
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग विधायक अरूण वोरा , भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव एवं छत्तीसगढ़ NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आपसी सहमति से दुर्ग जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह एवं जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू द्वारा *NSUI दुर्ग विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर रवि साहू* को नियुक्त किया गया । NSUI दुर्ग विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद आज सुबह दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू ,शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा और शहर संगठन के बाकी साथियों के साथ दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा जी, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल जी, सभापति राजेश यादव एवं पूर्व शहर जिला काँग्रेस कमेटी आर. एन. वर्मा सभी वरिष्ठ कांग्रेसी के निवास स्थान पहुँच कर आशीर्वाद प्राप्त किये । दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं के साथ आशीर्वाद दिए । वोरा ने कहा दुर्ग NSUI शहर संगठन मज़बूती के साथ कांग्रेस पार्टी विचारधारा के प्रति मजबूती प्रदान करती है , हम सब मिलकर NSUI संगठन के विचारों को छात्रो तक लेकर जाएंगे शहर NSUI छात्र हित के लिए हमेशा तत्पर रहते है। सभी वरिष्ठ काँग्रेसी ने आशीर्वाद देते हुये कहा कि हम सब मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के नीतियों को आम जनों तक लेकर जाएंगे आने वाले समय के लिए काँग्रेस कमेटी को मजबूत करेंगे। आप सभी वरिष्ठ के मार्गदर्शन से NSUI शहर संगठन आगे कार्य के लिये तत्पर रहेंगी। NSUI दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू ,शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा जी एवं NSUI के समस्त साथियों का में दिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जो आप सभी ने मुझे NSUI के इस गरिमामय पद की जिम्मेदारी सौंपी है। रवि साहू ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि मैं आप सभी को विश्वाश दिलता हूं कि में इस पद की पूरी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं लगन से निभाऊंगा एवं संगठन के लिए हमेशा तत्पर हो करके अपनी दायित्व का निर्वाह करूंगा।एवं सभी वरिष्ठ जनों का में दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इस कार्यक्रम मे NSUI के जिला संयोजक गोल्डी कोसरे, हरीश देवांगन ,चुनेश नेताम ,अमोल, सोनू , मिथलेश , विकास ,राज, रुस्तम ,कमलेश, प्रतीक, राजा, प्रीतम ,कामो एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे
रेडक्रास के सभाक*क्ष में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में ज़िला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी । बैठक मेंस्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे । बैठक में जानकारी दी गयी कि इस बार पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से 2 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया जायेगा ।
पल्स पोलियो अभियान के अंर्तगत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा ‘’दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार’’ मंत्र के साथ पिलाई जायेगी । इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जा चुका है । जिसके तहत टीकाकरण केंद्रों में 31 जनवरी को बूथ में एवं 1 तथा 2 फरवरी को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चो को पोलियो की खुराक दी जाए। ताकि कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे पाए।
पल्स पोलियो अभियान की जानकारी देते हुए ज़िला टीकाकरण अधिकारी डॉ.अनिल परसाई ने बताया,“इस बार जिले में लगभग 3.42 लाख से अधिक बच्चों का लक्ष्य डायरेक्टरेट आफ हेल्थ सर्विसेज (डीएचएस) से मिला है । जिले में 1,370 से अधिक बूथ बनाए जाएंगे जिसमें प्रत्येक बूथ पर 4 सदस्यों की टीम रहेगी। इस टीम द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी और 1 और 2 फरवरी को किसी कारणवश पोलियो रोधी दवा पीने से छूटे बच्चों को घर-घर जाकर टीम पोलियो रोधी दवा पिलाई जायेगी ।
ज़िला टास्क फोर्स की बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर निर्देशित किया गया है। जिसके तहत विद्युत विभाग पल्स पोलियो अभियान के दौरान सतत विद्युत आपूर्ति बनाए रखेगा । महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाड़ी केंद्रों को पोलियो बूथ के लिए खुलवाना और साफ सफाई के साथ-साथ 0 से 5 साल के बच्चों को केंद्र तक लाएगी । पंचायत विभाग द्वारा जिन भवनों में पोलियो बूथ बनाया गया है, उनको खुलवाना और साफ सफाई की व्यवस्था करवाएगा । नगर निगम और नगर पंचायत शहर में प्रवेश करने वाले नाकों पर लगने वाले पोलियो बूथ के लिए कुर्सी टेबल टेंट की व्यवस्था करेगा । साथ ही पुलिस विभाग द्वारा बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाएगी । पल्स पोलियो अभियान के लिये आवश्यक वाहन व्यवस्था प्रोटोकॉल के माध्यम से की जाएगी
प्रत्येक पांच बूथ पर एक सुपरवाइजर की व्यवस्था की जाएगी जिसमें 274 लोगों व्यवस्था है । प्रत्येक बूथपर 4 टीका कर्मी की व्यवस्था की गई है कुल 5,480 टीकाकर्मी की व्यवस्था की है 40 ट्रांजिट टीमें का गठन किया गया है प्रत्येक टीम में 4 सदस्य होंगे कुल 160 सदस्यों की टीम बनाई गई है । 8 ट्रांजिट पर्यवेक्षकों की व्यवस्था की गई है । 45 मोबाइल टीमों की व्यवस्था की गई है जिसमें कुल 180 सदस्य मौजूद रहेंगे । 9 मोबाइल पर्यवेक्षकों की व्यवस्था कार्यक्रम में की गई है ।
पल्स पोलियो अभियान के बारें में अभी से प्रचार-प्रसार की गतिविधियों को तेज करने के निर्देश मिले हैं। इसके लिए लोगों को शार्ट मैसेज सर्विस (एसएमएस) के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जाऐगी। साथ ही दीवार लेखन, बैनर, पोस्टर्स का प्रयोग कर जागरुकता बढाने का काम होगा। अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के बूथ संचालित होंगे, जहां दो पृथक कक्ष एवं शौचालय इस कार्य के लिए आरक्षित रखे जाऐगे।
डॉ. परसाई ने कहा “पल्स पोलियो अभियान को सफल करने के लियें महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी संचालित किए जाने के लिए भी कहा है।विशेष रुप में हाई रिस्क एरिया, रेल्वे बस्ती, घुमन्तु परिवार, ईंट भट्ठा, अर्बन स्लम आदि का चिन्हांकन एवं पल्स पोलियो के हितग्राही 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का चिन्हांकन किया जाएगा एवं सभी चिन्हांकित पोलियो बूथ पर पोलियों की दवा निर्धारित समय पर पिलाई जाएगी”।
*पूर्व वर्ष की उपलब्धि*
पिछले वर्ष 19 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पोलियो कार्यक्रम में ओरल पोलियो ड्रॉप (ओपीवी) पिलाने का लक्ष्य 3.42 लाख बच्चों का लक्ष्य था । जिसकी तुलना में3.43 लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलवाई गई थी। जोकि शत-प्रतिशत था।
आलेख /शौर्यपथ /बेमेतरा जिला के विकासखण्ड के साजा के सोनपुरी निवासी श्री प्रशांत पटेल पिता पवन पटेल की उम्र 36 वर्ष शैक्षणिक योग्यता बी.काम, एमएसडब्ल्यू के साथ राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान मैनेज हैदराबाद से एक वर्षीय देशी पाठ्यक्रम करने के बाद उनके द्वारा स्वयं की 15 एकड़ भूमि पर फसल चक्र की पद्धति को अपनाते हुए चना, धनिया, पपीता व जैविक कम्पोस्ट का प्रयोग करते हुए आत्मा योजनांतर्गत नियुक्त बी.टी.एम./ए.टी.एम. के मार्गदर्शन में उनके द्वारा अपने अनुभव को कृषको के बीच प्रचार-प्रसार करने हेतु कृषक द्वारा अपने खेत पर कृषक खेतपाठशाला का आयोजन कर 25 कृषक को प्रशिक्षित किया गया। उनके द्वारा चना फसल के बारे में विस्तृत जानकारी दिया जिसमें कृषको को रबी मे चना फसल का ड्रिप पद्धिति से उत्पादन कर कम बीज प्रति एकड़ 09 किग्रा. का उपयोग कर अधिक फसल उत्पादन किया जाने की तकनीक का प्रायोगिक विधि को बताया गया।
पिछले वर्ष 2018-19 में जिले के 100 कृषको का दल उनके क्षेत्र का भ्रमण किया था। जिससे कृषको को स्वयं के द्वारा तैयार किया गया वेस्ट डी कम्पोजर का उपयोग घुरूवा उपचार हेतु कर रहे है कि सलाह दिया गया। वर्तमान में शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाडी के अंतर्गत स्वयं के द्वारा घुरूवा उन्नयन कर ग्राम के कृषको को भी जानकारी दी जा रही है। ताकि कृषको को रासायनिक खाद से मुक्त किया जा सके। श्री प्रशांत पटेल हमेशा कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी व कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको के संपर्क में रहते है एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जाने वाली जानकारीयों का अनुश्रवण कर उन्नत प्रगतिशील कृषक के रूप में कम लागत पर अधिक उत्पादन ले रहे है। उनके यह प्रयास व लगनशीलता को देखते हुए एक्स्टेंशन रिफाम्र्स (आत्मा) योजनांतर्गत वर्ष 2020-21 के विकासखण्ड स्तरीय उन्नत कृषक पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र व 10 हजार रू. प्रदाय किया गया है।
आलेख / शौर्यपथ / मनरेगा के तहत भू-जल संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता दिया जा रहा है। जशपुर जिले में 3181 डबरी, 1168 कुआं का निर्माण कराया गया है। इसी प्रकार 414 नवीन तालाब निर्माण एवं 251 तालाब गहरीकरण के अलावा नरवा कार्यक्रम के अंतर्गत् गली प्लग 867, ब्रश हुड 1511, बोल्डर चेक 930, गेबियन 78 कार्यो का निर्माण पूर्ण किया गया है। इन कार्यों के पूर्ण होने से 6 हजार 356 हेक्टेयर अतिरिक्त रकबे में सिंचाई सुविधा मिली है। साथ ही क्षेत्र में जल संरक्षण, संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।
जशपुर जिले के विभिन्न विकासखण्डों ग्राम पंचायतों में ग्रामवासियों को मनरेगा के तहत् अधिक से अधिक काम देने के लिए कार्य स्वीकृत किया जा रहा है। गांवों में डबरी निर्माण, कुआं निर्माण, तालाब गहरीकरण, मेढ़बंधान, नरवाबंधान, भूमि समतलीकरण के कार्य स्वीकृति किये जा रहें और उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है। वर्तमान में लगभग 52 हजार ग्रामीणजनों को मनरेगा के तहत् रोजगार दिया गया है। जिले में एक लाख मजदूरों को रोजगार देने का लक्ष्य है।
खेल /शौर्यपथ / भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होने में अब केवल एक सप्ताह से कम का समय बचा है, लेकिन ब्रिटेन में इस सीरीज के टेलीविजन टेलिकास्ट को लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है। सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी से चेन्नई में खेला जाना है।
'टेलीग्राफ स्पोर्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार इंडिया किसी ब्रॉडकास्टर को अधिकार बेचने के बजाय अपने स्ट्रीमिंग ऐप हॉटस्टार के जरिए मैच दिखाने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की ऑस्ट्रेलिया में जीत और इंग्लैंड के हाल के श्रीलंका के दौरे के दौरान स्काय स्पोर्ट्स पर दर्शकों की अच्छी संख्या को देखते हुए इसके अधिकार बेचने की संभावनाएं बढ़ गई हैं और यहां तक कि चैनल 4 भी इसमें दिलचस्पी दिखा रहा है।
इन अधिकारों की कीमत लगभग दो करोड़ पौंड होगी जिन्हें जल्द ही किसी को देना होगा। चार टेस्ट मैचों की सीरीज 5 फरवरी से चेन्नई में शुरू होगी। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्काय अब भी अधिकार हासिल करने की दौड़ में आगे है। पिछले तीन दशकों में इंग्लैंड के अधिकतर दौरों का प्रसारण स्काय पर ही किया गया।
मनोरंजन /शौर्यपथ /पापाराज़ी को स्टार किड्स की फोटो क्लिक करना बहुत पसंद है। तैमूर अली खान हों या अबराम खान, ये उनकी फोटोज क्लिक करने के किसी भी मौके को गंवाते नहीं हैं। अभी हाल ही में, पापाराजी ने सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ शाहरुख खान और गौरी खान के बड़े बेटे आर्यन खान की फोटोज क्लिक की हैं।
