August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मनोरंजन / शौर्यपथ /'द फैमिली मैन' वेब सीरीज को दर्शकों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वेबसीरीज के हर एक किरदार की तारीफ हो रही है। खासतौर पर राजी के रोल में समांथा अक्किनेनी का परफॉर्मेंस काफी इंटेंस रहा। 'द फैमिली मैन 2' में नेगेटिव रोल करने वाले शहाब अली ने खुलासा किया है कि उनके और समांथा के बीच कुछ इंटिमेट सीन्स थे जिन्हें बाद में एडिट कर दिया गया। बता दें कि वेब सीरीज में ये दोनों ही किरदार इमोशनलेस दिखाए गए हैं।
    कई सीन्स किए गए एडिट
    द फैमिली मैन वेब सीरीज में समांथा अक्किनेनी और मनोज बाजपेयी के परफॉर्मेंस की हर कोई तारीफ कर रहा है। सीरीज में ये हिंट मिली है कि राजी (समांथा अक्किनेनी) साजिद (शहाब अली) को पसंद करती थी। हालांकि सीधे तौर पर कुछ नहीं दिखाया गया। अब शहाब अली ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में इस बात को कन्फर्म किया है। उन्होंने बताया, सिर्फ इंटीमेट सीन्स ही नहीं एडिट किए गए बल्कि ये तो एक प्रॉसेस होता है। शो लंबा है तो बाद में एडिटिंग होती ही है। ऐसा नहीं है कि कोई खास सीन एडिट कर दिया गया।
    मेकर्स को नहीं लगे जरूरी
    वेब सीरीज में समांथा और शहाब दोनों ने एस्क्ट्रीमिस्ट (उग्रवादी) का रोल निभाया है। दोनों भारत पर अटैक करने की कोशिश में होते हैं। समांथा श्रीलंकन तमिलियन राजी बनी हैं। शहाब ने कश्मीरी का रोल निभाया है। शहाब बताते हैं, सिर्फ वही सीन्स रखे गए जो कि जरूरी और लॉजिकल थे। जब पूछा गया कि सीन्स में क्या फिजिकल इंटिमिसी थी? इस पर उन्होंने जवाब दिया, हमारे कुछ सजेस्टिव सीन्स थे जिनसे पता लग रहा था कि दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया है। लेकिन क्रिएटर्स को लगा कि इन सीन्स का कोई मतलब नहीं निकल रहा। इसलिए उन्हें एडिट कर दिया गया। कई सीन्स एडिट किए गए हैं, इसमें कुछ नया नहीं है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में अली फजल का रोल भले ही छोटा हो लेकिन इम्पैक्टफुल था। उन्होंने जॉय लोबो का किरदार निभाया था जो कॉलेज और पढ़ाई के प्रेशर से जान दे देता है। फिल्म में अली फजल को काफी तारीफ मिली थी। हालांकि कम लोग जानते हैं कि मूवी करने के बाद वह सच में डिप्रेशन में चले गए थे।
    अली का था अहम रोल
    सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' ने एजुकेशन सिस्टम पर करारा प्रहार किया था साथ ही अच्छा मैसेज भी था। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई और सारे ऐक्टर्स की तारीफ हुई। फिल्म में अली फजल छोटे लेकिन अहम रोल में थे। उन पर 'गिव मी सम सनशाइन' फिल्माया गया था और 'ऑल इज वेल' गाने के आखिर में वह सूइसाइड कर लेते हैं। पीपिंगमून को दिए गए इंटरव्यू में अली ने बताया कि लोगों के नहीं पता पर वह सच में डिप्रेशन में चले गए थे।
    खबरों ने कर दिया था डिस्टर्ब
    अली फजल बताते हैं, जब मैंने '3 इडियट्स' की तो डिप्रेशन में चला गया था। मैंने छोटा रोल किया था लेकिन जानते हैं क्या हुआ था? उसी वक्त कुछ डिस्टर्ब करने वाली खबरें आने लगीं। कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स ने खुद को नुकसान पहुंचाया था। न्यूज चैनल्स से मेरे पास फोन आ गए कि सर आपने ऐसा रोल प्ले किया था और ऐसा हो गया। आप कैसा फील कर रहे हैं? मैं वहीं टूट गया। मैं नया था। कॉलेज के सेकंड ईयर में था। बता दें कि 3 इडियट्स में अली फजल का कैरेक्टर 'I quit' लिखकर फांसी लगा लेता है। फिल्म की रिलीज के बाद कुछ मामले सामने आए थे जिनमें स्टूडेंट्स ने ऐसे खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।

    मनोरंजन/शौर्यपथ /संजय दत्त और अरशद वारसी की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' सिनेमा लवर्स की फेवरिट फिल्मों में से है। मूवी से जुड़ा एक मीम सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। दरअसल इसमें दिखाया गया है कि फिल्म में अरशद वारसी डॉक्टर नहीं बन पाए थे लेकिन उनकी शादी मेडिकल कॉलेज की नर्स से हो गई थी और उनका एक बेटा भी था।
    सर्किट को मिला था खूब प्यार
    मुन्नाभाई एमबीबीएस 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म में संजय दत्त गैंग्स्टर बने हैं जो अपने पिता को इम्प्रेस करने के लिए एमबीबीएस की डिग्री लेना चाहता है। मुन्ना के दोस्त सर्किट के रोल में अरशद वारसी दिखाए गए हैं। उनका रोल फिल्म में मुन्ना के रोल जितना ही फेमस रहा था। फिल्म के आखिर में सामने आता है कि मुन्ना की शादी ग्रेसी सिंह यानी डॉक्टर सुमन से हो गई वहीं सर्किट की भी शादी हो जाती है और उनका एक बेटा भी दिखाया जाता है, जिसका नाम है शॉर्ट सर्किट।
    नर्स से हुई सर्किट की शादी
    सर्किट की शादी जिस लड़की से हुई उसे कई लोग नहीं पहचान पाए। अब मीम वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस शॉक्ड हैं। लोगों को अब समझ आ रहा है कि सर्किट की शादी जिस लड़की से हुई वह उसी मेडिकल कॉलेज में नर्स थी, जिसमें मुन्ना ने पढ़ाई की थी।
    मीम ने फैंस को किया दंग
    सोशल मीडिया पर मीम वायरल है, जिस पर लिखा है, आप कितने साल के थे जब आपको ये पता चला कि मुन्नाभाई एमबीबीएस में सर्किट ने जिस लड़की से शादी की वह मेडिकल कॉलेज की नर्स थी। इस पर फैंस के मजेदार कॉमेंट्स दिख रहे हैं।

    मनोरन्जन /शौर्यपथ / इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक कई धमाकेदार वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस बीच कई सीरीज रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवादों में भी आ जाती हैं। पहले 'फैमिली मैन 2' को लेकर लोगों का गुस्सा देखने को मिला था। वहीं, अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली वेब सीरीज 'ग्रहण' लेकर कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिल रही है। लोग ट्विटर पर इस सीरीज को बैन करने की मांग कर रहे हैं। यही नहीं इसके मेकर्स और ओटीटी प्लैटफॉर्म को भी धमकी दी जा रही है।

    ट्विटर पर ट्रेंड हुआ हैशटैग

    बताया जा रहा है कि सत्य व्यास के नोवेल 'चौरासी' पर आधारित वेब सीरीज ग्रहण 24 जून को स्ट्रीम होने वाली है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ये सीरीज विवादों में फंस गई है। जिसमें देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख दंगों की कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर में दंगों के कई सीन्स भी हैं। जिसके कारण ट्विटर पर #BanGrahanWebSeries के जरिए लोग इस पर गुस्सा जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने इस पर सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है।

    गलत तरीके से दिखाया गया किरदार

    इसके अलावा श‍िरोमण‍ि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (SGPC) की अध्‍यक्ष बीबी जागीर कौर ने भी 'ग्रहण' के खिलाफ विरोध दर्ज करवाते हुए मांग की है कि इस सीरीज पर जल्द से जल्द रोक लगा दी जाए। उन्होंने कहा- 'सीरीज में एक सिख किरदार को गलत तरीके से दिखाया गया है। उसके खिलाफ नरसंहार जैसे संगीन आरोप लगाए जा रहे हैं, जो कि पूरी तरह मनगढ़ंत हैं'। उन्होंने सीरीज पर कार्रवाई करने की धमकी भी दी है। कौर ने कहा है कि- 'अगल सीरीज में कोई भी आपत्तिजनक बात या सीन दिखाए जाते हैं तो इस पर कानूनी एक्‍शन के लिए तैयार रहें'।

    जख्मों पर नमक

    इसे लेकर वेब सीरीज 'ग्रहण' के निर्माता अजय जी राय और 'डिज्नी + हॉटस्टार' के प्रमुख और अध्यक्ष सुनील रयान को इस बाबत कानूनी नोटिस भी भेजा दिया गया है। बीबी जागीर कौर का कहना है कि ये वेब सीरीज सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कने और उनकी भावनाओं को आहत करने का काम कर रही है। उन्होंने मांग की है कि ही सेंसर बोर्ड में सिख प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस साल की शुरुआत में पैरेंट्स बने हैं। बच्ची के जन्म के बाद विराट ने काफी वक्त तक परिवार के साथ ही बिताया। सोशल मीडिया हो या निजी जिंदगी दोनों कपल गोल सेट करते दिखते हैं।
    पिछले साल अगस्त में सोशल मीडिया पर दोनों ने कुछ सवालों के जवाब दिए। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुष्का ने कुछ ऐसा सवाल पूछा कि विराट शरमा जाते हैं।
    क्विज शो में दिए जवाब
    अनुष्का, विराट से पूछती हैं कि ‘ऐसी कौन सी एक चीज है जिससे मुझे खुशी मिलती है?’ जवाब में विराट कहते हैं कि ‘जानवरों के आस-पास रहने से’। आगे अनुष्का कहती हैं कि ‘हां ठीक है लेकिन वह तुम हो, तुमसे मुझे खुशी मिलती है’। अनुष्का का यह जवाब सुनते ही विराट शरमा जाते हैं और अपना चेहरा छुपाने लग जाते हैं। वह कहते हैं कि ‘ठीक है, मैं गलत कैसे हो सकता हूं।‘
    अनुष्का का फनी रिएक्शन
    ऐसा ही सवाल अनुष्का, विराट के लिए पूछती हैं कि ‘ऐसी कौन सी चीज है जिससे तुम्हें खुशी मिलती है?’ तो अनुष्का कहती हैं कि ‘मुझे लगता है कि मैं हूं। तुम ना नहीं कह सकते।‘ आगे क्रिकेटर ने कहा, ‘बिल्कुल यह ठीक है। यह ठीक कैसे नहीं हो सकता।‘
    एक्टिंग से ब्रेक
    बता दें कि अनुष्का की पिछली फिल्म 2018 में आई ‘जीरो’ थी जिसमें उनके अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ थे। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। फिलहाल अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस में व्यस्त हैं। उनके प्रोडक्शन की फिल्म ‘बुलबुल’ और वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / टीवी ऐक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी अपनी मौत के साथ कई सवाल पीछे छोड़ गईं। साल 2016 में उन्होंने आत्महत्या की थी। प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज पर उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है साथ ही केस चल रहा है। बीते दिनों टीवी ऐक्टर प्रड्यूसर विकास गुप्ता के एक बयान के बाद प्रत्युषा का नाम फिर से सुर्खियों में है। अब राहुल राज ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि वह विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी पर मानहानी का केस करेंगे। वहीं खुद को बेगुनाह बताते हुए राहुल ने कहा कि प्रत्युषा ने अपने माता-पिता की वजह से जान दी।
    मैंने नहीं पेरेंट्स के लालच ने ली जान
    spotboye की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल बताते हैं, कोविड की वजह से यह केस बहुत लंबा खिंच गया। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब कोर्ट मुझे क्लीन चिट देगा। मुझे पता है कि मैं अपराधी नही हूं। मैंने प्रत्युषा को नहीं मारा बल्कि उसके माता-पिता के लालच ने मारा है। वह उनकी न खत्म होने वाली डिमांड्स पूरी नहीं कर पा रही थी। मैंने उसे बचाने की कोशिश की न कि जान ली है।
    पेरेंट्स से दुखी थी प्रत्युषा
    राहुल कहते हैं, मैं उस दिन को कभी भूल नहीं सकता। यह मेरी आत्मा, दिल और दिमाग पर पर छप गया है। और जिस तरह से प्रत्युषा के सो-कॉल्ड दोस्त विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी उसकी मौत का आरोप मुझ पर मढ़ रहे हैं... उन्हें भगवान को जवाब देना है। उनको भी पता है कि मैं गुनहगार नहीं हूं। वे ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं। उन्होंने बिना सुबूत के मेरी छवि खराब की है। प्रत्युषा ने आखिरी कॉल मुझे किया था तो इससे मैं गुनहगार साबित नहीं हो जाता हूं। उसने कभी मुझ पर कोई इल्जाम नहीं लगाया। उसका सारा दुख और गुस्सा उसके पेरेंट्स की वजह से था। यहां तक कि मुझे बेल भी उस लास्ट कॉल की वजह से ही मिली।
    विकास, काम्या पर करूंगा केस
    राहुल कहते हैं, प्रत्युषा केस में जैसे ही मेरा नाम क्लीयर होगा मैं विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी के खिलाफ क्रिमिनल डिफेमेशन (मानहानि) का केस करूंगा। उन लोगों ने मेरी जिंदगी और मेरा करियर बर्बाद कर दिया है। बता दें कि बीते दिनों विकास गुप्ता ने कहा था कि प्रत्युषा उनके साथ रिलेशनशिप में थीं। इस पर भी राहुल राज ने गुस्सा निकाला है। उनका कहना है कि विकास एक मरे हुए इंसान को इस्तेमाल कर रहे हैं।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / सीरियल ‘पंड्या स्टोर’ फेम अभिनेता अक्षय खरोडिया शादी के बंधन में बंध गए हैं। अक्षय ने अपनी गर्लफ्रेंड दिव्या पुनेथा के साथ सात फेरे लिए। शादी की रस्में देहरादून में हुईं जहां परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
    शादी की खूबसूरत तस्वीरें
    अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इस मौके पर अक्षय खराडिया ऑफ व्हाइट एम्ब्रॉयडरी शेरवानी और बेज कलर की पगड़ी पहनी है। उन्होंने हाथ में तलवार ले रखा है। वहीं उनकी दुल्हन दिव्या गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिव्या ने चोकर नेकपीस, मांग टीका और हैवी झुमके कैरी किए। तस्वीर में दोनों परफेक्ट कपल लग रहे हैं।
    साथी कलाकारों ने दी बधाई
    तस्वीर के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा- ‘एक साथ और हमेशा।‘ उनकी इस तस्वीर पर टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने बधाई दी। ‘पंड्या स्टोर’ की अभिनेत्री शाइनी दोशी ने लिखा- ‘बधाई हो मिस्टर एंड मिसेज खरोडिया, आपको ढेर सारी खुशियां और जिंदगी भर का साथ मुबारक।‘
    केवल 10 लोग हुए शामिल
    कोविड नियमों को देखते हुए अक्षय ने शादी को बेहद सिंपल रखा और केवल 10 लोग ही थे। पांच लोग उनकी तरफ से और पांच लोग दिव्या की तरफ से थे। अक्षय ने शूटिंग से सात दिन की छुट्टी ली थी। अब इसके बाद वह फिर से काम पर जुट जाएंगे।
    हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें
    इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की भी तस्वीरें शेयर की थीं। अक्षय बैठे हुए दिखे जहां उनके परिवार के सदस्य उन्हें हल्दी लगा रहे थे। उन्होंने इस पल को यादगार बताया था।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर महान धावक मिल्खा सिंह के निधन से पूरा देश शोक में है। करीब एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार देर रात 11:30 बजे चंडीगढ़ में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सोशल मीडिया पर तमाम दिग्गज हस्तियां दुख व्यक्त कर रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर का मिल्खा सिंह से खास नाता रहा है। फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में उनकी जिंदगी को फरहान ने पर्दे पर उतारा।
    ‘भाग मिल्खा भाग’
    फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह के किरदार को करने के लिए जमकर पसीना बहाया था। फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों ने खूब सराहा था। अब फरहान ने बताया कि उनके लिए इस पर यकीन करना आसान नहीं है कि मिल्खा सिंह नहीं रहे।
    ‘यकीन नहीं हो रहा’
    फरहान ने मिल्खा सिंह के साथ की एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- 'प्रिय मिल्खा जी, मैं अभी भी यह मानने से इंकार कर रहा हूं कि आप नहीं रहे। हो सकता है कि वह जिद्दीपन है जो मुझे आपसे विरासत में मिला है। इसका एक पक्ष यह है कि जब यह किसी चीज पर दिमाग लगाता है तो वह कभी हार नहीं मानता है। और सच यह कि आप हमेशा जिंदा रहेंगे। क्योंकि आप एक बड़े दिल वाले, प्यार करने वाले, गर्मजोशी से भरे, जमीन से जुड़े इंसान थे।‘
    बहुत कुछ सिखाया
    ‘आपने एक विचार को प्रस्तुत किया। आपने एक सपने का प्रतिनिधित्व किया। आपने दिखाया कि (आपके शब्दों में) मेहनत, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से कोई व्यक्ति नीचे से उठकर आसमान तक को छू सकता है। आपने हम सभी की जिंदगी को छुआ है। जो लोग आपको एक पिता और एक दोस्त के रूप में जानते हैं उनके लिए यह एक आशीर्वाद था। मैं आपको पूरे दिल से चाहता हूं।‘
    अन्य सितारों ने भी जताया शोक
    फरहान अख्तर के अलावा शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू, रवीना टंडन, मधुर भंडारकर, अंगद बेदी सहित अन्य बॉलीवुड सितारों ने मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / एक्टर अर्जुन रामपाल अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं लेकिन उनका लेटेस्ट मेकओवर अब तक का सबसे किलर मेकओवर हो सकता है। बीते दिन अर्जुन को एक नये हेयर स्टाइल में हेयर सैलून से निकलते हुए स्पॉट किया गया। अर्जुन रामपाल के नये लुक की कुछ तस्वीरें औऱ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।
    अर्जुन रामपाल का बदला लुक
    सामने आई इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्जुन रामपाल ह्वाइट शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में दिख रहे हैं। वह आंखों पर डार्क गॉगल और ब्लैक मास्क पहने प्लेटिनम ब्लोंड हेयर में नजर आ रहे हैं। सैलून से निकलते हुए वह अपने हेयर ड्रेसर आलिम हाकीम से बात कर रहे हैं और उन्हें गले लगाकर बाय कहते हुए अपनी कार में जा बैठते हैं।
    अर्जुन के नए लुक पर मिली फैंस की मिली जुली प्रतिक्रिया
    अर्जुन के फैंस उनके नए लुक को देखकर हैरान रह गए। एक ने लिखा, 'मेरी आंखें अभी भी काले बालों वाले अर्जुन रामपाल को ढूंढ रही हैं। "लुक्स लाइक फॉरेनर," दूसरे ने लिखा, "ये अर्जुन रामपाल है? मुझे लगा कि कोई हॉलीवुड स्टार है,"। एक ने अर्जुन के लुक को एक्स मैन से तुलना की है तो एक ने कहा स्कॉट डिस्क की कॉपी है। कुछ यूजर्स अर्जुन के लुक नापसंद करते हुए लिखते हैं, सफेद बाल छुपाने के लिए ऐसा स्टाइल किया है।
    क्या किसी प्रोजेक्ट के लिए अर्जुन ने बदला अपना लुक?
    अर्जुन ने अभी तक अपने नए लुक की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। हालांकि इसकी साथ उनके लुक को देखकर कहा जा रहा है कि वह किसी नए प्रोजेक्ट के लिए अपने लुक को बदला है। अर्जुन हाल ही में कोविड-19 से उबरे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने एक पोस्ट जरिए बताई थी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision