August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

             मनोरंजन /शौर्यपथ /दिलीप कुमार की आज यानी कि 7 जुलाई को पहली डेथ एनिवर्सरी है। दिलीप कुमार ने 1966 में सायरा बानो से शादी की थी और अपने आखिरी समय तक वह उनके साथ ही थे। दिलीप कुमार और सायरा बानो की लव स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग रही थी। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और उनका प्यार शादी में भी बदला, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिलीप कुमार, सायरा से पहले भी किसी से बेइंतहां प्यार करते थे। दोनों ही एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने ही अपने रास्ते बदल लिए। हम बात कर रहे हैं दिलीप कुमार और मधुबाला की। एक समय पर मधुबाला और दिलीप कुमार की लव स्टोरी काफी चर्चा में थी। सभी जानते थे कि दोनों शादी करने वाले हैं।
    मुगल ए आजम की तरह रही स्टोरी अधूरी
    दिलीप कुमार और मधुबाला ने फिल्म मुगल ए आजम में साथ में काम किया था। फिल्म की तरह रियल लाइफ में भी उनका प्यार सक्सेसफुल नहीं रहा। मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने भी कहा था कि दोनों सुपरस्टार एक-दूसरे के बहुत क्लोज आ गए थे। लेकिन एक माफी ने दोनों को अलग कर दिया।
    क्यों आई दरार
    दरअसल, फिल्म नया दौर के निर्माण के दौरान दायर एक अदालती मामले में दिलीप कुमार ने मधुबाला और उनके पिता अताउल्लाह खान के खिलाफ गवाही दी थी। हुआ यू था कि मधुबाला के पिता ने एक्ट्रेस को फिल्म की शूटिंग के लिए शहर से बाहर नहीं जाने के लिए कहा था। इसके बाद नया दौर के निर्देशक बीआर चोपड़ा ने हर्जाने के रूप में एक्ट्रेस पर 30,000 रुपये का मुकदमा दायर किया और दिलीप कुमार ने उनके खिलाफ अदालत में गवाही दी।
    ई टाइम्स से बात करते हुए मधुबाला की बहन मधुर ने दोनों के ब्रेकअप पर कहा, 'अगर कोर्ट केस नहीं होता तो मधुबाला और दिलीप कुमार की शादी जरूर होती। मधुबाला ने दिलीप साहब को अपने पिता से माफी मांगने को कहा था। मधुबाला ने उन्हें समझाया कि जो हुआ, उसे जाने दो और अपने रिश्ते को बचाने के लिए माफी मांग लो। हालांकि दिलीप साहब ने मना कर दिया।'
    मधुबाला ने दिलीप को समझाया
    उन्होंने आगे कहा था, 'मधुबाला रोती रहीं और दिलीप साहब को कहा, देखो हमारी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी और दिलीप साहब उनसे पूछते थे कि तुम इतनी जिद्द क्यों कर रही हो? मधुर ने कहा कि मधुबाला नहीं चाहती थी कि प्रेस में ये सब चले कि दिलीप कुमार ने उन्हें एक बुरे पिता से अलग किया या उन्होंने अपने पिता को प्यार के लिए छोड़ दिया।'
    किशोर से की मधुबाला ने शादी
    ब्रेकअप के बाद मधुबाला टूट गई थीं। इसके बाद उनकी तबीयत भी खराब होने लगी थी। फिर उन्होंने फिर लीजेंड किशोर कुमार से शादी की और इसके बाद दोनों लंदन चले गए उनके दिल के इलाज के लिए। शादी के फिर 9 साल बाद एक्ट्रेस का निधन हो गया था। वहीं दिलीप कुमार ने सायरा बानो से शादी की और दोनों बॉलीवुड के पॉपुलर कपल बन गए थे।

         मनोरंजन /शौर्यपथ /एकता कपूर ने अपने सुपरनैचुरल ड्रामा नागिन 6 की कहानी को पिछले दिनों काफी उलझा दिया था। नौबत तो ऐसी आ गई कि दर्शकों की दिलचस्पी इससे लगभग खत्म सी ही हो गई थी। एक के बाद एक इस शो में तमाम कलाकारों की एंट्री होती गई और टीआरपी के नाम पर इसे कुछ भी नहीं मिला। कभी-कभार यह शो टॉप 5 शो की लिस्ट में अपनी जगह बना लेता है और ऐसा महीने में एकाध बार भी हो जाए तो बड़ी बात थी। खैर लंबे समय बाद बीते हफ्ते ही इस शो ने टीआरपी की टॉप 5 पोजीशन में अपनी जगह बनाई है। तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल  स्टारर इस शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। नागिन 6 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है और जल्द ही इस शो में नया ट्विस्ट आने वाला है।
    रिलीज हुआ नागिन 6 का प्रोमो
    नागिन 6 का नया प्रोमो सामने आ चुका है और इसके मुताबिक इस वीकेंड पर खूब धमाल मचने वाला है। सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि इस बार जंग के मैदान में प्रथा और महक आमने-सामने होंगी। प्रथा के सामने बंद दरवाजे का रहस्य अब खुलने ही वाला है लेकिन महक उसे ऐसा करने से रोकेगी। इसी वजह से प्रथा उसकी जान तक लेने की कोशिश करेगी। नागिन 6 के प्रोमो को लेकर लोगों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो इस ट्विस्ट को बोरिंग भी बता रहे हैं।
    इन शोज से मिल रही है कड़ी टक्कर
    इन दिनों अनुपमा के अलावा ये रिश्ता क्या कहलाता है और बन्नी चाउ होम डिलीवरी को जमकर टीआरपी मिल रही है। तीनों ही शो में इस वक्त धमाकेदार मोड़ आया हुआ है। वहीं गुम है किसी के प्यार में जबसे सरोगेसी ट्रैक शुरू हुआ है, तबसे इसकी टीआरपी में काफी उतार-चढ़ाव देखे जा रहे हैं। फिलहाल तो टीआरपी लिस्ट में नागिन 6 को इन सभी से कड़ी टक्कर मिल रही है।

          मनोरंजन / शौर्यपथ /बाहुबली, बाहुबली-2 और RRR जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके निर्देशक एसएस राजामौली की नजर अब उस महापुराण पर है जिसकी कहानी को टीवी पर तो दिखाया गया है लेकिन बड़े पर्दे पर अभी तक किसी ने भी दिखाने की हिम्मत नहीं की है। लेकिन अब राजामौली ने इस प्रोजेक्ट को बड़े पर्दे पर बहुत व्यापक अंदाज में पेश करने का बीड़ा उठा लिया है और फैंस अभी से इसे लेकर एक्साइटेड हैं।
    महाभारत को बड़े पर्दे पर लाएंगे एस.एस.राजामौली
    राजामौली न सिर्फ कहानी को बहुत अनूठे अंदाज में पर्दे पर पेश करते हैं बल्कि वह किसी भी फिल्म को बनाने से पहले डीप रिसर्च भी करते हैं। राजामौली की फिल्मों में जबरदस्त इफैक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है और जहां तक महाभारत की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की बात है तो द मिंट के साथ बातचीत में राजामौली ने इस बारे में खुलकर बताया।
    राजामौली ने महाभारत को बताया ड्रीम प्रोजेक्ट
    जाहिर तौर पर महाभारत की कहानी को पूरी दुनिया के सामने रखने के लिए राजामौली से बेहतर कैंडिडेट नहीं हो सकता है। एस.एस. राजामौली ने कहा कि अपनी फिल्मों को और भी बड़ा और बेहतर बनाने के लिए महाभारत उनका लंबे वक्त से इंतजार कर रहा ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने माना कि उन्हें इसे शुरू करने में काफी वक्त लगेगा।
    महाभारत से पहले इन फिल्मों पर करेंगे काम
    राजामौली ने इस फिल्म की सीरियसनेस और कॉम्पलिकेशन्स के बारे में बात करते हुए बताया कि महाभारत पर काम करने से पहले वह शायद 3-4 फिल्में बना चुकेंगे और इस दौरान वह फिल्म की तैयारी में लगे रहेंगे। बता दें कि महाभारत की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए करोड़ों का बजट लगेगा और ये शायद सिनेमा जगत के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म होगी।

     मनोरंजन /शौर्यपथ / टीवी शो अनुपमा की कहानी इस वक्त बड़े पेचीदा मोड़ से गुजर रही है। वनराज शाह और काव्या जहां अपने घर से बहुत दूर हैं वहीं दूसरी तरफ अनुज कपाड़िया और अनुपमा पूरे परिवार के साथ मिलकर किंजल बेबी की गोदभराई करवा रही है। मौका खुशी का तो है लेकिन साथ ही साथ एक ही छत के नीचे बरखा, बा और राखी दवे का होना अनुपमा को परेशान भी कर रहा है कि किसी बात पर झगड़ा ना हो जाए।
    बरखा के कान भर रही थी राखी और तभी...
    हालांकि चोरी छिपे ही सही राखी दवे अपना काम बखूबी कर रही है। शनिवार के एपिसोड में हमने देखा कि किस तरह राखी दवे ने मौका पाकर बरखा के कान भर दिए और उसे अनुपमा और पूरे शाह परिवार के लिए खूब भड़काया। हालांकि जब राखी दवे अनुपमा की बुराई कर रही थी, तभी अचानक अनु वहां पहुंच गई और उसने सब सुन लिया।
    'औरत को सब बैलेंस करके चलना चाहिए'
    अनुपमा ने बरखा के सामने ही राखी दवे को 5 पन्ने का भाषण सुना डाला और ये भी कह डाला कि क्या हुआ जो मुझे सब कुछ चाहिए और मुझे सब कुछ संभालना है। अनुपमा ने कहा कि औरत को सब कुछ बैलेंस करके चलना चाहिए और इसी बात पर शो के मेकर्स ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। सोशल मीडिया पर शो को ऐसा दिखाने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।
    फिर ट्रोलिंग का शिकार हुए शो के मेकर्स
    बता दें कि ये शो घर की चार दीवारी में कैद औरत के लिए बनाए गए स्टीरियोटाइप को तोड़ने की कोशिश करता है लेकिन कई बार चीजें इतनी विरोधाभासी हो जाती हैं कि शो ही ट्रोल हो जाता है। इस बार अनुपमा का समानता की बात करने की बजाए औरत के लिए सब बैलेंस करके चलने की बात कहना फिर एक बार इस शो को ट्रोलिंग की वजह दे गया है।


          मनोरंजन /शौर्यपथ /अमृता सिंह और सैफ अली खान को अलग हुए लंबा अरसा हो गया। सैफ अपने पास्ट के बारे में कई बार बात कर चुके हैं। वहीं अमृता और सैफ का जब तलाक नहीं हुआ था तो उन्होंने अपनी मैरीड लाइफ पर बात की थी। सिमि ग्रेवाल के शो पर उन्होंने कई बातें साझा की थीं जैसे कि सैफ से शादी करके वह थोड़ी अच्छी और स्लो हो गई हैं। अमृता ने सैफ के दूसरी हिरोइनों के साथ काम करने पर अपनी इनसिक्योरिटीज भी बताई थीं। अमृता और सैफ की शादी 2004 में हुई थी और दोनों 1991 में अलग हो गए थे।

    अमृता को लोग बोलते थे 'बहनजी' टाइप

    अमृता सिंह को मुंहफट के तौर पर जाना जाता था। अमृता ने इस इंटरव्यू में बताया था कि लोग उन्हें उस वक्त थोड़ा बहनजी टाइप बुलाते थे। उन्होंने बताया था कि लोग अक्सर उनसे बात करने से पहले दो बार सोचते थे। सिमी ग्रेवाल के शो पर अमृता सिंह के साथ सैफ अली खान भी पहुंचे थे। जब पूछा गया कि क्या वह इनसिक्योर फील करती थीं? इस पर अमृता ने जवाब दिया था, अगर मैं कहूं कि नहीं तो यह झूठ होगा। मेरे साथ ऐसा हुआ है। हमारी अपनी दिक्कतें रही हैं, हमारे झगड़े हुए हैं। मुझे लगता है कि एक महिला के लिए इनसिक्योर फील करना नॉर्मल है।

    सैफ बोले सच में मारा था फ्राइंग पैन

    अमृता ने बताया कि वह मुश्किल वक्त से गुजरी हैं और इसे भयानक अनुभव बताया। वह बताती हैं, मैं रोई हूं, लड़ी हूं, कई चीजें की हैं जो कोई महिला करना चाहती है। मैं सैफ के सिर पर फ्राइंग पैन मार देना चाहती थी। इस पर सैफ ने मजाक में बताया कि वह उनको सच में मार चुकी हैं।

    बच्चों के लिए दोनों हैं साथ

    अमृता और सैफ की शादी काफी झगड़े के बाद बुरे मोड़ पर खत्म हुई थी। अमृता सारा और इब्राहिम दोनों की परवरिश अकेले कर रही हैं। वहीं सैफ भी बच्चों के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं।  

     मनोरंजन /शौर्यपथ / बालिका वधू के जरिए लाखों-करोड़ों दिलों पर छा जाने वाली छोटी आनंदी अब बड़ी हो चुकी है। इस किरदार में अविका गौर ने छोटी सी उम्र में ही जान सी भर दी थी। आज अविका गौर अपना 25वां जन्मदिन  सेलिब्रेट कर रही हैं। अविका गौर अपने लुक्स और ट्रांसफॉर्मेशन    को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। महज 14 साल में अविका गौर इतनी बदल चुकी हैं कि उनकी नई तस्वीरों को देखकर तो कई लोग चौंक भी जाते हैं। टीवी की दुनिया में छाने के बाद अविका गौर ने फिल्मी दुनिया में एंट्री मारने का मन बनाया और इस दौरान एक्ट्रेस ने खुद पर भी खूब काम किया है।

    अविका का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन
    सोशल मीडिया पर आए दिन अविका गौर की तस्वीरें छाई रहती हैं। बीते कुछ दिनों से अविका ने सोशल मीडिया पर अपने कई फोटोशूट की झलक भी दिखाई है। दरअसल बीते साल ही अविका गौर ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि बढ़े हुए वजन के चलते कैसे लोग उन्हें ट्रोल करते थे। इसी के साथ एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि उन्होंने फैट टू फिट का सफर काफी मुश्किल से तय किया। फिलहाल तो एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थकते हैं।

    जल्द होगा बॉलीवुड डेब्यू
    अविका गौर जल्द ही फिल्मी पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी। अविका गौर एक हॉरर फिल्म का हिस्सा बनने जा रही है। यह फिल्म महेश भट्ट बना रहे हैं। फिल्म का नाम 1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट है और इसकी रिलीज को लेकर अविका काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी महेश भट्ट ने लिखी है और डायरेक्शन कृष्णा भट्ट ने किया है।

    निजी जिंदगी में मची थी उथल-पुथल
    कम उम्र में ही अविका गौर ने अपनी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल देखी। एक्ट्रेस का नाम उनके को-स्टार मनीष रायसिंघानिया के साथ जुड़ता रहा। दोनों को ससुराल सिमर का (Sasural Simar Ka) में देखा गया था। अविका और मनीष रायसिंघानिया की कुछ प्राइवेट तस्वीरें भी लीक हुई थीं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने सामने आकर यह क्लियर किया था कि उनके और मनीष के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है। इन दिनों अविका गौर का नाम मिलिंद चंदवानी से जुड़ता है। सोशल मीडिया पर अविका अब तक अपनी और मिलिंद की ढेरों तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।


       मनोरंजन /शौर्यपथ /अभिनेता रणबीर कपूर  की फिल्म शमशेरा   का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में रणबीर के साथ ही संजय दत्त  और वाणी कपूर   मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़े एक इवेंट में संजय दत्त को लेकर रणबीर ने कहा कि अभी उन पर चार बायोपिक और बन सकती हैं। इसके साथ ही रणबीर ने साउथ वर्सेज हिंदी सिनेमा की डिबेट    पर भी रिएक्ट किया।

    संजय पर बन सकती हैं 4 और बायोपिक
    संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म संजू (2018) में मुख्य किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर का कहना है कि संजय दत्त को अदाकारी की दुनिया में अभी लंबा सफर तय करना है तथा उन पर ऐसी चार और फिल्में बन सकती हैं। रणबीर ने कहा, 'अपने शानदार व्यक्तित्व और अभिनय क्षमता के कारण संजय दत्त सच्चे मायनों में एक दिग्गज हस्ती हैं। उनके जीवन पर आधारित फिल्म (बायोपिक) में काम करना मेरे लिए यादगार अनुभव था। उन्हें अभिनय जगत में अभी कई साल काम करना है। उन पर चार और बायोपिक बन सकती हैं।'

    रणबीर की अलमारी में संजय का पोस्टर
    संजय दत्त की मौजूदगी में यादों का पिटारा खोलते हुए कहा,'बचपन में मेरी अलमारी पर संजय दत्त, जबकि मेरी बहन की अलमारी पर सलमान खान का पोस्टर होता था। जब मैं थोड़ा बड़ा हुआ तो संजय दत्त एक पारिवारिक मित्र के तौर पर मुझे अपने घर बुलाते थे और अपनी कार में घुमाते थे।' रणबीर ने कहा कि फिल्म 'शमशेरा' में क्रूर खलनायक की भूमिका अदा कर रहे संजय के सामने नायक का किरदार निभाना उनके लिए बचपन के किसी सपने के सच होने जैसा है।

    रणबीर के लिए क्या बोले संजय दत्त
    वहीं, संजय दत्त ने कहा कि राजकुमार हीरानी निर्देशित फिल्म 'संजू' में उनका किरदार रणबीर से बेहतर कोई और अभिनेता नहीं निभा सकता था। उन्होंने कहा, 'फिल्म संजू का किरदार रणबीर द्वारा अब तक निभाए गए बेहतरीन किरदारों में से एक है। यह बात मैं इसलिए नहीं कह रहा हूं कि उन्होंने इस फिल्म में मेरा किरदार निभाया था। यह बात मैं इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि उन्होंने इस किरदार के जरिये अपने अभिनय कौशल का लोहा मनवाया था।' 62 वर्षीय संजय दत्त ने रणबीर के प्रति स्नेह जताते हुए उन्हें अपने छोटे भाई की तरह बताया और कहा कि वह किसी भी फिल्मी किरदार को बखूबी निभा सकते हैं।

    नॉर्थ वर्सेज साउथ सिनेमा पर क्या बोले रणबीर
    कमाई के पैमाने पर दक्षिण भारतीय सिनेमा बनाम हिंदी सिनेमा को लेकर जारी बहस के बीच अभिनेता रणबीर कपूर का मानना है कि उम्दा कहानी पर बनी कोई भी फिल्म भाषा और क्षेत्र की सीमा के पार जाकर टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन कर सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की सभी भाषाओं की फिल्मों को 'भारतीय फिल्मों'के रूप में संबोधित किया जाना चाहिए। रणबीर ने कहा, 'हमारी संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से जुड़ी उम्दा कहानियों पर आधारित फिल्में भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में सफल हो सकती हैं। आप किसी उम्दा कहानी पर फिल्म बनाएं तो यह भाषा और क्षेत्र की सीमा के पार जाकर सफलता के झंडे गाड़ सकती है।'

    साउथ फिल्में हमेशा से अच्छा प्रदर्शन करती आई हैं...
    रणबीर से पूछा गया था कि क्या मौजूदा दौर में हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में तभी बंपर कमाई कर सकती हैं, जब उनमें दक्षिण भारतीय फिल्मों की तर्ज पर एक्शन से भरपूर दृश्यों को भव्यता से पर्दे पर पेश किया जाए? जवाब में रणबीर ने कहा, 'दक्षिण भारतीय भाषाओं में बनी फिल्में हमेशा से अच्छा प्रदर्शन करती आई हैं। हमारी हिंदी फिल्में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। हमें इन सभी भाषाओं की फिल्मों को भारतीय फिल्मों के रूप में संबोधित करना चाहिए, क्योंकि हम पूरे देश के लिए फिल्में बना रहे हैं। आप कोई भी फिल्म बनाएं, आपको उसमें उम्दा कहानी, प्रभावी किरदारों, भू-भाग के शानदार फिल्मांकन और रचनात्मकता के जरिये वह सब पेश करना ही होगा, जिसकी वजह से दर्शक सिनेमाघरों तक खिंचे चले आते हैं।'

    22 जुलाई को रिलीज होगी शमशेरा
    गौरतलब है कि शमशेरा का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। यह फिल्म हिंदी के साथ ही तमिल और तेलूगू भाषा में 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'शमशेरा', एक्शन हीरो के तौर पर रणबीर की पहली फिल्म है।  उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी अधिकांश फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभाए हैं। फिलहाल मैंने ऐसे किरदारों से थोड़ा विराम लिया है, क्योंकि एक वक्त के बाद आप अपने करियर में उस मोड़ पर पहुंच जाते हैं, जहां आपको कुछ अलग करना होता है।'

           मनोरंजन /शौर्यपथ /संजय दत्त ने फिल्म शमशेरा का एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें उनका खतरनाक लुक दिख रहा है। रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म शमशेरा का टीजर कल यानी 22 जून को रिलीज हुआ था। इसके 1 मिनट 20 सेकंड लंबे टीजर की काफी तारीफ हो रही है। लोग संजय दत्त के लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फिल्म का बॉयकॉट भी किया। वजह यह थी कि संजय दत्त खतरनाक विलन के रूप में दिखाए  गए हैं लेकिन माथे पर तिलक-चंदन भी है। लोग हिंदू को विलन बनाने का विरोध कर रहे थे इस बीच संजय दत्त ने हंटर वाला पोस्टर लुक शेयर किया है।
    बने हैं दरोगा शुद्ध सिंह
    संजय दत्त ने पोस्टर के साथ अपना इंट्रोडक्शन भी दिया है। लिखा है, मिलिए दरोगा शुद्ध सिंह से। उसे कल शमशेरा के ट्रेलर में देखिए। पोस्टर में संजय दत्त ने माथे पर लंब तिलक और चंदन लगा रखा है। गले में माला और हाथ में हंटर है। वह जोर से हंसते दिख रहे हैं। फिल्म यशराज बैनर तले बन रही है। डायरेक्टर करण मल्होत्रा हैं। मूवी सिनेमाहॉल्स में 22 जुलाई को रिलीज हो रही है।
    रणबीर पर भारी पड़े संजय दत्त?
    संजय दत्त के पोस्टर पर उनके इंडस्ट्री के दोस्तों ने प्यार दिया है। वाइफ मान्यता दत्त ने हार्ट इमोजी बनाया है। बेटी त्रिशाला ने पोस्टर लाइक किया है साथ ही कई लोगों ने तारीफ की है। फिल्म का टीजर देखकर कई लोगों का रिऐक्शन था कि संजय दत्त रणबीर कपूर पर भारी पड़ रहे हैं। वहीं फिल्म के टीजर को कई लोगों ने केजीएफ चैप्टर 2 से भी कंपेयर किया है। संजय दत्त ने केजीएफ में भी काफी तारीफ बटोरी है।

            शौर्यपथ /मनोरंजन / साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में से एक श्रुति ने अपने अभिनय का लोहा सिर्फ टॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी मनवाया है। श्रुति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने नए-नए लुक्स से लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। वहीं, फैंस भी इस खूबसूरत बाला के दीवाने रहते हैं। फिटनेस  के अलावा श्रुति खूबसूरती में भी किसी से कम नही हैं। श्रुति हासन की बेदाग, निखरी त्वचा और हेल्दी बाल हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनकी स्किन और बालों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वो उनकी बहुत केयर करती हैं और तरह-तरह के प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती होंगी लेकिन ऐसा नहीं हैं। श्रुति हासन अपनी स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए नैचुरल और घरेलू तरीके आजमाना पसंद करती हैं। आइए जान लेते हैं उनके खास ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में...
      मेकअप रिमूवल - रात को सोने से पहले श्रुति हासन अपना मेकअप रिमूव करना कभी नहीं भूलती हैं। सोने से पहले श्रुति अपने चेहरे को क्लीन और केमिकल फ्री रखती हैं। इसके अलावा स्किन को हमेशा फ्रेश और ग्लोइंग बनाने के लिए वो बेहतर नींद लेती हैं।
       होममेड फेस स्क्रब - श्रुति होममेड स्क्रब और पैक्स लगाना पसंद करती हैं। इसके लिए वो बेकिंग सोडा और नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। यह उनकी त्वचा पर जादू की तरह काम करता है।
     चारकोल फेस मास्क -  श्रुति कभी-कभी चारकोल फेस मास्क भी लगा लेती हैं। काला चारकोल ग्लोइंग स्किन के लिए बेहद फायदेमंद नुस्खा होता है। यह त्वचा में मौजूद विषाक्त तत्वों के लिए एक चुंबक की तरह होता है और उन्हें बाहर निकाल देता है। इसके अलावा चारकोल चेहरे के मुहांसों, ब्लैकहेड्स और व्हाइट हेड्स को जड़ से ठीक करने में भी कारगर होता है।
      हेल्दी और शाइनी बालों के लिए - अपने बालों को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए श्रुति नियमित रूप से ऑयलिंग करती हैं और उन्हें भरपूर पोषण देती हैं। श्रुति ज्यादातर नारियल तेल ही बालों के लिए इस्तेमाल करती हैं।
         होममेड हेयर मास्क - हेयर मास्क के लिए वह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। इसमें एवोकाडो, एग व्हाइट, कोकोनट ऑयल और शहद से एक पेस्ट तैयार करती हैं और फिर उसे अपने बालों पर लगा लेती हैं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision