August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35264)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम में डेढ़ साल पूर्व नगर पालिक निगम आयुक्त पद पर सुनील अग्रहरी पदस्त थे . जैसा कि दुर्ग निगम आयुक्त को आवास…

    मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया अवलोकन
    मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ खेला बैडमिंटन: पालकों ने माना आभार

         कांकेर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर प्रवास के दूसरे दिन आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत संचालित किए जा रहे, शासकीय नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल का अवलोकन किया। प्रदेश की नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से राज्य के छात्रों की प्रतिभा निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के काबिल बनाने के उद्देश्य से इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत की गई है।
         मुख्यमंत्री बघेल ने इंग्लिश मीडियम स्कूल के अवलोकन के दौरान विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से स्कूल में अध्ययन-अध्यापन के बारे में चर्चा की। अध्ययनरत स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से अंग्रेजी में बातचीत की तथा उन्हें पोयम भी सुनायें। मुख्यमंत्री ने डिजिटल क्लास रूम में बच्चों को पढ़ते देख अपने पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए कहा हमने ब्लैक बोर्ड डस्टर में पढ़ाई की थी, लेकिन अब हमारी नई पीढ़ी डिजिटल क्लास रूम में पढ़ने की सुविधा मिली है। इस अवसर पर कांकेर जिले के प्रभारी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं वन मंत्री मो. अकबर, आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मण्डावी, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, केशकाल विधायक संतराम नेताम, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
         मुख्यमंत्री बघेल ने पालको से संवाद के दौरान सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी मीडियम में अध्ययन-अध्यापन को बढ़ावा देने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत की गई है। प्रथम चरण में राज्य में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू कर दिए गए हैं। आगामी शिक्षा सत्र से 100 और नए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। पालक वीरेंद्र पांडेय, रेखराम साहू तथा रणजीत सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना हम मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बहुत ही अच्छी योजना है। निजी विद्यालयों के फीस से परेशान पालकांे ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना के लिए उनके प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर विद्यार्थियों के साथ बैडमिंटन भी खेला और सेल्फी भी लिए।
          उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना द्वारा संचालित शासकीय नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा देने सर्व सुविधा युक्त अध्यापन कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, सुसज्जित कम्प्यूटर लैब, इंग्लिश लैग्वेज लैब, साईस लैब, संगीत कक्ष, हेल्थ केयर कक्ष, खेल मैदान, बालक एवं बालिका छात्रावास, दिव्यांग बच्चों के लिए बाधा रहित रैम्प एवं रैलिंग, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रास, वाई-फाई युक्त परिसर तथा बच्चों के लिए सुसज्जित हॉल और स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर की भी व्यवस्था की गई है।

    रायपुर / शौर्यपथ /  गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 29 और 30 जनवरी को अहमदाबाद (गुजरात) के प्रवास पर रहेंगे। वे 29 जनवरी को सुबह 10.10 बजे रायपुर से विमान से प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। मंत्री साहू अहमदाबाद में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम अहमदाबाद में करेंगे। मंत्री साहू 30 जनवरी को विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद अपरान्ह 2.40 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर शाम 6.40 बजे राजधानी रायपुर आएंगे।

    वैक्सीन लगाने के बाद फिर से काम में जुटे कोरोना वारियर्स

         रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग के कोरोना वारियर मैदानी अमले को कोविड-19 टीका लगाने की शुरूआत कर दी गई है। स्वास्थ कर्मचारियों के बाद छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अब तक 4 हजार 329 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, पर्यवेक्षकों सहित अन्य सहयोगी स्टॉफ को कोविडेेे वैक्सीन लगाया जा चुका है। टीका लगने के बाद मैदानी अमला फिर से काम में जुट गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार टीका लगने के बाद किसी भी कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने संबंधी कोई शिकायत नहीं आई है।
           जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा सेक्टर के वार्ड 13 की 42 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हुलसी बाई ने बताया कि 20 जनवरी को उन्हें कोरोना का टीका लगाया गया था। टीका लगने के बाद एक दिन हल्का बुखार रहा फिर ठीक हो गया। अब उन्हें कोई परेशानी नहीं है और वह नियमित रूप से अपना दैनिक काम कर रही हैं। पहली डोज के 28 दिन बाद वह 17 फरवरी को टीके की दूसरी डोज लगवाने जाएंगी। उन्होंने बताया कि उनके कई साथियों ने टीका लगवाया है और सभी स्वस्थ हैं। श्रीमती हुलसी ने बताया कि लॉकडॉउन में उन्होंने घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके समझाए और मास्क लगाना, सुरक्षित दूरी रखने की समझाइश लोगों को दी। इसके साथ ही बच्चों में कुपोषण न हो इसलिए रेडी टू ईट और सूखा राशन लोगों के घरों तक पहुंचाया। बेसहारा लोगों तक भोजन पहुंचाने सहित कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने काम किया है।
    दंतेवाड़ा जिले के महिला एवं बाल विकास अधिकारी बृजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले के दंतेवाड़ा, बचेली, बारसूर,गीदम,कटेकल्याण, बडेगुडरा,किरंदुल सहित कुआकोण्डा परियोजना के 283 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,186 आंगनबाड़ी सहायिका,4 पर्यवेक्षक और 34 अन्य स्टॉफ इस प्रकार कुल 507 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जा चुका है। टीका लगने के बाद सभी स्टॉफ स्वस्थ हैं और पहले के तरह काम कर रहे हैं। ठाकुर ने बताया कि उन्होंने खुद कोरोना वैक्सीन लगवाया है, वैक्सीन लगाने के बाद उनको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।
         उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन में भी महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला कोविड-19 के दिशा निर्देर्शों का पालन करते हुए पूरी तरह सक्रिय रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कोरोना वारियर की सच्ची भूमिका निभाई। घर-घर जाकर उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया और कुपोषण से बचाव के लिए सूखा राशन और रेडी-टू ईट-पहुंचाया।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / विगत दिनों राजनांदगांव जिले में मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में निर्मित अवैध शराब की तस्करी किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर विवेकानंद सिन्हा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज एवं पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण द्वारा प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन एवं जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को शराब माफियाओं से सख्ती से निपटने निर्देशित किया गया, जिसके पालन में नगर पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चंद्रा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूची वर्मा मानपुर के द्वारा पृथक-पृथक टीम बनाया जाकर मुखबीर की सूचना के आधार पर 25 जनवरी 2021 के दरम्यिानी रात चौकी सुरगी के सामने चेकिंग पॉईट लगाया गया था।
    चेकिंग के दौरान रात्रि लगभग 12.30 बजे एक बिना नंबरी पिकपअ वाहन चौकी के सामने से गुजरते राजनांदगांव की ओर जा रही थी, जिसे रोककर चेक करने पर 25 पेटी गोवा स्पेशल विस्की सहित उक्त वाहन में आरोपी दिलबाग सिंह निवासी दुर्ग, मोहम्मद इम्तियाज लक्ष्मी नगर सुपेला एवं मोईन बंजारे चारभाठा घुमका मिले आरोपियों से मौके पर जप्ती कार्यवाही की गयी। उक्त आरोपियों से पूछताछ करने पर शराब को जितेन्द्र उर्फ काली द्वारा जग्गू साहू के साथ मिलकर मध्यप्रदेश से पूर्व में अवैध शराब लाकर ग्राम चिचा के जग्गू उर्फ जगेश्वर साहू के बाड़ी में 220 पेटी शराब अवैध रूप से रखना, जिसमें से 25 पेटी को राजनांदगांव की ओर बेचने हेतु पिकपअ वाहन में लोड कर ले जाना एवं 195 पेटी शराब को ग्राम चिचा के बाड़ी में रखना बताया।
        उक्त आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस पार्टी ग्राम चिचा भेजकर 195 पेटी गोवा स्पेशल शराब को भी जप्ती किया गया है। इस तरह कुल 220 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी है, जिसकी कीमत लगभग 11,55,000 रूपये है। उक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हये गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में अन्य आरोपीगणों की पता तलाश की जा रही है।
    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर लोमेश सोनवानी एवं सउनि एसएस मंडावी, प्रधान आरक्षक कमलेश बनाफर, अनिल गहने, हेम सिंह साहू, सुरेश यादव, आरक्षक देश कुमार धु्रव, भोजराम की भूमिका सराहनीय रही। इसी तरह 26 जनवरी 2021 को मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना औंधी के अतंर्गत ग्राम मेढ़ाखुर्द में जयराम दुग्गा के घर बुलेरा वाहन क्रमांक सीजी 13, यू 7183 में महाराष्ट्र निर्मित शराब परिवहन कर जयराम दुग्गा के घर में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु रखने की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी औधी उनि मकरध्वज प्रधान, उनि शंशाक पौराणिक, सउनि केके राय, अश्वनी यदू, डीआरजी एवं सहायक आरक्षकों के टीम द्वारा ग्राम मेढ़ाखुर्द में जयराम दुग्गा के घर के पास जाकर चेक करने पर उक्त बुलेरा वाहन क्रमांक सीजी 13-यू 7183 जयराम के घर के पास खड़ी थी, जहां आरोपी संजीत साना, मंतोष मंडल, प्रताप मंडल एवं जयराम दुग्गा मिले बुलेरो से शराब उतारकर जयराम के घर में रखा जा रहा था। उक्त बुलेरो वाहन में 20 पेटी शराब महाराष्ट्र निर्मित एवं जयराम दुग्गा के घर में 58 पेटी शराब मिला कुल 78 पेटी महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब जिसकी कीमती 5,07,000 रूपये है। आरोपी संजीत साना, मंतोष मंडल, प्रताप मंडल एवं जयराम दुग्गा से जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना औंधी में अपराध क्रमांक 01/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। उक्त जप्त वाहनो एंव शराब को राजसात किया गया।

    भिलाई / शौर्यपथ / इस्पात नगरी भिलाई में 72वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। 26 जनवरी, 2021 को देश के 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस्पात भवन प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में बीएसपी के निदेशक प्रभारी, अनिर्बान दासगुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। निदेशक प्रभारी ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, के परेड की सलामी ली और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया।
    उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भिलाई बिरादरी को सम्बोधित किया।
    इस अवसर पर इस्पात भवन में आयोजित मुख्य समारोह में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ एस के इस्सर, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) राकेश, कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) श्री राजीव सहगल, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ) ए के भट्टा, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) एस के दुबे, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) श्री एस रंगानी सहित केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भिलाई इकाई के प्रभारी एवं संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
    निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने इस गरिमामयी अवसर पर उन्होंने देश के महान शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, सविंधान निर्माताओं, गणतंत्र व राजनीति के पूर्वजों, सशस्त्र बलों, अन्य सुरक्षा बलों को स्मरण करते हुए नमन किया। साथ ही केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, बीएसएफ तथा एसएसबी सहित भिलाई बिरादरी के सदस्य एवं उनके परिवार के सदस्यों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई दी।
    इससे पूर्व संयंत्र के प्रमुख स्थानों एवं प्रशासनिक भवनों में कार्यपालक निदेशकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा अन्य सभी विभागों में विभाग प्रमुख; इस्पात क्लबों में संबंधित क्लब के अध्यक्ष एवं संयंत्र के विद्यालयों में विद्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किए गए। भिलाई के खदानों में भी संबंधित खदान प्रभारी द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र्र में भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा इस्सर ने ध्वजारोहण किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगवगठित नगर पालिक निगम रिसाली में राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण मुख्य कार्यालय में सुबह 7 बजकर 30 मिनट में अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने किया। आयुक्त ने इस अवसर पर निगम के 13 कर्मचारियों का शाल, श्रीफल व सम्मान पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरूआत में आयुक्त ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इसके बाद पूरे वर्ष भर दिवंगत कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार करने वाले कोरोना कर्मवीर प्यारे लाल बंजारे, मेघनाथ कुर्रे, मंगल सिंग सेन, गौतरिहा पटेल, जागेश्वर देशमुख, रेन सिंह ठाकुर, खेलेश्वर गायकवाड़ व मनोज टोडर का सम्मान किया।
    सम्मान समारोह मे एल्डरमेन फकीर राम ठाकुर, अनुप डे, कीर्तिलता वर्मा, प्रेमचंद साहू व विलास राव बोरकर, नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता आर के साहू, सहायक अभियंता बी के सिंह समेत निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सतीश देवांगन, बिरेन्द्र देशमुख, गौरव साहू व जागेश्वर साहू का सम्मान जिला मुख्यालय के मुख्य कार्यक्रम में किया गया।
    श्रेष्ठ कार्य के लिए ये हुए सम्मानित
    नगर पालिक निगम कार्यालय में बेहतर व श्रेष्ठ कार्य करने वाले सतीश देवांगन, बिरेन्द्र देशमुख, टेकराम हरिन्द्रवार, बिन्दु कोर्सेवाड़ा, पालन दास बंजारे व शत्रुहन वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
    कमीश्नर व नोडल ने गाए गीत
    राष्ट्रीय पर्व कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत गाए। इसी क्रम में आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने भी देशभक्ति गीत गाए।

    भिलाई / शौर्यपथ / रायपुर के जिस ऐतिहासिक जैतूसाव मठ में महात्मा गांधी ने अस्पृश्यता निवारण के लिए दलित बालिका के हाथों कुएं का पानी निकलवा कर पीया था, अब वहीं प्रख्यात मूर्तिकार पद्मश्री जॉन मार्टिन नेलसन के हाथों बनाई हुई राष्ट्रपिता की विशिष्ट प्रतिमा को लोकार्पण 30 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करने जा रहे हैं। चरखा लेकर सूत कातते बैठे महात्मा गांधी की ऐसी प्रतिमा नेलसन ने पहली बार बनाई है। नेलसन ने बताया कि उन्होंने अभी तक ध्यानमग्न अथवा लाठी लेकर खड़े हुए बापू की प्रतिमाएं ही बनाईं है लेकिन जैतूसाव मठ जैसे ऐतिहासिक स्थल के लिए उन्होंने पहली बार सूत कातते हुए बापू की यह मूर्ति बनाई है।
    उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा ग्लास फाइबर की रिइन्फोर्स कास्टिंग से तैयार की गई है। 5.5 फीट ऊंची यह प्रतिमा 8 गुणित 6 फीट चौड़े मंच पर आधारित है। उल्लेखनीय है कि समूचे मध्यभारत में जैतूसाव मठ का अपना ऐतिहासिक महत्व है। सन 1916 में स्व. महंत लक्ष्मीनारायण दास इस मठ के महंत एवं सर्वराकार पद पर आसीन हुए। जिसके बाद यह मठ स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख केंद्र बिंदु बन गया।
    स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अछूत उद्धार के समय 1993 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आगमन इस मठ में हुआ था। उन्होंने अस्पृश्यता निवारण हेतु एक दलित बालिका के हाथों कुएं का जल ग्रहण किया था। इसके उपरांत महात्मा गांधी धमतरी-बलौदाबाजार भी गए थे।
    श्री ठाकुर रामचंद्रजी स्वामी जैतूसाव मठ सार्वजनिक न्यास के न्यासी एवं अध्यक्ष गौसेवा आयोग महंत रामसुंदर दास, उपाध्यक्ष एवं रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा तथा सचिव महेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि बापू की स्मृति में महंत लक्ष्मीनारायण दास ने सन 1945 में गांधी भवन का निर्माण कराया, जो तब से टीन शेड में था। इस शेड के जर्जर होने के बाद न्यास समिति ने 2019 में पुनरोद्धार करवाया। इसी समय यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया तथा निर्णय के अनुरूप पद्मश्री जॉन मार्टिन नेलसन के द्वारा इस भव्य प्रतिमा का निर्माण किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 जनवरी शनिवार को गांधी भवन जैतूसाव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में इस प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। मूर्तिकार जॉन मार्टिन नेलसन की बनाई यह प्रतिमा उनके सेक्टर-1 स्थित कर्मशाला से रायपुर रवाना कर दी गई है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित कलाकृति जगार मेला का आयेाजन आगामी 1 फरवरी से 17 फरवरी तक समृद्धि बाजार के समीप बारह ज्योतिलिंग एवं शीतला मंदिर प्रांगण में होने जा रहा है। जागृति महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेहाना परवीन ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन संभवत: मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल एवं दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा तथा महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा किया जायेगा।
    उन्होंने आगे बताया कि जगार मेला अब तक रायपुर एवं अन्य जगहों पर ही लगती थी लेकिन दुर्ग में पहली बार जगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस जगार मेला और प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के शिल्प एवं कलाकृतियों के अतिरिक्त देश के भिन्न भिन्न प्रांत के शिल्प एवं हाथ करघा उत्पादों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें इस जगार मेला में आने वाले लोग खरीद सकते हैं। विगत चार साल से जागृति महिला समिति द्वारा इसी स्थान पर इस मेला का सफल आयोजन करते आ रही है। जिसमें दुर्ग वासियों का इस मेला में बहुत ही बढिया प्रतिसाद मिलता रहा है।
    मेला के संयोजक सुजाअत अली और श्रीमती रेहाना परवीन ने आगे बताया कि इस बार 1 फरवरी से लगने वाले इस जगार मेला में बनारस का वस्त्र, भागलपुर का शिल्प, पंजाब की फुलकारी मेरठ की खादी, भदोही का कारपेट, नागालैण्ड का ड्राई फ्लावर्स, लखनऊ की चिकनकारी, सहारनपुर का क्राफ्ट शिल्प, राजस्थान एवं पटियाला की जुती, सीतापुर की दरियां, हाथ से बुनी बंगाल की कसीदाकारीकृत वस्त्र, विशेषकर काश्मीर की पसमीना शॉल एवं ड्रेस मटेरियल, छत्तीसगढ का ढोकरा शिल्प एवं कई प्रकार के उत्पाद मेला में आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसके अतिरिक्त मेला में आने वाले लोगों के लिए मथुरावासी चाट तथा नमकीन, राजस्थानी चूरण एवं कई प्रकार के टेस्टी चटनी और आचार सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। मेला में प्रतिदिन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसको क्षेत्रीय एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। श्रीमती रेहाना परवीन ने आगे बताया कि इस मेला के आयेाजन में हिन्दु शक्ति सेवा संगठन छ.ग., 12 ज्योतिलिंग सेवा समिति, लोक कलाकार छ.ग. महासंघ का विशेष रूप से सहयोग मिल रहा है।

    रिसाली के कारण अब कोटे से मुक्त हो जाएगा चरोदा महापौर का पद , आबादी का आंकडं़ा सामने आते ही बदला समीकरण

    दुर्ग / शौर्यपथ / रिसाली नगर निगम बनने और पार्षदों के लिए वार्ड पार्षदों का आरक्षण के बाद जो रिसाली निगम में अनु. जाति की जनसंख्या सामने आई है और रिसाली निगम में 7 वार्ड जैसे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है, अब इनके आबादी के कारण प्रदेश में एस सी की जनसंख्या अधिक होने के कारण आरक्षित रायगढ़ का पहला नगर निगम को भी रिसाली निगम अनु जाति के आंकडों के आधार पर पीछे छोड़ कर नंबर वन पर आ गया है। इसके कारण प्रदेश में 14 नगर निगम में दो निगम आंकड़ों के आधार पर अनु. जाति के लिए आरक्षित होगा। इस लिहाज से पहले नंबर पर आने वाले नया नगर निगम रिसाली और दूसरे नंबर पर आने वाला रायगढ़ अब अनु. जाति के लिए आरक्षित होगा और पिछले नगर निगम चुनाव के दौरान नगर निगम भिलाई तीन चरोदा जो अनु. जाति के महापौर के लिए आरक्षित हुआ था अब वह मुक्त हो जायेगा। रिसाली निगम में अनु जाति के पद का आरक्षण होने के कारण रिसाली निगम में महापौर के प्रमुख दावेदार जितेन्द्र साहू के लिए अब संकट खड़ा हो सकता है। यदि यही स्थिति रही तो उनको यदि चुनाव लड़ाया जायेगा तो वे सभापति बन सकते हैं।
    जिले के तीन निकायों के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान भिलाई-चरोदा और रिसाली के आबादी का आंकड़ा सामने आने के बाद समीकरण बदल गया है। नवगठित रिसाली नगर निगम का महापौर पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित होने की प्रबल संभावना उभर आई है। ऐसा इस निगम क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग की बहुलता से होने की उम्मीद है। ऐसा होने की स्थिति में जिले के भिलाई-चरोदा नगर निगम का महापौर पद अनुसूचित जाति से मुक्त हो जाएगा। हालंकि प्रदेश के सभी नगर निगमों के एक साथ किए गए माहापौर आरक्षण के दौरान भिलाई-चरोदा महापौर का पद आगामी चुनाव के लिए अनुसूचित जाति महिला पुरुष मुक्त रखा गया है। लेकिन रिसाली नगर निगम के अस्तित्व में आने और यहां के आबादी के आंकड़ों के आधार पर भिलाई-चरोदा महापौर पद का आरक्षण बदलने की पूरी संभावना बन गई है।
    दरअसल भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र की कुल आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 98 हजार 8 है। जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग 15 हजार 420 है। इस तरह भिलाई-चरोदा में अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी 15.73 प्रतिशत है। दूसरी तरफ नवगठित रिसाली नगर निगम की कुल आबादी 1 लाख 8 हजार 838 में से अनुसूचित जाति की संख्या 19 हजार 73 है। जिसका प्रतिशत 17.52 होने से भिलाई-चरोदा से अधिक है। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित रायगढ़ नगर निगम में अनुसूचित जाति वर्ग के आबादी का प्रतिशत 16.35 है। यह भिलाई-चरोदा से अधिक और रिसाली से कम है। ऐसे में प्रदेश के स्तर पर दो नगर निगम के महापौर पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए जाने की स्थिति में आबादी के आंकड़े को देखते हुए वरीयता के पहले क्रम में 17.52 प्रतिशत के साथ रिसाली तथा दूसरे क्रम में 16.35 प्रतिशत के साथ रायगढ़ नगर निगम रहेगा। इस तरह अनुसूचित जाति वर्ग के आबादी की वरीयता क्रम में 15.73 प्रतिशत के साथ तीसरे क्रम में रहने से भिलाई-चरोदा महापौर का पद मौजूदा आरक्षण से मुक्त हो जाएगा।
    गौरतलब है कि महापौर पद का जातिगत आरक्षण वहां उस वर्ग के आबादी के औसत अनुसार किया जाता है। पहले प्रदेश में 13 नगर निगमों में से दो का महापौर पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित था। इसमें वरीयता क्रम में रायगढ़ व भिलाई-चरोदा को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। अब रिसाली नगर निगम के अस्तित्व में आने से प्रदेश में कुल 14 नगर निगम हो गए हैं।
    बावजूद इसके नियमों के तहत प्रदेश में दो ही निगम का महापौर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। इस लिहाज से रिसाली और रायगढ़ निगम का महापौर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो जाने से भिलाई-चरोदा निगम जातिगत आरक्षण से मुक्त हो जाएगा।
    रिसाली के दावेदारों का टूटेगा सपना
    रिसाली नगर निगम का उदय भिलाई नगर निगम से टूटकर हुआ है। भिलाई निगम में शामिल रहने के दौरान इस क्षेत्र में 13 पार्षद हुआ करते थे। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की सरकार आने पर रिसाली को पृथक नगर निगम बनाने की घोषणा की थी। मंत्री साहू के प्रयास से रिसाली नगर निगम अस्तित्व में आया और यहां 40 वार्ड बन गए। इसके साथ ही कांग्रेस और भाजपा से सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के कई नेताओं की महापौर पद के लिए दावेदारी समय-समय पर सामने आती रही है। लेकिन वार्ड आरक्षण प्रक्रिया के दौरान अनुसूचित जाति आबादी का प्रतिशत 17.52 होने का खुलासा होते ही सामान्य व पिछड़ा वर्ग से महापौर बनने की तैयारी कर रहे नेताओं में संशय उभर आया है।
    चरोदा में छटेंगे निराशा भरे बादल
    पांच साल पहले नगर निगम भिलाई-चरोदा का गठन होने के बाद महापौर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने से सामान्य व पिछड़ा वर्ग में निराशा छा गई थी। लेकिन रिसाली नगर निगम में अनुसूचित जाति की आबादी का आंकड़ा भिलाई-चरोदा से अधिक होने का पता चलते ही निराशा भरे बादल छंटने की उम्मीद से सामान्य व पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक शख्सियतों में खुशी छिपाये नहीं छिप रही है। भिलाई चरोदा निगम, अहिवारा विधानसभा का हिस्सा है और महापौर के साथ ही विधायक का पद भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहने से सामान्य व पिछड़ा वर्ग को राजनीति का बेहतर मंच नहीं मिलने से निराशा का भाव बना हुआ है। ऐसे में महापौर पद अनुसूचित जाति के आरक्षण से मुक्त हो जाने पर नया राजनीतिक समीकरण बनेगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision