August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    कोंडागांव / शौर्यपथ / कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ के प्रांतीय आवाहन को लेकर दो सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार 22 अगस्त से प्रारंभ अनिश्चित कालीन जारी है  जिसमे आज आंदोलनकारियों को समर्थन देने पूर्व मंत्री लता उसेंडी भी पहुंची थी पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कहा की अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के द्वारा पूरे प्रदेश में धरना का कार्यक्रम रखा गया है और इसके पूर्व भी आप सब के द्वारा एक आंशिक धरना रखा गया था और माननीय मुख्यमंत्री जी को मांग पत्र दिया गया था कि महंगाई भत्ता मकान भाड़ा है यह सब चीजों में तत्काल कर्मचारियों को रिलीफ दें सुविधा प्रदान करें, लेकिन ऐसा जान पड़ता है कि वर्तमान में जो सरकार है वह अपने आंख में पट्टी बांध चुकी है, कान में रुई भर ली है और जिस तरह से भ्रष्टाचार का आलम छत्तीसगढ़ में फैला हुआ है जिस तरह से हम देख रहे हैं कि बेरोजगार युवा हो चाहे प्रदेश की महिलाओं को या  हमारे कर्मचारी समुदाय के सारे वर्गों को जिन वादों के साथ भारी बहुमत के साथ आज कुर्सीपर सरकार  बैठी है। छत्तीसगढ़ वासियों को आज आर्थिक रूप से सामाजिक रुप से अगर नुकसान उठाना पड़ रहा है कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है इसके दोषी आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी हैं मोहन मरकाम जी हैं जिनकी वजह से आज आंदोलन की स्थिति उत्पन्न हुई है ,और ऐसी सरकार को भी कुर्सी में बैठने का अधिकार नहीं है जहाँ जायज मांगों के भी लोगो को  आंदोलन करने की आवश्यकता पड़े।
    आपको बता दें कि लगातार दो दिनों से शासकीय दफ्तर सूने पड़े हैं वह आमजन अपने शासकीय कार्यों के लिए यहां वहां भटकते नजर आ रही है बड़ी बात देखने को यह आई कि कर्मचारी कार्यालय कार्यालय पहुंच कार्यालय के कर्मचारियों को बाहर कर ताला जड़ रहे हैं यहां तक कि संविदा हुआ कलेक्टर दर के कर्मचारियों को भी कार्य करने नहीं दिया जा रहा है

    डाडिया डेम में डूबे चार मृतक बच्चों के मामले में  जांच में सन्देह का लगाया आरोप

     कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव जिला मुख्यालय में आज हजारों की संख्या में गोंडवाना समन्वय समिति के तत्वाधान मे चौपाटी मैदान में धरना प्रदर्शन किया समाज के लोगो ने प्रशासन के द्वारा मामले पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप लगाते मृत बच्चों को न्याय दिलाने की मांग करते नेशनल हाइवे मार्ग में रैली निकाल थाना का घेराव किया,घेराव के दौरान लगातार प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहें ,जिसके कारण नेशनल हाइवे में यातायात 1 घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा।
    आप को बता दे की 29 जुलाई को कोंडागांव जिले के ग्राम बफना डाढ़िया डेम में 4 आदिवासी बच्चों के डूबने से मौत हो गई थी ।जिसके बाद लगातार समाज जल्द जांच कर कारवाही करने की मांग कर रहा है साथ ही मामले में दोषियों पर कार्यवाही की मांग को ले कर आज नेशनल हाइवे जाम के साथ साथ कोंडागांव कोतवाली का घेराव किया गया।

    इस मकान तक पहुंच हर शासकिय योजनाएं हो रही है सिफर

         कोण्डागाँव /शौर्यपथ / तेज बारिश के बीच टिमटिमाते दीए की रोशनी में कच्ची लकड़ियों से खाना बनाने की मजबूरी यह किसी का शौक नही बल्कि सुरेश विश्वकर्मा के परिवार की मजबूरी है। जिसके परिवार तक पहुंच शायद  उज्जवला गैस बिजली की योजनाएं और पीएम आवास जैसी योजनाएं दम तोड़ देती है,जिले के अधिकारीयों की उदासीनता के चलते,अनेक परिवार
    आज भी जर्जर कच्चे मकान में निवास करने को मजबूर हैं।
        जहाँ एक तरफ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना भारत को 2025 तक डिजिटल बनाना, सभी को पक्के घर देना लकड़ी के धुएं से मुक्ति की सोच हर  सपना कोण्डागाँव  के नहर पारा में निवासरत सुरेश विश्वकर्मा के परिवार को देखकर विफल नजर आता है। चूल्हे में खाना बनाती गृहणी लता विश्वकर्मा से जब शासन की योजनाओं के लाभ को लेकर पूछा गया तो उदास होते उसने कहा  कि   पीएम आवास व उज्वला कनेक्शन के  लिए उसे अपात्र बताया गया, लता ने कहा कि मेरा परिवार मजदूरी करता है जर्जर मकान में रहना मेरी मजबूरी है मैं किराए के घर पर  रहने में असमर्थ हूं।एक तरफ जहां प्रदेश सरकार बिजली बिल हाफ व हर गरीब को कनेक्शन की बात कह रही है, वहीं लकड़ी के धुंए से मुक्ति की बात करते उज्वला योजना का शंखनाद किया गया था व पक्के मकान तक हर गरीब की पहुंच होने की बात देश के प्रधानमंत्री ने कही थी लेकिन इन  योजनाओं का लाभ किन पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है जांच का विषय है। क्या शासन प्रशासन के नुमाइंदे ऐसे जर्जर मकान में रह रहे परिवार के साथ गंभीर हादसा होने का इंतजार कर रहे हैं।

    कोंडागांव/ शौर्यपथ / दक्षिण कोंडागांव वनमण्डल के वन परिक्षेत्र माकड़ी अंतर्गत माकड़ी परिसर में मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर वनमण्डलाधिकारी के निर्देशन एवं उपवनमण्डलाधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 21/08/2022 को परिक्षेत्र सहायक माकड़ी के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र और उड़नदस्ता दल की संयुक्त टीम ने राम पांडे पिता सुकराम पांडे जाति कलार के ग्राम माकड़ी स्थित मकान में छापेमार की कार्यवाही की गयी। छापे की कार्यवाही में राम पांडे के मकान से अवैध रूप से भण्डारित की गयी सागौन, साल और बीजा के 76 नग चिरान लगभग 0.996 घन मीटर बरामद कर जप्ती की कार्यवाही की गयी। आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जाँच की जा रही है।

    कोण्डागांव / शौर्यपथ / जिला कौशल विकास प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा संकल्प परियोजना अंतर्गत 25 अगस्त 2022 को प्रातः 10:30 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज भवन डोंगरीपारा कोण्डागांव में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजकों द्वारा कुल 943 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण कोण्डागांव से मिली जानकारी के अनुसार उक्त रोजगार मेला में 6 नियोजकों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों एवं फर्मों में रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। जिसके तहत् दंतेश्वरी होण्डा कोण्डागांव में असिस्टेंट एवं फील्ड वर्कर, हेड टेक्नीशियन एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के कुल 11 पदों, कमाण्डों सिक्यूरिटी सर्विसेज रायपुर के द्वारा सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 30 तथा सिक्यूरिटी गार्ड के 50 पदों, कोंडानार गारमेंट फेक्ट्री के द्वारा सुपरवाईजर के 10, हेल्पर एवं ऑपरेटर के 160 पदों, प्रथम एजुकेशन फाउण्डेशन सुकमा द्वारा ट्रेनी ऑटोमेटिव टूव्हीलर एवं ट्रेनी ऑटोमेटिव फोरव्हीलर के तीस-तीस पदों तथा ट्रेनी इलेक्ट्रीकल के 30 एवं ट्रेनी इलेक्ट्रीकल के 30 एवं ट्रेनी हॉस्पीटालिटी के 40 पदों, अविनाश इंटरप्राईजेस द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 100, होम हेल्थ केयर के 60 तथा ट्रेनी सिलाई के 200 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। वहीं सीजा फाउण्डेशन रायपुर के द्वारा मोबिलाईजर, प्लेसमेंट कोआर्डीनर, साफ्ट स्किल ट्रेनर, इलेक्ट्रीशियन ट्रेनर, मेशन राजमिस्त्री ट्रेनर एवं रिटेल ट्रेनर प्रत्येक के दो-दो पदों तथा इलेक्ट्रीशियन, मेशन राजमिस्त्री एवं सेल्स प्रोफेशनल प्रत्येक के लिए साठ-साठ पदों हेतु पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। सेल्स असिस्टेंट एवं फील्ड वर्कर एवं हेड टेक्नीशियन पद हेतु आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य तथा शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं कम्प्यूटर ऑपरेटर पद के लिए आयु 18 से 30 वर्ष के बीच एवं शैक्षणिक योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण सहित कम्प्यूटर में डिप्लोमाधारी होना चाहिए। इन पदों पर 3 वर्ष के अनुभव प्राप्त अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी। सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पद हेतु आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य और शैक्षणिक योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण तथा गार्ड के लिए निर्धारित मापदण्ड होना चाहिए। सिक्यूरिटी गार्ड पद हेतु आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य तथ शैक्षणिक योग्यता 10 उत्तीर्ण एवं गार्ड के लिए निर्धारित मापदण्ड होना चाहिए। इन दोनों पदों के लिए 1 वर्ष के अनुभव प्राप्त अभ्याथियों को वरीयता दी जायेगी। कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री के सुपरवाईजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नात्तक तथा हेल्पर एवं ऑपरेटर पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इन तीनों पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के मध्य होना चाहिए। ट्रेनी ऑटोमेटिव फोरव्हीलर, ट्रेनी इलेक्ट्रीकल एवं ट्रेनी हॉस्पीटालिटी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के मध्य होना चाहिए। अविनाश इंटरप्राईजेस के सिक्यूरिटी गार्ड एवं होम हेल्थ केयर पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण तथा ट्रेनी सिलाई के लिए शैक्षणिक अहर्ता 5वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इन तीनों पदों हेतु आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के माध्य होना चाहिए। सीजा फाउण्डेशन रायपुर के मोविलाईर, इलेक्ट्रीशियन मेसन राजमिस्त्री एवं सेल्स प्रोफेशनल पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, प्लेसमेंट कोआर्डीनेटर पद हेतु स्नात्तक, साफ्ट स्क्लि ट्रेनर पद के लिए स्नात्तक एवं पोस्ट ग्रेजुएट तथा एक वर्ष का अनुभव और इलेक्ट्रीकल ट्रेनर, रिटेल ट्रेनर एवं मेशन राजमिस्त्री ट्रेनर पद के लिए सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई प्रशिक्षित और संबन्धित क्षेत्र में 4 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के माध्य होना चाहिए। दंतेश्वरी होण्डा कोण्डागांव, कोण्डानार गारमेंट फेक्ट्री तथा सीजा फाउण्डेशन रायुपर के पदों हेतु हेतु कार्य स्थल कोण्डगांव निर्धारित है। वहीं कमाण्डो सिक्यूरिटी सर्विसेज रायपुर के पदों के लिए कर्य स्थ्ल रायपुर, अविनाश इंटरप्राईजेस के पदों हेतु कार्य स्थल संपूर्ण भारत तथा प्रथम एजुकेशन फाउण्डेशन सुकमा के पदों हेतु कार्य स्थल छत्तीसगढ़ राज्य एवं अन्य प्रदेश नियत है। उक्त सभी पदों पर कार्य करने के ईच्छुक योग्य अभ्यर्थी अपने बॉयोडाटा एवं शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ 25 अगस्त 2022 को प्रातः 10:30 लाईवलीहुड कॉलेज डोंगरीपारा कोण्डागांव में उपस्थित होकर रोजगार मेला मे शामिल हो सकते है। उक्त रोजगार मेला संबन्धी विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट www.kondagaon.gov.in  पर लॉगिन कर देखी जा सकती है।

    कोंडागांव । शौर्यपथ । प्रतिवर्ष की भांति वीर बलिदानी शूरवीर राजा गुरु बालक दास गुरु जी का जयंती जिले के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसमें मुख्य रूप से कोंडागांव,केशकाल, कुसमा, लंजोड़ा,गारका आदि ग्राम शामिल है। परमपूज्य गुरु घासीदास जी के द्वितीय पुत्र गुरु बालक दास जी थे।गुरु बालक दास जी समाजिक कुरीतियों को दूर कर समाज को सही दिशा देने में लगे थे।जिसके लिए राजमहन्त, महन्त, दीवान,भंडारी,साटिदार आदि समाजिक पद बनाकर एक सामाजिक व्यवस्था बनाए।गुरु जी रामत के रूप में गाड़ी, घोड़ा, हाथी के साथ अपने महंतो दीवान को लेकर निकलते थे।समाज सुधार के साथ सामाजिक न्याय भी करते थे।इस अवसर पर समाज के समाज प्रमुखों द्वारा सभी जगहों पर गुरु बालकदास जी के जीवनी पर सन्देश पठन और मंगल पंथी भजन कर जैत खाम में पालो (स्वेत झंडा) चढ़ाया गया।इस अवसर पर सतनामी समाज के सम्भागीय अध्यक्ष धँसराज टण्डन,जिलाध्यक्ष सानू मार्कण्डेय, जिला संरक्षक आर .के.बंजारे,लखमू टण्डन,उदयलाल मार्कण्डेय,आशाराम मार्कण्डेय, मन्नूलाल चतुर्वेदी,मनोज कुर्रे जिला सचिव एवं संभागीय सलाहकार एल.एन. सोनवानी,जिला सयोंजक एवं संभागीय सलाहकार जयकिशन मार्कण्डेय ग्राम कुसमा से भुवनलाल मार्कण्डेय,जगीन डाहरे ,सुरेश बेर संभागीय सलाहकार लंजोड़ा योगेंद्र चतुर्वेदी , धर्मेंद्र चतुर्वेदी, चन्द्रेश चतुर्वेदी गोलू कोशले, दुर्गाप्रसाद गहरवार ,महात्मागांधी वार्ड पंघार इकाई के अध्यक्ष नारायण जिला सलाहकार नारायण बंजारे व उपाध्यक्ष ललित टंडन,जिला पंथी प्रभारी विशाल बंजारे,वरिष्ठ कार्यकर्ता व पंथी प्रशिक्षक नरेश मारकंडे,मीडिया प्रभारी मुकेश मार्कण्डेय ,साथीदार गोलू कुर्रे ,वरिष्ठ कार्यकर्ता गजेंद्र कुर्रे, लखेश बेर आशीष कुर्रे प्रफुल्ल बांधे ,बादल बांधे महिला कार्यकर्ता से पंचवती मार्कण्डेय,अनिता बंजारे, सुनीता बंजारे, जिसमें महिलाएं बच्चे एवं समस्त कार्यकर्ता समाज उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल किये

     दंतेवाड़ा/ शौर्यपथ / कलेक्टर  विनीत नंदनवार की उपस्थिति में आज जिला स्थित ऑडिटोरियम में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 12वीं के बच्चों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने केे लिए मार्गदर्शन दिए। उन्होंने बताया कि कैसे लक्ष्य पर फोकस करते हुए बच्चों को किस तरीके से पढ़ाई करनी चाहिए। कैसे रणनीति बनाकर परीक्षा में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन का टारगेट सेट करें। समय-सारणी अनुसार पढ़ाई करें। सिलेबस समय से पूर्व पूरा कर बार-बार रीविजन करें। इसके साथ ही कहा कि सही समय में सही दिशा में किया गया सार्थक प्रयास सफलता का मूल मंत्र है। एक आदर्श दिनचर्या बना कर समय का सदुपयोग करें। ऑथेंटिक किताबों से पढ़े। एक किताब को 10 बार पढ़ें। नियमित चिंतन करे। और सुधार करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि आपको पता होना चाहिए कि पढ़ना क्या है। प्रीवियस क्वेश्चन पेपर सॉल्व करें। टेस्ट जरूर दे स्वयं का मूल्यांकन करें। गलतियों में सुधार कर पुनः प्रयास करें। सभी विषयों को बराबर महत्व दंे। पढ़ाई को नियमित अभ्यास में लाएं। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे आसान काम है पढ़ाई करना है। पढ़ाई के महत्व को समझंे। शिक्षा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह व्यक्ति के ज्ञान और कौशल का विकास करती है। शिक्षा से कोई भी अपनी रुचि, रुझान और योग्यतानुसार किसी भी कार्य विशेष में बेहतर हो सकता है। श्री नंदनवार ने बच्चों को किस तरह से समय का उपयोग करना है इसके बारे में बताया। इसके साथ ही कहा कि सकारात्मक सोच रखें। अपने अंदर इंटर्नल मोटिवेशन रखें फिजिकल एक्टिविटी करें अच्छी डाईट लें। मार्गदर्शन कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर को अपने बीच पाकर सभी बच्चे काफी खुश हुए। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया।
    जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा ने बताया कि परीक्षा हाल में कैसे प्रशनों को हल करना चाहिए इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास करें, परीक्षा पूर्व एग्जाम हाल में ध्यानपूर्वक प्रश्न पत्रों को पढ़े। प्रश्न पत्र हल करते समय, समय का ध्यान रखे। सबसे पहले उन प्रश्नों के उत्तर लिखें जो आपको अच्छी तरह आते हैं। शब्द सीमा के भीतर एवं सटीक उत्तर लिखें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कर्मा, जिला मिशन समन्वयक श्री एस.एल.शोरी, श्री राजेन्द्र पाण्डे सहित सभी शिक्षकगण मौजूद थे।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जगदलपुर के कंगोली में कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कृष्ण कुंज में मौलश्री का पौधा लगाया।
    इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, पार्षद श्री दयाराम कश्यप, मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, वन मंडलाधिकारी श्री डीपी साहू, नगर निगम आयुक्त श्री दिनेश नाग सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी यहां पौधे लगाए।
    इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक वृक्षों के संरक्षण के लिए यह अभिनव पहल की है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पेड़ पौधों की कमी का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। हमारे पारंपरिक वृक्ष पर्यावरण के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा इन पेड़ पौधों को विलुप्त होने से बचाना आवश्यक है।   छत्तीसगढ़ शासन की इस अभिनव पहल से निश्चित रूप से इन वृक्षों को संरक्षित किया जा सकेगा और आने वाली पीढ़ी भी इनके महत्व को समझ सकेगी। उन्होंने नागरिकों से अपने पर्यावास के आसपास खाली भूमि पर वृक्षारोपण की अपील भी की।
    महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि पर्यावरण की आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इसी वर्ष 26 जनवरी को कृष्ण कुंज बनाने की घोषणा की गई थी और कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यह साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि  हमारे पारंपरिक वृक्षों के महत्व को देखते हुए इन्हें रीति रिवाजों में भी शामिल किया गया है। कृष्ण कुंज के माध्यम से नई पीढ़ी भी इनके महत्व को समझेगी।
    मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पारंपरिक वृक्षों से सुसज्जित यह उद्यान लोगों के स्वास्थ्य और मनोरंजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल बनेगा। यह लोगों को जीवन में वृक्षों के महत्व से भी अवगत कराएगा।
    कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण पुण्य का कार्य है। इससे जनता में पर्यावरण के साथ ही जल, जंगल और जमीन के प्रति भी जागरूकता बढ़ेगी। वन मंडलाधिकारी श्री डीपी साहू ने बताया कि यहां एक एकड़ क्षेत्रफल में विकसित कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम, कदम्ब, आम, आदि पारंपरिक और जीवनोपयोगी पौधे लगाए गए हैं। कार्यक्रम में वन विभाग और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision