
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
समाधान नहीं कर पा रहे मुख्य मंत्री भुपेष बघेल को दे देना चाहिए इस्तीफा-सीपीआई
कोण्डागांव / शौर्यपथ / शासन -प्रशासन के बीच कर्मचारी-अधिकारियों के द्वारा दो मुख्य मांगों केंद्र के समान महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के आधार पर गृहभाड़ा भत्ता दिए जाने को लेकर अनिष्चितकालीन आंदोलन के आयोजन से चल रहे संघर्श के कारण दो पाटों के बीच आमजनों के पिसा रहे होने का आरोप लगाते हुए मामले का एक समय सीमा में समाधान नहीं कर पा रहे मुख्य मंत्री भुपेष बघेल से इस्तीफा दे देने की मांग सीपीआई कोण्डागांव द्वारा की गई है। उक्त सम्बन्ध में सीपीआई जिला परिशद् के जिला सचिव तिलक पाण्ड़े ने सीपीआई की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि कर्मचारी-अधिकारीगण अपनी दो मुख्य मांगों केंद्र के समान महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के आधार पर गृहभाड़ा भत्ता दिए जाने को लेकर 22 अगस्त सोमवार से अनिष्चितकालीन आंदोलन में ड़ट गए हैं और आज उनके आंदोलन को पूरा एक सप्ताह बित चुका है। इस बार किए जा रहे अनिष्चित आंदोलन की खास बात यह है कि सभी षासकीय विभागों के कर्मचारी और अधिकारी एकजुटता दिखाते हुए अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं और इससे सभी षासकीय कार्यालयों में कामकाज ढप्प हो गया है। कर्मचारी-अधिकारीगणों द्वारा किए जा रहे अनिष्चितकालीन आंदोलन से षासन-प्रषासन को कोई हानि नहीं हो रही है, केवल और केवल आम लोगों को ही हानि हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि आम लोगों को ही कार्यालयों का चक्कर लगाते हुए काफी परेषान होना पड़ रहा है।
जिला सचिव तिलक पाण्डे ने कहा कि देष में चल रहे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत आम जनता द्वारा चुनकर सत्ता में आसीन हुए षासन का सबसे बड़ा और अहम दायित्व होता है कि वह आम जनता को बेहतर सुविधाएं दे, बेहतर प्रषासनिक व्यवस्था देना भी षासन की जिम्मेदारी है, लेकिन छ.ग.राज्य में सत्ताषीन कांग्रेस पार्टी के मुख्य मंत्री के रुप में नेतृत्वकर्ता भुपेष बघेल, उक्त दायित्वों का निर्वहन करने में पूरी तरह असमर्थ नजर आ रहे हैं।
मुख्य मंत्री भुपेष बघेल न ही आंदोलनकारी कर्मचारी-अधिकारीगणों की मांगों को ही पूरा कर पा रहे हैं और न ही विगत सप्ताह भर से अनिष्चितकालीन आंदोलन में डटे कर्मचारी, अधिकारीगणों से सार्थक चर्चाकर आंदोलन को जनहित में समाप्त करा पा रहे हैं, इसे कहते हैं सांप-छछूंदर की स्थिति होना, यानि न उगलते बन रहा, न निगलते बन रहा। यानि न मांग पूरी कर पा रहे और न ही सकारात्मक कार्यवाही कर पा रहे हैं। वहीं आम जनता को बेवजह परेषान होने का मजबूर होना पड़ रहा है। जिसके कारण ही सीपीआई कोण्डागांव को आम जनता को हो रही परेषानी के मदद्ेनजर मुख्य मंत्री भुपेष बघेल से मांग की जा रही है कि या तो वे कर्मचारी-अधिकारीगणों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें, अथवा सकारात्मक चर्चाकर आंदोलन को खत्म करवाएं अन्यथा तत्काल इस्तीफा दे दें।
दंतेवाड़ा/ शौर्यपथ / जिला दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देशन में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा लगातार जिले के साप्ताहिक हाट बाजार, चौक चौराहों व स्कूलों में यातायात जन-जागरूकता अभियान चला रही है। यातायात पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम के बावजूद वाहन चालकों में कोई सुधार न होने पर यातायात पुलिस अब सख़्ती बरतते हुए अब जानबूझकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाही कर रही है ।
यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा थाना गीदम क्षेत्र अंतर्गत जावँगा स्थित नेशनल हाईवे क्रमांक 30 में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर रोड में चल रहे बगैर हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, बगैर लाइसेंस एवं ओवर स्पीड वाहन चलाने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाही करते हुए 9000/- रूपये समन्स शुल्क बसूली की गई है. इस बीच यातायात प्रभारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रक, बस व अन्य चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने व नियंत्रित गति से वाहन चलाने की समझाईश भी देते रहे। यातायात प्रभारी द्वारा जिले में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ जानबूझकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार चालानी कारवाही किये जाने की बात कही गई ।
जगदलपुर / शौर्यपथ / विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति ने कल नैना सिंह धाकड़ जी का गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ दंतेश्वरी माई से आशीर्वाद प्राप्त कर भगवत गीता भेंट कर, पुष्प माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नैना जी ने बताया 8 अगस्त 2022 को 10 सदस्यीय भारती टीम में पर्वतारोहन अभियान में फिर से शामिल होकर देश राज्य व क्षेत्र का नाम नए रिकॉर्ड के साथ हासिल किया । मिशन हर घर ,हर हाथ तिरंगा में लेह लद्दाख की चोटी माउंट मेन्टोक कांगड़ी 3 जिसकी ऊंचाई 6250 मीटर, मेन्टोक कांगड़ी 2,जिसकी ऊंचाई 6150 मीटर व मेन्टोक कांगड़ी 1 जिसकी ऊंचाई 6100 मीटर हैं...जंहा (-) टेम्प्रेचर ,तेज हवाओं के बीच बेस कैम्प से रात1.20 मिंट में निकल अपने अभियान को 1 बजे सफलता हासिल किया। साथ ही साथ देश का तिरंगा लहराया , राष्ट्रीयगान गा उन चोटियों पर विजयी देश का मान बढ़ाया। 17 घण्टे आरोहण अवरोहण लगातार कर सफलता हासिल किया। पहले कदम पर जब (लेह लद्दाख़) करजोक गांव के आगे सोमोरोरी लेक के पास ट्रांसिट कैम्प से निकले तो धीरे धीरे टीम के सदस्यों की तबियत बिगड़ रही थी। उनके उपचार के लिए उन्हें बेस कैम्प में छोड़, हम 7 सदस्य आगे बढे।जिसमे मैं नैना सिंह धाकड़ 6 पुरुष पर्वतारोहियो में अकेली महिला पर्वतारोही थी। 13 मई बेस कैम्प से निकल समिट कैम्प 5600 मीटर पर खड़ी ऊंची ,नीची ,पथराव व जानलेवा रास्ते से होते हुए 15 अगस्त मिशन हर घर तिरंगा को उंचाई तक पहुचाने 5300 मीटर मेन्टोक कांगड़ी 3, जिसकी ऊंचाई 6250मीटर , पहुँच देश का तिरंगा लहराया।. देश का तिरंगा लहराया के साथ राष्ट्रीय गीत गाई। छत्तीसगढिया सबले बढ़िया बेनर व राज्य की गीत " अरपा पैरी की धार, महानदी हैं, श्रृंगार "गीत गाया। श्रीराम का ध्वज.…व जय जय कार,स्वामी विवेकानंद का बेनर (उठो जागो और तब तक नही रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये),बेटी नही किसी से कम ,बेटी को मिलेगा देश को दम( बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ ) बेनर, योग करो फिट रहो का संदेह 3नो पहाड़ो की चोटी से दे योग कर खुद उस ऊंचाई पर से प्रेरित किया हैं।
मातृशक्ति प्रांत संयोजिका श्रीमती सरिता यादव जी ने कहा बस्तर की बेटी नैना ने ,एक साथ 3 पहाड़ो( चोटी) में लगातार चढ़ने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला बन कर
दिखा दिया है की एक मातृशक्ति के लिए कोई भी काम असंभव नहीं।
हिन्दू शेरनी नैना सिंह धाकड़ "माउंटेन गर्ल" ने हिन्दू समाज को ही नही समस्त भारत वर्ष को गौरवान्वित किया है।पिछले वर्ष जब बेटी नैना जी ने माउंट एवरेस्ट फतह करके आई तब कई मंत्रियों ने स्वागत और पीठ थप थपाई किंतु नैना जी के द्वारा बताई गई समस्या का निदान केवल कागजों में सिमट कर रह गई हम मातृशक्ति बेटी नैना के साथ हैं इनकी जो भी मांग है उसे सरकार जल्द पूर्ण करें।
उपस्थित विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती सरिता यादव जी, जिला उपाध्यक्ष कल्पना शेट्टी, जिला संयोजिका गीता गुप्ता सत्संग प्रमुख सुनीता भदोरिया जी , संस्कार केन्द्र सह प्रमुख मीना चौहान जी, हीना पढ़ी, प्रीति पढ़ी,नगर सह संयोजिका
बबली शुक्ला, बेबि, सुशीला नाग, आशा अग्रवाल व हिन्दू समाज उपस्तिथ थे।
दंतेवाडा / शौर्यपथ / उपासना फाउंडेशन दुर्ग द्वारा महाराष्ट्र मंडल भवन दीपक नगर दुर्ग में आयोजित समारोह में किया गया सम्मानित | दंतेवाड़ा में पदस्थ उपयुक्त डॉ आंनद जी सिंह को उनके विशेष शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए विभिन्न पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित | आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत उपासना फाउंडेशन दुर्ग छत्तीसगढ़ के द्वारा दंतेवाड़ा सहायक आयुक्त डॉ आनन्द जी सिंह और डॉ गीता सिंह को उनकी विशिष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और समाज सेवा के लिए वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान उपासना फाउंडेशन दुर्ग द्वारा महाराष्ट्र मंडल भवन दीपक नगर दुर्ग में आयोजित भव्य और गरिमामय समारोह में सम्मान पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस सम्मान समारोह में अपने अपने क्षेत्र में विशिष्ठ उपलब्धि प्राप्त करने वाली बहुत सी हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टॉलीवुड हैदराबाद से अदाकारा अन्नू वैष्णव, सुप्रसिद्ध कलाविद डॉ राखी रॉय डायरेक्टर ऑफ नृत्य धाम भिलाई एम एस टाई वाड़े म्यूजिक डायरेक्टर ऑफ पुलिस, विनोद शंकर डायरेक्टर एंड कोरियोग्राफर ग्राफर जैक्सन डांस स्टूडियो, उपासना फाउंडेशन के अध्यक्ष सुबीर सेन, सूफी जी के साथ साथ छालीवुड के अनेक नामचीन कलाकार आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि दंतेवाड़ा सहायक आयुक्त डॉ आंनद जी सिंह को उनके विशेष शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों को कई बार सम्मानित किया जा चुका है। इससे पूर्व भी उनको और डॉ गीता सिंह को शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ अचीवर्स सम्मान से सम्मानित किया गया था। वही वर्ष 2021 के अखिल भारतीय पितृ शक्ति सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।
सिंह दंपति को वसुंधरा अवार्ड मिलने पर समस्त मित्रों , शुभचिंतको और जिले के समस्त स्टाॅफ ने खुशी व्यक्त करते हुये बधाई प्रेषित की है।
दंतेवाड़ा / शौर्यपथ / दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत चितालंका के पम्मी नाग को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिला है। आपको बता दें को कुछ दिनों पहले श्रीमती पम्मी नाग के पति बबलू का रोड एक्सीडेंट में मृत्यु हो गयी।जिससे परिवार बेसहारा हो गया। बबलू नाग ही रोजी मजदूरी कर अपने घर का पालन पोषण करता था। रोड एक्सीडेंट के बाद सिर में चोट ज्यादा लगने के कारण इलाज के दौरान हॉस्पिटल में उनकी मृत्यु से परिवार को गहरा सदमा लगा। आर्थिक रूप से अक्षम परिवार को जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा (प्रीमियम राशि 12 रुपये सालाना) का लाभ दिलाते हुए नॉमिनी पत्नी पम्मी नाग, राधा स्व सहायता समूह चितालंका को सेन्ट्रल बैंक दंतेवाड़ा से क्लेम करवा कर बीमा धन 2 लाख की राशि का आर्थिक सहायता प्रदान किया गया।
दंतेवाड़ा / शौर्यपथ / दंतेवाडा जहां एक तरफ स्थाई शिक्षक एवम शासकीय कर्मी हड़ताल पर 22 अगस्त से बैठे हुए हैं उनमें प्राइमरी स्कूल के शिक्षक भी शामिल है जिससे शिक्षा व्यवस्था चरमरा सी गई है वहीं दूसरी युवा अतिथि शिक्षक धुर नक्सली क्षेत्र कटेकल्याण के ग्राम टेटम में मात्र ₹5000 मानदेय पर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं और बच्चों को पढ़ा रहे ताकि समय कोर्स कंप्लीट हो सके। यह एक प्रकार की सेवा है शिक्षा से बढ़कर कोई दान नहीं होता इसका महत्व समझ कर इन बच्चों के भविष्य सुधारने की जेम्मेदारी उन स्थाई शिक्षक जिनका वेतन इनसे कई गुना ज्यादा होता है वह अपनी जिम्मेदारियों को दरकिनार कर अपने फायदे के लिए हड़ताल पर जा बैठे हैं ऐसा ही एक मामला कटेकल्याण के ग्राम टेटम प्राइमरी स्कूल जहां दर्ज बच्चो की संख्या में 30 है जिन्हें प्राथमिक शिक्षा अतिथि शिक्षकों द्वारा नाम मात्र मानदेय में पढ़ाया जा रहा है जिससे पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा ना हो
- लक्ष्य संस्था ने भटका दिया अभ्यार्थियों को लक्ष्य से
- अब यहां सिर्फ खानापूर्ति हो रही है, दक्ष ट्यूटर ही नहीं है
- इसी संस्था में पढ़े विद्यार्थि GBयों से ले रहे है अध्यापन कार्य
- बॉय हॉस्टल में छात्राओं के लिए कोई सुविधा नहीं है
दंतेवाड़ा / शौर्यपथ / कांग्रेस सरकार ने लक्ष्य जैसी संस्था को भी मिट्टी में मिला दिया है। इस संस्था से राज्य का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राएं निकली। उन्होंने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले स्थानीय छात्र-छात्राएं राज्य और राष्ट्र स्तर पर सेवाएं भी दे रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने इस संस्था को भी हासिए पर ला कर खड़ा कर दिया है। अब यह संस्था सिर्फ अभ्यार्थियों को भटकाने का काम कर रही है। सिर्फ यहां खानापूर्ति हो रही है। इस संस्था में दक्ष ट्यूटर नही है। पूराने पढे हुए विद्यार्थियों से अध्यापन का कार्य लिया जा रहा है। जिस परिकल्पना के साथ इसकी बुनियाद रखी गई थी, वह हिल गई है। सच तो ये है कि गल्र्स हॉस्टल को भी नजरअंदाज कर दिया गया है। हॉस्टल में छात्राएं अहम सुविधाओं से वंचित है। इन बातों को धीरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है। उन्होंनें कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। सरकार ने लक्ष्य जैसे संस्था को भी नही छोड़ा। लापरवही कहें या भ्रष्टाचार दोनों ही तो परिलक्षित हो रही है। स्थानीय छात्र-छात्राओं के भविष्य से यह सरकार खेल रही है। इतना पैसा आदिवासी बच्चों के पास नही है कि वे बेहतर कोचिंग के लिए बाहर जाएं। भाजपा सरकार ने आदिवासी छात्र-छात्रओं को सफल करने के लिए प्रतियोगी संस्था की नींव रखी थी, लेकिन इस सकरार के आते ही उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया है। लक्ष्य में बच्चे पढने जरूर जा रहे हैं, लेकिन उनको वो पढाई नही मिल रही है जिसकी वे आशा करके आ रहे हैं। सरकार आदिवासी छात्र-छात्राओं की तैयारी कराने वाली इस संस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा सरकार ने तो टेंडर कर बेहतर कोचिंग संस्थानों को बुलावा देकर प्रतियोगिता की तैयारी करवाई थी। अब यहां अनुभवी अध्यापक तो है ही नहीं, इसी संस्था में पढे विद्यार्थियों से अधपान करवाया जा रहा है। लक्ष्य संस्था की इस सरकार ने दुर्दशा कर दी है। ये दर्शाता है कि यह सरकार शिक्षा के प्रति कितनी संवेदनशील है। खुद को सिर्फ आदिवासी हितैषी होने का ढिंढोरा पीट रही है।
दंतेवाड़ा / शौर्यपथ / दंतेवाड़ा जिले मुख्यालय के जेल बाड़ी से कुछ दूर एक टीले के घर में नेत्रहीन महिला अपने नन्हे बालक के साथ रहती है जो कि कुछ वर्षो पहले यहां से विवाह कर जा चुकी थी परन्तु किस्मत को कुछ और ही मंजूर था उसने अपने पति को खो दिया तो उसकी मां ने उसे और उसके बच्चो को अपने घर ले आई जिस कारण उसकी कोई भी सरकारी पहचान नहीं बन पाई,साथ ही अशिक्षा के कारण और नेत्रहीनता के कारण वह जंगलों से लड़की बीनकर और उसे बेचकर जीवन यापन को मजबूर थी।
जब इस बात की खबर मीडिया मित्रो के साथ हमारी टीम ने जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार को दी तो,
कलेक्टर ने कर्मचारियों के हड़ताल मे बैठे होंने के बावजूद, उन कर्मचारियों जिला कलेक्टर ने आदेश दिया और उन कर्मचारियों ने भी उस महिला के दर्द को समझकर उसे तत्काल राहत देने रात्रि को ही उसके घर पहुंच गए।
आपको बता दे की उस महिला का नाम मासे है जो कि नेत्रहीन होकर भी अपनी बूढ़ी मां और बच्चे को पाल रही थी।
परन्तु अब जिला कलेक्टर ने उस महिला को समाज और सरकार कि मुख्य धारा से जोड़ने के लिए तत्काल प्रभाव से उसका मेडिकल सर्टिफिकेट,दिव्यांग पेंशन,दिव्यांग राशन कार्ड के साथ साथ उसे 20000 रुपए भी दिलवाए ,जो राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना से लाभान्वित करवाई गई।
इन सभी सहायताओ कि प्राप्त कर महिला अत्यंत खुश हुई और उसने जिला कलेक्टर के साथ साथ उनकी टीम को नमन किया।
जिला कलेक्टर और उनकी टीम के इस बेहतरीन त्वरित कार्यवाही से जिले वासी भी आश्वस्त हुए कि यह हड़ताल केवल सरकार के खिलाफ है ना कि जनता के,और ये सभी कर्मचारी अपने कर्तव्यों के पालन करने के लिए दिन और रात दोनों पहर अपने कर्योवके लिए अपने जिलाधीश के साथ खड़े है।
दंतेवाड़ा / शौर्यपथ / दंतेवाड़ा जिले में दंतेवाड़ा शहर से जाने वाली हाईवे की हालत तो जंपक जपाक हो गई है। शहर से महज 2 कि मी की दूरी पर हाईवे सड़क पर बारिश के कारण कई बेहतरीन गड्ढे हो गए है,जिसका आलम यह है कि वहा डारेक्ट पौदो को लगाया जा सकता है ।
इस मार्ग मे भारी वाहनों के साथ साथ यातायात के कई वाहन जाते है जिसमे सुबह शाम डी ए वी स्कूल के छात्र छात्राओं का भी आवागमन है परन्तु ये बच्चे इन सबको पर जम्पक जपाक़ करके जाते है ,जहा उनके अभिभावक तो परेशान है ही मगर ऑटो से जाने वाले बच्चे अपने स्कूल झूला झूलते हुए पहुंचते है।
इन सभी जानकारियों के बाद भी विभाग और प्रशासन पता नहीं किस बात का इंतजार कर रहे है ।
हाईवे कि हालत उस अभिभावक कि तरह हो गई है जैसे दो बच्चो के बीच उनके अभिभावक कि होती है,एक तरफ पी एम जे एस वाई मौन है तो दूसरी तरफ पी डब्ल्यू डी मौन है। ऐसा लगता है कि दोनों विभागों मे होड़ है कि पहले आप।
अब देखना यह है कि किसी हादसे से पहले यह होड़ खत्म होगी या हादसे के बाद।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
