August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मनोरंजन /शौर्यपथ / एक्टर अर्जुन रामपाल अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं लेकिन उनका लेटेस्ट मेकओवर अब तक का सबसे किलर मेकओवर हो सकता है। बीते दिन अर्जुन को एक नये हेयर स्टाइल में हेयर सैलून से निकलते हुए स्पॉट किया गया। अर्जुन रामपाल के नये लुक की कुछ तस्वीरें औऱ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।
    अर्जुन रामपाल का बदला लुक
    सामने आई इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्जुन रामपाल ह्वाइट शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में दिख रहे हैं। वह आंखों पर डार्क गॉगल और ब्लैक मास्क पहने प्लेटिनम ब्लोंड हेयर में नजर आ रहे हैं। सैलून से निकलते हुए वह अपने हेयर ड्रेसर आलिम हाकीम से बात कर रहे हैं और उन्हें गले लगाकर बाय कहते हुए अपनी कार में जा बैठते हैं।
    अर्जुन के नए लुक पर मिली फैंस की मिली जुली प्रतिक्रिया
    अर्जुन के फैंस उनके नए लुक को देखकर हैरान रह गए। एक ने लिखा, 'मेरी आंखें अभी भी काले बालों वाले अर्जुन रामपाल को ढूंढ रही हैं। "लुक्स लाइक फॉरेनर," दूसरे ने लिखा, "ये अर्जुन रामपाल है? मुझे लगा कि कोई हॉलीवुड स्टार है,"। एक ने अर्जुन के लुक को एक्स मैन से तुलना की है तो एक ने कहा स्कॉट डिस्क की कॉपी है। कुछ यूजर्स अर्जुन के लुक नापसंद करते हुए लिखते हैं, सफेद बाल छुपाने के लिए ऐसा स्टाइल किया है।
    क्या किसी प्रोजेक्ट के लिए अर्जुन ने बदला अपना लुक?
    अर्जुन ने अभी तक अपने नए लुक की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। हालांकि इसकी साथ उनके लुक को देखकर कहा जा रहा है कि वह किसी नए प्रोजेक्ट के लिए अपने लुक को बदला है। अर्जुन हाल ही में कोविड-19 से उबरे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने एक पोस्ट जरिए बताई थी।

    खेल / शौर्यपथ / टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। जिसके चलते अजहरुद्दीन को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। खबरों के अनुसार अजहरुद्दीन जांच पूरी होने तक सस्पेंड रहेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान को सितंबर 2019 में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया था। एपेक्स काउंसिल ने अजहरुद्दीन को एक नोटिस जारी किया है, जिसके मुताबिक उनकी मेंबरशिप को भी रद्द कर दिया गया है।
    'टीवी 9' की खबर के मुताबिक, 10 जून को हुई एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में कई मेंबर ने अजहरुद्दीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अजहरुद्दीन पर नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद उनको 15 जून को सस्पेंशन का नोटिस भेजा गया। नोटिस के मुताबिक, अगर अजहरुद्दीन एक हफ्ते के भीतर कोई ठोस सबूत पेश नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। पूर्व भारतीय कप्तान पर हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के खाते से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इसके साथ ही यह भी बात सामने आई है कि अजहरुद्दीन दुबई प्राइवेट क्रिकेट क्लब के मेंबर हैं और उन्होंने यह बात एसोसिएशन से छुपाई।
    अजहरुद्दीन की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। अजहर ने भारत के लिए 99 टेस्ट और 334 वनडे खेले हैं।टेस्ट में उन्होंने 45.03 की औसत से 6215 रन बनाए हैं जबकि वनडे में 36.92 की औसत से 9378 रन बनाए हैं। अजहरुद्दीन ने भारत की तरफ से तीन वर्ल्ड कप में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में भारत ने 14 टेस्ट और 90 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / अलाया फर्नीचरवाला बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। वो इंडस्ट्री के सबसे ग्लैमरस स्टार किड्स में गिनी जाती हैं। बीते दिनों उनका एक म्यूजिक वीडियो 'आज सजया' भी खूब पसंद किया गया था। वहीं, अब अलाया अपने एक चौंकाने वाले अनुभव को शेयर करने की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने वाकई भूत का अनुभव किया है। अलाया का कहना है कि उनके अपार्टमेंट में भूत रहते थे और कई ऐसी चीजें भी बताई हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

    दोस्त ने भी महसूस किया

    अलाया ने कहा उन्होंने अपने अपार्टमेंट में कई 'क्रीपी चीजों' का सामना किया है। ट्वीक इंडिया से बात करते हुए अलाया ने बताया उन्हें देर रात किसी के चलने की तेज आवाजें आती थीं। सिर्फ यही नहीं अचानक शावर अपने आप ही ऑन हो जाता था। एक बार तो उन्होंने वाकई भूत देख भी लिया। अलाया कहती हैं कि उनके एक दोस्त ने भी ऐसा महसूस किया।

    आधी रात को...

    अलाया ने अपने इंटरव्यू में बताया कि- 'जब मैं न्यूयॉर्क में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी तो मेरे अपार्टमेंट में एक भूत था। मुझे आधी रात में किसी के चलने की तेज आवाजें आती थीं। कभी-कभी शावर भी अचानक ही चल जाता था। इसके साथ ही कई और भी डरा देने वाली चीजें हुई थीं'।

    दिखा अजीब सा फ्लैश

    अलाया कहती हैं कि 'एक दिन कुछ हुआ था जब मैंने आंखों के किनारे से एक तेज फ्लैश निकलते हुए देखा था। मैंने अपनी दोस्त से पूछा क्या तुमने ये देखा? उसने कहा मुझे तो कुछ नहीं दिखा लेकिन मुझे ऐसा लगा कि किसी चीज ने मुझे हिट किया है, जैसे कि वो मेरे अंदर से दौड़ कर निकल गई हो। उस वक्त मुझे लगा कि यहां तो कुछ और ही हो रहा है और मैं बहुत बुरी तरह डर गई थी। मैं घर नहीं जाना चाहती थी'।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / नीना गुप्ता इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में लॉन्च हुई उनकी ऑटोबायॉग्राफी के कुछ किस्से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी बुक का टाइटल है 'सच कहूं तो'। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बेबाक होकर लोगों के सामने रखी हैं। नीना ने बिना शादी के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बच्ची को जन्म दिया। 80 के दशक में इस सिचुएशन को हैंडल करना उनके लिए आसान नहीं था।
    कई लोगों ने की थी मदद की कोशिश
    नीना गुप्ता ने किताब में बताया है कि जब वह प्रेग्नेंट थी तो उनके साथ के लोगों ने समाज के तानों से बचने के लिए उनकी तरह-तरह से मदद करने की कोशिश की। ऐक्टर सतीश कौशिक ने उनके होने वाले बच्चे को नाम देने के लिए उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। वहीं एक दोस्त सुजॉय मित्रा उनकी शादी जिस शख्स से करवा रहे थे वह गे था।
    गे बैंकर से करवा रहे थे शादी
    नीना ने किताब में लिखा है कि उनके दोस्त सुजॉय मित्रा ने उनके लिए एक मैच खोजा था। वह शख्स बैंकर था और बांद्रा में उसका घर था। हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि वह गे था और समाज के दवाब में शादी कर रहा था। उस शख्स ने नीना से कहा था कि उनकी बेटी को उसका नाम मिल जाएगा पर उन्हें अपने भरोसे रहना होगा।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / सुष्मिता सेन की बेटी रेने सेन अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। स्टारकिड होने की वजह से उन पर सभी की नजरें भी रहती हैं। रेने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस दौरान उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। छोटी उम्र में वह इन सबसे कैसे डील करती हैं इस बारे में उन्होंने बात की है।
    ट्रोलर्स से ऐसे निपटती हैं
    रेने का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा कमेंट्स नहीं पढ़ती हैं, लोग तो कहते ही रहते हैं। वह खुद को इस दुनिया की सबसे खुश रहने वाली लड़की मानती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में रेने ने कहा कि ‘लोग हमेशा कुछ ना कुछ कहते रहेंगे। ईमानदारी से कहूं तो मैं सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा कमेंट्स नहीं पढ़ती हूं।‘
    खुश रहने वाली लड़की
    रेने बताती हैं कि ‘मैं भटकना नहीं चाहती। मैं दुनिया की सबसे खुश लड़की हूं और मैं ऐसी ही बने रहना चाहती हूं। मैं जितना हो सके अच्छा देखने की कोशिश करती हूं। बाकी कोई फर्क नहीं पड़ता।‘
    फुल टाइम एक्टर बनने की ख्वाहिश
    रेने ने शॉर्ट फिल्म ‘सुट्टाबाजी’ में काम किया है। अपनी परफॉर्मेंस के बारे में उनका कहना है कि ‘आखिरकार मैं खुद को स्क्रीन पर देख रही थी। यह एक सपने की तरह था। मैं अपने अनुभव से खुश हूं। मैं अभी केवल 21 साल की हूं और मेरी जिंदगी का यह सबसे अच्छा अनुभव है। मैं ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहती हूं। उससे ज्यादा मैं अपने लिए काम करना चाहूंती हूं। हां मैं एक फुल टाइम एक्टर बनना चाहती हूं।‘
    मां की वजह से प्यार मिल रहा
    इससे पहले हमारे सहयोगी हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रेने ने माना था कि उनके पास एक तरह का प्रीवेलेज है और वो इसे कभी भी हल्के में नहीं लेंगी। रेने ने कहा था कि ‘मैं अपने सरनेम से भाग नहीं रही हूं। मुझे पता है कि इसके साथ बहुत सी जिम्मेदारियां हैं और जो प्यार मुझे मिल रहा है वह मेरी मां की वजह से हैं, जिस तरह का काम उन्होंने किया है। हालांकि मैं कोई दबाव में नहीं हूं वरना मैं एक दिन भी काम नहीं कर पाऊंगी।‘

    दुर्ग / शौर्यपथ / नटराज म्यूजिक महासमुंद के बेनर तले एवं राजा खान के निर्देशन में बन रही छत्तीसगढी फिल्म *घरौदा* का शूटिंग सेकंड शैडूल्ड में ग्राम जोरा में डॉ अजय सहाय के स्टूडियो में तेजी से शुरू हो गई है । फिल्म घरौंदा नाम से जाहिर होता है , कि यह एक पारिवारिक फिल्म है। यहां के दर्शक पारिवारिक फिल्म बड़े ही लगन से देखते है।
    इस अवसर पर निर्देशक राजा खान एवं निर्माता मनीषा खोब्रागड़े ने बताया कि इस फिल्म के हीरो रिंकू राजा खान एवं लाल जी कोर्राम तथा हिरोईन छॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री लवली खान(मुंबई ) है। वही इसमें हीरो की बहन का रोल जहां अनिता यादव कर रही है तो उनके पिता का रोल प्रसिद्ध एक्टर संजय जैन एवं माता का रोल मनीषा खोब्रागड़े कर रही है। इसके अलावा इसमें शमशीर सिवानी और अमृता नायर कॉमेडी करते दिखेंगे। इसके गीतकार धनराज साहू है। फिल्म को संगीत दिया है मनोज दिवान ने। फिल्म के सभी दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करने का कार्य प्रसिद्ध डीओपी राहुल वर्मा कर रहे है। फिल्म में कोरिओग्राफी निशांत उपाध्यक्ष, चन्दन दिप,दिलीप बैस और सोनू जगत की दिखाई देगी .फिल्म के सहायक निर्देशक है संतोष नारायण आर्ट डिजाइन का काम निकेश बिसेन कर रहे है !फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के हसींवादियो में की जाएगी !

    मनोरंजन / शौर्यपथ / शिल्पा शेट्टी ने बीते आठ जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनके करीबियों से लेकर उनके प्रशंसकों ने जन्मदिन पर बधाई दी। हालांकि इस मौके पर राज कुंद्रा की पूर्व पत्नी कविता का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया। जिसके बाद राज कुंद्रा को खुद सामने आना पड़ा और उन्होंने बताया कि इससे निश्चित रूप से शिल्पा अपसेट हुईं।
    शिल्पा शेट्टी का पोस्ट
    राज कुंद्रा ने कविता को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि कविता और उनकी (राज कुंद्रा) बहन के पति के बीच संबंध थे। उन्होंने शिल्पा शेट्टी को लेकर जो इंटरव्यू दिया वो एक सोची समझी साजिश थी और एक टैबलॉयड के लिए उन्होंने ऐसा किया। अभी तक शिल्पा इस पर चुप ही रहीं लेकिन अब उन्होंने इस मामले में इशारों-इशारों में काफी कुछ कह दिया है।
    क्या कहना चाह रहीं अभिनेत्री?
    रविवार को शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जो कि एक किताब की तस्वीर थी जिसे वो पढ़ रही थीं। किताब पर लिखा था। ‘शेयर्ड सफरिंग’ (दुख साझा करना)
    आगे लिखा था- ‘एकांतवास में अच्छाई मौजूद नहीं होती। अच्छाई का हर कदम, और अच्छे की ओर योगदान देता है। इसी तरह जब हम कोई अच्छा काम करने में देरी करते हैं तो हम सभी को भुगतना पड़ता है।‘
    लगाए जा रहे कयास
    शिल्पा ने किताब का जो पेज साझा किया है उस पर आगे लिखा है- ‘कभी-कभी हम अच्छे लोगों के साथ की जा रही बुरी चीजों के बारे में देखते या सुनते हैं और हम कुछ नहीं करते क्योंकि वो घटनाएं या तो बहुत दूर हैं या कटी हुई सी लगती हैं। दुनिया में कहीं भी जब एक अच्छे व्यक्ति पर हमला किया जाता है, घायल किया जाता है, गिरफ्तार किया जाता है, जेल भेजा जाता है, प्रताड़ित किया जाता है या मार दिया जाता है तो हम सब थोड़े असुरक्षित हो जाते हैं।‘ शिल्पा के इस पोस्ट के बाद तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और इसे पूरे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
    राज कुंद्रा ने कविता को लेकर किया खुलासा
    इससे पहले अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को दिए इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने कहा, ‘मेरा परिवार मेरे लिए सबकुछ है और वह (कविता) परिवार के सभी शख्स से लड़ती थी। हम एक ही घर में रहते थे मां, पापा, बहन और उसका पति, क्योंकि हम तभी भारत से यूके में सेटल हुए थे। इस दौरान कविता मेरी बहन के पति के करीब आ गई थी और उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताती थी। खासकर जब मैं बिजनेस ट्रिप की वजह से बाहर रहता था। परिवार के कई लोगों ने यहां तक की मेरे ड्राइवर ने भी बताया कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है, लेकिन मैं किसी भी बात पर ध्यान नहीं देता था। मैं पूरी कोशिश करता था दोनों परिवारों को खुश रखने के लिए।’

    खेल /शौर्यपथ / इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड चाहते हैं कि आईसीसी 'सॉफ्ट सिग्नल' का नियम खत्म कर दे क्योंकि यह अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर रहा और इससे मैच अधिकारियों की स्थिति मुश्किल हो जाती है। दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कोनवे से जुड़े विवादित फैसले के बाद ब्रॉड ने यह बात कही। ब्रॉड का मानना था कि कोनवे 22 के स्कोर पर स्लिप में जैक क्रॉली द्वारा लपके गए थे। मैदानी अंपायर ने फैसला टीवी अंपायर माइकल गॉ पर छोड़ा जिन्होंने नॉट आउट का सॉफ्ट सिग्नल दिया।
    कोनवे ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 80 रन बनाकर न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ब्रॉड ने तीसरे दिन के खेल से पहले स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'मैदान पर हमारी प्रतिक्रिया से आप समझ सकते हैं कि हमें लगा कि वे आउट हैं। जैक को लगा कि गेंद उनके हाथ में आई है और उन्होंने पहली स्लिप में जो रूट और विकेट के पीछे जेम्स ब्रैसी को देखा जो इससे एक गज की दूरी पर थे। उन्हें पता था कि गेंद हाथ में आई है।'
    उन्होंने कहा, 'लेकिन इसमें अंपायरों की गलती नहीं है जो 40 गज दूर होते हैं। इस नियम से उनकी स्थिति कठिन हो गई है।' ब्रॉड ने आईसीसी से इस पर गौर करने और जरूरी उपाय करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'अगर आप इस नियम के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू देखें तो नकारात्मक अधिक है। मुझे लगता है कि यह खराब नियम है और आईसीसी को अगली बैठक का इंतजार नहीं करते हुए इसे हटा देना चाहिए।'

    मनोरंजन /शौर्यपथ /टीना दत्ता इन दिनों अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्हें ट्रोल भी किया गया। यूजर्स ने उनकी तस्वीरों पर अभद्र टिप्पणी की। उस वक्त टीना ने ट्रोल करने वालों को खरी-खोटी सुनाई जिसके बाद एक यूजर ने उनसे माफी भी मांगी थी। अब अभिनेत्री ने अपनी एक और ग्लैमरस तस्वीर पोस्ट की है।
    ग्लैमरस अवतार
    तस्वीर में टीना ने ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस पहनी है। साथ ही मैचिंग बूट्स उन पर खूब फब रहे हैं। अपने लुक्स को सेंशुअल बनाते हुए उन्होंने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। तस्वीर में टीना के साथ उनका पपी सिम्बा भी है।
    तस्वीर पर फैंस फिदा
    टीना ने कैप्शन में लिखा- ‘मैं हर रविवार के ऐसा होने की उम्मीद करती हूं।‘ तस्वीर पर आश्का गोराडिया ने फायर का इमोटिकॉन पोस्ट किया। वहीं फैंस भी उनकी हॉटनेस की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
    टॉपलेस फोटोज से मचाया था तहलका
    इससे पहले टीना अपनी टॉपलेस तस्वीरों से सुर्खियों में रही थीं। टीना ने फोटोज के साथ लिखा था- ‘क्या मैंने टेम्परेचर बढ़ा दिया है? मैंने सोचा नया महीना है तो कुछ अलग हो जाए।‘ उन्होंने ये भी लिखा था कि ‘ये तस्वीर एडिटेड है लेकिन अगर आपको लगता है कि आप अपनी बॉडी के साथ कम्फर्टेबल हैं तो ठीक है। याद रखिए, वो करिए जो आपको कम्फर्टेबल फील करवाए, ये सोचे बिना कि दूसरे क्या सोचेंगे।‘

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision