकॉट करने के पीछे इसमें करण जौहर का प्रोडक्शन हाउस होना बताया तो वहीं दूसरे ने कहा कि विजय देवराकोंडा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ काम किया है।
    मुझे बायकॉट का कोई डर नहीं है
    अब इस पूरे मामले को लेकर विजय देवराकोंडा का रिएक्शन आ गया है। द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में विजय देवराकोंडा ने कहा कि उन्हें बायकॉट को लेकर कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे कोई डर नहीं है क्योंकि मैंने इस फिल्म को बनाने में अपना दिल और रूह लगाई है।'
    मैंने देश के लिए बहुत कुछ किया है
    विजय देवराकोंडा ने कहा, 'जब आप सही होते हैं तब आपको किसी को सुनने की जरूरत नहीं है।' विजय देवराकोंडा ने कहा कि वह सभी इसी देश से हैं और जानते हैं कि उन्होंने इस देश के लिए क्या कुछ किया है। विजय ने कहा कि वह उन लोगों में से नहीं है जो बस अपने कंप्यूटर के सामने बैठकर किसी के खिलाफ ट्वीट किए जा रहे हैं।

    भिलाई / शौर्यपथ / मार्क फिल्मस सीजी के बेनर तले एवं छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध डायरेक्टर धर्मेन्द्र चौबे के निर्देशन में बनी शुद्ध पारिवारिक एवं कमेडी फिल्म दुलहन पिया कि आगामी 26 अगस्त को भिलाई के व्यंकटेश्वर टॉकीज एवं रायपुर श्याम टॉकीज के साथ ही पूरे छत्तीसगढ में एक साथ रिलीज होने जा रही है। उक्त बातें आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए फिल्म दुल्हन पिया के डायरेक्टर धर्मेन्द्र चौबे ने कही। यह फिल्म लोगो को गुदगुदने वाली इमोशन को छूते हुए रोमांस और प्यार से भरी मसाले दार फिल्म हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आयेगी। मेरा दावा है कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरेगी। इस दौरान फिल्म के नायक रियाज खान, अंशु चौबे, नायिका काजल सोनबेर,संजू साहू,प्रदीश शर्मा,शमशीर सिवानी ने भी इस फिल्म में अपने अपने किरदार के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
    फिल्म के निर्माता एम के अग्रवाल और आर के लालवानी ने बताया कि इस फिल्म में जहां छॉलीवुड के प्रसिद्ध नायक रियाज खान, अंशु चौबे, संजू साहू, काजल सोनबेर,अनुपम भार्गव है तो वही भोजपूरी फिल्मों के प्रसिद्ध एक्टर ललित उपाध्याय, कौशल उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, शमशीर सिवानी ने इसमें महती भूमिका निभायी है। इसके अलावा इस फिल्म में पायल शर्मा, विनायक अग्रवाल, नरेन्द्र काबरा, सुधा जांगड़े, शिल्पा मानिकपुरी, निखिल पाठक, प्रमोद नामदेव,विलास गुलहाने ने भी काम किया है। कथा,पटकथा एवं संवाद धर्मेंद्र चौबे, संगीत अमित प्रधान, गीत अमित प्रधान, श्याम खूंदर खुंटे,गोपाल डडसेना का है तो गानों को स्वर दिया है अनुराग शर्मा, कंचन जोशी एवं प्रदीप तिवारी ने। फिल्म के सारे दृश्यों को कैमरे में कैद किया है प्रसिद्ध डीओपी राहुल वर्मा ने और इसके प्रोडक्शन मैनेजर अशोक गौर है।

           मनोरंजन / शौर्यपथ /मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया। इसमें वह अपने पति के साथ रोमांटिक डांस करती दिख रही हैं। क्लिप में शाहिद और मीरा ब्रूनो मार्स के गाने 'मैरी यू' पर डांस करते दिख रहे हैं। मौका था मीरा के पेरेंट्स की मैरिज ऐनिवर्सरी का। इस मौके के कई वीडियोज वायरल हैं। फैन्स को शाहिद और मीरा के ये वीडियोज काफी पसंद आ रहे हैं।
    वीडियो में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत  घर के एक कमरे में डांस कर रहे हैं। दोनों का डांस देखकर वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाकर उन दोनों को चीयर कर रहे हैं। मीरा राजपूत ने पीले रंग के सूट के साथ हील्स पहन रखी है वहीं शाहिद व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी डैशिंग दिख रहे हैं। मीरा ने कैप्शन में लिखा है, मुझे लगता है मैं तुमसे शादी करना चाहती हूं। इसके साथ लाल रंग के दिल वाली इमोजी बनाए हैं। साथ ही सेलेब्रेटिंग 40 ईयर ऑफ मम्मी एंड डैडी। आप दोनों, कभी न खत्म होने वाले प्यार पर भरोसा बढ़ाते हैं।
    मां से मिला डांस का हुनर
    इससे पहले शाहिद कपूर ने भाई ईशान खट्टर के साथ डांस का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में शाहिद कपूर और ईशान खट्टर, मीरा राजपूत के परिवार वालों के सामने 'रूप तेरा मस्ताना' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। शाहिद अपने डांसिंग स्किल का क्रेडिट अपनी मां नीलिमा अजीम को देते हुए लिखा मम्मा ये हमें आपसे मिला है।
    साल 2015  में शादी के बंधन में बंधे
    शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई 2015  को हुई थी। शाहिद और मीरा के दो बच्चें है। हाल ही में दोनों एक फैमिली ट्रिप के लिए यूरोप गए थे जहां उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह भी मनाई। हाल ही में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा शाहिद जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। शाहिद ,अली अब्बास जफर के साथ एक्शन एंटरटेनमेंट फिल्म में जल्द काम करने वाले हैं।

           मनोरंजन / शौर्यपथ /कौन बनेगा करोड़पति 14  के लेटेस्ट एपिसोड में  रोल-ओवर कंटेस्टेंट आयुष गर्ग सभी सवालों का बड़ी आसानी से जवाब देकर 75 लाख रुपये की इनाम राशि जीतने सफल रहे। इस एपिसोड में बिग बी ने कंटेस्ट के साथ बातचीत में कहा कि वह भी पॉपलुर टीवी शो तारक मेहता का उलटा चश्मा देखते हैं।
    दिल्ली के आयुष गर्ग बने 75 लाख रु जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट  
    कौन बनेगा करोड़पति 14 के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत दिल्ली के रोल-ओवर प्रतियोगी आयुष गर्ग के साथ हुई। उन्होंने तेजी से खेल खेला और मेजबान अमिताभ बच्चन को अपनी नॉलेज से इंप्रेस कर किया। उन्होंने सभी सवालों का बड़ी आसानी से जवाब दिए और 75 लाख रुपये की राशि जीतने में सफल रहे। आयुष उस राशि को जीतने वाले पहले प्रतियोगी बने। वह 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए और 75 लाख रुपये लेकर उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। आयुष के जाने के बाद बिग बी ने सबसे तेज फिंगर फर्स्ट राउंड खेला और सभी सवालों का सही जवाब देने के बाद अहमदाबाद, गुजरात के विमल कंबाद हॉट सीट पर बैठे। 
    बिग बी ने कंटेस्टेंट की साथी की बात पर शर्मा गए
    बिग बी शो के लेटेस्ट एएिसोड में विमल कंबाद ने बिग बी को बताया कि उनका 50-60 लोगों का परिवार है और वह इस शो पर उनके लिए ही खेलने आए हैं। विमल के साथ शो पर उनकी पार्टनर के रूप उनकी बहन मौजूद थीं। विमल ने कहा, मेरी बहन ने कहा है कि मिस्टर बच्चन बहुत हैंडसम हैं। विमल की इस बात पर अमिताभ शर्मा गए। विमल को खेल समझाने के बाद, बिग बी ने उनके सामने 1,000 रुपये का पहला सवाल पेश किया जो था: पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का चश्मा कैसा है? आप्शन: ए) सीधा बी) उल्टा सी) घुमावदार डी) झुका हुआ। विमल इसका सही उत्तर देते हुए कहते हैं ऑप्शन बी) उल्टा
    बिग बी आगे इस पॉपुलर टीवी शो के बारे कहते हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा 2008 में शुरू हुआ था और अब तक 3000 से अधिक एपिसोड प्रसारित कर चुका है। बिग के साथ चिट चैट करते हुए विमल ने उनसे पूछा  कि क्या वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखते हैं? इस सवाल के जवाब ने अमिताभ ने कहा हां, मैं इसे देखता हूं ये एक पॉपुलर टीवी शो है।  विमल ने भी कहा कि जब वह थके हुए काम से घर वापस आते हैं तब तारक मेहता का उलटा शो देखने में मजेदार लगता है।

         मनोरंजन /शौर्यपथ / इन दिनों एक्टर Vijay Deverakonda अपनी आने वाली फिल्म लाइजर के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी बावत एक्टर विजय ने हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार से मुलाकात की। अक्षरा ने इस मुलाकात की क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
    बिहार का बच्चा बच्चा‌‌‌....
    इंस्टाग्राम पर लगभग 4 मिलियन से ज्यादा फैन फॉलोविंग के साथ भोजपुरी फैन्स की चहेती बनी अक्षरा सिंह का लेटेस्ट पोस्ट कुछ खास है। अक्षरा ने एक वीडियो और तस्वीर शेयर की जिसमें वे विजय देवरकोंडा के साथ चिटचैट करतीं नजर आईं। एक खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारा पटना में मिलना रह गया था पर अब हमारा बेहतरीन पल रहा।’ इस तस्वीर में अक्षरा का ब्लू व्हाइट ड्रेस में सिंपल लुक बेहतरीन लगा। इस पोस्ट को 70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। एक दूसरी पोस्ट में अक्षरा ने वीडियो शेयर किया है और लिखा, नशा बिहार का छाया इस कदर‌‌‌‌...वैसे बिहार, यूपी का बच्चा बच्चा राउडी है एकदम आपकी तरह। इस वीडियो में अक्षरा विजय से इंटरव्यू के अंदाज में सवाल करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखें अक्षरा क्या कह रही हैं-
     ‘ग्रेजुएट चायवाली’ के स्टॉल पर जब विजय ने पी चाय
    बता दें, विजय देवराकोंडा अपनी फिल्म लाइजर को प्रमोट करने के लिए पटना भी गए थे जहां उन्होंने पटना में मशहूर ‘ग्रेजुएट चायवाली’ के स्टॉल पर चाय का जायका लिया।  कई शहरों में अपनी फिल्म को प्रमोट करने में जुटे विजय वहां के लोकल स्टार्स से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। अक्षरा के अलावा विजय  भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी Shilpi Raghwani से भी मिले थे। जहां दोनों ने लाइगर के गाने ‘आफत’  पर जमकर डांस किया था।
    विजय लिगर फिल्म के बारे में
    फिल्म 'लाइगर' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसमें विजय देवरकोंडा को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर की भूमिका में हैं जो कि स्पीकिंग डिसएविलिटी से ग्रस्त है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे निजी जीवन में कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद ये किरदार वॉर गेम  में क्या कमाल दिखाता है। एक्ट्रेस अनन्या पांडे, जो कि आखिरी बार फिल्म गहरियां में नजर आई थीं, पुरी जगन्नाथ की इस फिल्म के साथ टॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और मकरंद देशपांडे जैसे बड़े स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में हैं। यही नहीं फेमस बॉक्सर माइक टायसन फिल्म में एक कैमियो भूमिका में नजर आएंगे। लाइगर 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

       मनोरंजन /शौर्यपथ /सोनम कपूर हमेशा अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं। वह कुछ न कुछ ऐसा कमेंट करती हैं कि जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में रहती हैं। अब सोनम हाल ही में भाई अर्जुन कपूर के साथ कॉफी विद करण 7 में पहुंचीं। रक्षाबंधन के मौके पर इस शो को टेलिकास्ट किया जाएगा। शो में दोनों भाई-बहन एक-दूसरे की पोल खोलते दिखेंगे। वहीं इस वक्त सोनम ने रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर ऐसा स्टेटमेंट दिया जिसे सुनकर रणबीर और आलिया भट्ट भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, सोनम, रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का नाम कुछ और लेती हैं।
    दरअसल, करण ने सोनम से पूछा कि इस वक्त उनके हिसाब से कौन हैपनिंग एक्टर है बॉलीवुड का? सोनम फिर रणबीर कपूर का नाम लेती हैं। वह कहती हैं कि इन दिनों रणबीर काफी छाए हुए हैं क्योंकि वह हर जगह नजर आ रहे हैं। वह अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं जो अयान मुखर्जी के साथ आ रही है।
    इसके बाद करण, सोनम से फिल्म का नाम पूछते हैं तो वह कहती हैं शिवा नंबर 1। सोनम की बात सुनकर करण का जहां मुंह खुल्ला का खुल्ला रह जाता है। वहीं अर्जुन कपूर कहते हैं कि सोनम तुम महान हो।
    अर्जुन ने खोली सोनम की पोल
    शो में सोनम, अर्जुन से पूछती हैं कि उनकी कौनसी आदत उन्हें पसंद नहीं है तो एक्टर कहते हैं, 'तुम कभी किसी के कमेंट या कॉम्पलीमेंट का इंतजार नहीं करती हो। सोनम मुझसे पूछेगी कि अर्जुन मैं कैसी लग रही हूं? फिर खुद कहेंगी मैं इसमें अच्छी लग रही हूं न। तो खुद ही अपनी तारीफ करती है तो पूछा क्यों।'
    सोनम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
    सोनम शो में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वह ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं जिसमे उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।
    अर्जुन को किया ट्रोल
    सोनम ने कई बार ऐसे स्टेटमेंट दिए भाई को लेकर जिससे अर्जुन कपूर काफी हैरान हुए। अर्जुन फिर करण से कहते हैं कि मुझे लगता है कि यहां मुझे सोनम कपूर द्वारा ट्रोल किए जाने के लिए बुलाया गया है।

           मनोरंजन /शौर्यपथ /‘खतरों के खिलाड़ी 12’  में बीते हफ्ते ‘टीम वीक’ रहा। जहां कंटेस्टेंट को दो टीमों में बांट दिया गया। दोनों टीमों के दो कैप्टेन मोहित मलिक और तुषार कालिया चुने गए। एलिमिनेशन स्टंट भी इस बार अलग हुआ। कैप्टेन को ये मौका दिया गया कि वो किसी एक कंटेस्टेंट का नाम लें जो एलिमिनेशन स्टंट करेंगे। तुषार पांडे ने अपनी टीम से चेतना पांडे का नाम लिया। उन्होंने इसकी वजह बताई कि चेतना को दो स्टंट मिले थे लेकिन वो उसे पूरा नहीं कर पाईं। वहीं मोहित ने कहा कि पूरे सीजन को देखें तो रुबीना दिलैक का नाम लेना चाहते हैं।
    रुबीना और मोहित के बीच तकरार
    मोहित ने जैसे ही रुबीना का नाम लिया वो हैरान रह जाती हैं। वह कहती हैं कि ‘सीजन के आधार पर मेरा नाम लिया गया। क्या मतलब है कि मैंने कुछ किया ही नहीं है?‘ मोहित के इस फैसले को तुषार की टीम के सदस्य गलत बताते हैं लेकिन मोहित ने कहा कि ये उनका फैसला है कौन क्या कहता है इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
    अबॉर्ट किया शो
    एलिमिनेशन में अंडर वाटर स्टंट करना था। इस स्टंट को करने सबसे पहले रुबीना दिलैक जाती हैं। कंटेस्टेंट को पानी के अंदर एक टम्बलर में लगे 10 फ्लैग को निकालना होता है। स्टंट के बाद रुबीना की तबीयत बिगड़ने लगती है और उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया जाता है। रुबीना के बाद चेतना पांडे ने स्टंट किया। वह स्टंट पूरा नहीं कर पातीं और बीच में ही वह अबॉर्ट कर देती हैं।
    चेतना ने शो को कहा अलविदा
    आखिर में रोहित ने बताया कि रुबीना ने पूरे 10 फ्लैग निकाले और स्टंट पूरा किया। चेतना ने 6 फ्लैग निकाले और अबॉर्ट कर दिया। इस तरह चेतना का सफर यहीं खत्म हो गया और वह बाहर हो गईं।

           मनोरंजन /शौर्यपथ /आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा‘ का लगातार बायकॉट किया जा रहा है तो अब फैन्स सपोर्ट में उतर पड़े हैं और ‘लव्ड लाल सिंह चड्ढा‘   ट्रेंड करा रहे हैं। इन सबका नतीजा ये है कि फिल्म पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है। ‘लाल सिंह चड्ढा‘ के ट्रेलर को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला था लेकिन फिल्म जिस तरह चर्चा में बनी हुई इससे प्रमोशन ही मिला है। तमाम विरोध के बावजूद ओपनिंग डे पर फिल्म को फायदा मिलता दिख रहा है। जी हां, शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े जो आ रहे हैं वह आमिर के पक्ष में हैं।
    'लाल सिंह चड्ढा' को जबरदस्त रिस्पॉन्स
    ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने ‘लाल सिंह चड्ढा‘ को लेकर कहा कि एडवांस बुकिंग संकेत  दे रहे हैं कि फिल्म हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्म बन जाए। सुमित कडेल ने ट्वीट किया, ‘लाल सिंह चड्ढा के पास 2022 की सबसे बड़ी ओपनर वाली फिल्म बनने का अच्छा मौका है। एडवांस बुकिंग काफी अच्छी है और रिलीज से पहले यह आगे बढ़ेगी।‘
    कितना रह सकता है एडवांस बुकिंग
    दूसरी ओर वेब पोर्टल बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, एडवांस बुकिंग में ‘लाल सिंह चड्ढा‘ को दिल्ली में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को 8 करोड़ का नेट प्लस का एडवांस बुकिंग मिलना चाहिए। ऐसा भी हो सकता है कि कोरोना काल के बाद फिल्म 10 करोड़ का नेट पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म मिल जाए।
    फिल्म की खास बातें
    ‘लाल सिंह चड्ढा‘ 11अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है। यह हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप‘ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर, नागा चैतन्य और अतुल कुलकर्णी हैं। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।



    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision