
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ/
रणबीर कपूर एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'शमशेरा' के साथ अपने करियर में पहली बार एकदम हटकर किरदार करने जा रहे हैं. फिल्म 'संजू' में काम करने के चार साल बाद रणबीर बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं, और अब वे शमशेरा की पूरी टीम के साथ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए तीन अलग-अलग शहरों के लिए रवाना होने वाले हैं, जिसमें संजय दत्त, वाणी कपूर और डायरेक्टर करण मल्होत्रा भी शामिल हैं. रणबीर कहते हैं, ‘मैं शमशेरा का प्रमोशन शुरू करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं. यह एक ऐसी फिल्म है जिसे हम बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं. यह एक बड़ी ऑडियंस के लिए बनाई गई फिल्म है. हम इस फिल्म की मार्केटिंग के लिए, और इसे लोगों के बीच चर्चा का विषय बनाने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करने वाले हैं. अब मुझे इस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है.'
संजय दत्त कहते हैं, ‘मैंने शमशेरा देखी है और मुझे यकीन है कि पूरे भारत के दर्शक इस फिल्म से जुड़ाव महसूस करेंगे. हम फिल्म के ट्रेलर को कई शहरों में लॉन्च करने वाले हैं और इस ट्रेलर के जरिए हम ज्यादा-से-ज्यादा लोगों से मिलना और उनसे जुड़ना चाहते हैं. इस तरह की फिल्म शुरू से अंत तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती है और यह हिंदी फिल्मों से जुड़ी सभी अच्छी चीजों को सेलिब्रेट करती है, जिन्हें हम बचपन से देखते आए हैं.'
वाणी कपूर कहती हैं, ‘मैं तीन शहरों में ट्रेलर के लॉन्च के साथ शमशेरा के प्रमोशन की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि इस दौरान हम अपने फैन्स और ऑडियंस के साथ बातचीत भी करेंगे. हमें उम्मीद है कि सभी को हमारा ट्रेलर पसंद आएगा, जिसे इतने शानदार तरीके से रिलीज किया जा रहा है.'
शमशेरा की कहानी काज़ा नाम के एक काल्पनिक शहर पर आधारित है, जिसमें एक लड़ाका कबीले को एक निर्दयी सेनापति शुद्ध सिंह द्वारा बंदी और गुलाम बनाया जाता है और उन लोगों को बुरी तरह सताया जाता है. यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जो पहले गुलाम बना, फिर गुलामों का सरदार बन गया और अंत में अपने कबीले की हिफाज़त करने वाला सबसे बड़ा योद्धा बन गया. वह अपने कबीले की आजादी और सम्मान के लिए जी-जान से संघर्ष करता है. उसका नाम शमशेरा है.
मनोरंजन /शौर्यपथ/
अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा. फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी खराब रही. लेकिन अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. उनकी अगली फिल्म रक्षा बंधन है. फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होने जा रहा है. इस बात की जानकारी देते हुए अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है, 'यह प्यार, खुशी, परिवार और कभी न टूटने वाले बंधन की है. इस जिंदगी के इस महाजश्न का हिस्सा बनें. रक्षा बंधन का ट्रेलर कल आ रहा है.' रक्षा बंधन के डायरेक्टर आनंद एल राय हैं, और फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है.
लेकिन फिल्म में अक्षय कुमार का लुक जरूर कुछ फैन्स की निगाहों में अटक रहा है. ट्विटर यूजर कह रहे हैं कि आखिर हर फिल्म में वह अपना लुक रिपीट क्यों कर रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, 'अरे भैया, आजकल जब लोग रियलिस्टिक लुक रखते हैं, लुक्स का बहुत ध्यान देते हैं. तुमने फिर वही खेल कर दिया. घर में पड़ी पुरानी मूंछ लगा ली. भैया पैसे कमाने के चक्कर में फैन्स को शर्मिंदा करते हुए शर्म नहीं आती. बिना मूंछ के भी यह रोल हो सकता था.'
एक ट्विटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'यह मूंछें पृथ्वीराज में भी थीं न. एक लुक में एक मूवी करोगे तो ओरिजिनल जैसी फीलिंग आएगी सरजी.'
वहीं एक और फैन ने लिखा है, 'बाकी सब तो ठीक है लेकिन सेम लुक क्यों है हर मूवी में, जॉली एलएलबी, टॉयलेट एक प्रेम कथा, गोल्ड, पृथ्वीराज चौहान, रक्षा बंधन. बच्चन पांडे में भी था, थोड़ा सा. बेल बॉट में भी यही लुक था.' इस तरह अक्षय कुमार की मूंछें चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
दुनियाभर में 19 जून को पिता के खास दिन फादर्स डे मनाया गया. इस मौके पर आम से लेकर खास तक, सभी ने अपने पिता के साथ खास पल बिताए. साथ ही गिफ्ट भी दिए. बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम खान ने भी पिता सैफ अली खान के साथ फादर्स डे मनाया है. जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फादर्स डे पर सारा अली खान और इब्राहिम खान पिता सैफ अली खान को एक साथ लंच करते हुए देखा गया है.
दरअसल फादर्स डे पर सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर पिता सैफ अली खान और भाई इब्राहिम के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने अब्बा को फादर्स डे विश किया है. सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है.
इस तस्वीर में वह, सैफ अली खान और इब्राहिम खान दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में ग्रे टी-शर्ट में सैफ अली खान, ब्लू शर्ट में इब्राहिम और व्हाइट टॉप में सारा अली खान नजर आ रही हैं. इन तीनों का यह तस्वीर एक रेस्टोरेंट की है. तस्वीरें पिता और बच्चों की खास बॉन्डिंग देखते ही बन रही है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी फादर्स डे अब्बा जान.' सोशल मीडिया पर सारा अली खान की यह पोस्ट वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म शमशेरा से जुड़ा उनका फर्स्ट लुक लीक हो गई है. लुक सामने होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे लुक में रणबीर कपूर का अब तक का सबसे अलग अवतार देखने को मिल रहा है. अभिनेता के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके लुक को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही फिल्म शमशेरा के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं.
फिल्म के वायरल हुए लुक में रणबीर कपूर के बड़े-बड़े बाल दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अपने हाथ एक बड़ा हथियार पकड़ा हुआ है. इस पूर लुक में रणबीर कपूर काफी खतरनाक दिख रहे हैं. अभिनेता के फैंस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक को देखने के बाद फिल्म शमशेरा को इस साल की बेस्ट फिल्म बताया है. वहीं कुछ फिल्म बॉलीवुड की सबसे शानदार फिल्म बताने लगे हैं.
रणबीर कपूर के कई ऐसे भी फैंस हैं जो कह रहे हैं कि वह फिल्म शमशेरा का और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते. बात करें फिल्म शमशेरा की तो यह एक पीरियड फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर और संजय दत्त के साथ वाणी कपूर लीड रोल में हैं. यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है. मुख्य किरदार शमशेरा और उनके पिता के रूप में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे. फिल्म इस साल रिलीज होगी. अभिनेता की यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है.
मनोरंजन /शौर्यपथ/
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई थी. फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैन्स की लाइन लग चुकी है. बता दें कि शुक्रवार को सिनेमाघरों की रौनक ही कुछ और दिखी. अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. दोनों का अंदाज और केमिस्ट्री देखने के लिए अक्षय के चाहने वालों ने हाउसफुल किया.अक्षय मानुषी को लेकर लोगों में क्रेज़ साफ देखने को मिला. फिल्म तो रिलीज हो चुकी है वहीं अब फैन्स को इंतजार है तो बस फिल्म के कलेक्शन का तो बता दें की फिल्म का रिपोर्टकार्ड भी तैयार हो चुका है.
सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बारे में जानना और अपने इतिहास को भी समझने के लिए लोगों ने सिनेमाघरों में लाइन लगाई. लंबे इंतजार के बाद फिल्म सिनेमाघरों में 3 जून को रिलीज हुई. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपनी ओपनिंग 10.50 करोड़ रुपये से की है. जो की एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है और बड़ी फिल्म जुग जुग जियो भी महीने के अंत में रिलीज हो रही है. तो माना जा सकता है की फिल्म इसी तरह कमाई करती रही तो अच्छा बिजनेस बना पाने में कामयाब रहेगी.
आपको बता दें की यह फिल्म भारत के महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता और उनके शौर्य गाथा पर आधारित है. इस फिल्म को डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशित किया गया है और यशराज चौहान के बैनर के तले फिल्म को रिलीज किया गया है. इस फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल भाषा में भी रिलीज डब किया गया है.
मनोरंजन /शौर्यपथ/
जहा हम खड़े हो जाते हैं लाइन वही से शुरू होती है...यह मशहूर डायलॉग तो आपको याद ही होगा. हिंदी सिनेमा के इतिहास में इस डायलॉग का अपना एक अलग महत्व है. अगर एटीट्यूड दिखाना हो तो कोई भी इस डायलॉग को झट से बोल देते हैं. यह डायलॉग Amitabh Bachchan की फिल्म 'कालिया' का है. कालिया सुपरहिट फिल्म रही है जिसमें प्राण ने जेलर का किरदार निभाया था. अमिताभ बच्चन के इस फिल्म से डायलॉग काफी फेमस हुए थे. लेकिन यह हमारी फोकस कालिया यानी अमिताभ बच्चन की बचपन की वो फोटो है जो कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी.
Amitabh Bachchan की इस फोटो को अभिषेक बच्चन ने पापा के 78वें जन्मदिन पर शेयर की थी. यह फोटो अमिताभ बच्चन के बचपन की है. इस फोटो में सीनियर बच्चन बहुत ही क्यूट लग रहे हैं और यह ब्लैक व्हाइट फोटो हैं. इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा था, 'माय हीरो, लव यू पापा.' इस फोटो पर फैन्स ने खूब प्यार बरसाया है और लाखों में लाइक्स भी आए हैं.
अगर Amitabh Bachchan की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह अलग-अलग तरह की कई फिल्मों के साथ आने वाले हैं. इनमें 4 मार्च को रिलीज हो रही है 'झुंड' भी शामिल है, जिसे नागराज पोपटराव मंजुले ने किया है. इसके अलावा वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगे. इसके अलावा वह रनवे 34, बटरफ्लाई, गुड बाय, ऊंचाई जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. यही नहीं, वह प्रभास के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं.
मनोरंजन/शौर्यपथ / अभिनेता व क्रिटिक कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर उनके ट्वीट्स चर्चा में रहते हैं। केआरके अपने ट्वीट्स में सेलेब्स और बॉलीवुड फिल्मों पर अक्सर तंज कसते हैं और कई बार ट्रोल भी करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इस बार केआरके ने अक्षय कुमार की पत्नी व राइटर ट्विंकल खन्ना को लेकर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में केआरके ने ट्विंकल खन्ना को बूढ़ी औरत बताते हुए पूछा है कि वो पब्लिसिटी की इतनी भूखी क्यों हैं?
क्या है केआरके का ट्वीट
दरअसल केआरके ने कुछ देर पहले एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में केआरके ने ट्विंकल खन्ना के लेटेस्ट इंस्टाग्राम तस्वीर को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'ट्विंकल खन्ना एक बूढ़ी औरत हैं और उन्होंने ये तस्वीर शेयर की है। अब अगर कोई भी कुछ कहेगा तो वो गलत हो जाएगा, लेकिन मेरा सवाल है कि ट्विंकल खन्ना को इसकी जरूरत क्या थी? पब्लिसिटी की इतनी भूखीं क्यों? ' केआरके का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्रोल हो रहे हैं केआरके
बता दें कि इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां केआरके को ही ट्रोल किया जा रहा है तो दूसरी ओर उन्हें इस पोस्ट को सपोर्ट भी किया जा रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्हें किसी की भी पर्सनल लाइफ में दखल देने का हक नहीं है और हर किसी की अपनी लाइफ है। वहीं कुछ ने लिखा है कि लोगों को उम्र के हिसाब से अपने रहन सहन का ख्याल रखना चाहिए।
क्या है ट्विंकल खन्ना का पोस्ट
याद दिला दें कि बीते दिन ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पोस्ट किए थे। ट्विंकल ने अपने पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की थीं। एक तस्वीर में वो अकेली दिख रही हैं, जबकि दूसरे में उनके साथ उनकी दोस्त मौजूद हैं। तस्वीर में ट्विंकल खन्ना एक पोस्ट बॉक्स के साथ पोज दे रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, 'पुराने दोस्तों के साथ वक्त बिताना और मिस्टर के का सरप्राइज ने आज के दिन को बेहतरीन बना दिया।'
मनोरंजन /शौर्यपथ /ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF Chapter 2 लगातार दूसरे हफ्ते भी सिनेमाघरों में काबिज है और ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। शुक्रवार को 11 करोड़ 50 लाख रुपये का बिजनेस करने के बाद फिल्म की कमाई में 65 प्रतिशत का जंप देखने को मिला और रविवार को इसने 18 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। 10वें दिन तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 292 करोड़ 85 लाख रुपये हो चुका है और यश की ये सुपरहिट फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
300 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार यश
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म के रविवार को 300 करोड़ क्लब में एंटर करने की उम्मीद की जा रही है। फिल्म के अभी तक के बिजनेस के आधार पर कयास लगाया जा रहा है कि 11वें दिन फिल्म का बिजनेस 313 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगा। इसके साथ ही यश की ये फिल्म पैनडेमिक के दौरान सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
आमिर खान को चैलेंज कर रही यश की फिल्म
इतना ही नहीं साउथ की ये मेगा हिट फिल्म बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के लाइफटाइम कलेक्शन को चैलेंज करते हुए आगे बढ़ रही है। बता दें कि आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने 375 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। अगर KGF 2 दंगल का आंकड़ा पार कर जाती है तो फिर अगला पायदान बाहुबली 2 का कलेक्शन होगा जिसने हिंदी वर्जन से 511 करोड़ रुपये कमाए थे।
शाहिद कपूर की 'जर्सी' ने की बहुत धीमी शुरुआत
बात करें फिल्म के ग्लोबल कलेक्शन की तो इसने अभी तक 815 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है और काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। बता दें कि यश की फिल्म KGF-2 की वजह से ही शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' की रिलीज डेट बदली गई थी, हालांकि बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और पहले दिन महज 5 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई।
शहर में इन दिनों रेत माफिया के ऊपर सरकार की गाज गिरी हुई है . मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अवैध खनन करने वाले के सामने अब पेट रोजी की समस्या सामने आने लगी . उनके पास भांग खाने तक के पैसे नहीं बचे ऐसे में शासकीय विभागों के अधिकारियों की मनमानी के चलते अब अवैध रेत खनन वालो ने नया रास्ता निकाल लिया . अवैध खनन करने वाले अब अपने शारीर में डब्बे बाँध कर झोला हाँथ में लेकर नदी से रेत निकाल रहे है . अवैध खनन वाले प्रतिदिन 20-३० किलो रेत खनन कर छोटे छोटे झोलों में जमा कर गहरी रात में अपना व्यापार कर रहे ताकि दो जून की रोटी नसीब हो सके ऐसे में शहर का एक कांगड़ी पत्रकार ओहो भांग के नशे में लिखना भूल गया कांगड़ी फर्जी पत्रकार की काली छाया इन पर पड़ गयी और अब इन रेत माफिया जो रोज 20-३० किलो रेत नदी से चोरी छुपे ले जा रहे है उनके सामने शर्त रख दी की रोज हर रेत माफिया 2 किलो रेत उसके भिखारी स्थल पर पहुंचाएगा नहीं तो इसकी शिकायत राष्ट्रपति पुतिन से कर देगा और रेत गोडाउन में मिसाइल से हमला करवा देगा .
कांगड़ी पत्रकार शहर भर में घूम घूम कर डींगे मारता हुआ आम नजर आ जाता है कि उसकी रोज बात पुतिन से , ओबामा से , बाईडेन , कुनफुनग से ना जाने किस किस से होती है बड़े बड़े अधिकारी रोज रोज उसके डेरे में १०- १० पैसे के सिक्के फेंक कर जाते है .अरे भंग के नशे में गलत हो गया दे कर जाते है . ऐसे कांगड़ी पत्रकार के दहशत के आगे रेत माफियाओ ने दुबई के बुर्ज खलीफा में एक आपात बैठक की . विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की अब रेत माफिया कांगड़ी फर्जी पत्रकार को घेर कर मारने की योजना बनाते हुए होली की एक रात पहले जमकर कुटाई कर दी . मामले की सुचना मिलते ही पूरा पत्रकार जगत जमा हो गया अपने बिरादरी भाई के समर्थन में जैसे ही बिरादरी वाले पत्रकारों ने देखा कि उनके बिरादरी के पत्रकार माफ़ करना कांगड़ी पत्रकार की पिटाई हुई पुरे जिले सहित देश भर में खलबली मच गयी . वही रेत माफिया फरार बताये जा रहे है . मुखबिरों और अंदरूनी जानकारी के अनुसार कुछ रेत माफिया चाँद पर तो कुछ मंगल पर पनाह लिए हुए है . अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन को चाँद पर जाने के लिए सरकार कब वाहन उपलब्ध करवाएगी और कब रेत माफिया के फरार लोगो को कानून के सामने पेश करेगी ..
बुरा ना मानो होली है ( होली समाचार )
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
