August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    जगदलपुर / शौर्यपथ / 75वां स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में बस्तर जिले में गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने आज जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में इसकी तैयारियों के लिए विभागों को दायित्व सौंपा। कलेक्टर ने इस समारोह के पूर्व ही हर घर झंडा अभियान के लिए लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को सुबह 9 बजे लालबाग मैदान में की जाएगी।

    दंतेवाड़ा/ शौर्यपथ / दंतेवाड़ा जिले के साथ साथ सभी जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कुछ दिनों पूर्ण अपनी मांगे रखी है एक दिवसीय धरना दिया। जिसके बाद उन्होंने सरकार के लिए ज्ञापन देकर अपने कार्यों में लौट गए जिसके फलस्वरूप अब उन आगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं को अधिकारियों की हीन भावना का शिकार होना पड़ रहा है।
    आपको बता दे की उन मांगो मे पोषण एप एंट्री कि भी बात थी जिसके फलस्वरूप उन्होंने सरकार से मोबाइल और अन्य चीजों कि मांग की । सरकार के द्वारा इन कार्यकर्ताओं को मोबाइल ना देने के बावजूद भी कई कार्यकर्ता नेटवर्क हीन ग्रामों में जुगाड करके कार्य कर रहे है जिसके विपरीत उनको अपने कामो में कई प्रकार कि दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उसकी जानकारी जब अपने उच्च अधिकारियों को दी गई तो उन्होंने इन सभी महिलाओं को अपशब्दों का प्रयोग कर उन्हे उनकी सेवा से वंचित करने कि धमकी दी।
     इससे व्यथित होकर इन सभी कार्यकर्ताओं ने अपने जिला अध्यक्ष किरण नाग के साथ मिलकर कलेक्टर से शिकायत कि और कहा कि जब ये सभी कार्यकर्ता इतनी मुश्किलों मे काम कर रही है फिर उनके साथ होने वाले इन अपशब्दों को वो कदापि स्वीकार्य नहीं करेंगी । इन महिलाओं ने कलेक्टर से आग्रह कर उसके जिला अधिकारी वरुण नागेश के उपर कार्यवाही कि मांग की।

    स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ किया संसदीय सचिव और महापौर ने स्वावलम्बी रेहड़ी पटरी वालों का उत्सव
    दीनदयाल अंत्योदय योजना नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम

    जगदलपुर / शौर्यपथ / स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम में उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि बस्तर-जगदलपुर बदल रहा है शहर में कई विकास कार्य हुए है। शहर में अब स्वनिधि महोत्सव के माध्यम से छोटे व्यापारियों को लाभ मिल रहा है। व्यापारी को पैसा का उपयोग व्यापार विस्तार में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा विदेशों में होने लगी है। लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, गाँव में विकास दिख रहा है। किसी क्षेत्र में हो मेहनत करने वालों को हमेशा लाभ होता है।

    स्वनिधि महोत्सव का शुभारम्भ संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन द्वारा किया गया। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, पार्षदगण, आयुक्त नगर निगम श्री दिनेश नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक केशकाल श्री संतराम नेताम ने कहा कि स्वनिधि महोत्सव का लाभ हितग्राहियों को लेना चाहिए, ये आर्थिक सहायता उनके व्यापार में सहायक होगा।
    संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि कोरोना ने सभी को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से क्षति पहुँचाई है। इसका प्रभाव छोटे व्यापारियों को भी हुआ है। स्वनिधि योजना से हमारे छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहायता मिली है। 75 वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव में आयोजित इस स्वनिधि महोत्सव में योजना का लाभ लेकर व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ाएं। साथ ही अन्य नागरिक भी प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मितान योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना, धंवंतरी मेडिकल योजना सहित अन्य योजनाओं का  ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने बताया कि योजनान्तर्गत जगदलपुर एवं आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों के 1439 पात्र हितग्राही ने इस योजना का लाभ ले चुके हैं। प्राप्त लक्ष्य 2509 के विरुद्ध निकाय द्वारा 2609 लोगों का प्रकरण बैंकों में प्रेषित किया है।कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू ने भी योजना लाभ लेने कहा। नगर निगम आयुक्त श्री नाग ने बताया कि देश के 75 नगर निगम में यह योजना का प्रारम्भ किया जा रहा है, जिनमें जगदलपुर नगर निगम भी शामिल है ।

    उल्लेखनीय है कि कोविड 19 महामारी और लगातार बढ़ते हुए लाकडाउन से पथ विक्रेताओं की जीविकोपार्जन पर पड़े विपरीत प्रभाव से निकालने के लिए कार्यशील पूंजी हेतु ऋण की आवश्यकता को देखते हुए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना मार्च 2020 से आरम्भ की गयी है। इस योजना के तहत शहरी पथ विक्रेताओं, रेहाड़ी-ठेला-पटरी पटरी पर सामान बेचनेवालों के आर्थिक हितों को सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा ऋण प्रदान किया जा रहा है। योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र या आसपास सड़क किनारे, ठेला लगा कर, विशेषकर रेहाड़ी-ठेला-पटरी पर सामान बेचने वाले या बाजार में अस्थाई प्लास्टिक शेड लगाकर घूम-घूम कर खाद्य सामग्री, प्लास्टिक खिलौने, सब्जी एवं अन्य उपयोगी सामान विक्रय कर अपना एवं अपने परिवार का जीवन यापन करने वाले व्यक्ति पथ विक्रेता की श्रेणी में आते हैं उन्हें शहरी पथ विक्रेता या स्ट्रीट वेंडर कहते हैं।

    योजनांतर्गत प्रत्येक हितग्राही को 10 हजार रुपये तक सिक्योरिटी फ्री ऋण प्रदान किया जाना हैं। नियमित भुगतान पर 7 प्रतिशत ब्याज में सब्सिडी तथा डिजिटल लेन-देन पर साल में एक हजार दो सौ रुपए तक कैशबैक प्रदान किया जा सकता है। समय पर ऋण राशि भुगतान किये जाने पर, द्वितीय किस्त 20 हजार रुपये एवं तृतीय किस्त 50 हजार रुपये तक ऋण राशि प्रदान किये जाने का प्रावधान है।कार्यक्रम में पथ विक्रेताओं को प्रशस्ति पत्र, यूपीआई कोड, बैंकर कोड, स्व- सहायता समूह को चेक का वितरण किया गया।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / बिजली पहुंचने के साथ ही लोगों के जीवन में खुशहाली पहुंची है। चाहे वह विद्यार्थी हो, गृहिणी हो या किसान। बिजली ने सभी के जीवन को खुशहाल बनाया है। संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने शुक्रवार को कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय के सभागार में अमृत महोत्सव के तहत उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य 2047 में ऊर्जा कार्यक्रम में यह उद्गार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
        श्री रेखचंद जैन ने इस अवसर पर कहा कि पहले लोग इंतजार करते थे, कि उनके गांव में बिजली कब पहुंचेगी। शासन तथा विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के परिश्रम के कारण अब बिजली गांव-गांव पहुंच चुकी है। विद्युत विभाग के कर्मचारी चिलचिलाती धूप, कड़कड़ाती ठंड से लेकर मुसलाधार बारिश में भी निर्बाध बिजली पहुंचाने के काम में दिन-रात लगे रहते हैं। इसके लिए विद्युत विभाग धन्यवाद का पात्र है।
        श्री जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने लोगों के जीवन को सरल बनाने के लिए उद्योग और व्यवसाय, खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 400 वाट तक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल हाफ कर अपने वचन पर एक बार फिर से खरे उतरे। उन्होंने कहा कि श्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में किसानों के हित में कई कदम उठाए गए हैं, जिससे किसानों में खुशहाली है। यहां किसानों को सिंचाई पंप के लिए प्रति पंप एक लाख रुपए तक की सहायता बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पिछले दिनों आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बस्तर विधानसभा क्षेत्र के सतोषा, चोकर और सरगीपाल के साथ ही जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नेतानार में विद्युत उपकेन्द्र के स्थापना की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 90 हजार से अधिक सोलर सिंचाई पंपों की स्थापना की गई है तथा इस वर्ष 20 हजार पंपों की स्थापना का लक्ष्य है।
        इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर, श्री एके गुप्ता, क्रेडा के अधीक्षण अभियंता श्री एसके शुक्ला, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एनके पोयाम, श्री पीके अग्रवाणी, क्रेडा के कार्यपालन अभियंता श्री डीडी सिदार, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता श्री आएस नेताम सहित विद्युत विभाग एवं क्रेडा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / विश्व बाघ दिवस के अवसर पर शुक्रवार 29 जुलाई को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा कोटमसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। निदेशक श्री धम्मशील गणवीर के नेतृत्व में बस्तर क्षेत्र में बाघ रहवास की कमी और वन्य-प्राणियों के साथ सह अस्तित्व पर चर्चा की गई। इस संगोष्ठी में पारिस्थितिकी तंत्र में बाघ व शाकाहारी जीवों के महत्व, विलुप्त होते वनस्पति, आवर्ती चराई, अवैध जंगल कटाई जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय उद्यान से लगे ग्रामों के युवा, ग्रामीण, स्कूली छात्रों के साथ मैना मित्र व मगरमच्छ संरक्षक भी इस संगोष्ठी में सम्मिलित हुए। स्कूली विद्यार्थी के साथ ग्रामीण भी इस संगोष्ठी भी शामिल हुए। इसमें वन्य प्राणियों के साथ मानव के सह-अस्तित्व पर भी विचार-विमर्श किया गया।

    कोण्डागांव / शौर्यपथ / राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत बफना में घटित दुःखद घटना में मृत स्कूली बच्चों के परिवारों को आरबीसी 6-4 के तहत् चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि देने की स्वीकृति सहित उन्हे उक्त सहायता राशि तत्काल प्रदान कर दी गयी है। इसके साथ ही इन मृतक स्कूली बच्चों के परिवारों को छात्र जीवन बीमा योजनान्तर्गत एक-एक लाख रूपए बीमा राशि प्रदान की गयी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज जिला पंचायत अध्यक्ष कोण्डागांव श्री देवचंद मातलाम ने गारका एवं अरंण्डी में मृतक छात्र स्वर्गीय तुषार नेताम एवं स्वर्गीय लाखेन्द्र मरकाम के शोकाकुल परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया और संवेदना प्रकट की। वहीं उन्होने शोकाकुल परिवारों को पांच-पांच लाख रूपए सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक सोनी गारका एवं अरंडी में उक्त मृत बच्चों के दाह संस्कार में सम्मिलित हुए और शोकाकुल परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होने ईश्वर से इस दुखद क्षण को सहने की शक्ति देने प्रार्थना की। सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा एवं एसडीएम कोण्डागांव श्री चित्रकांत ठाकुर ने बफना की दुःखद घटना में मृत स्कूली छात्र स्वर्गीय मोहित कश्यप के पैतृक निवास बकावंड पहुंचकर मृतक स्कूली बच्चे के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हे सांत्वना दी और शोकाकुल परिवार को पांच लाख रूपये आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
     

    कोंडागांव / शौर्यपथ / आदिवासी समाज ने अधीर रंजन चौधरी और अजय चंद्राकर का फूंका पुतला कहा भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने किया आदिवासियों का अपमान छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के कार्यक्रम में पहुंचे आदिवासी नेताओं ने आदिवासी कर्मचारियों अधिकारियों के साथ मेल भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का पुतला दहन किया आदिवासी नेता बंगाराम सोढ़ी ने कहा कि यह दुख की बात है कि मानसून सत्र के दौरान पूर्व विधायक पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने हमारे आदिवासियों के विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है वही भारत की राष्ट्रपति को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने जो टिप्पणी की है वह क्षमा योग्य नहीं है ऐसे अमर्यादित शब्दों का उपयोग करने वाले नेताओं को पार्टी से ही निष्कासित करना चाहिए और इस प्रकार की टिप्पणी का हम आदिवासी समाज घोर निंदा करते हैं

     कोंडागांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सार्थक प्रयासों से आज किसानों, गौपालकों और ग्रामीणों की आय संवृद्धि सहित जैविक खेती को बढ़ावा मिला है। गौठानों में गोधन न्याय योजनान्तर्गत गोबर खरीदी एवं गोबर के अन्य उत्पाद से महिला समूह की बहनों तथा गौठान समिति को आमदनी हो रही है। अब राज्य सरकार ने गौमूत्र खरीदी प्रारंभ कर गौमूत्र से जीवामृत, बीजामृत, नीमामृत, ब्रम्हास्त्र जैसे उत्पाद तैयार करने की जिम्मेदारी इन महिला समूहों को सौंपा है। जिससे फसलों में कीट प्रकोप के नियंत्रण सहित फसल का अच्छा उत्पादन प्राप्त हो सकेगा। राज्य सरकार किसानों, ग्रामीणों की आय बढ़ाने की दिशा में गौठानों को आजीविका का केन्द्र बना चुकी है, जहां मछलीपालन, कुक्कुटपालन, पशुपालन, सुकरपालन सहित साग-सब्जी का उत्पादन और अन्य आयमूलक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की परम्परा-संस्कृति को जीवंत रखने हमारे तीज त्यौहारों को मनाने के साथ ही अवकाश घोषित किया है और छत्तीसगढ़ गौरव-मान को पुर्नस्थापित किया है। यह बात विधायक कोण्डागांव श्री मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ की पहली तिहार हरेली तिहार के अवसर पर बड़ेकनेरा में गोधन न्याय योजनान्तर्गत गौमूत्र क्रय एवं उत्पाद निर्माण का शुभारंभ करने के पश्चात स्थानीय हल्बी बोली में पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों को हरेली तिहार की बधाई देते हुए कही।
        विधायक श्री मरकाम ने इस अवसर पर राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों, ग्रामीणों सहित सभी तबके के लोगों के विकास के लिए लिए कटिबद्ध है। उन्होने इन योजनाओं से लाभान्वित होकर विकास की दिशा में सहभागी बनने का आग्रह ग्रामीणों से किया। इस मौके पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने छत्तीसगढ़ी में हरेली तिहार की गाड़ा-गाड़ा बधाई देते हुए कहा कि गौमूत्र किसानों एवं ग्रामीणों की आर्थिक समृद्धि का आधार बनेगा। गौठानों में गौमूत्र की खरीदी सहित जीवामृत, बीजामृत जैसी कीटनाशक के साथ ही विभिन्न प्रकार की औषधियों का निर्माण किया जायेगा। इससे सीधे ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। उन्होने किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को पंजीयन करवाकर गौमूत्र विक्रय करने की समझाईश दी। वही महिला समूह की दीदीयों को गौमूत्र खरीदी करने सहित गौमूत्र के उत्पाद तैयार करने परामर्श दी। उन्होने जिले में शासन की जनहितकारी योजनाओं का कारगर ढंग से क्रियान्वयन किये जाने कटिबद्धता व्यक्त की। इस अधार पर सांसद प्रतिनिधी श्री दशरथ नेताम एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनोज सेठिया ने भी ग्रामीणों को अमूस तिहार की बधाई देते हुए कहा कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तीज-त्यौहारों को परम्परागत ढंग से मनाये जाने प्रोत्साहन देकर छत्तीसगढ़िया मान को बढ़ाया है। आरंभ में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेमप्रकाश शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते बताया कि जिले में आज से बड़ेकनेरा एवं राजागांव गौठान में गौमूत्र खरीदी शुरू की जा रही है। किसानों एवं पशुपालक सहित ग्रामीण यहां पर गौमूत्र विक्रय कर सकेंगे और उन्हे 04 रूपये प्रति लीटर की दर से भुगतान प्राप्त होने पर अच्छी आमदनी मिलेगी। हरेली तिहार के अवसर पर बड़ेकनेरा गौठान में ग्रामीणों ने उत्साह एवं उमंग के साथ अतिथियों का स्वागत किया और हरेली तिहार को मनाया। शुरूआत में विधायक श्री मरकाम तथा अन्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
    संतोषी कश्यप ने बेची 03 लीटर गौमूत्र
        बड़ेकनेरा गौठान में गौमूत्र क्रय शुभारंभ अवसर पर गांव की ग्रामीण महिला श्रीमती संतोषी कश्यप ने घर के गाय से संग्रहित कर लाये 03 लीटर गौमूत्र का विक्रय किया। इस दौरान विधायक श्री मरकाम ने उसके द्वारा लाये गये गौमूत्र का माप किया और किसानों और ग्रामीणों को अपने गौवंशीय पशुओं से संग्रहित गौमूत्र का विक्रय कर गोधन न्याय योजना से लाभान्वित होने का आग्रह किया।
    महिलाओं ने मटका फोड़- फुगड़ी एवं कुर्सी दौड़ में दिखाया उत्साह
        बड़ेकनेरा गौठान परिसर मे हरेली तिहार मनाने आये गांव की महिलाओं ने मटका फोड़, फुगड़ी, कुर्सी दौड़ जैसे पारम्परिक खेल विधाओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान मटका फोड़ में कलेश्वरी दीवान ने विजय हासिल की। वहीं फगड़ी में नीलबत्ती ने प्रथम, मानबत्ती ने द्वित्तीय तथा कोसबा कश्यप ने तृतीय हासिल किया। इस तरह कुर्सी दौड़ में मैना मण्डावी ने प्रथम, हिरामनी ने द्वित्तीय और सावित्री ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इन सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
    विधायक सहित जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने गेड़ी चढ़कर युवाओं का बढ़ाया उत्साह
        बड़ेकनेरा गौठान परिसर में हरेली तिहार के मौके पर विधायक श्री मोहन मरकाम सहित जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने गेड़ी चढ़कर गेड़ी दौड़ में भाग लेने वाले युवाओं का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रर्दशन करने की समझाईश दी। इस दौरान गेड़ी दौड़ में खिलेश्वर कुपाल ने प्रथम, परमेश्वर यादव ने द्वित्तीय तथा मोसूराम ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इस सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्री बुधराम नेताम तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधी एवं पंचायत पदाधिकारियों सहित डीएफओ दक्षिण कोण्डागांव उत्तम कुमार गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर मनोज कोसरिया, एसडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर और विभिन्न विभागों अधिकारियों के अलावा गांव के पटेल, गायता-पुजारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

    कोंडागांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ टीचर्स  एसोसिएशन के प्रांतीय आव्हान पर केन्द्र के समान 34  प्रतिशत महगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन के चौथे दिन विकास नगर स्टेडियम में
        शिक्षको की हड़ताल जारी रही, जिसमे शासन प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।आंदोलन को लेकर सरकार की अनदेखी से सभी बहुत नाराज दिखे। हरेली त्यौहार के अवसर पर  छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोण्डागांव के द्वारा अपने मांगों के पूरा कराने अलग अलग तरीके का उपयोग किया जा रहा है, इसी कड़ी में टीचर्स एसोसिएशन बड़ेराजपुर में जिला संयोजक अखिलेश राय, ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुलाल केमरो, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुशीला चांदेकर एवं शिक्षकों ने नंदी बैला को सांकेतिक तौर पर ज्ञापन सौंपा गया एवं जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह, प्रदेश पदाधिकारी चन्द्रकान्त ठाकुर, नीलम श्रीवास्तव, मालती ध्रुव, दंतेश्वरी नायडू, लीना तिवारी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर अपने मांग सरकार तक पहूंचाने का प्रयास किया।  सभी शिक्षकों द्वारा  वृक्षारोपण कर हरेली तिहार मनाया गया  ।
      आंदोलन के पांचवें दिन 29 जुलाई को संभाग में एवं  30 जुलाई को  छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के सभी शिक्षको द्वारा अपनी मांगों को लेकर रायपुर में विशाल रैली प्रदर्शन कर  माननीय मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन सचिव छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के नाम पर ज्ञापन सौपा जाएगा। साथ ही आंदोलन की आगे की रूपरेखा सबके परामर्श से तैयार की जाएगी। ज्ञात हो कि इस आंदोलन से सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप्प हैं स्कूलों में ताला बन्दी हैं । आंदोलन के कारण मुख्यमंत्री के मंशानुरूप स्कूलों में हरेली त्यौहार कार्यक्रम प्रभावित हुआ ।
       इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दंतेश्वरी नायडू, रचना बैस, रेखा ठाकुर, नीरू सिंह, शशि यादव,  उषा साहू, नीतू वर्मा, रंजन चंदेल, तिजुराम कोर्राम,  कुंती कोर्राम, उषा यादव, बसन्ती यादव, प्रेमलता ध्रुवे, दलपती प्रसाद, नरुणा देवांगन, ओमना लकड़ा, अंजू बेरा, छायावती ठाकुर, प्रियंका भगत, अर्पिता श्रीवास्तव, बिंदु सिंह, शिवकुमार मंडावी, कमलेश्वर कुमेटी, बुद्धेश्वर बघेल, रंजीत टीर्की, जयंती सुरजाल, निशा प्रधान, शिशिर दुबे, मंछाराम, अमलेश बारले, वेद प्रकाश सुदन राम नेताम, अवध मिश्रा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision