August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35264)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    नई दिल्ली/ शौर्यपथ / संसद का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है. सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से होगी. कल सुबह 11 बजे संसद के…
    चंडीगढ़ /शौर्यपथ / जम्‍मू-कश्‍मीर की आधिकारिक भाषा को लेकर संसद में पास किए गए बिल, जिसमें पंजाबी का उल्‍लेख नहीं है, के चार माह बाद पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि पार्टी के संविधान में कुछ सुधार किया गया है. पिछले…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दावोस में विश्व आर्थिक मंच के सम्मेलन को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया. पीएम मोदी ने यहां चौथी…

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रतिवर्ष मि. जे.बी सिंह के जन्मदिवस पर रॉयल किड्स कान्वेंट में आयोजित फाउंडर्स डे मे दक्ष चौबे को बेस्ट स्टूडेंट के अवार्ड से पुरस्कृत किया गया ।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू , कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा द्वारा कक्षा पहेली के छात्र दक्ष चौबे को प्री प्रायमरी सेक्शन में बेस्ट स्टूडेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस पुरस्कार के लिए दक्ष को का चयन विगत कक्षा व वर्तमान कक्षा में सभी क्षेत्रों जैसे खेलकूद,कला व पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए किया गया । दक्ष के इस सफलता का श्रेय उनके शाला व उनके दादा शिवा चौबे , बड़े पिताजी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे और उनके अध्यापिकाओं को जाता है । दक्ष के इस उपलब्धि के लिए समस्त आर.के.सी परिवार ने बधाई दी ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / गणतत्रता दिवस 26 जनवरी को सडक सुरक्षा माह के 9 वें दिन गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, छ.ग. शासन के द्वारा नवनिर्मित ट्रैफिक लेन, नेहरू आर्ट गैलेरी के सामने सिविक सेन्टर भिलाई का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। ट्रैफिक लेन के माध्यम से सिविक सेन्टर भिलाई में घुमने आने वाले आम नागरिको को सायबर अपराध से बचने के सुझाव के साथ साथ अब सडक पर दुर्घटना से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होगी जैसे-वाहन चलाते समय हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं, भारत सरकार द्वारा सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को प्राप्त संरक्षण गुड सेमेरिटन की जानकारी दी गई है, वाहन चलाते समय सडको के किनारे लगे बोर्ड जो हमें सडक के बारे में बताती है कि आगे हमें मार्ग में क्या मिलने वाला है जिससे हम सावधानीपूर्वक वाहन चला सकें, रोड एक्सीडेन्ट की वजह से देश की अर्थव्यवस्था (आर्थिक नुकसान) के बारे में जानकारी, वर्ष 2019 में किन किन कारणों से सडक दुर्घटना में लोगो की मृत्यु हुई है जिसमें तेज रफ्तार के कारण सबसे ज्यादा मौते हुई तत्पश्चात नशे की हालत में, विपरीत दिशा से वाहन चलाने, रेड सिंग्नल जम्प करने, मोबाईल फोन का इस्तेमाल करने एवं अन्य कारण की जानकारी दी गई है, सडक पर हमें सामने वाले वाहन से 3 सेकण्ड की दूरी रखनी चाहिए जिससे अचानक ब्रेक लगाने पर हम अपने वाहन को नियंत्रित कर सकें तथा अन्य यातायात से संबंधित आवश्यक जानकारियां टै्रफिक लेन में निर्मित की गई है। जिससे वे भविष्य में यातायात नियम का पालन कर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकें।
    मुख्य अतिथि द्वारा नवनिर्मित ट्रैफिक लेन को आमजन के लिए उपयोगी बताया शाम के समय घुमने आने वाले परिवार छोटे बच्चे इस लेन के माध्यम से यातायात नियम का जानकारी प्राप्त कर सकेगें। यह लेन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में कारगर साबित होगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे देवेन्द्र यादव, विधायक भिलाई नगर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि स्कूल समय इन्हे यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा1 घण्टे प्रशिक्षण में यातायात नियम संबंधी आवश्यक जानकारियां प्रदान की गई थी उन नियमों का वे आज भी पालन करते है जिस वजह से वे आज तक सडक दुर्घटना से बचे हुए है और आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि सदैव यातायात नियमों का पालन करे और सडक दुर्घटना से बच सकें और साथ ही साथ साइबर अपराध से बचने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे साइबर संगी अभियान में दी जा रही जरूरी जानकारी को माने ताकि आर्थिक नुकसान से भी बच सकें वे स्वंय जानकारी के अभाव में पूर्व में इस ठग्गी का शिकार हो चुके है इसकी जानकारी उन्होंने खुद साझा किया।
    विवेकानंद पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग द्वारा कहा गया कि यातायात पुलिस के जवान सभी मौसम में आपकी सुरक्षा के लिए चौक चौराहे पर तैनात रहते है आम उनका सम्मान कीजिए और सदैव यातायात संपूर्ण नियमों का पालन कीजिये ताकि आप अपने मंजील तक सुरक्षित पहुंच सकें।
    डॉ. सरर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, जिला दण्डाधिकारी दुर्ग द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि दुर्ग पुलिस सदैव से जागरूकता अभियान चलाते आ रही है पूर्व में साइबर लेन और आज यह टैऊफिक लेन आगे भविष्य में आम नागरिकों को पूर्ण रूप से लाभ प्राप्त होगा।
    प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का सदैव पालन करे आपके उपर यातायात पुलिस द्वारा किसी प्रकार की चालानी कार्यवाही नही की जावेगी 15 अगस्त 2020 को 06 माह पूर्व साइबर लेन का उद्घाटन किया गया था और आज इस गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहरवासियों को यातायात जागरूकता के लिए ट्रैफिक लेन का उद्घाटन किया जा रहा है एक ही स्थान पर शहरवासियों को दो महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी जिससे आर्थिक नुकसान एवं शारारिक नुकसान से बचा जा सकेगा।
    कार्यक्रम में उद्बोधन पश्चात दुर्ग पुलिस के उन सभी वरिष्ठ अधिकारियों/कर्मचारियों को जो कोरोना काल एवं अन्य विशेष कार्य किये है उनकों गृह मंत्री एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात इप्टा सेक्टर 01 द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से सडक में किन गलतियों की वजह से हम दुर्घटना के शिकार होते है इसकी जानकारी नाटक के माध्यम प्रस्तुत की गई है।
    इस अवसर पर रोहित कुमार झा अति.पुलिस अधीक्षक शहर, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम अति.पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण,शौकत अली, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अजीत यादव, पुमनि कार्यालय, प्रवीरचंद तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम, राकेश जोशी नगर सीएसपी भिलाई नगर, विवेक शुक्ला सीएसपी दुर्ग, आकाश राव गिरपुंजे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाटन, गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, रक्षित निरीक्षक निलेश द्विवेदी समस्त थाना प्रभारी एवं यातायात के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहित कुमार झा ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और नागरिकों का दुर्ग पुलिस की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ /
    राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बालिका दिवस एवं राष्ट्रीय मतदान दिवस के उपलक्ष पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। बालिका दिवस के उपलक्ष बालिकाओं की पेंटिंग प्रतियोगिता एवं ÓÓराष्ट्रीय मतदाता दिवसÓÓ के अवसर पर लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई, जिसके अंतर्गत कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग 25 जनवरी को 11वां मतदाता दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का अहम मकसद देश के युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है, भारत में सबसे ज्यादा युवा वोटर हैं। ऐसे में मतदान के महत्व को समझते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय वोटर दिवस की शुरुआत की गई। यह दिवस भारत के हर नागरिक के लिए अहम है। इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस बहुत खास है, दरअसल भारत निर्वाचन आयोग का काम पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफार्म पर आ रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग के तरफ से 25 जनवरी में ई-ईपिक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जा रहा है। इसके माध्यम से मतदाता अपनी पहचान पत्र को मोबाइल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं, साथ ही 1 फरवरी 2021 से इस ऐप के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र भी बनाया जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कोई भी भारत का नागरिक जो मतदाता बनने की योग्यता रखता है Óई- ईपिकÓ मतदाता ऐप के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए आवेदन कर सकता है। साथ ही नालसा की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर करवाया गया। 'राष्ट्रीय मतदाता दिवसÓ के अवसर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गयी।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में उल्लेखनीय एवं विशेष कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। जो इस प्रकार है
    स्वास्थ्य विभाग- डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. सुगम सावंत, नोडल अधिकारी कोविड-19 अस्पताल, डॉ. आर.के. खंडेलवाल नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट, डॉ. रश्मि भुरे नोडल अधिकारी होम आइसोलेशन, सुश्री प्यूली मजूमदार, डीपीएम संजीव दुबे, सीपीएम दुर्ग, तुषार वर्मा सीपीएम भिलाई, डॉ. आशीष शर्मा, बीएमओ पाटन, डीपी ठाकुर बीएमओ धमधा, डॉ. जांमगड़े बीएमओ भिलाई शहर, डॉ. बसंत चैरसिया, एनेस्थिस्ट, सुश्री रितिका सोनवानी एपीडेमियोलॉजिस्ट, सुश्री स्वर्णा स्टाफ नर्स कोऑर्डिनेटर, कु. हर्षलता सोनी आईसीयू स्टाफ नर्स, कु. रश्मि आईसीयू स्टाफ नर्स, लक्ष्मीकांत पोरेडीवार, वाहन शाखा प्रभारी, शैलेन्द्र ठाकुर लैब टेक्निशयन।
    राजस्व विभाग- अपर कलेक्टर दुर्ग एवं आयुक्त रिसाली निगम प्रकाश कुमार सर्वे , अपर कलेक्टर दुर्ग वीरेंद्र बहादुर पंच भाई , अनुभागीय दंडाधिकारी दुर्ग खेमलाल वर्मा , अनुभागीय दंडाधिकारी पाटन विनय पोयम , अनुभागीय दंडाधिकारी धमधा ब्रजेश क्षत्रिय , डॉ प्रियंका वर्मा डिप्टी कलेक्टर, डॉ ज्योति पटेल डिप्टी कलेक्टर, सुश्री दिव्या वैष्णव डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार भिलाई योगेन्द्र वर्मा , राजस्व निरीक्षक दुर्ग डीपी परगनिहा , राजस्व निरीक्षक तहसील पाटन मनोज रस्तोगी , टेकराम साहू पटवारी तहसील पाटन, नेतराम साहू पटवारी घमधा, भूषण मेश्राम कोटवार अमलेश्वर, ईश्वर दास मानिकपुरी कोटवार धमधा।
    नगर पालिका - ऋतुराज रघुवंशी आयुक्त नगर निगम भिलाई, किर्तिमान सिंह राठौर आयुक्त नगर निगम भिलाई चरोदा, इंद्रजीत बर्मन आयुक्त नगर निगम दुर्ग।
    आयुष विभाग - डॉ सुशीला बंजारे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ रिजवान उद्दीन यूनानी चिकित्सा अधिकारी, रामस्वरूप मरकाम आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ सतीश राजपूत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सोनिया हिशिकर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी
    समाज कल्याण विभाग - कमलेश कुमार पटेल
    जनपद पंचायत दुर्ग- सुश्री कामिनी चंद्राकर सचिव ग्राम पंचायत चंदखुरी,
    कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग से श्रीमती अरुणा साहू परिवहन उप निरीक्षक
    नगर पालिक निगम भिलाई- मलखान सिंह सोरी सहायक राजस्व अधिकारी, सुश्री श्वेता महिश्वर उप अभियंता एस मोनू सफाई कर्मचारी
    नगर पालिक निगम भिलाई- मलखान सिंह सॉरी सहायक राजस्व अधिकारी सुश्री श्वेता महिश्वर उप अभियंता, एस मोनू सफाई कर्मचारी, अमनदीप सफाई कर्मचारी
    नगर पालिक निगम दुर्ग- संतोष टेमुलकर, तुलेश कुमार, टोमेन्द्र सूर्यवंशी
    नगर पालिक निगम रिसाली- गौरव कुमार साहू समयपाल प्लेसमेंट, जागेश्वर साहू समयपाल प्लेसमेंट, सतीश देवांगन जोनल प्लेसमेंट, बीरेंद्र देशमुख सफाई सुपरवाजर
    नगर पंचायत पाटन - थानेश्वर वर्मा उप अभियंता, नरेंद्र प्रताप सिंह सहायक राजस्व निरीक्षक और सुरेंद्र यादव सफाई कामगार
    खाद्य विभाग - आंनद चंद्र मिश्रा सहायक खाद्य अधिकारी, सुश्री सुधा महिलालांग खाद्य निरीक्षक, नेहा तिवारी खाद्य निरीक्षक
    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी- से अजय चंद्राकर तकनीशियन वितरण
    महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग- श्रीमती भैचंद देहारी सहायक ग्रेड 2
    एकीकृत बाल विकास दुर्ग- ग्रामीण श्रीमती देवकी साहू पर्यवेक्षक
    जिला पंचायत आयुर्वेद दुर्ग- डॉ. जया साहू विशेषज्ञ आयुर्वेद
    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी - परिमल दत्ता केमिस्ट,
    केंद्रीय जेल दुर्ग -डॉ. एसएन चौबे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
    ढ़ालसिंह कोसरे फार्मेसिस्ट
    दुर्ग वनमण्डल - कमल नारायण साहू वनरक्षक,
    पुलिस विभाग - रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर, विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, प्रवीर चंद्र तिवारी उप पुलिस अधीक्षक क्राईम, सुरेश कुमार ध्रुव निरीक्षक थाना प्रभारी खुर्सीपार, शिवानंद तिवारी निरीक्षक थाना प्रभारी पाटन, सी.तिर्की एवं रक्षा टीम निरीक्षक थाना प्रभारी महिला थाना, निलेश द्विवेदी रक्षित निरीक्षक दुर्ग, पवन सिंह राजपूत एवं रीडर स्टाफ सहायक उप निरीक्षक प्रभारी डीसीबी, इंदु राम साहू (मरणोपरांत) उपनिरीक्षक अजाक थाना, फूलचंद भुआर्य (मरणोपरांत) प्रधान आरक्षक 824 थाना भिलाई भट्टी
    जनसंपर्क विभाग - आर. नटेश सहायक संचालक।

    कांकेर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जल्दी ही कोदो और कुटकी का भी समर्थन मूल्य घोषित करेगी। इससे इन लघु धान्य फसलों के उत्पादक किसानों को उनकी मेहनत की सही कीमत मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने आज कांकेर कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में स्वसहायता समूहों की महिलाओं और किसानों को संबोधित करते हुए लघु धान्य फसलों और विभिन्न वनोपजों का प्रसंस्करण कर उनकी बिक्री पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर अच्छी पैकेजिंग, मार्केटिंग और प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। इससे किसानों और वनवासियों को इन उत्पादों की अच्छी कीमत मिलेगी और उन्हें ज्यादा मुनाफा होगा।
    कार्यक्रम में कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा, ग्रामोद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम और विधायकगण सर्वश्री मोहन मरकाम और अनूप नाग भी शामिल हुये।
    मुख्यमंत्री ने आज अपने दो दिवसीय कांकेर प्रवास के पहले दिन कृषि विज्ञान परिसर में लघु धान्य प्रसंस्करण इकाई, कृषक छात्रावास और बालक छात्रावास का लोकार्पण किया। उन्होंने लघु धान्य प्रसंस्करण इकाई और लाख प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन भी किया। करीब दो करोड़ 42 लाख रूपये की लागत से कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केन्द्र में अध्ययनरत छात्रों के लिए बालक छात्रावास एवं कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण के लिए आने वाले किसानों के लिए 63 लाख रूपये की लागत से कृषक छात्रावास का निर्माण तथा 16 लाख रूपये की लागत से लघु धान्य (कोदो) प्रसंस्करण इकाई स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने किसान विकास समिति घोटुलमुड़ा की महिलाओं को लघु धान्य प्रसंस्करण कार्य का चेक प्रदान करने के साथ ही कोदो प्रसंस्करण मशीन प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् स्वसहायता समूहों को रागी एवं कोदो-कुटकी के वितरण के लिए मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर से वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा प्रसंस्कृत कोदो चांवल, कुटकी चांवल, रागी माल्ट, मल्टीग्रेन आटा तथा इन केन्द्रों द्वारा उत्पादित जैविक सब्जियों एवं कांदा के स्टॉल का अवलोकन किया।
    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वसहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में धान, गन्ना, मक्का, तिली, सरसों, कोदो-कुटकी, तिखूर, ईमली, चिरौंजी और महुआ जैसे उत्पादों के साथ ही अनेक वनौषधियों का भी उत्पादन होता है। इन वनोपजों और वनौषधियों का प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन कर स्थानीय लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इससे रोजगार मिलने के साथ ही अच्छा मुनाफा भी होता है।
    उन्होंने कहा कि राज्य शासन अब 52 तरह के वनोपजों की खरीदी कर रही है। इससे भी वनवासियों को आर्थिक लाभ हो रहा है। बस्तर की वन संपदा का स्थानीय लोगों के हित में बेहतर उपयोग होना चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वसहायता समूहों को प्रशिक्षण देकर अच्छी गुणवत्ता का अमचूर निर्माण और ज्यादा चिरौंजी संकलन किया जा सकता है।

    बस्तर में गरिमापूर्ण मनाया गया गणतंत्र दिवस
    प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं

    जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर जिले में 72वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर तिरंगाा झंडा को सलामी दी। उन्होंने इस मौके पर प्रदेषवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। मुख्यमंत्री बघेल ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेष कीे जनता और प्रदेष के निरंतर विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो, नीतियों और योजनाओं तथा उपलब्धियों के संबंध में जनता को संदेष दिया।
    स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों के परिजनों से मुख्यमंत्री ने किया मुलाकात
    मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री राम अक्षयवर शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी शर्मा, पदम श्री धर्मपाल सैनी तथा शहीद परिवार के सदस्यों से मुलाकात किया। मुख्यमंत्री ने बस्तर के कोरोना वारियर्स और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 247 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस समारोह गौरवपूर्ण और सादगी के साथ आयोजित किया गया। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस को सादगी से मनाने का निर्णय लिया था। राज्य शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण के संक्रमण मद्देनजर कार्यक्रम में मंच बैठक व्यवस्था, समारोह स्थल पर प्रवेश में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
    कोरोना वारियर्स हुए सम्मानित -
    समारोह में मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों में से पुलिस विभाग के सीएसपी हेमसागर सिदार और निरीक्षक सुश्री सुरति सारथी, इंडियन रेडक्रास सोसायटी से एलेक्जेंडर चेरियन और नरेष शेड्डी, जिला आयुर्वेद अधिकारी जीआर नेताम, जिला कोषालय अधिकारी धीरज नषिने, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य मेडिकल कॉलेज से डॉ. केएल आजाद और डॉ. महेष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय से ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी महेष मिश्रा, लैब टैक्नीषियम अमित विष्वकर्मा, महारानी अस्पताल से लैब टैक्नीषियम बीआर कोर्राम और स्टाफ नर्स सुखमती नाग, नगर सेना से सैनिक रविषंकर और रामलाल केंद्रिय जेल से प्रहरी विजय कुमार आचल और भृत्य कैलाषमणी अजगले, वन विभाग के फरसुराम बघेल और चेतन कष्यप, के साथ-साथ कोरोना काल में प्रषासन के अन्य विभागो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कोरोना जागरूकता के लिए विषेष हल्बी गोंडी में राज्यगीत अरपा पैरी का हल्बी रूपांतरण के लिए षिवनारायण पांडेय और लखेष्वर खुदराम को प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला प्रषासन द्वारा कोरोना के दौरान जनता को निरंतर समाचारों के माध्यम से अद्यतन रखने और कोरोना से बचाव के लिए निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज, हस्तषिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कष्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, सभापति श्रीमती कविता साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, कमिश्नर जी.आर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दरराज, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीषगण, वनमण्डालाधिकारी सुश्री स्टायलो मण्डावी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल, सहायक कलेक्टर सुश्री रेना जमील, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, सहित गणमान्य नागरिकगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision