August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर-एक्टर किशोर कुमार के काम को आज भी याद किया जाता है। उनका गाया हुआ हर गाना सुपरहिट है। उन्होंने फिल्म की हर विधा में अपना हाथ आजमाया और सफल साबित हुए। वह अपनी आवाज के अलावा शानदार व्यक्तित्व के लिए भी मशहूर थे। इसी के चलते कई फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग भी की थी। इसके अलावा किशोर कुमार को उनकी बिंदास शख्सियत के लिए जाना जाता है। आज सिंगर किशोर कुमार के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारें में।
    फिल्मी करियर
    किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उन्हें बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक था। इसलिए वह अपने भाई अशोर कुमार के नक्शे कदम पर चलने लगे। किशोर की पहली डेब्यू फिल्म साल 1946 में रिलीज हुई थी, जिसमें अशोक कुमार लीड एक्टर थे। बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम करने के बाद किशोर म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी असली पहचान का छाप छोड़ा।
    इस खूबी के लिए जाने जाते थे किशोर कुमार
    बतौर गायक सबसे पहले उन्हें वर्ष 1948 में 'बाम्बे टाकीज' की फिल्म 'जिद्दी' में देवानंद के लिये ' मरने की दुआएं क्यूं मांगू' गाने का मौका मिला। सिंगर-एक्टर के अलावा किशोर कुमार म्यूजिक डायरेक्टर, लिरिक्स राइटर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर भी रह चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि किशोर महिलाओं की आवाज में भी गाना गाने में माहिर थे। गाना 'एक लड़की भीगी भागी सी' में किशोर ने लड़का-लड़की की आवाज में गाना गाया था।
    पर्सनल लाइफ-अफेयर-शादी
    किशोर कुमार खुशमिजाज स्वभाव के थे, लेकिन निजी जिंदगी में वह अकेले ही रहे। भले ही उन्होने जिंदगी में 4 शादियां कीं, लेकिन अंदरुनी तौर पर वह अकेले ही रहे। किशोर कुमार ने पहली शादी 1950 में रूमा घोष से की थी, लेकिन यह शादी 8 साल ही चली और 1958 में दोनों का तलाक हो गया था। यही नहीं कहा जाता है कि दोनों के अलग होने से पहले ही किशोर कुमार ने मधुबाला से शादी कर ली थी। लेकिन मधुबाला दिल की मरीज थीं और परिवार के दबाव के चलते अलग रहने लगे थे। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और 1969 में मधुबाला का निधन हो गया। इसके बाद 1976 में उन्होंगे योगिता बाली से शादी की थी, लेकिन 1978 में ही तलाक हो गया। किशोर कुमार ने चौथी शादी लीना चंदावरकर से की थी।
    गुस्से में मिथुन की फिल्मों में बंद कर दिया था गाना
    किशोर कुमार से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा है। दरअसल उनकी तीसरी पत्नी योगिता बाली ने उनसे तलाक लेकर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से शादी कर ली थी। इसके चलते किशोर कुमार ने मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाना भी छोड़ दिया था। करीब तीन सालों तक किशोर कुमार की मिथुन चक्रवर्ती से दूरी रही, लेकिन अंत में वह मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाने को राजी हुए। उन्होंने 1979 में सुरक्षा मूवी में मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाया था। इसके बाद फिर उन्होंने मिथुन की कई हिट फिल्मों जैसे- डिस्को डांसर, फरेब और वक्त की आवाज। यही नहीं उन्होंने अपने करियर का आखिर गाना 'गुरु गुरु' भी मिथुन के लिए ही गाया था।
    किशोर कुमार ने कहा था, मेरा कोई दोस्त नहीं
    किशोर कुमार जिंदगी में कितने अकेले थे, इस बात का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि एक बार उन्होंने कहा था कि कहने के लिए मेरा कोई दोस्त नहीं है। पेड़-पौधे ही मेरे दोस्त है। हालांकि राजेश खन्ना और आरडी बर्मन को लंबे समय तक उनके अच्छे संबंध में थे। राजेश खन्ना पर फिल्माये गए ज्यादातर गानों को किशोर कुमार ने ही आवाज दी थी।

    मनोरंजन / शौर्यपथ /एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के अफेयर के चर्चे इन दिनों जोरों पर हैं। दोनों पिछले दिनों गोवा में छुट्टियां बिताने गए थे। अब किम और लिएंडर को हाथों मे हाथ डाले मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया।
    यूजर्स के निशाने पर आए
    किम शर्मा ने व्हाइट और पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी जबकि लिएंडर पेस ने इस दौरान व्हाइट टीशर्ट और शॉर्ट्स कैरी किए। वे अपने कुत्ते को टहलाने निकले थे। किम और लिएंडर की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गईं। इसके साथ ही वे यूजर्स के निशाने पर भी आ गए।
    तीसरी लहर की आशंका
    दरअसल किम और लिएंडर दोनों ने ही मास्क नहीं पहन रखा था। ऐसे समय में जब लगातार तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है और कई राज्यों में कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई है तो यूजर्स ने उन्हें मास्क पहनने की सलाह दी।
    मास्क नहीं पहने पर ट्रोल
    एक यूजर ने लिखा- ‘वह सब ठीक है लेकिन उनका मास्क कहां है?’ एक अन्य ने बीएमसी को टैग करते हुए लिखा- ‘इनके लिए मास्क का नियम नहीं है?’ एक यूजर ने पूछा कि ‘मास्क किधर है?’ एक ने मुंबई पुलिस और बीएमसी को टैग किया और कहा कि ‘आखिर क्यों सार्वजनिक जगह पर मास्क नहीं पहनने की वजह से इन पर जुर्माना लगता है? क्योंकि वे सेलिब्रिटीज हैं।‘
    वायरल हुई थीं तस्वीरें
    पिछले महीने किम और लिएंडर को गोवा के एक रेस्टोरेंट-बार में देखा गया था। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में उन्होंने एक दूसरे को गले लगाते हुए पोज दिया था। तस्वीरों के सामने आने के बाद उनके रिलेशनशिप की चर्चा होने लगी। बता दें कि इससे पहले किम शर्मा हर्षवर्धन राणे और युवराज सिंह को डेट कर चुकी हैं।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से सौरभ राज जैन बाहर हो गए हैं। उनके एलिमिनेशन के बाद फैंस का गुस्सा भड़क उठा है। सौरभ शो में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे थे। उन्होंने फियर फंदा से खुद को बचाया भी था। रोहित शेट्टी से लेकर शो के कंटेस्टेंट उनके जाने से हैरान रह गए।
    अर्जुन बिजलानी ने सौरभ का नाम दिया
    दरअसल अर्जुन बिजलानी को शो में ‘के’ मेडल मिला था जिसके जरिए वह खुद टास्क करने से मना कर सकते थे और सुरक्षित हो सकते थे लेकिन इसके लिए उनको किसी दूसरे खिलाड़ी को नॉमिनेट करना था। जिसके बाद अर्जुन बिजलानी ने सौरभ राज जैन का नाम लिया।
    अर्जुन बिजलानी हुए ट्रोल
    नॉमिनेशन टास्क में सौरभ के साथ महक चहल और अनुष्का सेन थीं। टास्क में सबसे ज्यादा वक्त लगने की वजह से सौरभ को बाहर होना पड़ा। उनका इस तरह शो से जाना फैंस को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने अर्जुन बिजलानी को निशाने पर ले लिया। अर्जुन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा जिसके बाद अब एक्टर ने अपनी सफाई दी है।
    ‘पता था यह होगा’
    एक फिल्म समीक्षक के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्जुन ने लिखा कि ‘एलिमिनेशन स्टंट से बचने के लिए मैंने के मेडल जीता... बाद मे ट्विस्ट ये था कि मुझे किसी को अपनी जगह चुनना था तो मैंने ऐसा किया। जब सौरभ एलिमिनेट हो गया तो मुझे पता था कि बहुत से लोग इसे गलत कहेंगे। मैं सच में चाहता था कि वह नहीं जाए। लेकिन हां आपको अपनी बात रखने का अधिकार है।‘
    अभी तक बेहतरीन था परफॉर्मेंस
    सौरभ ने इससे पहले शनिवार को श्वेता तिवारी के साथ टास्क में शानदार परफॉर्म किया था। शो के वह मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे थे। उनके एलिमिनेट होने के बाद अर्जुन बिजलानी उनसे माफी मांगते हैं और कहते हैं कि वह कोशिश करेंगे कि आगे जिंदगी में वह इसकी भरपाई कर सकें।

    मनोरंजन / शौर्यपथ /अभिनेता अर्जुन कपूर अपने हर रिश्ते पर खुलकर बात करते रहे हैं। उनसे अक्सर सौतेली बहन जाह्नवी कपूर के साथ कनेक्शन को लेकर सवाल पूछा जाता है। साल 2018 में श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर ने अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी का खास ख्याल रखा। सभी कई मौकों पर साथ देखे जाते हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब उनके बीच कोई बातचीत नहीं होती थी।
    पहले कैसा था रिश्ता
    अर्जुन और जाह्नवी ने हाल ही बाजार मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया कि जाह्नवी के साथ पहले उनका रिश्ता बिल्कुल अलग था। अर्जुन ने कहा कि ‘एक चुप्पी होती थी। हम मिलते थे लेकिन हमारे बीच कोई बातचीत नहीं होती थी।‘
    परिवार से सीखा
    वहीं जाह्नवी कहती हैं कि ‘मैंने अपने परिवार से बहुत कुछ सीखा है। हमारे पिता एक हैं। हमारा खून एक है।‘ आगे अर्जुन उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं कि ‘खुश हूं कि तुमने इसे पकड़ लिया।‘
    सहारे की तरह
    आगे जाह्नवी कहती हैं कि ‘यह एक चीज है जिसे कोई हमसे दूर नहीं कर सकता। ऐसा नहीं है कि हम हर दिन एक दूसरे के घर जाते हैं या फिर हमें एक दूसरे की जिंदगी के बारे में छोटी-छोटी चीजें पता हैं लेकिन मैं अर्जुन भैया और अंशुला दीदी के साथ एक सिक्योरिटी महसूस करती हूं। मैं हर दिन उठती हूं और जानती हूं कि वे सहारा हैं, चाहे कुछ भी हो जाए। और यह मैं अपनी जिंदगी में किसी और की तुलना में उनके बारे में ज्यादा भरोसे के साथ कह सकती हूं।‘
    परफेक्ट फैमिली नहीं
    बता दें कि बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर से दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए। वहीं बोनी कपूर की दूसरी शादी श्रीदेवी से हुई। उनकी दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि ‘अगर मैं कहूं कि हम एक परफेक्ट फैमिली है तो यह गलत होगा। यह अलग विचारों की बात नहीं है, हम अभी भी अलग परिवार हैं जो कि एक साथ रिश्ता निभाने की कोशिश कर रहे हैं।‘

    मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। लेकिन फैंस को आज इस बात का इंतजार था कि एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा कैसे कियारा को विश करते हैं। फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा को बर्थडे विश करते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की है।
    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा को विश का बर्थडे
    सिद्धार्थ मल्होत्रा , कियारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखते हैं, 'हैप्पी बर्थडे Ki (कियारा) शेरशाह का सफर तुम्हारे साथ शानदार रहा। इस फिल्म से बहुत सी यादें जुड़ गई हैं। हमेशा खुश रहो! ढेर सारा प्यार'।
    सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं कियारा
    कियारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। खबरों की मानें तो कियारा इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा है, लेकिन दोनों अक्सर वक्त बिताते और लंच डेट पर साथ नजर आते हैं। शायद यही वजह कि फैंस सिद्धार्थ मल्होत्रा के विश का इंतजार कर रहे थे।
    पहली बार एक साथ दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी
    आपतो बता दें कि कियारा आडवाणी जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के संग अपकमिंग फिल्म शेरशाह में नजर आने वाली हैं। पर्दे पर पहली बार ये दोनों साथ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त परमवीर चक्र से सम्मानित दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है। सिद्धार्थ कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म शेरशाह से 'रातां लम्बियां' नामक पहला ट्रैक रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सिद्धार्थ -कियारा की क्यूट लव स्टोरी देखने को मिली। यह फिल्म 12 अगस्त 2021 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

    मनोरंजन / शौर्यपथ /‘बिग बॉस ओटीटी’ शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। उससे पहले कंटेस्टेंट और शो के कॉन्सेप्ट पर चर्चा हो रही है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ का घर तैयार है। अब इसकी अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं।
    हर दीवार कुछ कहता है
    घर इस बार एंटीक लुक के साथ ज्योतिषी से जुड़ा हुआ लग रहा है। तस्वीरें बेडरूम की हैं जहां डबल बेड लगे हुए हैं। दीवारों पर टैरो कार्ड और राशियों के प्रतीक चिन्ह बने हुए हैं।
    बेडरूम में बेड्स का लुक ऑलीशान और भव्य नहीं बल्कि सिंपल रखा गया है। इन्हें सी ग्रीन कलर दिया गया है। इसके अलावा रेड कलर के पर्दे लगे हुए हैं। साथ ही कई जगह कैमरे देखे जा सकते हैं। तस्वीरें ‘द खबरी’ ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं।
    अलग है सीजन
    बहरहाल ‘बिग बॉस ओटीटी’ का घर अपने कंटेस्टेंट के स्वागत के लिए तैयार है। इस बार का सीजन पिछले हर सीजन से अलग होने वाला है। ओटीटी पर इसे करण जौहर होस्ट करेंगे। जब यह टीवी पर प्रसारित होगा वहां सलमान खान ही होस्ट रहेंगे। ‘बिग बॉस ओटीटी’ आठ अगस्त से वूट पर स्ट्रीम होगा।
    कौन है पहली कंटेस्टेंट
    एक वीडियो के जरिए शो की पहली कंटेस्टेंट का ऐलान कर दिया गया है। सिंगर नेहा भसीन ‘बिग बॉस ओटीटी’ का हिस्सा होंगी। प्रोमो की शुरुआत में नेहा गाना ‘बाजरे दा सिट्टा’ गाती हैं। वह कहती हैं, ‘तैयार हो जाइए बिग बॉस के घर में मेरी आवाज सुनने के लिए। ये आवाज गाती भी है, गूंजती भी है लेकिन किसी से डरती नहीं है।‘

    मनोरंजन / शौर्यपथ /अपकमिंग फिल्म 'लव हॉस्टल' कुछ वक्त पहले चर्चा में थी, ऐसे में अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है कि विक्रांत मैसी , सान्या मल्होत्रा और बॉबी देओल स्टारर फिल्म का शूट पूरा हो गया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और दृश्यम फिल्म्स की प्रस्तुति 'लव हॉस्टल' की शूटिंग पूरी हो गई है।
    तीन शहरों में हुआ शूट
    इस क्राइम-थ्रिलर की शूटिंग तीन शहर- भोपाल, पटियाला और मुंबई में 40 दिनों के टाइट शेड्यूल के साथ हालिया महामारी की दो वेव्स में विभाजित की गई थी। फिल्म के सूत्रों के मुताबिक सेट पर सभी सुरक्षा सावधानियों का पालन किया गया और एक सख्त प्रोटोकॉल बनाए रखते हुए, रिकॉर्ड समय में शूटिंग पूरी कर ली गई है।
    शंकर रमन का है निर्देशन
    लव हॉस्टल एक उत्साही युवा जोड़े की अस्थिर यात्रा के बारे में है, जो एक क्रूर भाड़ेदार का शिकार हो जाते है। फिल्म हाथापाई और खून- खराबे के साथ सत्ता, पैसे और सिद्धांतों के खेल में जीवित रहने की कहानी है। बता दें कि 'लव हॉस्टल' राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर, शंकर रमन द्वारा लिखित और निर्देशित है, जो इससे पहले फिल्म 'गुड़गांव' का निर्देशन कर चुके हैं।
    रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और दृश्यम फिल्म्स
    यह फिल्म रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और दृश्यम फिल्म्स के बीच पिछले साल रिलीज हुई समीक्षकों द्वारा प्रशंसित कामयाब के बाद दूसरे सहयोग का प्रतीक है। लव हॉस्टल का निर्माण गौरी खान, मनीष मुंद्रा और गौरव वर्मा द्वारा किया जा रहा है और यह फिल्म दृश्यम फिल्म्स प्रोडक्शन के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में इस हफ्ते नया ट्विस्ट आने वाला है। निक्की तंबोली, जो शो से पहले हफ्ते ही बाहर हो गई थीं उनकी वापसी होगी। जी हां, कलर्स चैनल का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें निक्की फिर से शो में लौटती नजर आई हैं।
    पहले हफ्ते ही चली गई थीं
    निक्की का खेल पहले हफ्ते ही बेहद खराब रहा था। वह एक भी टास्क नहीं कर पाई थीं जिसके बाद ज्यादातर खिलाड़ियों के वोट मिलने की वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
    टास्क करने से डरीं
    आमतौर पर पहले हफ्ते किसी कंटेस्टेंट को बाहर नहीं किया जाता। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि निक्की तंबोली फिर से शो में आ सकती हैं। आखिरकार उनकी वापसी हो गई है। चैनल ने एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें निक्की तंबोली और अर्जुन बिजलानी टास्क करने के लिए खड़े हैं। इस बार भी निक्की टास्क नहीं करना चाहतीं और वह रोहित शेट्टी से कहती हैं, ‘सर, यह सब करने में मुझे बहुत डर लगता है।‘
    वीडियो किया शेयर
    कलर्स के ही वीडियो को निक्की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रीशेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘और मैं आखिरकार आ ही गई, ढेर सारे फन, खुशी और मनोरंजन के साथ। क्या आप तैयार हैं?’

    मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और सारा अली खान लंबे समय से मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामाÓ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म इन दोनों सितारों का एक्शन में देखने को मिलेगा। वहीं अब खबर है कि इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी को मेकर्स ने अप्रोच किया है। फिल्म में सुनील शेट्टी एक अहम किरदार में हुए नजर आने वाले हैं।
    मेकर्स ने सुनील शेट्टी की किया अप्रोच
    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामाÓ में अहम भूमिका निभाने के लिए सुनील को अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट के एक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फिल्म 'द इमोर्टल अश्वत्थामाÓ बॉलीवुड में बन रही सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म में जबरदस्त कास्ट शामिल करने के लिए मेकर्स अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहे हैं। निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सुनील के साथ बातचीत शुरू की है।
    सुनील शेट्टी ने दिखाई फिल्म में दिलचस्पी
    रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के लिए सुनील ने भी अपनी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि मेकर्स और एक्टर के बीत की बातें अभी शुरुआती दौर में है लेकिन सुनील जल्द ही फिल्म के निर्देशक आदित्य और प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला से मिलकर इसे फाइनल करेंगे । फिल्म की टीम अगस्त के मध्य तक कास्टिंग को पूरा करना चाहती है। फिल्म में सुनील का क्या रोल प्ले करेंगे इस बारें कोई जानकारी नहीं है लेकिन कहा जा रहा है वह जो भी प्ले करें वह फिल्म की मेन कड़ी का हिस्सा है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision