August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    दीपिका सिंह  ने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो 'Simple Simple' पर डांस करती नजर आ रही हैं.

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहती हैं. आए दिन उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आते हैं. दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' से की थी. इस सीरियल में उन्होंने संध्या राठी का किरदार निभाया था, जिसे खूब पसंद किया गया था. वहीं इन दिनों वो सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से जुड़ी हुई हैं. इसी क्रम में उन्होंने अपना एक डांस वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो जंगल के बीच अंग्रेजी के 'Simple Simple' सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. दीपिका का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

    दीपिका सिंह अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में वो जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके लुक की बात करें तो उन्होंने क्रॉप टॉप और ब्लू जींस पहनी हुई है. इस वीडियो पर उनके फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'Love your energy Deepika', तो किसी ने लिखा है 'क्यूट स्माइल'.

     

    बता दें, दीपिका सिंह  का 'दिया और बाती हम' सीरियल से पॉपुलेरिटी का ग्राफ बढ़ा. जिसके बाद उन्होंने 2 मई साल 2014 को इस सीरियल के डायरेक्टर से शादी कर ली. दीपिका का एक बेटा भी है. एक्ट्रेस का स्क्रीन से एक लंबा ब्रेक लेने के बाद अब वे जल्द ही अपने पति द्वारा निर्देशित 'कमा के खाले' फिल्म में नजर आएंगी. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी.

     

     

     

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    सलमान खान  के पिता सलीम खान  86 साल के हो गए हैं. उनके बर्थडे को धूम-धाम से सेलिब्रेट किया गया. सलमान खान ने एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सभी परिवार वाले मौजूद हैं. सलमान ने कैप्शन में लिखा है: "हैप्पी बर्थडे डैड." इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. सलमान खान ने बुधवार रात करीब 1 बजे इस तस्वीर को शेयर किया और अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी.

     सलमान खान  द्वारा शेयर की गई फोटो में उनके अलावा उनके दोनों भाई, दोनों बहनें, जीजा, भांजा-भांजी, पिता सलीम खान और उनकी दोनों पत्नियां नजर आ रही हैं. फोटो में सलीम खान सोफे पर अरबाज खान और सलमा खान संग बैठे नजर आ रहे हैं. साथ ही टेबल पर उनके सामने केक भी दिखाई दे रहा है. वहीं, सलमान खान अपने भांजी आयत को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं.

    सलमान खान  द्वारा शेयर की गई फोटो को 12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. फिल्म में पहली बार वो अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ दिखाई देंगे. फिल्म का डायरेक्शन महेश मांजरेकर ने किया है. यह फिल्म शुक्रवार यानी 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

     

     

     

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    नोरा फतेही (Nora Fatehi) जब भी बाहर निकलती हैं तो एक फैशन स्टेटमेंट बनाती हैं. नोरा के स्टाइलिश आउटफिट्स और उनका स्वैग खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम करता है. बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. नोरा फतेही भी उन अदाकाराओं में से एक हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. फैंस जितना नोरा के ग्लैमरस अवतार पर फिदा हैं उतना ही उनके इंडियन लुक पर भी अपना प्यार लुटाते हैं. इन दिनों एक बार फिर नोरा का स्टनिंग और ग्लैमरस अंदाज फैंस का दिल चुरा रहा है.

    सोशल मीडिया पर वैसे तो नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हर एक लुक पलक झपकते ही वायरल हो जाता है, लेकिन इन दिनों उनका लेटेस्ट ग्लैमरस अवतार फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रहा है. फिल्मफेयर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नोरा फतेही का एक लेटेस्ट फोटो अपलोड किया गया है. ये फोटो नोरा के शूटिंग के दौरान का है जिसमें उनका बेहद ही ग्लैमरस और अमेजिंग लुक देखने को मिल रहा है. नोरा ने अपनी इस तस्वीर में बॉडी हगिंग को-आर्ड सेट पहन रखा है. टरकोइश कलर के थाई हाई स्लिट स्कर्ट और क्रॉप टॉप मे नोरा कहर ढा रही हैं.

    नोरा फतेही (Nora Fatehi) की इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, 'ये खूबसूरती उस आउटफिट की नहीं है जो नोरा ने पहनी हैं बल्कि उस एटीट्यूट की है कि उन्होंने कैरी किया है'. तस्वीर में नोरा का परफेक्ट बॉडी फिगर और चेहरे पर उनका कॉन्फिडेंस उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है. फैंस नोरा फतेही की इस अमेजिंग लुक पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने जहां नोरा फतेही को एडोरेबल बताया है तो दूसरे ने उन्हें ब्यूटी क्वीन का खिताब दिया है

     

    ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन से वैसे तो पूरी फैमिली बेइंतहा प्यार करती है, लेकिन मां ऐश्वर्या बच्चन से आराध्या की बॉन्डिंग बिल्कुल डिफरेंट है. रेड कार्पेट हो, शॉपिंग मॉल या फिर मीडिया इवेंट, आराध्या बच्चन जहां भी जाती हैं हमेशा अपनी मां ऐश्वर्या का हाथ पकड़े हुए दिखाई देती हैं. ऐश्वर्या  कहीं भी अपनी बेटी को अकेला नहीं छोडतीं. हाल ही में आराध्या के बर्थडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऐश्वर्या आराध्या के साथ स्पॉट की गईं जहां उन्होंने बेटी का हाथ पकड़ रखा है. सब प्यार से आराध्या को बर्थडे विश कर रहे हैं और आराध्या बहुत ही क्यूट अंदाज में सभी को थैंक यू कहती हुई नजर आ रही हैं.

    ऐश्वर्या राय बच्चन  जितनी खूबसूरत एक्ट्रेस हैं उतनी ही अच्छी और प्रोटेक्टिव मां भी हैं. अक्सर ये कई मौकों पर देखा जा चुका है कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन को लेकर काफी ज्यादा प्रोटेक्टिव हैं. यही वजह है कि कहीं भी वो अपनी बेटी को अकेला नहीं छोडतीं और हर वक्त उनका हाथ पकड़े हुए ही दिखाई देती हैं. सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन का एक ऐसा ही क्यूट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन साथ में आते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके पीछे अभिषेक बच्चन भी हैं. आराध्या के हाथों में स्कूल बैग है और ऐश्वर्या के हाथों में आराध्या का हाथ है. दोनों के चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है और दोनों एक ही लुक में नजर आ रहे हैं. क्यूट आराध्या ने जहां ब्लैक जींस और ब्लैक जैकेट पहन रखा है तो वहीं ऐश्वर्या भी ब्लैक जींस और ब्लैक कलर का ही टॉप पहने हुए देखी जा सकती हैं. वीडियो में सभी आराध्या को बर्थडे विश कर रहे हैं और आराध्या उन्हें बहुत क्यूट तरीके से थैंक्यू कहती हुई दिखाई दे रही हैं. आराध्या के इस क्यूट रिएक्शन को देखकर वीडियो में ऐश्वर्या जोर से हंसते हुए नजर आ रही हैं. आराध्या की इस प्यारे से रिस्पांस ने सभी का दिल जीत लिया है.

     विरल भयानी के ऑफीशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ऐश्वर्या  और आराध्या का ये प्यारा सा वीडियो अपलोड किया गया है. ऐश्वर्या और आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन का ये वीडियो एयरपोर्ट का है. वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'स्वीट आराध्या बच्चन'. इस वीडियो में आराध्या अपनी मां की तरह दिख रही हैं. आराध्या के इस क्यूट जेस्चर को देखकर फैंस उन्हें एडमायर कर रहे हैं.

     

     

     

    शाहिद कपूर 'जर्सी' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मीडिया से इंटरेक्ट हुए. उन्होंने इस दौरान कहा कि कबीर 'सिंह' की शानदार सफलता के बाद उन मेकर्स को अप्रोच किया था, जिनकी फिल्मों ने 200 से 250 करोड़ का बिजनेस किया था.

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. शाहिद कपूर  'जर्सी' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मीडिया से इंटरेक्ट हुए. उन्होंने इस दौरान कहा कि कबीर 'सिंह' की शानदार सफलता के बाद उन मेकर्स को अप्रोच किया था, जिनकी फिल्मों ने 200 से 250 करोड़ का बिजनेस किया था. शाहिद का ये बयान सुर्खियों में है.

    बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद कपूर  ने कहा, "कबीर सिंह की रिलीज के बाद बेगर्स की तरह मैं सभी मेकर्स के पास गया. मैं उन सभी के पास गया जिनकी फिल्मों ने 200 से 250 करोड़ का बिजनेस किया था. मैं कभी उस क्लब का हिस्सा नहीं रहा, इसलिए ये चीजें मेरे लिए नई थीं. इंडस्ट्री में मेरे 15-16 साल के करियर में कभी इतनी बड़ी सफलता नहीं मिली. इसलिए, जब यह हुआ तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे कहां जाना चाहिए. मेरे लिए सब नया था."


    शाहिद कपूर  की 'जर्सी' एक तेलुगू फिल्म का रीमेक है और उसका टाइटल भी 'जर्सी' ही है. फिल्म में एक क्रिकेटर की कहानी को दिखाया जाएगा, जो 30 की उम्र में इंडियन टीम से क्रिकेट खेलने की शुरुआत करता है. शाहिद को फिल्म ने गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया है फिल्म आगामी 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसमें शाहिद के साथ उनके पिता पंकज कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर काम कर रही हैं.

     

     

     

              मनोरंजन / शौर्यपथ /बिग बॉस 15 की शुरुआत में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश यादव के बीच अच्छी खासी दोस्ती हो गई थी। धीरे-धीरे दोनों अपनी हर एक बात एक-दूसरे से शेयर भी करने लगी थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच लगातार लड़ाइयां हो रही हैं। वीकेंड का वार के दौरान ही एक टास्क के दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हुई है। तेजस्वी प्रकाश की गैर मौजूदगी में कई बार शमिता शेट्टी ने ये बात कही भी है कि उन्हें उनकी कुछ बातें समझ से परे लगती हैं। बिग बॉस 15 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों हसीनाएं एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आ रही हैं।  
    टास्क में भिड़ेंगी शमिता और तेजस्वी  
            सामने आए प्रोमो में शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच खूब बहस होती हुई नजर आ रही है। दोनों हसीनाएं नए कैप्टेंसी टास्क के दौरान एक-दूसरे को मात देती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल कैप्टेंसी टास्क में शमिता शेट्टी किसी भी तरह से तेजस्वी प्रकाश को बाहर करना चाहती है। जैसे ही तेजस्वी को इस बात की भनक लगती है, वो शमिता को खरी खोटी सुनाने लग जाती हैं।  
    गौहर खान ने लगाई तेजस्वी की क्लास
           बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने ट्विटर पर तेजस्वी प्रकाश की जमकर क्लास लगाई है। वीकेंड का वार के दौरान ही तेजस्वी ने शो के होस्ट सलमान खान से बदतमीजी करने की कोशिश की थी। इसके अलावा वो शो पर कई लोगों के साथ ऐसा कर चुकी है। इन्हीं बातों को लेकर गौहर खान ने ट्विटर पर तेजस्वी को भला-बुरा कहा है।  
     क्या लिखा है गौहर ने ट्वीट में?  
            गौहर खान ने ट्वीट किया है, ‘आपके बात करने के तरीके से आप जंग जीत सकते हैं और जीती हुई बाजी हार सकते हैं। तेजस्वी प्रकाश क्यूट होने का मतलब बदतमीजी नहीं होती है।’
    सिम्बा पर भी हो रहा है खूब विवाद  
          बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट सिम्बा नागपाल पर भी इन दिनों खूब बवाल हो रहा है। शो के पिछले एपिसोड में ही सिम्बा ने उमर रियाज को स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया था। इसी के साथ उन्होंने उमर को आतंकवादी तक बोल दिया था।

    जंगली पिक्चर्स निश्चित रूप से धूम मचा रहा है. पिछले हफ्ते 'बधाई दो' की रिलीज तारीख की घोषणा के बाद, स्टूडियो ने अब 17 जून 2022 को आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह अभिनीत उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर जी' की थिएट्रिकल रिलीज तारीख का खुलासा कर दिया है.

    मनोरंजन /शौर्यपथ/

    जंगली पिक्चर्स निश्चित रूप से धूम मचा रहा है. पिछले हफ्ते 'बधाई दो' की रिलीज तारीख की घोषणा के बाद, स्टूडियो ने अब 17 जून 2022 को आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह अभिनीत उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर जी' की थिएट्रिकल रिलीज तारीख का खुलासा कर दिया है. कैंपस कॉमेडी ड्रामा में आयुष्मान को पहली बार रकुल और अनुभवी अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ गाइनकॉलजिस्ट की भूमिका निभाते हुए देखना दिलचस्प होगा.


    दो सफल सहयोग 'बरेली की बर्फी' (2017) और 'बधाई हो' (2018) के बाद, आयुष्मान और जंगली पिक्चर्स दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से हैट्रिक मारने के लिए तैयार है. जंगली पिक्चर्स की अमृता पांडे कहती हैं, 'फिल्म के लेखक सुमित, सौरभ और विशाल ने अनुभूति के साथ मिलकर 'डॉक्टर जी' की एक शानदार स्क्रिप्ट तैयार की है जिसे अनुभूति ने एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया है. हम इसे अगले साल 17 जून को सिनेमाघरों में लाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते है'.

    अनुभूति कश्यप, जो फिल्म के साथ फीचर निर्देशन की शुरुआत कर रही हैं वो कहती हैं 'फिल्म की शूटिंग पूरी होने के साथ, हम अब फिल्म को सिनेमाघरों के लिए तैयार करने के लिए कमर कस रहे हैं. मैं आयुष्मान, रकुल, शेफाली, जंगली और 'डॉक्टर जी' की पूरी टीम के साथ काम करने का मौका पाकर वास्तव में खुश हूं, जो मेरे साथ खड़े रहे और यह स्क्रीन पर भी दिखाई देता हैयह एक समृद्ध अनुभव रहा है. मैं दर्शकों के लिए फिल्म पेश करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं'.

    अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित, 'डॉक्टर जी' एक कैंपस कॉमेडी ड्रामा है, जिसके सह-लेखक सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ भारत हैं. आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह अभिनीत, 'डॉक्टर जी' 17 जून, 2022 को रिलीज होने वाली है.

     

    बॉलीवुड की स्टाइल आइकन और सर्वोत्कृष्ट फैशनिस्टा उर्वशी रौतेला को अंतर्राष्ट्रीय गीत 'वर्साचे बेबी' के लिए फिल्मफेयर अवार्ड्स में इंटरनेशनल आइकन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था. इस सेरेमनी में वो 50 लाख का डिजाइनर गाउन पहन कर आई थीं.

    मनोरंजन /शौर्यपथ/

    बॉलीवुड की स्टाइल आइकन और सर्वोत्कृष्ट फैशनिस्टा उर्वशी रौतेला अपने अंतर्राष्ट्रीय गीत 'वर्साचे बेबी' के साथ मोहम्मद रमज़ान के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना मार्ग प्रशस्त कर रही हैं, जिन्होंने वर्ष का फिल्मफेयर पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय आइकन जीता है. उर्वशी रौतेला कड़ी मेहनत और समर्पण का एक पूरा संकलन है. उर्वशी रौतेला ने हाल ही में विदेशों में हुए सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मफेयर पुरस्कार में भाग लिया.

    उर्वशी रौतेला को हाल ही में फिल्मफेयर अवार्ड्स में इंटरनेशनल आइकन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था. उर्वशी रौतेला कृतज्ञता से भरी हैं और पहले से कहीं अधिक प्रेरित महसूस करती हैं. अवॉर्ड मिलने के बाद एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में उर्वशी नीले रंग की हैवी एम्बेलिश्ड डिजाइनर सिल्वर हाई स्लिट कट ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है, जिसे डिजाइनर माइकल सिन्को ने लंबे हाई पोनी के साथ डिजाइन किया है, अभिनेत्री वास्तव में बहुत खूबसूरत लग रही है क्योंकि वह इतने बड़े सम्मान के साथ अवार्ड शो में भाषण देती है. अभिनेत्री ने वीडियो को कैप्शन दिया, 'थैंक यू फिल्मफेयर' इंटरनेशनल आइकन ऑफ द ईयर '2021 अवार्ड' इसमें कोई शक नहीं कि अभिनेत्री एक परी की तरह दिख रही थी.

    वर्कफ्रंट की बात करें तो, उर्वशी रौतेला एक बड़े बजट की सायंस-फिक्शन तमिल फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी, जिसमें वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी, और बाद में वह एक ड्यूल लैंग्वेज थ्रिलर में दिखाई देने वाली हैं. 'ब्लैक रोज़' के साथ-साथ 'थिरुतु पायले 2' के हिंदी रीमेक के साथ में दिखाई देंगी उर्वशी रौतेला. अभिनेत्री को हाल ही में गुरु रंधावा के साथ उनके गीत 'दूब गए'और मोहम्मद रमादान के साथ 'वर्साचे बेबी' के लिए एक ब्लॉकबस्टर रिस्पांस मिला. उर्वशी रौतेला जियो स्टूडियो की वेब सिरिस 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो सुपर कॉप अविनाश मिश्रा और पूनम मिश्रा की सच्ची कहानी पर आधारित एक बायोपिक है.

     

    मनोरंजन /शौर्यपथ/

    फोटो में आप देख सकते हैं कि एक बच्ची अपने पिता के कंधों पर हाथ रखकर तस्वीर खिंचवा रही है. इस तस्वीर में बच्ची बहुत ही प्यारी स्माइल दे रही है. वहीं, उसके पिता भी इस फोटो में खिलखिलाकर हंसते हुए देखे जा सकते हैं.
     सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आए दिन लोगों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. खासकर बॉलीवुड सेलेब की कई तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर देखने को मिल रही हैं. ऐसी ही एक फोटो एक बार फिर सामने आई है, जिसे देखने के बाद फैन्स हैरान हैं कि आखिर ये फोटो है किस की. हालांकि लोग फोटो देखने के बाद बहुत गेस करने की भी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अधिकतर लोगों की कोशिशें फेल साबित हो रही हैं. ऐसे में यह कह सकते हैं कि अगर आपने इस बच्ची को पहचान लिया तो आप किसी तुर्रमखां से कम नहीं कहलाएंगे.

    फोटो में आप देख सकते हैं कि एक बच्ची अपने पिता के कंधों पर हाथ रखकर तस्वीर खिंचवा रही है. इस तस्वीर में बच्ची बहुत ही प्यारी स्माइल दे रही है. वहीं, उसके पिता भी इस फोटो में खिलखिलाकर हंसते हुए देखे जा सकते हैं. क्या हुआ नहीं पहचाना? कोई बात नहीं, चलिए हम आपको बता देते हैं. दरअसल, ये बच्ची और कोई नहीं, बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज हैं. जी हां, ये इलियाना हैं, जिन्हें सबसे पहले रणबीर कपूर के साथ साल 2012 की फिल्म बर्फी में देखा गया था. आज इलियाना बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं.

    इलियाना सोशल मीडिया पर भी खूब देखी जाती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से फैन्स को हैरान कर देती हैं. इलियाना का इंस्टाग्राम उनकी हॉट तस्वीरों से भरा है, जिसे उनके फैन्स भी खूब पसंद करते हैं और यही वजह है कि एक्ट्रेस को लाखों-करोड़ों की संख्या में लोग फॉलो भी करते हैं. ये क्यूट इलियाना आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision