August 18, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

           मनोरंजन / शौर्यपथ / छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर और रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि 40 की उम्र में उनका दुखद निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला को मैसिव हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उनका निधन हो गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक एक्टर को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिद्धार्थ के निधन की खबर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए बड़ा सदमा लेकर आई है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर से कोरोना की खबरें आने लगी हैं। फिल्ममेकर रूमी जाफरी के बाद कोरियोग्राफर फराह खान की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फराह खान को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह जल्दी रिकवर हो जाएंगी। फराह ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर लोगों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर दे दी है। फराह खान ने रीसेंटली डांस रिऐलिटी शो शूट किया है। उनका शाहरुख के साथ भी वीडियो वायरल है।
    बोलीं- शायद काला टीका नहीं लगा
    फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, मुझे हैरानी है कि क्या ऐसा इसलिए हुआ कि मैंने काला टीका नहीं लगाया। पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होने और दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोगों के साथ काम करने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं। मैंने सबको बता दिया है कि जो भी मेरे कॉन्टैक्ट में आया है, अपना टेस्ट करवा ले। हालांकि हो सकता है कि मैं किसी को भूल गई हूं (क्योंकि उम्र हो गई है और यादाश्त कमजोर है) प्लीज अपना टेस्ट करवा लें। उम्मीद है जल्दी ठीक हो जाऊंगी। फराह खान के इंस्टाग्राम पर शिल्पा शेट्टी और शाहरुख खान के साथ पोस्ट दिखाई दे रहे हैं। वह सुपर डांसर के सेट पर थीं। हालांकि शाहरुख के साथ उनका वीडियो नया है या पुराना ये कंफर्म नहीं हैं। फराह जी कॉमेडी शो भी जज करती हैं।
    रूमी जाफरी भी हो चुके पॉजिटिव
    बीते दिनों फिल्ममेकर रूमी जाफरी का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। उन्होंने बताय था कि उनके वैक्सीन की दोनों डोज लगी थीं जिस वजह से जल्दी रिकवरी हो गई। बीते महीने रूमी जाफरी की बेटी की शादी थी। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई थी कि बेटी की शादी निपटाने के बाद उन्हें कोरोना हुआ।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपनी मां और परिवार के लिए 8बीएचके का आलीशान घर खरीदा है। हाल ही में टाइगर अपने पापा जैकी श्रॉफ, मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ इस नए घर में शिफ्ट भी हो चुके हैं। बेटे के घर में शिफ्ट होेन के बाद जैकी श्रॉफ ने अब अपनी फीलिंग शेयर किया है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि क्यों टाइगर ने नया घर खरीदा है।
    टाइगर हमेशा से अपनी मां आयशा के लिए चाहते थे नया घर
    'इंडियन एक्सप्रेस' की खास बातचीत में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ ने कहा, "बॉलीवुड में आने से पहले ही टाइगर अपनी मां आयशा के लिए एक शानदार घर खरीदने का सपना देखा करता था। वह अपने उसी सपने के पीछे हमेशा से दौड़ता रहा। हमेशा एक बच्चे को अपनी मां के लिए कुछ भी करना बेहद अद्भुत होता है। उसके साथ भी कुछ ऐसा ही रहा है। वह बहुत प्यारा और भावुक लड़का है।"
    जानिए किसने किया है टाइगर की परवरिश
    इस इंटरव्यू के दौरान, जब जैकी श्रॉफ से टाइगर की परवरिश और एक पिता होने की भूमिका के बारें पूछा गया तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि टाइगर को इतना अच्छा इंसान बनाने में उनका कोई योगदान नहीं है। जैकी श्रॉफ कहते हैं, टाइगर को उनकी मां आयशा और उनकी दादी और नानी ने पाला है। वह कहते हैं, “तीनों देवियों ने ही टाइगर का पालन-पोषण किया है क्योंकि मैं हमेशा काम के लिए बाहर रहता था और जब वापस लौटता तो उसे लाड़-प्यार करता था। मुझे खुशी है कि मैं उसे खराब नहीं कर सका। वह पूरी तरह से एक अलग है, जिस तरह से वह अपने काम और फिटनेस के प्रति अनुशासित है, वह काबिले तारीफ है।“
    बेटे के साथ कुछ ऐसे पेश आते हैं जैकी श्रॉफ
    जैकी श्रॉफ ने आगे खुलासा किया है कि वह टाइगर के साथ कभी भी बिजनेस या किसी काम को लेकर बातें नहीं करते हैं। जब भी बाप-बेटे की मुलाकात होती तो दोनों एक सामान्य लोगों की तरह हुई। हालांकि उन्होंने माना कि बातचीत में वह कभी-कभी अपने बेटे की काम की तारीफ कर दिया करते हैं। जैकी कहते हैं, '' मैं बस उसके काम की प्रशंसा करता रहता हूं और आज वो जो कुछ भी है उसके लिए मैं भगवान और उनके चाहने वालों को धन्यवाद देता हूं''
    कृष्णा श्रॉफ भी बेटे के नये घर के लिए जता चुकी हैं अपनी खुशी
    आपको बता दें जैकी के इस बयान से पहले, हाल ही में उनकी वाइफ कृष्णा श्रॉफ ने अपने बेटे के नये घर में शिफ्ट होने की खुशी जाहिर की थीं। कृष्णा श्रॉफ ने ये भी खुलासा किया था कि पिता जैकी ने अपने बेटे के नये घर में बहुत अधिक समय बिताना शुरू कर दिया है। क्योंकि यहां से मुंबई और लोनावला में स्थित फार्महाउस के बीच की दूरी कम है।

    पहली बार दर्शकों को अलग हटकर देखने मिलेगा दिलेश साहू, मुस्कान और रियाज का अभिनय

    दुर्ग / शौर्यपथ / तीजा पोरा के खास अवसर पर एन. माही फिल्म प्रोडक्शन के बेनर तले बनी पारिवारिक एवं कॉमेडी फिल्म मोर जोड़ीदार-2 वेंकटेश्वर टॉकीज भिलाई एवं अप्सरा टॉकीज दुर्ग सहित प्रदेश के 13 सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के निर्माता मोर जोड़ीदार, लव दीवाना जैसे सुपरहीट फिल्म बना चुके प्रोडयूसर मोहित साहू है। इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को दिलेश साहू और मुस्कान की जहां जोड़ी देखने को मिलेगी वही बाकी अन्य फिल्मों से अलग हटकर इस फिल्म में हिरो दिलेश साहू और नायक रियाज खान का अभिनय देखने को तो मिलेगा ही वही फिल्म की हिरोईन मुस्कान साहू का किरदार देखकर सभी लोग यही कहेेंगे कि हमारी बेटी हो तो इस फिल्म के करेक्टर भावना(मुस्कार साहू) जैसी है। उक्त जानकारीएक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए फिल्म के निर्देशक गुलाम हैदर मंसूरी ने दी। इन्होंने आगे बताया कि ए जे डायरेक्टर मेरी ऐसी कोशिश रहती है कि यहां का कंटेन व संस्कृति को एक आम आदमी भी आसानी से समझ सके एवं जब थियेटर से बाहर निकले तो उसके चेहरे पर मुस्कान हो।
    इस दौरान फिल्म के नायक दिलेश साहू ने कहा कि यह एक कमाल की फिल्म है। मेरा मानना है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आयेगी। यह पारिवारिक एवं लव स्टोरी के साथ ही इसमें कॉमेडी सहित वह सभी चीजें है जो एक सफल फिल्म के लिए आवश्यक है और आजके दर्शकों को जो पसंद है। इसमें मैं यानि दिलेश साहू नही बल्कि फिल्म का करेक्टर मोहन दिखेगा। अब तक दर्शक मेरा एक्शन देखते आये है, लेकिन पहली बार अपनीअन्य फिल्मों से एकदम अलग हटकर इसमें अभिनय किया हूं जो मेरे लिए भी चैलेंज था।
    वहीं फिल्म की हिरोईन मुस्कान साहू ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि अब तक दर्शकों ने मेरी फिल्म बीए फस्र्टईयर, आईलवयू टू सहित सभी फिल्मों को अपना मया और दुलार दिया है। मैं उनसे अपील करती हूं कि दर्शक इस फिल्म को भी अपना प्यार और आशीर्वाद दें। फिल्म में अपने करेक्टर के बारे में बताते हुए मुस्कान ने कहा कि मेरी अन्य फिल्मों से इस फिल्म मेे एक दम अलग हट कर किरदार है। एक लड़की को प्यार करने के साथ ही अपने मां बाप की इज्जत देखना भी जरूरी होता है। इस फिल्म को देखने के बाद लोग यह जरूर कहेंगे कि मेरी बेटी भावना (मुस्कान साहू) जैसी हो। वही फिल्म के दूसरे हिरो रियाज खान ने फिल्म मेें अपने चरित्र के बारे में बताते हुए कहा कि में बाकी फिल्मों मे अब तक चुलबुला व कॉलेज ब्वाय जैसा किरदार निभाते आया हूं लेकिन इसमें मेंरी भूमिका एक दम अलग है। हमारा परिवार छत्तीसगढ का निवासी रहता है लेकिन वह किसी कारण से दिल्ली चला गया रहता है, मैं वापस छत्तीसगढ अपने गांव आ जाता हूं। और लोगों को मदद करने के साथ ही ऐसा सोचता और कार्य करता हूं कि मेरे कारण किसी को कोई तकलीफ न हो।
    प्रदेश के इन टॉकीजों में होगी प्रदर्शित
    फिल्म के पीआरओ दिलीपनाम पल्लीवार ने बताया कि प्रोड्यूसर मोहित साहू की आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर जोड़दार इस शुक्रवार 3 सितंबर को प्रदेश के वेंकटेशवर टॉकीज भिलाई, अप्सरा दुर्ग सहित श्याम रायपुर, श्री कृष्णा राजनांदगांव, शिवा बॉलीवुड बलोदा बाजार, मां भुवनेश्वरी कवर्धा, देवश्री धमतरी, बालाजी का कसडोल, माथुर सिटीप्लेक्स दल्लीराजहरा गैलेक्सी राजीम, न्यू राज तिल्दा , रामा मेट्रो शिवरीनारायण, चित्रा टॉकीज कोरबा के सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स में रिलीज हो रही है।
    दिलेश साहू की इससे पहले आ चुकी है ये एक्श न फिल्मे
    मोर जोड़दार-2 के पहले छॉलीवुड के सुपर स्टार दिलेश साहू की फिल्म मोर जोड़ीदार, लव दीवाना, रजनी फिल्म पहले प्रदर्शित हो चुकी है जिसमें दर्शकों ने दिलेश के एक्शन को बहुत पसंद किया और छॉलीवुड का एक्शन ब्वाय नाम दिया था। दर्शको को दिलेश साहू की फिल्मों का हमेशा इंतजार रहता है।
    मुस्कान साहू इससे पहले इन फिल्मों में दिखा चुकी है अपने अभिनव का जलवा
    मोर जोड़दार-2 की हिरोईन मुस्कान साहू की फिल्म बीए फस्र्ट ईयर, आई लव यू 2 सहित अन्य कई फिल्मे प्रदर्शित हो चुकी है जिसकों दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
    इससे पहले कई फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं हिरो रियाज खान
    मोर जोड़ीदार-2 के सेकंड हिरो रियाज खान इससे पहले कई फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत चुके है। इनकी पहली फिल्म बंधन प्रीत से ही अपने अभिनय के बल पर दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बना चुके है। रियाज खान मोरी जोड़ीदार-2 के अलावा हिंदी फिल्म जड़ द रूट, बंधन प्रीत के, बारात लेके आजा, पटी तो पटी नही तो में भी प्रमुख भूमिका निभा चुके है।
    ये हैं फिल्म के प्रमुख कलाकार
    नायक दिलेश साहू, रियाज खान, नायिका मुस्कान साहू, शीतल साहू, योगेश अग्रवाल ,पवन गुप्ता, सेल सोनी ,उपासना वैष्णव ,विनायक अग्रवाल, संतोष निषाद ,सृष्टि तिवारी ,अनूप कुमार ,नवीन देशमुख, भूपेंद्र टेकाम ,हनी शर्मा ,दामिनी पटेल ,अमर दास ,कौशल उपाध्याय ,करीम उल्ला, भरत, शिव कुमार और प्रियांश तिवारी है। इसके निर्माता - मोहित साहू , निर्देशक कथा - पटकथा संवाद गुलाम हैदर मंसूरी, सह निर्देशिका नेहा साहू, संगीत जितेंद्रियम देवांगन, सुनील सोनी, फाइट मास्टर आर्ट डायरेक्शन करीम उल्ला खान है। तो फिल्म के वितरक मां फिल्म तरुण सोनी है।
    देश के प्रसिद्ध गीतकार मुकंद कौशल की है आखरी फिल्म
    देश के जाने माने प्रसिद्ध कवि एवं फिल्मी गीतकार मुकुंद कौशल की ये आखरी फिल्म है जिसमें उन्होंने गीत लिखा है। मुकुंद कौशलक का गत माह निधन हो गया है। मुकुंद कौशल इसके अलावा कई छत्तीसगढ़ी और हिन्दी फिल्म तथा टीवी सीरियलों के लिए गीत लिख चुके है। इसके अलावा छत्तीसगढी गज़ल के प्रथम रचयिता भी यही है जिन्होंन ेपहली बार छत्तीसगढी में $गजल लिखने की विधा की शुरूआत की थी। मुकुंद कौशल के अलावा इस फिल्म में चंद्रप्रकाश ने गीतों एक से बढकर एक गीत लिखा है जिसकों स्वर दिया सुनील सोनी मुनमुन चक्रवर्ती ने ।

    मनोरंजन / शौर्यपथ /एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बीजी हैं। वहीं, प्रोफेशनल के साथ-साथ श्रद्धा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। बीते दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे थे कि श्रद्धा, रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही हैं और जल्द शादी भी कर सकती हैं। उनके पिता शक्ति कपूर भी चाहते हैं श्रद्धा सेटल हो जाएं। लेकिन हाल ही में शक्ति ने बेटी की शादी की खबरों पर जवाब दिया है।
    रोहन पर की बात
    शक्ति कपूर ने इस साल श्रद्धा की शादी की खबरों से इनकार किया है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से रोहन श्रेष्ठा के बारे में बात करते हुए कहा- 'रोहन श्रेष्ठा फैमिली फ्रेंड हैं। मैं उनके पिता को कई सालों से जानता हूं। रोहन कई बार हमसे मिलने आते हैं लेकिन उन्होंने कभी शादी के लिए श्रद्धा का हाथ नहीं मांगा है। और इसके अलावा आज बच्चे अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेते हैं। अगर श्रद्धा बोलेंगी कि उन्होंने अपने लिए पार्टनर चुन लिया है तो मैं फौरन राजी हो जाऊंगी'।
    ब्रेकअप से है परेशानी
    उन्होंने कहा- 'मैं मना क्यों करूंगा? लेकिन इस वक्त वो अरने करियर को लेकर बिजी हैं। शादी एक अहम फैसला है और जिस तरह लोग ब्रेकअप कर रहे हैं, वो मुझे कभी-कभी परेशान करता है। ऐसे फैसले लेने से पहले हर किसी को इस बात के लिए श्योर होना पड़ेगा'। शक्ति कपूर अपनी बेटी को गोल्डन गर्ल कहते हैं।

    मनोरंजन / शौर्यपथ/ मोस्ट अवेटेड ZEE5 वेब सीरीज 'पवित्र रिश्ता 2' का फर्स्ट टीजर आखिरकार आउट हो गया है। अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर पवित्र रिश्ता के डिजिटल वर्जन का पहला टीजर शेयर किया।
    अंकिता लोखंडे ने शेयर किया टीजर
    अंकिता लोखंडे ने टीजर को शेयर करते हुए उन्होंन कैप्शन दिया, "लव तो होगा ही इन द एयर, जब मानव और अर्चना हैं! उनके साथ प्यार की यात्रा में शामिल हों जो जल्द ही आने वाले 'पवित्र रिश्ता' में बदल जाएगा #ZEE5 पर जल्द ही। #ItsNeverTooLate" ।
    मानव के रोल में शानदार लगे शाहीर शेख
    रिलीज हुए टीजर में मानव और अर्चना के सच्चे लव और उनके बॉन्डिंग बंधन की झलक को दिखा गया है। मानव के लुक में शाहीर शेख और अर्चना के लुक ममें अंकिता लोखंडे दोनों ही शानदार दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों की पहली मुलाकात , शादी और आगे की कुछ जर्नी दिखाई गई है। दोनों के बीच की केमेस्ट्री हर फ्रेम में खूबसूरत दिखाई गई है। इस प्रोमो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि शाहीर शेख मानव के किरदार को पूरा न्याय करेंगे।
    वीडियो देखते ही दर्शकों को याद आए सुशांत सिंह राजपूत
    अंकिता द्वारा शेयर किये इस वीडियो पोस्ट पर फैंस एक बार फिर से सुंशात सिंह राजपूत को याद करते हुए कॉमेंट कर रहे हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत इसी टीवी शो के जरिए एक्टिंग की दूनिया में कदम रखा था। उन्होंने इस शो में मानव की भूमिका निभाई थी। आज लोग सुशांत को मानव के रोल के लिए उन्हें याद करते हैं। एकता कपूर द्वारा निर्मित, पवित्र रिश्ता 2 में उषा नाडकर्णी, अभिज्ञान भावे और कई अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं। निर्माताओं ने अभी तक शो के प्रीमियर की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो पवित्र रिश्ता 2 को गणेश उत्सव 2021 में लॉन्च किया जा सकता है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / विक्की कौशल - सारा अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द इम्मॉर्टल ऑफ अश्वत्थामा' के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो मेकर्स 30 करोड़ खर्च करने के बाद इस फिल्म को नहीं बनाने का डिसिजन किया है। मेकर्स के आपसी मनमुटाव और भारी बजट के कारण निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने इसका हमेशा के लिए डिब्बा बंद कर दिया है।
    रोनी स्क्रूवाला और निर्देशक आदित्य धर में नहीं बन पा रही है बात
    बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, निर्माता रोनी स्क्रूवाला और निर्देशक आदित्य धर के बीच क्रिएटिव मतभेदों के कारण फिल्म पर काम करने का इरादा छोड़ दिया है। साफ शब्दों में कहें तो इसे हमेशा के लिए डिब्बा बंद किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म को बनाने की तैयारी 2 साल से चल रही थी। डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म को शूट करने के लिए लोकेशन्स भी सर्च कर ली थी। इतना ही नहीं वे फिल्म को लेकर प्री-प्रोडक्शन का काम भी कर रहे थे। लेकिन अब फिल्म को बंद कर दिया गया है।
    रॉनी स्क्रूवाला को हुआ 30 करोड़ का नुकसान
    रिपोर्ट में कहा गया है कि रॉनी स्क्रूवाला को लगभग 30 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि रॉनी ने इस फिल्म की तैयारी पर काफी रुपए खर्च किए थे, लेकिन जब उन्होंने पूरा बजट जोड़ा तो उन्हें लगा कि ये काफी महंगी फिल्म साबित होगी। वहीं अब डायरेक्टर को डर है कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण सिनेमाघर अभी न के बराबर काम कर रहे हैं, इससे बिजनेस एकदम जीरो पर पहुंच गया। ऐसे में स्क्रूवाला ने रिस्क उठाना सही नहीं समझा।
    पहले आई थी ये रिपोर्ट
    बता दें हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म में एक्टर सुनील शेट्टी को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था, वहीं, इस फिल्म के कई सीन में VFX तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। कहा गया था विक्की फिल्म के लिए अपना वजन 120 किलो तक बढ़ाएंगे। इस फिल्म में विक्की महाभारत के महान योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। सारा पहली बार एक्शन करते नजर आने वाली हैं जिसकी ट्रेनिंग वह काफी दिनों से ले रही हैं।
    फिल्म की शूटिंग शेड्यूल यूरोप में तय किया गया था। यूरोप के अवाला फिल्म की शूटिंग भारत, आइसलैंड और यूएई में होनी तय थीं। हालांकि अब मेकर्स इसमें करने से मना कर चुके हैं। फिल्म के बंद होने के मामले पर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गाय है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / विक्की कौशल - सारा अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द इम्मॉर्टल ऑफ अश्वत्थामा' के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो मेकर्स 30 करोड़ खर्च करने के बाद इस फिल्म को नहीं बनाने का डिसिजन किया है। मेकर्स के आपसी मनमुटाव और भारी बजट के कारण निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने इसका हमेशा के लिए डिब्बा बंद कर दिया है।
    रोनी स्क्रूवाला और निर्देशक आदित्य धर में नहीं बन पा रही है बात
    बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, निर्माता रोनी स्क्रूवाला और निर्देशक आदित्य धर के बीच क्रिएटिव मतभेदों के कारण फिल्म पर काम करने का इरादा छोड़ दिया है। साफ शब्दों में कहें तो इसे हमेशा के लिए डिब्बा बंद किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म को बनाने की तैयारी 2 साल से चल रही थी। डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म को शूट करने के लिए लोकेशन्स भी सर्च कर ली थी। इतना ही नहीं वे फिल्म को लेकर प्री-प्रोडक्शन का काम भी कर रहे थे। लेकिन अब फिल्म को बंद कर दिया गया है।
    रॉनी स्क्रूवाला को हुआ 30 करोड़ का नुकसान
    रिपोर्ट में कहा गया है कि रॉनी स्क्रूवाला को लगभग 30 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि रॉनी ने इस फिल्म की तैयारी पर काफी रुपए खर्च किए थे, लेकिन जब उन्होंने पूरा बजट जोड़ा तो उन्हें लगा कि ये काफी महंगी फिल्म साबित होगी। वहीं अब डायरेक्टर को डर है कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण सिनेमाघर अभी न के बराबर काम कर रहे हैं, इससे बिजनेस एकदम जीरो पर पहुंच गया। ऐसे में स्क्रूवाला ने रिस्क उठाना सही नहीं समझा।
    पहले आई थी ये रिपोर्ट
    बता दें हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म में एक्टर सुनील शेट्टी को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था, वहीं, इस फिल्म के कई सीन में VFX तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। कहा गया था विक्की फिल्म के लिए अपना वजन 120 किलो तक बढ़ाएंगे। इस फिल्म में विक्की महाभारत के महान योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। सारा पहली बार एक्शन करते नजर आने वाली हैं जिसकी ट्रेनिंग वह काफी दिनों से ले रही हैं।
    फिल्म की शूटिंग शेड्यूल यूरोप में तय किया गया था। यूरोप के अवाला फिल्म की शूटिंग भारत, आइसलैंड और यूएई में होनी तय थीं। हालांकि अब मेकर्स इसमें करने से मना कर चुके हैं। फिल्म के बंद होने के मामले पर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गाय है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन के पुलिस बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे की कमाई को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे थे, जिनमें कहा गया था कि उनकी सालाना तनख्वा 1.5 करोड़ रुपये हैं। इस मामले अब जितेंद्र के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और उनका ट्रांसफर भी कर दिया गया है।
    कॉन्सटेबल जितेंद्र शिंदे को अब मुंबई पुलिस से जोड़ दिया गया है। शिंदे अभी तक अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड के रूप में काम करते थे। मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक साल में उनकी कमाई 1.5 करोड़ रुपये है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है जिसमें पता लगाया जाएगा कि उनकी इतनी कमाई कहां से हो रही है।
    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिंदे ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सिक्योरिटी एजेंसी चलाती हैं, जिसके जरिए वे कई सेलेब्स को स्कियोरिटी देते हैं। बता दें कि शिंदे ने इस बात से साफ इनकार किया है कि अमिताभ बच्चन उन्हें 1.5 करोड़ रुपये देते हैं।
    अब राज्य सरकार इस बात की जांच कर रही है कि क्या शिंदे ने अपनी दूसरी कमाई की जानकारी प्रशासन को दी थी और क्या वे किसी दूसरी जगह से पैसा तो नहीं कमाते थे। महाराष्ट्र के सेवा नियमों के अनुसार, एक सरकारी कर्मचारी दो प्रतिष्ठानों से वेतन स्वीकार नहीं कर सकता है।
    जितेंद्र हमेशा परछाई की तरह बिग बी के साथ रहे हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों से लेकर फिल्म के सेट तक, जितेंद्र शिंदे को अमिताभ बच्चन के साथ हर समय देखा गया। हालांकि, अब, रिपोर्ट के अनुसार, जितेंद्र शिंदे का दक्षिण मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया है।
    हालांकि, मुंबई पुलिस के मुताबिक एक पुलिस वाले को पांच साल से ज्यादा समय तक एक स्थान पर तैनात नहीं किया जा सकता है। अमिताभ बच्चन को एक्स सिक्योरिटी मिली हुई है इसलिए उनके साथ हमेशा दो कांस्टेबल तैनात रहते हैं, जिनमें से एक जितेंद्र थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision