August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/

    बायोटेक किसान हब से सवरती है बाडि़याँ

    कृषि विज्ञान केन्द्र,दन्तेवाड़ा द्वारा चलाये जा रहे बायोटेक किसान हब परियोजना के प्रमुख अन्वेषक डॉ. नारायण साहू, वरिष्ठ वैज्ञानिक के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को सब्जी उत्पादन पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे किसानों के आय वृद्धि करने में सहायक होगी। इस परियोजना से जुड़े ग्राम बिन्जाम के रहने वाले  सोनाराम कुंजाम जिन्होनें बायोटेक किसान हब परियोजना से प्रशिक्षण प्राप्त कर खेती किसानी में लाभ प्राप्त कर रहें है और अपने 2 एकड़ जमीन को बाडी में परिवर्तित कर विभिन्न प्रकार की सब्जियाँ जैसे कि मटर, लौकी, मिर्च, टमाटर, बरबट्टी, सेमी, पत्ता गोभी एवं आलू का उत्पादन कर रहे है।  कुंजाम ने बताया कि बायोटेक किसान हब परियोजना से जुडने के बाद विभिन्न प्रकार के सब्जियों के बीज प्राप्त हुए है साथ ही सब्जी के पौधे तैयार करने का सिडलिंग ट्रे प्राप्त हुआ है। सब्जी के उत्पादन में उन्हें प्रशिक्षण भी मिली जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक  डिप्रोशन बंजारा (विषय वस्तु विशेषज्ञ, सस्य विज्ञान) एवं सुश्री पूनम कश्यप (वाई.पी.- II) द्वारा सब्जी के बीजों को लगाने से पूर्व बायो एजेन्ट (ट्राईकोडर्मा एवं सुडोमुनास) से बीज उपचार करना, पौध के लिए जैव उर्वरक (जेड. एस. बी., पी.एस.बी. एवं के.एस.बी.) की मात्रा एवं सब्जी लगाने की विधि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके पश्चात सोनाराम ने सिडलिंग ट्रे में मिर्च, टमाटर और गोभी का पौध तैयार किया और अपने बाड़ी में कतार विधि से पौधों को लगाया। साथ ही उन्हे वर्मी कम्पोस्ट खाद भी उपलब्ध कराया गया। जिसके उपयोग से उनकी सब्जियों के पौधों के बढवार में वृद्धि हुई। सोनाराम कुंजाम आज उन्नत किसानों मे से एक है जो कई किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन रहे है।  कुंजाम बताते है कि पहले उनकी आमदनी केवल 25000 रूपये थी पर आज बायोटेक किसान हब से जुडकर 100000 से 110000 रूपये तक कमा लेते है। इसके लिये वे जिला प्रशासन व कृषि विज्ञान केन्द्र, का आभार व्यक्त करते है।

    दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/

    सूरज की रोशनी से बुझ रही ग्रामीणों की प्यास

    जिले में राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) विभाग द्वारा सोलर ड्यूल पंप के माध्यम शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। गांव की महिलाओं को सुगमता से पानी उपलब्ध हो रहा है दूरस्थ क्षेत्रों में सोलर ड्यूल पंप से जहां एक ओर खेती में प्रोत्साहन से उत्पादन में वृद्धि हो रही है, वही दूसरी ओर पीने का स्वच्छ जल मिल रहा है। राज्य सरकार के जल जीवन मिशन योजनांतर्गत जिला दंतेवाड़ा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में शुध्द पेयजल उपलब्धता हेतु सोलर ड्यूल पंप स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदाय की गई है जिसके तहत विभिन्न 09 स्थलों में सौर संयंत्र स्थापित कर लिया गया है जिससे ग्रामीण इनसे पानी भरने लगे हैं। वहीं 21 स्थानों पर निर्माण कार्य प्रगतिरत है। जिन स्थलों पर संयंत्र स्थापना किया गया है उन स्थलों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामिणों के घरों में पाईप लाईन के माध्यम से पेयजल सप्लाई का कार्य किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को शुध्द पेयजल की समुचित लाभ मिल रहा है। पानी की किल्लत से जूझ रहे गांव इससे लाभांवित हो रहे हैं। सोलर ड्यूल पंप के माध्यम से ग्रामीणों को पूरे दिन 24 घण्टे पीने का साफ पानी मिल रहा है।

    दंतेवाड़ा / शौर्यपथ /

     राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मुख्य रूप से नोबेल पुरस्कार विजेता सी.वी. रमन को सम्मानित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है। उन्होंने 28 फरवरी 1928 के दिन ही ’रमन प्रभाव’ का आविष्कार किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को प्रति वर्ष मनाने का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। वर्ष 1987 से प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम-“सतत् भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण” है,  इसका उद्देश्य विज्ञान से संबंधित सभी मुद्दों व विषयों की सार्वजनिक तौर पर सराहना करना व बढ़ावा देना है। विज्ञान ने समाज को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस प्रकार सभी लोगों को विज्ञान के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित करता है। इस दिन सभी विज्ञान संस्थानों, जैसे राष्ट्रीय एवं अन्य विज्ञान प्रयोगशालाओं, शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ जैसे वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध लेखन, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान प्रदर्शनी, व्याख्यान का आयोजन किया जाता है। जिसमें कॉलेज, स्कूल के छात्र -छात्राएं हिस्सा लेते हैं बच्चों को  विज्ञान विषय में रुचि रखने एवं उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोगों व खोजों के लिए प्रेरित कर वैज्ञानिकों द्वारा प्राप्त उपलब्धियों के प्रति जागरूक किया जाता है। विज्ञान ने मानव जीवन के कल्याण में अहम योगदान दिया है और इसी विकास की गति देने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

    deepak vaishnav

    कोंडागांव / शौर्यपथ /  कोंडागांव पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे क्रमांक 30 पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास के तहत वाहन चालकों की लगातार चेकिंग की जा रही है व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
      आज दिनांक 26.02.22 को कोंडागांव रायपुर मुख्य मार्ग पर वाहन चालको की चेकिंग के दौरान ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 जेए 9401 का चालक, गुरप्रीत सिंह पिता गुरूचरण सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी गुरूद्वारा, थाना आमानाका, रायपुर शराब सेवन कर वाहन चला रहा था, जिसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर इस्तगाशा तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी वाहन चालक को 10000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त कार्यवाही में यातायात प्रभारी, निरीक्षक, रोहित कुमार बंजारे, एवं यातायात स्टाप की भूमिका सराहनीय रही ।

    कोंडागॉव /शौर्यपथ / ओबीसी महासभा जिला इकाई कोंडागॉव ने ओबीसी महासभा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष मनोज देवांगन के नेतृत्व में व पिछड़ावर्ग समाज प्रमुखों की मौजूदगी में कोंडागॉव कलेक्टर कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम कलेक्टर कोंडागॉव को एक ज्ञापन सौंपा है उक्त ज्ञापन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक संचालक सांख्यिकी के पदों में होने वाली भर्ती में ओबीसी आरक्षण में एक पद कम किये जाने सम्बन्धी बातों का उल्लेख किया गया है।ज्ञात हो कि एक विज्ञापन 14 जनवरी 2022 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी हुआ जारी विज्ञापन में सहायक संचालक सांख्यिकी के 10 पदों में भर्ती हेतु पद दर्शायी गई थी जिसमे वर्तमान रोस्टर के अनुसार अन्य पिछड़ावर्ग में से 2 पद लिया जाना था परंतु पिछड़ावर्ग को केवल 1 पद देते हुए 1 पद को अनारक्षित वर्ग में शामिल किया गया है ओबीसी महासभा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर/ एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन देकर सम्पूर्ण प्रकरण की निष्पक्षता से जांच करते हुए 1 सीट बढोत्तरी संबंधी आदेश जारी करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।कोंडागॉव में ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष ओबीसी महासभा मनोज देवांगन, संरक्षक मनीशंकर देवांगन,विश्वनाथ पटेल,अविनाश साहू,ब्रिज यादव,तिलक दास,राजू देवांगन,महेंद्र बघेल,विजय सेन,नकुल देवांगन,नकुल देवांगन समेत पिछड़ावर्ग समाज के समजिकजन मौजुद रहे।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / समर्थन मूल्य  पर धान खरीदी का महापर्व कांकेर जिले में सुचारू रूप से संपन्न हो गया। जिले में 70 सहकारी समितियों के 137 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 77 हजार 903 किसानों से 31 लाख 86 हजार 762 क्विंटल धान की खरीदी की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 107 प्रतिशत अधिक है। गत वर्ष 74 हजार 996 किसानों से 29 लाख 65 हजार 182 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी जबकि इस वर्ष 77 हजार 903 किसानों से 31 लाख 86 हजार 762 क्विंटल धान खरीदा गया है। सुचारू रूप से धान खरीदी कार्य को संपन्न कराने के लिए किसानों द्वारा भी पुराना बारदाना प्रदान कर शासन-प्रशासन का सहयोग किया गया, जिसके लिए शासन द्वारा किसानों को प्रति बोरा 25 रूपये का भुगतान किया गया। कांकेर जिले के 54 हजार 557 किसानों द्वारा 16 लाख 09 हजार 77 नग पुराना बारदाना उपलब्ध कराये गये, जिसमें से 47 हजार 270 किसानों को 03 करोड़ 55 लाख रूपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है।
    राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 01 दिसम्बर 2021 से 07 फरवरी 2022 तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की गई। गत वर्ष 125 उपार्जन केन्द्र स्थापित थे, किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 12 नवीन उपार्जन केन्द्र बनाये गये। इस प्रकार वर्ष 2021-22 में कांकेर जिले में 137 खरीदी केन्द्रों के माध्यम से धान का उपार्जन किया गया। धान खरीदी में जिले के 42 हजार 276 किसानों द्वारा 11,599 हेक्टेयर रकबा का समर्पण कराया गया, जो कि पूरे राज्य में सर्वाधिक है।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / राज्य शासन द्वारा ग्रामीण भूमिहीन परिवारों को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना प्रारंभ किया गया है, जिसका शुभारंभ लोकसभा सांसद राहुल गांधी के द्वारा 03 फरवरी को किया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण भूमिहीन परिवारों को हर साल छः हजार रूपये की मदद दी जायेगी, जो उन्हें तीन किस्तों में मिलेगा। इस योजना से कांकेर जिले के 07 हजार 174 ग्रामीण भूमिहीन परिवार लाभान्वित होंगे। योजना के शुभारंभ अवसर पर अंतागढ़ तहसील के 486, कांकेर के 1260, चारामा के 1374, दुर्गूकोंदल के 451, नरहरपुर के 1004, पखांजूर 1471 और भानुप्रतापपुर तहसील के 1428 भूमिहीन परिवारों को प्रथम किस्त की राशि 01 करोड़ 43 लाख 48 हजार रूपये हितग्राहियों के बैंक खाता में डायरेक्ट ट्रांसफर बेनिफिट योजना के तहत हस्तांतरित की गई है।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को 09 फरवरी को दोपहर 12 बजे से पेंशन, जीपीएफ अंतिम भुगतान एवं सीपीएस प्रकरण संबंधी ऑनलाईन प्रशिक्षण दी जायेगी। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी रामानंद कुंजाम ने बताया कि साफ्टवेयरों में समय-समय पर संशोधन अवगत कराने तथा डीडीओ स्तर पर प्रेषित प्रकरणों में होने वाले त्रुटियों में कमी लाने हेतु कार्यालय द्वारा ’’गुगलमिट एप्प’’ द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

    ’’महिलाओ की सुरक्षा के लिए शुरू की गई ’’अभिव्यक्ति’’ ऐप
    बिना थाने गए पुलिस तक अपनी शिकायत पहुचा सकती है महिलाएं ।।
    ’’एस.ओ.एस. बटन दबाते ही पीड़ित महिला के पास पहुचेगा पुलिस का काॅल ।।
    एक क्लिक से परिजनो के पास भी, पते के साथ पहुच जायेगा मैसेज ।।

    ‘‘आप मन के सुरक्षा,आप मन के हाथ,
     छत्तीसगढ़ पुलिस आप मन के साथ’’


    दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
       कोंडागांव / शौर्यपथ / राज्य की महिलाओ की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने अभिव्यक्ति ऐप लांच किया है। इस ऐप को छत्तीसगढ के पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। छत्तीसगढ सरकार के अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से राज्य की महिलाओं/युवतियों को तत्काल सहायता मिलेगा। यूजर सेे त्वरित पुलिस सहायता पहुचेगी। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से महिलाओ/युवतियों को थाने जाने की भी जरूरत नही पडे़गी महिलाएं ऐप के माध्यम से ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इसके अतिरिक्त राज्य की महिलाए अब अपनी सुरक्षा को लेकर सुझाव भी पुलिस विभाग तक पहुचा सकेगी।

        पुलिस अधीक्षक कोण्डागाॅव श्री दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शोभराज अग्रवाल के निदेर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा चंद्रा के नेतृत्व मे कोण्डागाव जिले में ’’अभिव्यक्ति’’ ऐप का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे जिले की महिलाएं/युवतियां शासन की मंशा के अनुरूप ’’अभिव्यक्ति’’ ऐप से लाभान्वित हो सके। इसी कडी में केशकाल शहर में निरीक्षक राजेन्द्र मण्डावी के नेतृत्व में ’’शास0 कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय केशकाल, आत्मनंद विद्यालय केशकाल, शहर के जगदीश माल, शब्बीर फैसन हाउस माल, अपना बाजार व अनेक छोटी बडी दुकानों में काम करने वाली महिलाओ /युवतियों को केशकाल में अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
         इस ऐप के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले महिलाओ/युवतियों को अपने मोबाईल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करना है जिसमें उन्हे साईन इन करना है, अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओटीपी आयेगा उसे ऐप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद महिलाए कभी भी इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकती है। महिलाओ /युवतियों के मोबाईल में ’’अभिव्यक्ति’’ ऐप डाउनलोड कराकर प्रायोगिक तौर पर एस.ओ.एस. बटन दबाकर आपात काल में उपयोग के लिए अभ्यास कराया गया। जिसमें एस.ओ.एस. बटन दबाते ही कुछ सेकण्ड में पुलिस मुख्यालय से महिला के पास काॅल आया एवं परेशानी के संबंध में पुछताछ की गयी।
         महिलाओं की सुरक्षा के लिए किये जा रहे ’’अभिव्यक्ति’’ ऐप का प्रचार प्रसार में थाना केशकाल से सउनि सुनिता उईके एवं महेश्वरी शांडिल्य, जयो चन्द्रवंशी, संजय बिसेन, ईश्वर नेताम, जितेन्द्र माहला का विशेष योगदान रहा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision