
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
खेल / शौर्यपथ /सोमवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर पांच मैचों की हार का सिलसिला तोड़ा। हैदराबाद ने राजस्थान को हराकर सात विकेट से हराया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने राजस्थान की तरफ से 82 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने शिखर धवन से ऑरेज कैप छीनी। सैमसन ने इस पारी के दौरान आईपीएल में अपने 3000 रन भी पूरे किए। संजू सैमसन ने 57 गेंदों में 82 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और तीन छक्के जड़े।
आईपीएल 2021 में उन्होंने अभी तक 10 मैचों में 433 रन बना लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 430 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सीएसके के फॉफ डुप्लेसी इस लिस्ट चौथे नंबर पर है। उन्होंने 394 रन बनाए हैं। सीएसके के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 362 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स कल की हार के बाद प्वॉइंट टेबल में छठे नंबर पर आ गई हैं। सनराइजर्स हैदराबाद जीत के बावजूद प्वॉइंट टेबल में आखिरी पायदान पर हैं।
मंगलवार को खेले गए मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन बनाए। संजू सैमसन ने सर्वाधिक 82 रन बनाए। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 36 रन बनाए। 165 रनों के लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जेसन रॉय हैदराबाद की तरफ से 60 और कप्तान केन विलियमसन ने नाबाद 51 रन बनाए।
मनोरंजन /शौर्यपथ /‘बिग बॉस 15’ में हिस्सा लेने वाले कुछ कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं वहीं कई नामों पर अभी भी कयास लगाए जा रहे हैं। चैनल ने एक प्रोमो शेयर किया था जिसमें चार नामों पर मुहर लग गई हैं। इनमें तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, सिंबा नागपाल और अफसाना खान हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी भी चर्चा है कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती शो में हिस्सा ले सकती हैं। इस बीच इन खबरों को तब और हवा मिली जब रिया चक्रवर्ती मुंबई के उसी स्टूडियो से बाहर निकलती देखी गईं जहां तेजस्वी प्रकाश और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट दलजीत कौर पहुंची थीं।
रिया की तस्वीरें वायरल
न्यूज 18 डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया, तेजस्वी और दलजीत कौर को मुंबई के अंधेरी स्टूडियो में जाते हुए देखा गया। स्टूडियो से रिया की तस्वीरें भी सामने आईं जो कि वायरल हो गईं।
‘बिग बॉस’ को लेकर चर्चा
अभी तक यह साफ नहीं है कि रिया शो में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लेंगी या फिर ग्रैंड प्रीमियर पर परफॉर्म करेंगी। यह भी हो सकता है कि ऐसा महज संयोग हो। हालांकि तस्वीरें सामने आने के बाद जरूर ‘बिग बॉस’ को लेकर चर्चाएं हैं।
कब से होगा प्रसारण
‘बिग बॉस 15’ की बात करें तो इस बार का थीम जंगल है। अभी तक जो प्रोमो सामने आए हैं उनमें बताया गया है कि जंगल के पड़ाव को पार करने के बाद ही कंटेस्टेंट घर में जा पाएंगे। शो का ग्रैंड प्रीमियर दो अक्टूबर को होगा। ‘बिग बॉस 15’ शनिवार-रविवार रात 9.30 बजे और सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे देखा जा सकेगा।
मनोरंजन / शौर्यपथ /गुजरे जमाने के विलन रंजीत ने फिल्मों में हिरोइनों को खूब परेशान किया है। रंजीत ने मूवीज में 350 से ज्यादा रेप सीन दिए हैं। फिल्मों की वजह से उनकी इमेज इतनी खराब थी कि एक बार एक फीमेल डॉक्टर ने उनके इलाज के लिए आने से मना कर दिया था। खैर इससे ये साबित होता है कि उनकी ऐक्टिंग का कोई जवाब नहीं। रंजीत अपने काम को लेकर काफी डेडिकेटड रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने जीवन का एक इमोशनल मोमेंट शेयर किया है।
पिता के निधन पर हिल गए थे रंजीत
फिल्मों में सबको रुलाने वाले रंजीत एक फिल्म के दौरान शूट के बाद कमरे में जाकर रोते थे। वह अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर इतने पक्के हैं कि पिता के निधन पर भी शूट करते रहे। हालांकि ये उनके लिए जरा भी आसान नहीं था। Etimes के साथ बातचीत में रंजीत ने बताया, जिस दिन मेरे पिता का निधन हुआ उस दिन मैं फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद गया था। मैं चट्टान की तरह था लेकिन जब डैड नहीं रहे तो मैं एक पत्ती की तरह कांप गया। पूरी देश से लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए आने लगे क्योंकि वह घर के बड़े थे, लेकिन मैंने फ्लाइट पकड़ ली।
ठंडे सोडा से धोते रहते थे मुंह
रंजीत बताते हैं, मैंने फैसला लिया कि मैं अपने हिस्से की शूटिंग करूंगा ताकि सेट बर्बाद न हो और मेरे पिता जिन पर जीवनभर कुछ भी गलत करने का आरोप नहीं लगा, आखिरी वक्त पर उन पर शूटिंग बर्बाद होने का आरोप न लग जाए। मैं वहां गया, कैमरा के सामने विलन की तरह हंसता और कमरे में आकर रोता था। श्रीदेवी को हंटर से मारता और कमरे में रोता हुआ लौटता था। मैं ठंडे सोडा से चेहरा धोता रहता था ताकि किसी को पता न लगे।
मनोरंजन / शौर्यपथ /इसमें कोई शक नहीं निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की हॉटेस्ट अभिनेत्रियों में से हैं। टीवी सीरियल से लेकर वह म्यूजिक वीडियोज और वेब सीरीज कर रही हैं। हालांकि उनके लिए बॉलीवुड का अनुभव कुछ अछ्छा नहीं रहा है। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में किया। उन्होंने बताया कि यह वाक्या तब हुआ जब वह कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के कास्टिंग के लिए मिलने गई थीं।
'कही गई अजीब बातें'
निया ने बताया कि वह इतने सालों तक अपने काम में बिजी थीं ऐसे में उन्होंने कभी बॉलीवुड में जाने के बारे में नहीं सोचा। निया ने ये बातें रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कनन से बातचीत में कही हैं। उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी किसी बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक से मिली हैं जिसने उनकी स्किल को कम करके आंका है क्योंकि वह टीवी इंडस्ट्री से आती हैं? इस सवाल पर निया कहती हैं, ‘नहीं, लेकिन मणिकर्णिका के लिए एक मीटिंग थी इतने से रोल के लिए। बहुत बेवकूफी भरी बातें थीं। मैं फिर नहीं गई। कुछ फायदा नहीं था उस बातचीत का। यह पूरी तरह समय की बर्बादी थी। और तब वह कहते हैं, “आप बहुत हॉट दिखती हैं।” मैंने कहा, “सीरियसली”?‘
स्टारकिड पर रखी राय
स्टारकिड्स पर बात करते हुए निया कहती हैं कि ‘किसी ने मुझसे कहने की हिम्मत नहीं की है कि मैं बॉलीवुड के लिए तैयार नहीं हूं और जब आप बॉलीवुड स्टारकिड्स का चेहरा देखते हैं तो क्या वे तैयार होते हैं? क्या उन्होंने उन्हें देखा है? आई एम सॉरी लेकिन प्लीज मुझे मत बताइए कि मैं तैयार नहीं हूं या मैं किस टाइप की दिखती हूं।‘
सरनेम से हैं स्टारकिड
निया आगे कहती हैं कि ‘हम सभी देख रहे हैं कि वे कौन लोग हैं, उनके लिए अच्छा है, वे काम कर रहे हैं और उनके पास बड़ी फिल्में हैं लेकिन अगर उनके नाम से सरनेम हटा दें तो क्या आप उन्हें दोबारा देखेंगे? आई एम सॉरी लेकिन यही सच्चाई है। वे बहुत अच्छा कर रहे हैं, उनके लिए अच्छा है।‘
निया हाल ही में डांस नंबर ‘दो घूंट’ में नजर आईं। इसका ओरिजनल ट्रैक दिग्गज अदाकारा मुमताज पर फिल्माया गया है।
मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। अभी तक परिणीति कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं, इस बीच उन्होंने एक सिंगिंग वीडियो शेयर किया है, जिस में उनके भाई शिवांग चोपड़ा भी साथ में नजर आ रहे हैं।
वीडियो हुआ वायरल
दरअसल हाल ही में परिणीति ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति भाई शिवांग के साथ फिल्म कलंक का टाइटल ट्रैक गा रही हैं। न सिर्फ परिणीति बल्कि शिवांग भी बेहद खूबसूरती से सुरों को पकड़ रहे हैं। बता दें कि कलंक में आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और माधुरी दीक्षित अहम किरदारों में थे।
सितारे और फैन्स कर रहे तारीफ
इस वीडियो के साथ कैप्शन में परिणीति ने लिखा, 'हम 8 साल की उम्र से साथ में गा रहे हैं, हम म्यूजिक स्कूल भी साथ ही गए थे। अब हम गाते हुए एक दूसरे की हरकतें आसानी से पकड़ सकते हैं।' परिणीति और शिवांग का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को न सिर्फ फैन्स बल्कि सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं।
परिणीति के इंस्टा पोस्ट
बता दें कि परिणीति सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। परिणीति के फोटोज और वीडियोज फैन्स को खूब पसंद आते हैं। परिणीति कभी बिकिनी फोटो शेयर करती हैं तो कभी अपना फिट अवतार वो फैन्स को दिखाती हैं। वहीं परिणीति अपने फोटोशूट्स भी खूब शेयर करती हैं।
परिणीति की फिल्में
बता दें कि परिणीति चोपड़ा की तीन फिल्में बीते कुछ वक्त में रिलीज हुई हैं। हालांकि परिणीति की तीनों ही हालिया रिलीज फिल्में 'संदीप और पिंकी फरार', 'सायना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। गौरतलब है कि परिणीति जल्दी ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी।
मनोरंजन / शौर्यपथ / छोटे पर्दे का मशहूर टीवी शो 'अनुपमा' टीआरपी की लिस्ट में हर हफ्ते टॉप पर बना रहता है। इस शो को दर्शक जितना पसंद करते हैं, उतना की इसके किरदारों को भी... यही कारण है कि शो से जुड़े एक्टर्स की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। वहीं, हाल ही में शो 'अनुपमा' पर 'किंजल' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने ऑनस्क्रीन 'ससुरजी' वनराज के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं।
चर्चा में आया रोमांटिक डांस
निधि शाह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो शो पर 'ससुर जी' का रोल निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांड के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वो साउथ सिनेमा के मशहूर गाने 'राउडी बेबी' पर रोमांटिक अंदाज में ठुमके लगा रही हैं। वहीं, सुधांशु का अंदाज भी देखने लायक है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। यहां देखें वायरल हो रहा उनका ये वीडियो-
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो को शेयर करते हुए निधि ने बेहद दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- 'कभी-कभी सिर्फ व्यूअर्स और ऑडिएंस ही नहीं बल्कि एक्टर्स भी अपने किरदार भी भूलना चाहते हैं कि जो किरदार वो निभाते हैं, वो सिर्फ पर्दे के लिए है और खुद को रील से बाहर निकालकर असलियत से जोड़ना और मजे करना भी जरूरी है'। इस पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई लोगों को ये वीडियो पसंद आया है तो कई दोनों को ट्रोल करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'काव्या को बताना पड़ेगा'... वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- 'भाई तेरे बेटे की बहू है, कुछ तो शर्म करो'।
मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड फिल्मों का बड़ा फैन वर्ग पड़ोसी देश पाकिस्तान में है। फिल्मी गानों से लेकर कलाकारों को वहां दर्शक खूब पसंद करते हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान की बड़ी एक्ट्रेस आयजा खान ने अपने लाखों फैंस के लिए श्रीदेवी के पॉपुलर गाने को रीक्रिएट किया है। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है। आयजा इससे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित के गानों पर डांस कर चुकी हैं।
वायरल हो गया वीडियो
अपने लेटेस्ट वीडियो में आयजा श्रीदेवी की फिल्म ‘चांदनी’ के हिट गाने ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं’ पर डांस कर रही हैं। उन्होंने पिंक कलर का सूट पहना है और मैचिंग चूडियां पहनी हुई है। आयजा कैप्शन में लिखती हैं, ‘अगला, गीती की शादी... क्या आप तैयार हैं?’
फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
उनके इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया। एक यूजर ने लिखा- ‘बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं।‘ एक अन्य ने कहा- ‘हुस्न जाना की तारीफ मुमकिन नहीं।‘ एक फैन लिखते हैं, ‘हाय क्यूटी।‘
कई टीवी शो में किया काम
आयज़ा कई पाकिस्तानी शो में काम कर चुकी हैं। इनमें से एक 'लापता' है, जिसमें उन्होंने गीती नाम की एक टिकटॉक गर्ल का रोल किया है। शो में वह अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के रूप में तैयार होती हैं और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्हीं तस्वीरों को साझा करती हैं।
सोशल मीडिया पर पॉपुलर
आयजा इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाली पाकिस्तानी सेलिब्रिटी में हैं। उन्हें एक करोड़ से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
मनोरंजन /शौर्यपथ / अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'टाइगर 3' का इंतजार लंबे वक्त से दर्शकों को बना हुआ है। फिल्म में एक बार फिर से सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी देखने को मिलेगी। वहीं इस बार फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के किरदार में नजर आएंगे। ऐसे में अब खबर सामने आई है कि टाइगर 3 का टीजर कब रिलीज होगा।
क्रिसमस पर रिलीज होगा टीजर
याद दिला दें कि टाइगर 3, टाइगर सीरीज की तीसरी किश्त है। इससे पहले इस सीरीज की दो फिल्में 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। जिसके बाद से ही दर्शकों को टाइगर 3 का इंतजार है। ऐसे में अब बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर 3 का टीजर इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगा।
शाहरुख का कैमियो
बात टाइगर सीरीज की करें तो फिल्म में सलमान खान रॉ एजेंट का किरदार निभाते दिखते हैं, जबकि कटरीना कैफ फिल्म में आईएसआई एजेंट जोया का किरदार निभाती हैं। वहीं टाइगर 3 में इमरान हाशमी एक विलेन के रूप में नजर आएंगे और इसके लिए वो जमकर जिम में पसीना बहा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो होगा।
बिग बॉस 15 जल्द होगा शुरू
गौरतलब है कि टाइगर 3 के अलावा सलमान के खाते में किक 2, अंतिम द फाइनल ट्रुथ भी शामिल हैं। वहीं सलमान भाईजान में भी नजर आएंगे, जिसका पहले नाम कभी ईद कभी दिवाली था। इसके साथ ही साथ सलमान जल्दी ही बिग बॉस 15 को भी होस्ट करते नजर आएंगे।
मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट आज अपना 73वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके को उनकी बेटी और रणबीर कपूर ने मिलकर और भी स्पेशल बना दिया है। हाल ही में महेश भट्ट के बर्थडे सेलीब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज में दिख रहा है कि रणबीर कपूर, पूजा भट्ट और आलिया ने सादगी लेकिन धूमधाम से पापा का बर्थडे मनाया है। तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में अपने 'पॉप्सी' को प्यार भरे अंदाज में विश भी किया है।
शेयर की बर्थडे फोटोज
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो पापा महेश भट्ट का बर्थडे सेलीब्रेट करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज में आलिया भट्ट ने सिंपल डेकोरेशन से अपने पापा के लिए स्पेशल इंतजाम किए हैं। फोटोज में दिख रहा है कि आलिया हाथ में गुब्बारे लिए हैं और इन गुब्बारों पर 'हैप्पी बर्थडे पॉप्सी' और 'सिंप्लीसिटी' लिखा दिखाई दे रहा है। सभी के चेहरे पर मुस्कान इन फोटोज में चार चांद लगा रही है।
लिखा प्यार भरा कैप्शन
इस पार्टी में रणबीर कपूर और पूजा भट्ट भी नजर आ रही हैं। सभी ने ब्लैक रंग के आउटफिट पहने हुए हैं और पूजा भट्ट ब्लैक एंड व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं। ये फोटोज शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा- '73 साल के जवान.... हैप्पी बर्थडे पापा'। इन फोटोज पर कई सेलेब्रिटीज ने भी महेश भट्ट को उनके जन्मदिन पर विश किया है। पूजा भट्ट ने कमेंट करते हुए बताया है कि महेश भट्ट की बर्थडे पार्टी कितनी शानदार रही।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
