August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। रिपोर्ट की मानें तो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले शनाया इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी बीच संजय कपूर ने खुलासा करते हुए बताया है कि उनकी बेटी हमेशा एक एक्ट्रेस बनने की चाहत रखती थी और बेतहर है कि वह अब अपनी राह खुद बनाए।
    'स्पॉटबॉय' से बात करते हुए संजय कपूर ने कहा कि वह हमेशा अपनी बेटी के पीछे खड़ा रहेंगे। लेकिन वह चाहते हैं कि उनकी बेटी अपने रास्ते खुद तय कर अपनी बॉलीवुड जर्नी तय करें।
    हमेशा दूंगा बेटी का साथ
    रिपोर्ट के अनुसार, संजय ने कहा, " शनाया बचपन से ही अभिनेत्री बनने की चाहत रखती है। अब जब वह इस मुकाम पर पहुंच गई है तो मैं यहीं चाहूंगा कि वह अपने अनुभव से सीखे। वह जानती हैं कि मैं उनके पीछे खड़ा होकर हमेशा उनका साथ दूंगा।
    हर व्यक्ति को अपने दम पर आगे बढ़ना चाहिए
    संजय आगे कहते हैं कि मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि हर व्यक्ति को अपने दम पर आगे बढ़ना चाहिए। यह बेहतर है कि वह अपनी गलतियों और अनुभव से सीखे। इस तरह वह हर चीज के लिए मेरा हाथ पकड़ने के बजाय अपनी जर्नी को अधिक एंजॉय करेंगी।
    अपने स्टाइल सेंस को लेकर छाई रहती हैं शनाया
    आपको बता दें कि शनाया कपूर अपने स्टाइल सेंस को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। शनाया भी उन पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग रखने के लिए जाने जाती हैं। शनाया कपूर को सोशल मीडिया स्टार कहा जाता है। क्योंकि उन्होंने जनवरी 2021 में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था और अब तक उनके 637 हजार फॉलोवर्स बन चुके हैं।

    मनोरंजन /शौर्यपथ चक्रवाती तूफान ताउते का असर सोमवार को महाराष्ट्र के अलग-अलग जगहों पर देखने को मिला। अरब सागर में बना यह चक्रवात अपने साथ भारी बारिश और हवाओं को साथ लेकर आया है। मुंबई के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमिताभ बच्चन का ऑफिस भी इसकी चपेट में आ गया।
    ऑफिस को हुआ नुकसान
    अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि उनके ऑफिस जनक में पानी भर गया। इस दौरान उनके ऑफिस स्टाफ के शेल्टर भी उड़ गए। उन्होंने लिखा कि ‘यहां चक्रवात के बीच एक गहरा सन्नाटा है। पूरे दिन भारी बारिश, पेड़ गिर गए, चारों तरफ पानी की लीकेज, जनक ऑफिस में पानी भर गया, भारी बारिश के लिए प्लास्टिक कवर शीट.. फट गया है। कुछ स्टाफ के लिए बने शेड्स और शेल्टर्स उड़ गए हैं। लेकिन लड़ाई की भावना बरकरार है। सभी तैयार हैं, बाहर निकलना, ठीक करना, भीगने वाली स्थिति में भी काम जारी है।‘
    स्टाफ की तारीफ की
    अमिताभ ने आगे लिखा कि ‘सच कहूं तो कमाल का स्टाफ.. उनका यूनिफॉर्म गीला है और लगातार पानी टपक रहा है लेकिन वो जुटे हुए हैं। मैंने खुद अपने वार्डरोब से उन्हें तुरंत बदलने के लिए कपड़े दिए। और अब वे गर्व से चेल्सिया और जयपुर पिंक पैंथर के समर्थकों के रूप में आगे बढ़ते हैं। कुछ पर वो ढीले हैं तो कुछ टाइट हैं।‘ यहां अमिताभ बच्चन, अभिषेक की कबड्डी टीम पिंक पैंथर के टीशर्ट कलेक्शन की बात कर रहे हैं।
    इन प्रोजक्ट्स में व्यस्त
    बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 13 में व्यस्त हैं। शो के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में वो हर दिन एक सवाल दर्शकों के लिए दे रहे हैं जिसका सही जवाब देकर हॉटसीट पर बैठने का मौका मिल सकता है।
    फिल्मों की बात करें तो आने वाले दिनों में अमिताभ बच्चन फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग करेंगे। पहली बार पर्दे पर वो नीना गुप्ता के अपोजिट नजर आएंगे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ‘चेहरे’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘झुंड’ और ‘द इंटर्न’ है।

    मनोरंजन /शौर्यपथ /सोनू सूद बीते लॉकडाउन के दौरान रील लाइफ हीरो से रियल लाइफ हीरो बन चुके हैं। वह लोगों की कई तरह से मदद कर रहे हैं। इस बीच उनका एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कॉमिक बुक कैरेक्टर नागराज के गेटअप में हैं। उनके हाथों से नाग निकल रहे हैं और आंखों में हरी लाइट जलती दिख रही है। सोनू सूद ने जब करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें पहला रोल नागराज का मिला था। उनका थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है।
    सोनू सूद ने दिखाए स्टंट्स
    सोनू सूद इस वीडियो में स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में आवाज आ रही है नागराज जुर्म का दुश्मन, जिसके आगे है बेअसर आग का तूफान, आंखों में सम्मोहन, हाथों से निकले जहरीले नाग, अपराधियों का मिटा दे नामोनिशान।
    पहला रोल था नागराज
    सोनू सूद इस ऐड के बारे में कपिल शर्मा के शो में भी बता चुके हैं। उन्होंने बताया था कि उनके करियर के शुरुआत में जब वह दिल्ली आए तो उन्हें पहला रोल नागराज का मिला था। इसमें उन्होंने ग्रीन रंग का कॉस्ट्यूम पहना था। करीब 20 लोगों की क्रू के साथ शूट किया था।
    कॉमिक बुक ना लेने का रिग्रेट
    सोनू ने बताया था कि उनकी तस्वीरें कॉमिक बुक पर छप गईं। वह एक बार अपनी वाइफ की बहन के साथ दिल्ली के लाजपत मार्केट गए तो उन्हें यह कॉमिक बुक दिख गई। उनकी साली ने कहा कि इसको यादगार के लिए ले लो लेकिन सोनू को ऐसा लुक अजीब लग रहा था और शरम सी आ रही थी कि वह ऐसे नहीं दिखते। उस वक्त उन्होंने वो कॉमिक बुक नहीं ली पर बाद में पछतावा हुआ।

    मनोरंजन /शौर्यपथ /हाल में रिलीज हुई ‘राधे’ में सलमान खान का एक बार फिर दंबग अवतार देखने को मिला। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। फिल्म से अलग अगर सलमान के लुक की बात करें, तो सलमान फैन्स ने कई स्टाइलिंग टिप्स अपने फेवरेट हीरो से लिए होंगे। बात करें फैशन की, तो सलमान पहले भी अपनी फिल्मों में कई स्टाइल ट्रेंड सेट कर चुके हैं। जिनमें से कुछ ट्रेंड आज भी हिट है-


    लैदर जैकेट
    'मैंने प्यार किया' में सलमान ने रिच चॉर्मिंग ब्वॉय का रोल प्ले किया था। गाड़ियों के साथ-साथ उनके अलग फैशन को भी लोगों ने काफी पसंद किया। ढ़ेर सारे पैचवर्क के साथ लैदर जैकेट को बेशक आप डेलीवेयर में कैरी नहीं कर सकते लेकिन कभी-कभार पार्टी या ट्रिप में कैरी करके सबका सेंटर ऑफ अट्रैक्शन जरूर बन सकते हैं ये तय है।

    तेरे नाम हेयर स्टाइल
    पुरूषों में लंबी हेयरस्टाइल का ट्रेंड नया नहीं बल्कि काफी पुराना है। सलमान खान स्टारर 'चंद्रमुखी' मूवी में अगर आपको उनका लुक याद होगा तो उनके बाल कंधे तक थे जिसमें वो अजीबो-गरीब नहीं बल्कि काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, ‘तेरे नाम’ हेयर स्टाइल भी लड़कों के बीच काफी पॉपुलर रहा है।

    बनियान फैशन
    फैशन, ट्रेंड और कम्फर्ट को देखते हुए जहां अब बनियान को शर्ट के साथ पहनना जरूरी नहीं रह गया। लेकिन क्या आप जानते हैं इसे ट्रेंड में लाने वाले सलमान खान ही थे। जिन्होंने सिंपल ही नहीं कलरफुल बनियान के साथ भी काफी सारे एक्सपेरिमेंट्स किए।

    सलमान ब्रेसलेट
    अगर मेन्स एक्सेसरीज़ की बात करें तो उनके पास बहुत ही कम ऑप्शन होते हैं। ब्वॉयज में ब्रेसलेट का ट्रेंड भी सलमान खान के फिरोजी रंग के ब्रेसलेट से हिट हुआ है। हालांकि अब अलग-अलग वैराइटी और डिज़ाइन के ब्रेसलेट्स मार्केट में अवेलेबल हैं लेकिन कुछ समय पहले तक सिर्फ मार्केट्स में ही नहीं हाथों में भी फिरोजी रंग के ब्रेसलेट्स का ही बोलबाला था।

    स्कार्फ का देसी स्टाइल
    आपको ‘एक था टाइगर’ फिल्म में सलमान का स्कार्फ वाला लुक तो याद ही होगा।इस फिल्म के बाद आज भी कई लड़के वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्कार्फ कैरी करते हैं।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / पूरे देश से कोरोना वायरस की हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। कहीं अस्पतालों में बिस्तर नहीं है तो कहीं श्मशानों के बाहर लंबी कतारे हैं। हमारी स्वास्थ्य सेवा के लोग अपनी क्षमता से ज्यादा काम कर रहे हैं। इस बीच ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें स्वास्थ्यकर्मियों मरीजो को बेहतर महसूस कराने के लिए नाचते व गाते हुए देखा गया। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ डॉक्टर सलमान खान की नई फिल्म राधे के गाने: 'सीटी मार' पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की हिरोइन दिशा पटानी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
    डॉक्टरों की छोटी क्लिप को दिशा पटानी के एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में, डॉक्टरों ने एक अस्पताल के गलियारे में 'सीटी मार' गाने पर डांस किया। सभी डाक्टरों ने मास्क पहनकर सीटी मार की धुन पर उत्साह से भरे कदमों का प्रदर्शन किया।
    दिशा पटानी ने अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर वीडियो शेयर किया और कहा, “वाह! हमारे असली हीरो। वीडियो वायरल हो गया है और सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में दिल बनाकर अपना प्यार दिखाया। 'सीटी मार' में कमाल खान और यूलिया वंतूर ने अपनी आवाज दी है। रॉकस्टार डीएसपी (देवी श्री प्रसाद) ने गाने को कंपोज किया है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड की 'धक- धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी मुस्कान से भी करोड़ों दिल जीते हैं। माधुरी ने कई फिल्मों में अपना दमखम दिखाया और आज भी वो सिनेमाई दुनिया में एक्टिव हैं। माधुरी के जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं कि आखिर क्यों उनकी और अनिल कपूर की सुपरहिट ऑनस्क्रीन जोड़ी टूट गई थी।
    90 के दशक में था जलवा
    90 के दशक में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी दर्शकों के दिलों पर राज करती थी। लेकिन, फिर कुछ ऐसा हुआ कि माधुरी ने अनिल कपूर के साथ काम नहीं करने का फैसला लिया। ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट होन के चलते दोनों ही सितारे रियल लाइफ में भी अच्छे दोस्त बन गए थे, जिसके चलते दोनों के अफेयर की खबरें भी बॉलीवुड में फैलने लगी थीं।
    शूटिंग सेट पर पहुंची अनिल की पत्नी
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार शूटिंग सेट पर अनिल कपूर की पत्नी अपने बच्चों के साथ पहुंच गईं। अनिल को पत्नी और बच्चों के साथ बातें करता देख माधुरी के मन में वो अफवाहें गूंजने लगीं जो उनके और अनिल के बारे में फैल रही थीं। माधुरी नहीं चाहती थीं कि किसी भी अफवाह के चलते अनिल के परिवार में कोई दिक्कत हो, ऐसे में उन्होने अनिल कपूर के साथ काम करने से इनकार कर दिया।
    'टोटल धमाल' से किया कमबैक
    बता दें कि माधुरी और अनिल साल 2019 में 'टोटल धमाल' में नजर आए थे, हालांकि उसके पहले दोनों को आखिरी बार साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'पुकार' में साथ देखा गया था। याद दिला दें कि तेजाब', 'राम लखन', 'बेटा' जैसी कई फिल्मों में इस जोड़ी ने धमाल मचाया है। गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के साथ ही साथ अपने जोरदार डांस के लिए भी जानी जाती हैं।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड में अपनी अदाओं से लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाली सनी लियोन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। सनी लियोनी नाम बेबाक एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। चाहे जो भी हो सनी अक्सर अपनी अपने पास्ट और निजी जिंदगी से जुड़े सवालों का बेबाकी से जवाब देती हैं।
    सनी का यही अंदाज उनके फैंस को भी काफी पसंद है। कुछ ऐसा ही सनी का अंदाज अरबाज खान के चैट शो पिंच बाय में देखने को मिला था। हालांकि इस शो में सनी अरबाज द्वारा पूछे गए एक सवाल से इतनी दुखी हुईं कि वह वह शो में फूट-फूटकर रोने लगी थीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आज वायरल होता रहता है और इसकी खूब चर्चा होती है। तो चलिए जाने...
    दरअसल, साल 2019 में चैट शो 'पिंच बाय' में सनी बतौर गेस्ट के तौर पर शामिल हुई थीं। शो के दौरान दौरान जब अरबाज ने सनी की एक पुरानी पोस्ट पर किए गए कमेंट का जिक्र करते हुए उनसे सवाल किया था कि सनी ने एक पोस्ट के जरिए प्रभाकर नाम के एक व्यक्ति के मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए उन्होंने मदद मांगी थीं। सनी लियॉन का यह पोस्ट खूब वायरल हुआ था और लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था
    अरबाज के सवाल का जवाब देते हुए रो पड़ी थीं सनी लियोन
    हालांकि इस पूरे वाकिए को लेकर सनी जब बताने लगी तो वह फफक कर रो पड़ी। सनी ने कहा हम उसे बचा नहीं पाए इसका बहुत दुख है। बता दें कि प्रभाकर नाम के सख्स को सनी की बेटी निशा मामा कहकर बुलाती थी, और इस रिश्ते से वह सनी का मुंहबोला भाई लगता था। प्रभाकर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे उनकी किडनी खराब हो चुकी थी और डॉक्टर ने किडनी ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी थी। सनी को पोस्ट इसी से संबंधित था।
    पंजाबी सिख परिवार में हुआ था सनी का जन्म
    सनी का जन्म 13 मई साल 1981 को सर्निया ओंटारियो, कनाडा में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। करियर के शुरुआती दौर में सनी को भी काफी कुछ सहना पड़ा था।
    बॉलीवुड की हॉट और हसीन बालाओं में से एक हैं सनी
    सनी बॉलीवुड में आने से पहले पोर्न स्टार थी, लेकिन सनी लियोन ने 2013 में ही पोर्न इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। आज सनी बॉलीवुड की हॉट और हसीन बालाओं में गिनी जाती हैं। उनकी खूबसूरती और बोल्डनेस का हर कोई दीवाना हैं।
    बिग बॉस का हिस्सा बनीं
    सनी लियोनी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एडल्ड फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का उनका सफर काफी लंबा रहा है। सनी लियोनी ने रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री मारी। इस दौरान वह एडल्ट स्टार के टैग के साथ काफी चर्चा में आ गई थीं।
    सनी लियोनी डेब्यू फिल्म
    डायरेक्टर महेश भट्ट को सनी लियोनी भा गई और उन्होंने बिग बॉस शो में जाकर अपनी फिल्म जिस्म 2 का प्रस्ताव रखा। इस ऑफर को सनी लियोनी ने स्वीकार कर लिया। सनी ने इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में बोल्ड सीन देकर सनी जबरदस्त चर्चा में आ गईं। इस फिल्म में सनी ने एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ काम किया था।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली 'अनुपमाÓ लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक खुलासे को लेकर खबरों में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह भी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। एक समय उनके लिए ऐसा था जब लोगों ने उनके बढ़े हुए वजन को देखकर उन्हें ओल्ड आंटी कहकर बुलाने लगे थे। यह तब हुआ जब उन्होंने अपने बेटे रुद्रांश को जन्म दिया। उस समय उनका वेट 30 किलो बढ़ गया था।
    मनोरंजन न्यूज साइट बॉलीवुड बबल की खास बातचीत में रुपाली ने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद मेरा वजन काफी बढ़ गया। वह आगे कहती हैं,"कभी जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो मैं 58 किलो की थी, लेकिन जब मेरा बेटा रुद्रांश हुआ तो मेरा वेट बढ़ गया और मैं 86 किलो की हो गईं। उस समय मैं काफी मोटी दिखती थी।"
    आंटी कहकर बुलाने लगे पड़ोसी
    रुपाली के अनुसार, जब बेटे के जन्म के बाद वह बाहर टहलने के लिए जाती थीं तब उनके पड़ोसी उन्हें बुढ़ी आंटी कहकर बुलाने लगे। लोग मुझसे कहते अरे तुम तो मोनिशा हो, कितनी मोती हो गई हो ( मोनिशा उनका एक किरदार था) । हालांकि इन बातों का असर उनपर कोई असर नहीं पडऩे दिया। वह कहती हैं कि आज जब भी मैं काम करती हूं उस समय मैं वजन को बीच में नहीं आने देती। मैं सभी चीजों को काफी लाइट और पॉजिटिव लेती हूं। शायद यही वजह है कि लोगों का प्यार मुझ पर से कम नहीं हुआ है।
    इस लिए लिया टीवी से ब्रेक
    रुपाली आगे कहती हैं कि ये लोग कौन होते जो एक मां को जज करते हैं? किसी को पता नहीं है कि एक महिला किस तरह के मुद्दों से गुजर कर वह एक मां के बनती हैं। वह आगे कहती हैं कि मुझे थायरॉयड की समस्‍या थी, जिसमें प्रजनन क्षमता कम हो जाती है। इसके अलावा कई स्‍वास्‍थ संबंधी तकलीफ थी और मैंने बहुत से डॉक्टरों से सलाह ली। काफी इंतजार के बाद मेरे बेटे का जन्‍म हुआ इसलिए मेरा बेटा मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।
    जानकारी के लिए बता दें कि अनुपमा से पहले रूपाली ने कुछ वर्षों के लिए छोटे पर्दे से ब्रेक लिया था। इस बारें में बताते हुए वह कहती हैं कि उस समय मैं एक माँ बनने के अलावा और कुछ नहीं चाहती थी, इसलिए जब मेरे बेटे का जन्म हुआ तो मैं काम से ब्रेक ले ली।
    रुपाली गांगुली टीवी शोज
    रुपाली गांगुली इन दिनों स्टार प्लस के शो 'अनुपमाÓ की वजह से सभी दिलों पर छाई हुईं है। आए दिन इस शो में ट्वीस्ट और टर्न से वह लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। रुपाली गांगुली इससे पहले टीवी शो परवरिश,कुछ खट्टा कुछ मी‍ठा, साराभाई ङ्कह्य साराभाई-2 में भी नजर आ चुकी हैं।

    मनोरंजन /शौर्यपथ /वक्त बदल गया है, एक्ट्रेस पूजा बेदी ने ये बात अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बखूबी बयां की है। एक वक्त पर वो स्टार रह चुकी हैं और अब वहीं उनकी बेटी अलाया भी उनकी राह पर निकल चुकी हैं। पूजा बेदी ने बेटी अलाया की लव लाइफ पर खुलकर बातें की है। उन्होंने अलाया और ऐश्वर्य ठाकरे की डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने बताया कि उनके वक्त में डेटिंग और आज के टाइम में कितना फर्क आ गया है। इस दौरान उन्होंने ये भी कह दिया कि उनके वक्त पर महिलाओं का कुवांरी और वर्जिन होना जरूरी था।
    अलाया की डेटिंग पर दिया रिएक्शन
    पूजा बेदी की बेटी अलाा फर्नीचरवाला बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर कभी अपने बोल्ड अंदाज तो कभी अपने डांस वीडियो के वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में पूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी के डेटिंग लाइफ से जुड़ी अफवाहों को लेकर बात करते हुए ना ही इन खबरों को कंफर्म किया है और ना ही इससे इनकार किया है। बल्कि उनका कहना है कि अब अलाया की पर्सनल लाइफ को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जाते रहेंगे।
    मेरे वक्त में बॉयफ्रेंड-फ्री और वर्जिन होना...
    पूजा ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा- 'मेरे वक्त में, चीजें अलग थीं! आपको बॉयफ्रेंड-फ्री, एक वर्जिन और बिना शादी के होना जरूरी था। लेकिन आज हर एक इंसान अपनी पर्सनल लाइफ के लिए खुद जिम्मेदार है'। उनका कहना है कि- 'करीना कपूर खान अपनी शादी में कितना अच्छा कर रही हैं। इसलिए मैं कहूंगी कि अब इंडस्ट्री में काफी बदलाव आ चुका है और ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि ऑडिएंस की मानसिकता बदली है। सोशल मीडिया का शुक्रिया'।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision