August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    टाउन हाल में आयोजित समारोह में हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण
    रायपुर में आयोजित कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण

    जगदलपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण जगदलपुर के टाउन हाॅल में किया गया।  मंगलवार 9 अगस्त को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत पारंपरित साफा पहनाकर किया गया।
        इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने 400 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 8 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र, 1308 वन अधिकार पत्रधारी आदिवासी किसानों को 11 करोड़ 6 लाख रुपए से बनने वाले बकरी शेड, मुर्गी शेड, पशु शेड, भूमि सुधार, कुंआ, डबरी निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश प्रदाय किया। उन्होंने इस अवसर पर बेनपुटी के किसान कार्तिक कश्यप को अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा संचालित योजना के तहत ट्रेक्टर व ट्राॅली प्रदान किया। इसके साथ ही करपावंड स्थित एकलव्य विद्यालय के छात्र समीर कश्यप दसवीं कक्षा में 90.5 प्रतिशत अंक लाने पर सम्मानित किया।
        इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यहां की आदिवासी संस्कृति का सम्मान करते हुए विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अवकाश की घोषणा की, जिससे इस उत्सव का उत्साह कई गुना बढ़ गया है। बस्तर में भारी बारिश के बीच सभी आदिवासी इस उत्सव को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की नीतियों के कारण आदिवासियों की संस्कृति के संरक्षण के साथ ही आर्थिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है, जिसके कारण आदिवासी समुदाय की खुशियां कई गुना बढ़ गई हैं।
        इस अवसर पर कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा, वन मंडलाधिकारी श्री डीपी साहू, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक श्री धम्मशील गणवीर सहित आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आदिवासीजन उपस्थित थे।

    जगदलपुर /शौर्यपथ / पिछले तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी नालों में आए उफान के साथ ही शहर की निचली बस्तियों में हुए जलभराव का जायजा लेने कलेक्टर श्री चंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने माड़पाल मार्ग में गोरिया बहार नाला में आई बाढ़ की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से भी बातचीत करते हुए इस विकट परिस्थिति में प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता की बात कही।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने मंगलवार 9 अगस्त को आमागुड़ा में वृक्षारोपण किया।     शहीदों की स्मृति में पोदला उरस्कना कार्यक्रम के तहत इस वृक्षारोपण कार्यक्रम की उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि जनता की रक्षा में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले जवानों को यह अप्रतिम श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि हमारी  संस्कृति में वृक्षों को देवताओं की तरह पूजा की जाती है।
        संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि जनता की सुरक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए शहीद हुए जवानों की स्मृति में पुलिस विभाग द्वारा पोदला उरस्कना कार्यक्रम के माध्यम से वृक्षारोपण का कार्य एक सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी, नगर निगम सभापति श्रीमति कविता साहू, छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य श्री बलराम मौर्य, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा, वन मंडलाधिकारी श्री डीपी साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारियों ने पौधरोपण किया।

    वनाधिकार पट्टे सहित हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही
    रायपुर में आयोजित कार्यक्रम का किया गया सीधा प्रसारण

      कोंडागांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में आदि विद्रोह सहित 44 महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन किया। वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और सामुदायिक वन संसाधन पत्र एवं व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टे प्रदान किया। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण 9 अगस्त को कोण्डागांव के ऑडिटोरियम में किया गया। इस दौरान ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक केशकाल एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकारण श्री संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत पारम्परिक साफा पहनाकर किया गया।
    इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक केशकाल श्री संतराम नेताम ने 87 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार मान्यता पत्र, 50 वनाधिकार पट्टेधारी हितग्रहियों को मनरेगा के तहत् भूमि सुधार-डबरी निर्माण आदि की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश, 25 किसानों को नलकूप एवं सोलर सिचाई पम्प की सहायता, 10 हितग्राहियों को बकरी एवं सूकरपालन हेतु सहायता तथा 10 हितग्राहियों को सौर पम्प स्थापना हेतु सहायता की स्वीकृति आदेश प्रदान किया। इसके साथ ही अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति की अनुसूचित जनजाति ट्रेक्टर ट्राली योजनान्तर्गत धनोरा निवासी श्री गणेश प्रधान को ट्रेक्टर की चाबी सौंपी और स्वरोजगार योजनांतर्गत मुलमुला के लुभेन्द्र भोयर को इलेक्ट्रीकल दुकान हेतु 3 लाख रूपए एवं चिंगनार निवासी कुमारी भवानी प्रधान को कपड़ा दुकान के लिए 2 लाख रूपए ऋण राशि का चेक प्रदान किया। इस मौके पर 10वीं बोर्ड के मेधावी 10 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री नेताम ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आदिवासी संस्कृति का सम्मान करते हुए विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अवकाश की घोषणा की, जिससे आदिवासी समाज के लोग इसे महापर्व के रूप में उत्साह और उमंग के साथ मना रहे हैं। राज्य शासन आदिवासियों की संस्कृति-परम्परा को संरक्षित करने सहित सहेजने की दिशा में सकारात्मक पहल कर रही है। वहीं आदिवासी समाज के हितों की दिशा में निरन्तर कटिबद्ध होकर उनके आर्थिक-सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को बढ़ावा दे रही है। जिसके फलस्वरूप आदिवासी समुदाय प्रदेश के चहुँमुखी विकास में व्यापक सहभागित निभा रही है। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिले में आदिवासी समाज के लोग प्रशासन के साथ मिलकर बेहतर सुझाव प्रदान कर रहे हैं, जिससे शासन की योजनाओं को धरातल पर कारगर ढंग से क्रियान्वयन करने में व्यापक सहयोग मिल रहा है। वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय, वनाधिकार पट्टेधारी हितग्राहियों को आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ने, जाति प्रमाण पत्र प्रदाय सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित करने में आशातीत उपलब्धि हासिल हो रही है। भविष्य में भी जिला प्रशासन आदिवासी समाज के साथ समन्वय कर जिले के समग्र विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील रहेगी। इस कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष श्री भंगाराम सोढ़ी ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए समाज के लोगों को जागरूक होकर विकास की दिशा में निरन्तर अग्रसर होने का आग्रह किया। आरंभ में अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं अतिथियों को बैज लगाकर स्वगत किया गया। इस मौके पर कुमारी दुर्गा मरकाम एवं साथियों ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रोफेसर किरण नुरूटी द्वारा रचित गोंडों की पेन व्यवस्था नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, पंचायत पदाधिकारी और डीएफओ दक्षिण कोण्डागांव श्री उत्तम गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी तथा सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य महिला-पुरूष सहित युवक-युवतियां एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

    फरसगांव / हौर्यपथ / कोंडागांव जिले के बड़े डोंगर थाना पुलिस ने 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कर पुलिस प्रशासन के द्वारा शुरू किए गए पोदला उरसकना अभियान का समापन किया है। वही थाना प्रभारी ओंकार दीवान ने बताया विश्व आदिवासी दिवस पर पौधारोपण कर जल, जंगल जमीन बचाने का संकल्प लेकर फलदार एंव छायादार पौधे लगाए गए हैं और पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए ग्रामीणों को जागरुक किया गया।
    इस दौरान बड़ेडोंगर इस दौरान थाना प्रभारी ओंकार दीवान, उप निरीक्षक अलील चंद, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन जैन, सुदर्शन मजूमदार, उमेश मंडावी, प्रधान आरक्षक ऋतुराज सिंह, पवन मंडावी, मनु मरकाम, मनीराम मरकाम, महाराणा प्रताप भूवार्य,  आरक्षक नुमेन्द्र भूवार्य, मोहन गोरे, सुखमन नेताम, विशनाथ नेताम, ओंकार देहारी,  सहायक आरक्षक सोमनाथ नेताम, जयराम नाग, नारायण शार्दूल, उपसरपंच राधे श्रीवास, मुरली प्रधान ग्राम प्रमुख, गणेश यादव, किशोर सेठिया सहित अन्य उपस्थित रहे ।

    कोंडागांव। शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है केंद्रीय संगठन ने छत्तीसगढ़ से भाजपा अध्यक्ष के रूप में अरुण साहब को जिम्मेदारी दी है वही विष्णुदेव साय को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है केंद्रीय संगठन ने अपने जारी पत्र में कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा बता दें कि आज विश्व आदिवासी दिवस के रूप में पूरा देश मना रहा है ऐसे में आदिवासी नेता को आज ही के दिन अध्यक्ष पद से हटाने पर कोंडागांव केशकाल के विधायक संतराम नेताम ने भाजपा का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा सामने आ गया है आज विश्व आदिवासी दिवस के दिन विष्णु देव साय को अध्यक्ष पद से हटाना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है

    कोंडागांव । शौर्यपथ।रायपुर की ओर से आ रही कांकेर ट्रेवलर्स व रायपुर की ओर जा रही स्कोर्पियो की हुई भिडंत, आप को बतादे की यह हादसा केशकाल व फरसगांव के मध्य चिचाडी पुलिया के समीप हुआ हालांकि बस में सवार यात्रियों की कोई हताहत होने की खबर तो नही है जब कि स्कोर्पियो में 3 लोगो को उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में दाखिल किया गया।

    बताया जा रहा है कि स्कोर्पियो वाहन की गति अधिक होने के कारण व अनियंत्रित हो कर बस से जा भिंडी , वही मौके पर फरसगांव पुलिस ने पहुँच कर घायलों को अस्पताल पहुँचा कर यातायात पर कार्य कर रही है।

    कोंडागांव। शौर्यपथ। बरशते बारिश के बीच विधायक संतराम नेताम ने भारत जोड़ों तिरंगा पद यात्रा निकाली,

    पदयात्रा बड़ेडोंगर मां दंतेश्वरी मंदिर से निकली गई यात्रा,सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ विधायक ने निकली तिरंगा रैली,

    केशकाल विधानसभा के 75 किमी तक निकली जायेगी यहां रैली,विधायक संतराम नेताम ने कहा मोदी सरकार ने भारत को बेचने के काम किया है जिसमे हम लोग जोड़ने का काम कर रहे है,विधायक ने सभी के हाथों में तिरंगा सूत्र बांध कर ग्रामीणों को भी जोड़ने का काम रहे है ।

    जगदलपुर / शौर्यपथ /  निलंबित पटवारी श्री प्रेमकांत पांडे को सुनवाई हेतु उपस्थिति के लिए अंतिम चेतावनी जारी की गई। तहसीलदार एवं विभागीय जांच अधिकारी श्री पुष्पराज पात्र ने बताया कि निलंबित पटवारी श्री प्रेमकांत पांडे को 1 अगस्त को उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था। श्री प्रेमकांत पांडे द्वारा नोटिस लेने से इंकार करने पर 5 अगस्त को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए 3 अगस्त को उनके गृह निवास पर नोटिस चस्पा किया गया। श्री प्रेमकांत पांडे को न्यायालय में 12 अगस्त को सुबह 11 बजे उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में उपस्थित नहीं होने पर श्री प्रेमकांत पांडे के विरूद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision