August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मनोरंजन /शौर्यपथ/

    प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'राधे श्याम' को बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' के रिलीज होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है लेकिन बावजदू इसके साउथ में फिल्म अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। हाथों की लकीरें देखकर तकदीर बताने वाले एक ज्योतिष की कहानी पर आधारित फिल्म 'राधे श्याम' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और लगातार 200 करोड़ मार्क को टच करने की तरफ बढ़ रही है।

    राधा कृष्ण कुमार के निर्देशक में बनी फिल्म 'राधे कृष्ण' एक लव स्टोरी ड्रामा फिल्म है। कोविड के चलते फिल्म को लगातार पोस्टपोन किया जाता रहा था और काफी वक्त तक डिले किए जाने के बाद फिल्म को रिलीज किया गया। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म को तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है, लेकिन फिल्म का हिंदी वर्जन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है।

    200 करोड़ हो जाएगा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने फिल्म की वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि फिल्म अपने रिलीज डे पर ही 72 करोड़ 41 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है और दूसरे दिन फिल्म ने 39 करोड़ 65 लाख रुपये का बिजनेस किया था। तीसरे दिन फिल्म ने 38 करोड़ 29 लाख रुपये कमाए और चौथे दिन इसने 14 करोड़ 83 लाख रुपये का बिजनेस किया। फिल्म का 4 दिनों का कुल बिजनेस 165 करोड़ 18 लाख रुपये हो चुका है।

    100 करोड़ की तरफ बढ़ रही फिल्म

    जाहिर तौर पर राधे श्याम ने बॉक्स ऑफिस पर अपने आप को साबित किया है और जहां तक बात आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की है तो यहां भी सिर्फ चार दिनों में 85 करोड़ 38 लाख रुपये का बिजनेस कर लिया है और माना जा रहा है कि जल्द ही ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। फिल्म में जबरदस्त VFX और स्पेशल इफैक्ट्स इस्तेमाल किए गए हैं।

    भिलाई-रायपुर।  शौर्यपथ । अद्विक फिल्म्स क्रियेशन के बेनर तले एवं युवा डायरेक्टर दानेश निषाद के निर्देशन में बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म रणभूमि का मुहुर्त नगर के संतोषीनगर के होटल सुकुन में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। फिल्म का मुहुर्त मुख्य अतिथि छॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक मोहन सुन्दरानी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष छॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर योगेश अग्रवाल तथा छॅालीवुड के प्रसिद्ध निर्माता पवन तातेड़ ने किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी एवं भोजपूरी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ललित उपाध्याय, खलनायक अंशुल अवस्थी, फिल्म के एक्टर शमशीर सिवानी,डायरेक्टर पुरूराज साहू, डोमार सिंह ठाकुर, टेसू डोंगरे,छॉलीवुड की नायिका डॉ.नेहा शुक्ला,पूनम सिंह, सागर सोनी, सागर पटेल,सन्नी तिवारी, सहनिर्माता सुनिल साहू, सहायक निर्देशक गुलशन साहू,विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

    ज्ञातव्य हो कि प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक मोहन सुन्दरानी पहली बार एक्टिंग करते हुए इस फिल्म में दिखेंगे वहीं छॉलीवुड के जाने माने अभिनेता योगेश अग्रवाल एवं छॉलीवुड तथा पॉलीवुड कलाकार शमशीर सिवानी भी इसमें महती भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे।

    कार्यक्रम में फिल्म के एक्टर सागर सोनी, अमित मनहर, सन्नी तिवारी, सागर पटेल, अमर श्रीवास,छॉलीवुड के नायक राज रावटे, धर्मेन्द्र सोनी, क्रियेटिव डायरेक्टर लक्की देवांगन, मुख्य सह निर्देशक शेखर मंडल, सह निर्देशक गुलशन देवांगन, एडी, सरताज दिवाकर,सह निर्देशक, सुरेन्द्र बेडग़े, एडी द्वय प्रेमध्रुव, मिनी साइक्लोन एडी के साथ ही विवेक पोद्दार, देव वैष्णव, विजय पोटरे, सह कला निर्देशक नामदेव साहू, मुख्य आर्ट डायरेक्टर धनराज निषाद, कोरियोग्राफर बाबा बघेल, संगीतकार रोशन वैश्णव, कैमरा प्रवीण पलपलकर, राजेन्द्र बालक, रविताज दिवाकर, प्रांजल सिंह राजपूत, हिरू निषाद,गोल्डन साहू, सुरज मनहर, पवन सोनी, ब्रम्हा निषाद, दीपा निषाद, मुस्कार सोनी, चित्ररेखा बघेल, रिया साहू, सितारा शेख, पिंकी साहू, दीपाली पाण्डेय, रिषिका सिंह, पत्रकार सीमा साहू सहित छॉलीवुड के अन्य कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी।

    इस अवसर पर मुख्यअतिथि मोहन सुन्दरानी ने कहा कि सबसे खुशी की बात है कि छॉलीवुड भी अब कोरोनाकाल से उबर रहा है, लोग फिर फिल्म बनाने में जुट गये है। छत्तीसगढ के सबसे युवा डायरेक्टर दानेश निषाद के निर्देशन में फिल्म रणभूमि बनने जा रही है। दानेश निषाद खुद युवा हैऔर युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। ये अपनी पूंजी लगाकर कितने युवाओं को रोजगार देते है,और नये कलारों को भी मौका देते है। कलाकार का अर्थ होता है कल का आकार यानि वे आज काम कर कल के लिए वे आकार देते है,और लोगों को स्वस्थ मनोरंजन कर लोगों को उम्र को बढाने में महती भूमिका अदा करते हैं। दानेश की एक फिल्म तैं मोर लव स्टोरी पहले प्रदर्शित हो चुकी है, जिसमें अनिकृति चौहान जैसी एक्ट्रेस हिरोईन थी, वह फिल्म भी बहुत अच्छी बनी थी। मैं उम्मीद करता हूं कि कि यह फिल्म भी बहुत अच्छी बनेगी और दर्शकों को पसंद आयेगी। श्री सुन्दरानी ने कहा कि वही सफल होता है जो सपने देखता है, आपको सपने देखना चाहिए और उस सपने को एक मिशन के रूप में पूरा करने पूरी ईमानदारी और दिल से लग जाना चाहिए, सफलता जरूर मिलेगी।

    वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं एक्टर योगेश अग्रवाल ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद अब फिर छॉलीवुड भी पटरी पर आ रही है, फिल्मे बननी और रिलीज होना शुरू हो गई है। छालीवुड के युवा निर्देशक दानेश निषाद फिर अपनी एक फिल्म बनाने जा रहे है, बहुत ही खुशी की बात है। मेरी यही कामना है कि यह फिल्म निर्माण के लिए जल्द फ्लोर पर जाये और शूटिंग कम्पलीट होने के बाद जल्द प्रदर्शित हो। दानेश निषाद फिल्म तो बना रहे है लेकिन केवल मनोरंजन नही इसके साथ कुछ संदेश भी हो तो बेहतर होगा।

    इसके अलावा प्रसिद्ध निर्माता पवन तातेड़ ने अपने संक्षित उदबोधन में कहा कि मैं पिछले एक साल से दानेश निषाद को जानता हूं। श्री निषाद बहुत ही एनर्जेटिक एवं टैलेंटेड युवा है। इनकी एक फिल्म पहले प्रदर्शित हो चुकी है, इसलिए फिल्म निर्माण और डायरेक्शन का इनको अच्छा अनुभव हो गया है, मैं इनके प्रतिभा को देख विश्वास करता हूं कि ये जो भी बनायेंगे अच्छा ही बनायेंगे और जो भी करेंगे अच्छा करेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि वे अधिक नये कलाकारों को लेकर काम करने जा रहे है जो इनके सामने बहुत बड़ी चुनौती है, अच्छे और जानकार तथा पुराने एक्टर से काम करवाना आसान है लेकिन नये लोगों से काम करनवाने में कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

    इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर दानेश निषाद ने कहा कि इस फिल्म को बनाने की तैयारी बहुत पहले ही हो गई थी लेकिन कोरोना काल आ जाने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा लेकिन अब पूरी तैयारी हो गई है और इसी महिने शूटिंग के लिए फ्लोर पर जा रही है, कलाकारों का चयन लगातार जारी है, मेरी कोशिश है कि छॉलीवुड के कुछ बढिया और प्रसिद्ध एक्टरों के साथ ही कुछ नये प्रतिभावान लोगों को भी अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर दे सकूं।

    मनोरंजन/शौर्यपथ/

    बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा दिन-ब-दिन और भी ज्यादा खूबसूरत होती जा रही हैं. सोशल मीडिया पर मलाइका की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी डेली लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं. बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैंस को कभी भी अपडेट करने से नहीं चूकतीं क्योंकि हर बार उनका एक नया और स्टाइलिश अंदाज फैंस के होश उड़ाने का काम करता है. एक बार फिर मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट तस्वीर ने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है.

    हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर बेहद क्यूट और स्टनिंग फोटो अपलोड की है. इस तस्वीर में मलाइका व्हाइट एंड ब्लैक शार्ट स्केटर ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं. इस डीप वी नेकलाइन ड्रेस को पहनकर मलाइका ने इंटरनेट का टेम्प्रेचर बढ़ा दिया है. बंधे हुए बालों में स्कार्फ़, आंखों पर काला चश्मा, बिग साइज ब्यूटीफुल ईयरिंग्स और स्पोर्ट शूज से मलाइका ने अपने लुक को कम्प्लीट किया है. दीवा के चेहरे की स्माइल किसी को भी उनका दीवाना बना सकती है.

    ये कोई पहला मौका नहीं है जब मलाइका अरोड़ा ने अपनी अदाओं से फैंस के होश उड़ाने का काम किया है. पहले भी कई बार मलाइका की खूबसूरती और दिलकश अदाएं फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा चुकी हैं. इस तस्वीर को देखकर फैंस मलाइका की खूबसूरती के कायल हो रहे हैं. रेड हार्ट और हॉट ईमोजी पोस्ट कर फैंस मलाइका पर प्यार की बरसात कर रहे हैं. एक फैन ने पोस्ट पर 'किलर' तो एक ने 'ब्यूटी क्वीन' कमेंट किया है. वहीं एक अन्य फैन ने लिखा है, 'लुकिंग लाइक ए क्यूट किड'.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    आलिया भट्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि दुनिया भर में छाई हुई हैं. सभी उनके अंदाज और स्टाइल की जमकर सराहना कर रहे हैं. फिलहाल तो आलिया भट्ट ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वे फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की सक्सेस पर जमकर पार्टी पर रही हैं. फैंस ही क्या उनके इस चुलबुले अंदाज की हर कोई सराहना कर रहा है. बता दें की आलिया की फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

    सेलेब्स के यूं आए कमेंट

    आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वे एक हाथ में बर्गर पकड़ी हुई हैं और दूसरे हाथ में फ्रेंच फ्राइज़ चेहरे पर एर हल्की सी मुस्कान है. वे अपनी फिल्म की सफलता को कुछ खास अंदाज में मना रही हैं. बता दें कि इस तस्वीर पर श्रद्धा कपूर ने कमेंट कर क्या बात है स्मैशिंग इट एंड हाउ फेलो फिश. तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर लिखा यमममम.

    काम की बात करें तो आलिया भट्ट अपने एक के बाद एक प्रोजेक्ट को लेकर बिजी चल रही हैं. इस समय वे 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर काम कर रही हैं इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह होंगे तो वहीं वे 'RRR' और 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी चर्चाओं में हैं. इतना ही नहीं आलिया अब हॉलीवुड फिल्मों में भी डेब्यू करने जा रही हैं. फैंस उनकी हॉलीवुड फिल्म के इंतजार में हैं और उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं.

    मनोरंजन /शौर्यपथ/

    आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने हर तरफ धमाल मचा कर रख दिया है. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते का वक्त हो चला है और इतने कम समय में ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. संजय लीला भंसाली की यह फिल्म और इसमें आलिया भट्ट की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है. बता दें, गंगूबाई काठियावाड़ी हुसैन जैदी की किताब मुंबई के माफिया क्वींस की जीवनी पर आधारित है. फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन, पार्थ समथान, शांतनु माहेश्वरी और सीमा पाहवा मुख्य रोल में नजर आ रहे हैं.

    बड़े पर्दे पर आपने रील लाइफ की गंगूबाई को देखा और पसंद भी किया, लेकिन आज की इस पोस्ट में हम आपको गंगा जगजीवनदास काठियावाड़ उर्फ गंगूबाई की रियल फोटो दिखाने जा रहे हैं. जी हां, गंगूबाई असल लाइफ में बहुत खूबसूरत थीं. उनकी खूबसूरती देखने के बाद लोग आलिया की खूबसूरती को फीका मान रहे हैं. सोशल मीडिया पर गंगूबाई की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वे काफी खूबसूरत दिख रही हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है.

    बॉलीवुड स्टोरी नाम के पेज से इस फोटो को शेयर किया गया है. आप देख सकते हैं कि इस तस्वीर में गंगूबाई कितनी खूबसूरत दिख रही हैं. आलिया ने हूबहू उन्हें कॉपी किया है. माथे पर लाल बिंदी और गाल पर काला निशान रियल लाइफ गंगूबाई के चेहरे पर देखा जा सकता है. गौरतलब है कि फिल्म में गंगूबाई बनीं आलिया भट्ट को हीरोइन बनने का सपना दिखा कर बेच दिया जाता है. इसके बाद अपनी नई जिंदगी में आने वाले चैलेंजेज को वह एक्सेप्ट करती हैं और 4000 औरतों और बच्चों के लिए लड़ाई लड़ती हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन, विजय राज और शांतनु महेश्वरी भी हैं. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने अपने क्लासिक अंदाज में बनाया है, और उनका टच फिल्म में साफ नजर भी आता है. लेकिन फिल्म के एक्टर्स को कितनी फीस मिली है, यह भी इन दिनों चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट को इस फिल्म से इतनी फीस मिली है कि उन्हें अपने दौर की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में शामिल किया जा सकता है.

    संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. उनके काम की तारीफ भी की जा रही है. मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि उन्हें गंगूबाई के किरदार के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये की फीस दी गई है. वहीं, हम अजय देवगन को मिले पैसे की बात करें तो वह फिल्म में कैमियो कर रहे हैं. लेकिन इस कैमियों के लिए भी अजय देवगन ने 11 करोड़ रुपये जैसी मोटी रकम झटक ली है. फिल्म में अहम किरदार निभा रहे विजय राज को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये अदा किए हैं जबकि शांतनु महेश्वरी को उनके रोल के लिए 50 लाख रुपये मिले हैं.

    बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने रोल को लेकर की गई रिसर्च के बारे में आलिया भट्ट ने बताया था कि वे कभी भी किरदारों के लिए गहराई में जाकर रिसर्च नहीं करतीं. उन्हें ऑन द स्पॉट खुद को किरदार में ढालना पसंद है. आलिया भट्ट से जब पूछा गया कि खुद को किरदार में ढालने के लिए उन्होंने कहीं से प्रेरणा ली या वे पूरी तरह डायरेक्टर पर निर्भर थीं. इस पर आलिया ने बताया था, 'नहीं, मैं खुद के क्रिएटिव जोन में रहकर चीजें करना पसंद करती हूं. सर ने मुझे शूट से पहले कुछ डॉक्युमेंट्रीज भेजी थीं, सिर्फ ये देखने के लिए कि जो सेक्स वर्कर्स होते हैं, जो इस सिचुएशन में लाए जाते हैं, उनके चेहरे पर कितनी इंटेंसिटी और हार्डनेस होती है. वो बस ऑब्जर्व करने के लिए मुझे वीडियो दिया था.'

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    अमिताभ बच्चन 80 की उम्र में भी अपनी कमाल की फिटनेस के लिए पहचाने जाते हैं. इस समय वह बॉलीवुड के सबसे व्यस्त एक्टर्स में से हैं और उनकी फिल्मों का लंबा लाइनअप है. हाल ही में उनकी फिल्म झुंड का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें वह फुटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं. इस बीच अमिताभ बच्चन ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है, इस फोटो में बिग बी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक किक से कांच की दीवार तोड़ दी है.

    अमिताभ बच्चन ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, '53 साल और 80 की उम्र के बाद भी जो चीन नहीं बदली है, वो है एक्शन.' इस तरह उन्होंने अपना एक्शन अंदाज दिखाया है. वैसे भी उन्हें बॉलीवुड का एंग्री यंगमैन कहा जाता रहा है. अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, 'बिल्कुल अमिताभ जी, इसलिए तो लाइन वहीं से शुरू होती है जहां आप खड़े हो जाएं और फिर रिश्ते में आप सबके बाप हैं. नाम है शहंशाह, ईश्वर सदा आपका साथ दे.' एक फैन ने लिखा है कि इसका कैप्शन होना चाहिए बुढ्डा होगा तेरा बाप.

    अमिताभ बच्चन इस फिल्म के अलावा बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है. वे 'ब्रह्मास्त्र' और 'झुंड' के अलावा बिग बी 'रन-वे 34' 'गुडबाय' आंखे 2' और 'द इंटर्न' में भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. आखिरी बार बिग बी को रिया चक्रवर्ती की फिल्म चेहरे में देखा गया था.

     

    मनोरंजन /शौर्यपथ/

    अपने शानदार अभिनय और ग्लैमरस स्टाइल के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश का टैग हासिल है. फिल्म पुष्पाः द राइज की जबरदस्त सफलता के बाद उनकी फैन फॉलोइंग कई गुना बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी लेटेस्ट तस्वीरों का इंतजार करते हैं. इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एक ताजा तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. थाई हाई स्लिट, ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन में एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक सच में ग्लैमर की नई परिभाषा लिख रहा है.

    इस ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन में रश्मिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है. इस लुक में बालों को सिल्की स्ट्रेट रखते हुए और हाई हील्स पहन एक्ट्रेस सभी के दिलों पर छा गई हैं.

    इंडियन आउटफिट्स में रश्मिका मंदाना और भी खूबसूरत दिखती हैं. हाल ही में ब्लू कलर के लहंगे के साथ उन्होंने डीप नैक ब्लाउज पहन इंटरनेट का पारा हाई कर दिया था. मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए इस लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन झुमके पहने और इस लुक को कंप्लीट किया.

    साड़ी हमारे एथनिक वियर क्लोसेट की बैकबोन है और रश्मिका भी इससे अनजान नहीं हैं. ऑफ वाइट कलर की इस साड़ी में एक्ट्रेस का लुक सिंपल लेकिन एलिगेंट नजर आ रहा है. लाइट जूलरी और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने इस लुक को पूरा किया.

    इस झिलमिलाते ग्रीन लहंगे में एक बार फिर रश्मिका मंदाना ने ये साबित कर दिया कि ट्रेडिशनल अटायर में भी ग्लैमरस लुक पाया जा सकता है. मैचिंग इयररिंग्स और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ उनका ये लुक बेहद सिजलिंग लग रहा है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ /

    एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सिनेमा जगत में 10 साल पूरे होने पर कहा है कि वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनकर अपनी काबिलियत साबित करना चाहती हैं, जो उनका उत्साहवर्धन करे. फिल्मकार महेश भट्ट और पत्नी सोनी राजदान की बेटी आलिया साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन लीड रोल में थे. जब वह फिल्म जगत में कदम रखा तो वह एक एक्ट्रेस के रूप में अपना टैलेंट दिखाना चाहती थी.

    28 साल की आलिया ने कहा, ''मैंने चुनौतीपूर्ण और कम सुरक्षित भूमिकाएं चुनीं.'' ‘'हाईवे'', ''उड़ता पंजाब'', ''डियर जिंदगी'', ''राजी'' और ''गली बॉय'' जैसी फिल्मों में सराहनीय एक्टिंग की. उन्होंने कहा कि वह मनोरंजन पर आधारित फिल्मों में काम करना चाहती हैं. आलिया ने 'पीटीआई-भाषा' को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “अब जीवन के इस मोड़ पर मैं मनोरंजक फिल्में में करना चाहती हूं. मैं पहले खुद को और फिर दुनिया को यह साबित करना चाहती थी कि मैं एक अच्छी एक्ट्रेस हूं. ऐसा हुआ और ऐसा होता रहेगा. मैं लोगों को निराश नहीं करूंगी.

    उन्होंने कहा, “अब से मैं सिर्फ फिल्मों का आनंद लेना चाहती हूं. इसका मतलब है, 'मैं ऐसी फिल्मों में काम करूंगी जो मेरे दिल के करीब हो'. मैं एक ऐसी फिल्म करूंगी जो मुझे हर बार आगे बढ़ने की ऊर्जा दे. एक ऐसी फिल्म जो मुझे सेट पर जाने के लिए प्रेरित करे. यही मेरी इच्छा है, जिससे मुझे खुशी मिलती रहेगी. उन्होंने कहा, ''मुझे इंडस्ट्री में 10 साल हो गए हैं और मेरी अगली 10 साल की योजना अपना प्रोडक्शन हाउस बनाने की है.''

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision