August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर पिता की हत्या कर दी।  माँ बाप के बीच हो रहे मारपीट को रोकने के दौरान पिता से विवाद से आक्रोशित होकर बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी मार दी जिससे पिता की मौत हो गई।  मां ने हत्या की जानकारी थाने में दी पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक जांच के लिए रिमांड पर जेल भेजा दिया है।
     हत्या के मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केशकाल पुलिस अनुविभाग के धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम हाटचपई निवासी मसाय के द्वारा धनोरा थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाया गया की रात को करीबन 09 बजे घर में थी उसी समय उसका पति रैनूराम नशे की हालत में बस्ती तरफ से आकर खाना मांगने पर खाना दी तभी खाना ठीक से नहीं बनाई है बोलकर पत्नी के सिर के बाल को पकड़कर मारपीट करने लगा उसी समय पुत्र अस्सीराम आकर बीच बचाव करने लगा,  जिसके बाद पिता अपने ही पुत्र के साथ ही मारपीट करने लगा, तब लड़का ने आये दिन लड़ाई - झगड़ा करता है बोलकर अपने पिता के हाथ में पकड़े लोहे के कुल्हाड़ी को छिनकर  पुत्र ने पिता के सिर में दो बार में वार कर हत्या कर दिया । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धनोरा पुलिस के द्वारा टीम गठित कर तत्काल जांच की गई और तलाश दौरान आरोपी अस्सीराम को कुछ ही घण्टे में गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया साथ ही आरोपी के कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद किया गया ।
     नरेन्द्र पुजारी, थाना प्रभारी धनोरा

    उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/

    कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार दिव्यांगजनो के मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने एवं पेंशन निवारण के लिए में ग्राम पंचायत दुर्गुकोंदल में शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में 80 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जिसमें 43 अस्थि बाधित, 04 दृष्टि बाधित, 04 श्रवण बाधित, 12 मानसिक दिव्यांग तथा 17 सहायक उपकरण एवं पेंशन प्रदान करने के आवेदन प्राप्त हुए। दिव्यांगजनों का परीक्षण कर सहायक उपकरण तथा पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। उक्त शिविर में डिप्टी कलेक्टर एवं जनपद सीईओ सरोज महिलांगे, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती राधा जैन, सरपंच श्रीमती पार्वती शोरी, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक सिनीवाली गोयल, जिला चिकित्सालय से चिकित्सकों की टीम एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/

    आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 07 बजे से 08 बजे तक सामूहिक योग कार्यक्रम गढ़िया पहाड़ के नये मार्ग के प्रवेश द्धार में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी होंगे। सामूहिक योग के सुव्यवस्थित संचालन के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गये हैं, जिसमें समाज कल्याण, पुलिस, महिला एवं बाल विकास, आयुर्वेद, उद्यान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, शिक्षा, नगरपालिका, जनसंपर्क इत्यादि विभागों को दायित्व सौंपा गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के अन्य स्थानों जैसे-प्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक, पर्यटन स्थल, शिक्षक संस्थाएं-महाविद्यालय, विद्यालय, आश्रम-छात्रावास, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय, जोगी गुफा कांकेर, नाथियानवागांव त्रिपुर सुन्दरी माता मंदिर सहित अन्य स्थानों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बनाया गया है।

    उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/

    एसडीएम कांकेर श्री धनंजय नेताम द्वारा नरहरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सिहारीनाला निवासी जयलाल नेताम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती बिन्दाबाई के लिए 25 हजार रूपये तथा ग्राम डूमरपानी निवासी दुर्गेश शोरी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर पत्नी श्रीमती शशि शोरी के लिए 25 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित तहसीलदार के माध्यम से हितग्राही को किया जायेगा।

    उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/

    जिला रोजगार कार्यालय परिसर कांकेर में 22 जून को प्रातः 11 बजे से सायं 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 160 रिक्तियों पर भर्ती किया जावेगा। प्लेसमेंट कैंप में सेक्युरिटी गार्ड के 50 पद, सेक्युरिटी सुपरवाईजर के 10 पद एवं फिल्ड ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती की जायेगी। इच्छुक आवेदक अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जायेगा, जिसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से आवेदक को दिया जावेगा।

    दंतेवाडा / शौर्यपथ /

    बुधवार को भी स्थानीय अतिथि शिक्षक साथी अपने नौ सूत्रीय मांग को लेकर डटे रहे , शिक्षक साथियों को विधायकों एवं जन प्रति निधियों से समर्थन तो मिल रहा है , परंतु जमीनी स्तर पर कोई सकारात्मक कार्यवाही शासन - प्रशासन के द्वारा नहीं किया गया है, छत्तीसगढ़ स्थानिय अतिथि शिक्षक कल्याण संघ बस्तर संभाग के पदाधिकारियो सचिव कोमल सिन्हा ,उपाध्यक्ष राम प्रसाद मण्डावी, सदस्य ओम प्रकाश प्रधान,राकेश नेताम , प्रवीण चन्द पटेल , दामेश्वर साहू, सुभाष कश्यप , तुलसी मौर्य , शोभा राम सिन्हा , मनोज ठाकुर, श्री मति अनीता पानीग्राही,पम्मी सिंह ठाकुर , रजनी नाग जी का कहना है कि यदि 19 तारीख तक मांग से सम्बंधित आदेश जारी नहीं होता है , तो बस्तर सम्भाग आयुक्त कार्यालय जगदलपुर का घेराव किया जाना है।

    विद्या मितान अतिथि शिक्षक संघ, छत्तीसगढ़ संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र दास वैष्णव ने भी स्थानिय अतिथि शिक्षक बस्तर संभाग (स्रद्वद्घ) के नौ सूत्रीय मांग को समर्थन प्रदान किये है ।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी ने चारामा तहसील के ग्राम गिधाली में आज आयोजित कार्यक्रम में शहीद गणेश कुंजाम के प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहीद गणेश कुंजाम ने दुश्मनों से लोहा लेते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है, ऐसे वीर सपूत पर हमें गर्व है। उन्होंने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा धोखे से किये गये हमले में अपने प्राणों की आहूति दी थी। मैं उनके माता-पिता को नमन करता हॅू। सभी इंसान को इस दुनिया से एक न एक दिन जाना है, लेकिन जो देश सेवा करते हुए अपना बलिदान दें, वे महान होते हैं। शहीद गणेश कुंजाम ने अपने परिवार, अपने गांव और इस जिले का नाम रोशन किया है। श्री मण्डावी ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम गिधाली में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये तथा गिधाली के नाकापारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 05 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा किया। उक्त दोनों भवन शहीद गणेश कुंजाम के नाम पर होगा। इसके अलावा ग्राम गिधाली में 100-100 मीटर के दो सी.सी. रोड भी बनवाने की घोषणा श्री मण्डावी के द्वारा किया गया।

    शहीद गणेश कुंजाम के प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए राज्य सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर के डायरेक्टर ब्रिगेडियर विवेक शर्मा व्ही.एस.एम. ने कहा कि ''एक सैनिक का धर्म है सबसे पहले देश, परिवार और कुटुम्ब से पहले देशÓÓ इसी को चरितार्थ करते हुए शहीद गणेश कुंजाम ने देश की सेवा करते हुए अपना बलिदान दिया है। युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा लें। उनके मार्ग पर चलते हुए हम ऐसा कार्य करें, जिससे हमारे गांव और हमारे देश का नाम रोशन हो। मुझे गर्व है कि मैं शहीद गणेश कुंजाम के प्रतिमा अनावरण समारोह के अवसर पर उपस्थित हॅू।

    पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि शहीद गणेश कुंजाम ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। देश हमेशा सर्वोपरि होता है, हम सभी ऐसा कार्य करें, जिससे देश की अखंडता और सम्प्रभुता बनी रहे तथा हमेशा अमन-चैन कायम रहे। उन्होंने कांकेर जिला पुलिस की ओर से शहीद गणेश कुंजाम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कांकेर पुलिस उनके परिवार के साथ हमेशा खड़ी है।

    कार्यक्रम को गौ-सेवा आयोग के सदस्य श्री नरेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नवली मीना मण्डावी, ठाकुर राम कश्यप, जनपद सदस्य सत्कार पटेल, भूतपूर्व सैनिक एवं तहसीलदार कांकेर श्री आनंद नेताम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल उदय कुमार टी., तहसीलदार चारामा एच.आर. नायक, सैनिक कल्याण संयोजक सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, शहीद गणेश कुंजाम के माता-पिता इतवारू राम कुंजाम एवं श्रीमती जागेश्वरी कुंजाम, ग्राम पंचायत कुर्रूटोला के सरपंच बीरेन्द्र मण्डावी, सरपंच संघ के अध्यक्ष ललित नारायण गोटी सहित भूतपूर्व सैनिक, एनएनसी कैडेट एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

     कांकेर / शौर्यपथ /

    भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष घनेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हमें भी गिरफ़्तार करो के नारे के साथ युवा मोर्चा कांकेर ने भूपेश सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया ।
    ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री व युवा मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी पूर्व कलेक्टर ओ.पी.चौधरी के विरुद्ध कांग्रेस सरकार ने कोयला चोरी का वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने पर एफआईआर दर्ज किया है । युवा मोर्चा ने एफआईआर का विरोध करते कहा कि ये कैसी शासन प्रणाली है जिसमें किसी अपराध को शासन के सामने उजागर करने वाले के खिलाफ ही अपराध दर्ज किया जा रहा है , जबकि व्हीसीलब्लोवर को कानूनन सुरक्षा प्रदान किया जाना चाहिए । इस एफआईआर से स्पष्ट है कि भुपेश सरकार प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण देने, उनकी दलाली करने में लगी हुई है । ऐसी अनैतिक सरकार के इस कृत्य का विरोध करने व ओपी चौधरी के समर्थन में युवा मोर्चा कांकेर भी उसी विडीओ को वायरल करते हुए ओ पी चौधरी का मुखौटा लगाकर थाना जाकर हमें भी गिरफ़्तार करो नारा लगाकर विरोध दर्ज कराया ।
    इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जि़ला प्रभारी कांकेर देवेंद्र भाऊँ, विरेंद्र श्रीवास्तव, युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी भूपेन्द्र नाग ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी, गिरधर यादव, प्रियांशु ठाकुर ,आरोही यादव, रोशनी ,अंजु नेगी आदि उपस्थित रहे ।

    दंतेवाडा / शौर्यपथ /

    मंगलवार को वाहन चेकिंग दौरान फरेस्ट नाका कुआकोंडा में एक संदिग्ध वाहन बिना नंबर प्लेट का सिल्वर कलर का हिरो माईस्ट्रो स्कूटी में सवार तिलक नाग द्वारा अवैध मादक पदार्थ नशीली दवाई का परिवहन करते हुए बचेली की ओर जाते हुए पाये जाने पर दंतेवाडा पुलिस द्वारा कार्यवाही कि गई जिसमें 6766 नग नशीली दवाईया एवं एक नग मोटर सायकल कुल कीमती 58356 रूपये जप्त कर थाना कुआकोण्डा में 33/2022 धारा 21 एन.डी.पी.एस एक्ट विवेचना में लिया गया
    आरोपी से पुछताछ पर उक्त माल को बचेली निवासी सुभम अग्रवाल पिता पवन अग्रवाल के द्वारा पैसा देकर मलकानगिरी से मंगवाना बताया। जो कि पूर्व में भी नशीली पदार्थ के परिवहन में शामिल रहा जिस पर तिलक नाग पिता दिलीप नाग, सुभम अग्रवाल पिता पवन अग्रवाल गिरफ्तारी की जा चुकी है।
    पुलिस अधीक्षक दंतेवाडा सिध्दार्थ तिवारी के निर्देश पर विगत दिनो अवैध मादक पदार्थ गांजा अवैध शराब एवं नशीली दवाईयो अंकुश लगाने हेतु लगातार जाँच एवं कार्यवाही की जा रही है . उक्त कार्यवाही इसी तारतम्य में कुआकोण्डा पुलिस कि तरफ से की गयी .

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision