August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर अरबाज खान का एक हालिया इंटरव्यू काफी चर्चे में है। इस इंटरव्यू में अरबाज अपने करियर से लेकर अपने सुपरस्टार भाई सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो काफी दिलचस्प है। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के साथ उनकी तुलना किये जाने पर बात की है।
    जानिए किस बात को लेकर होती हैं सलमान-अरबाज की तुलना
    बता दें कि अरबाज खान तीन भाईयों में सबसे बड़े हैं। सलमान खान और सोहेल खान अरबाज के बाद आते हैं। हालांकि सलमान ही एकमात्र ऐसे है जिन्होंने बॉलीवुड में सफलता हासिल की। बाकी अरबाज और सोहेल एक्टिंग की दुनिया में कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसे में लोग हमेशा करियर सफलता को लेकर अरबाज -सलमान की तुलना करते रहते हैं।
    सलमान का भाई होने में कोई नुकसान नहीं
    पिंकविला की खास बातचीत में अरबाज से जब पूछा गया था कि सलमान का भाई होने के क्या नुकसान आपको नज़र आते हैं? तो इस पर अरबाज ने कहा कि सलमान जैसा भाई होने से कोई नुकसान नहीं हो सकता। वह आगे कहते हैं ,‘मुझे नहीं लगता कि सलमान का भाई होना कोई नुकसान वाली बात है और इसमें नुकसान कैसा ? यह कह देना कि सलमान का भाई होने के नाते लोगों को एक्स्पेक्टेशंस काफी हैं। तो ये भी कहना गलत होगा, क्योंकि इस प्रोफेशन को मैंने चुना है। किसी ने जोर-जबरदस्ती से मेरे ऊपर थोपा नहीं है और ना ही था। मैंने ही उस प्रोफेशन को चुना जहां मेरे पिता सलीम खान और भाई सलमान खान हैं’।
    मैं जहां हूं वहां खुश हूं
    अरबाज ने आगे कहते हैं, 'करियर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। मैं भले ही सलमान की तरह एक बड़ा पॉपुलर स्टार नहीं हो सका, लेकिन आज मैं जो हूं उससे खुश हूं और उसका आनंद ले रहा हूं। मैं किस प्रेशर में हूं यह देखना उनका काम और उनकी चिंता का विषय नहीं है, लोग मेरी तुलना किससे करते हैं मैं इस बात की चिंता कतई नहीं करता। मैं अपनी लड़ाई खुद लड़ता हूं, मेरी खुद की एक जर्नी है।'
    पिंच-2 को होस्ट कर रहे हैं अरबाज
    अरबाज खान इन दिनों चैट शो पिंच-2 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस शो पहले मेहमान सलमान खान बने थे। अब रिपोर्ट की मानें तो आने वाले एपिसोड में आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार न केवल अपने शानदार एक्टिंग के लिए के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपने नेक कार्यों के लिए भी प्रशंसा बटोरते रहते हैं। कोविड -19 महामारी के बीच एक बार फिर अक्षय ने अपनी दिरियादिली दिखाई दिखाते हुए संस्‍कार भारती कैपेंन 'पीर पराई जाने रे' के तहत 50 लाख रुपये का डोनेशन किया है।
    लोगों से की ये अपील
    डोनेशन की बात अक्षय ने एक वीडियो जरिए अपने फैंस को जानकारी दी है। साथ ही साथ वीडियो में अक्षय एक वीडियो मेसेज रिकॉर्ड कर लोगों से अपील की है कि वे भी इस मुश्‍किल समय में जरूरतमंदों की मदद करें। अक्षय का यह डोनेशन से उन कलाकारों की मदद कि जाएगी, जिनकी जिंदगी कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित हुई है।
    वीडियो में दिया खास संदेश
    सामने आई इस वीडियो में आप अक्षय कुमार को ये कहते हैं देख सकते है कि - कोरोना महामारी ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के सामने आर्थिक मुश्‍किलें खड़ी कर दी हैं और उनके पास बीते दो साल से काम नहीं है। जरूरत पड़ने पर आर्टिस्‍ट हमेशा देश के लिए खड़ा होता है और मेरा मानना है कि इस कठिन समय में इस फ्रेटरनिटी से जुड़े लोग आगे आएंगे और कलाकारों की मदद करेंगे।
    पहले भी करोड़ो का डोनेशन दे चुके हैं अक्षय कुमार
    बता दें कि इससे पहले अभी अक्षय कई बार डोनेशन दे चुके हैं। बीते साल उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया था। वहीं कई बार देश के अलग-अलग जगहों पर बाढ़ पीड़ितो और देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की भी मदद कर चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर में अक्षय अपनी वाइफ ट्विंकल संग मिलकर ऑक्‍सिजन कंसन्‍ट्रेटर्स डोनेट किया था।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / प्रियमणि की मुस्तफा राज से शादी वैलिड नहीं है। मुस्तफा राज की पहली पत्नी आयशा ने इसे अवैध बताया है। उनका कहना है कि मुस्तफा ने उन्हें ऑफिशली तलाक नहीं दिया है। मुस्तफा और आयशा 2013 में अलग हो चुके हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। वहीं प्रियमणि ने 2017 में मुस्तफा से शादी की थी।
    मुस्तफा बोले, पैसे वूसलने की चाल
    द फैमिली मैन की ऐक्ट्रेस प्रियमणि की शादी को उनके पति की पहली वाइफ ने चैलेंज किया है। मुस्तफा राज की पत्नी आयशा का दावा है कि वह अभी भी उनकी पत्नी हैं। वहीं मुस्तफा का कहना है कि यह पैसे वसूलने की कोशिश है। Etimes की रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्तफा का कहना है, मेरे खिलाफ लगे चार्जेज झूठे हैं। मैं बच्चों के रहन-सहन का पैसा नियमित रूप से आयशा को भेजता हूं। वह सिर्फ निकलवाने की कोशिश कर रही हैं। मुस्तफा ने सवाल किया कि उन्होंने ये सारे इल्जाम, जिसमें घरेलू हिंसा भी शामिल है, लगाने के लिए इतना लंबा इंतजार क्यों किया?
    आयशा ने बताया क्यों कर दी इतनी देर
    वहीं आयशा का कहना है, मुस्तफा अभी भी मेरे पति हैं। मुस्तफा और प्रियमणि की शादी वैलिड नहीं है। हमने डिवोर्स तक फाइल नहीं किया और प्रियमणि से शादी के वक्त उन्होंने कोर्ट को बताया कि वह कुंवारे हैं। इतनी देर क्यों कर दी, इस पर उन्होंने कहा, दो बच्चों की मां होकर आप कर भी क्या सकते हो? आपस में ही सुलझाने की कोशिश करते हैं लेकिन जब बात नहीं बनती तो कुछ कदम उठाने पड़ते हैं।
    मुस्तफा को लकी चार्म मानती हैं प्रियमणि
    प्रियमणि 'द फैमिली मैन' सीरीज में काम करके हिंदी दर्शकों के बीच भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वह विद्या बालन की सेकंड कजन हैं। एक इंटरव्यू के दौरान वह मुस्तफा को अपना लकी चार्म हता चुकी हैं। उन्होंने कहा था, मैं शादी के बाद काफी बिजी हो गई हूं, इसलिए मुझे लगता है कि मुस्तफा मेरे लकी चार्म हैं।

    मनोरन्जन /शौर्यपथ /अनुपमा टीवी सीरियल छोटे परदे पर राज कर रहा है। यह शो टीआरपी में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हर हफ्ते बार्क रेटिंग में टॉप पर है। इसी बीच शो में लीड कैरेक्टर वनराज का रोल प्ले कर रहें सुधांशु पांडे इस शो की सफलता को देखकर अब फूले नहीं समा रहे हैं। सुधांशु पांडे ने इस शो की सफलता की लेकर अपना रिएक्शन दिया है। इतना ही उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले दिनों में जैसे अनुपमा (रुपाली गांगुली) के लिए लोग सहानुभूति दिखाते हैं ठीक वैसे ही काव्या (मदालसा शर्मा) के प्रति दिखाएंगे।
    'दो महिलाएं और एक पुरुष की कहानी दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब है
    स्पॉट बॉय की खास बात चीत में सुधांशु पांडे इस शो लेकर अपनी फीलिंग शेयर किया है और बताया है कि वह इस शो का हिस्सा बनने के बाद काफी खुश हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि रुपाली गांगुली और मदालसा शर्मा के साथ काम कर वह बेहद खुश हैं। वह कहते हैं, 'दो महिलाएं और एक पुरुष के साथ एक टीवी शो हो या 'सिलसिला' जैसी फिल्में हमेशा से दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हैं। क्योंकि यह एक ऐसे रिश्ते का हिस्सा है जिसने हमेशा लोगों को बनाया है।
    लोग हमेशा जानना चाहते हैं कि कैसे कैसे तीनों लोग एक रिश्ते को हैंडल करते हैं?
    सुधांशु आगे कहते हैं कि दर्शकों को यह जानने में हमेशा दिलचस्पी रहती हैं कि कैसे तीनों लोग एक रिश्ते को हैंडल करते हैं। दर्शकों को ऐसे रिश्ते पर आधारित फिल्में पसंद हैं लेकिन हमारे टेलीविजन शो ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। यह शायद इसलिए है क्योंकि इसके साथ सभी करैक्टर काफी इमोशनली जुड़े हुए हैं।
    आने वाले दिनों में काव्या के रोल को भी मिलेगी सहानुभूति
    सुधांशु शो में अपने कैरेक्ट को लेकर कहते हैं, 'भले ही लोग वनराज के करैक्टर से नफरत करते हैं और लोगों को उस किरदार से नफरत करना भी चाहिए। अगर वे उससे नफरत नहीं करते हैं, तो वे किसी और से कैसे प्यार करेंगे। अब अनुपमा भी एक स्वतंत्र महिला है अपने दम पर काम कर रही है। इसलिए अब शायद लोग उनके प्रति इनती सहानुभूति नहीं दिखा रहे हैं। इन दिनों वनराज शाह को लोगों की ओर से खूब सपोर्ट मिल रहा है। दो औरतों और एक पुरुष के बीच इस ट्रायंगल के डायनामिक्स हर दिन चेंज होते रहेंगे। मुझे यकीन है कि मदालसा के करैक्टर काव्या को भी आने वाले दिनों लोगों की ओर से सहानुभूति मिलेगी, अब देखना यह है कि ये कब होता है।'

    मनोरंजन / शौर्यपथ /सलमान खान ने काफी दिनों बाद अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। वीडियो भी ऐसा-वैसा नहीं बल्कि इतना इंटेंस की उनकी बॉडी देख आंखें खुली कि खुली रह जाएं। अपने वीडियो के साथ उन्होंने इंट्रेस्टिंग कैप्शन दिया है, जो उनकी अगली फिल्म की तैयारी की तरफ इशारा कर रहा है। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग इसी महीने शुरू होने वाली है। सलमान इसकी जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं।
    सलमान ने दिखाई जबरदस्त बॉडी
    सलमान खान के फैंस उनका रीसेंट वीडियो देखकर खुश हो सकते हैं। उनकी फिल्म 'टाइगर 3' जबरदस्त ऐक्शन से भरपूर होगी। सलमान फिल्म के लिए काफी पसीना बहा रहे हैं तो जाहिर सी बात है फिल्म में शर्टलेस सीन होगा और फैंस को उनकी बॉडी देखने को मिलेगी। सलमान खान ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह वर्कआउट कर रहे हैं। इस वीडियो में उनकी मस्कुलर बॉडी दिख रही है। सलमान ने इसके साथ कैप्शन दिया है, मुझे लगता है, ये बंदा टाइगर 3 के लिए ट्रेनिंग कर रहा है।
    शाहरुख, सलमान के फैंस एक्साइटेड
    वीडियो में सलमान खान का चेहरा साफ नहीं दिख रहा लेकिन झलक और बॉडी से पता चल रहा है कि वही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सलमान के साथ इमरान हाशमी और कटरीना कैफ भी हैं। खबरें हैं कि शाहरुख खान इसमें कैमियो में नजर आएंगे। फैंस सलमान और शाहरुख को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं खबरें हैं कि शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान का गेस्ट अपीयरेंस है। खबरें हैं कि सलमान इसे शूट भी कर चुके हैं।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं। दोनों सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर यह खुशखबरी दी है। साझा की गई तस्वीर में नेहा धूपिया बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उनके साथ अंगद बेदी और बेटी मेहर बेदी भी हैं।
    तस्वीर के साथ लिखा- शुक्रिया भगवान
    नेहा ने तस्वीर के साथ लिखा- ‘इस तस्वीर का कैप्शन सोचने में हमें दो दिन लग गए। हम जो सबसे अच्छा सोच सकते थे वह था- शुक्रिया भगवान।‘ इसके साथ नेहा ने हैशटैग दिया #WaheguruMehrKare.
    सितारों ने दी बधाई
    नेहा की इस तस्वीर पर कई सितारों ने कमेंट किया। सानिया मिर्जा ने लिखा- ‘लव यू गाइज।‘ फराह खान लिखती हैं- ‘तो अब मैं लोगों को बता सकती हूं।‘ नव्या नंदा ने हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट किया।
    निजी तरीके से की थी शादी
    नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने एक निजी समारोह में 10 मई 2018 को गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी की रस्में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में हुई थीं। 18 नवंबर 2018 को नेहा ने बेटी मेहर को जन्म दिया।

    मनोरंजन /शौर्यपथ राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म तूफान अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी हैं। फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और परेश रावल स्टारर फिल्म को फैन्स और क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिल रही हैं। इस बीच शाहरुख खान ने भी फिल्म का रिव्यू ट्वीट किया है।
    क्या है शाहरुख का ट्वीट
    शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे दोस्त फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा की मेहनत को ढेर सारा प्यार। फिल्म को कुछ दिनों पहले ही देखने का मौका मुझे मिला था। परेश रावल, मोहन अगाशे, मृणाल ठाकुर और हुसैन दलाल की बहुत ही शानदार परफॉर्मेंसेस। मेरा रिव्यू- हम सभी को तूफान जैसी फिल्में बनाने की कोशिश करनीं चाहिए।'
    हिट है तूफान
    बता दें कि तूफान को एक ओर जहां सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर क्रिटिक्स भी फिल्म को सराह रहे हैं। फरहान अख्तर के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की लंबे वक्त से चर्चा हो रही है और फिल्म में उनकी मेहनत साफ दिख रही है। फिल्म की कहानी के मुताबिक अजीज अली (फरहान अख्तर) डोंगरी का गुंडा है, लेकिन दिल का अच्छा है। अजीज की मुलाकात होती है डॉक्टर अनन्या प्रभु (मृणाल ठाकुर) से, इसके बाद गुंडा अज्जू, बॉक्सर अजीज अली बनने की राह पर चल देता है। इस रास्ते में उसको साथ मिलता है कोच नाना प्रभु (परेश रावल) का।
    शाहरुख खान का कमबैक
    बता दें कि पठान से शाहरुख खान कमबैक कर रहे हैं। शाहरुख फिल्म जीरो के बाद अब तक किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। ऐसे में पठान शाहरुख के लिए भी काफी स्पेशल फिल्म है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ जॉन अब्राहम नजर आएंगे, जो विलेन के किरदार में दिखेंगे।

    भोजलीवुड / शौर्यपथ / दीक्षा मूवीज वल्र्ड प्रेजेंट्स के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म वीर अली की सूटिंग उत्तरप्रदेश के खूबसूरत लोकेशन गोरखपुर के विभिन्न लोकेशन में आगामी 23 सिंतबर से शुरू होगी जिसकी सभी तैयारी लभगभ पूरी हो चुकी है। इस फिल्म के प्रोडयूसर सपना दुबे है तथा सह निर्माता तेज बहादुर सिंह है और फिल्म का निर्देशन करेंगे भोजपुरी फिल्म जगत के युवा निर्देशक संदीप सिंह। इस फिल्म को अपने सुंदर कलम से सजाएँ है लेखक प्रमोद शुक्ला ने। इसके प्रोडक्शन का कार्य संभालेंगे अंकित सिंह और फिल्म पीआरओ रितिक कौशिक।
    इस फि़ल्म विस्तृत जानकारी देते हुए प्रोडयूसर सपना दुबे एवं निर्देशक संदीप सिंह ने फिल्म पीआरओ रितिक कौशिक को बताया कि फिल्म वीर अली बेहद रोमांटिक लव स्टोरी, फैमली ड्रामा और एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्म की गाने की बात करे तो खुद फिल्म निर्देशक संदीप सिंह अपने देख रेख में आपको अश्लीलता से बहुत दूर खूबसूरत और रोमांटिक गाने देंगे जो कि आप अपने सभी परिवार के साथ देख और सुन सकते है। प्रोडयूसर सपना दुबे ने बताया कि फिल्म के मुख्य भूमिका में प्रमोद शुक्ला, सनी सिंह साँवरिया , तनु श्री, प्राची सिंह , बालेश्वर सिंह, देव सिंह, आर के गोस्वामी, एहसान खान सहित अन्य कलाकार है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में शानदार एक्टिंग कर सुर्खियों में छाए एक्टर हर्षवर्धन राणे ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस किम शर्मा और टेनिस की दुनिया के सुपर स्टार लिएंडर पेस के कथित अफेयर पर रिएक्शन दिया है। हर्षवर्धन राणे ने अपने बयान में कहा कि किम और लिएंडर 'शहर के सबसे हॉट कपल' बनेंगे, लेकिन वह श्योर नहीं है कि वो दोनों वास्तव में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    हर्षवर्धन राणे कर चुके हैं किम को डेट
    बता दें कि हाल ही में गोवा से लिएंडर पेस और किम शर्मा की कुछ दिलकश तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें इन दोनों को समंदर किनारे एक साथ मस्ती करते हुए देखा गया। इन तस्वीरों ने इनके अफेयर की अफवाहों का हवा दे दी हैं। याद दिला दें कि लिएंडर से पहले हर्षवर्धन राणे 2019 में किम को डेट कर रहे थे। हालांकि इनका अब ब्रेकअप हो गया है।
    शहर का सबसे हॉट कपल होंगे किम-लिएंडर पेस
    रिपोर्ट के अनुसार, ''हर्षवर्धन राणे ने बातचीत में कहा, "किम लिएंडर पेस की डेटिंग को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह बेहद रिस्पेक्टफुल होगा जब दोनों खुद इस बारें में पुष्टि करते हैं, और यदि यह सच होता है, तो यह शहर का सबसे हॉट कपल है।"
    करियर से ज्यादा किम निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं
    किम शर्मा ने शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 'तुम से अच्छा कौन है', 'नहले पे दहला', 'कहता है दिल बार-बार' और 'जिंदगी रॉक्स' जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन बॉलीवुड में वह अपना कोई खास मुकाम नहीं बना पाईं। अपने करियर से ज्यादा किम निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं।

    इन लोगों के संग किम का जुड़ चुका है नाम
    किम शर्मा हर्षवर्धन राणे को डेट करने से पहले पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह संग भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2003 में किम और युवराज के बीच अफेयर की खबरें आने लगी थीं। लगभग चार साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों 2007 में अलग हो गए थे। युवराज ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग नहीं थी।
    युवराज से ब्रेकअप के बाद किम शर्मा ने 2010 में बिजनेसमैन अली पंजानी से शादी कर ली और मुंबई छोड़ केन्या चली गईं, लेकिन थोड़े दिनों बाद वह पति से अलग होकर इंडिया लौंट आईं। इसके बाद किम का नाम 'रॉक ऑन' के निर्देशक अभिषेक कपूर और डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ भी जोड़ा गया लेकिन किम ने कभी इस बारें में खुलकर सामने नहीं आईं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision