
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन / शौर्यपथ / अमिताभ बच्चन अपनी पुरानी यादों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। उनकी फिल्म ‘काला पत्थर’ को 42 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और अपनी पहली नौकरी के बारे में बताया जब वे एक कोयले की खदान में काम करते थे।
शेयर की यादें
अमिताभ बच्चन ने ‘काला पत्थर’ फिल्म की तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- ‘42 साल काला पत्थर के... ओह... कुछ वक्त बीत गया... फिल्म के दौरान कई सारे अनुभव मैंने प्राप्त किए। जब मैं कलकता की कंपनी में कोल डिपार्टमेंट में काम करता था। फिल्म करने से पहले मेरी नौकरी थी। दरअसल धनबाद और आसनसोल की कोयला खदानों में काम किया।‘
बिग बी ने अपने करियर की शुरुआत 1969 में फिल्म ‘सात हिन्दुस्तानी’ से की थी।
फिल्म के बारे में खास बातें
1979 में रिलीज हुई ‘काला पत्थर’ में अमिताभ बच्चन ने भारतीय नौसेना के पूर्व कैप्टन का किरदार निभाया, जो अतीत की यादों के चलते चैन से नहीं रह पाता। इसे भूलाने के लिए वह कोयला खदान में काम करता है। अमिताभ के अलावा फिल्म में शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, संजीव कुमार, राखी, परवीन बाबी, नीतू सिंह, प्रेम चोपड़ा सहित अन्य हैं। फिल्म को यश चोपड़ा ने निर्देशित किया था।
मनोरंजन / शौर्यपथ / सोमवार को लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स ने टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत 'कुत्ते' का टीजर सामने आया है। इस फिल्म से विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। कुत्ते के टीजर ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म कुत्ते में अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और तब्बू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कौन है आसमान भारद्वाज
आसमान और विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित, 'कुत्ते' एक सेपर-थ्रिलर है, जो वर्तमान में अपने प्री-प्रोडक्शन चरण में है और 2021 के अंत में इसकी शूटिंग शुरू होगी। आसमान ने स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स, एनवाईसी में फ़िल्म मेकिंग में बैचलर्स की पढ़ाई पूरी की है और अपने पिता विशाल भारद्वाज को '7 खून माफ', 'मातृ की बिजली का मंडोला' और 'पटाखा' में असिस्ट कर चुके हैं।
विशाल भारद्वाज का क्या है कहना
'कुत्ते' के बारे में बात करते हुए विशाल भारद्वाज कहते हैं, '''कुत्ते' मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि यह आसमान के साथ मेरा पहला सहयोग है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि वह इसके साथ क्या करते हैं। लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स भी पहली बार एक साथ आ रहे हैं और मैं इस जुड़ाव को लेकर बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि मैं फिल्म निर्माण और मजबूत व्यावसायिक समझ के प्रति लव के बहादुर रवैये की वास्तव में प्रशंसा करता हूं। मैंने अपने पूरे करियर में नसीर साहब, तब्बू, कोंकणा और राधिका के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है और आसमान ने उन सभी को एक फिल्म में ही साथ लाया है।"
लव रंजन का क्या है कहना
विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म और जुड़ाव के बारे में बात करते हुए, लव रंजन कहते हैं, “विशाल जी हमारे देश के सबसे शानदार फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। एक फिल्म निर्माता के रूप में उनकी कहानी और दृष्टि मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत प्रेरणादायक रही है। यह मुझे बेहद खुशी देता है कि मुझे आसमान की फिल्म के लिए उनके साथ काम करने का मौका मिल रहा है।”
'कुत्ते' की टीम
गौरतलब है कि 'कुत्ते' लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित है और गुलशन कुमार व भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत की गई है। फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज करेंगे और इसके बोल गुलजार द्वारा लिखित हैं।
मनोरंजन / शौर्यपथ /60 के दशक में हिंदी सिनेमा जगत की खूबसूरत अभिनेत्रियों की गिनती में सायरा बानो का नाम आता था। वह 16 साल की थीं जब शम्मी कपूर के साथ फिल्म ‘जंगली’ में काम किया। दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो के परिवार में एक से बढ़कर एक दिग्गज रहे हैं। 23 अगस्त को सायरा बानो का जन्मदिन है। इस मौके पर बताते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्सों के बारे में।
सायरा की मां भी एक अभिनेत्री थीं
सायरा की मां एक्ट्रेस नसीम बानो थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके पिता एहसान खान फिल्म प्रोड्यूसर थे जो कि बंटवारे के वक्त पाकिस्तान से चले आए थे। बहुत ही कम लोगों को पता है कि 1940 के दशक में नसीम बानो एक सफल अभिनेत्री थीं। वह इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें ‘परी चेहरा’ कहा जाता था। उन्होंने हिंदी सिनेमा के दिग्गज सोहराब मोदी के प्रोडक्शन की कई फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्म ‘पुकार’ सबसे हिट रही थी जिसमें वह महारानी नूरजहां के किरदार में थीं।
मां के लिए पढ़ाई जरूरी था
नसीम हमेशा से चाहती थीं कि उनकी बेटी को अच्छी शिक्षा मिले। द हिंदू के साथ एक इंटरव्यू में सायरा बानो ने खुलासा किया था कि ‘मैं लंदन के एलिट स्कूल क्वींस हाउस से पढ़ी हूं। मेरी मां नसीम को फिल्म इंडस्ट्री का परी चेहरा या खूबसूरती की रानी कहा जाता था। उन्होंने जब मुझे उनके घाघरा, लिपस्टिक में उनकी फिल्मों के गानो पर डांस करते हुए देखा तो मुझे लंदन ले गईं। उनके लिए फिल्मों से ज्यादा पढ़ाई जरूरी थी। मेरी नानी, मां और मेरा भाई सुल्तान मेरे साथ रहते थे जिससे मैं पढाई पर ध्यान दे सकूं।‘
बड़े लोगों का आना-जाना
सायरा की नानी एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका थीं। उनके घर में हमेशा कला, संस्कृति वाला माहौल था। वह आगे कहती हैं कि ‘मेरी नानी शमशाद बेगम जानी-मानी शास्त्रीय गायिका थीं जो लंदन में रहती थीं। हम घर पर फिल्म, संगीत और साहित्य से जुड़े कई लोगों को देखते थे। इनमें बड़े गुलाम अली खान, महबूब खान, ख्वाजा अहमद अब्बास, के आसिफ सहित अन्य लोग नियमित रूप से हमसे मिलने आते थे। उस वक्त रामानंद सागार, कमाल अमरीह फिल्म ऑफर करते थे लेकिन मेरी मां उनसे कहती थीं इनके सामने फिल्म की बातें ना करें।‘
डेब्यू फिल्म
फिल्मों और सायरा बानो की दूरी ज्यादा दिनों तक नहीं रही। निर्माता-निर्देशक सुबोध मुखर्जी ‘जंगली’ नाम से एक फिल्म बना रहे थे और मुख्य भूमिका निभाने के लिए उन्हें एक खूबसूरत और मासूम सी दिखने वाली लड़की चाहिए थी।
मनोरंजन / शौर्यपथ / अक्षय कुमार, लारा दत्ता और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘बेल बॉटम’ दर्शकों को पसंद आ रही है। हालांकि फिल्म के कलेक्शन की जितनी उम्मीद थी उस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिला है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद रिलीज होने वाली ‘बेलबॉटम’ पहली बड़ी फिल्म है। महाराष्ट्र में सिनेमाघर अभी भी बंद है। इसका असर भी कलेक्शन पर पड़ रहा है।
दो दिन का कलेक्शन
फिल्म की रिलीज के बाद अनुमान था कि ओपनिंग डे पर यह तीन करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन रहा। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने करीब 2.40 करोड़ कमाए। इस तरह दो दिन में ‘बेल बॉटम’ ने करीब पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
समीक्षकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स
‘बेल बॉटम’ को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अनुमान है कि वीकेंड में फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक वीकेंड के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 13 करोड़ के आस-पास रहेगा।
सोमवार को असली परीक्षा
देश के ज्यादातर बड़े सिनेमाघर महाराष्ट्र में हैं। ऐसे में फिल्म का वहां ना रिलीज होने का असर साफ देखा जा रहा है। बाकी राज्यों में 50 फीसदी के साथ ही सिनेमाघर खोलने की अनुमति है, इस वजह से भी दर्शकों की संख्या कम रही है। बहरहाल वीकेंड के बाद फिल्म की असली परीक्षा सोमवार को होगी।
कोरोना काल का असर
अक्षय कुमार को भी फिल्म की धीमी शुरुआत का अनुमान था। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए अक्षय ने कहा था कि ‘अब इस हालात में अगर फिल्म 30 करोड़ का कारोबार करती है तो यह 100 करोड़ (महामारी से पहले की स्थिति) के बराबर है। अगर फिल्म 50 करोड़ करती है तो यह 150 करोड़ के बराबर है।‘
मनोरंजन / शौर्यपथ / मशहूर एक्टर मौली गांगुली दो साल के लंबे समय के बाद टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। वो एण्डटीवी के मायथोलॉजिकल शो 'बाल शिव' में 'अनुसूया' का अहम किरदार निभाने वाली हैं। भगवान शिव और उनके विभिन्न अवतारों से जुड़ी सारी रोचक कहानियों में एक कहानी ऐसी है जिसे इससे पहले कभी नहीं दिखाया गया है। भगवान शिव ने कई सारे अवतार लिए हैं, लेकिन उन्होंने बचपन और मां के प्यार का अनुभव नहीं किया।
कहानी के बारे में बोलीं मौली
जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'बाल शिव' में उनके बचपन और आत्मज्ञान के कई अध्यायों के माध्यम से मां और बेटे (महासती अनुसूया और बाल शिव) की एक अनकही पौराणिक कथा दिखाई जाएगी। अनुसूया के किरदार को लेकर उत्साहित मौली गांगुली कहती हैं, 'अपनी दिलचस्प कहानी और जाने-माने एक्टर्स के साथ ‘बाल शिव‘ जैसे एक अनोखे शो का हिस्सा बनना मेरे लिये एक यादगार अनुभव है। अनुसूया का किरदार इस शो के अहम किरदारों में से एक है। इसके साथ ही यह मां-बेटे के अटूट रिश्ते की भी कहानी है। ये वाकई काफी अलग किरदार है'।
ऐसे की गई तैयारी
मौली कहती हैं, 'हमारे पास एक रिसर्च टीम भी है। उन्होंने विभिन्न किरदारों की बारीकियों को और अधिक गहराई से समझने और उसे आत्मसात करने में मदद की। इसके अलावा, हमें हर तरह से तैयार करने के लिये एक के बाद एक वर्कशॉप भी करवाई गई है। चाहे वह एक्सप्रेशन की बात हो, बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग बोलना हो, आवाज में बदलाव लाना हो, लुक टेस्ट, कॉस्ट्यूम ट्रायल्स और ऐसी ही काफी सारी चीजों के लिये वर्कशॉप कराए गए। ‘बाल शिव‘ एण्डटीवी पर 31 अगस्त को लॉन्च किया जा रहा है जो कि सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा।
मनोरंजन / शौर्यपथ /सोशल मीडिया पर बबीता फोगाट का एक वीडियो काफी वायरल है। इस क्लिप में वह लड़कियों को घर पर रखने की नसीहत देने वाले ताऊ को धाकड़ जवाब देती दिख रही हैं। अब इस वीडियो को हुमा कुरैशी ने शेयर करके बबीता फोगाट की तारीफ की है और कहा कि उन पर फख्र है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि वीडियो में दिखाई दे रहे 'ताऊ' एक ऐक्टर हैं। जीटीवी पर शुरू होने जा रहे सीरियल 'मीत' में वह रुढ़िवादी सरपंच का रोल निभा रहे हैं।
इंटरनेट पर वायरल है वीडियो
हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो को बबीता फोगाट ने अपने इंस्टा पर पोस्ट किया था। वीडियो में ऐक्टर कहते नजर आ रहे हैं, एक बार लड़की घर से निकली तो हाथ से निकल जाती है। इसलिए मेरी बात मानो घर की इज्जत घर के अंदर ही रखो।
बबीता ने दिया करारा जवाब
इस पर बबीता फोगाट जवाब देती हैं, वाह ताऊ, यह कहकर क्या आप सोच रहे हैं कि आपने बढ़िया बात कही? अब मेरी बात सुनो, लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। इसे छोटा मुंह बड़ी बात मत समझो। लड़का-लड़की दोनों ही घर का मान बढ़ाते हैं। ऐसी छोटी सोच तो आजकल बच्चों की भी नहीं होती। ताऊ तेरी ये सोच तो मुझे समाज के लिए हानिकारक लगती है।
हुमा कुरैशी का दिल हुआ खुश
बबीता फोगाट ने तारीफ करते हुए हुमा कुरैशी ने लिखा है, इन ताऊ को इंटरनेट पर काफी अटेंशन मिल रहा है। मेरा मानना है कि ऐसे लोगों को जरा भी भाव नहीं मिलना चाहिए लेकिन वे जवाब जरूर डिजर्व करते हैं और बबीता फोगाट ने इन्हें सटीक जवाब दिया है। हमें आप पर गर्व है बबीता जी।
मनोरंजन / शौर्यपथ /टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। टीवी शो 'अनुपमा' के बाद उनकी फैन फॉलोइंग और भी तगड़ी हो गई है। यही कारण है कि वो अपने सोशल एकाउंट पर जो कुछ शेयर करती हैं, वो मिनटों में वायरल हो जाता है। हाल ही में एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रूपाली का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, इस वीडियो में वो सबके सामने फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं।
वीडियो में रो पड़ीं
रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रूपाली के सामने कई तरह की खाने की चीजें रखी हुई हैं। जिनमें पिज्जा, डोनट्स और मिठाइयां नजर आ रही हैं। जिसे देखकर रूपाली बेहर खुश हो रही हैं... लेकिन अचानक उनके चेहरे का हाव-भाव बदल जाते हैं क्योंकि उन्हें ये सब छोड़कर सलाद खानी पड़ती है, जिसमें खीरा और गाजर ही है। ये खाते हुए रूपाली फूट-फूट पर रो पड़ती हैं। यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-
डायट का दर्द
इस वीडियो पर लिखा हुआ है 'आपका मूड जब आप डायट पर हों'... वहीं, इस वीडियो के कैप्शन में रूपाली ने लिखा- 'जो भी डायट पर हैं... मैं आपका दर्द महसूस कर सकती हूं'। रूपाली के इस पोस्ट पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लोगों को उनका ये फनी वीडियो खूब पसंद आ रहा है। कई सेलेब्स ने भी इस पर कमेंट किया है।
मनोरंजन / शौर्यपथ /अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी वेडिंग सेरिमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। रीसेंटली उनकी बहन सोनम कपूर ने कुछ अनदेखे फोटोज शेयर किए हैं। इनमें से एक तस्वीर में सोनम काफी इमोशनल दिख रही हैं। फोटो में सोनम के साथ उनके पति आनंद आहूजा भी हैं।
फोटो में इमोशनल दिखीं सोनम
सोनम कपूर ने अपनी बहन रिया की शादी के बाद कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें से एक तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है। इस फोटो में सोनम काफी इमोशनल दिख रही हैं। रीसेंटली उन्होंने 4 तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें सोनम के साथ उनके पति आनंद आहूजा हैं। चौथे नंबर की तस्वीर में सोनम आनंद अपनी मां सुनीता के बगल में बैठी हैं। उनके पीछे आनंद खड़े हैं। फोटो में सोनम काफी इमोनशनल दिख रही हैं।
लंबे वक्त से करण को जानती है फैमिली
सोनम कपूर की शादी काफी धूमधाम से हुई थी वहीं रिया ने काफी शादी से शादी की। उनकी शादी में सिर्फ करीबी शामिल हुए थे। रिया के पति करण बूलानी करीब 12 साल से उनके साथ हैं। सोनम ने करण के साथ एक फोटो शेयर करके लिखा है, तुम हमेशा परिवार की तरह ही थे। तुम्हारी दोस्ती मेरे बहनोई के टाइटल से ज्यादा अहम है। लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि ये तुम हो। लव यू करण बूलानी।
अनिल कपूर ने किया दामाद का स्वागत
अनिल कपूर भी फैमिली फोटो शेयर करके लिख चुके उनकी दो सुपर बेटियों के साथ 3 सुपर बेटे हो गए। अनिल कपूर का रिया के साथ प्यारा डांस वीडियो भी वायरल है।
मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का इंस्टाग्राम पर वेरिफाइड अकाउंट है। हालांकि आर्यन सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं। ऐसे में करीब 2 साल बाद आर्यन ने इंस्टा पोस्ट किया है।
करीब 2 साल बाद किया पोस्ट
दरअसल आर्यन खान ने आज (15 अगस्त) को इंस्टा पोस्ट किया है। इससे पहले आर्यन ने आखिरी इंस्टा पोस्ट 12 सितंबर 2019 को किया था। अपने लेटेस्ट पोस्ट में आर्यन ने एक तस्वीर शेयर की है, जिस में वो काफी डेशिंग दिख रहे हैं। आर्यन ने तस्वीर में लाल टी शर्ट के साथ ब्लैक हुड कैरी किया हुआ है।
क्या है कैप्शन
आर्यन ने अपनी तस्वीर के साथ ही एक इंस्टा कैप्शन भी लिखा है। आर्यन ने अपने कैप्शन में लिखा,' जरूरी ग्रेजुएशन पोस्ट के बारे में भूल जाओ...मेरा मानना है- देर आए दुरुस्त आए।' बता दें कि आर्यन की इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ सेलेब्स ने भी पोस्ट पर कमेंट और लाइक किया है।
1.4 मिलियन हैं फॉलोअर्स
बता दें कि आर्यन इंस्टाग्राम पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। आर्यन के इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं वो खुद 438 लोगों को फॉलो करते हैं। आर्यन ने पहला पोस्ट 31 दिसंबर 2013 को किया था और अभी तक उन्होंने सिर्फ 25 पोस्ट ही किए हैं।
नही हैं पिता शाहरुख और बहन संग तस्वीर
गौरतलब है कि आर्यन खान ने अपने इंस्टा पर फोटोज के साथ ही साथ वीडियोज भी शेयर किए हैं। दोस्तों के साथ ही साथ आर्यन की भाई अबराम और मां गौरी के संग तो तस्वीर हैं, लेकिन पिता शाहरुख खान और बहन सुहाना खान संग एक भी तस्वीर नहीं है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
