August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    मनोरंजन / शौर्यपथ / पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस शो को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब शो के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण एक बार फिर शो के कंटेस्टेंट्स का बचाव करते हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने एक इंटव्यू में ट्रोलर्स पर भड़कते हुए कहा है कि अपनी बात को साबित करने की कोशिश करना आपकी अपनी बुद्धि और अनुभव का अपमान होता है।
    कंटेस्टेंट शनमुख प्रिया का किया बचाव
    दरअसल, इस वीकेंड एपिसोड में इस बार कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल और रूप कुमार राठौर गेस्ट बनकर पहुंचे। इन मेहमानों के सामने कंटेस्टेंट शनमुख प्रिया कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी के साथ कुमार सानू का फेमस गाना 'हमको सिर्फ तुमसे प्यार है' गाया जो दर्शकों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए शनमुख प्रिया को शो से बाहर निकालने की मांग होने लगी।
    दुनिया की कड़वी सच्चाई के बारे में सीख रहे हैं
    अब शनमुख का बचाव करते हुए आदित्य नारायण ने स्पॉटबॉय के साथ बातचीत करते हुए कहा कि, '' इंडियन आइडल 12' के कंटेस्टेंट्स सबसे अच्छे कलेक्शन में से एक हैं और यह अच्छा है कि वो इस शो में रहते हुए दुनिया की कड़वी सच्चाई के बारे में सीख रहे हैं।'' इंटरव्यू के दौरान वह ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहते हैं कि जो लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं और मुझे कोड़े मार रहे हैं, मैं उन्हें शष्टांग प्रणाम कर रहा हूं और यही प्रार्थना कर रहा हूं कि भगवान आपका भला करें।
    बुद्धि और अनुभव का अपमान होता
    वह आगे कहते हैं कि मैं उस चीता की तरह महसूस करता हूं जो यह साबित करने के लिए नहीं हिलेगा कि वह कुत्ते की दौड़ में सबसे तेज है। कभी-कभी अपनी बात को साबित करने की कोशिश करना आपकी अपनी बुद्धि और अनुभव का अपमान होता है। एक रियलिटी शो का बचाव करते हुए वह आगे कहते हैं कि मुझे ऐसा ही लगता है कि इंडियन आइडल 26 सप्ताह तक चलने वाला नंबर 1 रियलिटी शो है। क्या मुझे इसका बचाव करने की ज़रूरत है?
    इन वजहों से खबरों में है यह शो
    सुर्खियों में रहा अमित कुमार का बयान
    इस शो लेकर बीते कुछ दिनों से विवाह हो रहा है। दर्शक शो का सोशल मीडिया पर बहिस्कार कर रहे हैं। क्योंकि हाल के वीकेंड एपिसोड किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्माया गया था, जिसमें स्पेशल गेस्ट के तौर पर किशोर के कुमार के बेटे अमित कुमार शामिल हुए। अमित कुमार शो में शामिल होने के बाद एक बयान में कहा कि मुझे कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए पैसे दिये गये थे। इसके बाद उन्होंने शो के मेकर्स की आलोचना भी की।
    सुर्खियों में रहा अभिजीत सावंत का बयान
    अमित कुमार के हाल ही मे शो में इंडियन आइडल सीजन-1 के विजेता अभिजीत सावंत ने शो को लेकर कहा कि शो में टैलेंट से ज्यादा किसी और चीज को तवज्जो दी जाती। इतना ही नहीं अभिजीत ने शो के मेकर्स की पोल खोलते हुए कहा था, 'आजकल मेकर्स शो में आए टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स को तवज्जो ने देकर उनकी गरीबी में दिलचस्पी दिखाते हैं। उन्हें ये जानने में ज्यादा रुचि है कि कंटेस्टेंट जूते पॉलिश कर पाता है या नहीं?'

     

    मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर का आज (25 मई) बर्थडे है। करण की लाइफ से जुड़ी ज्यादातर बातें लोगों को पता हैं। काफी कुछ वह अपनी किताब 'द अनसूटेबल बॉय' में बता चुके हैं। करण सिंगल पेरेंट हैं। सरॉगसी से पिता बने हैं। उन्होंने शादी नहीं की है हालांकि वह कई बार बता चुके हैं कि बचपन में उनका दिल ट्विंकल खन्ना पर आ गया था। करण जौहर का नाम एक और सिलेब से जुड़ चुका है और वो हैं एकता कपूर। एक वक्त था जब दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में थीं।
    दोनों सरॉगसी से बने पेरेंट्स
    करण जौहर और एकता कपूर अपनी फील्ड में बेहद सक्सेसफुल हैं। दोनों के बीच कई ऐसी सिमलैरिटीज हैं, जिन्हें जानकर आपको हैरानी होगी। एकता भी सिंगल पेरेंट हैं। वह करण की तरह सरॉगसी से मां बनी हैं। करण के बच्चे यश और रूही हैं। वहीं एकता के बेटे का नाम रवी है।
    पिता के नाम पर बेटे का नाम
    बच्चों की सरॉगसी से लेकर उनके नाम रखने तक में भी एक चीज कॉमन है। एकता ने अपने पिता के नाम पर बेटे का नाम रखा है। वहीं करण ने भी अपने पिता यश जौहर के नाम पर बेटे का नाम यश रखा है। उनकी बेटी का नाम रूही है जो कि उनकी मां के नाम का उल्टा है। करण की मां का नाम हीरू है।
    दोनों को 'क' अक्षर से लगाव
    करण जौहर की फिल्मों का नाम ज्यादातर 'क' अक्षर से शुरू होता है। वहीं एकता कपूर अपने सीरियल्स के नाम भी 'क' अक्षर से रखने के लिए जानी जाती हैं। कम लोग जानते हैं कि एकता कपूर और करण जौहर दोनों जर्नलिस्ट बनना चाहते थे। करण जौहर और एकता कपूर के बीच इतनी चीजें कॉमन हैं कि कोई भी हैरान हो सकता है। यहां तक कि दोनों के डर भी एक जैसे हैं। करण और एकता दोनों को फ्लाइट से डर लगता है।
    शादी की खबरों पर करण का रिऐक्शन
    काफी समय पहले एकता कपूर और करण जौहर की शादी की खबरें आई थीं। इन खबरों पर करण ने कहा था कि एकता से शादी हुई तो उनकी मां बहुत खुश हो जाएंगी। करण ने इसके पीछे इंट्रेस्टिंग वजह बताई थी। उन्होंने कहा था, मेरी मां मेरी शादी से नहीं बल्कि इसलिए खुश होंगी क्योंकि सीरियल्स में क्या होने वाला है, ये उन्हें पहले से पता चल जाएगा।
    एकता ने कहा था, प्रपोजल का है इंतजार
    वहीं जब एकता से पूछा गया था कि क्या वह करण जौहर से शादी करने वाली हैं? इस पर उन्होंने मजाक में कहा था कि वह इंतजार कर रही हैं कि करण उन्हें प्रपोज करें। हालांकि करण ने एक इंटरव्यू के दौरान लोगों की मिसअंडरस्टैंडिंग क्लियर कर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी और एकता की शादी की खबरें उतनी ही सही हैं जितना कि सलमान खान का वर्जिन होना।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / सैफ अली खान अब बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना चुके हैं। हालांकि इंडस्ट्री के दूसरे खान- शाहरुख, सलमान और आमिर जैसी सफलता उन्हें नहीं मिली। एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने इस बारे में बात की। उनका कहना है कि ऐसा होना उनके लिए अच्छा रहा, क्योंकि इससे न सिर्फ उन्हें एक्सपेरीमेंट करने की आजादी मिली बल्कि एक ऐक्टर के तौर पर उन्होंने अपना अलग रास्ता बनाया।
    कम सफलता से हुआ फायदा
    Film Companion की 'अनुपमा चोपड़ा' का मानना है कि सैफ की तुलनात्मक कम सफलता उनके लिए वाकई अच्छी रही। इस बात से सैफ भी सहमति जताते हैं। सैफ ने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि ये लोग- शाहरुख, सलमान और आमिर कहीं न कहीं ऐक्टर बनने के लिए ही पैदा हुए थे। .मुझे लगता है कि उनका उद्देश्य बचपन से ही यह रहा होगा। मैं जानता हूं इनमें से दो लोगों का तो जरूर था। मुझे नहीं पता कि सलमान का ऐम्बिशन ये था या नहीं लेकिन फिर भी वह इसके लिए बने थे।
    ऐक्टिंग में लेने लगे हैं इंट्रेस्ट
    मैं फिल्मों में उस वक्त आया जब आप या तो सुपरस्टार बनने का लक्ष्य बनाते हैं या फिर आपको फर्क नहीं पड़ता। अलग तरह के किरदार, बारीकियां... इन सबसे मतलब नहीं था, ये सब तो अब हो गया है। सैफ बताते हैं कि वह किरदारों के साथ अब ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने लगे हैं इसकी वजह यह है कि वह ऐक्टिंग में ज्यादा रुचि लेने लगे हैं। अब उनमें इसकी समझ बढ़ गई है। सैफ कहते हैं, मेरे लिए, अब फिल्में भी बदल गई हैं। मुझे कॉम्प्लैक्स रोल ऑफर हो रहे हैं।
    अक्षय कुमार से बढ़िया बॉन्डिंग
    सैफ अली खान बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए अक्षय कुमार को क्रेडिट देते हैं। दोनों ने 'ये दिल्लगी', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'टशन' में साथ काम किया है। वह बताते हैं, कई फिल्मों में क्यूटनेस और मजा था और मैंने अक्षय कुमार के साथ काफी काम किया है। उस वक्त उनमें शायद फन की कमी थी तो हम साथ मिलकर सुपर-पर्सन हो गए और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। मैंने उनको पूरा किया और उन्होंने मुझे। मुझे लगता है कि यही वजह है कि हम दोनों एक-दूसरे को आज तक इतना पसंद करते हैं।
    ये हैं सैफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
    सैफ कहते हैं, एक अकेला सफल सुपरस्टार जैसे ये लोग (खान्स) हैं, इन्हें खुद को कम्प्लीट करने के लिए किसी की जरूरत नहीं। सैफ अली खान ने अपना डेब्यू फिल्म 'परंपरा' से 1993 में किया था। वह 'दिल चाहता है', 'एक हसीना थी', 'हम तुम' और 'ओमकारा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। रीसेंटली वह ऐमजॉन प्राइम सीरीज 'तांडव' में नजर आए थे। उनकी अपकमिंग फिल्में 'बंटी और बबली2', 'भूत पुलिस' और 'आदिपुरुष' हैं।

    मनोरंजन / शौर्यपथ /सोनू सूद कोरोना महामारी में मसीहा बनकर उभरे हैं। आम लोगों से लेकर वो सेलिब्रिटीज तक की मदद करते देखे गए हैं। वो अस्पताल में बेड दिलाने से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर्स की व्यवस्था कर रहे हैं। इस बीच सोनू कई राज्यों के ग्रामीण इलाकों में ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि वो अपना पहला ऑक्सीजन प्लांट्स आंध्र प्रदेश के कुरनूल और नेल्लोर में लगवाएंगे।
    सोनू सूद ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि कुरनूल के सरकारी अस्पताल और जिला अस्पताल, आत्माकुर, नेल्लोर में ऑक्सीजन प्लांट्स लगाया जाएगा।
    ट्वीट कर कही ये बात
    सोनू लिखते हैं कि 'यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरे ऑक्सीजन प्लांट्स का पहला सेटअप आंध्र प्रदेश के कुरनूल सरकारी अस्पताल और एक जिला अस्पताल, आत्माकुर, नेल्लोर में अगले महीने जून में लगाया जाएगा। इसके बाद दूसरे जरूरतमंद राज्यों में भी और प्लांट्स लगाए जाएंगे। भारत के ग्रामीण इलाकों को सपोर्ट करने का समय है।'
    प्रशंसकों ने जताया था आभार
    बीते दिनों आंध्र प्रदेश का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सोनू सूद के प्रशंसक उनके बड़े से पोस्टर पर दूध चढ़ा रहे थे। सोनू सूद ने इस वीडियो को अपने ट्विटर से शेयर करते हुए उनका शुक्रिया कहा था।
    डॉक्टर्स से किया था सवाल
    सोनू सूद ने हाल ही में डॉक्टर्स से सवाल करते हुए लिखा था कि ‘एक सामान्य सा सवाल है, जब सबको पता है कि यह खास इंजेक्शन कहीं उपलब्ध नहीं है, तो डॉक्टर्स क्यों लोगों को इसे लगाने की सलाह दे रहे हैं? जब अस्पतालों को यह दवा नहीं मिल पा रही हैं तो एक आम आदमी को यह कहां से मिलेगा? लोगों को बचाने के लिए हम लोग कोई और दवा क्यों नहीं इस्तेमाल कर सकत?’

    मनोरंजन /शौर्यपथ /'भाबी जी घर पर हैं टीवी के मशहूर शो में से एक है। सौम्या टंडन के शो छोडऩे के बाद उनकी जगह नेहा पेंडसे ने ली है। पिछले कुछ एपिसोड से नेहा दिख नहीं रही हैं जिसके बाद ये सवाल उठने लगे कि क्या उन्होंने शो छोड़ दिया है। अब नेहा ने इन अफवाहों को विराम देते हुए खुद इसकी सच्चाई बताई है।
    सूरत में शो की टीम
    दरअसल मुंबई में लॉकडाउन लगने के बाद 'भाबी जी घर पर हैंÓ की शूटिंग सूरत में हो रही है। पूरे कास्ट और क्रू के सदस्यों के लिए एक होटल में बायो बबल बनाया गया है जहां वो रहेंगे। नेहा ने बताया कि कई एपिसोड में उन्हें ना देखकर प्रशंसकों से लेकर उनके जानने वालों ने मैसेज किया। उन सभी के लिए उन्होंने कहा कि वो जल्द ही वापस लौटैंगी।
    आने वाले एपिसोड में आएंगी नजर
    टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए नेहा कहती हैं कि 'मुझे इस तरह के अफवाहों से बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई क्योंकि मैं पिछले कुछ एपिसोड में नजर नहीं आई। वो एपिसोड पुराने थे और उनके शूट के दौरान मैं नहीं थी। जब एपिसोड प्रसारित हुआ तो कई लोगों ने मुझे मैसेज किया कि वो मुझे स्क्रीन पर मिस कर रहे हैं। मुझे उन्हें समझाना पड़ा कि मैं जल्दी ही वापस आऊंगी। मैं अपने रोल से खुश हूं।'
    सेट पर बायो बबल बनाया गया
    कोरोना महामारी में शूटिंग को लेकर नेहा ने कहा कि 'मैं उत्साहित होने के साथ-साथ नर्वस भी हूं क्योंकि इस वक्त शूटिंग करना काफी जोखिम भरा होता है। मुझे यकीन है कि वे हमारी सुरक्षा का ख्याल रखेंगे। हम एक बायो बबल में, एक सुरक्षित लोकेशन में शूटिंग करेंगे और वही लोग जा सकेंगे जिनका कोविड 19 टेस्ट निगेटिव होगा।'
    लोगों ने स्वीकारा
    नेहा ने आगे कहा कि 'शुरूआत में लोगों ने मेरी तुलना की। ये कुछ ऐसा था कि मुझे इसके बारे में पता था। लेकिन अब लोगों ने मुझे अच्छे से स्वीकार कर लिया है और अब मैं इस रोल में पूरी तरह फिट हो गई हूं।'

    मनोरंजन /शौर्यपथ /OTT प्लेटफॉर्म के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। देश में मौजूदा देखते हुए एक और मजेदार फिल्म घर बैठे-बैठे देखने को मिलने वाली है। जी हां! खबर है कि परेश रावल और शिल्पा शेट्टी अभिनीत फिल्म 'हंगामा 2' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी इस बारें में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन पेपर वर्क खत्म होते ही मेकर्स जल्द ही घोषणा करेंगे।
    डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीमिंग
    पिंकविला ने सूत्रों का हवाला देते हुए ये जानकारी शेयर किया है कि निर्देशन प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। सूत्र की मानें तो मेकर्स इसे सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। मेकर्स को इस फिल्म के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की तरफ से एक आकर्षक ऑफर मिल चुका है।
    पेपर वर्क पूरा होते ही की जाएगी आधिकारिक घोषणा
    रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि मौखिक तौर पर मेकर्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के बीच डील फाइन चुकी है। फिल्म के प्रोड्यूसर रतन जैन, चेतन जैन और गणेश जैन बस काजगी कार्रवाई करने को पूरा करने के कगार पर हैं। पैसे की लेनदने के बाद इस संबंध में पेपर वर्क अगले वीक तक पूरा कर लिया जाएगा। पेपर वर्क पूरा होते ही हॉटस्टार की टीम इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर देगी।
    गर्मी में रिलीज होने वाली थी फिल्म
    बता दें कि इससे पहले यह कहा गया था कि ‘हंगामा 2’ इस साल गर्मी में रिलीज होगी। हालांकि कोरोना के कारण एक बार फिर से सिनेमाघर बंद हो गए हैं और इनके फिलहाल खुलने के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं लॉकडाउन के कारण फिल्म रिलीज अब ओटीटी पर रिलीज होगी।
    ये सितारे लगाएंगे कॉमेडी का तड़का
    'हंगामा 2' फिल्म की शूटिंग समाप्त हो चुकी है। इस फिल्म में शिल्पा और परेश के अलावा इस फिल्म में मिजान जाफरी और प्रणिता सुभाष भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। वहीं फिल्म में आशुतोष राणा, मनोज जोशी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और टिकू तल्सानिया कॉमेडी का तड़का लगाएंगे।

    मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अकसर उनका शरारती अंदाज देखने को मिल ही जाता है। इतना ही नहीं, पैपराजी के साथ भी उनके बहुत अच्छे संबंध हैं। वह हमेशा पैपराजी को पोज देने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन कई बार ऐसा हुआ कि अर्जुन पैपराजी से बचने की कोशिश करते हुए उन्हें इग्नोर कर निकल जाते हैं। इसी बीच अर्जुन ने पैपराजी के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की है।
    मैं उनके काम का सम्मान करता हूं
    'जूम' के इंटरव्यू में अर्जुन कपूर कहते हैं कि मैं जानता हूं कि फोटोग्राफर भी रोजी-रोटी कमाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं उनके काम का सम्मान करता हूं। मैं हमेशा उनके लिए पोज देता हूं, ताकि उनका काम चलता रहे। उन्होंने सीमाओं को बनाए रखने के लिए समय के साथ सीखा है, जो सम्मान के पात्र है।
    वह आगे कहते हैं कि अब हमारे पास वह एक नजरिय़ा है। आज, जब मैं उनसे कहता हूं, यार आज तस्वीरें मत लो, फिरभी वे एक फोटो ही लेते हैं और कल हमें लगता है कि यह एक फिल्म का लुक है , हम कह सकते हैं नहीं।
    कई बार बड़ा भाई और दोस्त बनें
    अर्जुन आगे कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि वो समझते नहीं हैं लेकिन कई बार वो अपनी सीमाएं पार कर गए हैं इस बारें में इस बारें में उन्हें पता नहीं होता है। ऐसे में एक दोस्त और एक बड़े भाई की तरह मैं उन्हें बताता हूं कि अरे यार आप ऐसा नहीं कर सकते। आप रात के 12 बजे चिल्लाते हुए किसी के घर में प्रवेश नहीं कर सकते। दूसरे लोग शिकायत करेंगे, इससे हमारा नाम खराब होगा। मैं केवल उसी समय ऐसा कहता हूं अन्यथा मैं बाकि समय शांत रहता हूं।
    वायरल हुआ था ये वीडियो
    हाल ही में अर्जुन का एक वीडियो वायरल हुआ था,जिसमें वह अपना डांत दिखाते हुए कहते हैं कि मैंने अपना दांत साफ करवाया है। उनकी यह बात सुन वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
    'सरदार का ग्रैंडसन' में दिखे अर्जुन
    गौरतलब है कि अर्जुन फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' 8 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई। फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म के बाद 'संदीप और पिंकी फरार' , 'भूत पुलिस' में नजर आने वाले हैं।
    फिल्मी करियर के अलावा मलाइका को लेकर रहते हैं खबरों में
    प्रोफेशनल लाइफ के अवाला अर्जुन मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इनदिनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। अर्जुन और मलाइका दुनिया के सामने अपने रिलेशनशिप को जाहिर कर चुके हैं। जल्द ही ये कपल शादी कर सकते हैं।अर्जुन कई दफा मलाइका के पैरेंट्स से मिल चुके हैं। ऐसी खबरें थीं कि वे लॉकडाउन में लिव-इन में रह रहे थे।

    मनोरंजन /शौर्यपथ /फिल्म मेकर एसएस राजामौली ने साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर एक खास गिफ्ट दिया है। जी हां! निर्माता ने अपकमिंग फिल्म 'आरआरआर' से उनके किरदार 'कोमराम भीम' का पहला लुक शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    रिलीज हुए इस पोस्टर में जूनियर एनटीआर काले कुर्ते और सफेद धोती पहने और कमर में लाल कपड़ा बांधे दिख रहे हैं। पोस्टर में वह माथे पर लाल टीका लगाए और हाथ में भाला ताने खतरनाक अंदाज में दिख रहे हैं। कोमाराम भीम के रूप में एनटीआर जूनियर प्रभावशाली लग रहे हैं।
    मेरे भीम का दिल सोने का है: एसएस राजामौली
    'कोमराम भीम' का लुक शेयर करते हुए एसएस राजामौली ने कैप्शन में लिखा, '' मेरे भीम का दिल सोने का है, लेकिन जब वह विद्रोह करता है, तो वह मजबूत और साहसी होता है।
    इंटेंस किरदार को निभाने में बहुत अच्छा लगा
    एसएस राजामौली के अलावा खुद एनटीआर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है वह दिल से विद्रोही है। इस इंटेंस किरदार को निभाने में बहुत अच्छा लगा और मैं आप सभी के साथ अपने सबसे चैलेंज को इंट्रोड्यूस करने जा रहा हूं।
    इस दिन इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
    'आरआरआर' फ़िल्म यह एक पीरियड एक्शन फिल्म है जो प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है। इस अवेटेड फिल्म को 13 अक्टूबर, 2021 में दशहरा के मौके पर रिलीज किया जाएगा। यह तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में में एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट नज़र आएंगी।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हैं। उनका यूट्यूब चैनल है जिस पर वह अपनी लाइफ से जुड़ी डिटेल और इंट्रेस्टिंग चीजें शेयर करती रहती हैं। उनका रीसेंट यूट्यूब वीडियो 'गर्ल टॉक' पार्ट 2 है। इसमें उन्होंने बॉफफ्रेंड से जुड़ी बातें शेयर की हैं। आलिया ने बताया है कि उन्होंने बॉयफ्रेंड बनाने की पहल की थी। इतना ही नहीं पहले किस के लिए भी इनीशिएट करने वाली आलिया ही थीं।
    नर्वस थीं आलिया कश्यप
    आलिया इस वीडियो में अपनी रूममेट इदा के साथ दिखाई दे रही हैं। वह बताती हैं कि अपने बॉयफ्रेंड शेन से वह डेटिंग ऐप पर मिली थीं। दो महीने तक चैटिंग करने के बाद वे दोनों मिले तो आलिया उम्मीद कर रही थीं कि उनके बॉयफ्रेंड उनको किस करेंगे। आलिया बताती हैं, उसने किस नहीं किया शायद वह सोच रहा होगा कि पता नहीं मैं कंफर्टेबल हूं या नहीं तो मैंने ही किस कर लिया। सिचुएशन बहुत अजीब हो गई थी क्योंकि मैं इस बारे में बहुत सोच रही थी। मैं काफी नर्वस भी थी। हम बात कर रहे थे और सेंटेंस के बीच में ही मैंने किस कर लिया।
    बताया लड़कों में क्या है पसंद
    आलिया ने बताया कि फिजिकली लड़कों में उन्हें बाल, आंखें और स्माइल पसंद हैं। साथ ही बताया कि उनमें ह्यूमर होना चाहिए और वह दूसरों से किस तरह पेश आते हैं यह भी मायने रखता है। जैसे वेटर वगैरह से कैसा व्यवहार करते हैं। आलिया ने बताया कि एंग्जाइटी को दूर रखने के लिए वह खुद को बिजी रखती हैं। यह बात उनके थेरपिस्ट ने भी सिखाई है। उन्होंने कहा कि आप खुद को बिजी रखें या जरूरत पड़े तो प्रोफेशनल की मदद लेना बेस्ट है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision