
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
भिलाई / शौर्यपथ / कृष्णा पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर, भिलाई में राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे दस दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रज्ञोत्सव का समापन समारोह हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छों द्वारा किया गया। आज का यह कार्यक्रम विशेष रहा क्योंकि दस दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न कलाओं में अपनी कला का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों ने आज अपनी प्रस्तुति फिर से दी तथा उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया।
प्रज्ञोत्सव के समापन समारोह व कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कत्थक ग्रुप डॉस विविध ग्रुप द्वारा नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी क्रम में कृष्णा म्यूजिक एण्ड आर्ट कालेज, नेहरू नगर द्वारा कृष्ण की महिमा पर आधारित विभिन्न नृत्यों व संगीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। वहीं दूसरी ओर कृष्णा म्यूजिक कॉलेज के संगीतकारों ने भजन की प्रस्तुति भी दी विभिन्न वाद्य यंत्रों व गायिकी द्वारा एक के बाद एक विविध राग व तालों की एक लड़ी में पिरोकर संगीत की मनोहारी माला पेश की। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान नवरसों की गंगा बहती रही।
मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमैन श्री एम. एम. त्रिपाठी जी ने कृष्ण जन्माष्टमी के सुअवसर पर उपस्थित छात्रवृंद, शिक्षकगण व अतिथियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज हम महानायक का जन्मदिवस मना रहे हैं जिन्होंने जीवनपर्यंत समाज के उत्थान हेतु एवं धर्म की स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, सदैव कर्म की शिक्षा देने वाले उस महानायक की स्तुति प्रज्ञोत्सव के माध्यम से विभिन्न राज्यों से आए हुए प्रतिभाशाली कलाकारों एवं निर्णायकगण आप सभी को मैं कोटि-कोटि धन्यवाद व बधाई देता हूँ कि आप निरंतर अपने जीवन में अपने संस्कारों के साथ आगे बढ़ें एवं भारतीय संस्कृति को जीवित रखें। उन्होंने प्राचार्या सहित समस्त कृष्णा पब्लिक स्कूल टीम को इस सफल आयोजन हेतु बधाई दी और कहा कि यही छात्र अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन कर विश्व में भारत का नाम रौशन करेंगे।
कृष्ण जन्माष्टमी व प्रज्ञोत्सव के समापन अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन श्री आनंद कुमार त्रिपाठी जी ने कार्यक्रम की सफलता पर कृष्णा पब्लिक स्कूल के समस्त स्टाफ, प्रिंसिपल व उनकी टीम स्पिरिट को बधाई देते हुए अध्यात्म और कला के इस संगम को राष्ट्रीय स्तर पर अति उच्च स्तरीय कार्यक्रम कहकर सराहना की और कलाकारों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
प्राचार्या सविता त्रिपाठी ने प्रज्ञोत्सव को भविष्य में और वृहद् रूप में प्रस्तुत होने की बात कहते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ही कलाकारों को अपनी उत्कृष्ट कला को प्रस्तुत करने हेतु मंच प्रदान करना और उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होना है।
डायरेक्टर श्री आलोक त्रिपाठी जी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कलाकारों को अपने शिखर तक पहुँचाने हेतु बधाई दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अनुशासित वालेंटियर्स ने अपने कार्य के प्रति लगन व कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उनका कार्य के प्रति समर्पण, निष्ठा व लगन रूपी गुण भविष्य में समाज को कर्तव्यपरायण नागरिक प्रदान करेगा।
प्रज्ञोत्सवों में विभिन्न कलाओं के विजेता कलाकारों को कार्यक्रम के समापन दिवस पर पाँच लाख तक की नगद राशि प्रदानकर सम्मानित किया गया। प्रज्ञोत्सव में बेस्ट परफारमेंस हेतु स्पेशल कृष्णा अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
प्रज्ञोत्सव के इस कार्यक्रम में की बोर्ड में उत्कर्ष रॉऊत, अर्याश खरे, वोकल में कार्तिका तिवारी, श्रीजा दलाल, तबला में खिलेश्वर साहू, महक मित्तल (कारोक, सिंगिंग) शानवी अग्रवाल (कत्थक), मृदुल (वैस्टर्न), दिव्यांशी शमल (ओडिसी), मानसी नायक (भरतनाट्यम), प्रमय व पृथ्वी (डुएट) आदि प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कृष्णा अवार्ड से सम्मानित किये गये विजेता रहे वोकल में शाश्वत पांडे, एन. आकांक्षा (डॉस में), ग्रुप बैंड युगान्तर पब्लिक स्कूल और ग्रुप डॉस में गोंदढ, बिलासपुर। इसके अलावा भी डी.पी.एस., दुर्ग (ग्रुप वोकल), द मार्टल क्रू (ग्रुप वेस्टन डॉस), डी.पी.एस., रिसाली (ग्रुप फोक डॉस), मायरा पेरी (क्लासिकल) और प्रज्ञोत्सव सम्मान में विशेष रूप से पंकज साहू और किशन साहू को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से संस्था के चेयरमैन श्री एम. एम. त्रिपाठी, वाइस चेयरमैन श्री आनंद कुमार त्रिपाठी, सचिव श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी, प्राचार्या श्रीमती सविता त्रिपाठी, डायरेक्टर श्री आलोक त्रिपाठी, श्रीमती कृष्णा मैडम, श्रीमती कुंजलता मैडम, श्रीमती स्नेहलता त्रिपाठी, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रीता थॉमस, सीनियर मिस्ट्रेस श्रीमती शिल्पी त्रिपाठी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मंच संचालन में शाला की शिक्षिकाएँ श्रीमती सुनीता त्रिपाठी, श्रीमती स्वाति जॉन अपने मुखोद्गार द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाती रहीं।
नृत्य व कला के शिक्षकों की मेहनत इस कार्यक्रम के मंचन में रंग लाया है। श्रीमती ज्योति शर्मा, श्री प्रकाश उमरे, श्रीमती धनेश्वरी साहू, श्री भूपेन्द्र साहू, श्रीमती गर्विता दत्ता, श्री अजीत बैनर्जी एवं अन्य शिक्षकगण पूरे कार्यक्रम को आकर्षक व रोचक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभागार में गर्भधारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 एवं नियम 1996 पीसीपीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. मनोज दानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग, डॉ.आर.के. खण्डेलवाल नोडल अधिकारी दुर्ग, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. संध्या नगरिया प्रसूति विशेषज्ञ, चंचल सेठिया समाज सेवी उपस्थित थे। कलेक्टर ने शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध सोनोग्राफी मशीन की उपलब्धता की जानकारी ली और जिलेवासियों को सोनोग्राफी की सुविधा मुहैया कराने हेतु सोनोग्राफी डॉक्टर उपलब्ध कराने निर्देश दिये एवं सभी सोनोग्राफी सेंटरों में पीसीपीएनडीटी एक्ट का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने कहा।
रामविचार नेताम नई दिल्ली में आयोजित ' एग्री पंचायत ' कार्यक्रम में हुए शामिल
नई दिल्ली/रायपुर/शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में जागरण समूह द्वारा आयोजित ' एग्री पंचायत ' कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने खेती से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए तकनीक आधारित कृषि पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था को देश के अन्य राज्यों द्वारा भी अपनाए जाने की सलाह दी।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।
श्री नेताम ने कहा खेती-किसानी ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। कृषि के क्षेत्र में सम्पन्नता से ही छत्तीसगढ़ विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने में अपना योगदान दे सकेगा।श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में कृषि के विकास तथा किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसान हितैषी सोच के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही हैं और आगामी समय में सरकार द्वारा किसानों के हित में और कई नवीन योजनायें शुरू की जाएँगी। कृषि मंत्री ने खेती से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए नवीन अनुसंधानों एवं नवाचारों को अपनाने पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के लाखों किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने की गारंटी को पूरा किया गया है। इसके लिए 32 हजार करोड़ रुपए के समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान किसानों के खाते में किया गया, वहीं 24 लाख 75 हजार किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए ट्रांसफर किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसके अलावा किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ रुपए देने जैसे साहसिक निर्णय लिए गए हैं।
श्री नेताम ने बताया केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में मिलेट उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। तकनीक का उपयोग पैदावार बढ़ाने पर किया जा रहा है। वैल्यू एडिशन के माध्यम से किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व खाद्यान्न वितरण की बेहतर व्यवस्था है। देश के अन्य राज्यों द्वारा भी अपने यहां इसे अपनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में कृषि के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के लिए किसानों को सम्मानित भी किया गया। पर्ल फार्मिंग के लिए अशोक मानवानी,डेट्स फार्मिंग के लिए सदुला राम चौधरी, खेती में नवाचार के लिए नरेंद्र सिंह मेहरा व रायपुर छत्तीसगढ़ के वैभव चावड़ा को ड्रैगन फ्रूट फार्मिंग के लिए श्री नेताम के हाथों अवार्ड्स दिए गए।
मुख्यमंत्री ने दही हांडी फोड़ कर गोविंदा टोलियों का किया उत्साहवर्धन
मुख्यमंत्री विशाल दही हांडी उत्सव में हुए शामिल
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दही हांडी उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपनी लीला से हमें जीवन जीने की कला सिखाई है। महाभारत में श्री कृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध लड़ने का संदेश दिया। अन्याय के खिलाफ लड़ना ही सबसे बड़ा धर्म है। भगवान श्री कृष्ण ने हमें कर्म की प्रधानता की शिक्षा दी है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्री कृष्ण प्रकृति प्रेमी थे। जब हम भगवान कृष्ण को याद करते हैं तो हमें यमुना नदी का किनारा याद आता है, बांसुरी की तान याद आती है और गौ माता का झुंड याद आता है। सनातन धर्म में प्रकृति की पूजा की जाती है। पीपल, बरगद आदि वृक्षों को पूजनीय माना गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है। मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि वे अपनी माँ के नाम से एक पेड़ जरूर लगाएं। भगवान कृष्ण के प्रति भी हमारी सच्ची श्रद्धा तभी प्रकट होगी, जब हम एक पेड़ मां के नाम लगाकर प्रकृति के प्रति अपना दायित्व पूरा करेंगे।
विशाल दही हांडी कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आयी गोविंदा टोलियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने दही हांडी फोड़ कर गोविंदा टोलियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक किरण सिंहदेव, ईश्वर साहू, गुरु खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहू तथा स्वामी राजीव लोचन जी महाराज, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, बसन्त अग्रवाल और आयोजन समिति के सदस्यगण सहित विशाल जनसमूह उपस्थित था।
दही हांड़ी लुट का आनंद - नन्द में आनंद भयो जय कन्हैय्या लाल की ...
मुख्यमंत्री साय शामिल हुए आस्था के पर्व में देखिये वीडियो क्लिक करे
रायपुर / शौर्यपथ / बलौदाबाजार जिले के सुदूर अंचल में स्थित ग्राम बल्दाकछार में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना बड़ी खुशी लेकर आई है। महतारी वंदन योजना ने यहाँ के बांस शिल्प कला में नई जान डाल दी है। महतारी वंदन योजना से मिले पैसों से यहां की महिलाओं को बांस शिल्प कला को नई पहचान दिलाने का मौका मिल रहा है और उन्हें स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त होने में भी मदद मिल रही है।
बल्दाकछार के कमारपारा में निवासरत श्रीमती चांदनी बाई कमार ने बताया कि वह परंपरागत रूप से बांस शिल्प की कला कृति बनाकर एवं कृषि के समय कृषक मजदूरी का कार्य करके जीवकोपार्जन करती है। पहले वह आर्थिक तंगी के कारण बांस शिल्प बनाने के लिए बांस नहीं खरीद पाती थी पर अब उन्हें महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह 1 हजार रूपये मिलते है, जिसका उपयोग वह बांस खरीदने में करती है। वह झेंझरी, सुपा, पर्रा, टुकनी सहित अन्य सजावटी वस्तुएं अधिक संख्या में बना पाती है, जिसे बेचकर उन्हें अच्छी खासी आमदनी मिल रही है। श्रीमती चांदनी ने महतारी वंदन योजना के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसकी राशि बढ़ाने के लिए आग्रह की है। उसी गांव कि श्रीमती ममता कमार भी महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग बांस शिल्प एवं अपनी बच्ची 1 वर्षीय लवली कमार के शिक्षा के लिए बचत कर रही है। महतारी वंदन योजना से हर माह मिलने वाली राशि उनके लिए बहुत बड़ा सहारा है। छत्तीसगढ़ की परंपरा रही है कि यहां बेटियों को अगाध स्नेह और सम्मान दिया जाता है। बेटियों का हर घर में विशेष स्थान होता है। तीज- त्यौहारों में बेटियों और बहनों को स्नेह से भेंट और राशि दी जाती है। इसी के तहत संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने माताओं-बहनों को त्यौहार पर यह उपहार भेंट की है।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल श्री रमेेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति श्री इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शपथ के पष्चात् राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री साय ने पुष्पगुच्छ से श्री उबोवेजा का अभिवादन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त टी.पी. शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त एन.के. शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त मनोज पवार, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा श्री उबोवेजा के परिजन उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई मंगलवार को रिमांड की अवधि ख़त्म होने के बाद एक बार फिर पुलिस की मांग पर विधायक यादव की रिमांड ०३ सितम्बर तक के लिए बढ़ा दी गई है .पुलिस की मांग पर कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड 7 दिनों के लिए बढ़ा दी है।
बता दें कि मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विधायक देवेंद्र यादव की कोर्ट में पेशी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट से फिर से सात दिनों की रिमांड की मांग की थी। पुलिस की इस मांग पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड 7 दिनों के लिए बढ़ा दी है।
बस्तर के शिल्पियों द्वारा बुने गए पीले खादी सिल्क से निर्मित किया गया है विशेष परिधान
छत्तीसगढ़वासियों के प्रेम, आस्था और समर्पण का प्रतीक है यह परिधान
रायपुर / शौर्यपथ / प्रभु श्री रामलला अयोध्या मे प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपनी सम्पूर्ण दिव्यता और आभा से सुशोभित हैं। प्राणप्रतिष्ठा के पश्चात पहली जन्माष्टमी में बस्तर के श्रमसाधकों द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए पीले खादी सिल्क से निर्मित शुभवस्त्र से सुशोभित प्रभु श्री रामलला की अलौकिक छटा दर्शनीय है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पुनीत अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थल में श्रीरामलला को छत्तीसगढ़ में निर्मित पीली खादी सिल्क से निर्मित वस्त्र धारण कराना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह वस्त्र बस्तर के शिल्पियों द्वारा निर्मित है। दंडकारण्य जहां मर्यादा पुरुषोत्तम ने अपने वनवास का अधिकांश समय व्यतीत किया, वहां से भेजा वस्त्र धारण करने का समाचार वास्तव में भावुक करने वाला है। भांचा श्रीराम की कृपा उनके ननिहाल पर बरसती रहे यही कामना है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जहां के लोगों ने भगवान श्रीराम और माता कौशल्या का सदैव प्रेम और आशीर्वाद पाया है, यहां की माटी में आज भी वही दिव्यता है जो भगवान राम के चरणों से पवित्र हुई है। छत्तीसगढ़ जिसे प्रभु श्री राम के ननिहाल होने का गौरव है यहां पग-पग में प्रभु श्री राम की यादें दिखाई पड़ती है। बस्तर अंचल जिसे दंडकारण्य भी कहा जाता है, जहां प्रभु राम ने वनवास काल का अधिकांश समय व्यतीत किया है, वहां के शिल्पियों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर उनके ननिहाल से भेजा गया विशेष परिधान धारण करना छत्तीसगढ़ के जन-जन के लिए गर्व का क्षण है। मामागांव के परंपरागत वस्त्रों में भांचा राम के सुशोभित होने से सभी छत्तीसगढ़वासियों का हृदय गर्व और असीम आनंद से परिपूर्ण है। यह अद्वितीय वस्त्र हमारी परम्पराओं और संस्कारों का प्रतीक है जो भगवान श्री राम और माता कौशल्या को छत्तीसगढ़ की भूमि से जोड़ता है। यह वस्त्र केवल एक परिधान नही, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा, हमारी अडिग आस्था और भांचा राम के प्रति हमारे प्रेम एवम श्रद्धा का प्रतीक है।
भांचा राम के यह वस्त्र केवल धागे से नहीं बल्कि उनके ननिहाल के भक्तों द्वारा श्रद्धा और स्नेह से बुने गए हैं। बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और छत्तीसगढ़ की अनुपम कला को दर्शाते ये वस्त्र छत्तीसगढ़ वासियों की आस्था और समर्पण का प्रतीक भी है। असली स्वर्ण-चूर्ण से हस्तछपाई की गई यह खादी सिल्क, उन अनगिनत घंटों की मेहनत की साक्षी है, जो बस्तर के शिल्पकारों ने भगवान राम के प्रति अपनी अनन्य भक्ति में समर्पित करते हुए बिताए हैं।
‘भांचा राम‘ के रूप में श्रीराम का प्रेम और आशीर्वाद यहाँ के लोगों के हृदय में सदैव प्रवाहित होता रहा है। छत्तीसगढ़ की पावन माटी आज भी उस स्नेह और श्रद्धा को संजोए हुए है, जिससे माता कौशल्या ने अपने पुत्र को संस्कारित किया। यह वही धरती है जहां श्रीराम ने अपने वनवास के समय अपार प्रेम और सम्मान पाया, यहाँ का एक एक कण आज भी भांचा राम और माता कौशल्या की अनुपम गाथा को संजोए हुए है।
उल्लेखनीय है कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व अयोध्या में अत्यंत भव्य तरीके से मनाया गया। प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात यह पहली जन्माष्टमी है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखा गया। जन्मोत्सव के लिए मंदिर की रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक सजावट के साथ ही भोग के लिए पंजीरी, पंचामृत और अनेकों व्यंजन तैयार किये गये। इस पावन अवसर पर कीर्तन, भजन का आयोजन भी किया गया।
नई दिल्ली / एजेंसी / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई इस बातचीत में भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा भी की गई। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के साथ ही हाल की अपनी यूक्रेन यात्रा के बारे भी श्री पुतिन से अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग नगर पालिक निगम का बाजार विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग हमेशा विवादों के साए में रहता है विभागीय अधिकारियों की माने तो बाजार विभाग में पिछले साल कई घोटाले हुए हैं जिसमें फ्लेक्स होडिंग घोटाला, पार्किंग घोटाला सहित रेन बसेरा की अवैधानिक रूप से संचालन को लेकर निगम प्रशासन की कार्यवाही में देरी और संचालकों को लाभ पहुंचाने की नियत की जानकारी विभागीय कर्मचारियों के द्वारा ही प्राप्त हुई ऐसे में अगर जानकारी देने वाले विभाग ही कर्मचारी ही अधिकारी बन जाए तो आम जनता को भी यह उम्मीद है कि इन सब घोटालों की जांच होगी परंतु ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है ।
बता दें कि पिछले 3 महीने से बाजार विभाग की जिम्मेदारी ईश्वर वर्मा के हाथों में है ईश्वर वर्मा को यह पूरी जानकारी है कि किस तरह से निगम के फ्लेक्स घोटाले हुए पार्किंग घोटाला हुआ एवं बस स्टैंड स्थित रेंज बसरा के अवैध संचालन पर किस तरह से तात्कालिक बाजार अधिकारी द्वारा लीपा पोती कर संचालकों को लाभ पहुंचाया गया परंतु पिछले तीन महीना से बाजार विभाग की कमान संभाले ईश्वर वर्मा अब इन घोटालों की फाइलों को दबाकर बैठे हैं स्थिति तो यहां तक है कि रैन बसेरा मामले में कलेक्टर जन दर्शन में शिकायत के बाद भी बाजार अधिकारी द्वारा दिखावे के नाम पर समिति बना दी गई है परंतु समिति के सदस्यों को भी इसकी जानकारी नहीं है।
बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा के से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच समिति में नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नेताम जी एवं कार्यकाल कार्यालय अधीक्षक बोरकर जी का नाम होना बताया जा रहा है वही इस मामले पर कार्यालय अधीक्षक बोरकर का कहना है कि उन्हें अभी तक किसी भी प्रकार की सूचना नहीं मिली वहीं एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नेताम जी का जांच समिति के मामले में कहना है कि जांच समिति द्वारा कब जांच करनी है इस बारे में जानकारी बाजार विभाग से अभी तक नहीं मिली वहीं घोटाले के बारे में संपूर्ण जानकारी होने के बावजूद भी बाजार विभाग के बाजार प्रभारी ईश्वर वर्मा द्वारा कार्यवाही का ना करना कहीं ना कहीं ईश्वर वर्मा की कार्य प्रणाली में संदेह पैदा करता है
देखना यह है कि कलेक्टर जनदर्शन की शिकायतों को बाजार विभाग के अधिकारी ईश्वर वर्मा द्वारा आखिर कब तक दबाए जाएगा और जांच के नाम पर फाइल को दबाकर कब तक अवैध रूप से संचालन करने वाले समूह पर मेहरबान रहेंगे ?
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
