
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जगदलपुर / शौर्यपथ / अतिवृष्टि के कारण गिरे मकानों और पशुओं की क्षति पर 11 लाख 56 हजार रुपए का भुगतान किया गया। बस्तर कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के तहत राजस्व विभाग के कर्मचारी-अधिकारियों द्वारा नुकसान का त्वरित आंकलन कर राशि स्वीकृति की कार्यवाही की गई।
राजस्व विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बस्तर तहसील में 22 आंशिक क्षतिग्रस्त और 10 पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों के मामलों में 4 लाख 55 हजार 400 रुपए का भुगतान किया गया। बकावंड में एक क्षतिग्रस्त मकान और एक पशु हानि के एवज में 31 हजार 400 रुपए का भुगतान किया गया। जगदलपुर तहसील में 16 आंशिक क्षतिग्रस्त मकान और 4 पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकान के एवज में 2 लाख 22 हजार 600 रुपए का भुगतान किया गया। लोहण्डीगुड़ा तहसील में 3 आंशिक क्षतिग्रस्त मकानों के एवज में 9 हजार 600 रुपए का भुगतान किया गया। तोकापाल तहसील में 10 आंशिक क्षतिग्रस्त मकान और 3 पशुहानि के प्रकरणों में 1 लाख सात हजार रुपए का भुगतान किया गया। दरभा तहसील में 10 आंशिक क्षतिग्रस्त मकान और 3 पशु हानि के प्रकरणों में 1 लाख 45 हजार 400 रुपए का भुगतान किया गया। बास्तानार तहसील में 3 आंशिक क्षतिग्रस्त और 7 पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1 लाख 85 हजार 300 रुपए का भुगतान किया गया।
बस्तर जिले में दर्ज की गई 116.5 मिलीमीटर वर्षा
रविवार से बस्तर जिले में हो रही भारी बारिश को देखते हुए बस्तर जिला प्रशासन द्वारा राहत के लिए पूरी तैयारी रखी गई। बस्तर जिले में रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे के मध्य 116.5 मिलीमीटर वषा दर्ज की गई। सबसे अधिक बास्तानार तहसील में 200.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जगदलपुर तहसील में 136.4, बस्तर तहसील में 59.6, बकावंड तहसील में 56.2 मिलीमीटर, लोहण्डीगुड़ा तहसील में 116.2 मिलीमीटर, तोकापाल तहसील में 103.़2 मिलीमीटर और दरभा तहसील में 143.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
बारिश को देखते हुए प्रशासन द्वारा नदी-नालों के निकट स्थित गांवों में लगातार निगरानी की जा रही है। माड़पाल मार्ग में गोरिया बहार नाला में आए उफान को देखते हुए मार्ग में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
इंद्रावती नदी में अभी खतरे के निशान से दो फीट ऊपर है पानी
दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण इंद्रावती नदी का जल स्तर बढ़ गया है और यह समाचार लिखे जाने तक खतरे के निशान से दो फीटर ऊपर बह रहा है। इंद्रावती नदी में जल स्तर ने सुबह 4 बजे चेतावनी स्तर 7 मीटर को छुआ, वहीं दोपहर 12 बजे यह खतरे के निशान 8.30 मीटर तक पहुंच गई। इंद्रावती नदी में प्रतिघंटे 10 सेंटीमीटर के रफ्तार से पानी की बढ़ोत्तरी देखी गई, वहीं शाम पांच से छः बजे के बीच यह रफ्तार घटकर 8 सेंटीमीटर पहुंच गई। पड़ोसी राज्य ओड़ीसा स्थित खातीगुड़ा बांध में वर्तमान में लगभग 40 प्रतिशत ही जलभराव होने की जानकारी जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई, जिसके कारण किसी भी प्रकार की चिंता की स्थिति नहीं है।
कोंडागांव / शौर्यपथ / यादव समाज के द्वारा पूरे बस्तर संभाग में एक साथ युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ के द्वारा अहीर रेजिमेंट व श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मांस मंदिरा बंद को लेकर कोंडागाँव यादव समाज ने प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री व राज्यपाल के नाम कलेक्टर दीपक सोनी को ज्ञापन सौंपा गया ।
जिसमें यादव समाज से बस्तर संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुडू राम पाल यादव जिलाध्यक्ष यु दिनेश यादव उपाध्यक्ष यु कु संजना यादव सचिव यु राकेश यादव कोषाध्यक्ष रितेश यादव मोहन यादव अकबर यादव डमरू यादव पुलचन्द यादव गणेश यादव प्रेमचंद यादव हीरा यादव ललीता यादव सुनीता यादव सीता यादव हेमलता यादव भारती यादव व यादव समाज के अन्य लोग मौजूद रहे ।
कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव जिला अंतर्गत ग्राम बीजापुर में मुख्य मार्ग पर पोयम हॉस्पिटल नाम से अवैध अस्पताल का संचालन दामोदर पोयम के द्वारा किया जा रहा था दामोदर पोयम द्वारा ऑग्ज़ीलियरी नर्स मिडवाइफरी के डिप्लोमा का छाया प्रति प्रस्तुत किया गया तथा फीमेल हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर जगदलपुर द्वारा जारी वोकेशनल ट्रेनर के सर्टिफिकेट की छाया प्रति प्रस्तुत की गई बिना योग्यता की दामोदर पोयम द्वारा अवैध चिकित्सालय का संचालन करते हुए ग्रामीण मरीजों का इलाज किया जा रहा था। अवेध अस्पताल में मरीजों का बकायदा भर्ती करके इलाज किया जा रहा था मौके पर नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए अवैध संचालन को तत्काल बंद कराया गया मौके पर नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉक्टर सूरत सिंह राठौर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुद्र कश्यप ड्रग इंस्पेक्टर सुखचैन ध्रुवे खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेंद्र ध्रुव तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे ।
जगदलपुर / शौर्यपथ / कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा मैदानी कर्मचारियों के क्षमता विकास के लिए जैव-विविधता संरक्षण और सामुदायिक विकास पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 4 से 6 अगस्त तक यह कार्यशाला वन विद्यालय, जगदलपुर में तथा फील्ड विज़िट में समापन हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में वन्य जीवन के मुख्य वन संरक्षक श्री अभय श्रीवास्तव उपस्थित थे। विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालने श्री राजीव रंजन, पंचकूला, हरियाणा से, सुश्री सपना गुप्ता, जियोलॉजी डिपार्टमेंट, शासकीय काकतीय विद्यालय, जगदलपुर से, डॉ विद्याधर अटकोरे, सेकॉन, तमिल नाडु से, श्री सौम्या रंजन, समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट, छत्तीसगढ़ से, श्री अंज़ार नबी, जगदलपुर से, श्री चक्र प्रणव, ईस्ट कोस्ट कंज़र्वेशन ट्रस्ट, विशाखापट्टनम से, डॉ प्रत्युष मोहापात्रा, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से उपस्थित थे।
जगदलपुर /शौर्यपथ / जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में डाॅजबाल, योग और टेबल टेनिस के अंतिम परिणाम आ चुके हैं। फुटबाल प्रतियोगिता का परिणाम कल प्राप्त होगा।
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आयोजित डाॅज बाल में बस्तर के बालक और बालिकाओं ने पचरम लहराया। बालक वर्ग में दुर्ग जोन ने दूसरा और बिलासपुर जोन ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में सरगुजा जोन ने दूसरा और बिलासपुर जोन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालकों के 14 वर्ष आयु वर्ग की योग प्रतियोगिता में पहला स्थान रायपुर को, दूसरा स्थान दुर्ग को और तीसरा स्थान बिलासपुर को प्राप्त हुआ। इसी आयु वर्ग की बालिकाओं की प्रतियोगिता में पहला स्थान रायपुर, दूसरा स्थान दुर्ग और तीसरा स्थान बिलासपुर को प्राप्त हुआ। बालकों के 17 वर्ष आयु वर्ग की योग प्रतियोगिता में पहला स्थान रायपुर को, दूसरा स्थान दुर्ग को और तीसरा स्थान बिलासपुर को प्राप्त हुआ। इसी आयु वर्ग की बालिकाओं की प्रतियोगिता में पहला स्थान रायपुर, दूसरा स्थान दुर्ग और तीसरा स्थान बस्तर को प्राप्त हुआ। बालकों के 19 वर्ष आयु वर्ग की योग प्रतियोगिता में पहला स्थान रायपुर को, दूसरा स्थान बिलासपुर को और तीसरा स्थान दुर्ग को प्राप्त हुआ। इसी आयु वर्ग की बालिकाओं की प्रतियोगिता में पहला स्थान रायपुर, दूसरा स्थान दुर्ग और तीसरा स्थान बिलासपुर को प्राप्त हुआ। बालकों के 14 वर्ष आयु वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पहला स्थान रायपुर को, दूसरा स्थान दुर्ग को और तीसरा स्थान बिलासपुर को प्राप्त हुआ। इसी आयु वर्ग की बालिकाओं की प्रतियोगिता में पहला स्थान रायपुर, दूसरा स्थान दुर्ग और तीसरा स्थान बिलासपुर को प्राप्त हुआ। बालकों के 17 वर्ष आयु वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पहला स्थान रायपुर को, दूसरा स्थान दुर्ग को और तीसरा स्थान बिलासपुर को प्राप्त हुआ। इसी आयु वर्ग की बालिकाओं की प्रतियोगिता में पहला स्थान दुर्ग, दूसरा स्थान रायपुर और तीसरा स्थान बस्तर को प्राप्त हुआ। बालकों के 19 वर्ष आयु वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पहला स्थान रायपुर को, दूसरा स्थान बिलासपुर को और तीसरा स्थान दुर्ग को प्राप्त हुआ। इसी आयु वर्ग की बालिकाओं की प्रतियोगिता में पहला स्थान बिलासपुर, दूसरा स्थान दुर्ग और तीसरा स्थान रायपुर को प्राप्त हुआ।
कोण्डागांव । शौर्यपथ । कोण्डागांव नगर पालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया । मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार पाण्डेय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी की नगर पालिका परिषद कोण्डागांव में पदस्थापना के दौरान बोर खनन कार्य हेतु आमंत्रित निविदा में छत्तीसगढ़ नगर पालिका मेयर इन कौंसिल / प्रेसिडेन्ट इन कौंसिल के काम-काज का संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियां एवं कर्तव्य नियम 1998 का पालन नहीं करने, श्रमिक प्रदाय हेतु आमंत्रित ई-निविदा में भण्डार क्रय नियम का उल्लंघन करने एवं रायपुर नाका स्थित दुकान आबंटन हेतु नीलामी की कार्यवाही में प्रतिस्पर्धा के अभाव में भी नीलामी की जाकर निकाय को आर्थिक क्षति पहुंचाने के कारण राज्य शासन एतद्द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य नगरपालिका (कार्यपालन / यांत्रिकी / स्वास्थ्य सेवा, भर्ती तथा सेवा शर्ते नियम 2017 के नियम 33 के प्रावधान अंतर्गत विजय कुमार पाण्डे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव जिला-कोण्डागांव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है।
निलंबन अवधि में श्री पाण्डे, का मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
कोंडागांव(माकड़ी)/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा जारी जो आंकड़े 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई उसकी विपरीत विधानसभा प्रश्नकाल के दौरान 20 हजार युवाओं को नौकरी देने की बात स्वीकारी गई इसके विरोध और जगह-जगह पर पोस्टर में भूपेश बघेल के द्वारा अमान्य रोजगार को लेकर जो भ्रामक फ्लेक्स लगवाए जा रहे हैं उसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा माकड़ी की बाजार स्थल पर विरोध प्रदर्शन के रूप में बेरोजगारी टेंट लगाकर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और आगामी 24 अगस्त को रायपुर में होने वाले प्रदर्शन के लिए युवाओं को अधिक से अधिक आमंत्रित किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनाव के समय मे प्रदेश सरकार प्रत्येक बेरोजगार युवा को पच्चीस सौ रूप देने का वादा किया था किंतु अब तक किसी को नही दिया गया है इस वादा खिलाफी को लेकर युवा मोर्चा 24 को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगा ।
इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन साहू,मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र नाग,नपा उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी,अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू पोयाम,पिछड़ा वर्ग मोचा जिला अध्यक्ष मनोज साहू, माकड़ी मंडल युवा मोर्चा प्रभारी विकास दुवा, मंडल महामंत्री संजू ग्वाल,मंत्री भानु ठाकुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रोसन सेन,महामंत्री रूपचंद सोरी, विष्नु पांडे, तेजु पोयाम,तिमिर पटेल,महेश नेताम,रामु मरकाम,मंजीत नेताम,दानवीर पोयाम,समेत युवा मोर्चा मौजूद रहे
कोण्डागांव / शौर्यपथ / कोण्डागांव जिले की समस्याओं के तत्काल निदान हेतु कार्यवाही की मांग को लेकर सीपीआई जिला कोण्डागांव द्वारा 2 अगस्त को एक दिवसीय धरना देकर एवं जिला कार्यालय तक रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी जिला परिषद् कोण्डागांव के द्वारा महामहीम राज्यपाल एवं मुख्य मंत्री छ.ग.षासन को सम्बोधित एक ज्ञापन जिसमें पांच महत्वपूर्ण मांग षामिल थे, को कलेक्टर जिला कार्यालय कोण्डागांव के माध्यम से षासन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। ज्ञापन में पांच मांगों का उल्लेख करते हुए लेख किया गया है कि कोण्डागांव जिले में समस्याओं का अम्बार है, जिस वजह से जिले के नागरिकों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में कोण्डागांव जिले की समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी षासन-प्रषासन का ध्यान आकर्शित करते हुए आग्रह करती है कि कोण्डागांव जिले की समस्याओं का निराकरण करने हेतु आवश्यक कदम उठाया जाए, ताकि जिले के नागरिकों को लाभ मिल सके। मांगों में कोण्डागांव जिले के सभी जाति वर्ग के लोगों को जो वन भूमि पर वर्ष 2005 के पूर्व से काबिज काश्त हैं, उन्हें वरियता के आधार पर अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2008 के प्रावधानों के तहत वनाधिकार प्रपत्र तत्काल प्रदान किया जाय तथा 2005 के पूर्व से वन भूमि पर काबिज होकर कृषि कार्य कर रहे पात्र किसानों जिन्हें वनाधिकार प्रपत्र प्राप्त नहीं हो पाया है और उनके काबिज भूमि पर वन विभाग द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है, उस पर तत्काल रोक लगायी जाए। कलेक्टर व अन्य अधिकारियों के समक्ष आवेदकों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर कार्यवाही सुनिश्चित कर आवेदकों को उसकी जानकारी आवश्यक रूप से प्रदाय किया जाए। राजस्व जिला कोण्डागांव के ग्राम आदपाल, बागझार, बैलपाड़, छोटे फरसगांव, टेमरुगांव, चलका, चैड़ंग, चिंगनार, रांधना, पाला, बन चपई, कहलाकोट, चिमड़ी, कोकोड़ी, चेंरंग, मैनपुर, मोडेगा, मालाकोट, सदाड़ी, अलवाड़, जुगाली, चिमानार, मुण्डपाल, बुगाली, फुटान चांदागांव, कडेनार, बेचा समेत अनेक गांवों को जो राजस्व जिला कोण्डागांव के अन्तर्गत आते हैं, उन्हें पुलिस जिला नारायणपुर के अन्तर्गत रखा गया है जिससे उपरोक्त गांव को दोहरी प्रशासनिक कार्यवाहियों व आपसी खिंचतान का सामना करना पड़ रहा है, जिस वजह से उपरोक्त गांवों का विकास अवरुद्ध हो गया है। प्रशासनिक त्रुटि में तत्काल सुधार किया जाए। कांग्रेस पार्टी, अपने चुनावी घोशणा पत्र में किए गए घोशणा अनुसार शिक्षित बेरोजगारों को तत्काल बेरोजगारी भत्ता प्रदाए करे। बस्तर संभाग की मुल जातियों जैसे मरार (पनारा), महारा, स्थानीय धाकड़, राऊत, कलार, सुण्डी, कुम्हार, केंवट, घड़वा (घसिया), गाण्डा, पनका, लुहार, बंजारा, धोबी, नाई आदि बस्तर की मूल जातियों को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल किया जाए। उक्त धरना प्रदर्षन सीपीआई जिला परिशद् कोण्डागांव के जिला सचिव एवं राज्य परिशद् सदस्य तिलक पाण्ड़े के दिषा निर्देष पर एवं राज्य परिशद् सदस्य शैलेष शुक्ला के नेतृत्व व मार्गदर्षन में बिसम्बर मरकाम, बिरज नाग, जय प्रकाष नेताम, दिनेश मरकाम, मुकेश मण्डावी, नंदू नेताम, राम कुमार नेताम, फगनू नेताम, सुखचंद बघेल, फगनू, गुदराम मरकाम, गुरुचरण मरकाम ,सुखमन , रामलाल ,आदि सदस्यों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
जगदलपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने यह निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन के मामलों में भी नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व अधिकारियों की प्रशंसा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक श्री धम्मशील गणवीर सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने नक्सल पीड़ित बच्चों को प्रतिमाह एक हजार रुपए प्रदान करने की योजना के क्रियान्वयन के लिए पुलिस, शिक्षा आदि संबंधित विभागों को तत्परतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए चिप्स के समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य के लिए ग्रामीणों को अधिक से अधिक प्रेरित किए जाने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया। उन्होंने नदी एवं सड़क के किनारों के साथ ही शासकीय कार्यालय परिसर, देवगुड़ियों में भी अनिवार्य तौर पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने ग्रामीण सचिवालय में लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए पेंशन प्रकरणों का निराकरण त्वरित गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन प्रकरणों को आॅनलाईन पोर्टल में दर्ज करने के संबंध में भी निर्देशित किया। बैठक में नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला ट्रांसफॉर्मेशन थीम पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव 2022 के अवसर विभन्न प्रतियोगिता के विजेता अधिकारियों को कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
