August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मनोरंजन /शौर्यपथ बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करने वाली दिगवंत एक्ट्रेस नरगिस दत्त आज अगर हमारे बीच होती हैं तो वह अपना 92वां बर्थ-डे सेलिब्रेट करतीं। आज 1 जून को उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। ऐसे में एक्टर संजय दत्त अपनी मां नरगिस को याद करते हुए उनके साथ अपनी एक बपचन की फोटो शेयर किया है।
    संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता सुनील दत्त और अपनी बहनों के संग अपनी मां की कई तस्वीरें शेयर किया है, जो अब वायरल हो चुकी हैं।
    संजय दत्त ने शेयर की ब्लैक एंड ह्वाइट फोटो
    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा, ''तुम्हारे जैसा और कोई नहीं है... जन्मदिन मुबारक हो मां''। एक्टर द्वारा शेयर की गई सभी तस्वीरें ब्लैक एंड ह्वाइट है। इन तस्वीरों नरगिस अपने पति और बच्चों के संग मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं।
    नरगिस दत्त का बॉलीवुड डेब्यू और निधन
    नरगिस दत्त ने अपने करियर की शुरुआत साल 1935 में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस तलाश-ए-हक से की थी। 1949 में उन्होंने महबूब खान की फिल्म अंदाज से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। नरगिस दत्त का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार होता है जिन्होंने फिल्म जगत में अपनी अलग और एक मजबूत पहचान बनाई। इस पहचान ने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचाया लेकिन नरगिस कम ही उम्र में कैंसर जैसी घातक बीमारी का शिकार हो गई थीं। जिसके बाद उन्होंने 3 मई 1981 को अंतिम सांस ली।

    मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड के 'किंग' यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान के फोटोज वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। सुहाना के कई फैन पेज सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जो उनके अनदेखे व रेयर फोटोज- वीडियोज शेयर करते हैं।
    'पीचेस' पर दिखाया जलवा
    हाल ही में सुहाना खान का एक वीडियो उनके फैन पेज ने शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर @suhanakha2 पेज द्वारा सुहाना खान के एक प्यारा वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें सुहाना अपनी एक दोस्त के साथ जस्टिन बीबर के गाने पीचेस पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं। सुहाना के क्यूट एक्सप्रेशन्स फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं।
    वीडियो हुआ वायरल
    बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पीले और काले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। गाने पर सुहाना काफी क्यूट एक्सप्रेशन्स देती नजर आ रही हैं, वहीं उनकी एक दोस्त भी इस वीडियो में उनके साथ दिख रही हैं। बता दें कि देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है।
    21 की हुईं सुहाना खान
    गौरतलब है कि हाल ही में सुहाना खान ने अपना 21वां जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन के मौके पर सुहाना ने अपनी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, वहीं उनके फैन पेज द्वारा उनके कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए गए थे। वीडियोज के वायरल होने के अलावा ट्विटर पर #SuhanaKhan ट्रेंड हुआ था।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / ऐसा लग रहा है अभिनेता कार्तिक आर्यन के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। पहले करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’, फिर शाहरुख खान के प्रोडक्शन की ‘फ्रेडी’ (Freddie) से उन्हें बाहर कर दिया गया। अब जो खबर सामने आई है निश्चित रूप से उनके प्रशंसकों को निराशा होगी।
    कार्तिक को झटका
    हमारे सहयोगी हिन्दुस्तान टाइम्स को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि कार्तिक आर्यन के हाथों से एक और फिल्म चली गई है। जी हां, सूत्र ने बताया कि फिल्ममेकर आनंद एल राय की अनटाइल्ड फिल्म से कार्तिक आर्यन को आउट कर दिया गया है। यह एक गैंगस्टर फिल्म है लेकिन अब कार्तिक इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।
    अभी तक वजह पता नहीं
    सूत्र ने कहा कि ‘आनंद के साथ कार्तिक की बातचीत अगले स्तर तक पहुंच गई थी। स्क्रिप्ट को पढ़ने से लेकर उसका नैरेशन तक दे दिया गया था लेकिन इससे पहले वो फिल्म साइन करते, चीजें नहीं हुईं।‘ हालांकि इसके पीछे की वजह के बारे में अभी पता नहीं चला है। सूत्र ने आगे कहा कि ‘फैक्ट ये है कि करण जौहर ने जब कार्तिक को निकाला तो दूसरे लोग भी उससे प्रभावित हुए। ऐसे में यह तीसरी फिल्म है जिससे कार्तिक चूक गए।‘
    बता दें कि इस साल फरवरी में कार्तिक आर्यन और आनंद एल राय के साथ फिल्म करने की खबर आई थी। कार्तिक को आनंद के ऑफिस के बाहर भी देखा गया था।
    आयुष्मान ले सकते हैं जगह
    अब बताया जा रहा है कि फिल्म में आयुष्मान खुराना हो सकते हैं। सूत्र ने कहा कि ‘आनंद फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना को देख रहे हैं। इससे पहले दोनों ने “शुभ मंगल सावधान” और “शुभ मंगल ज्यादा सावधान” में साथ काम किया था। इसलिए आश्चर्य नहीं होना चाहिए।‘
    क्या है वजह?
    रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक को जिन दो फिल्मों 'दोस्ताना 2' और 'फ्रेडी' से बाहर किया गया उसकी वजह यह थी कि वो स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग कर रहे थे। जबकि फिल्म साइन करते वक्त उन्होंने स्क्रिप्ट पर हामी भर दी थी।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ विवादों में घिरती दिख रही है। यह फिल्म राजा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी और उनकी वीरता पर आधारित है। फिल्म के नाम को लेकर करणी सेना ने आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि इसका नाम बदला जाना चाहिए।
    करणी सेना की आपत्ति
    खबर के मुताबिक, करणी सेना के युवा शाखा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि ‘वो फिल्म का नाम केवल “पृथ्वीराज” कैसे रख सकते हैं जबकि फिल्म महान पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित है। हम चाहते हैं कि फिल्म का नाम बदलकर उनके पूरे नाम पर रखा जाए और उन्हें सम्मान दें।‘
    फिल्म की स्क्रीनिंग की मांग
    करणी सेना की आपत्ति यहीं खत्म नहीं होती उनका कहना है कि फिल्म को रिलीज करने से पहले उन्हें दिखाया जाए। सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि ‘अगर वो हमारी सलाह नहीं मानते हैं तो वो इसके नतीजे भुगतने के लिए भी तैयार रहें। संजय लीला भंसाली की “पद्मावत” के दौरान मेकर्स के साथ जो कुछ हुआ इस फिल्म के लिए भी तैयार रहें।‘
    'पद्मावत' पर मचा था हंगामा
    दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर करणी सेना ने जमकर बवाल काटा था। बाद में फिल्म का नाम 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' कर दिया गया तब जाकर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकी।
    लॉकडाउन की वजह से शूटिंग में हुई देरी
    यशराज बैनर के तले बन रही फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग इसी साल फरवरी में खत्म हुई है। पिछले साल लॉकडाउन के चलते इसकी शूटिंग रोक दी गई थी। बाद में इसे पूरा किया गया। फिल्म के निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी हैं। अक्षय कुमार के अलावा इसमें मानुषी छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद और आशुतोष राणा की मुख्य भूमिका है। पहले यह फिल्म 13 नवंबर 2020 को रिलीज होने वाली थी। शूटिंग शेड्यूल में देरी के चलते अब यह इस साल पांच नवंबर को रिलीज होगी।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / दिग्गज अभिनेता परेश रावल हर किरदार में फिट हो जाते हैं। तीन दशकों से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे परेश रावल आज 66 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। परेश रावल के जन्मदिन पर बताते हैं उनकी बेस्ट फिल्मों के बारे में।

    अंदाज अपना अपना
    साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में परेश रावल डबल रोल में थे। उनके किरदार का नाम राम गोपाल बजाज और श्याम गोपाल बजाज उर्फ तेजा था। फिल्म जब रिलीज हुई थी तब तो यह खास पसंद नहीं की गई लेकिन बाद में यह हिट हो गई। इस फिल्म की गिनती कल्ट कॉमेडी फिल्म में की जाती है।

    हेरा फेरी
    बाबूराव गणपत राव आप्टे का किरदार परेश रावल ने जबरदस्त तरीके से निभाया। साल 2000 में आई 'हेरा फेरी' में उनका एक-एक डायलॉग हिट हुआ। उनके अलावा इसमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी हैं। यह फिल्म 1989 में आई मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' की रीमेक है। इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' को भी दर्शकों ने पसंद किया।

    हंगामा
    निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा' में अक्षय खन्ना, परेश रावल, आफताब शिवदासानी सहित अन्य कलाकारों की मुख्य भूमिका है। फिल्म में परेश रावल के किरदार का नाम राधेश्याम तिवारी है।

    गोलमाल: फन अनलिमिटेड
    रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल' को आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, शरमन जोशी, तुषार कपूर, रिमी सेन और परेश रावल हैं। करीब 12 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 46 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

    भागम भाग
    परेश रावल और अक्षय कुमार के साथ की एक और कॉमेडी फिल्म 'भागम भाग' है। इसमें गोविंदा, लारा दत्ता, राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ ने भी अहम रोल किए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक बिजनेस किया था लेकिन दर्शकों ने टीवी पर इसे काफी पसंद किया।

    भूलभूलैया
    साइकोलॉजिकल हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूलभलैया' ने कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड बनाए। फिल्म में परेश रावल के साथ अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा, विद्या बालन, अमीषा पटेल, राजपाल यादव और मनोज जोशी थे। फिल्म में परेश रावल के किरदार का नाम बटुकशंकर उपाध्याय था।

    ओएमजी- ओह माई गॉड
    उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परेश रावल मुख्य भूमिका में थे जबकि अक्षय कुमार सहायक रोल में थे। यह फिल्म एक्ट ऑफ गॉड पर आधारित थी। कांजी लालजी मेहता बने परेश रावल ने अपने अभिनय से एक बार फिर से सबको प्रभावित किया।

    मनोरंजन /शौर्यपथ /माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में नजर आ रही हैं। फिल्मों के साथ माधुरी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। जहां वो कभी अपने परिवार के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं तो कभी फैंस के लिए स्किन रूटीन साझा करती हैं।
    वीडियो पोस्ट कर पूछा सवाल
    अब माधुरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो अलग-अलग कपड़े बदलते दिख रही हैं। सबसे पहले माधुरी ग्रे कलर की साड़ी में दिखती हैं इसके बाद वो पीले कलर के लहंगे में होती हैं और आखिर में वो गुलाबी रंग का शरारा कैरी करती हैं। माधुरी के ये तीनों लुक ‘डांस दीवाने’ के दौरान के हैं।
    तस्वीर पोस्ट करते हुए माधुरी फैंस से पूछती हैं कि ‘तीनों में से उन्हें सबसे अच्छा कौन सा लगा?’ उनकी इस तस्वीर पर अभिनेत्री तारा सुतारिया ने कमेंट किया- ‘सभी तीनों।‘
    भंसाली के साथ काम करने की चर्चा
    खबर है कि फिल्म ‘देवदास’ के बाद माधुरी दीक्षित एक बार फिर निर्देशक संजय लीला भंसाली के प्रोजेक्ट के साथ काम कर सकती हैं। भंसाली 'हीरा मंडी' में भी माधुरी के डांस का जादू दिखाना चाहते हैं। बॉलीवुड हंगामा रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए ये लिखा है कि भंसाली ‘हीरा मंडी’ को भव्य बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते। उन्हें लगता है कि डांस में माधुरी जैसा ग्रेस कोई नहीं ला सकता।
    ‘देवदास’ में बिखेरा था जादू
    बता दें कि इससे पहले माधुरी दीक्षित, संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'देवदास' में काम कर चुकी हैं, इस फिल्म में माधुरी 'चंद्रमुखी' के किरदार में थीं। फिल्म के गाने मार डाला... और काहे छेड़ मोहे... पर माधुरी का डांस आज तक लोग नहीं भूले हैं।

    मनोरंजन /शौर्यपथ /शाहरुख खान और गौरी के लाडले बेटे अबराम आज (27 मई) 8 साल के हो गए हैं। किंग खान अपने बच्चों के काफी क्लोज हैं और उनको ही अपना बेस्ट फ्रेंड मानते हैं। शाहरुख के दोनों बच्चे पढ़ाई करने गए इसके बाद वह और गौरी अबराम के ज्यादा क्लोज हो गए। शाहरुख इंटरव्यू में बोल चुके हैं कि अबराम बिल्कुल उनके जैसे हैं। वह अक्सर उनके साथ तस्वीरें भी शेयर करते हैं। उनके बेटे का नाम भी चर्चा में रह चुका है। शाहरुख ने इसका बड़ा प्यारा मतलब बताया था।
    प्रीमच्योर बर्थ हैं अबराम
    अबराम का जन्म 2013 में सरोगेसी से हुआ था। उनके जन्म के बाद मीडिया में कई तरह की रिपोर्ट्स थीं, जिनको लेकर शाहरुख परेशान थे। अबराम 34 हफ्ते प्रीमच्योर हैं और जन्म के बाद लंबे वक्त तक हॉस्पिटल में रहे हैं। शाहरुख खान ने पीटीआई से बातचीत में इस बारे में कहा था कि मेरे करियर में सिर्फ एक चीज ने मुझे परेशान किया कि आप लोग ऐसे बच्चे को टारगेट कर रहे हैं जो कि पैदा होने के बाद से बीमार है और इसको मुद्दा बना रहे हैं... मैं फिल्म स्टार हूं मुझे बदनाम कीजिए, मेरे बच्चों को नहीं।
    प्यारा है अबराम का मतलब
    शाहरुख के बेटे अबराम का नाम अलग हटकर है। 2013 में मीडिया से बातचीत में उन्होंने Abram का मतलब बताया था। शाहरुख ने बताया था, अबराम हजरत इब्राहिम का यहूदी नाम है। मुझे लगता है कि यह बढ़िया मिक्स है... इसमें हिंदू देवता राम का नाम भी है, यह बहुत प्यारा लगता है।
    तैमूर के साथ जोड़ी
    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने कपूर खानदान के पुरुषों के साथ ज्यादा काम नहीं किया है। वह ध्यान रखेंगे कि तैमूर और अबराम साथ काम करें। उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों इतने फेमस हैं कि वह चाहें या न चाहें दोनों अपने आप ही काम करने लगेंगे।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / राहुल वैद्य इंडियन आइडल के पहले सीजन में हिस्सा ले चुके हैं। 'बिग बॉस 14' के दौरान उनके इस सिंगिंग रिऐलिटी शो के कई वीडियोज सामने आए थे। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल के परफॉर्मेंस से जजेज सोनू निगम और अनु मलिक नाखुश दिख रहे हैं। दोनों उनको डांटते दिख रहे हैं। राहुल इस पर सॉरी भी बोलते हैं।
    'इंडियन आइडल' में भी जीता था दिल
    राहुल वैद्य 'बिग बॉस 14' में लोगों का दिल जीत चुके हैं। इससे पहले वह 'इंडियन आइडल' का हिस्सा रहे हैं। इस शो के दौरान भी उनको दर्शकों का खूब प्यार मिला था। राहुल शो के विनर नहीं बन पाए थे बल्कि Indian Idol 1 के सेकेंड रनरअप थे। उन्होंने शो में जजेज को भी इम्प्रेस किया था हालांकि कई बार उन्हें अच्छा परफॉर्म ना कर पाने पर डांट भी सुननी पड़ी थी। राहुल वैद्य का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    सोनू निगम का हुआ मूड खराब
    इस वीडियो में राहुल 'कल हो ना हो' का गाना 'प्रिटी वुमन' गाते हैं। वह गाना शुरू ही करते हैं कि सोनू निगम का अजीब सा रिऐक्शन दिखता है। राहुल जब गाना खत्म कर लेते हैं तो सोनू निगम उनसे कहते हैं, मैं आपसे एक बात करना चाहता हूं राहुल आप हर परफॉर्मेंस के साथ बद से बदतर होते जा रहे हैं।
    सोनू निगम बोले, बहुत खराब गाया
    सोनू आगे बोलते हैं, जो आपने सबसे पहले गाया था वो इतना अच्छा गया था कि अनु जी ने कहा था, तू आ गया रे और मैंने आपसे कहा था कि जो लास्ट में 3 बचेंगे आप उनमें होंगे। इसके बाद आपने जो गाया वो खराब गाया, इसके बाद जो आपने कल गाया वो भी आपने इतना अच्छा नहीं गाया। आज आपने बहुत ही खराब गाया।
    अनु मलिक को दिखा था ऐटिट्यूड
    अनु मलिक राहुल वैद्य से कहते हैं, इतना ऐटिट्यूड है आपमें। आंखों में, चेहरे में एक ऐटिट्यूड में कि कोई एग्जिस्ट ही नहीं करता, सिर्फ मैं हूं, ये आपकी आवाज में नजर आता है। पहले तुम्हारी भूख नजर आती थी। आज तुम यहां आए हो, हमें तुम्हारी भूख नजर ही नहीं आ रही। तुम्हें लगता है, हां मैं आ गया हूं। ये ऐटिट्यूड है। इस पर राहुल कहते हैं सॉरी सर।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / अभिनेता सुनील शेट्टी हाल ही में सोनी टीवी के रियलिटी डांसिंग शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में बतौर गेस्ट शामिल हुए। इस दौरान एक कंटेस्टेंट का परफॉर्मेंस देखकर वह इमोशनल हो गए हैं। इस शो एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुनील को आंसू पोंछते हुए दिखा जा सकता है।
    'संदेशे आते हैं' पर परफॉर्म देख हुए इमोशनल
    दरअसल, सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें पहले देखा जा सकता है कि सुनील शेट्टी, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ एंट्री करते हैं। इस दौरान वह पहले शिल्पा और कंटेस्टेंट्स के मस्ती और डांस करते हैं।
    हालांकि, वीडियो के अंत में देखा गया कि जब एक कंटेस्टेंट उनकी फिल्म 'बॉडर' के फेमस गाना 'संदेशे आते हैं' पर परफॉर्म करता है तो वह काफी इमोशल हो जाते हैं। उनकी आंखें नम हो जाती हैं और वह भावुक होते हुए कहते हैं कि मैं जब भी गाना सुनता हूं, रोने लगता हूं।
    शिल्पा शेट्टी हुईं कमबैक
    शिल्पा इस शो को बतौर जज बनकर कमबैक कर चुकी हैं। 5 मई को ख़बर आयी थी कि शिल्पा ने पारिवारिक कारणों से कुछ दिनों का ब्रेक लिया है और उनकी जगह शो को मलायका अरोड़ा जज करेंगी।
    जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही के दिनों में शिल्पा का परिवार पूरा परिवार कोविड-19 संक्रमित हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने लम्बा ब्रेक लिया था। हालांकि, अब शिल्पा का शानदार कमबैक हो गया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision