
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन / शौर्यपथ /जाह्नवी कपूर खुद को फिट रखने के लिए खूब वर्कआउट करती हैं। अक्सर उन्हें जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। जाह्नवी कपूर खूद भी अपना वर्कआउट सेशन अपने सोशल हैंडल से शेयर कर लोगों को इंस्पायर करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पसीना बहाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर किया हैं, जिसमें वह खूबसूरत वर्कआउट वियर में दिख रही हैं।
लेग स्ट्रेच करती दिखीं
जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर किया है। पहली तस्वीर में वह सिंगल लेग स्ट्रेच पिलाटेस एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। दूसरी फोटो में हैंड स्ट्रेच पिलाटेस एक्सरसाइज करती देखी जा सकती हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कुछ इमोजी का सहारा लिया है, हालांकि लिखा कुछ नहीं है।
बेहतरीन वर्कआउट वियर आईं नजर
ये सब जानते ही हैं कि जाह्नवी अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उन्हें वर्कआउट करना काफी पसंद है। कई बार उन्हें कुछ बेहतरीन वर्कआउट वियर में देखा गया जो लोगों को काफी पसंद आया। इस फोटो में जाह्नवी का वर्कआउट वियर शानदार दिख रहा है। फोटो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी पर्पल शॉर्ट्र और स्पोर्ट ब्रा में दिख रही हैं। बालों में पोनीटेल डाले उन्होंने अपने जिम लुक को पूरा किया है। जाह्नवी के चेहरे को देखकर लग रहा है कि वह अपने वर्कआउट को लेकर बहुत सीरियस हैं।
जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में
जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस कुछ समय पहले 'गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल' में नजर आई थीं। इसके बाद यह फिल्म 'रूही' में राजकुमार राव और वरुण शर्मा संग दिखाई दीं। अब जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'गुड लक जेरी' और 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगी।
मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक नोटिस जारी किया है जिसमें उनसे कमाल आर खान की याचिका पर जवाब मांगा गया है। KRK ने अपनी याचिका में निचली अदालत के उस आदेश को रद्द करने की अपील की है, जिसमें KRK पर सलमान, उनकी फिल्मों या कंपनी पर किसी भी तरह का बयान देने पर रोक लगाई गई थी। कमाल आर खान खुद को फिल्म क्रिटिक बताते हैं और अपील में उनका कहना है कि एक फिल्म व्यूअर को फिल्म और उसके किरदारों पर कमेंट करने से रोका नहीं जा सकता।
कोर्ट ने मांगा जवाब
कमाल आर खान ने अपनी याचिका में आगे कहा है कि 'निचले कोर्ट को इस तरह का आदेश नहीं जारी करना चाहिए था। जब कोर्ट ने उन्हें सलमान पर पर्सनल कमेंट करने से रोका है तो ऐसे में वो उनकी फिल्मों पर भी कमेंट नहीं कर पाएंगे'। इस मामले में गुरुवार को जस्टिस एएस गड़करी की बेंच ने सलमान खान, उनकी प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान वेंचर्स और कई सोशल मीडिया इंटरमिडिएट्रीज को नोटिस भेजा है, जिसके जरिए उनसे केआरके की याचिका पर जवाब मांगा गया है।
क्या है पूरा मामला
केआरके का कहना है कि कोर्ट का ये आदेश उनके काम करने के मूल अधिकार में बाधा बन रहा है। जो कि फिल्म क्रिटिक का है, इससे उनकी रोजी-रोटी चलती है। कमाल आर खान को मुंबई के एक कोर्ट ने या आदेश इसी साल जून महीने में दिया था, जब सलमान ने फिल्म 'राधे' पर KRK के बयान पर मानहानि का केस किया था। केआरके ने अपने वीडियोज में कहा था 'राधे' को क्रिटिसाइज किया था और कहा था कि 55 वर्षीय सलमान इस फिल्म में टीनएजर की तरह एक्ट करते दिख रहे हैं।
मनोरंजन / शौर्यपथ /अनिल कपूर पॉप्युलर कुकिंग शो में नजर आएंगे। इस शो पर उन्होंने अपने बचपन के उन दिनों को याद किया जब उनके परिवार की स्थिति अब जैसी नहीं थी। अनिल कपूर ने उस वक्त को याद किया, जब टैक्सी में बैठना परिवार के लिए लग्जरी जैसा होता था। शो पर उन्होंने बताया कि उनके पास बचपन की कई यादें हैं।
अनिल कपूर को याद आया बचपन
अनिल कपूर स्टार वर्सस फूड सीजन 2 के 15 सितंबर के एपिसोड में नजर आएंगे। इस शो पर उन्होंने दोस्तों के लिए कुकिंग की और ट्रीट दी वहीं बचपन की यादें भी ताजा कीं। एपिसोड में अपने गाइड शेफ गणेश के साथ टैक्सी में ट्रैवल करके अनिल कपूर ने वो वक्त याद किया जब उनका परिवार टैक्सी से सफर करता था।
पिता ने किया स्ट्रगल
अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर प्रोड्यूसर थे लेकिन बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने से पहले उन्होंने लंबा संघर्ष किया। कई साल बाद उनके बेटे अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर ने इंडस्ट्री में पैसा और शोहरत हासिल की।
टैक्सी में सफर था लग्जरी
शो पर अनिल कूपर ने उस वक्त को याद किया जब टैक्सी से सफर करना अनिल कपूर के परिवार के लिए लग्जरी होता है। उन्होंनें बताया, बचपन से मेरी कई यादें जुड़ी हैं। हम चेम्बूर में रहते थे। हमारे पास कार नहीं थी, हम सबसे अच्छी बसों में सफर करते थे। जब हमारी स्थिति थोड़ी सुधरी तो हम टैक्सी में सफर करने लगे। तब टैक्सी में सफर करना बड़ी बात होती थी।
टैक्सी ड्राइवर्स से था व्यवहार
अनिल ने बताया कि उनका उस इलाके के टैक्सी ड्राइवर्स से व्यवहार बन गया था। जब उन्हें या उनकी मां को 100 के छुट्टे की जरूरत होती थी तो वे टैक्सीवालों से ले लेते थे। स्टार वर्सस फूड में अनिल कपूर के साथ फराह खान, अरबाज खान और अनिल के भाई की वाइफ महीप कपूर भी दिखाई देंगी।
मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड केमल्टी टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना आज 14 सितंबर को 37 साल के हो गये। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके चाहने वाले, परिवार और दोस्त उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच, उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक थ्रो-बैक तस्वीर शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए ताहिरा ने अपने पति पर खूब सारा प्यार बरसाया है। सोशल मीडिया ताहिरा कश्यप का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट पर कॉमेंट कर आयुष्मान बर्थडे विश कर रहे हैं।
फोटो में शानदार दिखे ताहिरा-आयुष्मान
ताहिरा ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें आयुष्मान ब्लैक कुर्ता में दिख रहे हैं, वहीं ताहिरा ब्लू सूट में सिंपल और शोबर दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए ताहिता काफी लंबा कैप्शन लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पहली मुलाकात और टीनएज के दिनों का याद कर आयुष्मान की तारीफें की हैं। वहीं उन्होंने बताया है कि शादी के इतने सालों बाद अब वह कैसा फील कर रही हैं।
ताहिरा कश्यप की पोस्ट पर एक नजर डालें
ताहिरा फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं -हम 19 साल के थे ! मैंने तुम्हें एक फ्रेम में बाइक, मैचिंग स्वेटर और मफलर के साथ तुम काफी कूल लगे, लेकिन मैं अपना दिल तुमपर उस वक्त पर हार गई, जब पहली बार तुमने मेरे लिए गितार के साथ गाना गाया। कला के प्रति तुम्हारा लगाव देखकर मैं हमेशा इंस्पायर्ड रही। वो चीजें आज भी आपके पास हैं। इतने सालों के बाद भी तुम्हारी वो मासूमियत, काम और लाइफ प्रति उत्साह वैसा ही बना रहता है।
आयुष्मान के साथ बेहद खुश हैं ताहिरा
ताहिरा आगे लिखती हैं, 'आप मेरे सबसे बड़े ट्रस्टवर्थी और चीयर लीडर रहे हैं। मैं बहुत रोमांटिक तो नहीं हो सकी क्योंकि मैं नाम समझ हूं (जैसा कि आप कहते हैं) मुझसे बेहतर हो जाती है, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरी लाइफ आपके साथ शानदार तरीके से सेट है। मैं आपसे बहुत कुछ सीखती रहता हूं! जन्मदिन मुबारक हो।'
आयुष्मान-ताहिरा की शादी
आयुष्मान ने अपनी कॉलेज फ्रेंड ताहिरा कश्यप से शादी 2011 में किया था। दोनों ने एक दूसरे को करीब 11 साल तक डेट किया था। ताहिरा जब 16 साल की थीं तो कॉलेज में दोनों की मुलाकात हुई थी। आज इस कपल के पास दो बच्चे विराजवीर और वरुष्का खुराना हैं।
मनोरंजन /शौर्यपथ /करीना कपूर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद एक बार फिर से फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। रविवार को उन्हें और आमिर खान को ‘लाल सिंह चड्ढा’ के सेट पर जाते हुए स्पॉट किया गया। करीना ने हॉस्पिटल का गाउन पहना हुआ था, साथ ही उन्होंने मास्क लगाया था। वहीं आमिर खान पगड़ी और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ थे। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
आमिर और करीना का वीडियो वायरल
करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर भी कई तस्वीरें शेयर की थीं और कैप्शन में लिखा था- ‘लाल सिंह चड्ढा।‘ इससे पहले आमिर खान और करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें फोटोग्राफर्स ने उन्हें बातचीत करते हुए कैमरे में कैद किया। करीना ने एक कप हाथ में पकड़ा हुआ था और आमिर उन्हें कुछ समझा रहे थे। उन्हें देख ऐसा लग रहा था वे शूट से जुड़ी बातें कर रहे हैं।
लद्दाख पहुंची थी टीम
फिल्म का कुछ हिस्सा लद्दाख में भी शूट किया गया है। वहां से आमिर, किरण राव, मोना सिंह, नागा चैतन्य और क्रू मेंबर्स के साथ की तस्वीरें आई थीं। मोना सिंह ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि उनके हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
दिल्ली में भी हुआ था शूट
करीना ने अक्टूबर में अपने दूसरे बच्चे के प्रेग्नेंसी के वक्त 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए शूटिंग की थी। उन्होंने दिल्ली में कई हफ्तों तक आमिर खान के साथ शूटिंग की। इसके लिए वह हर दिन पटौदी से दिल्ली जाती थीं और रात भर काम करती थीं। करीना और आमिर ने दिल्ली में 'लाल सिंह चड्ढा' के एक रोमांटिक गाने को शूट किया था।
कोरोना की वजह से रुकी थी शूटिंग
बता दें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन हैं। फिल्म पिछले साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसकी शूटिंग रोकनी पड़ी थी।
मनोरंजन / शौर्यपथ /भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अक्षरा सिंह हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नजर आईं। वह शो से बाहर हो चुकी हैं। अक्षरा जितने समय ‘बिग बॉस’ में रहीं वह फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहीं। शो से निकलने के बाद उन्होंने करण जौहर की होस्टिंग पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ‘बिग बॉस’ का मतलब केवल सलमान खान हैं। अक्षरा ने अब अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलासा किया है और बताया कि वह एक कड़वाहट भरे रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।
‘एसिड बोतल के साथ लड़कों को भेजा’
अक्षरा ने खुलासा कि वह ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। इस दौरान हमेशा उनका परिवार उनके साथ खड़ा रहा जिसकी वजह से उन्हें वापसी करने में मदद मिली। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अक्षरा सिंह कहती हैं कि ‘मुझे बहुत बार मारने की और करियर को बर्बाद करने की धमकियां मिलीं लेकिन मेरे पिता की वजह से मुझमें हिम्मत बनी रही। मैंने किसी की फिक्र करना बंद कर दिया। मुझे जिंदगी का भी कोई डर नहीं है। मैंने बहुत कुछ झेला है जिसकी वजह से मौत का खौफ खत्म हो गया था। मुझे लगा क्या करोगे मारोगे ही ना... चलो मार लो। मेरे एक्स ने कुछ लड़कों को एसिड बोतल के साथ भेजा था और वह मेरा करियर बर्बाद कर देना चाहता था।‘
‘किसी को यह सब सहना ना पड़े’
अक्षरा आगे कहती हैं कि ‘कुछ लड़कों ने अपने हाथ में एसिड की बोतल लेकर मेरा पीछा किया था। वे मेरे पीछे दौड़ रहे थे। जो लोग सड़कों पर नशा करते हैं, उन्हें मेरे पीछे भेजा गया। मैं सिर्फ भगवान से प्रार्थना करती हूं कि किसी भी महिला को वह सबकुछ ना सहना पड़े जिससे मुझे गुजरना पड़ा था।‘
इंडस्ट्री ने नहीं की मदद
अक्षरा ने कहा, ‘इंडस्ट्री में किसी ने मेरी कोई मदद नहीं की। ऐसे लोग थे जो मुझे सांत्वना देने आए थे लेकिन उनमें से ज्यादातर ने मुझे जज किया कि मैं ऐसी ही हूं इसलिए मेरे साथ यह सब हो रहा है। किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। मैं एक तरफ थी और पूरी इंडस्ट्री एक तरफ थी। मेरे पास कोई काम नहीं था। हर किसी ने बिना कोई कारण बताए काम से निकाल दिया। मैंने मुंबई में कैसे सर्वाइव किया मैं और मेरा परिवार ही जानता है।‘
पवन सिंह के साथ रिलेशन
बता दें कि अक्षरा सिंह और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। जब पवन सिंह ने तीसरी शादी की तब अक्षरा ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। दोनों के रिश्ते इस कदर बिगड़ गए थे कि मामला पुलिस तक पहुंच गया था।
मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड में पहली बार बड़े पर्दे पर सैफ अली खान-अर्जुन कपूर की जोड़ी दिखने वाली है। फिल्म रिलीज होने से पहले दोनों सितारों ने एक दूसरे की तारीफ करते हुए फिल्म के बारें में बातें किया है। साथ ही साथ बताया है कि कैसे दोनों ने इस फिल्म को करने के लिए राजी हुए।
अर्जुन कपूर, सैफ को लगे शानदार
पिंकविला से बात करते हुए, सैफ ने खुलासा किया कि फिल्म को लेकर उनके और डायरेक्टर पवन कृपलानी के मन में एक ही बात थी इस फिल्म को कैसे बनाया जाए। इसके बाद उन्होंने आगे बताया कैसे टीम ने दूसरे अभिनेता के बारें में बताते हुए कहा, ''आपके साथ पैरेलल भूमिका निभाने के लिए हमने एक 'ग्रेट बॉय' को चुना है।'' वे अर्जुन कपूर के साथ आए और मुझे यह 'ग्रेट बॉय' बहुत शानदार लगा । अर्जुन को स्क्रिप्ट पसंद आई और वह इसके लिए उत्साहित हो गया।
हॉरर-कॉमेडी में पहली बार काम करने जा रहे हैं अर्जुन
हॉरर-कॉमेडी में अर्जून कपूर पहली बार काम करने जा रहे हैं। एक्टर से जब इस बारें में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''ऐसा नहीं था कि मैं इस शैली को स्क्रिप्ट के हिसाब से करना चाह रहा था। लेकिन जब मैंने दो भाइयों के बीच ताना-बाना, हंसी-मजाक और मनमुटाव की कहानी को पढ़ा तो मैं उछल पड़ा। फैक्ट तो ये है कि दोनों वास्तव में एक दूसरे से एकदम अलग हैं। सच में अच्छा और दिलचस्प था।''
अर्जुन ने बताया अपने कैरेक्टर की कहानी
अर्जुन आगे कहते हैं, '' अकसर आपने देखा होगा कि दो चोर मिलते हैं, जिनकी सोच समान होती और किसी काम को अंजाम देते हैं। हालांकि इसमें कुछ ट्विस्ट है। यहां एक चोर अपनी इच्छा के बगैर चोरी करता है, जो बहुत सीधा है, लेकिन उसके पास एक ठग है जो मानता है कि जीवन बिल्कुल इसी के बारे में है - आपको लोगों के डर से खेलना होगा और अपने बेनेफिट के लिए इसका इस्तेमाल करना होगा। मुझे प्यार-नफरत का रिश्ता और रोमांच का लहजा काफी पसंद आया।”
सैफ अली खान की वजह से फिल्म किया साइन
आगे अर्जुन ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को क्यों साइन किया। अर्जुन को जब ये पता चला कि इस फिल्म में दो लीड एक्टर हैं और इस फिल्म में सैफ अली खान उनके को-स्टार होंगे तो उन्होंने इस फिल्म को साइन कर लिया। अर्जुन कहते हैं, चूंकि फिल्म को दो लीड एक्टर के बीच फन और मस्ती की जरूरत थी, इसलिए यह जानना महत्वपूर्ण था कि आपका को-स्टार कौन है। जब मुझे सैफ के बारें में पता चला तो मैंने फिल्म साइन कर लिया । मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"
जानिए कैसी फिल्म है 'भूत पुलिस '
'भूत पुलिस ' हॉरर कॉमेडी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है, जबकि इसका निर्माण रमेश तौरानी और आकाश पुरी ने किया है। अर्जुन-सैफ के अलावा इस फिल्म में इन दोनों के अलावा यामी गौतम, जैकलीन फर्नांडिस और जावेद जाफरी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी भूतों को पकड़ने वाले भाइयों विभूति और चिरौंजी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह किरदार सैफ और अर्जुन कपूर निभा रहे हैं। यामी गौतम के किरदार का नाम माया और जैकलीन फर्नांडीस के किरदार का नाम कनिका है। यह फिल्म 17 सितम्बर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के 69वें जयंती पर उनकी आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का पोस्ट रिलीज कर मेकर्स ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। 'शर्माजी नमकीन' का पहला लुक जारी होते ही ट्विटर पर #RishiKapoor और #SharmajiNamkeen ट्रेंड होने लगा। अभिनेता के इस लुक को उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने भी अपने ऑफिशियल सोशल हैंडल पर शेयर मेकर्स को धन्यवाद कर दिवंगत अभिनेता को याद किया है।
'शर्मा जी नमकीन' में कुछ ऐसे दिखे ऋषि कपूर
'शर्मा जी नमकीन' के फर्स्ट लुक में आप ऋषि कपूर जर्सी पहने, गले में मफलर और हाथ में एक सूटकेस लिए मस्ती में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सेम लुक में परेश रावल दूसरे पार्ट में दिख रहे हैं। पोस्टर देखकर लग रहा है कि इसे शर्दियों के टाइम का शूट किया गया है। क्योंकि पोस्टर में काफी धुंध है।
इन सितारों ने शेयर किया पोस्टर
'शर्मा जी नमकीन' के पोस्टर को रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर और एक्टर फरहान अख्तर, जूही चावला और परेश रावल ने इसे शेयर कर अपने तरीके से अपनी खुशी जाहिर किया है। रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हमें एक बहुत खास फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का पोस्टर शेयर करते हुए गर्व हो रहा है। जिसमें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक, जिनके अद्वितीय काम और शानदार करियर को हम हमेशा संजो कर रखेंगे, मिस्टर ऋषि कपूर। उनके प्यार, सम्मान और याद के प्रतीक के रूप में और उनके लाखों फैंस को उपहार के रूप में, उनकी अंतिम फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया है।
ऋषि कपूर के अधूरी कहानी को परेश रावल ने किया पूरा
इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि ऋषि इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं कर पाए थे। ऐसे में उनके अधूरे रोल को परेश रावल ने पूरा किया है। ऋषि कपूर के निधन के बाद परेश रावल ने इसकी शूटिंग पूरा किया है। इस बारें में खुद मेकर्स ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देते बताया है। आपको याद दिला दें कि ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को ल्यूकेमिया की वजह से निधन हो गया था।
हितेश भाटिया के डायरेक्शन में बन रही है फिल्म
इस अपकमिंग फिल्म का डायरेक्शन हितेश भाटिया कर रहे हैं। जो इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म में जूही चावला भी एक अहम रोल में दिखने वाली हैं। फिल्म रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, हनी त्रेहान, अभिषेक चौबे द्वारा निर्मित और कासिम जगमगिया द्वारा सह-निर्मित है। 60 वर्षीय खुशमिजाज व्यक्ति की कहानी को 'फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट' और 'मैकगफिन पिक्चर्स' के बैनर तले बनाई जा रही है।
मनोरंजन / शौर्यपथ / टीवी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ से मशहूर हुए कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने सफलता की ऊंचाइयां देखी हैं लेकिन अब उनके बारे में परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। उन्हें फिर से ड्रग्स की लत लग गई है। पुलिस ने सिद्धार्थ को बुरी हालत में पाया जिसके बाद उनकी मां को फोन किया गया। सिद्धार्थ को रिहैब सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी मां अलका सागर के मुताबिक वह बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। इससे पहले साल 2018 में सिद्धार्थ के ड्रग्स लेने के बारे में पता चला था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि उनकी मां उन्हें ड्रग्स देती थीं। इसके अलावा उन्होंने और भी कई गंभीर आरोप लगाए थे।
शूट से थे गायब
सिद्धार्थ की हालत में इस बीच सुधार हो रहा था। उन्होंने एक कॉमेडी शो में परफॉर्म कर लोगों का दिल जीत लिया था। इस शो को फराह खान जज कर रही थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में वे शूट से गायब रहे। पिछले महीने पुलिस ने उन्हें बहुत बुरी स्थिति में पाया और उनकी मां को फोन किया, जो कि उस वक्त दिल्ली में थीं। सिद्धार्थ की मां ने इस बारे में जानकारी दी है।
किसी दोस्त ने नहीं दिया साथ
उनकी मां कहती हैं कि ‘मुझे पुलिस स्टेशन से फोन आया था कि सिद्धार्थ सागर की हालत खराब है और उसे केवल मेरा नाम और नंबर याद है। उन्होंने मुझे फोन किया। उन्होंने मुझे उसे वहां से ले जाने के लिए कहा। यह दुखद है कि जब भी ऐसी कोई स्थिति आती है उसका कोई दोस्त, शुभचिंतक या कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आता है। हमेशा उसके माता-पिता रहे हैं लेकिन उसने कभी परिवार के महत्व को नहीं समझा। मैं एक मां हूं और मैं चाहती हूं वह इस स्थिति से बाहर निकले।‘
दवाइयां लेनी बंद कर दी
सिद्धार्थ सागर की मां कहती हैं कि ‘हमने उसे बाइपोलर की दवाइयां देनी शुरू की थीं लेकिन उसने अचानक उसे छोड़ दी। वह दवा लेना बंद कर देता है। मुझे लगता है कि कहीं कुछ तो सही नहीं है जिसकी वजह से सब चीजें बार-बार हो रही हैं। वह अपने करियर में इतना अच्छा कर रहा था। पिछली बार लोगों ने उसे इतनी बुरी तरह ठगा था कि उसके शरीर पर कपड़े तक नहीं बचे थे। उसने बाइपोलर का इलाज बंद कर दिया था। इस वक्त उसे इलाज की जरूरत है।‘
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
