August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

     कैटरीना कैफ  सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की फिल्म 'फोन भूत' की शूटिंग पिछले साल हुई थी और हॉरर-कॉमेडी की रिलीज को लेकर कुछ भी साफ नहीं हो रहा था. लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट आ गई है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    कैटरीना कैफ , सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की फिल्म 'फोन भूत' की शूटिंग पिछले साल हुई थी और हॉरर-कॉमेडी की रिलीज को लेकर कुछ भी साफ नहीं हो रहा था. लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट आ गई है. गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित, 'फोन भूत (Phone Bhoot)', 'गली बॉय' और 'तूफान' के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट की नई पेशकश है. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा स्थापित, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों के लिए दिलचस्प कंटेंट पेश किया है, जिसे व्यावसायिक सफलता और आलोचनात्मक प्रशंसा दोनों मिली हैं. प्रोडक्शन हाउस ने ऑरिजिनल कंटेंट के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखा है.

    दिलचस्प यह है कि 'फोन भूत (Phone Bhoot)' की रिलीज 15 जुलाई 2011 को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के साथ मेल खाती है. यह कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Phone Bhoot), ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की एक साथ पहली फिल्म भी है. उत्साह और हंसी की समान खुराक के साथ, एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'फोन भूत' 15 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.

     

     

     


    पिछले दिनों जब प्रियंका चोपड़ा  ने अपने नाम से जोनस सरनेम हटाया तो सोशल मीडिया पर उनके तलाक को लेकर खबरें तेजी से फैलने लगीं. हालांकि प्रियंका ने ऐसी अफवाह फैलाने वालों की बोलती बंद कर दी है.

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    बॉलीवुड से अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा  और उनके पति निक जोनास  अक्सर एक दूसरे के प्यार में डूबे रोमांटिक फोटोज शेयर करते नजर आते हैं. हालांकि, पिछले दिनों जब प्रियंका ने अपने नाम से जोनस सरनेम हटाया तो सोशल मीडिया पर उनके तलाक को लेकर खबरें तेजी से फैलने लगीं. हालांकि प्रियंका ने ऐसी अफवाह फैलाने वालों की बोलती बंद कर दी है. प्रियंका ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निक जोनस के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है जिसे देख फैंस बेहद खुश हैं.

    प्रियंका चोपड़ा  ने ये तस्वीर थैंक्स गिविंग डे पर अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से शेयर की. इस फोटो में प्रियंका बेहद प्यार से निक को गले लगा रही हैं. इस फोटो में प्रियंका बड़े ही प्यार से निक को निहार रही हैं वहीं निक भी उनके प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं. इस बेहद रोमांटिक फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, 'धन्यवाद बोलने के लिए बहुत कुछ है, दोस्त.. फैमिली.. आई लव यू निक'. इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने सभी को थैंक्सगिविंग डे की बधाई भी दी. प्रियंका के थैंक्सगिविंग वाले पोस्ट पर चंद घंटों में दस लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं.

    प्रियंका चोपड़ा  और निक की इस बेहद रोमांटिक तस्वीर से साफ होता है कि ये दोनों बेहद खुशहाल शादीशुदा जिंदगी गुजार रहा है. वहीं प्रियंका के फैंस भी इस तस्वीर को देखकर निश्चिंत हुए हैं कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस का अपने पति से अलगाव नहीं हो रहा. एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'ये तस्वीर तलाक की अफवाहों को खारिज करती है'. हाल ही में प्रियंका ने अपने नए घर में दिवाली मनाई थी, जिसे लेकर प्रियंका बेहद एक्साइटेड थीं और सोशल मीडिया पर उन्होंने इस दौरान की कई तस्वीरें शेयर की थी.

     

     

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

     जॉन अब्राहम और दिव्याा खोसला की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2'  बीते गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. 'बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम' के मुताबिक, जॉन अब्राहम की फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ से ऊपर की कमाई की है. हालांकि ये ऑफिशियल आंकड़ा नहीं है फिल्म की पहले दिन की कमाई का यह अनुमानित आंकड़ा है.

    जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2'  को फिल्म यूपी, बिहार, ओडिशा और आंध्र जैसी जगहों पर सिंगर स्क्रीन पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 'सत्यमेव जयते 2' के पहले दिन की कमाई 3 करोड़ तो है लेकिन मेकर्स ने इसके ज्यादा की उम्मीद फिल्म से की थी. फिल्म की जोरदार कमाई नहीं कही जा सकती है, लेकिन इसके पीछे सॉलिड कारण भी नजर आता है और वो है फिल्म 'सूर्यवंशी' को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स है.

    जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2'  की कमाई आने वाले दिनों में ज्यादा बढ़ेगी कि नहीं ये हम कह नहीं सकते हैं. क्योंकि एक तरफ 'सूर्यवंशी' की गर्जना है तो दूसरी तरफ सलमान खान भी अपनी फिल्म 'अंतिम' को आज रिलीज कर रहे हैं. अब देखना होगा कि इन दोनों बड़ी फिल्मों से टक्कर लेते हुए जॉन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखा पाती है. इस फिल्म में भारत में 2500 तो विदेशों में 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. कुल मिलाकर इसे 3500 स्क्रीन मिले हैं.

     

     

     

    रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' का टीजर शुक्रवार को मेकर्स द्वारा जारी कर दिया गया है.

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    कबीर खान द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' का टीजर शुक्रवार को मेकर्स द्वारा जारी कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर आगामी 30 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. टीजर की शुरुआत इंडियन क्रिकेट के ऐतिहासिक दिन के दृश्य से होती है, जब 25 जून 1983 को भारतीय टीम ने पहला वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. कपिल देव की अगुवाई भी भारतीय टीम ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड कप जीता था. फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि कपिल देव बने रणवीर सिंह कैच के लिए भागते हैं.

    रणवीर सिंह ने '83' के टीजर को शेयर कर लिखा है: "भारत की सबसे बड़ी जीत के पीछे की कहानी. सबसे बड़ी कहानी. सबसे बड़ी ग्लोरी. 24 दिसंबर, 2021 को फिल्म '83' सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है. फिल्म का टीजर दर्शकों द्वारा पसंद किया जाने लगा है.

     फिल्म '83' में पंकज त्रिपाठी मैनेजर पीआप मान सिंह का रोल निभा रहे हैं. एमी वर्क बलविंदर सिंह संधू के किरदार में दिखेंगे. साहिल खट्टर पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, ताहिर भसीन महान सुनील गावस्कर के रूप में दिखेंगे. रणवीर सिंह कपिल देव बनकर मुख्य किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं वो कपिल देव की पत्नी के रोल में हैं.

     

    किरण खेर  ने कैंसर से लंबी जंग के बाद 'इंडियाज गॉट टैलेंट'  के सेट पर जज के रूप में वापसी कर ली है.

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    किरण खेर  ने कैंसर से लंबी जंग के बाद आखिरकार कैमरे के सामने वापसी कर ली है. किरण अब 'इंडियाज गॉट टैलेंट'  के नए सीजन को शिल्पा शेट्टी  और बादशाह संग जज करती नजर आएंगी. किरण खेर को इस साल की शुरुआत में मल्टीपल मायलोमा, एक प्रकार का ब्लड कैंसर होने का पता चला था. हालांकि, अपने इलाज के साथ-साथ, उन्होंने घर से काम करना जारी रखा. अब 69 वर्ष की एक्ट्रेस ने 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की शूटिंग शुरू कर दी है. शो को किरण खेर, शिल्पा और बादशाह के साथ पहली बार जज कर रही हैं.

    शिल्पा शेट्टी  ने शो का बीटीएस वीडियो शेयर किया है और लिखा है: "बीटीएस ऑन आईजीटी. "फर्स्ट डे, फर्स्ट शो किरण खेर और बादशाह के साथ." वीडियो में किरण  को फेस शिल्ड पहने देखा जा सकता है. वीडियो में शिल्पा शेट्टी पहले किरण और फिर बादशाह संग मस्ती करती दिख रही हैं. शिल्पा, किरण के गले में हैवी जूलरी देख कहती हैं "मैं तो यहां इनकी जूलरी देखने के लिए आती हूं." शिल्पा आगे कहती हैं: "मैं तो कहती हूं गोद ले लो मुझे. सिकंदर थोड़ी पहनेगा ये." शिल्पा की इस बात पर किरण खेर हंसने लग जाती हैं.

     किरण खेर  ने शिल्पा शेट्टी  की बात का जवाब देते हुए कहा: "उसको पहननी पड़ी तो शायद वो पहन भी लेगा. किरण ने बताया कि एक बार मैंने सिकंदर से कहा कि मुझे कुछ जूलरी को बेच देना चाहिए क्योंकि तुम शादी तो कर नहीं रहे. सिकंदर ने फिर जवाब दिया कि आप ऐसा मत करो मेरी पत्नी इन्हें पहनेगी." बता दें कि किरण खेर ने कई बॉलीवुड फिल्मस में काम किया है. इस लिस्ट में देवदास, मैं हूं ना और हम तुम जैसी फिल्में शामिल हैं. उन्होंने साल 2014 में राजनीति में एंट्री की थी और बीजेपी पार्टी को ज्वाइन किया था.

     

     

     

    आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आप भी देखें इस वीडियो को.

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    आलिया भट्ट  एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही वो उपलब्धि हासिल कर ली है जिसे सालों की मेहनत के बावजूद पाना आसान नहीं होता. आलिया जितनी खूबसूरत और गॉर्जियस एक्ट्रेस हैं दिल से भी उतनी ही खूबसूरत इंसान हैं. कई बार पार्टीज़, इवेंट्स या कॉन्सर्ट्स में आलिया का फैंस के साथ बिहेवियर इस बात का सबूत है कि ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी वो कितनी डाउन टू अर्थ एक्ट्रेस हैं. आलिया सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं और किसी ना किसी तरह अपने फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर आलिया और उनकी एक जबरदस्त फैन के बीच दिल छू लेने वाली बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. इस वीडियो में आलिया का स्वीट बिहेवियर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.

    आलिया भट्ट बहुत ही स्वीट और डीसेंट सेलिब्रिटीज़ में से एक हैं. बहुत कम ही मौके ऐसे होंगे जब आपने आलिया भट्ट को किसी बात पर नाराज होते या भड़कते हुए देखा होगा. खास तौर पर आलिया को अक्सर अपने फैंस के साथ बहुत ही प्यार से मिलते हुए देखा गया है. हाल ही में विरल भयानी के ऑफ़िशियल इंस्टा अकाउंट पर आलिया भट्ट का एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो अपलोड किया गया है. ये किसी कॉन्सर्ट का वीडियो है जिसमें आलिया अपनी टीम के साथ स्टेज पर खड़े होकर चाय पी रही हैं. वही स्टेज से दूर उनकी एक फैन सुहावनी आहलूवालिया उन्हें देखकर जोर-जोर से एक्साइटमेंट में चिल्ला रही हैं. इतने शोर-शराबे के बीच भी आलिया अपनी फैन की आवाज सुन लेती हैं और हाथ हिला कर उससे ग्रीट करती हैं. उसके बाद आलिया फ्लाइंग किस देते हुए भी नजर आती हैं. फैन आई लव यू बोलती है तो आलिया उन्हें आई लव यू टू बोल कर ये भी कहती हैं कि उन्हें उसका चेहरा याद है. यह सुनकर फैन भावुक हो जाती है और रोने लग जाती है. अपनी फैन को रोते हुए देख आलिया उसे चुप रहने को कहती हैं और उससे आकर मिलने का इशारा भी करती हैं.

    इतनी लाजवाब एक्ट्रेस होने के बावजूद इतना क्यूट जेस्चर देखकर फैंस आलिया (Alia Bhatt) की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कमेंट बॉक्स पर एक फैन ने लिखा कि 'आलिया चाहतीं तो दूर से हाय बोलकर अपने काम में वापस लग सकती थीं लेकिन उन्होंने इतनी दूरी से भी अपनी फैन को इतनी रिस्पेक्ट दी शानदार'. वही दूसरे फैन ने रेखा 'So sweet of her'. रेड हार्ट और हॉट इमोजी के साथ आलिया की स्वीटनेस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

     

     

     

    बिपाशा बसु  और करण सिंह ग्रोवर  माता वैष्णो देवी  के दरबार पहुंचे हैं.

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

     और करण सिंह ग्रोवर  हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. अब दोनों माता वैष्णो देवी  के दर्शन के लिए जम्मू पहुंचे हैं. इस कपल ने बीते बुधवार को अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियो को शेयर किया है. बिपाशा बसु को वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने पति करण संग वो वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही हैं और काफी खुश हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है: 'सौभाग्यशाली.' एक्ट्रेस ने साथ ही #vaishnodevi #blessed #grateful #traveladdict and #handinhand जैसे हैशटैग का भी प्रयोग किया है.

    करण सिंह ग्रोवर  ने बिपाशा बसु  संग एक फोटो को शेयर कर लिखा है: "जब उनका बुलावा आता है तो हम जाते हैं." उन्होंने कैप्शन में  भी जोड़ा है. बिपाशा और करण के इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले खूब रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि करण और बिपाशा ने साल 2016 में शादी की थी. दोनों ने बंगाली रीति रिवाज से शादी रचाई थी.

    बिपाशा बसु  और करण सिंह ग्रोवर  ने साथ में वेब सीरीज डेंजरस में काम किया है. बिपाशा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. उन्हें राज, नो एंट्री, ओमकारा, धूम 2, दम मारो दम और रेस में शानदा एक्टिंग के लिए जाना जाता है. बॉलीवुड डेब्यू से पहले बिपाशा डर सबको लगता है शो में प्रजेंटर के रूप में काम करती थी. वहीं करण की बात करें तो उन्होंने दिल मिल गए, कबूल है, कितनी मस्त है जिंदगी, दिल दोस्ती डांस, कसौटी जिंदगी जैसे टीवी शो में काम किया है.

     

     

    सोहा अली खान  फिट रहने के लिए क्या-क्या करती हैं इसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    बॉलीवुड की फिटेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक सोहा अली खान (Soha Ali Khan) खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं. एक्सरसाइज और डाइट फॉलो करते हुए उन्होंने जबरदस्त फिगर मेंटेन किया है. इतनी फिट रहने के लिए सोहा क्या-क्या करती हैं इसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देख फैंस सॉक्ड रह गए हैं. सोहा ने हाल ही में सीढ़ियों पर वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस उनकी खूब सराहना कर रहे हैं.

    सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने सीढ़ियों पर बेहद हार्ड वर्कआउट करते हुए ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में सोहा ग्रीन कलर की ट्रैक पैंट और ग्रे कलर की स्लीवलेस टीशर्ट पहने सीढ़ियों पर नीचे से ऊपर और फिर ऊपर से नीचे की तरफ आती-जाती दिख रही हैं. लेकिन वे सामान्य तरीके से सीढ़ी चढ़ उतर नहीं रही बल्कि पंजों पर बैठ कर सीढ़ियां चढ़ और उतर रही हैं. वहीं, वीडियो के आखिर में सोहा जो करती हैं वो देख कर वीडियो को देखने वालों का सिर चकरा गया है. सोहा सीढ़ियों पर लेट कर अपने पैरों की उंगलियों और हथेलियों के सहारे सीढ़ी उतर रही हैं. पेट के बल यूं सीढ़ियां उतरती सोहा को देख फैंस अचंभे में हैं.

    वीडियो शेयर करते हुए सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने लिखा है, 'सीढ़ियों का इस्तेमाल करें लेकिन सामान्य तरीके से नहीं'. सोहा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'उफ्फ मुझे यही डर लग रहा है कि गिर न जाएं कहीं'. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'ओ माई गॉड, मैं तो पहली ही सीढ़ी पर मुंह के बल गिर जाती'. वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, 'ये बहुत ही कठिन है, मैं तो अपना सिर ही फोड़ लेता शायद'. बता दें कि सोहा एक बच्चे की मां भी हैं, साल 2017 में उनकी बेटी इनाया का जन्म हुआ था. सोहा ने एक्टर कुणाल खेमू से 2015 में शादी की थी.

     

     

    Aarya Season 2 Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या 2' का ट्रेलर  रिलीज हो गया है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या 2' का ट्रेलर  रिलीज हो गया है. डिज्नी प्लस हॉटस्टार की लोकप्रिय वेब सीरीज में सुष्मिता सेन एक बार भी खतरनाक अंदाज में नजर आ रही हैं, और इस सीजन में वह अपने दुश्मनों का सफाया करने के लिए आ गई हैं. आर्या 2 के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कहानी अगले लेवल पर पहुंच चुकी है, और सुष्मिता सेन भी एक्शन को अगले लेवल पर लेकर जाती हुई नजर आ रही हैं.

    'आर्या' के साथ सुष्मिता सेन ने डिजिटल डेब्यू तो किया ही था, उसके साथ ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इस सीरीज के साथ राम माधवानी ने वेब स्पेस में एंट्री ली थी जिसने इसे और भी खास बना दिया. सुष्मिता सेन के अलावा, सीरीज में चंद्रचूड़ सिंह, नमित दास और सिकंदर खेर भी लीड रोल में थे. 'आर्या 2 (Aarya Season 2 Trailer)' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 10 दिसंबर को स्ट्रीम होगी.

     'आर्या 2' को लेकर ऐसे ही एक इंसिडेंट के बारे में सुष्मिता सेन ने बताया, 'जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, लोगों को मेकिंग और प्रोसेस के बारे में बताने के इस सफर में आपको रिकॉर्ड में ऐसे कई इंसिडेंट्स मिलेंगे. ऐसा एक स्पेशल सीन है जिसे हमने जयपुर के एक हेलीपैड पर शूट किया था, इस सीन का एक फार्मूलेशन था." उन्होंने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण दृश्य था, जिसमें 24 मिनट का लंबा टेक था जिसे एक ही बार में और कई वेरिएशन्स के साथ शूट किया गया था.'

     

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision