August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    जगदलपुर। शौर्यपथ । बस्तर गोंचा महापर्व के तिथि अनुसार छंठवे दिन श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 360 घर ब्राह्मण समाज के द्वारा 09 बटुकों जिसमें देवेश पिता जगन्नाथ पानीग्राही, सुमित पिता मोहन पानीग्राही, युवराज पिता मेघनाथ जोशी, राजेंद्र पिता सुरेश जोशी, भोलेंद्र पिता सुरेश जोशी, मोहित पिता स्वर्गीय बसंत पानी ग्रही हर्षित पिता कुलदीप पानीग्राही, मोहन पिता स्व. बसंत पानीग्राही, हर्षित पिता कुलदीप पानीग्राही, मोहित पिता केशव पाढ़ी, मितेश पिता गोपाल पांडे का नि:शुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न किया गया। वहीं गुंडिचा मंदिर-सिरहासार भवन में देर शाम को भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद स्वामी को छप्पन भोग का अर्पण किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पंहुचे श्रद्धालुओं को छप्पन भोग के प्रसाद का वितरण किया गया।

    360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी ने बताया कि श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में आज 09 बटुकों का नि:शुल्क सामुहिक उपनयन संस्कार संपन्न किया गया। बटुकों को दीक्षा उपरांत समाज के वरिष्ठजनों द्वारा को आशीर्वाद दिया, इसके अलावा एक विवाह भी संपन्न किया गया। समाज के द्वारा नि:शुल्क सामुहिक उपनयन संस्कार का आयोजन रामनवमी को भी आयोतिज किया जाता है। वहीं आज बस्तर गोंचा महापर्व में परंपरानुसार पूजा-अर्चना के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी को छप्पन भोग का अर्पण गया।

    छप्पन भोग में दाल, चावल, दही, चटनी, खीर, सब्जी, फल, पूड़ी, चंद्रकला, रबड़ी, रसगुल्ला, शूली, कढ़ी, मटरी, बड़ा, बाटी, सिखरिणी (सिखरन), मुरब्बा, कोणिका, खजरा, अवलेह (शरबत), शक्कर पारा, घेवर, चिल्ला, मालपुआ, पारिखा, सौंफलघा, जलेबी, मेसूब, पापड़, सीरा, मोहनथाल, लौंगपूरी, खुरमा, लड्डू, मीठा दूध, मलाई, मक्खन, इलायची, पान आदि के साथ बड़ी मात्रा में पकवान शामिल किया जाता है।

    संवाददाता दीपक वैष्णव
    कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव जिले के ब्लॉक फरसगांव का एक ऐसा मामला सामने आया जहां निर्दलीय पार्षद ने ही नगर पंचायत के अधिकारी दिनेश डे पर आरोप लगाया। दअरसल पूरा मामला यह है कि फरसगांव में निवासरत वार्ड क्रमांक 6 की निर्दलीय पार्षद संगीता पुजारी ने अपने साथ हो रहे बदसलूकी को ले कर कोंडागांव जिला कार्यालय में जन दर्शन में पहुँची थी  कोंडागांव कलेक्टर ने आश्वासन और जांच करने की बात कही है
     जिसके बाद मीडिया के सामने रूबरू होकर सीएमओ के कारण हो रही दिक्कतों का बखान किया ।
    पार्षद संगीता का कहना है मेरे साथ बहुत अत्याचार किया जा रहा है सभी लोग सरकारी क्वार्टर में रहते है तो उन्हें खाली नही करवाया जाता है मुझे बेवजह वो भी बारिश के समय 15 जून के बाद खाली करवाया जा रहा है और मेरे गैरहाजिरी पे मेरे नाबालिक बेटे से हस्ताक्षर करवाया गया और ताला तोड़ा गया है।
    साथ ही पार्षद ने आगे बताया कि
    जब भी वह नगर पंचायत जाती है तो उसे सीएमओ डे के द्वारा रोका
    टोका जाता है साथ ही बदसलूकी भी की जाती है जिसकी शिकायत वह मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौप कर चुकी है ।जिसकी भनक सीएमओ को लगते ही सीएमओ के द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है।
    कुछ दिन पूर्व में ही सीएमओ के द्वारा मेरे क्र्वाटर में कुछ कर्मचारियों को भेजा गया था पर उस वक्त में मौजूद नही थी जिसके पश्चत मेरे  नाबालिक बेटे द्वारा शासकीय क्र्वाटर को खाली करने के लिए हस्ताक्षर करवा लिया गया। जैसे कि मैने बताया कि मेरा बेटा नाबालिक है और उससे हस्ताक्षर करवाना क्या सही है।
    आप को बतादे की भारी बहूमत से निर्दलीय पार्षद बनी और पार्षद बनने के बाद लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती है

    कोण्डागांव / शौर्यपथ / जिला कोण्डागांव के अंतगर्त विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर के सुदूर अंचल एवं अत्यंत संवेदनषील क्षेत्र हडे़ली से बेचा मार्ग लम्बाई 17.50 कि.मी. का ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार आर0सी0पी0एल0डब्ल्यू0ई. आर0आर0पी0 फेस-2 योजनांतगर्त प्रषासकीय स्वीकृति रू. 917.95 लाख प्राप्त हुआ है। उक्त मार्ग के बनने से मदार्पाल क्षेत्र के हडे़ली, पदेली, नवागांव, कड़ेनार, कीलम व बेचा के ग्राम लाभाविंत होगें । हड़ेली से बेचा मार्ग जिला कोण्डागांव के मदार्पाल मुख्य जिला मार्ग से जिला नारायणपुर के राज्य मार्ग क्र0-05 जो कि बारसूर होते हुये गीदम को जोड़ता है। यह मार्ग नारायणपुर जिला के साथ दंतेवाड़ा जिला की दूरी को कम करेंगी ।
      उक्त मार्ग अत्यंत ही संवेदनषील क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आने-जाने में बहुत कठिनाईयों का शामना करना पड़ता था । यह मार्ग बनने से सुदूर अंचल क्षेत्र के सभी ग्रामिणों को जिला मुख्यालय तक आवागमन सुगम होगा तथा सभी सुविधाओं को लाभ प्राप्त होगा । यह मार्ग लोक निमार्ण विभाग संभाग कोण्डागांव से कियान्वयन किया जा रहा है। जो कि तकनीकी स्वीकृति एवं निविदा प्रक्रिया में है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण  होने के उपरांत कायर् को जल्द से जल्द प्रारंभ किया जायेगा

    कोंडागांव / शौर्यपथ /  राजस्थान के उदयपुर में  हुए कन्हैयालाल की नृशक हत्या के विरोध में  विश्व हिंदू परिषद व सर्व समाज के छत्तीसगढ़ बंद के आव्हान पर आज कोण्डागाँव शहर भी बंद नजर आया। उक्त बंद के आवाहन का जिले के व्यापारियों ने पूर्ण समर्थन करते स्वता ही अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा वही  रैली की शक्ल पर विश्व हिंदू परिषद व सर्व समाज के लोग आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते सड़कों पर नजर आए वहीँ  पुलिस व्यवस्था चौक चौराहो मुस्तैदी के साथ नजर आई। साथ ही मुस्लिम समुदाय के कि लोगों ने भी एक घटना को निंदनीय बताते हुए समर्थन करते नजर आए

    कोंडागांव / शौर्यपथ / दिनांक 01/07/ 2022 शुक्रवार को श्यामा- श्याम सत्संग समिति कोंडागांव श्री श्री 1008 श्री कृपालु महाराज जी के  अनुयायियों द्वारा  रथ यात्रा के पावन अवसर पर संध्या 4:30 से 6:00 के मध्य जय स्तंभ चौक स्थित श्री राम मंदिर परिसर में श्यामा -श्याम सत्संग समिति के वरिष्ठ सदस्य उग्रेश मरकाम  के नेतृत्व में एवं अरविंद घोष, नरेंद्र पांडे ,कावे राम, के आर नाग, भेलकू पोयाम, चंद्रकांत पानीग्राही ,सूजीत सिकदर ,अंजनी मरकाम, ईना श्रीवास्तव, सरस्वती बघेल ,मेंहतरीन निषाद ,मालती देवांगन, राजेश्वरी पांडे, समीक्षा पांडे ,संगीता चौबे ,कृष्ण पाणिग्रही एवं माला दीदी की उपस्थिति में भगवान राधा -कृष्ण एवं श्री श्री 1008 श्री कृपालु महाराज जी का आरती उपरांत भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री श्री 1008 श्री कृपालु महाराज जी विश्व के पंचम मूल जगद्गुरु में से एक है। आपका जन्म मनगढ़ धाम ,तहसील- कुंडा, जिला- प्रतापगढ़; उत्तर प्रदेश में हुआ। श्यामा -श्याम सत्संग समिति कोंडागांव का गठन जनवरी 2013 में हुआ । तब से प्रत्येक रविवार को प्रातः 7:00 से 9:00 बजे तक संकीर्तन श्रीराम मंदिर में की जाती है।  समिति के संचालन का दायित्व समिति के सभी सदस्यों को दिया गया है ।प्रवचन हेतू प्रचारिका श्रीश्वरी देवी के माध्यम से आज तक रसमय  कीर्तन लगातार हो रही है ।भजन कीर्तन के पश्चात  श्यामा -श्याम सत्संग समिति के सदस्यों द्वारा श्री राम मंदिर के समक्ष राहगीरों को गजा मुंग प्रसाद का वितरण किया गया ।

    बनियागांव / शौर्यपथ /   ग्राम बनियागांव तहसील व जिला कोण्डागांव मे वर्ष 1972 से माता दुर्गा की प्रमिता रखकर प्रतिवर्ष शारदेय नवरात्रि मे विधि विधान के साथ पुजा अर्चना किया जाता रहा है ग्राम बनियागांव मे जिस स्थान पर माता जी को शारदेय नवरात्रि मे विराजित किया जाता है उस स्थान मे विगत 45 वर्षो से माता दुर्गा एवं शंकर भगवान की तैलचित्र की पुजा सुबह शाम प्रतिदिन की जाती है, लगातार उस स्थल की पुजा अर्चना होते रहने से मां जगदम्बा की कृपा ग्रामवासियों पर बनी हुई है साथ जो भी भक्त माता के चरणों में दो नारियल (एक जोडी) भेंट कर जो भी मनोकामना की इच्छा रखता है उसकी मनोकामना निश्चिततौर पर पूर्ण हुई है इसी कारण धीरे-धीरे मां दुर्गा के उक्त स्वरूप का नाम ग्राम बनियागांव मे मनोकामना दुर्गा देवी के नाम से प्रसिद्ध हो गया ।
    इस वर्ष स्थापना का स्वर्ण जंयती वर्ष है तथा माता मनोकामना दुर्गा देवी का विशाल मंदिर बनकर तैयार हो गया है जिसमें विधि विधान के साथ मनोकामना दुर्गा देवी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 04/07/2022 से 08/07/2022 तक पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है जिसकी तैयारी ग्रामवासी एवं निर्माण समिति के द्वारा जोर शोर से की जा रही है । 4 जुलाई दिन सोमवार को वेदी
    पुजन एवं जलाधिवास 5 जुलाई दिन मंगलवार को वेदी पुजन एवं वस्त्राधिवास, 6 जुलाई दिन बुधवार को वेदी पुजन एवं अन्नाधिवास 7 जुलाई दिन गुरूवार को वेदी पुजन द्रव्याधिवास, श्यनाधिवास एवं नगर भ्रमण तथा 8 जुलाई दिन शुक्रवार को वेदी पुजन प्राण प्रतिष्ठा स्थापना, हवन एवं प्रसाद वितरण एवं भण्डारा का कार्यक्रम रखा गया है सभी कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होंगे 8 जुलाई की संध्या 7:00 बजे से प्रेमी शर्मा रायपुर की भजन मण्डली के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जावेगा ।
      उक्त विशाल मंदिर में मां मनोकामना दुर्गा देवी की मुरत के साथ साथ भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, श्री राधाकृष्ण, दक्षिणमुखी हनुमानजी, बाबा भोलेनाथ एवं भैरव बाबा के मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है । उक्त मंदिर का निर्माण श्री श्द दीक्षित के देखरेख में संपन्न हुआ है। लोगो मे चर्चा है कि इस क्षेत्र मे इतना बढा विशाल मंदिर और कही देखने में नहीं आया है।

    दन्तेवाडा / शौर्यपथ / देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फसल बीमा सप्ताह के तहत आज जिला दन्तेवाडा से भी प्रचार-प्रसार रथ रवाना किया गया जो जिले भर मे 15 जुलाई तक भ्रमण कर किसानों को फसल बीमा कराने के लिए जागरूक करेंगे। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत धान सिंचित एवं असिंचित ,मूंग, अरहर, उड़द, मक्का एवं उद्यानिकी फसलों का बीमा 15 जुलाई तक करा सकेंगे।
      फ़सल बीमा योजना को लेकर जमीनी और डिजिटल स्तर पर चलने वाली पहल इस योजना की मूल बातों जैसे कि एनसीआईपी पोर्टल, सीएससी केन्द्रों, बीमा कंपनियों, बैंकों में इस योजना के तहत नामांकन कैसे करें, विभिन्न परिस्थितियों में बीमा का दावा कैसे करें, शिकायत निवारण और फसल की हानि के बारे में सूचना कैसे दें आदि के बारे में किसान को अवगत कराना इस रथ का मुख्य काम रहेगा । यह अभियान जिले अंतिम व्याक्तियो,  किसानों के साथ-साथ महिला किसानों को भी जोड़ने का काम रहेगा ।
      जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने इस अवसर पर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि हमारे जिले और राज्य में खेती- किसानी को समृद्ध और किसानों को खुशहाल बनाना छत्तीसगढ़ सरकार की पहली प्राथमिकता है । हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानो के प्रति बनाये गये हितैषी नीतियों एवं योजनाओं को देश भर में सराहा गया जो हमारे प्रदेश एवं प्रदेश के किसानों के लिए गर्व कि बात है । हमारे प्रदेश की पहचान कृषि मॉडल ही बनेगी इसके लिए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे का मै धन्यवाद प्रकट करती हूँ

    कोण्डागांव / शौर्यपथ / राष्ट्रीय राजमागर् 30 से सटे नगर के जामकोटपारा स्थित एक बंद मकान में मकान मालिक का ही डिकम्पोस्ड शव मिलने से सनसनी फैल गई हैं। हालंाकि कोतवाली पुलिस प्रथम दृश्या इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन इस मामले पर से पर्दा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुल पाएगा। जानकारी के मुताबिक मृतक जमील रिजवी की पत्नी तकरीबन पखवाड़ेभर पहले परीक्षा दिलाने के लिए दुर्ग गई हुई थी और जब वह गुरूवार की शाम वापस अपने घर पहुंच मुख्य दरवाजा खोलकर भीतर जाने लगी तो उसे दुगर्ध आने लगी इसके बाद शाम को ही आसपास के लोगो का मौके पर जमना शुरू हो गया था और सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह पहुुंची कोतवाली पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए कांकेर से फोरेंसफिंक टीम के आने के बाद ही टीम व पुलिस के जवान घर का दरवाजा खोलकर भीतर घूसे। तो यहाॅ बाथरूम और बरामदे के बीच में अधगली लाश जमीन पर पड़ी मिली। वही बाथरूम की दीवार पर खून से मुझे माफ करना लिखा हुआ है।
       सूत्रों के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदि था और वह पेशे से आॅटो मेकानिक का काम करता है। लेकिन वह कमरे के भीतर कैसे आया यह जांच का विषय है बताया जा रहा है कि, सामने का दरवाजा बंद होने पर मृतक कभी-कभी वह पीछे दरवाजे से अंदर आ जाया करता था। खैर पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला हाॅस्पिटल भेजा था जहाॅ से मेकाज भेजा गया है। अब पुलिसिया जांच के बाद ही इस मामले पर से पर्दा  उठेगा और हकीकत समाने आ पाएगी।

     उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / भूतपूर्व सैनिकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। भूतपूर्व सैनिक श्री ननकु राम साहू  धनंजय साहू का चयन आई.एम.ए.और रेवाचंद के पुत्र आदित्य कुमार का चयन सैनिक स्कूल अंबिकापुर में होने पर सांसद श्री मोहन मंडावी, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमन्त ध्रुव, कलेक्टर श्री चन्दन कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उदय कुमार टी. ( सेवानिवृत्त) , पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा,डी.एफ.ओ. कांकेर श्री आलोक बाजपेई तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision