Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

  दुर्ग / शौर्यपथ /  दुर्ग नगर पालिक निगम में विगत लगभग दो सालो से निगम आयुक्त के रूप में लोकेश चंद्राकर कार्यभार संभाल रहे है विगत दो सालो में अगर निगम क्षेत्र की व्यवस्था पर नजर डाले तो हर क्षेत्र में बदहाली और भ्रष्टाचार का आलम नजर आ जाता है . दुर्ग निगम के प्रशासनिक मुखिया शायद दुर्ग निगम को जिले का सबसे ज्यादा बदहाल निगम बनने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहे है . शहर के दुरस्त स्थल से ह्रदय स्थल पर कचरे का ढेर लगवा कर महीनो शहर की जनता को बदबूदार वातावरण में रहने को मजबूर किया . अब यह कचरा शिवनाथ नदी से मिलने वाली प्रमुख नाला के करीब एकत्रित किया जा रहा है वह भी शहर के अन्दर ऐसे में बदबूदार वातावरण से आस पास के रहवासियों के लिए कुछ समय बाद परेशानी का सबब बनेगा .
   फ़ूड जोन तो बना दिया गया किन्तु आज भी जिन्हें दूकान का आबंटन हुआ वह सडको पर खुले आम व्यापार कर रहे है और निगम प्रशासन मौन साधे बैठा है . यातायात व्यवस्था अवैध अतिक्रमण के कारण चरमरा गई किन्तु निगम प्रशासन छोटे मोटे कार्यवाही को अंजाम देकर अपनी पीठ थपथपा रहा .
  सडको पर आवारा पशुओ की फौज राहगीरों के लिए दुर्घटना का कारण बन रही किन्तु आयुक्त लोकेश चंद्राकर गौठान के चारागाह की जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा जमाये शहर के बड़े बिल्डर के आगे बेबस है  सारी प्रशासनिक  शक्तिया सिर्फ कमजोरो पर ही अपनाया जा रहा है . निगम प्रशासन द्वारा लगातार विज्ञप्ति ज़ारी कर चेतावनी दी जा रही अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जो अब सिर्फ एक मजाक के रूप में देखा जा रहा है .
  मुख्य चौक चौराहों पर अतिक्रमण कर व्यापार करने वालो पर कार्यवाही ना कर सकने वाली निगम प्रशासन छोटे छोटे पसरे वालो पर रौब दिखाती गाहे बघाहे नजर आ ही जाती है . गरीबो द्वारा निर्माणाधीन भवन पर अगर मार्ग में जऱा भी मटेरियल आ जाए तो ताकत का नमूना पेश करते हुए कार्यवाही और जुर्माना वसूला जाता है वही अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बिना भवन अनुज्ञा लिए अवैध रूप से निर्माण हो रहे भवन पर निगम प्रशासन पानी के टेंकर भेज कर अपनी चाटुकारिता को दर्शाती हुई नजर आती है .
   निगम के कर्मचारियों को परिवार के सदस्यों के नाम से नियम विरुद्ध गुमठी आबंटन कर गुमठी घोटाला को अंजाम देते हुए अवैध रेन बसेरा सञ्चालन पर आयुक्त लोकेश चंद्राकर मौन रहते है , निगम प्रशासन के पास वाहन उपलब्ध होते हुए भी आचार संहिता में भावपत्र के माध्यम से वाहन किराये पर लेकर कार्य करवाना और आचार संहिता ख़त्म होने के अंतिम दिन तक लाखो रूपये का भुगतान निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली की ओर इशारा कर रहा जबकि ऐसे कई ठेकेदार है जो महीनो से भुगतान का इंतज़ार कर रहे है .



भ्रष्टाचार के खिलाफ  दुर्ग की जनता
ने दिया वोट अब हो रहा व्यर्थ ....?
   
  गत विधान सभा चुनाव में भले ही प्रदेश में महतारी वंदन योजना के कारण भाजपा की सरकार बनी हो किन्तु दुर्ग विधान सभा में भाजपा की जीत इतनी ज्यादा सुनिश्चित थी कि अगर प्रदेश में कांग्रेस 90 में से एक सीट भी हारती तो वह दुर्ग विधान सभा की होती . विधान सभा चुनाव के साल भर पहले से ही समाचार पत्रों में यह आंकलन प्रकाशित हो चुका था कि दुर्ग विधान सभा से अगर कांग्रेस वर्तमान विधायक अरुण वोरा को टिकिट देगी तो कांग्रेस की हार निश्चित है किन्तु परिवारवाद के आगोश में समाई कांग्रेस संगठन ने सभी सर्वे से किनारा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में एक बार फिर अरुण वोरा को मौका दिया और नाम की घोषणा होते ही यह सुनिश्चित हो गया था की कांग्रेस प्रत्याशी की हार होगी कितने वोट से होगी बस यही चर्चा में बांकी रहा . दुर्ग की जनता ने अपनी चर्चो पर मुहर भी लगा दिया और दुर्ग के लिए एक अनजान चेहरे को अपना मत दिया . यहाँ भी भाजपा संगठन की सक्रिय से जय पिता के आरएसएस से निकटता को संबल मिला और प्रत्याशी की घोषणा हुई .
  दुर्ग निगम क्षेत्र जो विधान सभा क्षेत्र के लगभग बराबर है में तात्कालिक विधायक के द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम ना लगाने का परिणाम हजारो मतों से हुई हार को परिलक्षित कर दिया . वर्तमान में भी दुर्ग निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है किन्तु वर्तमान विधायक के द्वारा ऐसी कोई पहल नजर नहीं आ रही की पूर्व में हुए भ्रष्टाचार की जाँच की बात कही गई हो , गौठान की जमीन पर कब्ज़े के विरुद्ध आवाज़ उठाई गई हो , रसूखदारों द्वारा गंजपारा मुख्य मार्ग में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण में निगम प्रशासन की निष्क्रियता पर सख्त निर्देश दिए गए हो , कचरे के परिवहन के नाम पर लाखो रुपयों का भुगतान अर्थ मूवर्स के संचालको को कर दिया गया हो , शहर के बिच महीनो पड़े कचरे के ढेर पर कोई प्रतिक्रिया दी गई हो . 

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री निवास में आयोजित छत्तीसगढ़ की प्रमुख त्यौहार पोला तिहार के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को पोषण माह 2024 की शपथ दिलाई एवं राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ  किया . राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी गाने की सुमधुर संगीतमय प्रस्तुति पर मुख्यमंत्री और सभी अतिथि झूम उठे। उन्होंने 'मैं महानदी के पानी अंव रे छत्तीसगढ़ के माटी अंव...'गीत की प्रस्तुति दी.
पोला तिहार एवं राष्ट्रिय पोषण माह के शुभारम्भ अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री  केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा में शामिल हुए एवं आमंत्रित मतों बहनों को तीज एवं पोला तिहार की बधाई दी.
  बता दे कि छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहारों में तीज पोला को प्रमुखता से मनाया जाता है . ब्याहता माताए बहने तीज त्यौहार में निर्जला व्रत रखती है .
 

मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही महिलाओं के खिले चेहरे, विष्णु भैया को दिया धन्यवाद
70 लाख महिलाओं को सीधे खाते में मिले 1-1 हजार रुपए

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को तीजा के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के के मौके पर महतारी वंदन योजना के सातवीं किस्त की राशि के रूप में 01-01 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में अंतरित किये। महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपने विष्णु भैया को धन्यवाद दिया।
  गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो ऐसी महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बटन दबाकर प्रथम किश्त की राशि जारी की थी।योजना के तहत पहले चरण में करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभार्थी के तौर पर चुना गया है, जिनके बैंक खाते में योजना की 7 किश्ते ट्रांसफर कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री निवास में तीज त्यौहार की धूम

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पोरा तिहार पर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

  मुख्यमंत्री पोरा तिहार पर भगवान शिव और नंदीराज की कर रहे हैं पूजा

मुख्यमंत्री ने पोरा तिहार कार्यक्रम में प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की तरफ से तीजा पोरा त्यौहार मनाने आई महिलाओं को अपने विष्णु भैया से उपहार में मिली लाख की चूड़ियां, यहां आए कारीगर बहनों को उनकी नाप की चूड़ियां तैयार करके दे रहे हैं।

तीजा, पोरा तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पहुंची बहनों के लिए विशेष रूप से छत्तीसगढ़ व्यंजन तैयार करवाए गए हैं।

यहां माता, बहनों के करू भात के लिए पारंपरिक भोजन बनवाया गया है। जिसमें करेला चना, खेकशी, कढ़ाई पनीर, आलू मटर टमाटर ,कढ़ी पकौड़ा, दाल फ्राई, चावल, रोटी, पूड़ी, देहाती बड़ा, आलू चाप, मिर्ची पकौड़ा, चटनी २ प्रकार, गुलाब जामुन, बेसन बर्फी, अचार, पापड़, सलाद की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री निवास में माताओं और बहनों के लिए करू भात के लिए पारंपरिक भोजन की भी व्यवस्था की गई है

मुख्यमंत्री निवास में तीजा की धूम देखिये पूरा वीडियो निचे दिए लिंक में

https://www.youtube.com/live/rgd77zilVxs?si=ulN9GhHbmmLmOTja

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा पोला तिहार के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है .छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री आरू साहू छत्तीसगढ़ी के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दे रही हैं.

 

बहनों और माताओं को मायके में दी जाएगी महतारी वंदन की उपहार
राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के पोस्टर का विमोचन होगा

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा हरेली पर्व मनाने के बाद अब विष्णु भैया का घर यानी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री निवास तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी तरह सज रहा है। मुख्यमंत्री निवास को मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से सजाया जा रही है। परंपरागत वंदनवार के रंग बिखरने लगे हैं। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय सजावट के साथ-साथ परंपरागत छत्तीसगढ़िया व्यंजनों के साथ ठेठरी-खुरमी बनाने की तैयारी भी करवा रही हैं। तीजा-पोरा तिहार से पहले मुख्यमंत्री श्री साय अपने निवास से ही बटन दबाकर 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन के एक- एक हजार रुपए भी भेजने वाले हैं।
    हरेली की तरह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के रायपुर स्थित निवास में तीजा-पोरा का तिहार 2 सितम्बर को सुबह 11 बजे से उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर में छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं। इस मौके पर नांदिया-बैला की पूजा की जाएगी। तीजा महोत्सव का आयोजन होगा। तीजा-पोरा त्यौहार के लिए कार्यक्रम में बहनों को आमंत्रित किया गया है। इस तरह महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री निवास एक दिन के लिए मायका बन जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाएं, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाए और मितानिनों सहित लगभग 3 हज़ार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर महिलाओं के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यक्रम, योजनाओं से अवगत कराने हेतु प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाया गया है।
    महिलाओं के कल्याण की प्रचलित योजना एवं कार्यक्रम हेतु संस्कृति विभाग के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, साथ ही खेल विभाग के समन्वय से महिलाओं के लिए खेल का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत शपथ पत्र का वाचन भी कराया जाएगा।
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अवसर पर पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय कार्यक्रम स्थल से प्रदेश में सुपोषण रथ का संचालन हेतु सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी दिखाएंगे।

  

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाईयों को पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। पोला तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कहा है कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैल और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है।
    श्री साय ने कहा कि पोला का त्यौहार हमारी संस्कृति और परम्पराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाता हैं। पोला के दिन मिट्टी के बर्तन और बैलों से खेलकर बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके संस्कारों से जुड़ जाते हैं। श्री साय ने कहा कि अगली पीढ़ियों तक अपनी समृद्ध संस्कृति को पहुंचाने और उन्हें जमीन से जोड़े रखने के लिए पारंपरिक त्योहारों का संरक्षण और संवर्धन अवश्यक है।

  भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से अगस्त 2024 माह में कुल 79 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिसमें खदान बिरादरी के सदस्यों सहित 09 कार्यपालक व 70 गैर-कार्यपालक शामिल हैं। अगस्त 2024 में सेवानिवृत्त हो रहे कार्यपालकों हेतु विदाई समारोह का आयोजन इस्पात भवन स्थित निदेशक प्रभारी सभागार में किया गया। इस अवसर पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी अर्नब दासगुप्ता तथा कार्यपालक निदेशक एचआर पवन कुमार ने कार्यपालकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 31 अगस्त 2024 को भिलाई निवास में आयोजित समारोह में संयंत्र के गैर-कार्यपालकों को भावभीनी विदाई दी गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन श्री ए के चक्रवर्ती, मुख्य महाप्रबंधक एचआर संदीप माथुर तथा महाप्रबंधक क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं  विजय शर्मा ने कार्मिकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया। संयंत्र प्रबंधन ने विदा होने वाले इस्पात बिरादरी के सदस्यों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।

  रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाईयों को पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। पोला तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कहा है कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैल और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है।
    श्री साय ने कहा कि पोला का त्यौहार हमारी संस्कृति और परम्पराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाता हैं। पोला के दिन मिट्टी के बर्तन और बैलों से खेलकर बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके संस्कारों से जुड़ जाते हैं। श्री साय ने कहा कि अगली पीढ़ियों तक अपनी समृद्ध संस्कृति को पहुंचाने और उन्हें जमीन से जोड़े रखने के लिए पारंपरिक त्योहारों का संरक्षण और संवर्धन अवश्यक है।

-स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर बैठक में दिए दिशा निर्देश
-शहर क्षेत्र की बस्तियों व कालोनियों में स्वच्छता दीदीयां घर-घर जाकर महिलाओ को बताएगी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की जानकारी

दुर्ग/ शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश के परिपालन और निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा निगम कार्यलय के मोतीलाल वोरा सभागार में स्वच्छता  2024 को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सफाई और स्वच्छता से संबंधित बिंदुओं पर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश  उपस्थित स्वच्छता निरीक्षक,सफाई दरोगा एवं सुपर वाइजरो को दिये। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा सयुंक्त रूप से स्वच्छता और सफाई की उत्कृष्टता के लिए स्वच्छ भारत अभियान को एक मिशन के तौर पर चलाया जा रहा है।स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शहर के वार्डो के मोहल्ले में जाकर धरातल पर सफाई व्यवस्था की स्थिति को परखेगी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 नगर निगम की रैंकिंग बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है।बैठक में उन्होंने खुले में कचरा फेंकने वालों और नाली में कचरा डालकर उसे जाम करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षकों एवं सफाई दरोगा को दिये। साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन-प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर चालानी कार्रवाई करने के साथ येलो स्पाट और रेड स्पाट का चिन्हांकन कर उचित कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।
   शहर की बस्तियों में स्वच्छता दीदीयां घर-घर जाकर महिलाओं को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की जानकारी देंगी.  स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों एवं स्वच्छता जनजागरूकता के संबंध में बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारों धर्मेंद्र मिश्रा ने बैठक लेते हुए कहा कि स्वच्छता दीदीयां शहर के वार्डो एवं कालोनियों में घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क कर उन्हें राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के मानको की जानकारी देंगी और जागरूक बनायेंगी ताकि महिलाओं सहित आमजनों की सहभागिता से दुर्ग शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में श्रेष्ठ स्वच्छता रैंकिंग प्राप्त हो सके।
    स्वास्थ्य विभाग टीम एवं स्वच्छता दीदीयां महिलाओं को स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक के संबंध में जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को शहर हित में स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबैक देने जागरूक बनायेंगी। साथ ही स्वच्छता दीदीयां शहर हित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु महिलाओं को जीवन में स्वच्छता के महत्व से अवगत करायेंगी एवं उन्हें खुले में शौच नहीं करने, शौचालय का उपयोग कर स्वच्छता बनाये रखने, दैनिक जीवन में पॉलीथीन का उपयोग न कर उसके स्थान पर कपड़े जूट आदि के बैग का उपयोग करने, घरों एवं दुकानों में कचरा पृथक-पृथक डस्टबीन में सूखा व गीला कचरा रखकर प्रतिदिन नियमित निगम के सफाई मित्र को देने, अपने घरो एवं आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने एवं गंदगी व कचरा दिखने पर इसकी जानकारी संबंधित जोन में देने, मानसून के दौरान जीवन में स्वस्थ रहने सुपाच्य एवं गरम खाद्य सामग्रियां ग्रहण करने सहित स्वच्छता को लेकर नगर हित में सभी को जागरूक बनाने अभियान नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जायेगा।बैठक में स्वच्छता निरीक्षक प्रताप सोनी, सुरेश भारती, पीआईयू कुणाल,राहुल,मनोहर शिन्दे, परमेश्वर कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

दुर्ग/ शौर्यपथ / आगामी 4 सितंबर बुधवार को मालवीय नगर स्थित खालसा स्कूल में पूर्वान्ह 11 बजे तीज मिलन उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। निगम महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव महिला बाल विकास प्रभारी जमुना साहू समस्त कांग्रेस पार्षद छाया पार्षद व शहर कांग्रेस  महिला कांग्रेस के संगठन के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप से पूर्व केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे,ताम्रध्वज साहू श्रीमती अनिला भेडि‌या व छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कॉरपोरेशन के पूर्व चेयर मेन अरुण वोरा मौजूद रहेगें।
  समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल मिलाई-3 चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे,भिलाई महापौर नीरज पाल,रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा,पूर्व महापौर आर एन वर्मा,प्रदेश कांग्रेस के महा मंत्री राजेन्द्र साहू,अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक क्षितिज चंद्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर व मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद शामिल होंगे.
  निगम महापौर धीरज बाकलीवाल सभापति राजेश यादव ने कहा कि हरितालिका तीज राज्य की महिलाओ और बहनो का सबसे बड़ा त्यौहार है। महिलाओं के सम्मान व उत्साह को बढ़ाने के लिए हो तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उस आयोजन में तीज क्वीन, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता रस्सा खींच प्रतियोगिता गोली चम्मच प्रतियोगिता सहित अन्य विविध कार्यक्रम होंगें। इस समारोह में दूर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र की सभी महिलाओं व बहनों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के लिए जोरदार तैयारी की जा रही है।
  श्री बाकलीवाल व श्री यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाए एवं बहने नारीशक्ति के रूप में देवी स्वरूप पूज्यनीय है। उनके सम्मान के लिए कांग्रेस द्वारा यह गौरवशाली आयोजन किया जा रहा है।

9 माह के भाजपा राज में महिलायें असुरक्षित
पूरे प्रदेश में हर दिन कहीं न कहीं गैंगरेप की घटना हो रही है

    रायपुर/ शौर्यपथ / राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 9 माह के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है। इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है राजधानी में महिलायें सुरक्षित नहीं है। रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया उसमें भी सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। बलात्कार का रिपोर्ट लिखा गया, यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है। रोज-रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है। महिलायें खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही है। बस्तर, जशपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार जिसे इन मामलों को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करवाना चाहिये, वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। अभी तक 8 माह में प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हुये है तथा 600 से अधिक बलात्कार की घटना हुई है।
   भिलाई के डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना हो गयी। बिना एफआईआर के एसपी ने घटना को नकार दिया, जबकि पास्को एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई घटना होने पर पहले एफआईआर होना चाहिये उसके बाद जांच होनी चाहिये। भिलाई के बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो-दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची के निजी अंगों में चोट है कुछ गलत हुआ है। उसके बाद एसपी मामले को नकारते है। हम पूछना चाहते है पुलिस ने एफआईआर कब किया? मेडिकल बोर्ड का गठन कब हुआ? बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कब कराया गया? घटना सरकार के संज्ञान में था। सरकार ने क्या कार्यवाही किया? पास्को एक्ट में एफआईआर बिना किये क्लीनचीट दिये जाने के कारण एसपी पर कार्यवाही क्यों नहीं किया गया?
  रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया, पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी कर रही थी, मीडिया में दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया। जशपुर के एक नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। कोण्डागांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया, 20 दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गयी। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी पर मौन है। हमने इस संबंध में ज्ञापन सौपने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी समय मांगा है।
  इस मामले में कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि हम अपनी बहन, बेटियों की रक्षा की लड़ाई लड़ेंगे, आंदोलन करेंगे। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिये मजबूर करेंगे। 2 सितंबर  को इस मामले को लेकर पूरे प्रदेश में प्रेस कांफ्रेंस होगी तथा 3 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किया जायेगा।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)