August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मनोरंजन /शौर्यपथ /मार्च 2021 में एंडटीवी ने एक रोचक वीकडे क्राइम सीरीज लॉन्च की थी, ‘मौका-ए-वारदात‘। इस सीरीज में असंभव से नजर आने वाले अपराधों की कहानियां दिखायी जाती हैं। ये कहानियां आपकी कल्पनाओं से भी परे होती हैं और ये आपको स्तब्ध कर देती हैं। अब इस शो में जानी-मानी प्रेजेंटर और एक्टर मोना सिंह बतौर होस्ट जुड़ रही हैं। ‘मौका-ए-वारदात’ में दमदार एपिसोड्स और उलझी हुई मर्डर मिस्ट्रीज का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। अविश्वसनीय अपराधों की झकझोर देने वाली कहानियां आगे भी आती रहेंगी।
    वापसी पर मोना सिंह ने क्या कहा
    टेलीविजन पर्दे पर पांच साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी करने को लेकर मोना काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि उन्हें इसी तरह के प्रोजेक्ट का इंतजार था। मोना सिंह कहती हैं, ‘‘क्राइम जोनर ने हमेशा ही मुझे आकर्षित किया है और मैं ‘मौका-ए-वारदात‘ जैसी ही कुछ थ्रिलिंग चीज का इंतजार कर रही थी। यह शो कुछ बेहद ही खौफनाक अपराधों की झलक पेश करता है जो कि कल्पना से भी परे है। क्राइम हमारे जीवन का एक ऐसा हिस्सा है जिस पर हमारा वश नहीं। जब यह घटता है तो हमें भयभीत करता है और हिलाकर रख देता है। यह हमें जानने के लिए मजबूर करता है कि आखिर क्या हुआ, क्यों और कैसे हुआ। हालांकि, ‘मौका-ए-वारदात‘ इससे आगे बढ़कर उस घटना की तह तक जाता है और यह लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है कि ‘ये हुआ तो हुआ कैसे?‘ इस शो की एक अलग बात है इसका स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट, जो कि थोड़ा अलग और दिलचस्प है। इस शो को होस्ट करते हुए मैं दर्शकों को सतर्क कर पा रही हूं और हमारे आस-पास घट रही भयावह आपराधिक घटनाओं के बारे में जागरूक कर पा रही हूं।‘
    दर्शकों के प्यार के लिए आभारी
    टेलीविजन से विराम लेने और फिर वापसी के बारे में मोना आगे कहती हैं, ‘मैं टेलीविजन की आभारी हूं, खासकर अपने दर्शकों और फैंस से जितना प्यार और सराहना मिली है, उसके लिए। यह सफर काफी रोमांचक और शानदार रहा है। मैं अपनी वेब सीरीज में व्यस्त थी और जब मुझे कमबैक का सही मौका मिला तो मैंने तुरंत ही उसे ले लिया। ‘मौका-ए-वारदात‘ मेरे लिए ऐसा ही एक मौका है और मुझे इसकी शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। मुझे पूरा विश्वास है दर्शक भी मेरी ही तरह उत्साहित होंगे।‘
    महिला किरदार को प्रमुखता
    एंडटीवी की सीरीज ‘मौका-ए-वारदात‘ एक एंथोलॉजी सीरीज है, जिसमें आपराधिक कहानियों के रहस्यों को दिखाया गया है। ये कहानियां दर्शकों के दिमाग को झकझोर कर रख देंगी और उन्हें यह मानने के लिये विवश करेंगी कि वास्तविकता कल्पना से भी ज्यादा उलझी हुई होती है। रियल लोकेशन पर बनी ‘मौका-ए-वारदात‘ में अविश्वसनीय, अकल्पनीय अपराधों की कहानियां पेश की गई हैं। उन कहानियों में अपराध करने के पीछे की सोच और तरीकों के बारे में बताया गया है। हर कहानी दमदार वीक डे एपिसोड के रूप में है, जिसमें जघन्य अपराधों के रहस्य से परदा उठाने में महिला किरदार को प्रमुख भूमिका निभाते हुए दिखाया गया है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 8 की कंटेस्टेंट रही मिनिषा लांबा अपने पति रेयान थाम से अलग होने के एक साल बाद तलाक को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसे लेकर काफी बातें की जा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बयान में कहा है कि पहले रिश्ते में सिर्फ महिलाओं को ही त्याग करना पड़ता था, लेकिन अब चीजें बदल गई हैं। इसके अवाला उन्होंने ये भी कहा कि अगर रिलेशनशिप टॉक्सिक हो जाए तो निकलना ही सही विकल्प होता है।
    सभी को खुशी से जीने का अधिकार है
    बातचीत में अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अपने संघर्ष से लेकर अपनी आने वाले प्रोजेक्ट और पर्सलाइफ जुड़े कई सवालों का बिंदास जवाब दिया है। हालिया इंटरव्यू में यह पूछे जाने पर कि क्या से पति से तलाक लेना कठीन था, इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ' मैं इसे इस तरह कहना चाहूंगी- सभी को खुशी से जीने का अधिकार है। हमारे समाज में तलाक को बहुत गलत कहा जाता रहा है। लेकिन ,अब महिलाएं आत्मनिर्भर हैं और अपनी आवाज उठाने और अपनी विचारों को स्वतंत्र रूप से रखने में सक्षम हैं।
    महिलाएं अब अपने अधिकार के प्रति जागरूक हैं
    वह आगे कहती हैं कि पहले संबंधों को निभाने की सारी जिम्मेंदारी औरतों पर हुआ करती थी। इतना ही नहीं रिश्ते को बचाए रखने के लिए सभी कुर्बानी उन्हें देनी पड़ती है लेकिन अब महिलाएं इस बात को समझ गई हैं कि अगर वह खुश नहीं हैं तो उन्हें उस रिश्ते से निकल जाने का पूरा अधिकार है। वह सेल्फ लव पर जोर देते हुए कहती हैं कि तलाक लेना आसान नहीं होता हैल लेकिन जब रिश्ता ही टॉक्सिक बन जाए तो उससे निकल जाना ही सही है।
    तलाक, शादी और प्यार को लेकर कोई बुरी फीलिंग नहीं
    वह आगे कहती हैं कि रिश्ता या शादी आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है, लेकिन यह आपका पूरा जीवन नहीं हो सकता। दुर्भाग्य से, महिलाओं को उनके रिश्तों और वैवाहिक स्थिति से पहचाना जाता है। हालांकि, चीजें अब बदल रही हैं।" उसने यह भी कहा कि उनके मन में अब तलाक, शादी और प्यार को लेकर कोई कड़वाहट नहीं है।
    पहले भी तलाक को लेकर बयान दें चुकी हैं लांबा
    आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं कि मिनिषा लांबा ने अपनी तलाक को लेकर कुछ कहा है। इससे पहले भी वह तलाक के बारे में बात की थी और कहा था, 'जीवन आगे बढ़ता है और महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें खुश रहना है। आज हमारे पास इसके लिए विकल्प हैं। तलाक होना जरूरी था क्योंकि चीजें काम नहीं कर रही थीं।
    मिनिषा अपकमिंग फिल्म
    मिनिषा लांबा ने साल 2005 में शूजीत सरकार की डेब्यू फिल्म 'यहां' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से उन्हें ओशियन सिनेफैन फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल ज्यूरी का अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म के अवाला लाबां को रणबीर कपूर के साथ फिल्म बचना ए हसीनों में देखा गया। इस फिल्म के इतर उन्हें कॉर्पोरेट, रॉकी, एंथनी कौन है, अनामिका और दस कहानियां जैसी फिल्मों में देखा गया। अब मिनिषा लांबा जल्द ही अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'कुतुब मीनार' में नजर आने वाली हैं।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपने खाली समय को काटने के लिए हिन्दी उपन्यास पढ़ रही हैं। ये बात खुद एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट से की है। तापसी ने लगातार अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें उन्हें दिनेश पंडित द्वारा लिखित 'हवस का आतंक', 'डकैती 60 लाख की' और ' प्यार का आतंक' पढ़ते हुए देखा जा सकता है।
    मैं अब उनकी लेखन शैली से परिचित हो रहा हूं
    तापसी ने जो पहला पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्हें चेक शर्ट और बालों में बैंड लगाकर बड़े ही तल्लीनता के साथ 'हवस का आतंक' उपन्यास पढ़ते हुए देखा जा सकता है। अपनी ये फोटो शेयर करते हुए तापसी कैप्शन में लिखती हैं, '' मैं अब उनकी लेखन शैली से परिचित हो रहा हूं…ये इश्क भी बड़ा नापाक है , आज साथ तो कल खिलाफ है- दिनेश पंडित...मुझे लगता है कि मैं अब उनकी लाइन को बार-बार दोहराउंगी! ''
    'डकैती 60 लाख की' किताब के साथ दिखीं
    दूसरी पोस्ट तापसी के हाथ में 'डकैती 60 लाख की' उपन्यास दिख रहा है। इसे शेयर करते हुए वह लिखती हैं , ''एक और पागल था! ...चोरी तो चंद रुपयों की होती है, दिल की तो डकैती की जाती है ''।
    'प्यार का आतंक' किताब के साथ दिखीं
    तीसरी पोस्ट में उनकी हाथ में 'प्यार का आतंक' नाम का उपन्यास देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए वह लिखती हैं, '' यह सबसे तेज निकला, मैंने एक किताब पूरी कर ली है। ''अगर प्यार करने के लिये इजाजत लेनी पड़ती तो कितने मजनुओं की मोहब्बत छिन जाती। इजाजत सरकारी दफ्तर में मांगें जाते हैं, आशिकों के दिल नहीं। ''
    यूजर ने पूछा तापसी से सवाल
    तापसी के इस पोस्ट को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए अजीबो-गरीब बात लिख कर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिर क्या चक्कर है दिनेश पंडित का', एक और ने लिखा , 'समझ नहीं आता ये क्या करना चाहती है।' एक ने लिखा,' अब बस भी करों ऐसा करना।' इसके इतर कई यूजर्स ने लव, हार्ट और स्माइली इमोजी शेयर कर कॉमेंट किया है।
    'हसीन दिलरुबा' में दिखेंगी तापसी
    तापसी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हसीन दिलरुबा' को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। इस फिल्म का टीजर आउट हो चुका है, जिसमें तापसी का लव ट्रायंगल दिखाया गया है। टीजर में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी को एक विवाहित जोड़े के रूप में दिखाया गया है। वहीं, तापसी पन्नू का हर्षवर्धन राणे के साथ भी रिश्ता जुड़ता है। यह फिल्म एक मिस्ट्री थ्रिलर है। विनील मैथ्‍यू के डायरेक्‍शन में बनी 'हसीन दिलरुबा' 2 जुलाई 2021 को रिलीज की जाएगी।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड के उम्दा अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। इस बारे में रविवार को दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से ही जानकारी दी गई थी। दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार के लिए उनके फैन्स प्रार्थना कर रहे हैं, वहीं अब दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी दिलीप कुमार के लिए प्रार्थना करने की बात कही है। वैसे बता दें कि दिलीप कुमार की हालत स्थिर है।
    धर्मेंद्र का ट्वीट
    अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। तस्वीर में धर्मेंद्र के साथ दिलीप कुमार और सायरा बानो नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'दोस्तों, दिलीप साहब... एक नेक रूह इंसान... एक अजीम फन्कार के लिए आप की रूह से उठी दुआएं जरूर बाहर आएंगी। जी जान से शुक्रिया आप सब का..।'
    स्थिर है दिलीप कुमार की हालत
    दिलीप कुमार के तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। ऐसे में उन सभी को दूर करते हुए दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है,'व्हाएट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन मत करिए। साहब की हालत स्थिर है। शुक्रिया आपने दिल से दुआएं और प्रार्थनाएं कीं। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो दो-तीन दिन में घर पर होंगे। इंशाल्लाह।'
    दिलीप की हिट फिल्में और अवॉर्ड्स
    गौरतलब है कि दिलीप कुमार अपने वक्त के बेहतरीन अभिनेता रहे हैं। उनकी हिट लिस्ट में ज्वार भाटा, अंदाज, आन, मुगल-ए-आजम, गंगा जमुना, क्रान्ति, देवदास, आजाद, कर्मा और सौदागर सहित कई अन्य फिल्में शुमार हैं। वहीं दिलीप कुमार बेस्ट एक्टर के 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं। इसके साथ ही दिलीप कुमार दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और पद्म भूषण से भी सम्मानित हो चुके हैं।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनुष्का अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बीच अनुष्का ने साउथैम्प्टन से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जो अपने कैप्शन की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
    मजेदार है कैप्शन
    अनुष्का एक ओर जहां इस फोटो में काफी खूबसूरत दिख रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। अनुष्का ने लिखा- 'कुछ दिन तक घर पर काम न लाने का नियम फिलहाल विराट पर लागू नहीं होगा।' इसके आगे हैशटैग से अनुष्का ने बताया कि वह स्टेडियम में ही क्वारंटीन हैं।
    सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन
    अनुष्का शर्मा की फोटो और इस मजेदार कैप्शन को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। अनुष्का के फैन्स के साथ ही साथ कई सितारों ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने फोटो पर कमेंट करते हुए दिल और हंसी का इमोजी बनाया है। वहीं कई और सेलेब्स भी फोटो पर कमेंट किया है।
    अनुष्का के प्रोजेक्ट
    गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में ऑनस्क्रीन नजर आई थीं। अनुष्का की आखिरी रिलीज फिल्म जीरो है, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। हालांकि उसके बाद से बतौर प्रोड्यूसर अनुष्का एक्टिव हैं और उनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बुलबुल, पाताल लोक वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार करने वालीं हर्षाली मल्होत्रा अब काफी बड़ी हो गई हैं। क्यूट सी दिखने वालीं हर्षाली का लुक पहले से बदल गया है। बीते गुरुवार को वो 13 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए हैं।
    खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जन्मदिन
    शेयर किए गए वीडियो में हर्षाली अपने जन्मदिन पर बेहद खुश हैं। उन्होंने नीले रंग की ड्रेस पहनी है। वहीं उनके पीछे कई तरह के गुब्बारे लग हुए हैं।
    एक तस्वीर में हर्षाली केक काटती दिख रही हैं। केक पर मुन्नी लिखा हुआ है। 'बजरंगी भाईजान' में उनका किरदार इस कदर लोकप्रिय हुआ कि फैंस उनको इसी नाम से पहचानते हैं।
    एक अन्य तस्वीर में केक पर लिखा हुआ है- 'ऑफिशियल टीनेजर। हैप्पी बर्थडे हर्षाली।' इस दौरान हर्षाली ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने इस केक को काटते हुए वीडियो भी पोस्ट किया है।
    एक अन्य तस्वीर में केक पर लिखा हुआ है- 'ऑफिशियल टीनेजर। हैप्पी बर्थडे हर्षाली।' इस दौरान हर्षाली ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने इस केक को काटते हुए वीडियो भी पोस्ट किया है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखने वालीं अभिनेत्री नूतन हिंदी सिनेमा जगत की बेहतरीन अदाकाराओं में से हैं। करीब चार दशक के अपने लंबे करियर में नूतन ने 70 से ज्यादा फिल्में की हैं। उनका जन्म चार जून 1939 को हुआ। तो चलिए इस मौके पर बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
    नूतन के पिता कुमारसेन समर्थ एक फिल्ममेकर थे और मां शोभना समर्थ उस दौर की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। 14 साल की उम्र में नूतन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म 1950 में ‘हमारी बेटी’ थी जिसे उनकी मां ने निर्देशित किया था।
    मां से खराब हुए रिश्ते
    1952 में नूतन ने मिस इंडिया का ताज जीता। उस वक्त उनकी उम्र 16 साल थी। उनकी मां शोभना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘सभी बोलते थे वो बहुत पतली है तभी मैंने सोचा कि उसे ग्रूमिंग की जरूरत है और मैंने उसे मसूरी भेज दिया। जहां उसने एक ब्यूटी कॉन्टेंस्ट में लिया। सभी लोग तब हैरान रह गए जब वो मिस मसूरी चुनी गई थी।‘
    आगे चलकर नूतन और उनकी मां के बीच रिश्ते खराब हो गए थे। उन्होंने अपनी मां पर पैसों के हेर-फेर का आरोप लगाया था। करीब 20 साल तक दोनों के बीच बातचीत बंद रही।
    मुख्य फिल्में
    उन्हें फिल्म ‘सीमा’ से बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इसके बाद नूतन ने ‘पेइंग गेस्ट’, ‘अनाड़ी’, ‘सुजाता’, ‘छलिया’, ‘बंदिनी’, ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘देवी’, ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’ सहित अन्य फिल्में कीं। नूतन को बेस्ट अभिनेत्री के लिए पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले। फिल्मों में योगदान को देखते हुए 1974 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया।
    फिल्मी परिवार
    जानी-मानी अभिनेत्री तनुजा, नूतन की बहन हैं। नूतन, काजोल की मौसी थीं। एक इंटरव्यू में तनुजा ने कहा था, ‘सच कहूं तो मैंने एक्टिंग को कभी गंभीरता से नहीं लिया जिस तरह से नूतन ने लिया। शुरुआत में यह मुझे उतना प्रभावित नहीं करता था। वह मुझसे कहीं आगे एक गंभीर और वर्सटाइल अभिनेत्री थीं।‘
    संजीव कुमार को जड़ दिया था थप्पड़
    कभी संजीव कुमार नूतन की खूबसूरती और अभिनय के कायल थे हालांकि दोनों के रिश्ते में तब कड़वाहट आ गई जब नूतन ने संजीव कुमार को थप्पड़ मार दिया था। दोनों ने साथ में फिल्म ‘देवी’ की थी। दरअसल उस वक्त एक मैगजीन में नूतन और संजीव कपूर के बीच अफेयर की खबरें छपी थीं जिससे नाराज होकर नूतन ने सेट पर उन्हें तमाचा जड़ दिया था।
    निजी जिदंगी
    नूतन अपनी सादगी के लिए जानी जाती थीं इसके साथ ही वो अपनी जिंदगी को बहुत निजी रखती थीं।
    उन्होंने भारतीय नेवी अधिकारी रजनीश बहल से शादी की थी। उनके एक बेटे मोहनीश बहल हुए जो कि फिल्मों और टेलीविजन के मशहूर अभिनेता हैं। मोहनीश की बेटी प्रनूतन बहल भी फिल्मों में एंट्री कर चुकी हैं।
    नूतन ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो गई थीं और महज 54 साल की उम्र में साल 1991 में उन्होंने अंतिम सांस ली।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / जूही चावला ने देश में 5जी नेटवर्क रेडिएशन के खिलाफ याचिका दी थी जिसकी ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक शख्स उनकी फिल्मों के सॉन्ग्स गाने लगा। उसने 'घूंघट की आढ़ सेÓ और 'मेरी बन्नो की आएगी बारातÓ जैसे गाने गाए। ये मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। अब इसका वीडियो जब स्वरा भास्कर ने देखा तो वह हंसते-हंसते लोटपोट हो गईं। उन्होंने इसे लेकर कई ट्वीट्स किए हैं।
    स्वरा ने किए कई ट्वीट्स
    स्वरा ने लाफिंग इमोजी के साथ कई ट्वीट्स किए हैं और लिखा है कि वह इस देश से बहुत प्यार करती हैं। स्वरा ने जो ट्वीट रीट्वीट किया है, उसमें लिखा है, 5जी नेटवर्क से होने वाले रिस्क के खिलाफ जूही चावला की याचिका की हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोई वर्चुअल हियरिंग में शामिल हो गया और गाने लगा, घूंघट की आड़ में दिलबर का। बाद में उसे हटा दिया गया। वह फिर से शामिल हो गया और गाने लगा- लाल लाल होठों पे गोरी किसका नाम है। इसके बाद उसने मेरी बन्नो की आएगी बारात गाया। जूही चावला के वकील ने कहा, शायद यह व्यक्ति 4जी रेडिएशन से पहले से ही परेशान है।
    वीडियो देख लिखा- मजा आ गया
    इसके बाद स्वरा को वीडियो भी मिल गया। उन्होंने ट्वीट किया है ओएमजी ये रहा वीडियो, मैं बता नहीं सकती इसको देखकर मुझे कितना मजा आ रहा है। उन्होंने ढेर सारे लाफिंग इमोजी बनाए हैं। वीडियो ट्वीट करे वाले शख्स ने लिखा है कि कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से गाना गाने वाले का पता लगाने के लिए कहा है। वीडियो में कपिल सिब्बल नाराज से दिख रहे हैं वहीं जूही चावला भी कन्फ्यूज दिख रही हैं।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच का रिश्ता मारपीट और जेल तक पहुंच गया है। इन दोनों सितारों ने एक दूसरे पर गंभीर अरोप लगाए हुए अपना-अपना बचाव किया हैं। हालांकि इसी बीच एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने इस मामले पर अपनी दोस्त का साथ देते कहा है कि वह हर हाल में अपनी दोस्त निशा के साथ खड़ी हैं। वह आगे कहती हैं कि यह पहली बार नहीं है कि करण ने ऐसा किया है। इससे पहले भी करण निशा पर हाथ छोड़ चुके हैं।
    अपनी निजी बातें शेयर नहीं करती थी निशा
    ईटाइम्स की खास बातचीत में कश्मीरा शाह ने कहा कि निशा मेरी अच्छी दोस्त है और मैं उसे बहुत करीब से जानती हूं। हमें समझ आ गया था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, लेकिन मैंने सब समझते हुए उससे कभी पूछने की हिम्मत नहीं होती थी, क्योंकि निशा कभी भी किसी को निजी बातें नहीं बताती थी। इसलिए मैं हमेशा निशा के साथ रहती थी।
    आर्थिक तंगी है कलह का कारण
    कश्मीरा आगे कहती हैं कि करण मेहरा को समझना चाहिए कि वह एक मां है, जो बच्चे का ख्याल रखती है। जितना मुझे पता चला है, करण की वजह से घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। इस कारण भी दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। हालांकि मुझे लगता है कि परेशानी चाहें कोई भी हो लेकिन आप हाथ नहीं उठा सकते हैं।'
    झूठ बोल रहे हैं करण मेहरा
    करण मेहरा ने आरोप लगाया था कि निशा ने उनकी मां को गाली दी और खुद अपना सिर दीवार से दे मारा था। इस पर कश्मीरा शाह कहती हैं कि ये सच नहीं है, करण मेहरा सिर्फ खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि इतनी गहरी चोट कोई खुद को नहीं दे सकता। लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे में निशा को ठीक से इलाज नहीं मिला तो क्या होगा। घरेलू हिंसा से ज्यादा अभी हम एक दोस्त के साथ खड़े हैं और हम हमेशा उसके लिए खड़े रहेंगे।' निशा ने जो कहा है वह सच है।
    करण मेहरा पर अफेयर का लगाया आरोप
    निशा रावल ने करण के खिलाफ मारपीट और घरेलू हिंसा करने का मामला दर्ज करवाया है। हालांकि, उनकी जमानत होने पर वह मीडिया के सामने आकर निशा को बहुत बुरा भला कहा। इतना ही उन्होंने अपनी सफाई देते हुए निशा ने एक फ्रॉड केस बनाया है। करण के इस बयान के बाद निशा रावल ने मीडिया के सामने आकर भी अपने साथ हुई दर्दनाक कहानी को बयां किया है। साथ ही पति करण मेहरा के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे करते हुए कहा कि कहा कि कि करण मेहरा का दिल्ली में किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। वो उस महिला के साथ के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision