Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित
पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को दी गई 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि
पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में गए 60.33 लाख रूपए
खिलाड़ियों को मिला 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए
  रायपुर / शौर्यपथ /  वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी  के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
  वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी  के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया
रायपुर के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हो रहा है अलंकरण समारोह
  इस अवसर पर केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन,  दयाल दास बघेल रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल,  विधायक सर्व सम्पत अग्रवाल,  पुरन्दर मिश्रा,  गुरु खुशवंत साहेब , प्रणव  मरपच्ची (मरवाही )  मोती लाल साहू  अनुज शर्मा  इन्द्र कुमार साहू सचिव खेल विभाग हिमशिखर गुप्ता , संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती तनुजा सलाम सहित  खिलाड़ीगण मौजूद है।

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम में भाजपा सरकार बनने के बाद अधिकारियों की मनमानी का आलम यह है कि भ्रष्टाचार के मामलो पर कार्यवाही तो दूर, अब जाँच की बात भी नहीं की जाति . निगम क्षेत्र में भ्रष्टाचार , अवैध अतिक्रमण, शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण, निगम की भूमि पर धनवानों द्वारा अवैध कब्ज़ा, बदहाल बाजार आम बात हो गई . निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामले पर मानो प्रतीत हो रहा है कि खुली छुट मिली हुई है . दुर्ग निगम से लगे भिलाई निगम हो या रिसाली निगम यहाँ पर भाजपा विधायको का भ्रष्टाचार के मामले पर निगम की शहरी सरकार को घेरा जा रहा है, वही प्रदेश की साय सरकार की नीतियों का पालन करने लगातार पहल की जा रही किन्तु दुर्ग विधानसभा क्षेत्र की बात करे तो इस विधानसभा क्षेत्र का लगभग पूरा हिस्सा दुर्ग निगम क्षेत्र में आता है ऐसे में निगम में हो रहे भ्रष्टाचार के मामले में दुर्ग विधायक लगातार निष्क्रिय ही नजर आ रहे है . महीनो शहर बदबू से घिरा रहा किन्तु कोई आवाज़ भाजपा की तरफ से नहीं उठी , अवैध कब्ज़ा , अवैध अतिक्रमण पर भी सख्ती से कार्यवाही के निर्देश कभी विधायक महोदय द्वारा दिया गया हो ऐसा भी कही सामने नहीं आया . ऐसा भी नहीं कि दुर्ग निगम से विधायक महोदय का कोई सरोकार नहीं. विधायक महोदय के करीबी वर्तमान में दुर्ग निगम के बड़े बड़े कार्यो की ठेकेदारी कर रहे वही निगम के कार्यो के उदघाटन के लिए दुर्ग विधायक अक्सर महापौर के साथ नजर आते है किन्तु भ्रष्टाचार के मामले में मौन .
   हाल ही में दुर्ग में पूर्ववर्ती सरकार के शराब घोटाले पर हाई कोर्ट की तीखी प्रतिक्रिया के विषय पर प्रेस कांफ्रेंस लेने पहुंचे प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुरूद विधायक अजय चंद्राकर से निगम क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के मामले और चारागाह की जमीन पर बिना अनुमति के पौधारोपण की आड़ में कब्ज़ा तथा गुमठी घोटाले पर सवाल किया गया तो उनके द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा को मामले को संज्ञान में लेकर जांच एवं कार्यवाही की बात कही गई . किन्तु हफ्ते भर गुजर जाने के बाद भी मामले पर स्थिति शून्य है . वही मामले पर प्रगति के लिए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा का पक्ष लेने की कोशिश की कई किन्तु संगठनात्मक व्यवस्था का हवाला देने के कारण जिलाध्यक्ष से उनका पक्ष नहीं लिया जा सका .

क्या कहा पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने देखने के लिए निचे दिए लिंक पर जाये

https://youtu.be/yy6uED4gbMU?si=EDo6sIbebPhXe-3o


  अब देखना यह है कि प्रदेश में सुशासन की बात कर रही साय सरकार के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की बात का कितना असर होता है या फिर भ्रष्टाचार का यह दौर निरंतर ज़ारी रहेगा ...

 दुर्ग / शौर्यपथ / ईश्वर वर्मा दुर्ग निगम में सहायक राजस्व निरक्षक के पद में है ऐसे में बाजार विभाग की जिम्मेदारी का वर्तमान में निर्वहन कर रहे है . आयुक्त द्वारा बाजार विभाग के सहायक राजस्व निरीक्षक को महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी दे दी गई है . बाजार विभाग सहित आम जनता को यह उम्मीद थी कि बाजार विभाग में हो रहे पूर्व में घोटाले और अनियमितता की सम्पूर्ण जानकारी रखने वाले सहायक राजस्व निरीक्षक ईश्वर वर्मा को बाजार विभाग की जिम्मेदारी मिलने से विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी किन्तु विगत तीन माह से ज्यादा का समय गुजर जाने के बाद भी बाजार अधिकारी के रूप में ईश्वर वर्मा का कार्यकाल लगभग शून्य सा है . सहायक राजस्व निरीक्षक रहते हुए बाजार विभाग में हो रही अनियमितता की कई महत्तवपूर्ण जानकारी इश्वर वर्मा द्वारा शौर्यपथ समाचार को whattasap एवं फोन काल तथा आमने सामने मिलकर दी गई .  निगम के फ्लेक्स घोटाले में तात्कालिक सहायक बाजार अधिकारी थान सिंह यादव की भूमिका , बाजार अधिकारी जावेद अली की भूमिका , पार्किंग घोटाले में तात्कालिक बाजार अधिकारी चन्दन मनहरे की भूमिका हो , विभागीय कर्मचारी शशि यादव द्वारा क्षेत्र में देवभोग के नाम से आबंटित गुमठी मामला हो या फिर मारुती एडवरटाईज़र को 24 घंटे में निरस्तीकरण में आवक जावक रजिस्टर में हेर फेर जैसे अन्य कई महत्तवपूर्ण जानकारी देने वाले वर्तमान बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा अब सभी मामले पर मौन साधे हुए है . क्या पद मिलते ही ईश्वर वर्मा के लिए भ्रष्टाचार अब आय का श्रोत बन गया है या फिर आयुक्त लोकेश चंद्राकर को भरोसे में लेकर वह भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हो गए .जल्द ही शौर्यपथ समाचार पुरे सबूतों के साथ बाजार अधिकारी ईइश्वर वर्मा द्वारा दी गई भ्रष्टाचार सम्बंधित समस्त जानकारी सिलसिलेवार सभी श्रुति पाठको के समक्ष रखेगा और सात सरकार के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से यह उम्मीद रखेगा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की दिशा में बाजार विभाग के भ्रष्टाचार पर कड़ी जाँच कर जिम्मेदार अधिकारियो पर कड़ी कार्यवाही हो  ..

रायपुर / शौर्यपथ / रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 30 अगस्त को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है।
  शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन का आयोजन किया जाता है। स्वर्णप्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है। इस साल 30 अगस्त के साथ ही अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 26 सितम्बर, 24 अक्टूबर, 20 नवम्बर और 18 दिसम्बर को भी स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।

दुर्ग । शौर्यपथ । बिना अनुमति प्रदर्शन करने के बाद हुड़दंग करने के मामले में पुलिस चरोदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे समेत 150 से ज्यादा लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दरअसल मंगलवार दोपहर को कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बदसलूकी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिरसा गेट चौक पर प्रदर्शन किया । 

सभा के बाद कांग्रेसी उग्र हो गए और भिलाई-3 थाने का घेराव करने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्ता में तैनात कर्मियों से झूमा-झपटी करने लगे। इस पर भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। उस प्रकरण में बुधवार को थाना भिलाई-3 पुलिस ने चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, मनोज डहरिया, सुजीत बघेल समेत 150 लोगों के खिलाफ धारा 189(2), 190, 221, 132, 121, 132, 121, 324(2), 126(3) और लोक संपत्ति का नुकसानी का निवारण अधिनियम 1984 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में 1360 करोड़ रूपए की लागत के भालुमुड़ा-सारडेगा रेल परियोजना की स्वीकृति मिलने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

   रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में 1360 करोड़ रूपए लागत की भालुमुड़ा-सारडेगा रेल परियोजना की मंजूरी मिलने पर छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित भालुमुड़ा से ओड़िसा के सारडेगा तक 37 किलोमीटर नई दोहरी रेल लाइन की मंजूरी दिए जाने से छत्तीसगढ़ में मौजूदा रेल नेटवर्क का विस्तार होने के साथ ही बड़ी संख्या में प्रदेशवासियों की देश के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र का विकास होगा।  
     मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के भालुमुड़ा से ओडिसा के सारडेगा तक 37 किलोमीटर नई दोहरी रेल लाइन परियोजना से 25 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन होगा और 84 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी जो 3.4 करोड़ वृक्षों के रोपण के तुल्य है।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह मार्ग कृषि उत्पादों, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, चूना पत्थर आदि जैसी वस्तुओं के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। उन्होंने कहा कि नई रेल लाइन की स्वीकृति से छत्तीसगढ की देश के अन्य राज्यों से सीधी कनेक्टिविटी बनेगी, आवागमन में सुधार होगा तथा भारतीय रेलवे की दक्षता और सेवा संबंधी विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।
   उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने आज रेल मंत्रालय की लगभग 6,456 करोड़ रुपये की कुल अनुमानित लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ जैसे 4 राज्यों के 7 जिलों में लागू की जाने वाली तीन परियोजनाएं भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को लगभग 300 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी। इन परियोजनाओं से दूर-दराज़ के इलाकों को आपस में जोड़कर लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार लाने, मौजूदा लाइन क्षमता बढ़ाने और परिवहन नेटवर्क का विस्तार करने के साथ-साथ आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा जिससे तेजी से आर्थिक विकास होगा। मल्टी-ट्रैकिंग प्रस्ताव परिचालन को आसान बनाएगा और भीड़भाड़ को कम करेगा, जिससे भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त खंडों पर बेहद जरूरी बुनियादी ढांचे का विकास होगा।

व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /हर माह के दोनों पक्षों की एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होती है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. मान्यता है कि इस व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. एकादशी व्रत से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहते हैं और इस दिन शोभन योग का निर्माण हो रहा है. इस योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और योग के बारे में.
परिवर्तिनी एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त |
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 13 सितंबर, शुक्रवार को रात 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होकर 14 सितंबर, शनिवार को रात 8 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में 14 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा.
परिवर्तिनी एकादशी पर शोभन योग
ज्योतिषियों के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी पर दुर्लभ शोभन योग  बन रहा है. यह योग 13 सितंबर को रात 8 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 14 सितंबर को संध्या 6 बजकर 18 मिनट पर तक रहेगा. अति शुभ शोभन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा की प्राप्ति होती है और सभी मनोकमनाएं पूरी हो जाती हैं. इसके साथ ही इस दिन दिनभर रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग है.
पंचांग
    सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 6 मिनट पर
    सूर्यास्त का समय शाम 6 बजकर 27 मिनट पर
    चन्द्रोदय का समय  शाम 4 बजकर 3 मिनट पर
    चंद्रास्त का समय देर रात 2 बजकर 37 मिनट पर
    ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 19 मिनट तक
    विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक
    गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट तक
    निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक

   व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /बिहार के नालंदा में गुरु पद्मसंभव के जीवन और उनकी जीवंत विरासत पर आज यानी 28 अगस्त से दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. गुरु रिनपोछे नाम से भी प्रसिद्ध गुरु पद्मसंभव आठवीं शताब्दी में प्राचीन भारत में रहते थे. बुद्ध धम्म की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक गुरु पद्मसंभव को हिमालय क्षेत्र में बुद्ध धम्म के प्रसार का श्रेय दिया जाता है.
यह कार्यक्रम नव नालंदा महाविहार के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ की ओर से आयोजित किया जा रहा है.
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे. नेपाल में ‘लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट' के उपाध्यक्ष खेनपो चिमेद और रॉयल भूटान मंदिर में ‘सेंट्रल मोनास्टिक बॉडी' भूटान के सचिव खेनपो उगयेन नामग्याल सम्मेलन में सम्मानित अतिथि होंगे.''
बयान में कहा गया कि गुरु रिनपोछे को ‘‘दूसरा बुद्ध'' माना जाता है.

   नई दिल्ली /शौर्यपथ /संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सुरक्षा परिषद सुधार चर्चा को सर्वसम्मति से अगले सत्र तक स्थगित करने के पक्ष में मतदान किया है। भारत की उप-स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने इस फैसले की आलोचना की है। उन्‍होंने कहा है कि यदि अंतर-सरकारी वार्ता प्रक्रिया में कोई प्रगति नहीं होती है तो इसकी वैधता के समाप्‍त होने का खतरा है।
   महासभा ने वर्ष 2009 में अंतर-सरकारी वार्ता प्रक्रिया शुरू होने के बाद से इटली, पाकिस्तान और कनाडा सहित 12 देशों के समूह के विरोध के कारण औपचारिक वार्ता को बार-बार स्थगित किया है।

   नई दिल्ली /शौर्यपथ /पांच विद्यार्थियों के भारतीय दल ने ब्राजील में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 17वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में एक स्वर्ण तथा चार रजत पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता रियो डी जनेरियो के वासूरस में 17 से 26 अगस्त, 2024 तक आयोजित की गई थी।
   बेंगलुरु के दक्ष तायलिया ने सोने का तमगा हासिल किया है, जबकि पुणे के आयुष कुठारी और सानिध्य सराफ, हैदराबाद के बानीब्रता माजी तथा बिहार के पाणिनि ने रजत पदक जीते हैं। पदक तालिका में भारत आठवें स्थान पर रहा।
  भारत अगले वर्ष अगस्त में मुंबई में अगले अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड की मेजबानी करेगा।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)