इन फोटोज को देखकर लगता है कि ये दोनों स्टार किड्स क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इसी दौरान मैदान से बाहर निकलते समय कि उनकी फोटोज सामने आई हैं। आर्यन खान और अहान शेट्टी इस दौरान सिंपल एथलेटिक वियर में देखे गए। जहां आर्यन पूरी तरह से काले रंग के कपड़े में थे, वहीं अहान शेट्टी ने एक सफेद टी-शर्ट और काले रंग का लोवल पहन रखा था।
ये दोनों ही स्टार किड्स अब बड़े हो गए हैं और फैन्स भी अब इनके बॉलीवुड में एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अहान शेट्टी के मामले में यह बहुत जल्द होने वाला भी है।
अहान जल्दी ही 'तड़प' फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की फेमस तारा सुतारिया के साथ देखा जाएगा। आपको बता दें कि मिलन लूथरिया इस फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं।
आर्यन खान के बारे में यह कह पाना अभी मुश्किल है कि वह कब फिल्मी दुनिया में एंट्री करेंगे। हालांकि शाहरुख का इस मामले रुख थोड़ा कड़ा है वह कई बार कह चुके हैं कि उनके बच्चों को पहले अपना एजुकेशन पूरा करना होगा, इसके बाद ही अगर वे चाहें तो इस फिल्मी दुनिया की ओर अपने कदम बढ़ा सकते हैं।
हालांकि फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ऐसा कब होगा। लेकिन यह तो तय है कि जब भी आर्यन खान को बॉलीवुड में लॉन्च किया जाएगा, यह काफी धमाकेदार होगा।
शौर्य की बातें / सम्पादकीय / दुनिया की सबसे उत्तम रचना नारी को माना जाता है कभी बेटी , कभी बहन , कभी दोस्त , कभी अर्धांग्नी , कभी हमदर्द , कभी बहु , कभी माँ , कभी सहकर्मी ऐसे कई रूप है जो एक ही जीवन में नारी का जीवन यापन होता है . अपनी हर जिम्मेदारी प्रत्येक रूप में कुशलता से पूर्ण करने वाली आदि शक्ति की उत्तम रचना नारी ही है खुद की पीड़ा को भूलकर अपनी समस्त जिम्मेदारियों को निभाने की जो कला नारी में होती है वो किसी और में नहीं हो सकती . पुरानो में भी नारी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है . सभी की उम्मीद की किरण नारी के अलग अलग रूप है किन्तु इन सभी रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाली इस देवी को क्या कभी खुद के लिए दो पल निकालने का भी समय मिल पाया . नारी के जीवन की आज के युग में कुछ ऐसी व्यथा है जिसे जानते तो सब है किन्तु स्वीकार नहीं कर पाते क्या आज के इस युग में नारी को आराम करने का हक नहीं है क्या हम और आप इस व्यथा पर कोई पहल नहीं कर सकते . आइये देखे कि बालपन से वृद्धावस्था तक नारी की चाह को कैसे पूरी करे कैसे दो पल का सुकून दे सके ...
"माँ मुझे थोडा आराम करना है.."
स्कूल, क्लास, पढ़ाई से थक कर बेटी ने माँ से कहा।
"अरी बिटिया अच्छी पढ़ाई कर, बाद मे आराम ही तो करना है .."
बिटिया उठी , पढ़ने बैठी और फिर आराम करनातो रह ही गया। ..*
"माँ मुझे थोडा समय दो.. दो घडी आराम कर लू" ऑफिस से थक कर आयी बिटिया ने कहा.." मैं थक गई हू"....
अरी शादी कर ले और सेटल हो जा.. फिर आराम ही करना है ..
बिटिया शादी के लिए तैयार हो गई और.. आराम करना तो रह हीगया.*
"अरे इतनी क्या जल्दी है.. एकाध साल रुकते है ना.."
"अरी समय के साथ बच्चे हो जाए तो टेंशन नहीं , फिर आराम ही आराम है ..."
बिटिया माँ बन गई और आराम करना तो रह हीगया..*
"तुम माँ हो.. तुम्हें ही बच्चे के साथ जागना पड़ेगा.. मुझे सुबह ऑफिस जाना है ..बस थोडे दिन.. बच्चे बड़े हो जाए फिर आराम ही आराम है.....
वो बच्चों के लिए कई रातें जागी और आराम करनातो रह ही गया..*
"सुनो जी.. बच्चे अब स्कूल जाने लगे है.. अब तो दो घडी बैठने दो आराम से..
"बच्चों की तरफ ध्यान दो , उनको पढ़ा लो फिर आराम ही आराम है"।
बच्चों का प्रोजेक्ट बनाने बैठी.. और आराम करनातो रह ही गया..*
" बच्चे पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़े हो गए ,अब कुछ आराम कर लू ."
"अब बच्चों की शादी करनी है.. ये जिम्मेवारी पार पडे के फिर आराम ही आराम है ."
उसने हिम्मत जुटाई.. बच्चों की शादी का काम निपटाया.. और फिर आराम करना तो रह हीगया..* .
"बच्चों का अपना संसार चलने लगा ,अब मैं ज़रा आराम कर लू .."
"अरी अब अपनी बिटिया माँ बनने वाली है , पहला बच्चा मायके मे होगा ना.. चलो तैयारी करे ."
हमारी बिटिया की डिलीवरी हो गई और आराम करना रह ही गया..
"चलो, ये जिम्मेदारी भी पूरी हुई , अब आराम "
"माँ जी, मुझे नोकरी पर वापस जाना होगा ..तो आप आरव को सम्भाल लेंगी ना ?"
नाती के पीछे दौड़ते दौड़ते थक गई और आराम करना रह ही गया ..
"चलो नाती भी बड़ा हो गया अब.. सारी जिम्मेदारियाँ खत्म... अब मैं आराम करूंगी.."
"अरी सुनती हो , गुठने दुख रहे है मेरे , मुझसे उठा नही जा रहा ..Bp भी बढ़ गया है शायद , डायबिटीस है सो अलग ..डॉकटर ने परहेज़ करने को कहा है .."
पति की सेवा मे बचा-खुचा जीवन गुज़र गया ..और.. आराम करना तो रह ही गया ..
एक दिन भगवान खुद धरती पर आए और कहा.." आराम करना है ना तुझे ? उसने हाथ जोड़े और भगवान उसे ले गए ..आखिरकार उसे आराम मिल ही गया ,
हमेशा के लिए ..!!!
( शरद पंसारी - सम्पादक शौर्यपथ दैनिक समाचार )
राजनांदगांव / शौर्यपथ / आनंद चंद बंजारे पिता स्व. रामदयाल बंजारे उम्र 65 साल साकिन पवनतरा ओपी जालबांधा थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव द्वारा अनावेदकगण द्वारा जालसाजी कर किसी अन्य की भूमि को मुझे विक्रय कर धोखाधड़ी किये है, जिसके कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री छग शासन को आवेदन दिया था, जो पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जांच पर प्राप्त हुआ था, जिसकी जांच पर पाये गये कि आरोपीगण की जमीन ग्राम बघमर्रा में कुल 4.99 एकड़ का जमीन को 2904000 रूपये का बाजार मुल्य के हिसाब से रजिस्ट्री स्टाम्प ड्युटी पटाकर कुल 1500000 रूपये में ब्रोकर नवीन जैन के माध्यम से खरीदे थे, जिनके द्वारा जमीन को मौके मे जाकर दिखाया था, किसी दूसरे की जमीन को अपना बताकर विक्रय किये है, जिसके ऑनलाईन रजिस्ट्री कराये थे। सीमांकन पर मौके पर जमीन नहीं होना पाया गया। आरोपी नवीन जैन एवं हल्का पटवारी दिलेश्वरी ठाकुर, दीपक मारूतकर एवं ज्ञानेश्वर मारूतकर, कृष्ण कुमार मारूतकर, रेखा मारूतकर, अरूण कुमार मारूतकर, बसंतराव मारूतकर, सविता पुरूषोत्तम मारूतकर द्वारा प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी कर किसी अन्य के जमीन को अपना बताकर विक्रय किये है, जो अपराध सदर की धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादंवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टण्डन, जीसी पति पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर देशमुख एवं थाना स्टाप के अधिकारी, कर्मचारी के द्वारा मुखबिर सूचना प्राप्त कर आरोपी नवीन जैन पिता अशोक जैन उम्र 32 साल साकिन टिकरीपारा वार्ड नंबर 15 छुईखदान, ज्ञानेश्वर मारूतकर पिता चंद्र कुमार मारूतकर उम्र 48 साल,, कृष्ण कुमार मारूतकर पिता चंद्र कुमार मारूतकर उम्र 47 साल, बसंत राव मारूतकर पिता स्व. पुरूषोत्तम राव मारूतकर उम्र 65 साल, दीपक मारूतकर पिता चंद्र कुमार मारूतकर उम्र 45 साल चारों निवासी लक्ष्मणपुर थाना छुईखदान जिला राजनांदगांव 27 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से ज्युडिशियल रिमांड लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक विमल लावनिया, सउनि नरेन्द्र गहिने, प्रधान आरक्षक आशुतोष सिंह राजपूत, आरक्षक किशोर मार्बल, आरक्षक शंकर मरकाम, आरक्षक नेमराम कंवर, आरक्षक उदयशंकर बरेठ, आरक्षक गनपत नायक, महिला आरक्षक संयोगिता कोमरे की महत्वपुर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
