August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल ने जन्माष्टमी के अवसर पर बस्तर नगर पंचायत के करलाकोंटा में कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया। यहां इस अवसर पर यहां जनप्रातिनिधियों द्वारा पौधे लगाए गए।
    श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए ‘कृष्ण-कुंज’ नाम दिया गया। यह प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की एक और अभिनव पहल है। जिस तरह हम अपने बच्चे एवं परिवार की देखभाल करते है, ठीक वैसे ही हमें इन पौधों का ध्यान रखना चाहिए।  उन्होंने कहा कि पौधों में पाए जाने वाले औषधीय गुणों का लाभ भी हमें मिलेगा। हमारे पूर्वज इन औषधियों के उपयोग से स्वस्थ रहते थे।  प्रकृति के ये अनमोल उपहार किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। हम सभी का दायित्व है कि हम इस अनमोल धरोहर को न केवल सहेज कर रखें, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी इनके लाभों के संबंध में जानकारी दें। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृष्ण कुंज की स्थापना इसी उद्देश्य से की जा रही है और निश्चित तौर पर इसमें सफलता मिलेगी।
    बस्तर नगर पंचायत में कृष्ण कुंज के लोकार्पण के पूर्व श्री बघेल ने इससे पूर्व दलपत सागर के समीप कृष्ण मंदिर पहुंचकर श्री कृष्ण की पूजा-अर्चनाकर क्षेत्र के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
     इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री मनीराम मौर्य, बस्तर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री डोमाय मौर्य, वन मंडलाधिकारी श्री  डीपी साहू, बस्तर के अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री  ओम प्रकाश वर्मा , तहसीलदार श्री  कमल  किशोर  साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री हंसा ठाकुर, जनपद पंचायत  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयभान सिंह राठौर  सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

    शौर्यपथ संवाददाता दीपक वैष्णव

    केशकाल | शौर्यपथ । केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव आदिवासी बाहुल्य जिले के विकास एवं आदिवासियों को सुविधा सुलभ कराने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा प्रदान किये जाने वाले धनराशि का सुनियोजित साजिश रचकर किये जाने वाले गबन घोटाला पर सख्त से सख्त कार्यवाही करते आपराधिक प्रकरंण पंजीबद्ध कराकर संलिप्तों को जेल भिजवाने की कार्रवाई प्रारंभ करने की मांग की है | पूर्व आदिवासी विधायक का कहना है की सरकार द्वारा प्रदत्त धनराशि से किये जाने वाले सामग्री सप्लाई और निर्माण कार्य कराने में जिस तरह से बिचौलियों द्वारा जिस निर्लज्जता से लूट खसोट किया जा रहा है उसके चलते आजादी के 75वर्ष बाद भी आदिवासियों को मूलभूत सुविधा तक नसीब नही हो पा रहा है | पूर्व विधायक ने कोंडागांव जिला में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय से निविदा निकालने निविदा खोलने स्वीकृत- अस्वीकृत करने तथा निविदा स्वीकृति के पूर्व ही चहेते ठेकेदारों से काम कराने को बहुत ही गंभीर आर्थिक अपराध निरूपित करते हुए कहा है की पूरे मामले की सूक्ष्म जांच करवाकर सभी संलिप्तों के खिलाफ आपराधिक प्रकरंण पंजीबद्ध कराकर कडी से कडी कार्रवाई करवाने की मांग की है! पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के नाम से आबंटन स्वीकृत करने कराने के नाम पर चल रही कमीशनखोरी और उसके बाद उक्त मद से कराये जाने वाले काम में अंधेरगर्दी की जांच कराकर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत बताया है| पूर्व विधायक ने फरसगांव ब्लाक के बाडागांव पंचायत में और बडे राजपुर ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत बांसकोट तथा ग्राम पंचायत बस्तर बुरा में सडक पुलिया बनाने के नाम से स्वीकृत धनराशि का संबधितों ने एक राय होकर नियम विरूद्धआहरंण करके गबन कर लिया जो बहुत ही गंभीर आपराधिक कृत्य है | पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सरकारी धनराशि मे हो रहे लूट खसोट के खिलाफ कडी कार्रवाई प्रारंभ करके बढती लूट खसोट की मनोवृत्ति पर अंकुश लगाना चाहिए!

     

    शौर्यपथ संवाददाता दीपक वैष्णव 

    - विभाग के संरक्षण में चल रहा मुख्यमंत्री खाद्यान्न अवैध खरीद-फरोख्त का कारोबार,

    - सूचना देने के बाद भी अधिकारी मौन,

    कोंडागांव – शौर्यपथ।

    मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत हितग्राहियों को मिलने वाले राशन सामग्रियों की जिले में अवैध खरीद फरोख्त का खेल धड़ल्ले से जारी है। जबकि मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत मिलने वाले राशन के अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बीते कुछ माह पहले विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी जारी किया गया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण जिले में मुख्यमंत्री खाद्यान्न सामग्रियों के खरीद-फरोख्त का कारोबार बेखौफ चल रहा।अवैध खरीद-फरोख्त को लेकर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को समय पर सूचना मिलने के बाद भी खरीद-फरोख्त के छोटे कारोबारियों पर कार्यवाही कर खानापूर्ति कर रहे ,जबकि बडे कारोबारियों पर अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे।जिसके कारण

    समाचार प्रकाशित करने वाले प्रेस प्रतिनिधियों को ही कारोबारियों के लोगों द्वारा समाचार प्रकाशित करने से अंजाम भुगतने की धमकी भी मिल रही।

    मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत हितग्राहियों को मिलने वाले राशन चावल की अवैध परिवहन का मामला कोंडागांव से बुधवार को सामने आया ।केसकाल के चावल कारोबारी बुधवार को नगर स्थानी दुकानदारों से चावल खरीद ट्रक क्रमांक सीजी 17 केआर 9991में भरकर केशकाल की ओर ले जाने वाला था, उसी दौरान स्थानीय प्रेस प्रतिनिधि ने विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सूचना देने के दो घंटे भर बाद भी विभागीय अमला नहीं पहुंचा और चावल से भरा वाहन निकलने लगा तो विभाग कें ना पहुंचने से प्रेस प्रतिनिधियों ने ही वाहन का फोटो वीडियो तैयार कर अधिकारियों को भेजा। फिर भी अधिकारियों ने कारोबारी के ठिकाने तक पहुंचने को लेकर सक्रियता नहीं दिखाई।

    वहीं प्रेस प्रतिनिधियों ने दावा किया जिले में बड़े पैमाने पर मुख्यमंत्री खाद्यान्न चावल की अवैध खरीद-फरोख्त सहित अवैध परिवहन की सूचना विभाग के अधिकारियों को देने के बाद भी कारोबारियों पर कार्यवाही नहीं कर उन्हें संरक्षण दे रहे। उल्टे विभाग को जानकारी मिलते ही कारोबारियों से सेटिंग कर मामले को दबा रहे जबकि संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर विभागीय टीम द्वारा दबिस देने से बड़े राज उजागर हो सकती है।

     

    दिनेश्वर प्रसाद ,जिला खाद्य अधिकारी ,कोंडागांव।

    - खाद्यान्न योजना के चावल अवैध परिवहन की सूचना मिली थी, हमने जाकर देखा वाहन वहां नहीं थी, जब गाड़ी ही नहीं मिली तो हम क्या प्रयास करें, मामले को हम क्या दबाएंगे ,वाहन जगदलपुर की ओर जाने की सूचना मिली।

    KONDAGAON / SHOURYAPATH / जिला कोंडागांव में समर्थन सेंटर फॉर डेवलपमेंट सपोर्ट रायपुर के द्वारा राखी त्योहार में टीका राखी अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथ चलाया गया जिसे कांग्रेस जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान ने हरी झंडी दिखा कर अभियान की शुरुआत की । साथ ही   अभियान के शुरुआत में ही बहन ने अ जिला अध्यक्ष को राखी बांधा।
    आप को बतादे की इस रथ के द्वारा अगले 7 दिनों तक जिले के समस्त गांव में घूमते हुए कोराना टीकाकरण के जागरूकता के लिए प्रचार किया जाएगा।
     
    इस अभियान कार्यक्रम में कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष झुमुक लाल दिवान, नगर पालिका नेताप्रतिपक्ष व नगर अध्यक्ष तरुण गोलछा ,फरसगांव नगर पंचायत नेताप्रतिपक्ष विजय लांगड़े व अन्य पदाधिकारी व समर्थन संस्था से द्वारका प्रसाद, पंकज दास, रामप्रकाश मर्रावी एवं यूनिसेफ़ से कु. सिमरन धनजल जिला समन्वयक कोंडागांव व अन्य मौजूद रहे।

    दंतेवाड़ा/ शौर्यपथ / दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने बुधवार को लक्ष्य प्रतिस्पर्धा केन्द्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संचालित कक्षाओं का अवलोकन किया। वहां पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों से बात कर शिक्षा और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सार्थक पहल उचित मार्गदर्शन एवं कठिन परिश्रम से बड़ी से बड़ी परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है, उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफल होने संबंधी तैयारी की जानकारी देते हुए कहा कि विषयों से संबंधित वैकल्पिक प्रश्नों का अधिक से अधिक अभ्यास, उत्तर लेखन का सही तरीका एवं निरंतर अभ्यास पढ़ने की सही रणनीति, उचित अध्ययन सामग्री का चयन, चिंतन एवं मेहनत कर किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है। श्री नंदनवार ने अध्यापन कर रहे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बेहतर ढंग से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें आगामी होने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी। आईएएस अधिकारियों को अपने बीच पाकर समस्त प्रशिक्षण छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित हुए। बच्चों ने परीक्षा से संबंधित प्रश्न कलेक्टर से पूछे जिनका कलेक्टर ने बहुत ही सहजता से स्वयं का उदाहरण देते हुए अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार हिंदी माध्यम से पढ़ाई कर हिंदी माध्यम से ही यूपीएससी परीक्षा मैं सफलता हासिल की। जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा ने विद्यार्थियों को तैयारी संबंधी जानकारी देते हुए अवगत कराया कि किस प्रकार रणनीति बनाकर कामयाबी मिल सकती है। इस दौरान लक्ष्य के प्रभारी अरविंद यादव एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

    शपथ ग्रहण और किसान सम्मेलन में प्रभारी मंत्री, सांसद सहित संभाग के विधायक एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

       जगदलपुर / शौर्यपथ / जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी श्री शंकर ध्रुवा ने पदभार ग्रहण किया। बुधवार 17 अगस्त को शहीद वीर नारायण सभागार में समारोह में प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा के प्रतिनिधि के तौर पर सांसद श्री दीपक बैज ने शपथ ग्रहण की विधि पूरी करवाई। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, वनोपज सहकारी समिति के कांकेर जिलाध्यक्ष श्री नितिन पोटाई, जगदलपुर महापौर श्रीमती सफीरा साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे।
    श्री शंकर धु्रवा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा उन्हें सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने का एक अवसर प्रदान किया है। इसी कड़ी में आज वे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी के तौर पर शपथ ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर में 1949 से यह बैंक निरंतर किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान में 46 बैंक शाखा और 258 सहकारी समितियां संचालित हैं। विशाल भू-भाग में फैले बस्तर के जनता की मांग पर 16 नई बैंक शाखाओं की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है, जिसका संचालन शीघ्र ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे किसानों को सुगमतापूर्वक खाद, बीज और दवा उपलब्ध कराते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के किसान हितैषी निणयों के कारण किसानों मंे खुशी है।
    इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि श्री शंकर ध्रुवा स्वयं किसान हैं तथा वे परिश्रमी एवं इमानदार हैं। शंकर ध्रुवा की शिक्षा-दीक्षा अंचल के किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसान, वनोपज संग्राहक, भूमिहीन मजदूरों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस सरकार ने कार्यभार ग्रहण करने के महज दो घंटे के भीतर किसानों के कर्जमाफी का निर्णय लिया, जो अन्य किसी सरकार ने नहीं किया है।
    सांसद श्री दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की सरकार है। इस सरकार द्वारा किसानों को निरंतर उनकी उपज का अधिक मूल्य प्रदान किया गया है। यह कार्य कोरोना जैसी विपरित परिस्थितियों में भी लगातार किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की जेब में निरंतर पैसे डालने का ही परिणाम है कि यहां मंदी जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि यहां किसानों द्वारा कोई आंदोलन नहीं किया गया।
    संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि किसानों को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के माध्यम से किसानी के लिए ऋण प्राप्त करना आसान होता है। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए बस्तर में 80 नए धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ किए गए, वहीं किसानांे की मांग पर 16 नए बैंक शाखाएं भी प्रारंभ की जा रही हैं।  इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग ने भी संबोधित किया।
    इस अवसर पर स्व सहायता समूह और किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत राशि का चेक प्रदाय किया गया। इनमें तोकापाल विकासखण्ड के बेड़ागुड़ा की नई राह महिला स्वसहायता समूह को लिंकेज का दो लाख रुपए, बुरुंगपाल की दुर्गा महिला स्वसहायता समूह को ढाई लाख रुपए, कुरंदी के किसान गोवर्धन को मछली पालन के लिए 2 लाख 20 हजार रुपए का ऋण और कुरंदी के ही साधुराम को भी 2 लाख 20 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने बस्तर संभाग के दिव्यांगजनों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। बुधवार को कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति लोगों का नजरिया में बदलाव लाना जरूरी है। उन्होंने दिव्यांगजनों की दिव्यांगता जांच कर उन्हें प्रमाण पत्र सहित सहायक उपकरण प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगों को राशन कार्ड, पेंशन और यूडीआईडी कार्ड सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए।
    कमिश्नर श्री धावड़े ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजनों के कल्याण की योजनाओं, राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहेे मसाहाती सर्वेक्षण और जलजीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की।
    कमिश्नर श्री धावड़े ने राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को हो रही समस्याओं के निराकरण पर जोर देते हुए सभी जिला के समाज कल्याण के अधिकारियों से दिव्यांगजनों के लिए मेडिकल बोर्ड के द्वारा दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, यूडीआईडी कार्ड जारी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने संभाग में पूर्व के सर्वे रिपोर्ट में चिन्हांकित 43 हजार से अधिक व्दियांगजनों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ-साथ दिव्यांगजनों का नवीन सर्वे कार्य में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक उपकरण देने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने दिव्यांगजन छात्रवृत्ति के संबंध में भी आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों दिए। कमिश्नर श्री धावड़े ने दिव्यांगजनों की पहचान के लिए विशेष शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजनों को स्वरोजगार हेतु बैंकों से ऋण सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करने पर जोर दिया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रिकाॅशन डोज का टीकाकरण में आवश्यकता प्रगति लाने के निर्देश दिए। मलेरिया डेंगू की रोकथाम, सर्पदंश, उल्टी-दस्त संस्थागत प्रसव की स्थिति, मातृ मृत्यु दर, एनीमिक, बाईक एम्बुलेंस हाट बाजार क्लीनिक के संचालन की भी समीक्षा की।

    कमिश्नर ने पंचायत विभाग के उप संचालक को समाज कल्याण विभाग के कार्यों में सहयोग के साथ ही राज्य शासन द्वारा लागू की गई पेसा कानून के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने पेसा कानून के प्रावधानों का वाचन ग्राम सभा में किए जाने के लिए निर्देशित किया।
    कमिश्नर ने बस्तर के मसाहती सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अमले को मसाहती सर्वे में ग्राम सभा का अनुमोदन, नजरी नक्शा, अभिलेख तैयार करना और पर्यावास का अधिकार प्रदान करने के लिए सेटेलाइट इमेज हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्रता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों का आवश्यक सहयोग लेने के निर्देश दिए, ताकि इन मसाहती ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
    बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा सभी घरों में नल के माध्यम से पानी पहुंचाने के इस कार्य को शीघ्रता के साथ क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।  बैठक में देवगुड़ी का स्थल का चिन्हाकंन के लिए बेहतर कार्य के लिए संभाग के सभी जिलों की सराहना की। सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज में ग्राम सभा के प्रस्ताव को प्राथमिकता देने तथा वन अधिकार मान्यता पत्र एवं ऋणपुस्तिका का वितरण के लिए शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए गए। तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग की भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश शीघ्रता से जारी करने के निर्देश भी कमिश्नर द्वारा दिए गए।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा जगदलपुर आड़ावाल स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय अस्थि बाधितार्थ बालगृह में पदस्थ भृत्य राधिका नायडू को सेवा से निष्काषित कर दिया गया है। राधिका नायडू पर शासकीय अस्थि बाधितार्थ बालगृह में रहने वाले बच्चों के भोजन सामग्री एवं दैनिक उपयोग के लिए क्रय की गई सामग्री को अपने घर ले जाने का गंभीर आरोप था। इसके साथ ही अस्थिबाधित बालकों से अपने घर के भारी कार्य करवाने का आरोप भी लगाया गया था। विभागीय जांच में सभी आरोप सही पाए जाने पर कलेक्टर ने सेवा से निष्काषित करने की कार्यवाही की। राधिका नायडू को पूर्व में भी ऐसे ही आरोपों के लिए वर्ष 2015 में निलंबित किया गया था और एक वेतन वृद्धि रोकने की सजा देकर 2018 में सेवा बहाली की गई थी। राधिका नायडू को ऐसे ही आरोपों के लिए 2020 में पुनः निलंबित किया गया। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। समिति द्वारा की गई जांच मंे आरोपों को सही पाया गया, जिसके आधार पर विभागीय जांच के आदेश दिए गए थे। विभागीय जांच में सभी आरोपों के सही पाए जाने और ऐसे आचरण की पुनरावृत्ति पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 10 के तहत दीर्घ शास्ति से दंडित करते हुए राधिका नायडू को भृत्य पद से तत्काल प्रभाव से सेवा से निष्काष्ति किया गया।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / हजारों हाथों में तिरंगा लिए दौड़ लगाकर बस्तर ने आजादी के अमृत महोत्सव के उत्साह को हजारों गुना बढ़ा दिया। अवसर था, अनुविभागीय मुख्यालय बस्तर में राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा शनिवार 13 अगस्त को आयोजित हमर तिरंगा दौड़ का।
     कलेक्टर श्री चंदन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा के निर्देश पर नगर पंचायत बस्तर में 'रन फॉर हमर तिरंगा' हाफ मैराथन का आयोजन किया गया. प्रातः 07:30 बजे नगर पंचायत बस्तर के मेला ग्राउंड से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम रेटावंड के शिव मंदिर तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में बस्तर जिले के विभिन्न ग्रामों से आये 4000 से अधिक की संख्या में प्रतिभागी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, कर्मचारी के साथ सभी आयु वर्ग के ग्रामीणों ने हाथ में तिरंगा लेकर इस दौड़ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अयोजन की विशेषता यह भी रही कि लोगों ने इस अयोजन में तन मन और धन से भी सहभागिता दिखाई। लोगों ने इस हाफ मैराथन के पुरस्कार की राशि के साथ ही प्रतिभागियों के जलपान की व्यवस्था भी स्वस्फूर्त आपसी सहयोग से किया।
    प्रतिभागियों के साथ ही इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी शामिल हुए। लगभग चार हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी के कारण मैराथन के प्रारंभिक स्थान से लेकर अंतिम स्थान तक हाथों में तिरंगा लिए दौड़ लगाते दिखे।  अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री नंदकुमार चौबे ने बताया कि यह अनुविभागीय मुख्यालय बस्तर के इतिहास में पहली बार है, जब मैराथन में इतनी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आजादी के अमृत महोत्सव को इस भव्य मैराथन ने अविस्मरणीय बना दिया।
    महिला वर्ग 18+ में प्रथम स्थान कौशल्या, दूसरे स्थान पर सोमारी, तीसरे स्थान पर शांति सभी लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के थे। पुरुष वर्ग 18+ वर्ष में प्रथम स्थान अंतुराम कश्यप लोहंडीगुड़ा, दूसरे स्थान पर भगत राम पटेल बकावंड, तीसरे स्थान पर ललित कुमार लोहंडीगुड़ा रहे। 18 वर्ष से कम बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ममता कश्यप, द्वितीय मैना कश्यप लोहंडीगुड़ा रही। तीसरे स्थान पर भुनेश्वरी बघेल बस्तर ब्लॉक रही। 18 वर्ष से कम बालक वर्ग में प्रथम स्थान मोहित नाग बकावण्ड, चमरू बघेल बस्तर, बिच्चा कश्यप तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में 10 वे स्थान तक रहे सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुष्कार भी दिया जाएगा। जिन्हें 15 अगस्त को बस्तर में पुरष्कृत किया जाएगा।

    इस अवसर पर एसडीएम नन्द कुमार चौबे, एसडीओपी घनश्याम कामड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, नगर पंचायत बस्तर के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक फतेसिंह परिहार, रामानन्द मिश्रा एवं समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision