August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35264)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    नई दिल्ली/ शौर्यपथ / महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिव सेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे पर निशाना साधा है और उनके द्वारा अपने प्रस्तावित अनशन को…
    चंडीगढ़ /शौर्यपथ / पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान की साजिशों को लेकर केंद्र सरकार को अलर्ट किया है. अमरिंदर सिंह ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ…

    मनोरंजन /शौर्यपथ / प्रियंका चोपड़ा की रिलीज हुई नई फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को दुनियाभर से खूब तरीफें मिल रही हैं। इस बीच प्रियंका की ही फिल्म अग्निपथ के को-स्टार रहे एक्टर रितिक रौशन ने भी रहीम बहरानी की इस फिल्म जमकर तारीफ की है।
    रितिक ने फिल्म के बारे में अपने विचार एक ट्वीट के माध्यम से साझा किए। उन्होंने फिल्म के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, "यह शुक्रवार द व्हाइट टाइगर के साथ खत्म हुआ। मेरे दोस्तों प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव आप दोनों ने शानदार काम किया है। गौरव आदर्श आपने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह इस साल की शानदार शुरुआत है। इतनी शानदार फिल्म बनाने के लिए रहीम बहरानी और पूरी टीम को शुभकामनाएं।"
    इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने रितिक के इस फीडबैक के लिए शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने ट्विटर पर रिप्लाई देते हुए लिखा, "बहुत शुक्रिया दोस्त! बहुत खुशी हुई कि तुम्हे यह पसंद आया।"
    प्रियंका की इस फिल्म ने न सिर्फ उनके बॉलीवुड के साथियों को प्रभावित किया है, बल्कि उनके हॉलीवुड के दोस्तों को भी प्रभावित किया है। इससे पहले कैरी वाशिंगटन ने भी ट्विटर पर फिल्म की तारीफ की थी।

    वहीं कार्डी बी ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा, "व्हाइट टाइगर इतनी बेहतरीन फिल्म है कि मैं इसे देखते हुए रो भी रहा था और गुस्से में भी था।" जब प्रियंका ने उन्हें इसके लिए धन्यवाद दिया, तो गायिका ने आगे कहा, "हां, आप इतने प्यारे और मनमोहक मुस्कुरान लिए हुए चेहरे के साथ शानदार लग रही थीं।"
    प्रियंका के पति निक जोन्स और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी फिल्म में उनके प्रदर्शन की सराहना की थी। अपने प्रशंसकों को फिल्म देखने के लिए कहते हुए निक ने ट्वीट किया था, "द व्हाइट टाइगर अब नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। इस फिल्म में एक अभिनेत्री और एक निर्माता दोनों के रूप में अपनी पत्नी प्रियंका के काम पर मुझे गर्व है। इस फिल्म को जरुर देखिए। पूरी कास्ट, क्रू और क्रिएटिव टीम को बधाई।"

    खेल /शौर्यपथ /भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने घरेलू क्रिकेट पर बड़ा फैसला लेते अभी जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद विजय हजारे ट्रॉफी आयोजित करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि 87 साल में पहली बार फर्स्ट क्लास घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हो सकेगा। 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी और भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज के आयोजन के साथ ही अब बीसीसीआई महिला सीनियर वनडे ट्रॉफी और अंडर-19 क्रिकेट में वीनू मांकड़ वनडे ट्रॉफी का आयोजन भी कराएगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने राज्य संघों को भेजे अपने पत्र में लिखा है कि यह फैसला राज्य संघों से मिले फीडबैक और कोरोना वायरस की वजह से लिया गया है।
    इस मुद्दे पर पीटीआई से बात करते हुए शाह ने कहा कि, ''मुझे इस बात को बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम इस बार विजय हजारे ट्रॉफी और अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के साथ-साथ सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट का भी आयोजन कर रहे हैं।'' शाह ने इस दौरान बताया कि कोरोना काल में लंबे फॉर्मेट का रणजी ट्रॉफी का आयोजन करना काफी मुश्किल था। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक कोरोना महामारी की वजह से हमारा काफी समय बर्बाद हो चुका है।
    बता दें कि भारत ने कोरोना काल में सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया है। इसके लीग सहित सेमीफाइनल मैच खत्म हो चुके हैं और अब बस फाइनल मैच बचा है। यह कोरोना काल में भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले पॉजिटिव खबर है। दोनों देशों के बीच 5 फरवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। दोनों देशों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद, पांच मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

    खाना खजाना /शौर्यपथ /बेसन का हलवा ऐसी रेसिपी है जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि सेहत के लिए लिहाज से भी यह…
    सेहत /शौर्यपथ /ऐसे कई फूड है जिन्हें एक पूरी रात भिगोकर रखने के बाद, अगले दिन खाना अपेक्षाकृत अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि अंकुरित होने…
    धर्म संसार /शौर्यपथ / कलिकाल में हनुमानजी की भक्ति ही कही गई है। हनुमानजी की निरंतर भक्ति करने से भूत पिशाच, शनि और ग्रह बाधा,…
    आस्था /शौर्यपथ / प्राचीनकाल से ही जप करना भारतीय पूजा-उपासना पद्धति का एक अभिन्न अंग रहा है। जप के लिए माला की जरूरत होती है,…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / जिसे लगाता है कि उसको शनि या अन्य किसी ग्रह की बाधा है, साढ़े साती, अढ़ाय्या या राहु की महादशा…

    ग्राम घठुला मे छेरछेरा, पुन्नी के पावन अवसर पर तीन दिवसीय रात्रि कालिन कबड्डी प्रतियोगिता के समापन के अवसर मुख्य अतिथि मनोज साक्षी जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्षता राजू सोम सरपंच , विशेष अतिथि वेदराम साहू पूर्व उपसरपंच, ईश्वर राव पवार ने विजेता टीम
    गट्टासिली व उपविजेता खुटार को पुरस्कृत किया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision